गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।
Showing posts with label हेयर-केयर-टिप्स. Show all posts
Showing posts with label हेयर-केयर-टिप्स. Show all posts

बालों की देखभाल के लिए 8 घरेलू नुस्खे

 
Image SEO Friendly

बालों का महत्व क्या होता है, यह उन से बेहतर कौन बता सकता है, जिनके सिर के बाल उड़ चुके हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि हर किसी के व्यक्तित्व की खूबसूरती उसके सिर के बालों से कई गुना बढ़ जाती है। वहीं, दूसरी तरफ असंतुलित खानपान, तनाव भरी जिंदगी, धूल-मिट्टी, प्रदूषण और केमिकल युक्त हेयर प्रोडक्ट्स ने सिर के बालों का दम निकालकर रख दिया है। अब सवाल यह आता है कि इस भागदौड़ भरी जिंदगी में जहां सांस लेने की फुर्सत नहीं है, वहां बालों की देखभाल कैसे संभव है, तो इसका जवाब बेहद आसान है।  इस लेख में हम कुछ ऐसे हेयर केयर टिप्स बता रहे हैं, जो न सिर्फ फायदेमंद हैं, बल्कि उन्हें प्रयोग करना भी आसान है। साथ ही इन्हें बनाने और लगाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता।


बालों के लिए घरेलू उपाय – 
1. कंडीशनर – अंडा
  • प्रक्रिया नंबर-1
सामग्री
  • दो अंडे
  • दो चम्मच जैतून का तेल
  • थोड़ा पानी (वैकल्पिक)
कैसे प्रयोग करें
  • दोनों अंडों को तोड़कर उनके पीले हिस्से को कटोरी में डाल दें।
  • अब इसमें जैतूल का तेल डालकर मिक्स करें।
  • अगर जरूरत लगे, तो इसमें थोड़ा पानी मिक्स कर सकते हैं।
  • फिर ब्रश की सहायता से इस पैक को अपने बालों पर लगाएं और दो घंटे के लिए छोड़ दें।
  • इसके बाद ठंडे पानी और माइल्ड शैंपू से बालों को धो लें।
कब करें प्रयोग
  • इसे हफ्ते में एक बार अपने बालों में लगा सकते हैं।
प्रक्रिया नंबर-2
सामग्री
  • दो अंडे
  • चार चम्मच मयोनीज
कैसे प्रयोग करें
  • एक कटोरी में इन दोनों सामग्रियों को अच्छी तरह मिक्स कर लें। चाहें तो इसमें थोड़-सा जैतून का तेल भी डाल सकते हैं।
  • ब्रश की मदद से इस पेस्ट को बालों की जड़ों से लगाएं और शावर कैप पहन लें।
  • करीब 30 मिनट बाद ठंडे पानी से बालों को धो लें और बाद में सल्फेट फ्री शैंपू से बालों को साफ करें, ताकि अंडे की गंध बालों से निकल जाए।
कब करें प्रयोग
  • इस कंडीशनर को हफ्ते में कम से कम एक बार प्रयोग कर सकते हैं।
प्रक्रिया नंबर-3
सामग्री
  • आधा कप अंडा
कैसे प्रयोग करें
  • पूरे अंडे को मिक्स करके बालों पर लगाएं। अगर आधा कप अंडा कम पड़े, तो और भी ले सकते हैं।
  • करीब 20 मिनट लगा रहने दें और फिर पानी व शैंपू से बालों को अच्छी तरह धो लें।
कब करें प्रयोग
  • बालों की देखभाल के तरीके के रूप में इसे महीने में एक बार प्रयोग कर सकते हैं।
कैसे है लाभकारी
अंडा न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, बल्कि यह बालों पर भी चमत्कारी तरीके से काम करता है। इसमें प्रोटीन, फैट, खनिज, बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन और अन्य पोषक तत्व होते हैं, जो बालों को जड़ों से मजबूत करते हैं और उन्हें घना बनाते हैं। अंडा बालों को मॉइस्चराइज करता है और सिर से अतिरिक्त तेल को साफ कर देता है । वहीं जैतून के तेल और घर में बने मयोनीज में भी बालों को कंडीशनिंग करने के पर्याप्त गुण होते हैं। हेयर केयर टिप्स के रूप में अंडे का प्रयोग कर सकते हैं।

2. टूटते बाल – शहद व जैतून का तेल
सामग्री
  • दो चम्मच शहद
  • दो चम्मच जैतून का तेल
कैसे प्रयोग करें
  • इन दोनों सामग्रियों को मिक्स कर लें और हल्के-हल्के हाथों से सिर की मालिश करें।
  • मालिश के करीब 20 मिनट बाद बालों को शैंपू से धो लें।
  • इस मिश्रण को हल्का गुनगुना करके भी मसाज कर सकते हैं।
कब करें प्रयोग
  • इसे हफ्ते में कम से कम एक बार प्रयोग कर सकते हैं।
कैसे है लाभकारी
कई लोग पूछते हैं कि बालों की देखभाल कैसे करें। ऐसे में जैतून का तेल बालों के लिए बेहद गुणकारी है। यह बालों को जड़ों से मजबूत कर झड़ने से रोकता है और बालों को बड़ा होने में मदद करता है। साथ ही जैतून के तेल में मॉइस्चराइजिंग गुण होता है, जिससे स्कैल्प को पोषण मिलता है और बाल झड़ना बंद हो सकते हैं । वहीं, शहद के प्रयोग से रूखे व बेजान बालों में निखार आता है। साथ ही यह प्राकृतिक कंडीशनर की तरह काम करता है । बालों की देखभाल के लिए शहद व जैतून का तेल जरूरी प्रयोग करें।

3. सिर में खुजली – नींबू व जैतून का तेल
सामग्री
  • दो चम्मच नींबू का रस
  • दो चम्मच जैतून का तेल
कैसे प्रयोग करें
  • इन सभी सामग्रियों को एक कटोरी में डालकर मिक्स कर लें।
  • अब इस मिश्रण से अपने सिर की हल्के-हल्के हाथों से मालिश करें।
  • इसके करीब 20 मिनट बाद शैंपू से बालों को धो लें।
कब करें प्रयोग
  • हफ्ते में कम से कम एक बार प्रयोग करें।
कैसे है लाभकारी
नींबू का रस सिट्रक एसिड का प्रमुख स्रोत है। साथ ही इसमें विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो डैंड्रफ को खत्म करे स्कैल्प को पोषण देता है, जिससे खुजली जड़ से खत्म हो जाती है। साथ ही यह स्कैल्प के पीएच स्तर को संतुलित बनाए रखता है। नींबू के एसिडिक प्रभाव के कारण स्कैल्प पर ताजगी बनी रहती है और बालों को बढ़ने में मदद मिलती है । बालों की देखभाल के लिए नींबू का प्रयोग बेहद जरूरी है।

4. उलझे बाल – एवोकाडो
सामग्री
  • एक पका हुआ एवोकाडो
  • एक कप योगर्ट
कैसे प्रयोग करें
  • एवोकाडो को काटकर उसमें से बीज निकाल लें।
  • अब इसे अच्छी तरह मसल लें और फिर इसमें योगर्ट को मिलाकर पेस्ट बना लें।
  • इस पेस्ट को सिर पर लगाएं और 40-45 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • इसके बाद सिर को शैंपू से धो लें और बाद में कंडीशनर भी लगाएं।
कब करें प्रयोग
  • इस हेयर मास्क को हफ्ते में एक या दो बार लगा सकते हैं।
कैसे है लाभकारी
हेयर केयर टिप्स के रूप में एवोकाडो का प्रयोग करें। बालों की देखभाल के तरीके के रूप में एवोकाडो व योगर्ट को मिलाकर बना हेयर मास्क न सिर्फ किफायती है, बल्कि उलझे व घंघराले बालों के लिए भी बेहद लाभकारी है। एवोकाडो में विटामिन-बी और ई होता है, जो बालों को पोषण प्रदान कर उन्हें टूटने से बचाता है। वहीं योगर्ट बालों को जड़ों से साफ और पोषित करता है ।

5. घने बाल – बीयर व अंडा
सामग्री
  • आधा कप फ्लैट बियर
  • एक चम्मच एवोकाडो ऑयल
  • एक अंडा
कैसे प्रयोग करें
  • इन सभी सामग्रियों को एक कटोरी में डालने के बाद अच्छी तरह मिक्स करें।
  • अब इस मिश्रण को बालों की जड़ों में लगाएं और फिर मालिश करते हुए पूरे बालों पर लगा दें।
  • जब यह स्कैल्प व बालों पर अच्छी तरह लग जाए, तो सिर को शावर कैप से ढक दें।
  • करीब 30 मिनट बाद बालों को शैंपू कर लें और बाद में कंडीशनर करना न भूलें।
कब करें प्रयोग
  • इस मिश्रण को हफ्ते में एक बार प्रयोग कर सकते हैं।
कैसे है लाभकारी
अंडे में प्रोटीन व फैटी एसिड होता है, जो बालों को मॉइस्चराइज करता है और बालों को जरूरी पोषण मिलते हैं। हेयर केयर टिप्स के रूप में यह बीयर के साथ मिलकर बालों को जड़ों से मजबूत करता है और उन्हें बढ़ने में मदद करता है, जिससे बाल लंबे और घने नजर आते हैं।

6. टूटते बाल – एलोवेरा
सामग्री
  • एक कप प्याज का रस
  • एक चम्मच एलोवेरा जेल
कैसे प्रयोग करें
  • तीन-चार प्याज लेकर उन्हें मिक्सी में ग्राइंड कर लें और फिर किसी सूती कपड़े में डालकर निचोड़ लें, ताकि उसका रस निकल जाए।
  • अब इसमें एलोवेरा जेल मिलाकर मिक्स कर दें।
  • इसके बाद इस मिश्रण से तब तक सिर की मालिश करें, जब तक कि पूरे बालों पर यह मिश्रण लग न जाए।
  • करीब घंटे तक बालों को ऐसे ही रहने दें और फिर शैंपू से धो लें। इसके बाद कंडीशनर जरूर लगाएं।
कब करें प्रयोग
हफ्ते में कम से कम एक बार जरूर प्रयोग करें।

कैसे है लाभकारी
बालों के लिए यह घरेलू उपचार सबसे बेहतर है। इससे न सिर्फ बाल लंबे होते हैं, बल्कि बालों का टूटकर गिरना भी कम हो जाता है। प्याज के रस में वो तमाम गुण मौजूद हैं, जो बालों के विकास के लिए जरूरी है। यह स्कैल्प को पोषित कर बालों के फॉलिकल्स को सक्रिय करता है। इस मिश्रण के नियमित प्रयोग से बालों का विकास बेहतर तरीके से होगा और घने होंगे ।

नोट : कुछ लोगों की स्किन संवेदनशील होती है। उन्हें प्याज का रस लगाने से जलन हो सकती है। इसलिए, यह मिश्रण लगाने से पहले इसे अपने हाथ पर लगाकर देख लें। अगर जलन हो, तो इसका प्रयोग न करें या फिर इस बारे में अपने डॉक्टर से भी पूछ सकते हैं।

7. डैंड्रफ – ब्राउन शुगर
सामग्री
  • दो चम्मच ब्राउन शुगर
  • दो चम्मच ताजा नींबू का रस
  • दो चम्मच जोजोबा ऑयल
  • एक चम्मच समुद्री नमक
कैसे प्रयोग करें
  • ब्राउन शुगर और समुद्री नमक को एक कटोरी में मिक्स कर लें।
  • अब इसमें जोजोबा ऑयल व ताजा नींबू के रस को मिला दें।
  • इस मिश्रण को सिर व बालों पर लगाने के बाद 30 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर शैंपू से धो लें।
कब करें प्रयोग
  • हफ्ते में एक बार प्रयोग करें।
कैसे है लाभकारी
जोजोबा ऑयल और ब्राउन शुगर मिलकर स्कैल्प के लिए स्क्रब का काम करते हैं। इससे न सिर्फ डैंड्रफ दूर होता है, बल्कि बालों का टूटना कम होता है और मॉइस्चराइज होते हैं। इसके अलावा, यह मिश्रण बालों को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाता है।

8. शैंपू
बालों को लंबा, घना और स्वस्थ बनाए रखने के लिए जरूरी है कि उन्हें साफ-सुधरा रखें। साथ ही हर्बल हेयर केयर उत्पादों का चुनाव करें। शैंपू भी इनमें से एक है। हर तरह के बालों के लिए शैंपू भी अलग-अलग होते हैं। इसलिए, जब भी शैंपू चुनें, इस बात का ध्यान जरूर रखें।

  • रूखे बालों के लिए : शैंपू ऐसा होना चाहिए, जो बालों को मॉश्चराइज करे और उन्हें मुलायम बनाए। ऐसा कोई शैंपू न लें, जो स्कैल्प में मौजूद प्राकृतिक तेल को भी सुखा दे। इससे बाल और रूखे व बेजान हो जाएंगे। रूखे बालों के लिए शैंपू लेने से पहले जांच लें कि उसमें एवोकाडो, नारियल, आर्गन या फिर ग्रेपसीड का तेल जरूर हो। साथ ही रूखे बालों में शैंपू करने के बाद कंडीशनर का प्रयोग जरूर करें।
  • तैलीय बालों के लिए : इस तरह के बालों के लिए ऐसा शैंपू न लें, जो मॉइस्चराइजिंग व कंडीशनर का काम करता हो। तैलीय बालों को और मॉइस्चराइजिंग की जरूरत नहीं होती। तैलीय बालों में डैंड्रफ की समस्या आम होती है। इसलिए, कीटोकोनाजोल, सेलेनियम सल्फाइड व सिक्लोपिरोक्स ओलामीन युक्त शैंपू का चुनाव करें। ऐसे बालों के लिए नींबू युक्त शैंपू भी बेहतर हो सकता है।
  • सामान्य बालों के लिए : इस तरह के बाल न तो ड्राई होते हैं और न ही तैलीय, इसलिए ऐसे बालों के लिए कोई भी सामान्य शैंपू प्रयोग कर सकते हैं। ध्यान रहे कि यह शैंपू हर्बल और अच्छे ब्रांड का होना चाहिए।
बालों की देखभाल के लिए क्या खाना चाहिए? – 
यहां हम कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों के बारे में बता रहे हैं, जो रूखे, बेजान व तैलीय बालों के लिए जरूरी हैं। इन खाद्य पदार्थों को अपने भोजन में शामिल करने से जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं, जो बालों के लिए जरूरी हैं। अगर आपके बाल पूरी तरह से ठीक हैं, तो भी आप इनका सेवन कर सकते हैं।

1. तैलीय बालों के लिए
  • विटामिन-बी व ई : बालों व शरीर के लिए विटामिन-बी बेहद जरूरी है। विटामिन-बी युक्त खाद्य पदार्थ खाने से शरीर में सीबम का उत्पादन नियंत्रित हो जाता है। यह सीबम ही है, जो शरीर व स्कैल्प में पसीने व तेल का कारण बनता है। फिश, मीट, फल व सब्जियों में विटामिन-बी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ये न सिर्फ बालों को लंबा और घना बनाते हैं, बल्कि उनकी चमक भी लौटते हैं। वहीं, विटामिन-ई युक्त खाद्य पदार्थों में जरूरी ऑयल होते हैं, जो त्वचा व बालों को स्वस्थ रखते हैं। ये मुख्य तौर पर हरी पत्तेदार सब्जियों, फलों व सूखे मेवों में पाए जाते हैं।
  • जिंक : हमारे शरीर को जिंक की जरूर होती है। जिंक युक्त खाद्य पदार्थ का सेवन करने से शरीर में सीबम के उत्पादन को नियंत्रित किया जा सकता है। बाजार में जिंक के सप्लीमेंट्स आसानी से मिल जाते हैं। इसके अलावा, मछली, सूखे मेवों, अनाज व फलियों में भी जिंक पाया जाता है। ओट्स को भी जिंक का मुख्य स्रोत माना गया है। इन खाद्य पदार्थों के सेवन से बालों की गुणवत्ता में सुधार होगा।
2. रूखे बालों के लिए
  • आयरन : बालों के फॉलिकल्स को बढ़ाने व मजबूत करने के लिए आयरन युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए, जैसे – खजूर, कड़ी पत्ता व अनार आदि।
  • विटामिन-डी : बालों के बढ़ने में विटामिन-डी का अहम योगदान होता है। इसके सेवन से बालों में नई जान आती है। मशरूम में विटामिन-डी अत्यधिक मात्रा में पाया जाता है। साथ ही सोया पेय पदार्थ व योगर्ट में विटामिन-डी होता है। आप विटामिड-डी के सप्लीमेंट्स भी ले सकते हैं।
  • ओमेगा-3 : अगर आप नरम व मुलायम बालों की चाहत रखते हैं, तो अपने भोजन में ओमेगा-3 को शामिल करना न भूलें। सेलमन व मैकरल जैसी फैटी फिश में ओमेगा-3 काफी होता है। सोयाबीन, अलसी के बीज, अखरोट व अंडे भी ओमेगा-3 के प्रमुख स्रोत हैं।
  • बायोटीन (विटामिन-बी8) : बालों की मजबूत के लिए बायोटीन बेहद जरूरी है। यह फैटी एसिड, कार्बोहाइड्रेट व अमिनो एसिड के चयापचय (मेटाबॉलिज) करने में मदद करता है। बायोटीन की कमी से बालों के झड़ने की समस्या हो सकती है। यहां तक कि आईब्रो व पलकों के बाल भी झड़ सकते हैं। अंडे, दूध व सोया में बायोटीन पाया जाता है।
कुछ और हेयर केयर टिप्स – 
  • तेल मालिश : हफ्ते में कम से कम एक बार सिर की मालिश जरूर करनी चाहिए। मालिश करने से स्कैल्प को जरूरी पोषण मिलता है और रूखापन दूर होता है। साथ ही बाल जड़ों से मजबूत होते हैं और लंबे व घने होने लगते हैं। मालिश के लिए आप नारियल, जैतून, बादाम या फिर अरंडी का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर तेल को हल्का गर्म करके लगाया जाए, तो अच्छा असर होता है। साथ ही इसे नहाने से आधा या एक घंटा पहले लगाना चाहिए।
  • प्रदूषण से बचाव : इन दिनों हर जगह प्रदूषण बढ़ गया है, जो बालों की सेहत के लिए अच्छा नहीं है। प्रदूषण की वजह से स्कैल्प में संक्रमण, खुजली, डैंड्रफ या फिर लाल धब्बे हो सकते हैं। इससे बाल जड़ों से कमजोर होकर टूटने लगते हैं और समय पूर्व गंजेपन का सामना करना पड़ता है। इसलिए, जितना संभव हो बालों को प्रदूषण से बचाना चाहिए। इसके लिए जब भी घर से बाहर निकलें, तो बालों को स्कार्फ या कैप से कवर जरूर करें।
  • ट्रिमिंग है जरूरी : जिस प्रकार स्वस्थ रहने के लिए तय समय पर संतुलित भोजन करना जरूरी है, उसी प्रकार बालों के विकास व स्वास्थ्य के लिए निश्चित समयांतराल पर ट्रिमिंग करवाना भी जरूरी है। इससे बाल न तो उलझते हैं और न ही दोमुंहे होने की आशंका होती है, जिससे इनका विकास ठीक तरह होता है।
  • बालों पर न करें प्रयोग : हम सुंदर दिखने के लिए बालों पर कई तरह के प्रयोग करते हैं। बालों के तरह-तरह के स्टाइल बनाने के लिए न जाने कितने केमिकल युक्त उत्पाद इस्तेमाल करते हैं। विभिन्न तरह के केमिकल से बालों की कुदरती चमक खो जाती है। साथ ही जड़ों से कमजोर होकर टूटने लगते हैं। बेहतर यही होगा कि बालों के लिए एसएलएस व पैराबेंस युक्त शैंप व कंडीशनर का प्रयोग करें।
  • गर्म पानी से बचें : कई लोग बाल धोने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करते हैं, जो गलत है। गर्म पानी से बालों की नमी खाने लगती है और रूखे व बेजान होने लगते है। इस कारण कुछ समय बाद बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं। इसलिए, गर्म पानी की जगह हल्का गुनगुना पानी या फिर ठंडा पानी इस्तेमाल करें।
  • बालों पर लगाएं कंडीशनर : अक्सर लोग शैंपू करने के बाद कंडीशर को सीध स्कैल्प प लगाते हैं, जो गलत है। इसकी जगह कंडीशर को बालों के ऊपर लगाएं और करीब दो मिनट बाद ही पानी से धो देना चाहिए।
  • रोज न धोएं बाल : कई लोग सोचते हैं कि बालों की सफाई के लिए इन्हें रोज धोना चाहिए, लेकिन ऐसा सोचना बिल्कुल गलत है। रोज बाल धोने से इनकी नमी खो जाती है और स्कैल्प से प्राकृतिक तेल खत्म हो जाता है। इससे बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं।
  • ऐसे सुखाएं बाल : बालों को धोने के बाद उन्हें तौलिये से रगड़कर साफ करनी की जगह हल्के हाथों से सुखाएं। साथ ही माइक्रोफाइबर वाले तौलिये का प्रयोग करें। इसके अलावा, बालों को सुखाने के लिए हेयर ड्रायर का इस्तेमाल न करें। इससे बाल जड़ों से कमजोर होते हैं। अगर करना भी है, तो हेयर ड्रायर को कूलिंग सेटिंग पर रखें।
  • सिर को ढकें : जब भी घर से बाहर निकलें, तो बालों को कैप या फिर सूती कपड़े से ढक लें, ताकि सूरज की हानिकारक किरणों से बालों को नुकसान न हो।
  • बालों में कंघी : जब बाल गीले हों, तो कंघी का इस्तेमाल न करें। इससे बाल जड़ों से कमजोर होकर टूट सकते हैं। साथ ही मोटे व खुले दांतों वाली कंघी का इस्तेमाल करें। इसके अलावा, दिन में कम से कम दो बार बालों में कंघी जरूर करें, ताकि बाल आपस में न उलझें और स्कैल्प का प्राकृतिक तेल पूरे बालों में फैल जाए।
बालों का रखरखाव करना उतना मुश्किल नहीं है, जितना हम सोचते हैं। बस, आपको इसके लिए अपनी व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय निकालना होगा। यकीन मानिए, इस लेख में दिए गए घरेलू नुस्खों का प्रयोग करने से आपके बालों को जरूर फायदा होगा। यहां बताई गई किसी भी सामग्री से आपको एलर्जी है, तो उसे प्रयोग करने से पहले अपने हाथ पर लगा कर चेक कर लें। अगर आपको जलन होती है, तो उसे प्रयोग न करें।


[ Read More ]»

बालों को सिल्की और लंबा करने के आसान घरेलू तरीके

Image SEO Friendly


हर किसी को अपने बालों से प्यार होता है। बाल अगर लंबे, घने और सिल्की हों, तो व्यक्तित्व में निखार आना भी लाजमी है। इसके कोई दो राय नहीं कि सभी अपने बालों की देखभाल के लिए तरह-तरह के शैंपू, कंडीशनर और ऑयल का इस्तेमाल करते हैं। बेशक, इन सभी उत्पादों को इस्तेमाल करने में बुराई नहीं है, लेकिन इनके अधिक इस्तेमाल से बालों की चमक खोने लगती है। बाल रूखे और बेजान होकर टूटने लगते हैं। इससे बचने के लिए कुछ लोग हेयर प्रोडक्ट बदल देते हैं, तो कुछ बालों की सेहत के लिए दवा खाना शुरू कर देते हैं, लेकिन हम आपको घरेलू नुस्खे आजमाने की सलाह देंगे।  इस लेख में हम ऐसे ही 10 घरेलू नुस्खों की बात करेंगे। साथ ही बालों को मुलायम, चमकदार व लंबा बनाने के लिए जरूरी टिप्स भी देंगे।

बालों को सिल्की और लंबा करने के घरेलू उपाय –
1. नारियल/जैतून तेल से मालिश
सामग्री :
  • दो-तीन चम्मच नारियल या जैतून का तेल
  • तौलिया
प्रयोग की विधि :
  • पसंद के अनुसार नारियल या जैतून में से कोई भी तेल लिया जा सकता है।
  • तेल को हल्का गुनगुना गर्म कर लें और स्कैल्प व बालों पर लगाएं।
  • इसके बाद करीब 15 मिनट तक सिर की और बालों की हल्के हाथों से मालिश करें।
  • मालिश के बाद तौलिये को गर्म पानी में डालकर निचोड़ लें और उससे बालों को ढक दें।
  • इसके आधे घंटे बाद बालों को अच्छे शैंपू से धो लें और फिर कंडीशनर करना न भूलें।
कितनी बार करें प्रयोग :
  • हफ्ते में कम से कम दो बार इस घरेलू नुस्खे को आजमाएं।
इस प्रकार है लाभदायक :
गर्म तेल से सिर व बालों की मालिश करने से बालों के रोम छिद्रों को पर्याप्त पोषण मिलता है, जिससे बालों को बढ़ने में मदद मिलती है। साथ ही मालिश के जरिए रक्त का संचार भी बेहतर होता है। मालिश के जरिए तेल बालों की गहराई तक जाकर उन्हें कंडीशन करते हैं, जिससे बाल मुलायम व सिल्की नजर आते हैं। नारियल तेल में मौजूद गुण बालों में प्रोटीन की कमी होने से रोकते हैं। वहीं, जैतून के तेल में विटामिन्स, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट और फैटी एसिड जैसे कई गुण मौजूद होते हैं । ये दोनों ही तेल बालों के स्वास्थ्य के लिए अच्छे हैं। बालों को लंबा व सिल्की बनाने के लिए टिप्स के तौर पर इन तेलों का प्रयोग करें।

2. अंडा
सामग्री :
  • एक कच्चा अंडा
  • एक चम्मच जैतून का तेल
  • एक चम्मच शहद
  • शॉवर कैप
प्रयोग की विधि :
  • अंडे को तोड़कर अन्य सामग्रियों के साथ मिक्स कर लें।
  • फिर इसे स्कैल्प व बालों पर अच्छी तरह से लगाएं।
  • मिश्रण को लगाने के बाद बालों को शॉवर कैप से ढक दें और करीब आधे घंटे तक इंतजार करें।
  • इसके बाद बालों को शैंपू से धो लें और बाद में कंडीशनर भी कर लें।
कितनी बार करें प्रयोग :
  • इस उपाय को हफ्ते में एक या दो बार कर सकते हैं।
इस प्रकार है लाभदायक :
अंडा प्रोटीन का सबसे बेहतरीन स्रोत है और बालों की मजबूती के लिए प्रोटीन की जरूरत होती है। इसके अलावा, अंडे में सल्फर, जिंक, आयरन, आयोडीन और फास्फोरस जैसे पोषक तत्व भी होते हैं। अंडे में मौजूद पेप्टाइड्स बालों के विकास में मदद कर सकता है। साथ ही हेयर फॉलिकल्स को भी बेहतर करता है। इसके अलावा, अंड में विटामिन-ए, ई और डी बालों का झड़ना बंद कर उन्हें लंबा, घना और सिल्की बनाते हैं। अगर यह कहा जाए कि अंडा प्राकृतिक कंडीशनर है, तो गलत नहीं होगा । बालों को लंबा व सिल्की बनाने के लिए अंडे को घरेलू टिप्स के तौर पर प्रयोग किया जा सकता है।

3. एलोवेरा
सामग्री :
  • एक कप एलोवेरा जेल
  • दो चम्मच अरंडी का तेल
  • दो चम्मच मेथी पाउडर
  • शॉवर कैप
प्रयोग की विधि :
  • इन सभी सामग्रियों को एक कटोरे में डालकर अच्छी तरह मिला लें।
  • फिर इस मिश्रण को बालों की जड़ों से लेकर ऊपरी छोर तक अच्छी तरह लगाएं।
  • इसके बाद बालों को शॉवर कैप से ढक लें। इसे रात को सोने से पहले भी लगा सकते हैं।
  • अगली सुबह बालों को शैंपू से धो लें और फिर कंडीशनर कर लें।
कितनी बार करें प्रयोग :
  • इस विधि का प्रयोग हफ्ते में एक या दो बार कर सकते हैं।
इस प्रकार है लाभदायक :
त्वचा के साथ-साथ एलोवेरा बालों के लिए भी फायदेमंद है। इसमें एमिनो एसिड और प्रोटेयोलिटिक एंजाइम पाए जाते हैं। इन गुणों के कारण ही एलोवेरा बालों को जड़ों से मजबूत कर उन्हें बढ़ने का मौका देता है। एलोवेरा में एंटीसेप्टिक व एंटीफंगल गुण भी होते हैं, जो बालों की डैंड्रफ से रक्षा करते हैं और सिल्की लुक देते हैं । वहीं, अरंडी का तेल बालों को न सिर्फ बढ़ने में मदद करता है, बल्कि उन्हें घना और मुलायम भी बनाता है। बालों को लंबा व सिल्की बनाने के टिप्स के तौर पर एलोवेरा बेहतरीन है।

4. दही
सामग्री :
  • एक कप दही
  • दो चम्मच आंवला पाउडर
प्रयोग की विधि :
  • इन दोनों सामग्रियों को आपस में मिलाकर पेस्ट बना लें।
  • फिर इस पेस्ट को स्कैल्प व बालों पर अच्छी तरह लगाएं।
  • इसके करीब आधे घंटे बाद बालों को शैंपू और कंडीशनर से साफ कर लें।
कितनी बार करें प्रयोग :
  • यह घरेलू नुस्खा भी हफ्ते में एक से दो बार प्रयोग किया जा सकता है।
इस प्रकार है लाभदायक :
अगर आप सोच रहे हैं कि बालों को सिल्की कैसे करें, तो दही का प्रयोग करें। दही में प्रोबायोटिक नामक कंपाउंड पाया जाता है, जो हेयर फॉलिकल्स के ऐनाजेन स्टेज को बढ़ता है। ऐनाजेन स्टेज में बालों का विकास होता है । दही के प्रयोग से बाल जड़ों से मजबूत होते हैं और उनमें चमक भी आती है। दही को प्राकृतिक कंडीशनर माना गया है। इसके प्रयोग से डैंड्रफ की समस्या भी खत्म हो जाती है। ध्यान रहे कि कुछ लोगों को दूध व दूध से बने उत्पादों में पाए जाने वाले प्रोटीन से एलर्जी हो सकती है। इसलिए, ऐसे लोग विशेषज्ञ की सलाह पर ही इस घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल करें।

5. मेथी के दाने
सामग्री :
  • एक चम्मच मेथी के दाने
  • थोड़ा-सा नारियल तेल
प्रयोग की विधि :
  • किसी बर्तन में मेथी के दानों और नारियल तेल को कुछ हफ्तों के लिए बंद करके रख दें।
  • जब यह गुणकारी तेल तैयार हो जाए, तो इसे बालों पर लगाकर हल्के-हल्के हाथों से मालिश करें।
  • फिर करीब आधे या एक घंटे बाद बालों को शैंपू से साफ कर लें।
कितनी बार करें प्रयोग :
  • हफ्ते में कम से कम एक या दो बार।
इस प्रकार है लाभदायक :
मेथी के दानों में एस्ट्रोजन हॉर्मोन पाया जाता है, जो बालों के विकास के लिए जरूरी हैं। साथ ही इनमें प्रोटीन और निकोटिनिक एसिड भी पाया जाता है, जो बालों को जड़ों से मजबूत करता है और उनकी खोई हुई चमक लौटाता है । मेथी में मौजूद एस्ट्रोजन हॉर्मोन रजोनिवृत्ति के दौरान बाल झड़ने की समस्या को कुछ हद तक कम कर सकता है।

6. प्याज का रस
सामग्री :
  • दो प्याज
  • लैवेंडर ऑयल की दो-तीन बूंद
  • एक कॉटन बॉल
प्रयोग की विधि :
  • प्याज के छोटे-छोटे टुकड़े करके उनका रस निकाल लें।
  • अब इस रस को लैवेंडर ऑयल में मिक्स कर दें।
  • फिर कॉटन बॉल को इस मिश्रण में डुबा दें और बालों की जड़ों में लगाएं।
  • जब यह पूरी तरह से स्कैल्प पर लग जाए, तो हल्के-हल्के हाथों से करीब पांच मिनट तक सिर की मालिश करें।
  • इसके करीब 15 मिनट बाद बालों को शैंपू कर लें।
कितनी बार करें प्रयोग :
  • इसे हर दूसरे दिन इस्तेमाल किया जा सकता है।
इस प्रकार है लाभदायक :
प्याज के रस में सल्फर होता है। इस लगाने से स्कैल्प को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं और रक्त का प्रवाह बेहतर होता है। यह स्कैल्प से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को दूर करने में कारगर है और बालों को बढ़ने में मदद कर सकता है । इसलिए, अब ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है कि बालों को सिल्की कैसे करें? बस प्याज के रस का इस्तेमाल करें।

7. सेब का सिरका
सामग्री :
  • एक चम्मच सेब का सिरका
  • एक कप पानी
प्रयोग की विधि :
  • सबसे पहले सेब के सिरके को पानी में मिक्स कर लें। बालों की लंबाई के अनुसार सेब के सिरके की मात्रा बढ़ा भी सकते हैं।
  • इसके बाद बालों को शैंपू कर लें और फिर कंडीशनर से साफ कर लें।
  • फिर अंत में पानी में मिक्स किए गए सेब के सिरके से बालों को धो लें।
  • अगर प्रयोग के बाद यह मिश्रण बच जाता है, तो इसे संभाल कर भी रख सकते हैं।
  • कितनी बार करें प्रयोग :
  • हफ्ते में एक बार इसका प्रयोग किया जा सकता है।
इस प्रकार है लाभदायक :
सेब का सिरका बिना कोई नुकसान पहुंचाए बालों में जमा गंदगी और तेल को साफ करता है। यह बालों के पीएच स्तर को संतुलित करने का भी काम करता है, जिससे बाल लंबे, घने और सिल्की हो जाते हैं। सेब के सिरके के प्रयोग से बालों में मॉइस्चराइजर बना रहता है ।

सावधानी : ध्यान रहे कि सेब का सिरका आंखों में न जाए। इसके आंख में चले जाने से जलन हो सकती है।

8. मुल्तानी मिट्टी
सामग्री :
  • एक कप मुल्तानी मिट्टी
  • एक अंडे का सफेद भाग
  • दो चम्मच चावल का आटा
  • पानी (आवश्यकतानुसार)
प्रयोग की विधि :
  • इन सभी सामग्रियों को मिक्स करके पेस्ट बना लें।
  • फिर इस पेस्ट को अच्छी तरह पूरे बालों पर लगा दें।
  • करीब एक घंटे बाद बालों को शैंपू से धो लें और बाद में कंडीशनर जरूर करें।
कितनी बार करें प्रयोग :
  • हफ्ते में कम से कम एक बार प्रयोग कर सकते हैं।
इस प्रकार है लाभदायक :
बालों को प्राकृतिक रूप से सिल्की बनाने के लिए मुल्तानी मिट्टी से बेहतर और कोई प्राकृतिक तरीका नहीं हो सकता है। जिस प्रकार इसे त्वचा पर लगाने से चेहर पर नई चमक आती है, उसी प्रकार यह बालों को भी मुलायम बनाता है। मुल्तानी मिट्टी में क्लींजिंग एजेंट होते हैं, जिस कारण बाल मजबूत हो सकते हैं और उनका टूटना बंद हो सकता है। अगर अब भी किसी के मन में यह शंका है कि बालों को सिल्की कैसे करें, तो एक बार मुल्तानी मिट्टी का प्रयोग करके देखें।

9. नीम
सामग्री :
  • एक कप नीम के पत्तों का पेस्ट
  • एक कप नारियल तेल
प्रयोग की विधि :
  • एक बर्तन में नारियल तेल और नीम का पेस्ट डाल दें।
  • जब ये दोनों सामग्रियां अच्छी तरह मिक्स हो जाएं, तो इन्हें करीब पांच-दस मिनट तक उबाल लें।
  • फिर इसके ठंडा होने पर छान लें। इस प्रकार नीम का तेल तैयार हो जाएगा।
  • अब इस तेल को अपने बालों पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें।
  • इसके करीब एक घंटे बाद बालों को शैंपू कर लें और फिर कंडीशनर से साफ कर लें।
  • बेहतर परिणाम के लिए रात को सोने से पहले नीम का तेल लगाएं और अगली सुबह शैंपू करें।
कितनी बार करें प्रयोग :
  • इसे तेल को हफ्ते में दो या तीन बार लगा सकते हैं।
इस प्रकार है लाभदायक :
नीम में एंटीसेप्टिक, एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण मौजूद होते हैं। यह तेल सिर में किसी भी प्रकार के संक्रमण, खुजली व डैंड्रफ को खत्म करने के लिए पर्याप्त है। नीम का तेल लगाने से बालों का विकास अच्छी तरह होता है। साथ ही बाल मजबूत व सिल्की हो जाते हैं। नीम में ओलिक, लिनोलिक व स्टीयरिक एसिड भी है। ये सभी मिलकर बालों को चमकदार बना सकते हैं।

10. बियर
सामग्री :
  • सात-आठ चम्मच बियर
  • दो चम्मच योगर्ट
  • एक चम्मच ग्लिसरीन (सिर्फ रूखे बालों के लिए)
  • दो चम्मच बादाम तेल
  • डेढ़ चम्मच शहद
  • ¼ नींबू का रस
प्रयोग की विधि :
  • एक गिलास में इन सभी सामग्रियों को डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें।
  • अब इस मिश्रण को अपने स्कैल्प व बालों पर लगाकर हल्के-हल्के हाथों से मालिश करें।
  • करीब 15 मिनट बाद बालों को शैंपू से धो लें और बाद में कंडीशनर भी करें।
  • कितनी बार करें प्रयोग :
  • हफ्ते में दो बार इस हेयर मास्क का प्रयोग किया जा सकता है।
इस प्रकार है लाभदायक :
बेशक, बियर पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, लेकिन बालों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए इसका प्रयोग किया जा सकता है। बियर को माल्ट से बनाया जाता है, जिस कारण इसमें प्रोटीन और विटामिन-बी की प्रचुर मात्रा होती है। स्कैल्प के स्वास्थ्य व बालों के विकास के लिए प्रोटीन और विटामिन-बी दोनों ही जरूरी हैं। इसलिए, बियर से बाल धोने से बालों में चमक बढ़ती है। बियर के महत्व को देखते हुए ही अब कई शैंपू में बियर का इस्तेमाल किया जा रहा है, लेकिन इस तथ्य की पुष्टि के लिए फिलहाल सटीक वैज्ञानिक शोध का अभाव है । फिर भी कहा जा सकता है कि सिल्की व चमकदार बाल पाने के लिए बियर का इस्तेमाल किया जा सकता है।

बालों को सिल्की और लंबा करने के लिए कुछ और टिप्स – 
  • ठंडे पानी से धोएं बाल : बालों को हमेशा ठंडे पानी से ही धोना चाहिए। गर्म पानी से धोने पर बालों में मौजूद प्राकृतिक तेल व नमी खत्म हो जाती है और बाल रूखे व बेजान नजर आते हैं। वहीं, ठंडे पानी से बाल धोने से उनमें प्राकृतिक मॉइस्चराइजर बना रहता है और बालों के रोम भी बंद रहते हैं, जिससे बाल झड़ते नहीं।
  • संतुलित भोजन करें : बालों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए वसा, प्रोटीन और पोषक तत्वों से भरपूर भोजन का सेवन करें। बालों के बेहतर विकास के लिए डाइट में खजूर, कड़ी पत्ता, बादाम व अखरोट आदि को शामिल किया जा सकता है।
  • खूब पानी पिएं : अच्छे स्वास्थ्य के लिए दिनभर में कम से कम आठ-दस गिलास पानी जरूरी पीना चाहिए। इससे आप हाइड्रेटेड रहते हैं और बालों को भी पर्याप्त नमी मिलती है।
  • बालों को नियमित कटवाएं : बालों के अच्छे विकास के लिए प्रत्येक समयांतराल पर उन्हें कटवाना भी जरूरी है। इससे बाल दोमुंहे होने से बच जाते हैं और टूटते भी नहीं हैं।
  • बार-बार न धोएं : बालों को रोज धोने से भी उनमें मौजूद पोषक तत्व और नमी कम होने लगती है। इसलिए, हफ्ते में कम से कम दो से तीन बार ही बालों को धोएं।
  • नियमित मसाज : अगर आप हफ्ते में एक या दो बार सिर की मसाज करते हैं, तो यह बालों के लिए बहुत अच्छा है। मसाज करने से सिर में रक्त का प्रवाह तेज होता है, जो बालों के लिए फायदेमंद है। हमेशा मसाज किसी अच्छे प्राकृतिक तेल से ही करें और मसाज से पहले उसे हल्का गर्म जरूर कर लें।
  • हेयर ड्रायर न करें प्रयोग : बालों को हेयर ड्रायर से सुखाने की जगह प्राकृतिक रूप से सूखने दें। साथ ही तौलिये से जोर-जोर से न रगड़ें, बल्कि तौलिये को गीले बालों पर रखकर हल्के-हल्के हाथों से दबाएं। इससे बाल कमजोर होकर नहीं टूटेंगे। साथ ही कभी गीले बालों में कंघी न करें।
  • हर्बल हेयर प्रोडक्ट : केमिकल युक्त प्रोडक्ट की जगह हर्बल हेयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें। इस तरह के उत्पादों में बालों के लिए जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जिससे उन्हें बढ़ने में मदद मिलती है। हमेशा एसएलएस और पैराबेंस फ्री शैंपू व कंडीशनर का इस्तेमाल करें।
  • कंडीशनर : जब भी आप शैंपू करें, उसके बाद कंडीशनर जरूर करें। अगर आप हफ्ते में एक बार घर में प्राकृतिक रूप से बने कंडीशनर का प्रयोग करेंगे, तो इससे बालों को बढ़ने में मदद मिलेगी और सिल्की भी होंगे। सिल्की व मजबूत बाल पाने के टिप्स के तौर पर इसका प्रयोग किया जा सकता है।
जिस तरह हम अपनी सेहत का ध्यान रखते हैं, उसी प्रकार बालों का ध्यान रखना भी जरूरी है। बालों की देखभाल के लिए आप सिर्फ बाजार में मिलने वाले उत्पादों पर ही निर्भर न रहें, बल्कि घर में मौजूद प्राकृतिक सामग्रियों का भी इस्तेमाल करें। अब इन्हें किस तरह से प्रयोग करना है, वो आप इस लेख के जरिए समझ ही गए होंगे। बालों को लंबा, घना और सिल्की बनाने के लिए यहां बताए गए घरेलू नुस्खों को इस्तेमाल करें। साथ ही ऐसी और जरूरी जानकारी के लिए आप हमारे अन्य आर्टिकल पढ़ सकते हैं।


[ Read More ]»

बालों के लिए आंवला के फायदे और उपयोग

Image SEO Friendly


महिलाओं का लुक्स सिर्फ मेकअप पर ही नहीं, बल्कि खूबसूरत बालों पर भी निर्भर करता है। हालांकि, बालों को बढ़ाना और उनकी देखभाल करना आसान नहीं होता है। अगर कोई अपने बालों को लेकर परेशान हैं, तो यह आर्टिकल खास उसी के लिए है। बालों के लिए घरेलू नुस्खे कारगर साबित हो सकते हैं। घरेलू नुस्खों के तहत बाजार में आसानी से मिलने वाला आंवला फायदेमंद हो सकता है। बालों की ग्रोथ के लिए आंवला कई वर्षों से उपयोग किया जाता रहा है। बाल बढ़ाने के लिए आंवला का उपयोग कैसे करें और बालों के लिए आंवला कैसे फायदेमंद हो सकता है, इस लेख में हम इन्हीं मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

क्या आपके बालों के लिए आंवला अच्छा है?
हां, आंवला बालों के लिए एक शानदार आयुर्वेदिक औषधि है। यह न सिर्फ बालों की ग्रोथ को प्रेरित कर सकता है, बल्कि इसमें बालों को घना और काला बनाने की क्षमता भी होती है । आंवला बालों के झड़ने, क्षतिग्रस्त होने और समय से पहले सफदे होने की समस्या (हेयर एजिंग) से बचा सकता है। शोध ये कहते हैं कि आंवला बालों को मजबूती देता है और रूसी से भी राहत दे सकता है। इतना ही नहीं आंवला को हेयर टॉनिक भी कहा जाता है, क्योंकि बालों की देखभाल के लिए यह संपूर्ण समाधान हो सकता है ।

बालों के लिए आंवला के फायदे – 
आंवला को इंडियन गूजबेरी भी कहा जाता है। यह बालों और स्कैल्प के लिए गुणों का खजाना है। इसे बालों की स्वच्छता में सुधार लाने के लिए लंबे समय से शैम्पू और हेयर ऑयल में इस्तेमाल किया जाता रहा है। आंवले का उपयोग बालों के विकास और रंग (पिगमेंटेशन) को बढ़ाने के लिए पारंपरिक नुस्खों में हेयर टॉनिक की तरह किया जा सकता है। इसके बारे में हम नीचे विस्तार से बता रहे हैं ।

1. बालों की ग्रोथ में सहायक
आंवले में विटामिन-ई पाया जाता है। अगर आंवले का इस्तेमाल नियमित रूप से बालों में किया जाए, तो यह बालों की ग्रोथ में मदद कर सकता है। खरगोश पर किए गए एक रिसर्च के अनुसार, आंवले में मौजूद विटामिन-ई के कारण खरगोश के बालों में सकारात्म ग्रोथ पाई गई। वैज्ञानिकों का मानना है कि आंवले के प्रयोग से बालों के रोम (हेयर फौलिकल) में ग्लूकोज और ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ जाती है। साथ ही आंवला हेयर फॉलिकल्स में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस के प्रभाव को कम करके बालों की वृद्धि में मदद कर सकता है। यह गतिविधि बालों को बढ़ने में मदद कर सकती है ।

2. बालों का झड़ना कम करे
आंवले का प्रयोग बालों का झड़ना भी कम कर सकता है। एक अध्ययन के अनुसार, हेयर फॉलिकल्स में पाई जाने वाली डर्मल पैपिला सेल्स  की कम होती संख्या बाल झड़ने का जोखिम पैदा करती है। आंवले का अर्क पैपिला सेल्स की संख्या को बढ़ाकर बालों के विकास की गति को बेहतर कर सकता है। इस अध्ययन के परिणाम बालों के झड़ने के इलाज के लिए आंवले को अच्छे विकल्प के रूप में पेश करते हैं ।

3. हेयर एजिंग में लाभकारी
हेयर एजिंग के कारण बालों की बनावट, घनेपन और गुणवत्ता में कमी आ सकती है । ऐसे में आंवला हेयर एजिंग से बचाने में मदद कर सकता है। जैसा कि लेख के शुरुआत में बताया गया है कि आंवला हेयर टॉनिक की तरह काम करता है और इसमें विटामिन-सी का गुण होता है, जो कोलेजन को प्रभावित कर सेल्स को क्षतिग्रस्त होने से बचा सकता है। बालों के लिए इसका नियमित इस्तेमाल असमय बालों की सफेदी और नुकसान से बचा सकता है। इस आधार पर कहा जा सकता है कि आंवला पाउडर बालों के लिए एक अच्छा पोषक तत्व है ।

4. स्कैल्प को स्वस्थ बनाए
स्कैल्प से जुड़ी समस्याएं जैसे रूसी और रूखापन बाल झड़ने का प्रमुख कारण हो सकते हैं। आंवले का प्रयोग स्कैल्प के आयुर्वेदिक उपचार के लिए भी किया जाता है। स्कैल्प की समस्याओं जैसे रूसी और रूखेपन को दूर करने में भी आंवला पाउडर मदद कर सकता है ।

5. बालों को क्षतिग्रस्त होने से बचाए
आंवला में टैनिन नामक तत्व पाया जाता है। यह तत्व बालों को सूरज की रोशनी और गर्मी से बालों को बचाने में मदद कर सकता है ।

बालों की ग्रोथ के लिए आंवला का घरेलू उपयोग कैसे करें – 
बालों की ग्रोथ के लिए आंवला के फायदे तो आप जान ही गए हैं। आइए, अब बालों के लिए आंवला को सही प्रकार से उपयोग करने के तरीकों के बारे में जान लेते हैं और यह भी जानते हैं कि आंवला पाउडर बालों में कैसे लगाएं। ध्यान रहे कि जिस प्रकार हमारे लिए यह जानना जरूरी है कि शारीरिक स्वास्थ्य के लिए हमें क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, उसी प्रकार बालों को स्वस्थ रखने के लिए भी इन बातों पर गौर करना जरूरी है। इसलिए, हम नीचे बता रहे हैं कि बालों में आंवला के साथ कौन-सी अन्य सामग्रियों का प्रयोग किया जा सकता है।

1. बालों की ग्रोथ के लिए आंवला तेल
सामग्री :
  • दो चम्मच आंवला पाउडर
  • दो चम्मच नारियल या जैतून तेल
बनाने की विधि :
  • एक पैन में तेल को गर्म करें और इसमें आंवला पाउडर बालों के लिए डालें।
  • तेल को तब तक गर्म करें, जब तक कि इसका रंग भूरा न हो जाए।
  • फिर गैस को बंद करके तेल को ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
  • एक बार जब पाउडर जम जाए, तो तेल को एक कटोरे में इकट्ठा कर लें।
  • जब यह गुनगुना हो, तो इससे अपने बालों और स्कैल्प पर 15 मिनट तक मालिश करें।
  • मालिश के बाद आधे घंटे तक तेल को बालों में लगा रहने दें।
  • फिर हल्के या सल्फेट-फ्री शैम्पू और गुनगुने या ठंडे पानी से बाल धो लें।
कब लगाएं?
  • इसे हफ्ते में तीन बार इस्तेमाल किया जा सकता है।
कैसे फायदेमंद है?
अगर इसे नारियल तेल के साथ लगा रहे हैं, तो हम बता दें कि नारियल का तेल एकमात्र ऐसा तेल है, जो बालों से प्रोटीन को नष्ट होने से बचाने में मदद कर सकता है । जैतून का तेल भी क्षतिग्रस्त बालों को स्वस्थ करने में मदद कर सकता है। इसके उपयोग से दोमुंहे बाल और बालों के झड़ने की समस्या कम हो सकती है । जब ये दोनों तेल आंवले के साथ मिलते हैं, तो इस मिश्रण के गुण और बढ़ जाते हैं। वैज्ञानिक अध्ययन भी कहते हैं कि बालों की ग्रोथ के लिए आंवला के फायदे लिए जा सकते हैं।

2. बालों को बढ़ाने के लिए आंवला और शिकाकाई
सामग्री :
  • दो चम्मच आंवला पाउडर
  • दो चम्मच शिकाकाई पाउडर
  • चार चम्मच पानी (आवश्यकतानुसार)
बनाने की विधि :
  • एक कटोरे में आंवला, शिकाकाई पाउडर और पानी डालकर पेस्ट बना लें।
  • अब इस पेस्ट को हेयर मास्क की तरह अपने स्कैल्प और बालों में लगाएं।
जब स्कैल्प और बालों में यह पेस्ट पूरी तरीके से लग जाए, तब इसे 40 मिनट तक के लिए सूखने के लिए छोड़ दें।
सूखने के बाद बालों को ठंडे पानी से धो लें। अगर आपको लगे कि बाल और स्कैल्प साफ हैं, तो शैंपू नहीं भी कर सकते, क्योंकि शिकाकाई शैंपू की तरह काम करता है। इसमें स्कैल्प और बालों को साफ करने के गुण शामिल होते हैं।

कब लगाएं?
  • बालों को बढ़ाने के लिए आंवला के फायदे लेने के लिए हफ्ते में एक बार इस पेस्ट को लगा सकते हैं।
कैसे फायदेमंद है?
आंवले की तरह शिकाकाई भी बाल बढ़ाने में मदद कर सकता है । एक अन्य अध्ययन से पता चला है कि शिकाकाई युक्त हर्बल शैम्पू बालों के विकास को प्रेरित कर सकते हैं । इस आधार पर शिकाकाई का प्रयोग हेयर मास्क में भी किया जा सकता है, जोकि लाभकारी साबित हो सकता है।

3. बालों की ग्रोथ के लिए आंवला पाउडर और अंडा
सामग्री :
  • दो अंडे
  • आधा कप आंवला पाउडर
बनाने की विधि :
  • एक कटोरे में अंडे को फेंट लें, जब तक कि वह फूलना शुरू न हो जाएं।
  • फेंटे हुए अंडे में आंवला पाउडर डालें और इसे तब तक मिक्स करें, जब तक कि आपको एक अच्छा पेस्ट नहीं मिल जाता।
  • अब इस पेस्ट को अपने बालों और स्कैल्प पर हेयर मास्क की तरह लगाएं।
  • जब पूरे स्कैल्प और बालों में यह मास्क लग जाए, तो इसे एक घंटे के लिए सूखने दें।
  • फिर सूखने के बाद बालों को ठंडे पानी से धो लें। ध्यान रहे कि गर्म पानी का उपयोग न करें।
कब लगाएं?
  • हफ्ते में एक बार इस्तेमाल कर सकते हैं।
कैसे फायदेमंद है?
एनसीबीआई की वेबसाइट पर प्रकाशित एक शोध में देखा गया है कि मुर्गी के अंडे में हेयर ग्रोथ पेप्टाइड्स  पाए जाते हैं। ये हेयर फॉलिकल्स में डर्मल पैपिला सेल्स की वृद्धि को प्रोत्साहित करके बालों को बढ़ने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। ऊपर लेख में बताया गया है कि डर्मल पैपिला सेल्स के कम होने से बालों का झड़ना शुरू हो जाता है। इसलिए, अंडा बालों की ग्रोथ और देखभाल के लिए अच्छा माना जा सकता है ।

4. बालों के लिए आंवला और मेंहदी
सामग्री :
  • एक बड़ा चम्मच आंवला पाउडर
  • तीन बड़े चम्मच मेंहदी पाउडर
  • चार बड़े चम्मच गर्म पानी (आवश्यकतानुसार)
बनाने की विधि :
  • रात को एक प्लास्टिक या कांच की कटोरी में सभी सामग्रियों को मिलाकर एक मिश्रण तैयार कर लें।
  • इस मिश्रण को रातभर अच्छे से घुलने दें।
  • सुबह इस मिश्रण को अपने बालों और स्कैल्प पर लगाएं। अगर आप नहीं चाहते कि बाल ऑरेंज रंग के हो जाएं, तो आप इस मिश्रण में हेयर डाई मिक्स कर लें।
  • जब यह मिश्रण स्कैल्प और बालों में अच्छी तरह लग जाए, तो इसे एक से दो घंटे के लिए सूखने के लिए छोड़ दें।
  • सूखने के बाद बालों को ठंडे पानी और हल्के या सल्फेट फ्री शैम्पू से धो लें।
कब लगाएं?
  • आप महीने में एक बार इस मिश्रण को लगा सकते हैं।
कैसे फायदेमंद है?
मेंहदी बालों के स्वास्थ्य के लिए उत्तम सामग्री है। इसका वैज्ञानिक नाम लॉसोनिया इनर्मिस है। मेंहदी बालों को रंगने के लिए एक प्राकृतिक विकल्प है । अगर बालों में आंवला लगाने के फायदे बढ़ाना चाहते हैं, तो इसे मेंहदी के साथ लगाएं। यह बालों के लिए बहुत अच्छी हो सकती है।

5. बालों की ग्रोथ के लिए आंवला और नींबू का जूस
सामग्री :
  • एक चम्मच आंवला का रस
  • एक चम्मच नींबू का रस
  • 1 चम्मच जैतून का तेल
बनाने की विधि :
  • एक प्लास्टिक के कटोरे में आंवला, जैतून का तेल और नींबू के रस को अच्छे से मिलाएं।
  • फिर इस मिश्रण से अपने स्कैल्प की करीब 5 मिनट तक मालिश करें।
  • फिर करीब 10 मिनट बाद अपने बालों को हल्के सल्फेट-फ्री शैम्पू और ठंडे या गुनगुने पानी से धो लें।
कब लगाएं?
  • इस मिश्रण को आप हर दो सप्ताह में एक बार लगा सकते हैं।
कैसे फायदेमंद है?
बालों में आंवला लगाने के फायदे तो आप सभी जान चुके हैं, लेकिन अगर इसके साथ ताज नींबू का रस और जैतून के तेल इस्तेमाल किया जाए, तो यह काफी फायदे दे सकता है। शोध में पाया गया है कि नींबू व जैतून तेल का उपयोग बालों और डैंड्रफ के प्राकृतिक उपचार में काम कर सकता है ।

6. बालों के लिए आंवला और मेथी
सामग्री :
  • दो बड़े चम्मच आंवला पाउडर
  • दो बड़े चम्मच मेथी पाउडर
  • पांच बड़े चम्मच गर्म या गुनगुना पानी (आवश्यकतानुसार)
बनाने की विधि :
  • रात को एक प्लास्टिक या कांच के कटोरे में सारी सामग्रियों को मिलाकर मिश्रण तैयार कर लें।
  • इस मिश्रण को रातभर पानी में घुलने दें।
  • सुबह इस मिश्रण को अपने स्कैल्प और बालों में लगाएं।
  • जब स्कैल्प और बालों में यह अच्छे से लग जाए, तो इसे 20 मिनट के लिए लगा रहने दें।
  • फिर बालों को ठंडे पानी और हल्के सल्फेट-फ्री शैम्पू से धो लें।
कब लगाएं?
  • आप हफ्ते में एक या दो बार इसे लगा सकते हैं।
कैसे फायदेमंद है?
बालों को बढ़ाने के लिए आंवला के फायदे को बढ़ाना चाहते हैं, तो इसमें मेथी पाउडर मिलाएं। मेथी फिजियोलॉजिकल तरीके से हेयर फॉलिकल्स में ब्लड सर्कुलेशन को उत्तेजित करने का काम कर सकती है। अगर मेथी का प्रयोग आंवला के साथ किया जाए, तो बालों को बढ़ने में दोगुनी मदद मिल सकती है ।

7. बालों की ग्रोथ के लिए आंवला और करी पत्ते
सामग्री :
  • एक चौथाई कप करी पत्ता
  • एक चौथाई कप बारीक कटा आंवला
  • एक कप नारियल तेल
बनाने की विधि :
  • एक पैन में नारियल तेल गरम करें और इसमें कटा हुआ आंवला व करी पत्ता डालें।
  • तेल को भूरा होने तक गर्म करें।
  • फिर आंच बंद कर दें और तेल को ठंडा होने दें।
  • आंवले और करी पत्ते को निकालकर तेल को एक जार में डाल दें।
  • जब तेल गुनगुना हो, तब इससे अपने स्कैल्प और बालों की 15 मिनट तक मालिश करें।
  • एक बार जब स्कैल्प और बालों की तेल से मालिश कर लें, तो उसके बाद इसे 30 मिनट तक बालों में लगा रहने दें।
  • फिर अपने बालों को हल्के सल्फेट-फ्री शैंपू और ठंडे या गुनगुने पानी से धो लें।
कैसे फायदेमंद है?
अगर आप सोच रहे हैं कि आमला को बालों में कैसे लगाएं, तो इसे करी पत्ता के साथ मिक्स करें। नारियल तेल और आंवला के साथ करी पत्ता बालों के लिए शक्तिशाली टॉनिक हो सकता है। इसमें एंटी माइक्रोबियल, एंटीइंफ्लेमेटरी, एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। इसका उपयोग बालों को बढ़ने में प्रेरित कर सकता है और बालों को समय से पहले सफेद होने से भी बचा सकता है ।

बचाव – 
बालों में कोई भी घरेलू नुस्खा लगाने से पहले कुछ बातों को ध्यान में रखने से उपचार के प्रभाव को बढ़ाया जा सकता है। साथ ही साइड इफेक्ट के जोखिम को कम किया जा सकता है। आइए, जानते हैं कैसे :
  • अगर किसी की त्वचा संवेदनशील है, तो बालों में कुछ भी लगाने से पहले पैच टेस्ट कर लें।
  • घरेलू नुस्खा या हेयर मास्क हमेशा सूखे हुए बालों में लगाएं, गीले बालों में इसका असर अच्छी तरह नहीं होगा।
  • आंवले के उत्पाद खरीदते समय उसकी गुणवत्ता की जांच कर लें। आंवला पाउडर, तेल या जूस खरीदते समय एक्सपायरी डेट देख लें।
  • बालों में आंवला लगाने के फायदे पाने के लिए आंवला पाउडर को हमेशा एयर टाइट डब्बे में रखें, ताकि यह नमी से खराब न हो जाए।
  • गंदे बालों में आंवला न लगाएं। अधिक से अधिक फायदा लेने के लिए बालों को धोकर साफ कर लें।
  • ऊपर दिए गए हेयर मास्क लगाकर धूप में न घूमें।
  • बालों में घरेलू नुस्खे को अच्छी तरह फैलाने के लिए इन्हें लगाने के बाद मोटे दांतों वाली कंघी का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • बेशक, बालों की देखभाल करना और उन्हें बढ़ाना आसान काम नहीं है, लेकिन अगर आप बालों की ग्रोथ के लिए आंवला का उपयोग करेंगे, तो इससे आपके बाल न सिर्फ स्वस्थ और खूबसूरत बनेंगे, बल्कि जल्दी बढ़ेंगे भी। बालों के लिए आंवला के फायदे कई हैं। अगर आप ऊपर लिखे किसी भी नुस्खे को अपनाते हैं, तो उसका सही और नियमित रूप से उपयोग करें। इस तरह बाल बढ़ाने के लिए आंवला एक वरदान की तरह काम करेगा। 
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
क्या आंवला खाने के फायदे बालों के लिए अच्छे है?
हां, आंवला खाने के फायदे बालों के लिए अच्छे हो सकते हैं। पारंपरिक भारतीय व्यंजनों में आंवला का इस्तेमाल बालों की ग्रोथ के लिए किया जाता है।

बालों के विकास के लिए मुझे आंवला कब खाना चाहिए?
बालों के विकास के लिए आंवला पाउडर रात को सोते समय ले सकते हैं। इसकी सब्जी, अचार और मुरब्बा नाश्ते या भोजन के रूप में कभी भी इस्तेमाल किया जा सकता है। आंवला का सेवन कब सही रहता है, इसके कोई पुख्ता वैज्ञानिक प्रमाण नहीं मिलते हैं।

क्या हम आंवले का रस बालों पर लगा सकते हैं?
हां, आंवले का रस बालों पर लगा सकते हैं। यह हेयर टॉनिक की तरह काम कर सकता है ।

क्या आंवला खोए हुए बालों को दोबारा उगा सकता है?
आंवला बालों को टूटने व गंजेपन से बचा सकता है और उन्हें बढ़ने में मदद कर सकता है। आंवला गंजेपन से बचाने में कितना कारगर है, इसकी पुष्टि के लिए कोई वैज्ञानिक शोध उपलब्ध नहीं है।

क्या हम रात भर बालों पर आंवले का रस लगा सकते हैं?
हां, बालों को गहरा पोषण देने के लिए आंवले का रस बालों में रात भर लगाकर रखा जा सकता है। सुबह उठकर सिर को अच्छी तरह धो लें।


[ Read More ]»

गंजेपन और बालों को बढ़ाने के लिए कलौंजी के तेल के फायदे

Image SEO Friendly


युवाओं में असमय बाल झड़ने को सबसे बड़ी परेशानी कहना गलत नहीं होगा। दैनिक जीवनशैली में आए बदलाव के कारण यह समस्या आम होती जा रही है। अपने मूल स्थान से अन्य शहर में बसने वाले प्रवासियों के साथ भी यह समस्या ज्यादा देखी जा सकती है। वहीं, बाल शारीरिक आकर्षण का केंद्र बिंदु भी हैं। ऐसे में खासकर, महिलाएं बालों को लेकर काफी ज्यादा चिंतित रहती हैं। सही समय पर उपचार न किया जाए, तो बाल झड़ने के कारण गंजेपन तक का सामना करना पड़ सकता है। यही वजह है कि  इस लेख में हम बालों के लिए कलौंजी के तेल के फायदे और कलौंजी का तेल बालों में कैसे लगाएं? इस बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं, ताकि इस समस्या को समय रहते बढ़ने से रोका जा सके।

तो आइए, सबसे पहले क्या बालों के लिए कलौंजी का तेल अच्छा है? यह जान लेते हैं। बाद में हम इससे जुड़ी अन्य बातों पर गौर करेंगे।

क्या आपके बालों के लिए कलौंजी का तेल अच्छा है?
विशेषज्ञों के मुताबिक कलौंजी का तेल एंटीफंगल और एंटीमाइक्रोबियल गुणों से समृद्ध होता है । साथ ही इसमें बाल झड़ने की समस्या को नियंत्रित करने के प्रभाव भी पाए जाते हैं । इन प्रभावों के कारण यह बालों के विकास को बढ़ावा देने का काम कर सकता है। यही वजह है कि बालों के लिए इस्तेमाल में लाए जाने वाले कई उत्पादों में इसे प्रमुखता से शामिल किया जाता है। ऐसे में कहना गलत नहीं होगा कि कलौंजी के फायदे बालों के लिए हासिल करने के लिए कलौंजी का तेल इस्तेमाल में लाया जा सकता है।

बालों के लिए कलौंजी के तेल के फायदे –
तो आइए, लेख के इस भाग में हम विस्तृत रूप से कलौंजी के फायदे बालों के लिए जानने का प्रयास करते हैं।

  • स्कैल्प हेल्थ के लिए : कलौंजी के तेल को लंबे समय से घरेलू तौर पर डैंड्रफ की समस्या से राहत पाने के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है। इसके साथ ही इसमें एंटीफंगल, एंटीमाइक्रोबियल और एंटीहेलेमेंटिक (परजीवी जैसे :- जुओं को नष्ट करने वाला) गुण पाए जाते हैं। इन आधार पर इसे स्कैल्प के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मददगार माना जा सकता है ।
  • बालों के विकास के लिए : कलौंजी का तेल बालों के विकास को बढ़ावा देने का काम कर सकता है। दरअसल, इसमें लिनोलेइक एसिड पाया जाता है, जिसमें हेयर ग्रोथ प्रमोटर प्रभाव पाया जाता है । इस प्रभाव के कारण कलौंजी के बीज का तेल बालों के विकास को बढ़ावा देने में मददगार साबित हो सकता है।
  • बालों को गिरने से बचा सकता है : कलौंजी का तेल बालों को गिरने से बचाने में भी मददगार साबित हो सकता है। इस बात की पुष्टि कलौंजी के तेल से जुड़े एक शोध से होती है। शोध में जिक्र मिलता है कि यह टेलोजेन एफ्लुवियम यानी तनाव के कारण बाल गिरने की समस्या में राहत पहुंचा सकता है । वहीं, इसमें मौजूद लिनोलेइक एसिड भी बाल गिरने की समस्या में मददगार हो सकता है ।
  • बालों को सफेद होने से रोक सकता है : कलौंजी के तेल में मौजूद लिनोलेइक एसिड बालों को गिरने के बचाने के साथ ही समय पूर्व बालों को सफेद होने से भी बचा सकता है ।
  • बालों के कंडीशन के लिए : कलौंजी का तेल रूखे, सूखे और बेजान बालों को ठीक कर उन्हें कंडीशन करने का काम भी कर सकता है ।
  • बालों को बेजान होने से बचा सकता है : जैसा कि हमने ऊपर बताया कि कलौंजी का तेल बेजान बालों को ठीक करने का भी काम कर सकता है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि यह बालों को बेजान होने से भी बचा सकता है ।
  • ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा दे सकता है : जैसा कि हमने बताया कि कलौंजी के तेल में लिनोलेइक एसिड पाया जाता है। यह तत्व बालों की जड़ों को पोषण देने के साथ ही ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा देने का भी काम कर सकता है ।

गंजेपन और बालों की वृद्धि के लिए कलौंजी के तेल का इस्तेमाल कैसे करें –
लेख के इस भाग में अब हम आपको क्रमवार कलौंजी से बालों का इलाज करने के अलग-अलग तरीके बताएंगे।

1. कलौंजी ऑयल फॉर हेयर ट्रीटमेंट
सामग्री :
  • दो चम्मच कलौंजी का तेल
प्रक्रिया :
  • तेल को हथेलियों पर लेकर अच्छी तरह रगड़ें, ताकि थोड़ी गरमाहट तेल में आ जाए।
  • अब तेल से अपने बालों की अच्छी तरह मालिश करें। तेल को खासकर उस जगह पर लगाएं, जहां बाल ज्यादा झड़ रहे हैं।
  • बालों की जड़ों और स्कैल्प पर अच्छी तरह तेल लगाएं।
  • तेल को लगभग 30 मिनट से एक घंटे के लिए छोड़ दें और फिर इसे अपने नियमित शैम्पू से धो लें।
कितनी बार करें?
  • इस प्रक्रिया को सप्ताह में दो-तीन बार दोहराया जा सकता है।
कैसे है लाभदायक?
कलौंजी के तेल से मालिश करने से बालों को बढ़ने में मदद मिल सकती है। जैसा कि हमने ऊपर बताया कि यह बालों के विकास को बढ़ावा दे सकता है और साथ ही हेयर फॉल को नियंत्रित करने का काम कर सकता है। वहीं, यह तेल समय से पहले बाल सफेद होने की समस्या से भी बचाव कर सकता है। इस काम में कलौंजी के तेल में मौजूद लिनोलेइक एसिड अहम भूमिका निभा सकता है । ऐसे में कलौंजी के फायदे बालों के लिए उपयोगी माने जा सकते हैं।

कैरियर ऑयल के साथ कलौंजी ऑयल
कलौंजी के फायदे बालों के लिए हासिल करने के लिए कलौंजी के तेल को अन्य तेलों के साथ भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें जैतून, नारियल या अरंडी का तेल मिलाकर इसे उपयोग में लगाया जा सकता है। नीचे जानिए कैरियल ऑयल के साथ कलौंजी का तेल बालों में कैसे लगाएं :

जैतून और कलौंजी ऑयल
सामग्री :
  • एक बड़ा चम्मच कलौंजी का तेल
  • एक बड़ा चम्मच जैतून का तेल
प्रक्रिया :
  • एक कटोरे में कलौंजी के तेल को जैतून के तेल के साथ मिलाएं।
  • अब इस मिश्रण से स्कैल्प की मालिश करें और उन जगह ज्यादा मालिश करें, जहां बाल तेजी से झड़ रहे हैं।
  • मालिश करते वक्त बालों की जड़ और स्कैल्प पर भी तेल लगाएं।
  • मालिश के करीब 30 मिनट से एक घंटे बाद बालों को शैम्पू से धो लें।
कितनी बार करें?
  • इस प्रक्रिया को सप्ताह में दो-तीन बार दोहराएं।
कैसे है लाभदायक?
विशेषज्ञों के मुताबिक जैतून का तेल एंटीऑक्सीडेंट और पोषक तत्वों से भरपूर होता है। वहीं, इसमें प्रचुर मात्रा में विटामिन-ई और मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड भी पाए जाते हैं। यह दोनों तत्व बालों को झड़ने से रोक सकते हैं और बालों के विकास को बढ़ावा देने का काम कर सकते हैं। इतना ही नहीं, जैतून का तेल एक कारगर हेयर कंडीशनर की तरह भी काम कर सकता है, जो बालों को कोमल और मुलायम बनाने का काम कर सकता है । ऐसे में कलौंजी के तेल के फायदे बालों के लिए सकारात्मक माने जा सकते हैं।

कलौंजी ऑयल और नारियल का तेल
सामग्री :
  • एक बड़ा चम्मच कलौंजी का तेल
  • एक बड़ा चम्मच नारियल का तेल
प्रक्रिया :
  • एक कटोरे में नारियल के तेल के साथ कलौंजी के तेल को मिलाएं और मिश्रण को कुछ सेकंड के लिए हल्का गर्म करें।
  • इस तेल के मिश्रण से लगभग 15 मिनट तक अपने स्कैल्प पर मालिश करें।
  • बालों और स्कैल्प पर अच्छी तरह तेल लग जाने के बाद 30 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • अब नियमित शैम्पू से अपने बालों को धोएं।
कितनी बार करें?
  • इस प्रक्रिया को सप्ताह में दो-तीन बार दोहराया जा सकता है।
कैसे है लाभदायक?
कलौंजी के तेल के फायदे बालों के लिए और भी प्रभावी बनाने के लिए इसमें नारियल तेल का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। नारियल तेल में मौजूद लौरिक एसिड के कारण इसमें एंटीबैक्टीरियल (बैक्टीरिया को नष्ट करने वाला) गुण मौजूद होता है। इस गुण के कारण यह स्कैल्प को स्वच्छ और स्वस्थ बनाए रखने में मदद कर सकता है। इसके अलावा, यह तेल रूखे, सूखे और बेजान बालों की समस्या को ठीक कर बालों के झड़ने की समस्या में भी राहत पहुंचा सकता है । ऐसे में कलौंजी के तेल के साथ इसका उपयोग बालों को और भी अधिक प्रभावी ढंग से मजबूती प्रदान करने का काम कर सकता है।

कलौंजी और अरंडी का तेल
सामग्री :
  • 1/2 चम्मच कलौंजी का तेल
  • 1/2 बड़ा चम्मच अरंडी का तेल
प्रक्रिया :
  • एक कटोरी में कलौंजी और अरंडी का तेल मिलाएं।
  • इस तेल मिश्रण से अपने स्कैल्प की मालिश करें। उन क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करें, जहां से बाल ज्यादा झड़ रहे हैं।
  • तेल को अच्छी तरह बालों और जड़ों पर लगाएं और लगभग 30 मिनट तक के लिए छोड़ दें।
  • अब अपने नियमित शैम्पू से बालों को धो लें।
कितनी बार करें?
  • इस प्रक्रिया को सप्ताह में दो-तीन बार दोहराएं।
कैसे है लाभदायक?
विशेषज्ञों के मुताबिक अरंडी के तेल में बालों को बढ़ावा देने के साथ ही एंटीफंगल गुण भी मौजूद होता है, जो डैंड्रफ की समस्या से राहत दिलाने में मदद कर सकता है । ऐसे में कलौंजी के तेल के फायदे बालों के लिए अरंडी के तेल के साथ अधिक प्रभावी साबित हो सकते हैं।

3. नींबू और कलौंजी का तेल
सामग्री :
  • एक नींबू का रस
  • दो बड़े चम्मच कलौंजी का तेल
प्रक्रिया :
  • एक ताजा नींबू का रस निकाल लें और अपने स्कैल्प की मसाज करें।
  • 15 मिनट बाद बालों को शैम्पू से धो लें।
  • बालों को हवा में सूखने दें और फिर कलौंजी के तेल से अपने स्कैल्प की 10 मिनट तक मसाज करें।
  • बालों और बालों की जड़ों तक तेल को अच्छी तरह लगाएं।
  • तेल को रात भर बालों में लगा रहने दें और सुबह नियमित शैंपू से बालों को धो लें।
कितनी बार करें?
  • इस प्रक्रिया को सप्ताह में एक-दो बार दोहराएं।
कैसे है लाभदायक?
नींबू में एंटीमाइक्रोबियल (सूक्ष्म जीवाणुओं को नष्ट करने वाले) और एंटीफंगल (फंगस हटाने वाले) गुण पाए जाते हैं। इन गुणों के कारण यह स्कैल्प पर होने वाले बैक्टीरियल या फंगल इन्फेक्शन को ठीक करने में मदद कर सकता है। यही वजह है कि स्वस्थ स्कैल्प और बालों के लिए इसे बालों में लगाने वाले तेल के साथ भी उपयोग में लाया जा सकता है । यही वजह है कि इसे कलौंजी के तेल के साथ बालों और स्कैल्प के लिए अधिक उपयोगी माना जा सकता है।

4. शहद और कलौंजी का तेल
सामग्री :
  • 1/2 कप नारियल तेल
  • एक बड़ा चम्मच शहद
  • 1 बड़ा चम्मच कलौंजी का तेल
  • गर्म तौलिया
प्रक्रिया :
  • एक कटोरे में सभी सामग्रियों को तब तक मिलाएं, जब तक एक चिकना मिश्रण न मिल जाए।
  • फिर स्कैल्प पर इस मिश्रण से मालिश शुरू करें। मुख्य रूप से उस जगह पर फोकस करें, जहां सबसे ज्यादा बाल झड़ रहे हैं।
  • स्कैल्प के साथ बालों की जड़ों पर भी तेल अच्छी तरह लगाएं।
  • तौलिये को गर्म पानी में भिगोकर निचोड़ लें और बालों को उससे ढक दें।
  • मिश्रण को लगभग 15-20 मिनट से एक घंटे के लिए छोड़ दें और फिर इसे अपने नियमित शैम्पू से धो लें।
कितनी बार करें?
  • यह प्रक्रिया सप्ताह में एक बार दोहराएं।
कैसे है लाभदायक?
कलौंजी के तेल के फायदे बालों के लिए प्रभावी बनाने के लिए इसके साथ शहद को भी उपयोग में लाया जा सकता है। शहद से जुड़े एक शोध में इस बात को माना गया है कि शहद का उपयोग बालों को नमी पहुंचाने के साथ-साथ उनकी चमक बढ़ाने का भी काम कर सकता है । ऐसे में कलौंजी के तेल के साथ मिलाकर उपयोग करने से बालों को मजबूती के साथ उनका आकर्षण बढ़ाने में भी मदद मिल सकती है।

5. मेथी और कलौंजी का तेल
सामग्री :
  • एक बड़ा चम्मच कलौंजी का तेल
  •  आधा चम्मच मेथी दाने
प्रक्रिया :
  • सबसे पहले कलौंजी के तेल में मेथी के दाने डालकर गर्म कर लें।
  • अब इस तेल को छानकर अलग कर लें और फिर इसे ठंडा होने के लिए रख दें।
  • ठंडा होने के बाद इसे बालों पर अच्छे से लगाएं और करीब 30 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
  • समय पूरा होने के बाद बालों को शैम्पू कर लें।
कितनी बार करें?
  •  इस प्रक्रिया को हफ्ते में करीब दो से तीन बार तक दोहराया जा सकता है।
कैसे है लाभदायक?
मेथी से संबंधित एक शोध में पाया गया कि इसके बीज में फाइटोएस्ट्रोजेन नाम का एक खास तत्व पाया जाता है, जो बालों के विकास को बढ़ावा देने का काम कर सकता है । यही वजह है कि बालों के विकास को बढ़ावा देने और झड़ते बालों की समस्या को रोकने के लिए इसे कलौंजी के तेल के साथ मिलाकर इस्तेमाल करना उपयोगी माना जा सकता है।

कलौंजी का तेल बालों में कैसे लगाएं? यह जानने के बाद अब हम आपको बालों से कलौंजी का तेल हटाने के आसान तरीके के बारे में बताएंगे।

बालों से कलौंजी के तेल को आसानी से कैसे हटाया जा सकता है?
कलौंजी का तेल बालों में कैसे लगाएं, यह जानकारी हमने ऊपर दे दी है। वहीं, इसे बालों से हटाने का तरीका भी पता होना जरूरी है। वैसे तो सामान्य तौर पर बालों से कलौंजी के तेल को हटाने के लिए सामान्य शैम्पू का उपयोग किया जा सकता है। वहीं, अगर इसका उपयोग कैरियल ऑयल (जैसे:- अरंडी या जैतून) के साथ किया जाता है, तो इसे निकालने में थोड़ी समस्या हो सकती है। ऐसे में हफ्ते में दो बार सल्फेट फ्री शैम्पू का उपयोग सहायक बताया जाता है।

कलौंजी के तेल के संभावित नुकसान
कुछ मामलों में कलौंजी के तेल के इस्तेमाल के कारण त्वचा संबंधी कुछ समस्याएं देखी जा सकती हैं। इसलिए, बेहतर होगा कि इसे उपयोग में लाने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें। कलौंजी के तेल से त्वचा पर होने वाले नुकसान कुछ इस प्रकार हैं :
  • कुछ लोगों को इसके इस्तेमाल से हल्की एलर्जी (जलन या चुभन) की शिकायत हो सकती है।
  • कुछ लोगों को नियमित इस्तेमाल के बाद गंभीर दुष्प्रभाव के रूप में त्वचा पर घाव की समस्या हो सकती है।
  • कुछ लोगों को स्टीवेंस जॉनसन सिंड्रोम  की शिकायत हो सकती है। इस समस्या में व्यक्ति को दर्दनाक चकत्ते और फफोले की शिकायत हो सकती है।
  • कुछ लोगों को कलौंजी के तेल के उपयोग के कारण टॉक्सिक एपिडर्मल नेक्रोलिसिस  की समस्या हो सकती है। इस समस्या में व्यक्ति को त्वचा के छिलने या त्वचा पर फफोले आने की शिकायत हो सकती है।
उम्मीद करते हैं कि अब आप बालों के लिए कलौंजी के तेल के फायदे अच्छी तरह जान गए होंगे। साथ ही कलौंजी बालों में कैसे लगाएं? इस सवाल का जवाब भी मिल गया होगा। ऐसे में अगर आप भी बालों के विकास संबंधी समस्या से परेशान हैं, तो इसे आज से ही इस्तेमाल में लाएं। वहीं, इस्तेमाल से पूर्व पैच टेस्ट करना न भूलें, क्योंकि इसके इस्तेमाल से कुछ संवेदनशील त्वचा वाले लोगों को एलर्जी की शिकायत भी हो सकती है। आशा करते हैं कि घने, मुलायम और चमकदार बालों को हासिल करने में यह लेख काफी हद तक मददगार साबित होगा।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
कलौंजी के तेल को बालों में कितने समय के लिए लगाकर छोड़ा जा सकता है?
लेख में कलौंजी का तेल लगाने वाले भाग में आपको पहले ही बताया गया है कि इसे करीब एक घंटे तक बालों में लगाकर छोड़ा जा सकता है। इसलिए, अगर बालों में रातभर तेल लगाकर छोड़ने की आदत है, तो भूलकर भी ऐसा न करें, क्योंकि कलौंजी के तेल के त्वचा से संबंधित दुष्परिणाम भी हैं, जिनके बारे में आपको लेख में बताया गया है।

क्या कलौंजी के तेल से बाल झड़ सकते हैं?
नहीं, लेख में आपको बताया जा चुका है कि कलौंजी का तेल बालों के विकास को बढ़ावा देने का काम कर सकता है।

बालों के लिए कलौंजी के तेल को कितनी बार इस्तेमाल किया जा सकता है?
कलौंजी के तेल को हफ्ते में करीब दो से तीन बार तक इस्तेमाल में लाया जा सकता है।

काले बीज को काम करने में कितना समय लगता है?
करीब 8 से 12 दिनों में कलौंजी के तेल के व्यापक प्रभाव देखे जा सकते हैं। हालांकि, इस तथ्य की पुष्टि के लिए सटीक वैज्ञानिक शोध उपलब्ध नहीं है।


[ Read More ]»

रूसी हटाने के लिए सेब के सिरके का उपयोग

 
Image SEO Friendly

खूबसूरत बाल व्यक्ति की पर्सनालिटी में चार चांद लगाने का काम करते हैं। हालांकि, मुसीबत तब होती है, जब बालों से जुड़ी परेशानियां होने लगती हैं और बाल खराब होने लगते हैं। इन्हीं परेशानियों में सबसे आम समस्या है डैंड्रफ । जी हां, कई लोगों को जानकर हैरानी हो सकती है कि लगभग 50 प्रतिशत आबादी को रूसी की समस्या प्रभावित करती है । ऐसे में अगर शुरुआत से ही रूसी की समस्या पर ध्यान देकर इसका उपाय किया जाए, तो वक्त रहते समस्या कम हो सकती है। यही कारण है कि  इस लेख में हम घरेलू उपाय के तौर पर रूसी से राहत पाने के लिए सेब के सिरके का उपयोग बता रहे हैं। यहां हम न सिर्फ रूसी हटाने के लिए सेब के सिरके का उपयोग बताएंगे बल्कि रूसी के लिए सेब के सिरके के फायदे के बारे में भी जानकारी देने की कोशिश करेंगे। आइए, बिना देर करते हुए जानिये रूसी हटाने के लिए सेब के सिरके का उपयोग।

रूसी हटाने के लिए सेब का सिरका क्यों फायदेमंद है?
सेब का सिरका बालों और स्कैल्प के लिए लाभकारी हो सकता है । अगर बात करें रूसी हटाने के लिए सेब के सिरके के फायदे की, तो इस बारे में कोई सटीक वैज्ञानिक शोध उपलब्ध नहीं है। माना जाता है कि सेब का सिरका डैंड्रफ में उपयोगी हो सकता है, यह लाभ इसमें मौजूद एसिडिक प्रभाव के कारण प्राप्त किए जा सकते हैं। दरअसल, सेब के सिरके में अम्ल होता है, जो कि स्कैल्प के पीएच स्तर को नियंत्रित कर यीस्ट के जमाव को कम कर सकता है। इससे रूसी से निजात पाने में मदद मिल सकती है ।

रूसी हटाने के लिए सेब के सिरके का उपयोग –
नीचे जानिए रूसी हटाने के लिए सेब के सिरके का उपयोग किन-किन तरीकों से किया जा सकता है –

1. सेब के सिरके का उपयोग स्कैल्प की मालिश करने के लिए
सामग्री :
  • तीन से चार चम्मच सेब का सिरका (आवश्यकतानुसार)
उपयोग करने का तरीका :
  • अपने स्कैल्प पर धीरे-धीरे सेब के सिरके से मालिश करें।
  • इसे लगभग 10 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर एक हल्के शैम्पू के साथ अपने बालों को धो लें।
  • रूसी के लिए इसे हफ्ते में 1-2 बार लगाया जा सकता है।
कैसे फायदेमंद हो सकता है?
जैसा कि हमने लेख की शुरुआत में ही जानकारी दी है कि सेब का सिरका स्कैल्प के लिए लाभकारी हो सकता है। इसके साथ ही इसका एसिडिक गुण स्कैल्प के पीएच को संतुलित कर रूसी को कम करने में सहायक हो सकता है।

2. सेब का सिरका और टी ट्री ऑयल
सामग्री :
  • चार से पांच चम्मच सेब का सिरका
  • तीन से चार बूंद टी ट्री ऑयल
उपयोग करने का तरीका :
  • एक बाउल में सेब का सिरका और टी ट्री ऑयल मिलाएं।
  • अब इस मिश्रण को अपने स्कैल्प पर लगाएं।
  • इसे 10 से 15 मिनट तक रहने दें, फिर हल्के शैम्पू से धो लें।
  • शैंपू के बाद कंडीशनर भी लगा सकते हैं।
  • एक या दो हफ्ते में एक बार इसे लगा सकते हैं।
कैसे फायदेमंद हो सकता है?
एनसीबीआई की वेबसाइट पर प्रकाशित एक शोध में यह बात सामने आई है कि 5% टी ट्री ऑयल युक्त शैंपू डैंड्रफ के उपचार में प्रभावकारी हो सकता है । ऐसे में हेयर केयर रूटीन में सेब के सिरके के साथ टी ट्री ऑयल को शामिल कर डैंड्रफ की समस्या को कम किया जा सकता है।

3. रूसी हटाने के लिए पानी के साथ सेब के सिरके का उपयोग
सामग्री :
  • 2 बड़े चम्मच सेब का सिरका
  • 1 कप पानी
उपयोग करने का तरीका :
  • एक जग में एक कप पानी के साथ सेब के सिरके को मिलाएं।
  • अब शैम्पू और कंडीशनर से बालों को धो लें।
  • फिर बालों को सेब के सिरके के पानी से धो लें।
  • अंत में बालों को सामान्य पानी से धोएं।
  • दो हफ्ते में एक बार इस उपाय को किया जा सकता है।
कैसे फायदेमंद हो सकता है?
ऐसा करने से स्कैल्प का पीएच नियंत्रित हो सकता है और रूसी की समस्या भी कुछ हद तक कम हो सकती है। साथ ही स्कैल्प के स्वास्थ्य को बढ़ावा मिल सकता है। जैसा कि हमने पहले ही जानकारी दी है कि सेब का सिरका स्कैल्प के लिए फायदेमंद हो सकता है।

4. कैमोमाइल टी और सेब का सिरका
सामग्री :
  • एक बड़ा चम्मच सेब का सिरका
  • एक कप ताजा बनी हुई कैमोमाइल चाय (कैमोमाइल टी बैग बाजार या ऑनलाइन उपलब्ध है)
उपयोग करने का तरीका :
  • एक कप कैमोमाइल चाय बनाएं और उसमें एक बड़ा चम्मच एप्पल साइडर विनेगर मिलाएं।
  • घोल को एक जग में रखें और पहले बालों को शैंपू और कंडीशनर से धो लें।
  • अब कैमोमाइल चाय और सेब के सिरके के मिश्रण से बालों को धो लें।
  • ध्यान रहे कि चाय को ठंडा करने के बाद ही इसका उपयोग करें।
  • बालों को हल्का पोंछे, उन्हें रगड़े नहीं और अपने आप सूखने दें।
  • दो हफ्तो में एक बार उपयोग कर सकते हैं।
कैसे फायदेमंद हो सकता है?
कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स और शैम्पू में कैमोमाइल का उपयोग किया जाता है । ऐसे में कैमोमाइल का उपयोग बालों को न सिर्फ मनमोहक खुशबू प्रदान करेगा बल्कि चमकदार भी बना सकता है ।

5. बेकिंग सोडा और सेब का सिरका
सामग्री :
  • आधा चम्मच बेकिंग सोडा
  • एक चम्मच सेब का सिरका
  • दो से तीन चम्मच नारियल तेल
उपयोग करने का तरीका :
  • बेकिंग सोडा, सेब का सिरका और नारियल तेल को मिलाकर पेस्ट बना लें।
  • अब इस पेस्ट को बालों पर लगाएं।
  • कुछ मिनट बाद बालों को शैम्पू और कंडीशनर से धो लें।
  • हफ्ते में एक बार इसका उपयोग कर सकते हैं।
कैसे फायदेमंद हो सकता है?
डैंड्रफ होने का एक कारण मालसिजिया नामक फंगस भी है। यहां बेकिंग सोडा में मौजूद एंटी-फंगल गुण डैंड्रफ की समस्या को कम करने में सहायक हो सकता है । हालांकि, यह सीधे तौर पर किस प्रकार रूसी के लिए लाभकारी होगा, इससे जुड़े वैज्ञानिक शोध का अभाव है। वहीं, नारियल तेल भी रूसी की समस्या पर प्रभावकारी हो सकता है । कई सारे एंटी-डैंड्रफ तेल में भी इसका उपयोग किया जाता है ।

6. नींबू और सेब का सिरका
सामग्री :
  • 1/4 कप सेब का सिरका
  • आधा चम्मच जैतून का तेल
  • 4 से 5 बूंद टी ट्री ऑयल
  • आधे नींबू का रस
  • एक से दो कप पानी
उपयोग करने का तरीका :
  • एक स्प्रे बोतल में सभी सामग्री डालें और अच्छी तरह से मिलाएं।
  • अब अपने बालों को सेक्शन में डिवाइड करके बालों और स्कैल्प पर इस मिश्रण को स्प्रे करें।
  • इसके बाद बालों पर आधे घंटे के लिए नर्म तौलिया बांध लें।
  • आधे घंटे बाद बालों को शैंपू से धो लें।
  • इस उपाय को हफ्ते में एक से दो बार अपनाया जा सकता है।
कैसे फायदेमंद हो सकता है?
डैंड्रफ के घरेलू उपाय में सेब का सिरका और नींबू का इस्तेमाल किया जा सकता है। कई लोग डैंड्रफ के लिए नींबू को घरेलू उपाय के तौर पर उपयोग करते हैं। दरअसल, नींबू में एंटी-फंगल गुण होते हैं और ऐसा इसमें मौजूद सिट्रिक एसिड के कारण हो सकता है । इसके अलावा, नींबू स्कैल्प और बालों दोनों के लिए उपयोगी हो सकता है ।

7. एलोवेरा और सेब का सिरका
सामग्री :
  • 5 से 6 चम्मच एलोवेरा जेल
  • एक से डेढ़ चम्मच सेब का सिरका
  • 4 से 5 चम्मच नारियल दूध
  • एक जग पानी
उपयोग करने का तरीका :
  • सबसे पहले एक बाउल में नारियल दूध और एलोवेरा जेल मिलाएं।
  • फिर अपने बालों को सामान्य पानी से थोड़ा भिगोएं और फिर इस मिश्रण को स्कैल्प पर लगाएं।
  • इसे 5 से 10 मिनट तक रहने दें, फिर पानी से बाल धो लें।
  • अब एक मग पानी में सेब का सिरका मिलाएं और इससे बाल धो लें।
  • हफ्ते में दो बार इसे लगा सकते हैं।
कैसे फायदेमंद हो सकता है?
सेहत के लिए एलोवेरा के फायदे कई हैं, लेकिन इसके साथ ही बालों के लिए भी एलोवेरा लाभकारी हो सकता है। दरअसल, यह सेबोरेहिक डर्मेटाइटिस, जो कि डैंड्रफ का एक गंभीर प्रकार है, उसके लिए लाभकारी पाया गया है । एनसीबीआई की वेबसाइट पर प्रकाशित एक शोध में सेबोरेहिक डर्मेटाइटिस से प्रभावित 46 मरीजों को 6 हफ्तों के लिए हर रोज दो बार एलोवेरा का ट्रीटमेंट दिया गया, जिससे उनमें सुधार देखा गया। वहीं, एलोवेरा में एंटीफंगल गुण भी मौजूद है, जिससे डैंड्रफ में यह लाभकारी हो सकता है ।

8. रोजमेरी ऑयल और सेब का सिरका
सामग्री :
  • तीन से चार चम्मच सेब का सिरका
  • तीन से चार बूंद रोजमेरी ऑयल
उपयोग करने का तरीका :
  • एक बाउल में दोनों सामग्री को मिला लें।
  • अब इसे अपने स्कैल्प पर लगाएं।
  • 10 से 15 मिनट रहने दें।
  • फिर शैंपू से बालों को धो लें।
कैसे फायदेमंद हो सकता है?
रोजमेरी ऑयल के फायदे कई हैं और उन्हीं में से एक फायदा यह है कि यह डैंड्रफ पर काफी प्रभावकारी हो सकता है । इसमें मौजूद एंटीफंगल गुण इसे डैंड्रफ के लिए असरदार बना सकते हैं । चाहें तो इस मिश्रण में पानी भी मिला सकते हैं।

9. सेब का सिरका और शहद
सामग्री :
  • एक तिहाई कप सेब का सिरका
  • दो से तीन चम्मच शहद
  • स्प्रे बोतल
  • एक शॉवर कैप
उपयोग करने का तरीका :
  • एक स्प्रे बोतल में सेब का सिरका और शहद डालकर अच्छे से मिला लें।
  • अब इस मिश्रण को अच्छे से अपने बालों और स्कैल्प पर स्प्रे कर लें।
  • अब शॉवर कैप पहन लें।
  • 15 मिनट बाद बालों को शैंपू और ठंडे पानी से धो लें।
  • हफ्ते में एक बार इसका उपयोग किया जा सकता है।
कैसे फायदेमंद हो सकता है?
डैंड्रफ के गंभीर प्रकारों में से एक सेबोरेहिक डर्मेटाइटिस में शहद को लाभकारी पाया गया है। दरअसल, इस संबंध में किये गए एक शोध में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुणों से युक्त शहद का उपयोग सेबोरेहिक डर्मेटाइटिस के साथ-साथ बालों झड़ने की समस्या पर भी प्रभावकारी साबित हुआ है। ऐसे में सेब का सिरका और शहद का यह मिश्रण रूसी के लिए फायदेमंद हो सकता है।

नोट : इन उपायों को करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। इसके अलावा, ऊपर दी गई किसी भी सामग्री से अगर एलर्जी की समस्या हो, तो उसका उपयोग करने से बचें।

ये थे रूसी से राहत पाने के लिए सेब के सिरके का उपयोग करने के विभिन्न तरीके। डैंड्रफ पर अगर वक्त रहते ध्यान न दिया गया, तो यह समस्या काफी बढ़ सकती है। ऐसे में एंटी-डैंड्रफ शैंपू के उपयोग के साथ-साथ अगर रूसी हटाने के लिए सेब के सिरके का उपयोग भी किया जाए, तो डैंड्रफ से बहुत हद तक आराम पाया जा सकता है। वहीं, रूसी की गंभीर स्थिति में बेहतर है कि रूसी हटाने के लिए डॉक्टरी सलाह जरूर लें।


[ Read More ]»
”go"