आज हम आपके लिए मूंगफली चटनी रेसिपी लाए हैं। मूंगफली की चटनी साउथ इंडियन व्यंजनों के साथ इस्तेमाल की जाती है। यह बनाने में बेहद आसान होती है और स्वाद में बहुत जबरदस्त होती है। इसीलिए खानपान के शौकीन लोग अक्सर एक दूसरे से इसकी रेसिपी पूछते रहते हैं। तो फिर देर मत करें और फटाफट मूंगफली चटनी बनाने की विधि नोट करें और आज ही इसे ट्राई करें। हमें पूरा विश्वास है कि मूंगफली चटनी रेसिपी आपको ज़रूर पसंद आयेगी।
मूंगफली की चटनी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री-
| क्रम संख्या | नाम आवश्यक सामग्री | सामग्री मात्रा |
|---|---|---|
| 01 | मूंगफली के दाने | 1/2 कप (भुने, छिले हुए) |
| 02 | रिफाइन्ड तेल | 02 छोटा चम्मच |
| 03 | नींबू का रस | 01 छोटा चम्मच |
| 04 | हरी मिर्च | 2-3 (इच्छानुसार) |
| 05 | करी पत्ता | 5-6 नग |
| 06 | राई | 1/2 छोटा चम्मच |
| 07 | लाल मिर्च पाउडर | 1/4 छोटा चम्मच |
| 08 | नमक | स्वादानुसार |
मूंगफली चटनी बनाने की विधि -
- मूंगफली चटनी रेसिपी के लिये सबसे पहले मूंगफली के दानों और थोड़े से पानी के साथ मिक्सर में डाल कर महीन पीस लें। इसके बाद मिक्सर में हरी मिर्च, नमक डालें और दुबारा पीस लें।
- अब मिश्रण को एक बाउल में निकालें और उसमें नींबू का रस मिला दें। अगर आपको मूंगफली का घोल ज्यादा गाढ़ा लग रहा हो, तो इसमें उचित मात्रा में पानी डालें और मिक्स कर लें।
- अब एक फ्राई पैन में तेल गरम करें। तेल गरम होने पर उसमें राई डाल कर चटकायें। अब पैन में लाल मिर्च पाउडर और करी पत्ता डालें और हल्का सा चला लें।
- इसके बाद तड़के की सामग्री को मूंगफली के पेस्ट में मिला दें और अच्छी तरह चला लें।
- लीजिये, आपकी मूंगफली चटनी बनाने की विधि कम्प्लीट हुई। अब आपकी मूंगफली की चटनी तैयार है। इसे आप फ्रिज में रखकर 6-7 दिनों तक इस्तेमाल कर सकते हैं।
आवश्यक सुझाव-
यदि आप मूंगफली चटनी बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।

