गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।
Showing posts with label रेसिपी-फ़ास्ट-फ़ूड. Show all posts
Showing posts with label रेसिपी-फ़ास्ट-फ़ूड. Show all posts

वेज बिरयानी कैसे बनाये

birayaanee-kaise-banaaye


वेज बिरयानी को तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में विशेष मसालों और बासमती चावल के साथ बहुत आसानी से इस स्वादिष्ट और सुगन्धित विरयानी को घर पर पर बनाया जाता है। आप सोच रहे हैं की घर पर वेज बिरयानी कैसे बनाये तब हम आपको शाकाहारी बासमती पुलाव या वेजिटेबल बिरयानी बनाने का तरीका  रहे हैं ।

वेज बिरयानी बनाने की सामग्री:-
    बासमती चावल – 1 कप
    बारीक़ कटी हुई सब्जियों (गाजर, बीन्स, प्याज, शिमला मिर्च, मटर) – 1 कप
    जीरा – 1 चम्मच
    अदरक का पेस्ट – 1 चम्मच
    बेज बिरयानी मसाला – 2 चम्मच
    शुद्ध घी – 4 चम्मच
    काजू – 7-8
    खड़े मसाले – 2 लौंग, 2 छोटी इलाइची , तेज पत्ता
    नमक – स्वादानुसार

वेज बिरयानी बनाने का तरीका :- 
  • सबसे पहले चावल को साफ़ करके 2 से 3 बार पानी से धो कर 10 मिनट के लिए भीगने दे और 10 मिनट बाद छलनी से छान ले। 
  • गैस ऑन करके कुकर को रखे और उसमे शुद्ध घी डाल कर गरम करे… जीरा, हरी मिर्च, तेज पत्ता, लौंग, छोटी इलाइची और काजू डाल कर सुनहरा होने तक भुने। 
  • मसाला तैयार होने के बाद कटे हुए प्याज डाल कर 2 मिनट तक धीमी आँच पर प्याज को भून ले। 
  • प्याज भुने जाने के बाद कटी हुई सभी सब्जियों को डाल कर अच्छे से मिलाये। (आप अपनी इच्छानुसार भी सब्जियों को ले सकते है। ) 
  • अब धीमी आँच करके ढक कर सब्जियों को 2 मिनट तक नरम होने दे। 
  • नरम सब्जियों में वेज बिरयानी मसाला और स्वादानुसार नमक डाल कर मिलाये। (वेज बिरयानी मसाला बाजार में आसानी से मिल जाता है। ) 
  • अब भीगे हुए चावल को तैयार सब्जियों में डाल कर मिला ले। 
  • और चावल के हिसाब से 1 कटोरी चावल में 2 कटोरी से कम (यानि पौने 2 कटोरी) पानी डाले जिससे वेज बिरयानी के चावल खिले-खिले रहे। 
  • तेज आँच पर एक उबाल आने के बाद कुकर का ढक्कन बंद कर दे, एक सीटी ले कर गैस भी बंद कर दे और कुकर को ठंडा होने दे। 
  • कुकर का प्रेशर ख़तम होने के बाद ढक्कन खोले आपकी स्वादिष्ट और पौष्टिकता से भरपूर वेज बिरयानी तैयार है। 
  • इसे आप बाउल में निकाल कर दही, चटनी,आचार या किसी भी सब्जी पनीर, छोले आदि के साथ सर्व करे।
उपयोगी सुझाब:
  • सोयाबीन की बड़ियों को मिला कर आप इस वेज बिरयानी को सोयाबीन बिरयानी का रूप दे सकते हैं।
  • चूल्हे पर कढ़ाई में बिरयानी बनाने से इसमें स्मोकी खुशबू आने लगती है जो की अच्छी लगती है।  

वेज बिरयानी (हैदराबादी) बनाने की रेसिपी – Hyderabadi Veg Biryani | आज हम आसान तरीके द्वारा सीखेंगे घर पर ही पारंपरिक बिरयानी के मासाले की सामग्री और उसको बनाना एवं घर पर ही आसानी से बनाएंगे हैदराबादी वेज बिरयानी ।  

[ Read More ]»

जल जीरा का पानी कैसे बनाये

ka-paanee-kaise-banaaye

जलजीरा दो शब्दों “जल” और “जीरा” से मिलकर बना है। हिंदी में जल का अर्थ पानी होता है और जीरा का अर्थ (क्यूमिन) जीरा होता है, जलजीरा पेय मुख्य रूप से जीरा और पानी से ही बनाया जाता है। पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण जीरे का उपयोग पेट को शांत रखने के लिए किया जाता है, इसलिए इस पेय का उपयोग सामान्य रूप से गर्मी से बचने और गरिष्ठ (भारी) भोजन को पचाने के लिए किया जाता है। जलजीरा पेय को एक अच्छी सुगंध और फ्लेवर देने के लिए इसमें कुछ अन्य सामग्रियों की मिलावट की जाती है। मैंने अपना चटपटा जलजीरा पेय बनाने के लिए नींबू का रस, आमचूर और पुदीने की पत्तियों का इस्तेमाल किया। जलजीरा पेय को पीने (इस्तेमाल) के कुछ घंटे पहले बनाना अच्छा रहता है ताकि यह और अधिक स्वादिष्ट हो जाये। गर्मियों के मौसम में मैं हमेशा इसको बनाकर अपने फ्रिज में रखती हूँ, मेरे परिवार को हमेशा इसकी जरूरत रहती है जब मेरा परिवार तेज धूप में से घर आता है तो यह उनको ऊर्जा प्रदान करता है। मैं इसको भोजन के साथ पेय के रूप में भी परोसती हूँ। मुझे यकीन है कि आपने पहले से ही रेस्तरां और सड़क पर लगी दुकानों में जलजीरे का मजा लिया होगा, तो क्यों न इस मसालेदार जलजीरा रेसिपी को घर पर बनाया जाये।

आवश्यक सामग्री (4 व्यक्तियों के लिए)

क्रम संख्या नाम आवश्यक सामग्री सामग्री मात्रा
01 पुदीने की पत्तियाँ 1 कप
02 हरा धनिया 1/2 कप
03 अदरक 1 इंच का टुकड़ा
04 काला नमक 1 चम्मच
05 सफेद नमक 1 चम्मच
06 जीरा पाउडर 1/2 चम्मच
07 आमचूर पाउडर 2 चम्मच
08 नींबू का रस 4 बड़े चम्मच
09 चीनी 1 चम्मच
09 पानी 6 कप
11 सजाने के लिए बूंदी (रायते वाली)
12 इसमें मिलाने के लिए बर्फ के टुकड़े (वैकल्पिक)

तैयारी का समय-10 मिनट

बनाने का समय- 10 मिनट

अदरक को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और पुदीने की पत्तियाँ तथा हरा धनिया पीसकर चिकना पेस्ट बना लें।
तैयार पेस्ट में जीरा पाउडर, काला नमक, सफेद नमक, चीनी, नींबू का रस, आमचूर और पानी डालकर अच्छी तरह से मिलायें।
बूंदी डालकर अच्छी तरह से मिलाएं और 5-6 घंटे तक ठंडा करें।
ठण्डा-ठण्डा परोसें।

[ Read More ]»

खांडवी कैसे बनाये

khaandavee

( वर्तिका श्रीवास्तव )
आज हम आपके लिए खांडवी रेसिपी लाए हैं। यह एक गुजराती व्यंजन है, जो अपने स्वाद के लिए दुनिया भर में सराहा जाता है। गुजराती खांडवी बेसन से बनती है और खाने में टेस्‍टी होती है। इसीलिए व्यंजन प्रेमी लोग अक्सर एक दूसरे से  पूछते रहते हैं। गुजराती खांडवी बनाने में भी बेहद आसान है। आप भी खांडवी बनाने की विधि नोट करें और आज ही ट्राई करें। हमें उम्‍मीद है कि आपको जरूर पसंद आएगी।

खांडवी बनाने के लिये आवश्यक सामग्री-

क्रम संख्या नाम आवश्यक सामग्री सामग्री मात्रा
01 बेसन 1/2 कप
02 दही 1/2 कप (खट्टा)
03 अदरक पेस्ट 02 छोटे चम्मच
04 हरी मिर्च का पेस्ट 1/2 छोटा चम्मच
05 लाल मिर्च पाउडर 1/2 छोटा चम्मच
06 हल्दी 1/4 चम्मच
07 हींग 01 चुटकी
08 नमक स्वादानुसार
09 पानी 1- 1/2 कप

छौंक के लिये आवश्यक सामग्री-

क्रम संख्या नाम आवश्यक सामग्री सामग्री मात्रा
01 करी पत्ता 05 नग
02 खड़ी लाल मिर्च 02 नग
03 सरसाें 1/2 छोटा चम्मच
04 तेल 02 बड़े चम्मच
05 नारियल 1/2 छोटा चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
06 हरी धनिया 01 बड़ा चम्मच (बारीक कटी हुई)

खांडवी बनाने की विधि -

  • खांडवी रेसिपी के लिए सबसे पहले एक गहरी कड़ाही में बेसन, अदरक पेस्ट, मिर्च पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, नमक, हींग और हल्दी डाल कर अच्छी तरह से मिला लें। 
  • अब मिश्रण में थोड़ा-थोड़ा दही डालें और उसे अच्छी तरह से फेंटते रहें। सारी सामग्री अच्छी तरह से मिल जाने पर उसमें पानी मिलाएं और एक बार और फेंट लें। ध्यान रहे कि मिश्रण में कोई गांठ नहीं रहनी चाहिए। 
  • कड़ाही को गैस पर चढ़ा दें और उसे चलाते हुए पकाएं। जब मिश्रण कड़ाही के तले में चिपकना बंद हो जाए कड़ाही को उतार लें। अब मिश्रण को किसी समतल थाली या प्लेट में पतला-पतला फैला दें और उसे ठंडा होने दें।
  • अब एक अन्य कड़ाही में तेल गर्म करें।  तेल गर्म होने पर उसमें सरसों, करी पत्ता और लाल मिर्च डालें और एक मिनट तक भून लें। इसके बाद गैस बंद कर दें।
  • अब बेसन की पतली पर्त को टाइप लपेट कर रोल बना लें और फिर उसे छोटे-छोटे टुकडों में काट लें। इन टुकड़ों के ऊपर से छौंक की सामग्री डाल दें। साथ ही नारियल और धनिया पत्ती को ऊपर से छिड़कें और परोसें।
  • लीजिए, खांडवी बनाने की विधि कम्‍प्‍लीट हुई। अब आपकी गुजराती खांडवी तैयार है। इसे सर्विंग प्‍लेट में निकालें और गर्मा-गरम पराठों के साथ सर्व करें।
आवश्यक सुझाव-
यदि आप खांडवी  बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।

[ Read More ]»

वेज नूडल्स कैसे बनाये

vej-noodals

 ( वर्तिका श्रीवास्तव )
आज हम आपके लिए वेज नूडल्स रेसिपी लाए हैं। इसे चाइनीज़ नूडल्‍स रेसिपी भी कहते हैं। चाइनीज़ नूडल्‍स या  बच्चों को ही नहीं बड़ों को भी भाते हैं। यही कारण है कि चाइनीज फूड लवर्स अक्सर एक दूसरे से पूछते रहते हैं। तो फिर सोच क्या रहे हैं, झटपट वेज नूडल्स बनाने की विधि नोट करें और आज ही ट्राई करें। हमें आशा है वेज नूडल्स रेसिपी आपको पसंद आएगी।

वेज नूडल्स के लिये  लिए आवश्यक सामग्री-


क्रम संख्या नाम आवश्यक सामग्री सामग्री मात्रा
01नूडल्स 100 ग्राम
02पनीर 01 कप (टुकड़ों में कटा हुआ)
03गाजर 02 कप (टुकड़ों में कटी हुई)
04लहसुन 01 गांठ (कटा हुआ)
05मशरूम 05 (महीन कटे हुए)
06प्याज 1/2 (कटा हुआ)
07मूंगफली का तेल 01 बड़ा चम्मच
08सोया सॉस 02 बड़े चम्मच
09वेज स्टॉक 02 कप
10ऑयस्टर सॉस 03 बड़े चम्मच
11कॉर्नफ्लोर ( आरारोट ) 03 बड़े चम्मच (ठंडे पानी में घुला हुआ)
12तिल का तेल 01 बड़ा चम्मच

वेज नूडल्स बनाने की विधि -

  • वेज नूडल्स रेसिपी के लिये सबसे पहले पैन में तेल डालकर गर्म करें। तेल गरम होने पर उसमें नूडल्स डालें और फ्राई कर लें। 
  • फ्राई होने पर नूडल्स को निकालकर अलग रख दें। इसके बाद तेल में प्याज, लहसुन, गाजर, मशरूम और थोड़ा सा नमक डालें और पानी सूखने तक पकाएं।
  • अब सोया सॉस, ऑयस्टेर सॉस, पनीर, वेज स्टॉक डालें और उबालें। उसके बाद तिल का तेल डालकर आंच बंद कर दें।
  • लीजिये, वेज नूडल्स बनाने की विधि कम्‍प्‍लीट हुई। अब आपके चाइनीज़ नूडल्‍स  तैयार है। इसे सर्विंग प्लेट में निकालें और टोमैटो सॉस के साथ सर्व करें।

आवश्यक सुझाव-

यदि आप वेज नूडल्स बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।


[ Read More ]»

ब्रेड रोल कैसे बनाये

bred-rol

( वर्तिका श्रीवास्तव )
आज हम आपके लिए ब्रेड रोल रेसिपी लाए हैं। चाय के साथ खाने के लिए या फिर नाश्ते के लिए ब्रेड रोल एक बेहतर ऑप्‍शन है। आलू ब्रेड रोल बनाने में बहुत आसान है और खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है। वेज ब्रेड रोल  बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है। तो फिर सोच क्या रहे हैं, आप भी ब्रेड रोल बनाने की विधि नोट करें और आज ही इसे ट्राई करें। हमें यकीन है कि ब्रेड रोल रेसिपी आपको जरूर पसंद आएगी।

ब्रेड रोल के लिए आवश्यक सामग्री-

क्रम संख्या नाम आवश्यक सामग्री सामग्री मात्रा
01 ब्रेड स्लाइस 10 नग
02 आलू 05 नग (मीडियम साइज के)
03 धनिया पाउडर 01 छोटा चम्मच
04 गरम मसाला 1/4 छोटा चम्मच
05 अमचूर पाउडर 1/4 छोटा चम्मच
06 लाल मिर्च पाउडर 1/4 छोटा चम्मच
07 हरी मिर्च 02 (बारीक कटी हुई)
08 हरी धनिया 02 बड़े चम्मच (बारीक कटी हुई)
09 अदरक 01 इंच का टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
10 तेल तलने के लिये
11 नमक स्वादानुसार

ब्रेड रोल बनाने की विधि-

  • ब्रेड रोल रेसिपी के लिए सबसे पहले आलुओं को धो कर उबाल लें। उबालने के बाद इन्हें ठंडा कर लें और फिर छील कर मैश कर लें। 
  • अब कढ़ाई में एक बड़ा चम्मच तेल डालें और उसे गरम करें। तेल गरम होने पर उसमें कटी हुई हरी मिर्च, कद्दूकस की हुई अदरक और धनिया का पाउडर डालें और चलाते हुए भून लें।
  • मसाला भुनने के बाद कढ़ाई में मैश किये हुए आलू, गरम मसाला पाउडर, अमचूर पाउडर और नमक डालें और हल्का सा भून लें। इसके बाद गैस बंद कर दें और आलू के मिश्रण का ठंडा होने दें।
  • आलू का मिश्रण ठंडा होने पर उसे होने पर 10 भाग कर लें। इसके बाद एक भाग आलू को लें और उसे हाथ से बेलनाकर आकार में बना लें। इसी तरह आलू के सभी हिस्सों को बेलनाकार बना लें।
  • अब ब्रेड के किनारे के भूरे वाले भाग को तेज चाकू से काट कर अलग कर दें। इसके बाद एक बड़े बाउल में पानी लें और उसमें ब्रेड के पीस को भि‍गो कर निकाल लें। फिर दोनों हथेलियों के बीच भीगे हुए ब्रेड को रख कर दबा दें, जिससे ब्रेड का पानी निकल जाये।
  • अब ब्रेड के ऊपर एक आलू की बेलनाकार टुकड़ा रखें और ब्रेड को मोड़ते हुए रोल बना लें। इसके बाद के किनारों को अच्छी तरह से दबा कर बंद कर दें। इसी तरह से सारे ब्रेड पीस में आलू भरकर उनके रोल तैयार कर लें।
  • अब कढ़ाई में तेल डालकर गरम करें। तेल गरम होने पर उसमें 2-3 (जितने कढ़ाई में आ सकें) ब्रेड रोल  डालें और उलट-पलट कर ब्राउन होने तक तल लें।
  • लीजिये आपकी ब्रेड रोल बनाने की विधि कम्‍प्‍लीट हुई। अब आपके ब्रेड रोल  तैयार हैं। इन्हें कढ़ाई से निकाल कर नैपकिन पर रखते जायें। सारे ब्रेड रोल तैयार होने पर इन्हें प्लेट में निकालें और मनचाही चटनी के साथ आनंद लें।

आवश्यक सुझाव-

यदि आप ब्रेड रोल बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।



[ Read More ]»

दही सैंडविच कैसे बनाये

dahee-saindavich

( वर्तिका श्रीवास्तव )
आज हम आपके लिए दही सैंडविच रेसिपी लेकर आए हैं। सैंडविच रेसिपी सबकी फेवरेट होती है। इसीलिए सैंडविच रेसिपी की ढ़ेरों वराइटी मिलती हैं। पॉपुलर सैंडविच रेसिपी में दही सैंडविच  का महत्वपूर्ण स्थान है। ये स्पेशल सैंडविच है, जो बेहद यमी होती है। ये सैंडविच रेसिपी बच्चों को भी पसंद आती है। तो फिर सोच क्‍या रहे हैं, झटपट दही सैंडविच बनाने की विधि नोट करें। हमें विश्‍वास है कि दही सैंडविच रेसिपी इन हिंदी आपको पसंद आएगी।

दही सैंडविच के लिए आवश्यक सामग्री-

क्रम संख्यानाम आवश्यक सामग्रीसामग्री मात्रा
01ब्रेड स्लाइस 08 नग
02दही02 कप
03हरी मिर्च 01 (बारीक कटी हुई)
04हरी धनिया 01 बड़ा चम्मच (बारीक कटी हुई)
05चाट मसाला पाउडर 01 छोटा चम्मच
06गरम मसाला पाउडर 01 चुटकी
07तेल सेंकने के लिये
08लाल मिर्च पाउडर स्वादानुसार
09नमक स्वादानुसार

दही सैंडविच बनाने की विधि -

  • दही सैंडविच रेसिपी के लिये सबसे पहले ब्रेड के किनारे निकाल दें। इसके बाद तेल को छोड़ कर सारी सामग्री दही में डाल कर अच्छी तरह से मिला लें। 
  • अब ब्रेड के एक पीस पर मिश्रण को फैला कर लगाएं और दूसरे से बंद कर दें। इस तरह से चार सैंडविच तैयार हो जायेंगे।
  • अब सैंडविच मेकर में तेल लगाकर सैंडविच सेंक लें। अगर सैंडविच मेकर न हो, तो तवा को तेज आंच पर गर्म करें, फिर आंच धीमी कर के उसकी सतह पर थोडा सा तेल डालें और सैंडविच को कुरकुरी होने तक उलट-पलट कर सेंक लें।
  • लीजिये, दही सैंडविच बनाने की विधि  कम्प्लीट हुई। अब आपकी दही सैंडविच तैयार है। इसे टोमेटो सॉस के साथ सर्व करें और पूरे परिवार के साथ आनंद लें।
  • साथ ही आप हमारी पॉपुलर पनीर सैडविच, पानी पूरी, वेज नूडल्‍स, कुकम्‍बर सैंडविच, पोटली समोसा रेसिपी भी ट्राई करें। ये रेसिपी भी आपको की तरह जरूर पसंद आएंगी।

आवश्यक सुझाव-

यदि आप दही सैंडविच बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।


[ Read More ]»

आलू सैंडविच कैसे बनाये

aaloo-saindavich

( वर्तिका श्रीवास्तव )
आज हम आपके लिए आलू सैंडविच रेसिपी इन हिंदी लाए हैं। पोटैटो सैंडविच आसानी से बन जाती हैं और खाने में भी स्वादिष्ट होती है। ये बच्चों को बहुत पसंद आती है। इसीलिए लोग हमसे अक्सर सैंडविच बनाने का तरीका पूछते रहते है। आप भी आलू सैंडविच बनाने की विधि नोट करें और आज ही इसे ट्राई करें। हमें यकीन है कि आलू सैंडविच रेसिपी इन हिंदी आपको ज़रूर पसंद आएगी।

आलू सैंडविच के लिए आवश्यक सामग्री-

क्रम संख्या नाम आवश्यक सामग्री सामग्री मात्रा
01 ब्रेड स्लाइस 08 नग
02 आलू 05 नग (उबले हुए)
03 प्याज 01 (मीडियम साइज)
04 टमाटर 01 (मीडियम साइज)
05 हरी मिर्च 01 नग
06 जीरा 1/2 छोटा चम्मच
07 धनिया पाउडर 1/2 छोटा चम्मच
08 लाल मिर्च पाउडर 1/4 छोटा चम्मच
09 गरम मसाला 1/4 छोटा चम्मच
10 हरी धनिया 01 बड़ा चम्मच (कटी हुई)
11 तेल 01 बड़ा चम्मच
12 मक्खन सेंकने के लिए
13 नमक स्वादानुसार

आलू सैंडविच बनाने की विधि -

  • आलू सैंडविच रेसिपी इन हिंदी के लिए सबसे पहले उबले हुए आलुओं को छील लें। फिर इन्हें अच्छी तरह से मैश कर लें। 
  • इसके बाद प्याज को छील कर धो लें और इसे बारीक काट लें। हरी मिर्च का डंठल तोड़ कर इसे धो लें और फिर इसे महीन-महीन काट लें। इसी तरह टमाटर को भी धो कर छोटा-छोटा काट लें।
  • अब एक कड़ाही को गर्म करें। गर्म होने पर इसमें तेल डालें। तेल गर्म होने पर इसमें जीरा डाल कर हल्का सा भूनें। इसके बाद हरी मिर्च और प्याज डालें और प्याज को सुनहरा होने तक भून लें। प्याज भुनने पर कड़ाही में टमाटर डालें और इन्हें गलने तक पका लें।
  • टमाटर गलने पर कडाही में धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालें और इसे तेल छोड़ने तक भून लें। इसके बाद कड़ाही में आलू और गरम मसाला पाउडर डालें और अच्छी तरह से भून लें। इसके बाद हरी धनिया डालें और मिला कर गैस बंद कर दें।
  • अब ब्रेड के किनारे के कड़े वाले भाग को काट कर निकाल दें। इसके बाद इन्हें कोनों से काट कर तिकोना बना लें। फिर एक ब्रेड पीस के ऊपर उचित मात्रा में आलू मसाला लगायें और उसके ऊपर दूसरा ब्रेड पीस रख कर उसे हल्का सा दबा दें। ऐसे ही सारे ब्रेड पीस तैयार कर लें।
  • अब एक नॉन-स्टिक तवा गरम करें। तव गर्म होने पर आंच को धीमा कर दें। इसके बाद भरी हुई ब्रेड पीस के दोनों ओर हल्का-हल्का मक्खन लगायें और फिर इसे तवा के ऊपर रख कर सेंक लें। इसी तरह से सारी ब्रेड पीस को सेंक लें। वैसे आप चाहें तो इन्हें टोस्टर या ग्रिल पर भी बना सकते हैं।
  • लीजिए आपकी आलू सैंडविच बनाने की विधि कम्‍प्‍लीट हुई। अब आपकी पोटैटो सैंडविच  तैयार है। इसे टोमैटो सॉस या फिर मनचाही चटनी के साथ परोसें और पूरे परिवार के साथ खुद भी आनंद लें।

आवश्यक सुझाव-

यदि आप आलू सैंडविच बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।


[ Read More ]»

ब्रेड पकोड़ा कैसे बनाये

bred-pakoda

( वर्तिका श्रीवास्तव )
आज हम आपके लिए ब्रेड पकोड़ा रेसिपी लाए हैं। आलू ब्रेड पकौड़ा का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। ये इंडिया की पॉपुलर स्‍नैक्‍स रेसिपी है। इसीलिए लोग हमसे अक्‍सर ब्रेड पकोड़ा बनाने का तरीका पूछते रहते हैं। आप भी ब्रेड पकोड़ा बनाने की विधि नोट करें और आज ही इसे ट्राई करें। हमें उम्मीद है कि ब्रेड पकोड़ा रेसिपी आपको जरूर पसंद आएगी।

ब्रेड पकोड़ा के लिए आवश्यक सामग्री-

क्रम संख्या नाम आवश्यक सामग्री सामग्री मात्रा
01 ब्रेड 08 पीस
02 आलू 05 नग (उबले हुए)
03 बेसन 02 कप
04 हरा धनिया 02 बड़े चम्मच (बारीक कतरा हुआ)
05 हरी मिर्च 02 नग (बारीक कतरी हुई)
06 अदरक का पेस्ट 01 छोटा चम्मच
07 धनिया पाउडर 01 छोटा चम्मच
08 अमचूर पाउडर 1/2 छोटा चम्मच
09 लाल मिर्च पाउडर 1/2 छोटा चम्मच
10 गरम मसाला 1/4 छोटा चम्मच
11 हल्दी पाउडर 1/5 छोटा चम्मच
12 जीरा 1/4 छोटा चम्मच
13 तेल तलने के लिए
14 नमक स्वादानुसार

ब्रेड पकोड़ा बनाने की विधि -

  • ब्रेड पकोड़ा रेसिपी के लिए सबसे पहले बेसन में नमक और आधा लाल मिर्च डालें और मिला लें। अब बेसन में थोडा़-थोडा़ पानी डालते हुए उसे घोल लें। 
  • ध्यान रहे कि बेसन का घोल न ज्यादा पतला हो और न ज्यादा गाढ़ा, नहीं तो पकौड़े सही नहीं बनेंगे।
  • अब आलूओं को छील लें और फिर उन्हें अच्छी तरह से मैश कर लें। इसके बाद एक पैन गरम करें। पैन गर्म होने पर उसमें 1 बड़ा चम्मच तेल डालें। तेल गरम होने पर उसमें जीरा का तड़का लगायें। इसके बाद हरी मिर्च, हल्दी पाउडर और अदरक का पेस्ट डालें और चलाते हुए भून लें।
  • मसाला भुन जाने पर पैन में धनिया पाउडर, मैश किये आलू, अमचूर पाउडर, बचा हुआ लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, 1/2 छोटा चम्मच नमक और हरी धनिया डालें और अच्छी तरह से भून लें। इसके बाद मिश्रण को एक प्लेट में निकाल कर रख दें।
  • अब 1 ब्रेड का पीस लें। इसके ऊपर थोड़ा सा आलू का मिश्रण रख कर फैला लें। फिर इसके ऊपर दूसरी ब्रेड रखें और उसके किनारों को हल्का-हल्का दबा दें। अब चाकू से इसे कोनों की ओर से 2 भाग में काट कर तिकोनी बना लें। इसी प्रकार सारी ब्रेड तैयार कर ले। 
  • अब एक कढा़ई में तेल गरम करें। अब ब्रेड के 1 तिकोने पीस को बेसन के घोल में डुबो कर निकालें और गर्म तेल में डालें।
  • जब ब्रेड की एक सतह गोल्डेन ब्राउन हो जाए, उसे पलट दें और उसे भी इसी तरह सेंक लें। सेंकने के बाद ब्रेड पकौड़े को नैपकिन पेपर पर रख दें। इसी तरह से सारी ब्रेड को सेंक लें।
  • अब आपकी ब्रेड पकोड़ा बनाने की विधि कम्प्लीट हुई। अब ब्रेड पकौड़ा प्लेट में निकालें और टोमैटो सॉस / चिली सॉस या मनचाही चटनी के साथ सर्व करें।

आवश्यक सुझाव-

यदि आप ब्रेड पकोड़ा बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।



[ Read More ]»

ब्रेड सैंडविच कैसे बनाये

bred-saindavich

 ( वर्तिका श्रीवास्तव )
आज हम आपके लिए ब्रेड सैंडविच रेसिपी लाए हैं। जब भी झटपट नाश्ता बनाना हो, ब्रेड सैंडविच  एक आइडियल उपाय है। ब्रेड सैंडविच जितनी आसानी से बनती है, उतनी ही स्वादिष्ट भी होती है। इसे बच्चे भी बना सकते हैं। इसीलिए स्नैक्स लवर्स अक्सर एक दूसरे से सैंडविच बनाने की रेसिपी पूछते रहते हैं। तो फिर देर किस बात की, झटपट ब्रेड सैंडविच बनाने की विधि नोट करें और आज ही यह सैंडविच रेसिपी ट्राई करें। हम उम्मीद करते हैं कि ब्रेड सैंडविच रेसिपी आपको पसंद आएगी।

ब्रेड सैंडविच के लिए आवश्यक सामग्री-

क्रम संख्या नाम आवश्यक सामग्री सामग्री मात्रा
01 ब्रेड स्‍लाइस 06 नग
02 मक्‍खन 50 ग्राम
03 चीज स्‍लाइस 03 पीस
04 आलू भुजिया 1/2 कप
05 खीरा 01 पीस (गोलाई में कटा हुआ)
06 प्‍याज 01 नग (पतली स्लाइस)
07 टमाटर 01 नग (पतला कटा हुआ)
08 मेयोनीज (इच्‍छानुसार)
09 नमक स्वादानुसार

ब्रेड सैंडविच बनाने की विधि -

  • ब्रेड सैंडविच रेसिपी के लिए सबसे पहले ब्रेड के किनारे के कड़े वाले भाग को चाकू से काट कर अलग कर दें। 
  • एक स्‍लाइस पर मक्‍खन की पर्त लगाएं। इसके बाद उसपर प्याज, टमाटर और खीरे के पतले कटे हुए गोल छल्‍ले रखें। इसके ऊपर हल्का सा नमक छिड़कें और फिर ऊपर से चीज़ स्लाइस रख दें।
  • अब चीज़ स्लाइस के ऊपर नमकीन भुजिया की पर्त लगा दें। फिर ब्रेड के दूसरे स्‍लाइस पर मेयोनेज की एक पर्त लगाएं और इसे पहले वाली ब्रेड के बाद ऊपर रख दें।
  • इसी तरह से सैंडविच के बाकी पीस भी तैयार कर लें। अब एक तेज चाकू लें और सैंडविच को तिकोने आकार में काट लें।
  • लीजिये, आपकी ब्रेड सैंडविच बनाने की विधि कम्‍प्‍लीट हुई। अब आपका वेज सैंडविच तैयार है। इसे टोमैटो केचअप या फिर मनचाही चटनी के साथ सर्व करें और परिवार के साथ आनंद लें।

आवश्यक सुझाव-

यदि आप  ब्रेड सैंडविच  बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।


[ Read More ]»

बाजार जैसी क्रिस्पी खस्ता कचौड़ी

kachaudee


( वर्तिका श्रीवास्तव )
घर पर क्रिस्पी खस्ता कचौड़ी बनाने के लिए उसके आटे को कैसे गूंथना है, इस आर्टिकल को पढ़ कर आप भी जान सकती हैं। त्योहारों का सीजन आते ही घर में पकवान बनना शुरू हो जाते हैं। मिठाइयों के साथ ही बहुत सी महिलाएं घर पर नमकीन भी बनाती हैं। इसमें सबसे फेमस डिश खस्‍ता कचौड़ी है। खस्‍ता कचौड़ी वैसे तो आपको बाजार में भी मिल जाएगी, मगर आप इसे घर पर भी बना सकती हैं। बहुत सी महिलाएं घर पर खस्ता कचौड़ी बनाती भी हैं, मगर कई महिलाओं की शिकायत होती है कि जब वह खस्‍ता कचौड़ी बनाती हैं, तो वह बाजार की तरह क्रिस्‍पी नहीं होती है बल्कि मुलायम ही रह जाती हैं।

ऐसा कई कारणों से हो सकता है, मगर इसकी बड़ी वजह है आटे को सही से नहीं गूंथना। अगर आपने खस्‍ता कचौड़ी के लिए आटा सही से गूंथा होगा, तो खस्‍ता कचौड़ी क्रिस्‍पी भी बनेगी और तलने पर फटेगी भी नहीं। मैं आज आप से अपना अनुभव शेयर करती हूं और बताती हूं कि मैं घर में कैसे खस्‍ता कचौड़ी बनाती हूं।

सबसे पहले तो यह तय कर लें कि आपको मैदे की खस्‍ता कचौड़ी बनानी हैं या फिर आटे की। आपको बता दें कि आटे की खस्ता कचौड़ी आप स्‍टोर करके नहीं रख सकती हैं। यदि आप स्‍टोर करती भी हैं, तो वह मुलायम पड़ जाएगी। वहीं अगर आप मैदे की खस्‍ता कचौड़ी बनाती हैं, तो 10 से 15 दिनों तक आप इसे स्टोर करके रख सकती हैं। मैं हमेशा मैदे की खस्‍ता कचौड़ी बनाती हूं, इसलिए आपको उसी का आटा गूंथने की विधि बता रही हूं।

खस्ता कचौड़ी बनाने की आवश्यक सामग्री -

  • 2 कप मैदा 
  • 12 बड़े चम्मच रिफाइन ऑयल 
  • 2 चुटकी बेकिंग सोडा 
  • पानी जरूरत अनुसार 
बनाने की विधि - 
  • सबसे पहले आपको एक बड़े बर्तन में मैदा निकालना है। 
  • अब आप मैदे में तेल डालें। तेल से मोयन तैयार होता है और मोयन जितना अच्छा होगा खस्‍ता उतना क्रिस्‍पी होगा। 
  • इसके बाद आपको 2 चुटकी बेकिंग सोडा मिश्रण में डालना है। 
  • अब आप इसमें जरूरत के अनुसार पानी डालें। 

खस्ता कचौड़ी  बनाने का  स्‍टेप-2 

वैसे तो तेल की जो मात्रा मोयन के लिए मैंने आपको बताई है, वह काफी है मगर कप छोटा या बड़ा भी हो सकता है। ऐसे में आप को आटा गूंथने के समय इस बात पर ध्यान देना है कि आटे में पानी बाद में डालें और पहले तेल से ही मैदे को गूंथना शुरू कर दें। 

यदि मैदे के लड्डू बनने लग जाएं तो समझ लें कि आपने सही मोयन डाला है और अगर ऐसा न हो, तो जरूरत के अनुसार थोड़ा तेल और डालें। इस दौरान आपको बेकिंग सोडा की मात्रा बढ़ाने की जरूरत नहीं है। 

इतना करने के बाद, आपको मिश्रण में पानी डालना है। खस्‍ता कचौड़ी के लिए आटा थोड़ा टाइट गूंथा जाता है। इसलिए पानी डालते वक्त सावधानी बरतें। 

खस्ता कचौड़ी  बनाने का  स्‍टेप-3 

जब आप मैदा गूंथ लें, तब आपको उसे 10 मिनट के लिए ढक कर रख देना है। आप इसे गीले कपड़े से न ढकें बल्कि किसी प्लेट से ढक कर रख दें। इसके बाद आप सस्ते में भरने के लिए सामग्री को तैयार कर सकती हैं। 

खस्ता कचौड़ी  बनाने का  स्‍टेप-4 
बेशक आपने खस्‍ता कचौड़ी बनाने के लिए आटा सही से गूंथा हो, मगर जब तक आप सस्‍ते को सही प्रकार से फोल्ड करके फ्राई नहीं करती हैं, तब तक आपकी खस्‍ता कचौड़ी क्रिस्‍पी नहीं हो सकती है। इसलिए खस्‍ता कचौड़ी की छोटी-छोटी लोई बनाएं और उन्हें बेलें। बेलते वक्त बीच के भाग को मोटा और किनारे के भाग को पतला रखें। 

खस्ता कचौड़ी  बनाने का   स्टेप- 5 
खस्ते  में बहुत अधिक मात्रा में मसाला न भरें। खस्ते को फोल्ड करते वक्‍त ध्‍यान रखें कि वह कहीं से भी खुला हुआ न हो, वरना कढ़ाई में डालते ही वह फट जाएगा। इसके अलावा, इस बात का भी ध्‍यान रखें कि आपको खस्‍ता कचौड़ी कढ़ाई में डालते वक्त आंच को तेज रखना है और खस्‍ता कचौड़ी डालते ही आंच को सिम कर देना है। 

इसके साथ ही हल्का ब्राउन होने तक खस्‍ते को सिम आंच में ही तलें। फिर इसे ठंडा होने के बाद ही एयरटाइट डिब्बे में रखें। यदि आप गर्म-गर्म खस्‍ता रख देंगी, तो यह मुलायम पड़ जाएंगे।

यदि आप खस्ता कचौड़ी बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।

[ Read More ]»

उड़द दाल की टेस्टी खस्ता कचौरी

kachaudee


 ( वर्तिका श्रीवास्तव )
उरद दाल की क्रिस्पी खस्ता कचौरी मानसून के मौसम में सभी को बेहद पसंद आती है। इसको बनाना बहुत आसान है। मानसून के मौसम में उड़द दाल की खसखस कचौड़ी बड़े लोग क्या बच्चों को भी बहुत पसंद आती है।  इसे आप चाय, चटनी या सॉस किसी भी चीज के साथ खा सकती है। इसको बनाने का तरीका भी सबसे आसन है। बच्चों के ब्रेकफ़ास्ट के लिए इसे बनाना सबसे अच्छा ऑप्शन है।

खस्ता कचौड़ी बनाने की आवश्यक सामग्री -

  • 1 कप उड़द दाल
  • 2 कप गेहूं का आटा
  • 1 छोटा चम्मच गरम मसाला
  • चुटकीभर हींग (पिसी हुई)
  • 1 छोटा चम्मच सौंफ
  • 1 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
  • 1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच हरा धनिया बारीक कटा हुआ
  • नमक स्वादानुसार
  • तेल तलने के लिए।

बनाने की विधि -

  1. सबसे पहले दाल को अच्छी तरह से धोकर 6 से 7 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें। फिर उसका पानी निकाल कर उसे मिक्सी में पीस ले।
  2. अब एक बर्तन में आटा छान लें, उसमें एक चम्मच तेल और आधा छोटा चम्मच नमक डालकर दोनों हाथों से मसल लें इस तरह तेल और नमक अच्छी तरह आटे में मिक्स हो जाएंगे।
  3. इसके बाद आटे में तेल डाल कर और छान कर रख दे।
  4. तय समय के बाद दाल का पानी निकालकर दाल को एक छलनी में रख दें।
  5. मीडियम आंच में एक कड़ाही में तेल गर्म करें।
  6. तेल के गरम होते ही हरी मिर्च और अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर 20 सेकंड तक भूनें।
  7. अब हींग और दाल डालकर कड़छी से चलाते हुए तब तक भूनें जब तक ये ब्राउन न हो जाएं। फिर दाल में धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर 5 से 6 मिनट तक भूनें और आंच बंद कर दें।
  8. जब दाल का मिश्रण ठंडा हो जाए तब इसे गेंहू के आटे में मिक्स करके गूंध लें।
  9. आटा गूंधते समय इसमे कटा हरा धनिया और सौंफ को भी मिला ले।
  10. इसके बाद मिक्स आटे से छोटी-छोटी लोइयां बनाकर पूरी की तरह बेल लें।
  11. इसी तरह से सारी कचौड़ियां तैयार कर लें।
  12. अब तेज आंच में एक बार तेल को गरम कर ले फिर मीडियम आंच में एक कड़ाही में तेल गरम करें।
  13. तेल के गरम होते ही एक-एक करके सारी कचौड़ियां दोनो तरफ से सुनहरी होने तक तल लें।
  14. तैयार है उड़द दाल की कचौड़ी को धनियां और पुदीना की चटनी, प्लेन दही, बूंदी का रायता या आलू की सब्जी के साथ गर्मागर्म परोसें।
यदि आप खस्ता कचौड़ी बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।


[ Read More ]»

पनीर पिज़्ज़ा घर पर कैसे बनाये

paneer-pizza


( वर्तिका श्रीवास्तव )
पिज़्ज़ा हम सब को बहुत पसंद है, बच्चे तो हर वक़्त इसे खाने को तैयार रहते है।  लेकिन क्या आप बाहर से पिज़्ज़ा खरीद कर खाते है।  अब आप घर पर बनाइये पनीर पिज़्ज़ा।  पिज़्ज़ा बनाने की विधि से आप स्वादिष्ट एवं सेहत से भरपूर पिज़्ज़ा मिनटो में बना सकती है। 

घर पर पिज़्ज़ा बनाने के लिए आवश्यक  सामग्री -

क्रम संख्या नाम आवश्यक सामग्री सामग्री मात्रा
01 पिज्जा बेस दो अदद
02 चीज 200 ग्राम
03 पनीर 100 ग्राम टुकड़ों में कटा हुआ
04 शिमला मिर्च एक अदद, छोटे टुकड़ों में कटी हुई
05 प्याज़ एक अदद, छोटे टुकड़ों में कटी हुई
06 टमाटर एक अदद, छोटे टुकड़ों में कटी हुई
07 पिज्जा सॉस जरुरत के अनुसार
08 ओरिगैनो जरुरत के अनुसार
9 चिल्ली फ्लैक्स जरुरत के अनुसार
10 पिज़्ज़ा स्पाइसी मैक्स जरुरत के अनुसार

घर पर पिज़्ज़ा बनाने की विधि-

  • सारी सब्जियों को बारीक काट लीजिए।
  • टमाटर के बीज निकालिए।
  • सबसे पहले पिज़्ज़ा बेस लेकर उस पर पिज़्ज़ा सॉस का लेप अच्छे से कर दे। 
  • इसके बाद अब आप उस पर चीज मोजरेला लेकर आधा हिस्सा चारो तरफ डाल दे। 
  • अब आप कटा हुआ प्याज ,शिमला मिर्च, टमाटर ,पनीर का टुकड़ा रख कर अच्छे से डिज़ाइन कर दे।
  • इसके बाद अब आप शेष बचे हुए मोज़रेला को डाल दे। 
  • इसके बाद अब  चारो तरफ ओरिगैनो,चिल्ली फ्लैक्स,पिज़्ज़ा स्पाइसी मैक्स हल्का सा भर -भूरा दे। 
  • अब आप पैन में स्टैण्ड रख दे और उसके ऊपर से पिज़्ज़ा रख दे और ढक्कन को बंद कर दे। 
pizza

  • अब आप इसे गैस चूल्हे को जलाकर धीमी आंच पर रख दे और लगभग मिनट बाद जब आपका पिज़्ज़ा तैयार हो जाये आप उतार ले। 
  • इसके बाद अब  चारो तरफ ओरिगैनो,चिल्ली फ्लैक्स,पिज़्ज़ा स्पाइसी मैक्स हल्का सा भर -भूरा दे। 
  • इसके बाद अब आप तैयार पिज़्ज़ा को कटर से जितने टुकड़ो में चाहे कटिंग कर ले। 

आवश्यक सुझाव-

यदि आप पनीर पिज़्ज़ा के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।



[ Read More ]»

बाजार जैसे घर पर गोलगप्पे कैसे बनाये

 
golagappe

(वर्तिका श्रीवास्तव )
आप चाहे इसे गोलगप्पा कहे या पानीपूरी  नाम सुनते ही मुंह में पानी आ ही जाता है इसको गोल गप्पा भी कहते है अगर आप कभी चांदनी चौक या फिर सीताराम बाजार जाएं तो गोलगप्पे खाने का मौका कभी न छोड़ना। यूं तो रेस्टोरेन्ट और माल्स में भी आपको गोल गप्पे खाने को मिल जाएंगे पर ठेले से बाज़ार में खड़े होकर, बाज़ार की भीड़ देखते हुए गोल गप्पे खाने का मज़ा ही कुछ और हैं पानी पूरी गेहूं के आटे से, या फिर आटा और सूजी बराबर बराबर लेकर,  या फिर सूजी और मैदे से आप अपनी मर्ज़ी के अनुसार किसी भी आटा या सूजी के गोल गप्पे बना सकते हैं  हम यहां आटा सूजी को मिलाकर गोल गप्पे बना रहे है -

गोलगप्पे बनाने के लिए आवश्यक सामग्री-

क्रम संख्या नाम आवश्यक सामग्री सामग्री मात्रा
01 गेहूं का आटा या मैदा आधा कप
02 सूजी एक कप
03 तेल तलने के लिए

गोलगप्पे बनाने की विधि-

आटा और सूजी को एक बाउल में निकाल कर अच्छी तरह से मिला लें और गुनगुने पानी की मदद से पूरी जैसा आटा गूध लें( आटे को अच्छी तरह से मसल-मसल कर गुंधे) गुंधे हुए आटे को आधे घंटे के लिए सैट होने के लिए ढक कर रख दें पानी पूरी को दो तरह से बनाते हैं, आपको जो भी तरीका अच्छा लगे उस तरीके से आप गोल गप्पे बना लें।

पहला तरीका-
गूधे हुए आटे से छोटी-छोटी लोइयां बना लें और इन लोइयों को कपड़े से ढक कर रख रख दें एक-एक करके सारी लोईयों को करीब 2 इंच व्यास में गोल-गोल बेल लें इन बेलीं हुयी पूरियों को भी कपड़े से ढक कर रख लें और तल लें।

दूसरा तरीका-
आटे से बड़ी सी लोई(एक अमरूद के बराबर आटा लेकर) बनाएं और इस लोई को 2 मिमी. मोटी 10 से 12 इंच के व्यास में बेल लें और एक ढक्कन की मदद से गोल-गोल जितने भी गोल गप्पे कट सकते हैं काट लें गोले निकाल कर प्लेट में रखे और अतिरिक्त आटा फिर से आटे में मिला कर दूसरी लोई बनाएं।

इसी तरह से बेल कर गोले काट लें और सारे आटे के गोले काट कर ढककर रख लें एक एक गोल उठाकर थोड़ा सा और बेले और पतला करले लम्बाई में बेलकर लम्बे आकार के गोल गप्पे या फिर गोलाई में बेल कर गोल गोल गोल गप्पे बनाकर तैयार कर लें सारे गोल गप्पे बेल कर तैयार कर लिएं हैं तो फिर अब इन्हें तल लेते हैं।
 
आवश्यक नोट -
  • गोलगप्पे के लिए आटा थोड़ा सा सख्त गूंधे।
  • जब तलें तो कलछी से दबाकर फुलाएं।
  • गोलगप्पे जैसे ही फूल जाएं तो फिर गैस थोड़ा हलकी कर दें।
  • गोलगप्पे जब तक ठंडे न हो जाए इन्हें खुला ही रखें नहीं तो यह मुलायम हो जायेंगे।
अब कढ़ाई में तेल डाल कर गर्म करे और 4 से 5 पूरियां या कढ़ाई में जितनी भी पूरियां आ जाएं तेल में डाले और इन्हें कलछी से तेल में थोड़ा सा दबा कर फुलाएं फूलने पर इन्हें दोनों और से अलट-पलट कर स्लो गैस पर तले।

कुरकुरी और ब्राउन होने पर इन्हें प्लेट में निकाल कर रखते जाएं और दूसरी बार और पूरियां कढ़ाई में डाले और तलें सारी की सारी पानी पूरी इसी तरह से तल कर प्लेट में निकाल लें अब आपकी पानी पूरी बनकर तैयार है।

आवश्यक सुझाव-

यदि आप गोलगप्पे बनाने  के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।


[ Read More ]»

वेज बर्गर कैसे बनाये

 
kaise-banaaye

(वर्तिका श्रीवास्तव )
आज हम आपके लिए बर्गर रेसिपी लाए हैं। आलू टिक्‍की बर्गर भारत का एक लोकप्रिय स्ट्रीट फूड  है। वेजिटेरियन बर्गर बच्चे और बड़े सभी पसंद करते हैं। आप इसे बच्चों को नाश्ते में भी दे सकते हैं और टिफिन में भी। तो फिर आप सोच क्या रहे हैं, झटपट बर्गर बनाने की विधि नोट करें और आज ही आलू टिक्की बर्गर ट्राई करें। हमें यकीन है कि बर्गर बनाने की रेसिपी आपको अवश्‍य पसंद आएगी।

वेज बर्गर बनाने के लिए आवश्यक सामग्री-

क्रम संख्या नाम आवश्यक सामग्री सामग्री मात्रा
01 बंद 2 पीस
02 खीरा 2 पीस
03 बंदगोभी 5 से 6 पत्ते
04 टमाटर 2 पीस
05 पनीर स्लाइस 2 पीस
06 टमैटो सॉस 1 छोटी चम्मच
07 हरे धनिये की चटनी आवश्यकता अनुसार
08 चाट मसाला 1 छोटी चम्मच

टिक्की बनाने के लिए सामग्री -

क्रम संख्या नाम आवश्यक सामग्री सामग्री मात्रा
01 आलू 3 (200 ग्राम) (उबले हुए)
02 आरारोट 20 ग्राम
03 मटर के दाने ½ कप (उबले हुए)
04 ब्रेड 2 (क्रम्बल की हुई)
05 तेल 50 ग्राम
06 अदरक 1 छोटी चम्मच (पेस्ट)
07 हरी मिर्च 2 (बारीक कटी हुई)
08 धनिया पाउडर ½ छोटी चम्मच
09 जीरा पाउडर ½ छोटी चम्मच
10 अमचूर पाउडर ¼ छोटी चम्मच
11 नमक ⅓ छोटी चम्मच या स्वादानुसार

वेज बर्गर बनाने की विधि-

  • आलू टिक्की बनाइए - आलू को सबसे पहले अच्छे से उबाल ले।  इसके बाद आलू को चील कर अच्छे से मिक्स कर ले। अब आप मटर को अच्छे से मिक्स करके आलू में डाल दीजिए। साथ में आरारोट ,अदरक का पेस्ट, हरी मिर्च, नमक, अमचूर पाउडर, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर और क्रम्बल की हुई ब्रेड का आधा भाग डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लीजिए
  • गैस पर पैन रख कर गरम कीजिए। गरम पैन पर तेल  रिफाइंड  डाल दीजिए
  • आलू के मिश्रण में से थोडा़ सा मिश्रण लेकर गोल कीजिए और गोले को हथेली से दबाकर चपटा कर लीजिए। इसे ब्रेड क्रम्बल में लपेट कर हथेली से हल्का दबा-दबा कर टिक्की का आकार देते हुए तैयार कर लीजिए और दूसरी टिक्की भी इसी तरह तैयार कर लीजिए
  • टिक्की को पैन पर सिकने के लिए लगा कर रख दीजिए और धीमी आग पर आलू टिक्की सेकिए। टिक्कियों को कलछी की सहायता से पलट कर, दोनों ओर से ब्राउन होने तक सिकने दीजिए आलू की टिक्की तैयार हैं
सब्जियां स्लाइस में काटिए-
खीरा धोकर छील लीजिए और पतले गोल स्लाईस में काट लीजिए। टमाटर को भी अच्छे से धोकर साफ करके पतले गोल स्लाईस में काट कर तैयार कर लीजिए। पत्ता गोभी को भी अच्छे से काटकर कर तैयार कर लीजिये। 

बंद को  सेकिए-
एक बंद  लीजिए और इसे बीच में से काट कर दो भाग कर लीजिए। पैन में थोडा़ सा तेल डाल दीजिए ओर बंद को सेकने के लिए पैन में लगा दीजिए।  बंद को दोनों ओर से क्रिस्प करते हुए सेक लीजिए और इसी तरह से दूसरा बंद  भी काट कर सेक लीजिए।

बर्गर बनाइए-
बंद का एक पीस लीजिए और इस पर 1 चम्मच टमैटो सॉस लगा दीजिए और फिर खीरा के स्लाइस रखिए और उन पर चाट मसाला बुरक दीजिए। अब इस पर आलू की टिक्की रख दीजिए और इसके ऊपर बंदगोभी का 1 पत्ता रखिए, इसके ऊपर पनीर की स्लाईस रखिए। इस पर फिर से थोडा़ सा चाट मसाला बुरक दीजिए और फिर से 1 बंदगोभी का पत्ता रख दीजिए।  इसके ऊपर टमाटर के टुकड़े और थोडा़ सा चाट मसाला डाल दीजिए। बंद का दूसरा पीस लीजिए और उस पर हरे धनिये की चटनी लगाकर टमाटर के ऊपर रख दीजिए।

वेज बर्गर बन कर तैयार है, इसी तरह से दूसरा बर्गर भी बना कर तैयार कर लीजिए। इन टेस्टी वेज बर्गर को छुट-पुट भूख लगने पर सॉस के साथ सर्व कीजिए।

आवश्यक सुझाव-
यदि आप  वेज बर्गर बनाने  के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।


[ Read More ]»

पोहा कटलेट कैसे बनाये

-katalet


(वर्तिका श्रीवास्तव )
आज हम आपके लिए पोहा कटलेट रेसिपीलाए हैं। नाश्ते में गर्मा-गरम कटलेट किसे पसंद नहीं आता? और अगर वह पोहा से बना क्रिस्पी पोहा कटलेट  हो तो क्या कहना? क्रिस्पी पोहा कटलेट अन्‍य वेज कटलेट से अलग है और खाने में बेहद टेस्‍टी होता है। इसीलिए लोग अक्सर एक दूसरे से पूछते रहते हैं। आप भी पोहा कटलेट बनाने की विधि नोट करें और आज ही ट्राई करें। हमें यकीन है कि पोहा कटलेट रेसिपी  आपको जरूर पसंद आएगी।

पोहा कटलेट बनाने के लिए आवश्यक सामग्री-

क्रम संख्या नाम आवश्यक सामग्री सामग्री मात्रा
01 पोहा 01 कप
02 ब्रेड का चूरा 01 कप
03 मैदा 03 बड़े चम्मच
04 आलू 02 नग (उबले हुए)
05 प्याज 01 नग (बारीक कटा हुआ,)
06 लाल मिर्च 01 छोटा चम्मच
07 अदरक 01 इंच टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
08 हरी मिर्च 01 नग (बारीक कटी हुई)
09 हरी धनिया 02 बड़े चम्मच (बारीक कटी हुई)
10 काली मिर्च 1/4 छोटा चम्मच
11 नमक स्वादानुसार

पोहा कटलेट बनाने की विधि-

  • पोहा कटलेट रेसिपी के लिए सबसे पहले पोहा को एक बर्तन में लेकर धो लें। उसके बाद उसका पानी पूरी तरह से निकाल दें और रख देे। अब उबले हुए आलू को छील कर अच्छी तरह से मैस कर लें। साथ ही अब 1/4 कप पानी में मैदा डाल कर अच्छी तरह से घोल लें। 
  • आलू और पोहा को आपस में मिला लें। उसमें प्याज, अदरक, हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, नमक और हरी धनिया डालें और आटे की तरह गूंथ लें।
  • थोड़ा सा मिश्रण लेकर उसे कटलेट के आकार का बना लें। इसके बाद उसे मैदा के घोल में डिप करें और फिर उसपर ब्रेड का चूरा लपेट लें। इसके बाद कटलेट को हाथों से चारों ओर से दबा दें, जिससे ब्रेड का चूरा उसमें अच्छी तरह से चिपक जाए। इसी तरह से सारे कटलेट तैयार कर लें और फिर उन्हें 20 मिनट के लिए ढक कर रख दें।
  • अब एक नॉन स्टिक पैन लें और उसमें एक चम्मच तेल डाल कर गर्म करें। उसके बाद पैन में कटलेट डालें और धीमी आंच में उलट-पुलट कर गोल्डेन ब्राउन होने तक सेंक लें।
  • लीजिए आपकी पोहा कटलेट बनाने की विधि कम्‍प्‍लीट हुई। अब आपके स्वादिष्ट और क्रिस्पी पोहा कटलेट तैयार हैं। इन्हें सर्विंग प्लेट में निकालें और हरी धनिया की चटनी और इमली की मीठी चटनी के साथ सर्व करें।

आवश्यक सुझाव-

यदि आप पोहा कटलेट बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।

[ Read More ]»

सूजी उपमा कैसे बनाये

upama


 (वर्तिका श्रीवास्तव )
आज हम आपके लिए सूजी उपमा रेसिपी लाए हैं। रवा उपमा या सूजी उपमा  एक हेल्‍दी ब्रेकफास्‍ट है। इसे वेजेटेबल उपमा भी कहते हैं। ये एक साउथ इंडियन व्‍यंजनहै और झटपट बन जाता है। इसीलिए लोग हमसे अक्सर हाउ तो मेक उपमा, उपमा कैसे बनता है पूछते रहते हैं। आप भी सूजी उपमा बनाने की विधि नोट करें और आज ही ट्राई करें। यकीन जानें सूजी उपमा रेसिपी आपको जरूर पसंद आएगी।

सूजी उपमा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री-

क्रम संख्या नाम आवश्यक सामग्री सामग्री मात्रा
01 रवा/सूजी 01 कप
02 फ्रेंच बीन्स 01 बड़ा चम्‍मच(कटी हुई/इच्‍छानुसार)
03 हरी मटर 01 बड़ा चम्‍मच
04 गाजर 01 नग (बारीक काट लें)
05 मूंगफली के दाने 01 बड़ा चम्‍मच (भुने हुए)
06 राई 1/4 छोटा चम्मच
07 हरी मिर्च 01 (बारीक कटीहुई)
08 तेल 02 बड़े चम्‍मच
09 बटर 01 बड़ा चम्‍मच
10 हरी धनिया 01 बड़ा चम्‍मच(कटी हुई)
11 नमक स्वादानुसार

सूजी उपमा बनाने की विधि-

  • सूजी उपमा रेसिपी के लिए सबसे पहले सूखी कढ़ाई को गरम करें। गढ़ाईगरम होने पर उसमें सूजी डालें और हल्का भूरा होने तक उसे लगातार चलाते हुये भून लें। भुनने के बाद सूजी को एक प्‍लेट में निकाल लें। 
  • अब कढ़ाही मे तेल डालकर गरम करें। तेल गरम होने पर उसमें मूंगफली के दाने डालें और हल्का सा भून लें। भुने हुए दानों को एक प्लेट में निकाल लें। अब कढ़ाही में राई डाल कर चटकाएं। राई तड़कने पर तेल में कटी हुई हरी मिर्च, कटी हुए गाजर, कटी हुई बींस और मटर के दाने डालें और चलाते हुए थोड़ा सा भून लें।
  • इसके बाद कढ़ाई में सूजी, तीन कप पानी और नमक डालें और चलाने के बाद मीडियम आंच पर पकाएं। कढ़ाई में उबाल आने पर सूजी को बराबर चलाते रहें। ये का अहम पार्ट है, इसलिए इसे ध्यान से करें।
  • कुछ देर बाद सूजी का मिश्रण हलवा जैसा गाढ़ा हो जाएगा। गाढा होने पर इसमें भुने हुए मूंगफली के दाने डाल दें और चलाते हुए तीन-चार मिनट तक पकाएं। इसके बाद गैस बंद कर दें और कढ़ाई में बटर डाल कर अच्‍छी तरह से मिला लें
  • लीजिए सूजी उपमा बनाने की विधि कम्‍प्‍लीट हुई। अब आपका स्‍वादिष्‍ट सूजी का  उपमा  तैयार है। बस इसे हरी धनिया से गार्निश करें और गरमा-गरम सर्व करें।

आवश्यक सुझाव-

यदि आप सूजी उपमा बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।


[ Read More ]»

रवा उत्तपम कैसे बनाये

 
uttapam

(वर्तिका श्रीवास्तव )
आज हम आपके लिए रवा उत्‍तपम रेसिपी लेकर आए हैं। उत्तपम  एक साउथ इंडियन रेसिपी है, जो अपने स्वाद के कारण सारे भारत में लोकप्रिय है। रवा उत्तपम बेहद हेल्‍दी पकवान है, जिसे आप नाश्ते के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं और बच्चों के टिफिन के रूप में भी। इसीलिए हेल्थ कांशस लोग अक्सर एक दूसरे से  पूछते रहते हैं। आप भी रवा उत्तपम बनाने की विधि नोट करें और आज ही ट्राई करें। हमें आशा है कि रवा उत्‍तपम रेसिपी  आपको पसंद आएगी।

रवा उत्तपम बनाने के लिए आवश्यक सामग्री-

क्रम संख्या नाम आवश्यक सामग्री सामग्री मात्रा
01 रवा/सूजी 01 कप
02 प्याज़ 1/2 कप (कटा हुआ)
03 दही 1/4 कप
04 टमाटर 1/2 कप (कटा हुआ)
05 गाजर 1/4 कप (कद्दूकस किया हुआ)
06 हरी मिर्च 02 नग (बारीक कटा हुआ)
07 अदरक 01 इंच का टुकड़ा (बारीक़ कटा हुआ)
08 धनिया पत्ता 01 छोटा चम्म्च (बारीक़ कटा हुआ)
09 तेल आवश्यकतानुसार
10 नमक स्वादानुसार

रवा उत्तपम बनाने की विधि -

  • रवा उत्‍तपम रेसिपी के लिये सबसे पहले एक बाउल में रवा/सूजी और दही (खट्टा दही हो तो बेहतर है) डालकर मिला लें। इसके बाद थोड़ा सा पानी और नमक डाल फिर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। फिर मिश्रण को ढ़क कर 30 मिनट के लिये रख दें। 
  • अब प्याज को छील कर महीन-महीन काट लें। साथ ही टमाटर, गाजर, हरी मिर्च और धनिया की पत्ती को धो कर बारीक काट लें और अदरक को कद्दूकस कर लें। अब कटी हुई सारी सामग्री को रवा के मिश्रण में डालें और एक बार अच्छी तरह से चला लें।
  • अब एक नाॅनस्टिक तवा को गैस पर रख कर गरम करें। तवा गरम होने पर गैस की आंच सिम कर दें। अब एक छोटा चम्मच तेल तवा पर डालें और चम्मच से पूरे तवा पर फैला दें। यह तेल सिर्फ इसलिए है, जिससे रवा का मिश्रण तवा पर चिपके नहीं। ये प्रॉसेस का अहम पार्ट है, इसलिए इसे ध्यान से करें।
  • अब एक बड़ा चम्मच रवा का मिश्रण लेकर तवा पर डाले और चम्मच की मदद से पूरे तवा पर पतला-पतला फैला दें। इसके बाद एक छोटा चम्मच तेल लें और उत्तपम के चारों ओर तवा पर डाल दें।
  • जब उत्तपम की नीचे की लेयर सुनहरी रंग की हो जाए, उत्तम को पलट दें और दूसरी साइड को भी इसी तरह से सेंक लें। इसी तरह से सारे उत्तम सेंक लें।
  • आपकी उत्तपम बनाने की विधि कम्‍प्‍लीट हुई। अब आप रवा उत्तम या सूजी उत्तपम को सर्विंग प्लेट में निकालें और टोमैटो सॉस या मनचाही चटनी के साथ सर्व करें।

आवश्यक सुझाव-

यदि आप रवा उत्तपम बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।

[ Read More ]»

मैंगो इडली कैसे बनाये

mango


 (वर्तिका श्रीवास्तव )
आज हम आवके लिए मैंगो इडली रेसिपी लाए हैं। आपने सूजी की इडली तो बहुत खाई होंगी, आज आम की इडली  चख कर देखें। मैंगो इडली खाने में बेहद टेस्‍टी होती है। यह बनाने में भी आसान है। और इडली वैसे भी हेल्दी ब्रेकफास्ट माना जाता है। इसीलिए हेल्थ कांशस लोग अक्सर एक दूसरे से इडली कैसे बनाये, इडली बनाने की विधि पूछते रहते हैं। तो फिर सोच क्या रहे हैं, आप भी मैंगो इडली बनाने की विधि नोट करें और आज ही यह स्पेशल इडली बनाने का तरीका आजमाएं। हमें आशा है कि मैंगो इडली रेसिपी  आपको पसंद आएगी।

मैंगो इडली बनाने के लिए आवश्यक सामग्री-

क्रम संख्या नाम आवश्यक सामग्री सामग्री मात्रा
01 आम का गूदा 01 कप
02 रवा / सूजी 01 कप
03 शक्कर 01 कप
04 नारियल 02 बड़े चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
05 काजू 02 बड़े चम्मच (बारीक-बारीक कतरे हुए)
06 इलायची पाउडर 1/4 छोटा चम्मच
07 घी आवश्यकतानुसार।

इडली बनाने की विधि-

  • मैंगो इडली रेसिपी के लिये पके हुए रसीले आम का इस्तेमाल करें। साथ ही इस बात का ख्याल रखें कि आम में रेशे नहीं होने चाहिए। 
  • सबसे पहले फ्राई पैन में एक बड़ा चम्मच घी लेकर गरम करें। घी गर्म होने पर उसमें रवा डालें और अच्छी तरह से भून लें। इसके बाद गैस बंद कर दें।
  • एक बर्तन में आम का रस लेकर उसमें शक्कर और थोड़ा सा पानी डाल कर फेंट लें, जिससे शक्कर अच्छी तरह से घुल जाए।
  • इसके बाद सूजी डालें और अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब सूजी के मिश्रण में कद्दूकस किया हुआ नारियल, काजू और इलायची पाउडर डालें और आटे की गूथ लें। अगर मिश्रण ज्यादा सूखा हो, तो थोड़ा सा पानी मिला लें।
  • अब इडली कुकर में इतना पानी डालें कि वह इडली की लेयर से नीचे रहे। कुकर को तेज आंच पर गर्म करें। जब तक पानी उबल रहा है, इडली स्टैंड को घी लगाकर चिकना कर लें।
  • इसके बाद रवा के मिश्रण को स्टैंड के सांचों में भर दें और कुकर बंद करके 8-10 मिनट तक भाप में पकायें। इसके बाद गैस बंद कर दें। कुकर की भाप निकलने के बाद इडली बाहर निकालें।
  • लीजिये इडली बनाने की विधि कम्‍प्‍लीट हुई। अब आपकी स्वादिष्ट मैंगो इडली  तैयार हैं। आप चाहें तो इन्हें ब्रेकफास्ट में मैंगो जूस के साथ खाएं, या ऊपर से आम का रस डाल लें और तब छूरी-कांटे की मदद से इनका सेवन करें। या फिर आप चटनी के साथ नॉर्मल तरीके से भी मैंगो इडली इडली खा सकते हैं।
  • लीजिये, मैंगो इडली  बनाने की विधि कम्‍प्‍लीट हुई। अब आपकी स्‍वादिष्‍ट मैंगो इडली  तैयार है। इसे प्लेट में निकालें और इडली सांबर व  इडली नारियल चटनी या  इडली मूंगफली चटनी के साथ सर्व करें।

आवश्यक सुझाव-

यदि आप मैंगो इडली बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।


[ Read More ]»

कांजीवरम इडली कैसे बनाये

 
kanjivaram

(वर्तिका श्रीवास्तव )
आज हम आपके लिए कांजीवरम इडली रेसिपी लाए हैं। ये एक साउथ इंडियन रेसिपी है। कांजीवरम इडली/ कांचीपुरम इडली  खाने में बेहद टेस्‍टी होती है। साथ ही बनाने में भी आसान है। तो फिर सोच क्‍या रहे हैं, झटपट कांजीवरम इडली बनाने की विधि नोट करें और आज ही इसे ट्राई करें। हमें यकीन है कि कांजीवरम इडली रेसिपी आपको पसंद आयेगी।

रवा इडली बनाने के लिए आवश्यक सामग्री-

क्रम संख्या नाम आवश्यक सामग्री सामग्री मात्रा
01 उड़द की धुली दाल 02 कप
02 सेला चावल 03 कप
03 करी पत्ते 03 नग
04 हींग पाउडर 01 छोटा चम्मच
05 जीरा 02 छोटे चम्मच
06 काली मिर्च पाउडर 02 छोटे चम्मच
07 अदरक 02 छोटे टुकड़े (कुटे हुये)

कांजीवरम इडली बनाने की विधि-

  • कांजीवरम इडली रेसिपी  के लिये सबसे पहले चावल और दाल को अच्छी तरह से धो कर अलग-अलग पानी में भि‍गो दें। 
  • 3-4 घंटे भीगने के बाद इन्हें एक बार फिर धो लें और इसके बाद इन्हें अलग-अलग पीस लें।
  • पिसी हुई दाल और चावल को एक में मिला लें साथ ही इसमें अदरक, हींग, जीरा, काली मिर्च पाउडर एवं नमक भी मिला लें और लगभग 20 घंटे के लिए रख दें।
  • 20 घंटे के बाद करी पत्तों को भूनकर मिश्रण में मिला लें।
  • अब एक बड़े बर्तन में पानी भर कर इडली के सांचों में इस मिश्रण (mixture) को भर कर 25-30 मिनट तक भाप में पका लें।
  • लीजिये, कांजीवरम इडली बनाने की विधि कम्‍प्‍लीट हुई। अब आपकी स्‍वादिष्‍ट कांजीवरम इडली तैयार है। इसे प्लेट में निकालें और इडली सांबर व  इडली नारियल चटनी या  इडली मूंगफली चटनी के साथ सर्व करें।

आवश्यक सुझाव-

यदि आप कांजीवरम इडली बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।


[ Read More ]»

रवा इडली कैसे बनाये

 
idli

( वार्तिक श्रीवास्तव )
आज हम आपके लिए रवा इडली रेसिपी लाए हैं। रवा इडली  बेहद साफ्ट होती है। रवा की इडली  चावल की इडली की तुलना में जल्‍दी बन जाती है। इसीलिए लोग अक्सर सूजी / रवा इडली बनाने का तरीका पूछते रहते हैं। तो फिर सोच क्‍या रहे हैं, झटपट रवा इडली बनाने की विधि ट्राई करें। हमें यकीन है कि सूजी इडली रेसिपी आपको जरूर पसंद आएगी।

रवा इडली बनाने के लिए आवश्यक सामग्री-

क्रम संख्या नाम आवश्यक सामग्री सामग्री मात्रा
01 रवा (सूजी) 250 ग्राम या 1 1/2 कप
02 दही 300 ग्राम या 1 1/2 कप
03 पानी 50 ग्राम या 1/4 कप
04 नमक स्वादानुसार 66666666
05 ईनो साल्ट 3/4 छोटी चम्मच
06 तेल एक बड़ी चम्मच

रवा इडली बनाने की विधि-

  • रवा इडली रेसिपी के लिए सबसे पहले दही को अच्‍छी तरह से फेंट लें। इसके बाद दही को सूजी में डाल दें और ठीक से मिक्‍स कर लें। 
  • इसके बाद सूजी में पानी और नमक डालें और फेंट लें। फिर सूजी के मिश्रण को ढक कर बीस मिनट के लिए ढक दें। बीस मिनट बाद मिश्रण में सोडा मिलाएं और एक बार और चला लें। पर ध्‍यान रहे यह मिश्रण न जयादा गाढा हो और न ज्‍यादा पतला।
  • अब एक कुकर में दो गिलास पानी डालकर गरम करें। जब तक पानी गरम हो रहा है, इडली स्टैन्ड में तेल लगाकर उसे चिकना कर लें। 
  • अब मिश्रण में इनो साल्‍ट मिलाएं और झटपट मिश्रण की इडली स्‍टैंड में भर दें। फिर उसे कूकर में रख कर ढक्‍कन बंद कर दें। ढक्‍कन की सीटी निकाल दें और मीडियम आंच पर इडली को पकाएं। 
  • लगभग 10 मिनट में रवा इडली पक जाती है। चेक करने के लिए कुकर का ढक्‍कर खोलें और इडली में चाकू गडा का देखें। 
  • अगर चाकू इडली में चिपक नहीं रहा है, तो इसका मतलब है कि इडली बन गयी है। अगर चाकू में इडली का मिश्रण चिपक रहा हो, तो उसे ढक कर दो-चार मिनट और पका लें।
  • लीजिए, रवा इडली बनाने की विधि कम्‍प्‍लीट हुई। अब आपकी स्‍वादिष्‍ट तैयार है। इन्हें सर्विंग प्‍लेट में निकालें और सांबर, नारियल चटनी या मूंगफली चटनी के साथ सर्व करें।

आवश्यक सुझाव-

यदि आप रवा इडली बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।


[ Read More ]»
”go"