गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।
Showing posts with label सोशल-साइट-यूट्यूब. Show all posts
Showing posts with label सोशल-साइट-यूट्यूब. Show all posts

Youtube Video Ko Blogger Post Me Kaise Add (Embed) Kare

Image SEO Friendly

मित्रो आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से यूट्यूब वीडियो को ब्लाग पोस्ट में कैसे एड व एम्बेड करे। मित्रो सभी ब्लागर चाहते है कि उनके ब्लाग व वेबसाइट में आर्टिकल से रिलेटेड वीडियो पब्लिश कर सके। परन्तु वह जानकारी के अभाव में अपने ब्लाग पोस्ट में यूट्ब वीडियो एड व एम्बेड नही कर पाता है। ब्लाग पोसट में यूट्यूब वीडियो पोस्ट करना बहुत ही आसानी है और आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से आप लोगो को ब्लाग पोस्ट पर यूट्यूब वीडियो एड व एम्बेड करने के बारे में विस्तार  से जानकारी देने जा रहे है। 

ब्लाग पोस्ट में यूट्यूब वीडियो कैसे एड कर पोस्ट करे ?

ब्लागस्पोट में यूट्यूब वीडियो को एड करने का आप्शन दे रखा है आप चाहे तो ब्लागर के उस आप्शन का प्रयोग करके अपने ब्लाग पोस्ट मे यूट्यूब वीडियो का यूआरएल सबमिट करने के बाद सर्च आप्शन पर क्लिक कर यूट्यूब वीडियो पोस्ट कर सकते है। परन्तु इस आप्शन में यूट्यूब की वीडियो की साइज को आप अपने हिसाब से छोटा या बडा करना चाहे तो आपको इसके लिए ब्लाग पोस्ट के एचटीएमएल सेक्शन में जाकर वीडियो को एडिट करना होता है। यदि आप इस विधि से यूट्यूब वीडियो पोस्ट करना चाहते है तो आप दिये गये स्टेप का फालो करे। जिससे आप आसानी के साथ अपने ब्लाग पोस्ट में यूट्यूब वीडियो पोस्ट कर सकते है। 

स्टेप-संख्या -01
  • 01-इसके लिए आप सबसे पहले ब्लागर डेशर्बोड में लागिंन करे ।
  • 02-इसके बाद अब आप ( NEWS POST ) न्यू पोस्ट पर क्लिक करे। 
  • 03-इसके बाद Insert Video  वीडियो पर क्लिक करे। 
  • 04-इसके बाद अब आपके सामने  Upload from computer का ऑफ्शन दिखाई देगा,परन्तु इस माध्यम से विडिओ पोस्ट नहीं करना चाहिए ।  क्योकि ब्लॉगर में इतना स्पेस नहीं होता की आप अनलिमिटेड विडिओ अपलोड कर सके  ।
  • 05-इसके बाद Youtube पर क्लिक करे। 


Image SEO Friendly



स्टेप-संख्या -02
  • 01-अब Search पर क्लिक करे। 
  • 02-खाली बॉक्स में Youtube video का लिंक सबमिट करें । 
  • 03-अब Search बटन पर क्लिक करे। 
  • 04-अब Youtube video को सलेक्ट करे । 
  • 05-अब Select  बटन पर क्लिक करके अपना विडिओ पोस्ट करे। 
Image SEO Friendly

Youtube video के फिक्स साइज को मन मुताबिक री -साइज कैसे करे ?

अब आपका वीडियो सफलता पूर्वक पोस्ट हो गया है,परन्तु इसका साइज़ फिक्स है । अब अगले चरण में Youtube video  को एडिट करके अपने मन मुताबिक इस फिक्स साईज़ को री साइज करना है । परन्तु आपको री साइज करने के लिए दिए गए स्टेप को फॉलो करना होगा । 

स्टेप-संख्या -01
  • 01-इसके बाद इमेज के अनुसार क्लिक करे। 
  • 02- अब आप HTML VIEW पर क्लिक करे। 

Image SEO Friendly

स्टेप-संख्या -02
01-अब चौड़ाई  ( width ) को आप अपने हिसाब से री साइज कर दे । 
02- अब ऊंचाई (  height ) को आप अपने हिसाब से री साइज कर दे   । 
03- अब Compose view पर क्लिक करे, और एक बार साइज चेक कर ले । 

Image SEO Friendly

नोट-अब आप अपने वीडियो को चेक करे यदि साइज़ सही न हो तो आप दोबारा इसी प्रक्रिया से री साइज कर सकते है । पोस्ट हुआ  कैसा है आप नीचे देख सकते है आपका वीडियो सफलता पूर्वक एड हो गया है ।

 

ब्लाग पोस्ट में यूट्यूब वीडियो कैसे एम्बेड करे ? 

परन्तु जब आप ब्लाग पोस्ट में यूट्यूब वीडियो को एम्बेड करते है तो आपको इसके लिए सबसे पहले यूट्यूब चैनल में जाकर एम्बेड कोड को कापी करके ब्लाग स्पोट के एचटीएमएल सेक्शन में पोस्ट कर उसे अपने हिसाब से एडिट कर सकते है। जिससे वीडियो की साइज अपने मन मुताबिक कर सकते है।  इसके लिए आपको दिये गये स्टेप को फालो करना होगा,जिससे आपको यूट्यूब वीडियो एम्बेड करने में आसानी हो सके। 

स्टेप-संख्या -01
01-सबसे पहले आप यूट्यूब पर जाएं और जिस वीडियो को ब्लाग में एम्बेड करना है,उस वीडियो को ओपेन करे। 
02-इसके बाद शेयर बटन  ( Share  ) पर क्लिक करे। 
03-अब आप एम्बेड  ( Embed  ) पर क्लिक करे। 

Image SEO Friendly

स्टेप-संख्या -02
01-अब आप एम्बेड  ( Embed  Video ) को COPY  पर क्लिक करके  Embed  Video कोड को   COPY करे। 

Image SEO Friendly

अब आपका यूट्यूब वीडियो का Embed Video HTML CODE मिल गया। अब आपको Embed Video HTML CODE को ब्लाग पोस्ट में Embed करना है। यदि आप चाहे तो वीडियो की साइज अपने हिसाब से बदल सकते है ,आप वीडियो के कोड में width or height  को चेन्ज कर वीडियो को ब्लाग पोस्ट के HTML VIEW सेक्शन में एड कर देना है। आप ऊपर बताये गये निर्देशो के अनुसार अपने वीडियो कोड को समझ कर एड कर ले। 


तो मित्रो इस तरह आप बहुत ही आसानी के साथ अपने Youtube Video Ko Blogger  Post Me Kaise Add (Embed) Kare फिर भी यदि आपको इस रिलेटेड आर्टिकल से सम्बंधित किसी प्रकार की समस्या हो,आप कमेन्ट करके पूछ सकते है। हाँ यदि आपको इस रिलेटेड आर्टिकल से कोई समस्या है ,आप कमेंट करके हमसे पूछ सकते है। या हमारे ईमेल gondalivenews@gmail.com या दूरभाष 8303799009 पर सम्पर्क कर सकते है। 


[ Read More ]»

TubeBuddy क्या है? और यह कैसे कार्य करता है ?

tubaibuddy

अगर आपके पास कोई यूट्यूब चैनल है। लेकिन आपके चैनल पर बहुत ही कम विज़िटर्स आते हैं या आपके वीडियोस पर काफी कम व्यूज आते हैं। आप प्रति दिन वीडियोस अपलोड करते हो। लेकिन आपके चैनल में कुछ खास विकास नहीं हो पा रहा है।

ऐसे में आपको अपने यूट्यूब चैनल के लिए बुरा भी लगता हो। अक्सर ऐसा प्रतीत होने पर वीडियोस बनाने की इच्छा और उत्साह ख़त्म हो जाती है। यही कारण है कि काफी लोग यूट्यूब जल्दी छोड़ देते हैं। रिसर्च से यह पता चलता है कि लगभग 90-95% लोग यूट्यूब को जल्दी छोड़ देते हैं या ऐसा कह सकते हैं कि काफी लोग यूट्यूब पर सक्सेसफुल नहीं हो पाते हैं। क्यूंकि यूट्यूब पर सक्सेसफुल होने के लिए धैर्य रखना काफी जरुरी होता है।

अगर आप यूट्यूब पर लगातार मेहनत कर रहे हो। इसके बावजूद भी आपको वीडियोस पर व्यूज नहीं मिल पा रहे हैं। तो आपको ज्यादा परेशान होने की जरुरत नहीं है। क्यूंकि एक ऐसा टूल है जिससे आपके वीडियोस काफी जल्दी टॉप रैंक करने लगेंगे।

इस टूल का नाम है ट्यूबबडी। इस टूल की मदद से आप अपने यूट्यूब चैनल को विकसित कर सकते हैं। ट्यूबबडी में काफी सारे बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं। जिससे आपके सभी वीडियोस पर बहुत ही ज्यादा ट्रैफिक मिल जाते हैं।

ट्यूबबडी क्या है?

ट्यूबबडी एक प्रकार का यूट्यूब एसइओ टूल और एक्सटेंशन है। इसे आप कंप्यूटर ब्राउज़र एक्सटेंशन की मदद से अपने यूट्यूब डैशबोर्ड से कनेक्ट कर सकते हैं। यह आपके यूट्यूब वीडियो को रैंक कराने में मदद करता है। ट्यूबबडी में कई सारे टूल्स और फीचर्स देखने को मिलते हैं। जिसका इस्तेमाल करके यूट्यूब वीडियो की रैंकिंग बहुत ही ज्यादा अच्छी हो जाती है। ट्यूबबडी की मदद से यूट्यूब वीडियोस के लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरुरत नहीं पड़ती है।

ट्यूबबडी को यूट्यूब के द्वारा प्रमाणित किया गया है। इसलिए यह पूरी तरह से सुरक्षित है। ट्यूबबडी आपके यूट्यूब चैनल के लिए फ्री एक्सटेंशन देता है। इसे आप अपने किसी भी कंप्यूटर ब्राउज़र में इनस्टॉल कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल आप अपने फ़ोन में भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको गूगल प्ले स्टोर या एप्प स्टोर से ट्यूबबडी का फ्री एप्प इनस्टॉल करना होगा।

ट्यूबबडी का इस्तेमाल कैसे करें?

ट्यूबबडी का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले ट्यूबबडी का कंप्यूटर ब्राउज़र एक्सटेंशन इनस्टॉल करना होता है। उसके बाद अपने यूट्यूब अकाउंट से लॉगिन करें। यह प्रक्रिया पूरी होते ही ट्यूबबडी आपके यूट्यूब चैनल डैशबोर्ड से कनेक्ट हो जाता है। जिसके बाद आपको ट्यूबबडी के सभी फीचर्स देखने को मिल जाते हैं। यदि आप ट्यूबबडी ब्राउज़र एक्सटेंशन इनस्टॉल करना चाहते है तो आपको इसके लिए दिए गए स्टेप को फॉलो करना होगा।  जिससे आपको ट्यूबबडी ब्राउज़र एक्सटेंशन इनस्टॉल करने में आसानी हो सके। 

स्टेप -01
kya-hai-01

स्टेप -02
  • इसके बाद वहां दिए गए ‘Add to Chrome‘ वाले बटन पर क्लिक करें।
kya-hai-02

स्टेप -03
  • बटन पर क्लिक करते ही उस ब्राउज़र में एक पॉप-अप खुल कर आएगा। उस पॉप-अप में दिए गए ‘Add Extension‘ वाले बटन पर क्लिक करें।

kya-hai-03

स्टेप -04
  • बटन पर क्लिक करते ही ट्यूबबडी का एक्सटेंशन आपके कंप्यूटर ब्राउज़र में जुड़ जाएगा। उसके बाद ट्यूबबडी का वेलकम पेज खुल कर आएगा। वहां ऊपर राइट कार्नर में दिए गए ‘SIGN IN‘ विकल्प पर क्लिक करें।
kya-hai-04

स्टेप -05
अपना खाता और लाइसेंस प्रबंधित करने के साथ-साथ ए/बी टेस्ट जैसे उन्नत टूल तक पहुंचने के लिए साइन इन करें।
  • मैंने गोपनीयता नीति पढ़ ली है और इससे सहमत हूं पर टिक मार्क करे। 
  • मैंने उपयोग की शर्तों को पढ़ लिया है और उनसे सहमत हूं  पर टिक मार्क करे। 
  • उस पेज में ‘Sign in with Google‘ वाले बटन पर क्लिक करें। 
kya-hai-05

स्टेप -06
  • इसके बाद अपने यूट्यूब चैनल वाले ईमेल अकाउंट से लॉगिन करें।
kya-hai-06
स्टेप - 07
लॉगिन करने के बाद ट्यूबबडी का डैशबोर्ड खुलकर आ जाता है। जहाँ आपका चैनल देखने को मिल जाएगा। लेकिन अभी पूरी तरह से एक्सेस नहीं मिल पाया है। इसके लिए आपको वहां ‘Home’ वाले सेक्शन में ‘+Add Channel’ का ऑप्शन दिखेगा। उसपर क्लिक कर अपने चैनल को जोड़ सकते हैं। या फिर आप ब्राउज़र एक्सटेंशन से एक्सेस दे सकते हैं। जिसके लिए आपको अपने यूट्यूब चैनल को ओपन करना होगा।
kya-hai-07



स्टेप -08
अपने चैनल को ओपन करने के लिए आपको ब्राउज़र के नए टैब में अपने यूट्यूब चैनल पर जाना होगा। चैनल पर जाने के बाद आपको ट्यूबबडी के एक्सटेंशन में यूट्यूब चैनल से लॉगिन करने के लिए कहा जाता है। वहां आपको ‘TubeBuddy Sign-in Required, Click Here’ का एक एरर दिखेगा। उसपर क्लिक करें।

kya-hai-08

स्टेप -09
क्लिक करने के बाद ट्यूबबडी एक्सटेंशन का एक पॉप-अप खुलकर आएगा। वहां दिए गए प्राइवेसी पालिसी & टर्म्स को चेक कर दें। उसके बाद निचे दिए गए ‘Sign-in with YouTube’ वाले बटन पर क्लिक करें।
kya-hai-09

स्टेप -10
  • क्लिक करने के बाद यूट्यूब अकाउंट सेलेक्ट करने के लिए एक पेज खुलकर आएगा। उसमें आप अपना यूट्यूब ईमेल अकाउंट को सेलेक्ट करें।
  • अगर आपका ईमेल अकाउंट ब्रांड अकाउंट है तो आपको चैनल सेलेक्ट करने के लिए कहा जाएगा। यहाँ आप अपना चैनल सेलेक्ट करें।

kya-hai-10

स्टेप -11
चैनल सेलेक्ट करने के बाद आपको ट्यूबबडी आपके यूट्यूब चैनल के लिए ईमेल अकाउंट का एक्सेस मांगता है। वहां निचे दिए गए ‘Allow’ बटन पर क्लिक कर ट्यूबबडी को एक्सेस दे दें।
kya-hai-11

स्टेप -12
इसके बाद ट्यूबबडी एक्सटेंशन आपके यूट्यूब चैनल के लिए एक्टिव हो जाता है। जिसमें ट्यूबबडी के सभी टूल्स और फीचर्स हमें देखने को मिल जाते हैं। अब जब भी आप उस कंप्यूटर ब्राउज़र में अपने यूट्यूब चैनल को ओपन करते हैं तो ये ट्यूबबडी का एक्सटेंशन एक्टिव हो जाएगा।
kya-hai-12

स्टेप -
यहाँ से आप यूट्यूब के किसी भी काम के लिए ट्यूबबडी का एक्सटेंशन इस्तेमाल कर सकते हैं। ट्यूबबडी का ये एक्सटेंशन ऑटोमेटिकली काम करता है। ये आपको संकेत देता है कि यूट्यूब में किन चीजों का उपयोग करना चाहिए और किन चीजों में सुधार करना चाहिए।

ट्यूबबडी कैसे काम करता है?

अब बात आती है कि ट्यूबबडी के सभी टूल्स किस तरह से काम करते हैं ? इसके आलावा ट्यूबबडी के खास फीचर्स क्या हैं? ट्यूबबडी के सभी टूल्स और फीचर्स यूट्यूब चैनल डैशबोर्ड में देखने को मिल जाता है। जब आप कंप्यूटर ब्राउज़र में चैनल का यूट्यूब स्टूडियो को खोलते हैं तो वहां ट्यूबबडी के लगभग सभी टूल्स मौजूद मिलते हैं। ऐसा ट्यूबबडी के ब्राउज़र एक्सटेंशन की मदद से होता है। यूट्यूब चैनल पर विजिट करने के बाद, ट्यूबबडी के एक्सटेंशन पर क्लिक करने पर कई टूल्स हमें उपयोग करने के लिए मिल जाते हैं।

ट्यूबबडी कीवर्ड एक्स्प्लोरर टूल

ट्यूबबडी के कीवर्ड एक्स्प्लोरर टूल की मदद से अपने वीडियो को ज्यादा रैंक करा सकते हैं। इसके साथ साथ बेहतर सर्च रिजल्ट और ज्यादा व्यूज पा सकते हैं। अपने वीडियोस को लम्बे समय तक ट्रेंड कराने के लिए बेहतर टैग्स लगा सकते हैं। इसकी मदद से आप यह जान सकते हैं कि कौन सा कीवर्ड या टाइटल यूट्यूब वीडियो के लिए अच्छा होगा। ये टूल ब्राउज़र एक्सटेंशन और यूट्यूब स्टूडियो के एडिट वीडियो सेक्शन में रहता है।
-kya-hai-13

ट्यूबबडी एसइओ स्टूडियो टूल

एसइओ टूल वीडियो की रैंकिंग में बदलाव करता है। यह टूल वीडियो के एसइओ यानी सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन पर काम करता है। यह टूल वीडियो को टॉप सर्च रैंकिंग लाने में मदद करता है। इसका मतलब यह है कि अगर कोई आपके वीडियोस से सम्बंधित यूट्यूब पर कुछ सर्च करता है तो आपका वीडियो टॉप सर्च रिजल्ट में आएगा। इसलिए इस टूल का उपयोग जरूर करना चाहिए। यह टूल ट्यूबबडी के ब्राउज़र एक्सटेंशन में मिल जाएगा।

ट्यूबबडी वीडियो टॉपिक प्लानर

वीडियो टॉपिक प्लानर टूल की मदद से वीडियो के लिए सही टॉपिक की पहचान कर सकते हैं। यह टूल वीडियो टाइटल के साथ साथ डिस्क्रिप्शन में भी मदद करता है। यह टूल ट्यूबबडी के ब्राउज़र एक्सटेंशन में उपलब्ध रहता है।

ट्यूबबडी टैग लिस्ट

टैग लिस्ट टूल की मदद से आप अपने अनुसार टैग्स की लिस्ट बना सकते हो। उसके बाद वीडियो अपलोड करते समय या कभी जरुरत के समय इनका इस्तेमाल कर सकते हो। यह टूल ट्यूबबडी के ब्राउज़र एक्सटेंशन में मौजूद रहता है।

बेस्ट टाइम टू पब्लिश – ट्यूबबडी टूल
इस टूल की मदद से आप यूट्यूब वीडियो को सही टाइम में अपलोड कर सकते हैं। ये टूल आपके चैनल के ऑडियंस के अनुसार टाइमिंग को बताता है। जिससे ज्यादा लोग वीडियोस को देख पाते हैं। ये टूल ट्यूबबडी के ब्राउज़र एक्सटेंशन और चैनल के यूट्यूब स्टूडियो में उपयोग के लिए मिल जाता है।

ट्यूबबडी क्लिक मैगनेट
ट्यूबबडी के क्लिक मैगनेट टूल तीन फार्मूला के ऊपर काम करता है – क्लिक्स, वाच टाइम और क्लिक थ्रू रेट (CTR)। ये चैनल के बेस्ट परफार्मिंग वीडियो को आगे लाता है। जिससे आपका चैनल तेजी से ग्रो करने लगता है। ये टूल ट्यूबबडी के ब्राउज़र एक्सटेंशन में इस्तेमाल करने के लिए मिल जाता है।

ट्यूबबडी की कुछ अन्य विशेषताएं
ट्यूबबडी की कई विशेषताएं हैं। जिन्हें आप यूट्यूब इस्तेमाल करने के दौरान उपयोग में ला सकते हैं। जब आप यूट्यूब के किसी वीडियो को प्ले करते हैं तो ट्यूबबडी का विडोलिटिक्स उस वीडियो राइट साइड में उसके सभी परफॉरमेंस और डिटेल्स को बताता है।

जैसे जैसे आपका चैनल ग्रो करता है तो ट्यूबबडी की तरफ से माइलस्टोन सर्टिफिकेट दिया जाता है। ये टूल ट्यूबबडी के ब्राउज़र एक्सटेंशन में उपलब्ध रहता है। इसका इस्तेमाल आप ट्यूबबडी के एप्प की मदद से फ़ोन में भी कर सकते हैं।

वीडियो अपलोड के दौरान एडिटिंग में ट्यूबबडी काफी मदद करता है। ये आपको काफी सारे टैग्स को वीडियो में लगाने को देता है। ये आपके वीडियो टॉपिक या टाइटल के अनुसार टैग्स बताता है। इसके साथ साथ एन्ड स्क्रीन सेट करने में भी ट्यूबबडी काफी मदद करता है।

अगर आप यूट्यूब चैनल के साथ अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी एक्टिव हो तो यहाँ ट्यूबबडी आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। क्यूंकि ट्यूबबडी की मदद से आप अपने वीडियोस को यूट्यूब के साथ साथ अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी शेयर कर सकते हो। अगर आपके पास कोई फेसबुक पेज है तो आप ट्यूबबडी की मदद से एक ही समय में वीडियोस को यूट्यूब के साथ फेसबुक पर भी अपलोड कर सकते हो। अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपलोड हुए नए यूट्यूब वीडियो की लिंक अपने आप शेयर हो जाती है। इस टूल का इस्तेमाल चैनल के यूट्यूब स्टूडियो में बहुत ही आसानी से कर सकते हैं।

इसके आलावा भी ट्यूबबडी के कई सारे फीचर्स हैं। जिन्हें आप ब्राउज़र एक्सटेंशन की मदद से अपने यूट्यूब चैनल और यूट्यूब स्टूडियो में जाकर उपयोग में ला सकते हैं। ज्यादा फीचर्स की जानकारी के लिए आप ट्यूबबडी की वेबसाइट पर जाकर ऊपर ‘Features’ वाले मेनू में सभी फीचर्स की जानकरी ले सकते हैं और उनका इस्तेमाल कर सकते हैं।

ट्यूबबडी प्राइसिंग
अगर आप यूट्यूब पर अपना करियर बनाना चाहते हो तो आपको ट्यूबबडी के टूल का अच्छी तरह से इस्तेमाल करना काफी जरुरी है। लेकिन ट्यूबबडी के कुछ ही टूल्स का इस्तेमाल आप फ्री में कर सकते हैं। इससे आपको चैनल पर जल्दी ग्रो करने में थोड़ी परेशानी आ सकती है। फ्री टूल्स का उपयोग आप एक लिमिट में ही कर सकते हैं। फ्री में ज्यादा नहीं मिल पाते हैं। इसके लिए बेहतर विकल्प है कि आप ट्यूबबडी के प्रीमियम सब्सक्रिप्शन का इस्तेमाल करें।

kya-hai-14

प्रीमियम सब्सक्रिप्शन के लिए आप ट्यूबबडी के वेबसाइट में प्राइसिंग पेज पर जा सकते हैं। वेबसाइट में ऊपर की तरफ ‘Pricing’ का मेनू मिल जाता है। प्राइसिंग वाले पेज पर आप अपने अनुसार सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं। यहाँ सब्सक्रिप्शन को तीन भाग में बाँटा गया है। पहला ‘Pro’ दूसरा ‘Star’ और तीसरा ‘Legend’ नाम दिया गया है।
kya-hai-15

ट्यूबबडी प्रो सब्सक्रिप्शन
प्रो वाले सब्सक्रिप्शन छोटे यूटूबर के लिए काफी फायदेमंद है। क्यूंकि काफी कम प्राइस में यहाँ आपको ट्यूबबडी का सब्सक्रिप्शन मिल जाता है। यहाँ तक की अगर आपके चैनल पर 1000 से कम सब्सक्राइबर्स हैं तो आपको प्रो वाले प्लान की प्राइस 50% कम हो जाती है।

ट्यूबबडी स्टार सब्सक्रिप्शन
स्टार सब्सक्रिप्शन प्लान काफी ज्यादा पॉपुलर है। लोग इस प्लान को ज्यादा पसंद करते हैं। क्यूंकि इस प्लान में लगभग सारे टूल्स हमें इस्तेमाल करने के लिए मिल जाते हैं। अगर आप एनुअल सब्सक्रिप्शन लेते हो तो पैसे की काफी ज्यादा बचत हो जाती है।

ट्यूबबडी लीजेंड सब्सक्रिप्शन
लीजेंड सब्सक्रिप्शन में सभी टूल्स हमें इस्तेमाल करने के लिए मिल जाते हैं। यह प्लान बड़े यूटुबर्स के लिए काफी फायदेमंद है। हालाँकि छोटे यूटुबर्स भी इस प्लान को ले सकते हैं।

मित्रो मुझे अब उम्मीद है कि आप लोगो ने TubeBuddy क्या है? और यह कैसे कार्य करता है ?  को अच्छी तरह से समझ गये होगें। फिर भी यदि आप लोगो को इस आर्टिकल से सम्बन्धित किसी भी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न होता है। तो आप लोग इसके लिए हमें ईमेल के माध्यम से या कमेन्ट करके या दूरभाष पर सम्पर्क करके अपने समस्या को साझा कर सकते है। जिससे आपके समस्या का निदान हो सके। यदि आप TubeBuddy क्या है? और यह कैसे कार्य करता है ? के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें। 


[ Read More ]»

Youtube चैनेल कैसे बनाये ?

Image SEO Friendly

मित्रो आज हम आप लोगो को यूटूयूब पर कैसे अकाउंट बनाये ! और यूटूयूब पर अकाउंट बनाने के लिए उस पर अपने मनपसन्द वीडियो को कैसे अपलोड करे आदि के बारे में विस्तार पूवर्क जानकारी उपलब्ध करायेगें। परन्तु मित्रो इन सबको समझने से पहले हम यूटूयूब क्या है और यह कैसे कार्य करता है इसके बारे में थोडा विस्तार से समझ लेते है जिससे यूटूयूब से सम्बन्धित समस्याओ का समाधान हो सके। मित्रो  यूट्यूब अमेरिका की एक वीडियो देखने वाली वेबसाइट है, जिसमें पंजीकृत सदस्य वीडियो क्लिप देखने के साथ ही अपना वीडियो अपलोड भी कर सकते हैं। इसे पेपल के तीन पूर्व कर्मचारियों, चाड हर्ले, स्टीव चैन और जावेद करीम ने मिल कर फरवरी 2005 में बनाया था, जिसे नवम्बर 2006 में गूगल ने $ 1.65 बिलियन अमेरिकी डॉलर में खरीद लिया।

यूट्यूब अपने पंजीकृत सदस्यों को वीडियो अपलोड करने, देखने, शेयर करने, पसंदीदा वीडियो के रूप में जोड़ने, रिपोर्ट करने, टिप्पणी करने और दूसरे सदस्यों के चैनल की सदस्यता लेने देता है। इसमें सदस्यों से लेकर कई बड़े कंपनियों के तक वीडियो मौजूद रहते हैं। इनमें वीडियो क्लिप, टीवी कार्यक्रम, संगीत वीडियो, फिल्मों के ट्रेलर, लाइव स्ट्रीम आदि होते हैं। कुछ लोग इसे वीडियो ब्लोगिंग के रूप में भी इस्तेमाल करते हैं। गैर-पंजीकृत सदस्य केवल वीडियो ही देख सकते हैं, वहीं पंजीकृत सदस्य असीमित वीडियो अपलोड कर सकते हैं और वीडियो में टिप्पणी भी जोड़ सकते हैं। कुछ ऐसे वीडियो, जिसमें मानहानि, उत्पीड़न, नग्नता, अपराध करने हेतु प्रेरित करने वाले वीडियो या जो भी 18 वर्ष से कम आयु के लोगों के लिए घातक हो, उन्हें सिर्फ 18़ आयु के पंजीकृत सदस्य ही देख सकते हैं।

यूट्यूब अपनी कमाई गूगल एडसेंस से करता है, जो साइट के सामग्री और दर्शकों के हिसाब से अपना विज्ञापन दिखाता है। इसमें अधिकांश वीडियो मुफ्त में देखा जा सकता है, पर कुछ वीडियो को देखने के लिए पैसे देने पड़ते हैं। इनमें से एक फिल्में उधार लेकर देखना भी शामिल है, जिसमें आप कुछ पैसे देकर फिल्म देख सकते हैं। यूट्यूब प्रीमियम की सदस्यता भी आप पैसे देकर ले सकते हैं, जिससे आप बिना कोई विज्ञापन के कई सारे वीडियो देख सकते हैं और साथ ही यूट्यूब प्रीमियम पर कुछ ऐसे वीडियो भी हैं, जिसे सिर्फ आप यूट्यूब प्रीमियम की सदस्यता खरीद कर ही देख सकते हैं।

2005 में यूट्यूब की शुरूआत से पहले, आम कंप्यूटर उपयोगकर्ताओ के लिए ऑनलाइन वीडियो पोस्ट के लिए कुछ सरल तरीके उपलब्ध थे इंटरफेस का आसानी से उपयोग करने के अलावा यू टूयूब ने यह संभव बनाया है कि कोई भी वीडियो पोस्ट करने के लिए कंप्यूटर का उपयोग कर सकता है जिसे कुछ ही मिनटो में लाखो लोग देख सकते हैं। यूट्यूब ने विविध विषयो के साथ वीडियो साझेदारी को इंटरनेट कल्चर का सबसे महत्वपूर्ण भाग बना दिया है।

यूट्यूब की सेवा शर्तो के अनुसार  उपयोगर्ता कापीराइट धारक और वीडियो में दिखाए गए लोगो की अनुमित से ही वीडियो अपलोड कर सकता है । अश्लीलता, नग्नता, मानहानि, उत्पीड़न, वाणिज्यिक और विज्ञापन और आपराधिक आचरण को प्रोत्साहित करने वाली सामग्री निषिद्ध हैं। अपलोड करने वाला यूटूयूब को अपलोड की हुइ सामग्री किसी भी उद्देश्य के लिए वितरित करने या संशोधित करने का अधिकार देता है । यह लाइसेंस उस समय रद्द हो जाता है जब अपलोड करने वाला सामग्री साइट से मिटा देता है । उपयोगकर्ता साइट पर तभी तक वीडियो देख सकते हैं जब तक कि वे सेवा शर्तों पर सहमत हैं या डाउनलोड करने के लिए अपने माध्यम या वीडियो की नकल की अनुमति नहीं है। 

यूट्यूब पर वीडियो अपलोड

यूट्यूब की विडियो प्लेबैक तकनीक मक्रोमेडिया के फ्लैश प्लेयर पर आधारित है यह तकनीक साईट को अधिक गुणवत्ता के साथ स्थपित विडियो प्लेबैक तकनीको को ( जैसे विण्डो मीडिया प्लेयर ,किक्क टाइम औररियल प्लेयर की तुलना में विडियो प्रर्दशित करने की अनुमति देता है जिसकी प्रयोगकर्ता को विडियो देखने के क्रम में एक एक वेब ब्राउजर प्लगइन को इंस्टाल और डाउनलोड करने की जरूरत होती है फ्लैश को एक प्लगइन की जरूरत होती है पर एडोबे 90: ऑनलाइन कंप्यूटर पर मौजूद होंगे , प्रयोगकर्ता डाउनलोड मोडे या फुल स्क्रीन मोडे में विडियो को देख सकते हैं और प्लेबैक के दौरान अडोबे फ्लैश प्लेयर के फुल स्क्रीन विडियो के कारण इसे बिना री लोडइंग के स्विच मोड पर संभव है 9 विडियो तृतीय पक्ष मीडिया प्लेयर रंपेमजीओएम् प्लेयर जैसे किचकिचाना विएलसी के साथ भी प्ले बेक हो सकता है साथ ही साथ एफएफ एम् पिई जी-आधारित विडियो प्लेयर के साथ भी प्ले बैक हो सकता है।

यू ट्यूब पर अपलोड किए गए विडियो लम्बाई में, दस मिनट और 1024 मब के एक संचिका साइज तक सिमित है। मानक इंटरफेस के द्वारा एक विडियो एक समाया में अपलोड किया जा सकता है और बहु विडियो एक विण्डो  आधारित प्लगइन अपलोड किया जा सकता है। यू ट्यूब विडियो को फ्लैश अपकमव प्रारूप में अपलोडिंग में बदलता है यू ट्यूब सामग्री को अन्य प्रारूप में भी बदल सकता है ताकि यह वेब साईट के बाहर भी देखा जा सके । यूटूयूब अपलोड विडियो स्वीकार करता है WMV (.WMV), .AVI (.AVI), .MOV (.MOV), MPEG (MPEG)  और MP4 (.MP4) का स्वरुप हैं यह 3 जीपी को समर्थन देता है, विडियो को सीधे मोबाइल फोन, से अपलोड करने कि भी अनुमति देता है। 

यूटूयूब पर अकाउंट बनाने के लिए क्या करे  ?

मित्रो यूटूयूब पर अकाउंट बनाने के लिए आपको अलग से अकाउंट बनाने की आवश्यकता नही होता है। क्योकि यूटूयूब गूगल का प्रोडेक्ट है और आपको यूूयूब पर अकाउंट बनाने के लिए जीमेल पर अकाउंट बनाना होता है। यदि आपके पास पहले से ही जीमेल अकाउंट बना हुआ है तो कोई बात नही। परन्तु यदि आपका जीमेल पर अकाउंट नही बना हुआ है तो आपको इसके लिए परेशान होने की जरूरत नही। आप जीमेल पर अकाउंट बनाने के लिए - क्लिक कर जाने जीेमेल कर अकाउंट कैसे बनाये ?  जब आप जीमेल पर अकाउंट बनाना समझ जाते है। तो आपको यूटूयूब पर लागिंन करना आसान हो जाता है। 

नोट-परन्तु एक बात का आप अवश्य ध्यान रखे,आपको जिस भी लाम से यूटूयूब अकाउंट बनायेगें उसी नाम से आपका यूटूयूब चैनेल बनेगा। यदि आप अन्य नाम से अकाउंट बनाकर,अन्य नाम से यूटूयूब अकाउंट बनायेगें तो ऐसे में यूटयूब का यूआरएल बदल जायेगा। 

यूटूयूब पर अकाउंट कैसे बनाये ?

मित्रो अब आप लोगो जीमेल पर अकाउंट बनाना अच्छी तरह से समझ गये होगें और अब आपका जीमेल पर अकाउंट बन भी गया होगा। यूटूयूब पर अकाउंट बनाने के लिए आपको दिये गये कुछ दिशा-निर्देश को फालो करना होगा। जिससे आपको यूटूयूब पर अकाउंट बनाना आसान हो जायेगा। 

स्टेप-संख्या-01
Image SEO Friendly
  • 01-इसके लिए आप सबसे पहले अपने गूगूल ब्राउसर को ओपेन करे। 
  • 02-इसके बाद आप इमेल और साइन इन के बीच में जो चौकोर  सा विन्दूदार बना हुआ है उस पर क्लिक करे। 
  • 03- इसके बाद अब आपको कई प्रकार के गूगल के प्रोडेक्ट दिखाई दे रहे होगें। आप उनमें से Youtube पर क्लिक कर दे। 

स्टेप-संख्या-02
Image SEO Friendly
  • 01-इसके बाद आप गूगल प्रोडेक्ट के Youtube वेबसाइट पर पहुच जायेगें,इसके बाद अब आप sign in  बाटम पर क्लिक कर दे। 

स्टेप-संख्या-03
Image SEO Friendly
  • 01-इसमें अपना यूजर नेम टाईप करे।
  • 02-इसमें अब आप अपना पासवर्ड सबमिट करे।
  • 03-इसके बाद अब आप अंत में sign in  बाटम पर क्लिक कर दे। 

स्टेप-संख्या-04
Image SEO Friendly
  • 01-इसके बाद अब आप लागिंन होने के बाद Right Hand Side  में अपने जीमेल आईडी वाली फोटो दिखाई दे रहा होगा आप उस पर क्लिक कर दे। 
  • 02-इसके बाद अब आपको नीचे कई प्रकार के आफ्शन दिखाई दे रहे होगें,जिसमें अब आपको settings पर क्लिक करना है। 

स्टेप-संख्या-05
Image SEO Friendly
  • 01-इसके बाद अब आप See All my channels or create a new channel  पर क्लिक करे,इसके बाद अब आपके सामने एक नया विन्डो ओपेन होगा जिसका इमेज नीचे दिया गया है। 


स्टेप-संख्या-06
Image SEO Friendly
  • 01-इसके बाद अब आप Create a news channel पर क्लिक करे इसके बाद आपके समाने नया पेज ओपेन होगा जिसका इमेज नीचे दिया गया है। 

स्टेप-संख्या-07
Image SEO Friendly
  • 01-यहा पर आप अपने Brand Account Name (youtube channel name)    का नाम सलेक्ट कर सबमिट करे। 
  • 02-इसके बाद अब आप CREATE   के आफ्शन पर क्लिक कर दे। 

नोट -मित्रो अब आपका यूटूब चैनेल बनकर तैयार हो गया,इसके बाद अब आपको अन्य सेटिंग्स करने है। जिन्हे अब हम अगले स्टेप में इसके बारे में विस्तार पूवर्क जानकारी उपलब्ध करायेगें। 

स्टेप-संख्या-08
Image SEO Friendly
  • 01-इसके बाद अब आप लागिंन होने के बाद Right Hand Side  में अपने जीमेल आईडी वाली फोटो दिखाई दे रहा होगा आप उस पर क्लिक कर दे। 
  • 02-इसके बाद अब आपको नीचे कई प्रकार के आफ्शन दिखाई दे रहे होगें,जिसमें अब आपको My channel  पर क्लिक करना है। 

स्टेप-संख्या-09
इसके बाद अब आपको सामने एक नया पेज ओपेन होगा जिसमें आपको निम्न लिखित सेटिंग्स करने होगे। 
01-इसके बाद अब आपको अपने चैनेल का लोगो Profile Pic Update  करना होगा।\

02-इसके बाद अब आपको अपने चैनेल का Add Channel Art    पर क्लिक करके Youtube Channel   का चैनेल आर्ट लगा सकते है। या आप अपना खुद का चैनेल आर्ट Cover Picture  पिक्चर बनाकर लगा सकते है। 
Youtube Channel Art Size 2560 px By 1440 Px होता है। 

03-Channel Description पर Click कर Channel का About update करें ।

04-Right, Side में Gear Box पर Click कर Channel को अपने According Customize कर लें। Gear Box पर Click करने के बाद Last Option में Advance Setting दिखेगा। यहाँ Click कर Channel का नाम Change कर सकते हैं. Country set कर सकते हैं।

05- Channel का Keyword set कर सकते हैं ।
Image SEO Friendly

मित्रो अब आपका यूटूयूब चैनेल बनकर तैया हो गया है ,अब आपको इसके बाद स्टेप संख्या-09 को सेट करना बाकी रह गया है। जिसे हम आपको अगले स्टेप में करने के बारे में जानकारी उपलब्ध करायेगें। हां यदि आप चाहे तो अब आप अपने यूटूयूब चैनेल पर वीडियो अपलोड कर सकते है। यदि आपको इस आर्टिकल से सम्बन्धित किसी भी प्रकार का कोई समस्या उत्पन्न होने पर आप ईमेल के माध्यम से या ब्लाग पर कमेन्ट करके सम्पर्क कर अपने समस्या को साझा कर सकते है। जिससे आपके समस्या का निदान किया जा सके। 

मित्रों आशा है की आपको यह  लेख  बहुत पसंद आया होगा ? यदि  हां, तो ...अभी से आप इस ब्लॉग के प्रशंसक बनिए ना !! गोण्डा लाइव न्यूज   की हर नई जानकारी आप देख सकते है और अपने मेल-बॉक्स में भी मुफ्त मंगाइए  !!  हाँ एक और बात आप अपने विचार कमेन्ट के माध्यम से हम तक जरुर पहुचाये जिससे हम आपको फिर से एक नई जानकारी दे सके । हाँ यदि आपको कोई भी समस्या आता है तो आप हमसे संपर्क भी कर सकते है ! E-mail-news101gonda@gmail.com पर या 8303799009 मोबाईल नम्बर पर भी । 

[ Read More ]»

YouTube Subscribe बाटम ब्लाग में कैसे लगाये ?

Image SEO Friendly

मित्रो आज हम आप लोगो को ब्लाग या वेबसाइट में YouTube Subscribe बाटम कैसे लगाते है इसकी जानकारी उपलब्ध करायेगें। क्योकि मित्रो हम अपने ब्लाग या वेबसाइट में सब्सक्राइब आफ्शन लगाकर सोशल मीडिया फालोवर्स को बढाने का एक बहुत आसन तरीका है। अक्सर होता क्या है कि नये ब्लागर जानकारी के अभाव में बहुत कुछ अपने ब्लाग या वेबसाइट पर डेवलप नही कर पाते। यदि आपके ब्लाग या वेबसाइट पर अच्छा ट्रैफिक है तो आप विभिन्न सोशल नेटवर्किंग साइट के सब्सक्राइब बाटम को लगाकर अपने विजिटर/रीडर्स को अपना फालोवर्स बना सकते है। और आज हम आप लोगो को यूटूयूब के इस विशेष जानकारी को आपके साथ साझा करेगें। जिससे यदि आप चाहे तो अपने ब्लाग या वेबसाइट पर लगाकर अपने सोशल साइट के फालोवर्स के संख्या में आसानी के साथ जहां एक तरफ बढा सकते है। वही दूसरी तरफ आपके यूटूब चैनेल के फालोवर्स बढने पर आप अच्छा खासा यूटूयूब  चैनल से भी पैसा कमा सकते है। मित्रो यूटूयूब एक बहुत पापुलर वीडियो शेयरिंग वेबसाइट है। यूटूब गूगल की एक सर्विस भी है। यदि हम बात करे समाग्री बाजर की तो आज के समय शायद ही कोई ऐसा होगा जिसका यूटूयूब  पर चैनल न हो। और यदि आपके पास भी यूटूयूब  चैनल है तो आप उस पर प्रत्तेक माह अपने रूचि के अनुसार वीडियो शेयर करे जिससे भविष्य में उससे अच्छा खासा पैसा कमा सके। यदि आप अपने ब्लाग या वेबसाइट में यूटूयूब सब्सक्राइब बाटम लगाते है तो इससे आपके यूटूयूब  चैनल के सब्सक्राइबर की संख्या में लगातार वृद्धि होता है। 

ब्लाग या वेबसाइट में Youtube Channel Subscription button  कैसे लगाये ?
Image SEO Friendly
मित्रो Youtube channel subscription  के लिए यूटूब ने  buttons को release  किया है।  और यदि आप अपने ब्लाग या वेबसाइट पर लगाना चाहते है तो आप इन बाटम को Youtube  के Official page  पर क्लिक करके प्राप्त कर सकते है। 

Youtube channel subscription customization   कैसे करे ?

स्टेप-संख्या-01
मित्रो इन नये बाटम में customization का आफ्शन भी उपलब्ध होता है। यदि आप चाहे तो इसे अपने अनुसार customization   भी कर सकते है। और यूटूयूब सब्सक्राइब बाटम की सबसे बढिया खास बात यह है कि आपके विजिटर इसके द्वारा डायरेक्ट यूटूयूब पेज को सब्सक्राइब कर सकते है। और यदि आपके पास गूगल अकाउंट है तो आप अपने ब्लाग पर ही किसी यूटूब पेज को सब्सक्राइब कर सकते है। 

स्टेप-संख्या-02
Image SEO Friendly
  • 01-अपने ब्लाग या वेबसाइट पर Youtube Button add  करने के लिए यूटूयूब आफिशियल पेज पर क्लिक करे। 
  • 02-इसके बाद अब आप अपने यूटूयूब फालो बाटम अपने चैनल नाम अथवा channel ID    क्रिएट कर सकते है। अपना channel ID    प्राप्त करने के लिए Find you channel ID पर  क्लिक करे। और सबसे पहले अपने चैनल आईडी को प्राप्त करे जिससे आपका यूटूयूब सब्सक्राइब क्रिएट हो सके। 

स्टेप-संख्या-03
इसके बाद अब आप नीचे दिये गये इमेज के अनुसार कार्य करके या देख करके अपने यूटूयूब सब्सक्राइब बाटन कोड को आसानी से प्राप्त कर सकते है। 
Image SEO Friendly

नोट-जब आपका एक बार यूटूयूब फालो बाटन कोड जब जनरेट हो जाए। उसके बाद आप उस कोड को अपने ब्लाग या वेबसाइट के साइडबार विजेट में एड कर दे। जब आप इस कोड को साइडबार टेक्स विजेट में एड कर देगें उसके बाद आपका यूटूयूब फालो बाटन ब्लाग या वेबसाइट के साइडबार में प्रदर्शित होने लगेगा। यदि आप चाहे तो साइडबार के अलावा अन्यत्र भी लगा सकते है। 

मित्रो अब हमें उम्मीद है कि आप लोगो ने अपने ब्लाग या वेबसाइड में यूटूयूब सब्सक्राइब फालो बाटन अच्छे से लगाना समझ गये होगें। हां यदि आप लोगो को इस रिलेटेड आर्टिकल से किसी भी प्रकार की समस्या या व्यवधान महसूस हो रहा हो तो आप लोग इसके लिए बलाग पर कमेन्ट कर उसे साझा कर सकते है। हमारा हर संम्भव प्रयास होता है कि किसी भी समस्या का त्वरित निदान करे। हां यदि आप लोगो को यह आर्टिकल पसन्द आया हो तो आप लोग इसे सोशल मीडिया पर शेयर करके जिससे आपके हित मित्र सहित अनय लोग जानकारी प्राप्त कर सके। 

मित्रों आशा है की आपको यह  लेख  बहुत पसंद आया होगा ? यदि  हां, तो ...अभी से आप इस ब्लॉग के प्रशंसक बनिए ना !! गोण्डा लाइव न्यूज   की हर नई जानकारी आप देख सकते है और अपने मेल-बॉक्स में भी मुफ्त मंगाइए  !!  हाँ एक और बात आप अपने विचार कमेन्ट के माध्यम से हम तक जरुर पहुचाये जिससे हम आपको फिर से एक नई जानकारी दे सके । हाँ यदि आपको कोई भी समस्या आता है तो आप हमसे संपर्क भी कर सकते है ! E-mail-news101gonda@gmail.com पर या 8303799009 मोबाईल नम्बर पर भी । 

[ Read More ]»

large thumbnail के साथ यूट्यूब वीडियो को फेसबुक पर कैसे शेयर करे ?

Image SEO Friendly

मित्रो आज आप लोग यदि YouTuber है तो आज हम आपके लिए कुछ खास विशेष पोस्ट के बारे में जानकारी देने जा रहा हूं। आज मै आप लोगो को यह बताऊगां कि कैसे large thumbnail के साथ आप यूट्यूब वीडियो को अपने फेससबुक पर कैसे शेयर करे ? बडे थंबनेल के साथ फेसबुक पर यूट्यूब वीडियो कैेसे बनाये , यूटृयूब वीडियो को फेसबुक पर कैसे बडा करें , फेसबुक पर यूट्यूब वीडियो को बडे थंबनेल के साथ कैसे पोसट करे ।  जब भी हम फेसबुक पर किसी यूट्यूब वीडियो की लिंक शेयर करते है तो वह स्माल थंबनेल के साथ ही शेयर होती है। जिसके वजह से अक्सर क्लिक होने के चांस बहुत कम हो जाते है। परन्तु यदि हम अपने यूट्यूब वीडियो को large thumbnail  के साथ जब शोयर करते है।  तो ऐसे में हमारे यूट्यूब वीडियो के क्लिक होने के चांस में अचानक वृद्धि होने लगता है। यदि यूट्यूब वीडियो का थंबनेल देखने में अच्छा है तो ऐसे में सवभाविक है कि उसे क्लिक जरूर मिलेगा। यूट्यूब वीडियो को आप large thumbnail के साथ फेसबुक और ट्विटर  पर शेयर करके अपने यूट्यूब वीडियो के व्यू view को आप बढा सकते है। क्या आप भी जानना चाहते है कि आपके यूअ्यूब वीडियो फेसबुक एंव ट्विटर पर large thumbnail के साथ पोस्ट हो। यदि हां तो आप इस  आर्टिकल  को शुरू से लास्ट तक ध्यान पूर्वक पढते रहे। 

बडे थंबनेल के साथ यूट्यूब वीडियो फेसबुक एंव टिविट्र पर क्यो शेयर करे ?

स्टेप-संख्या-01-
  • 01- large thumbnail  के साथ वीडियो को फेसबुक एंव ट्विटर  पर शेयर करने से ज्यादा से ज्यादा लोगो की नजरो में आप आयेगें। 
  • 02-जब क्लिक अधिक होगें तो ऐसे में जाहिर सी बात है कि आपके वीडियो के व्यू view  बढेगें। 
  • 03-जब आपके वीडियो के व्यू view  बढेगें तो आप अधिक वीडियो बनायेगें। जिससे आपके आसानी के साथ वीडियो के व्यू view  बढते रहेगें। 
  • 04-और जब आपके वीडियो के व्यू view  बढेगें तो ऐसे में आपका यू्ट्यूब  पर कमाई भी अधिक होगा। 

large thumbnail  के साथ youtube  वीडियो को फेसबुक एंव ट्विटर पर कैसे शेयर करे ?

Image SEO Friendly
01-इसके लिए आप सबसे पहले youtube channel  में लागिंन करे। 
02-अब आपको जिस वीडियो को फेसबुक एंव ट्विटर पर शेयर करना चाहते हो उसका लिंक कापी कर ले। 
03-वीडियो लिंक कापी करने के बाद अब आप www-youtubetofb-com  पर क्लिक करके जाये। 
04- अब आप youtube To facebook  पर जाने के बाद,जो लिंक आपने अपने वीडियो की यूट्यूब से कापी किया था उसको आप बाक्स Box में कापी पेस्ट कर दे। 
05-इसके बाद अब आप Convert बाटन पर क्लिक करे। 
06-इसके बाद अब आप copy button  पर क्लिक करके URL को कापी कर ले। 
स्टेप-संख्या-02-
Image SEO Friendly
  • 01-इसके बाद अब आप अपने फेसबुक अकाउंट में लागिंन करे।
  • 02- इसके बाद अब आप Converted URL को कापी करके शेयर कर दे। 

नोट-बधाई हो अब आपका यूट्यूब वीडियो फेसबुक पर large thumbnail  के साथ शेयर हो गया। 

मित्रो अब हमें उम्मीद है कि आप लोगो ने large thumbnail  के साथ यूट्यूब वीडियो को फेसबुक पर कैसे शेयर करना अच्छे से समझ गये होगें। हां यदि आप लोगो को इस रिलेटेड आर्टिकल से किसी भी प्रकार की समस्या या व्यवधान महसूस हो रहा हो तो आप लोग इसके लिए बलाग पर कमेन्ट कर उसे साझा कर सकते है। हमारा हर संम्भव प्रयास होता है कि किसी भी समस्या का त्वरित निदान करे। हां यदि आप लोगो को यह आर्टिकल पसन्द आया हो तो आप लोग इसे सोशल मीडिया पर शेयर करके जिससे आपके हित मित्र सहित अनय लोग जानकारी प्राप्त कर सके। 

मित्रों आशा है की आपको यह  लेख  बहुत पसंद आया होगा ? यदि  हां, तो ...अभी से आप इस ब्लॉग के प्रशंसक बनिए ना !! गोण्डा लाइव न्यूज   की हर नई जानकारी आप देख सकते है और अपने मेल-बॉक्स में भी मुफ्त मंगाइए  !!  हाँ एक और बात आप अपने विचार कमेन्ट के माध्यम से हम तक जरुर पहुचाये जिससे हम आपको फिर से एक नई जानकारी दे सके । हाँ यदि आपको कोई भी समस्या आता है तो आप हमसे संपर्क भी कर सकते है ! E-mail-news101gonda@gmail.com पर या 8303799009 मोबाईल नम्बर पर भी । 

[ Read More ]»

youtube channel अकाउंट को verify कैसे करे ?

Image SEO Friendly

मित्रो आज हम आप लोगो को यूट्यूब चैनल को कैसे वेरिफाई करे ! यूट्यूब चैनल को वेरिफाई करने के हमें क्या फायदे है। और यूट्यूब चैनल को कब और क्यो वेरिफाई करे ! आदि जैसे तमाम प्रश्न आपके मन में उठ रहा होगा। खैर अब आप लोगो को चिन्ता करने की कोई बात नही। आज हम आप लोगो को यूट्यूब चैनल को कैसे वेरिफाई करते है। इसके बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी उपलब्ध कराऊगां। मित्रो दरअसल जब हम यूट्यूब चैनल को क्रिएट करते है और उसके बाद जब हमें यूट्यूब चैनल में कोई वीडियो अपलोड करना होता है। तो उसके लिए हमें Custom Thumbnail  लगाने की आवश्यकता पडती है। और हमें अपने यूट्यूब चैनल में कस्टम थंबनेल लगाने के लिए सबसे पहले यूट्यूब चैनल को वेरिफाई करना होता है। जैसे ही हम अपने यूट्यब चैनल को वेरिफाई करते है तो हमें Custom Thumbnail का आफ्शन मिलता है। यदि हम चाहे कि वगैर यूट्यूब चैनल को वेरिफाई किये ही कस्टम थंबनेल एड कर ले तो ऐसा संम्भव नही होता। और यह तो लगभग सभी को मालूम होता है कि जब तक हम अपने वीडियो में कसटम थंबनेल एड नही करते है। तो ऐसे में हमें अपने यूट्यूब चैनल पर विजिटर नही मिलते,न ही हम अपने विजिटर को आकर्षित ही कर पाते है। अब आप ऐसे में स्वंय यह अंदाजा लगा सकते है क हमें अपने यूट्यूब चैनल में कस्टम थंबनेल एड करना कितना आवश्यक है। वैसे भी यदि देखा जाए तो अक्सर क्या 99 प्रतिशत लोग यूट्यूब पर चैनल बनाकर उससे पैसा कमाना चाहते है। और यदि आप भी अपने यूट्यूब चैनल बनाकर उससे पैसा कमाना चाहते है। तो आपको सबसे पहले अपने यूट्यूब चैनल के सभी आवश्यक सेटिंग्स को कम्पलीट कर लेना चाहिए। यही नही जब हम अपने यूअ्यूब चैनल को गूगल एडसेन्स से Monetize करते है। तो हमें गूगल एडसेन्स Monetize करने के लिए सबसे पहले अपने यूट्यूब चैनल को वेरिफाई करना होता है। यही नही इसके अलावा भी बहुत से ऐसे यूट्यूब में फ्यूचर होते है तो अकाउंट वेरिफाइ करने के बाद Enable  हो जाते है। यही वजह है कि हमें अपना यूट्यूब चैनल क्रिएट करने के बाद तुरन्त ही यूट्यूब चैनल को वेरिफाई कर लेना चाहिए। 

यूट्यूब चैनल अकाउंट को वेरिफाई करने के हमें क्या फायदे हो सकते है ?

01-आप यूट्यूब चैनल के वीडियो में कस्टम थेबनेल Custom Thumbnail एड कर सकते है। 
02-Long length videos upload  लंबे लंबाई के वीडियो अपलोड होते हैं । 
03- External annotation - बाहरी एनोटेशन का फीचर भी इनेबल हो जायेगा। जिससे आप वीडियो में एक्सटर्नल external  लिंक भी एड कर सकते है। 

नोट- इसके अलावा भी बहुत सारे फीचर यूट्यूब चैनल अकाउंट को वेरिफाइ करने के बाद एनेबल होते है। तो चलिए आइये हम यह समझते है कि कैसे अपने यूट्यूब चैनल को वेरिफाई करे। 

यूट्यूब चैनल अकाउंट को वेरिफाई कैसे करे ?

इसके लिए आपको दिए गए कुछ स्टेप को फालो करना होगा ।  जिससे आपको  यूट्यूब चैनल अकाउंट को वेरिफाइ  करने में आसानी हो सके । 

स्टेप  -01
  • 01- इसके लिए  सबसे पहले आपको Youtube को Open करके उसमे अपने Google Account से Sign in कर लेना है और उसके बाद अपने Channel पर आ जाना है। 

स्टेप  -02
Image SEO Friendly
  • 01-इसके बाद अब आप यूट्यूब पर टाप मेनू बार में अपने प्रोफाइल पिक्चर वाले मेनू आइकान पर क्लिक करे।
  • 02-इसके बाद अब आप Settings  पर क्लिक करे। एक नया पप अप विंडो ओपन होगा । 

स्टेप  -03
Image SEO Friendly
  • 01-इसके बाद अब आप Account पर क्लिक करे।
  • 02--इसके बाद अब आप Account से सम्बंधित सेटिंग्स पेज पर आपको Your Account के नीचे View Additional features पर क्लिक करना है।

स्टेप  -04
Image SEO Friendly
  • 01-इसके बाद अब Status And Features के नीचे आपको Channel नाम के नीचे Verify पर क्लिक करना है। इसके बाद अब आपके सामने एक नया पप अप विंडो ओपन होगा । 

स्टेप  -05
Image SEO Friendly
  • 01-इसके बाद अब आपको Select Your Country में India Select करना है। 
  • 02-इसके बाद अब आपको How Should We Deliver The Verification Code To You में आपको Text Me Verification Code को select करना है। 
  • 03-इसके बाद अब आपको What is Your Mobile Number में आपको अपना Mobile Number ऐड करना है। 
  • 04-इसके बाद अब आपको Submit पर क्लिक करना है। 

स्टेप  -06
Image SEO Friendly
  • 01- इसके बाद अब आपने जो Mobile Number Submit किया है उस पर एक Verification Code OTP Message आयेगा,जिसमे 6 अंको का एक कोड होगा। आपको Enter Your 6-Digit Verification Code बॉक्स में वह 6 अंको का कोड इंटर करना है जो आपके मोबाइल नंबर पर मेसेज में आया था और Submit पर क्लिक करना है। 

स्टेप  -07
Image SEO Friendly
  • 01-इसके बाद अब Submit पर क्लिक करते ही आपका Youtube Account Channel Verify हो जायेगा और कुछ इस तरह से आपको एक Verified Text भी दिख जायेगा जिसमे आप Continue पर क्लिक करके अपने चैनल के Homepage पर वापिस जा सकते है। 


तो मित्रों अब हमें  उम्मीद करते है की आपको आज की यह पोस्ट पसंद आयी होगी इसी तरह की नयी - नयी पोस्ट को पढ़ते रहने के लिए आप हमारे ब्लॉग के साथ बने रहे यदि Youtube Channel Account को Verify करने की प्रोसेस के दोरान आपको कोई प्रॉब्लम आ रही है तो आप नीचे कमेंट करे हम आपकी हर संभव मदद करेंगे। 
[ Read More ]»

youtube channel पर video uoload कैसे करे ?

Image SEO Friendly

मित्रो आज हम आप लोगो को यूट्यूब चैनल पर वीडियो कैसे अपलोड करे,की विस्तार से जानकारी उपलब्ध करायेगें। मित्रो यूट्यूब एक ऐसा माध्यम है जिस पर पैसा कमाने का सबसे अच्छा तरीका है। परन्तु इसके लिए हमें यूट्यूब के बारेे में अच्छे से जानकारी होना चाहिए। यदि आपको यूट्यूब सभी सेटिंग्स सहित वीडियो अपलोड करने तक सम्पूर्ण जानकारी नही तो यूट्यूब से पैसा कमाना बहुत मुश्किल हो सकता है। परन्तु यदि आप हमारे वेबसाइट गोण्डालाइव के सोशल मीडिया को क्लिक कर यदि चाहे तो आप यूट्यूब के एक अच्छे यूट्बर बन सकते है। हमने यहा पर यूट्यूब से सम्बन्धित सभी प्रकार की जानकारी उपलब्ध कराने का प्रयास किया है। मित्रो आज के समय बहुत से नये यूट्बर है जिनको यूट्यूब पर वीडियो अपलोड कर उससे पैसा कमाने की इच्छा तो उनको है। परन्तु उन्हे यूट्यूब के बारे में विशेष जानकारी न होने की वजह से वे आगे नही बढ पा रहे। खैर अब आप लोगो को परेशान होने की कोई जरूरत नही। आप इस आर्टिकल को लगातार पढते रहे आप यूट्यूब के बारे में सबकुछ सब कुछ जान और समझ लेगें। 

यूट्यूब पर वीडियो कैसे अपलोड करे ?

मित्रो इसके लिए आपको दिये गये कुछ स्टेप को फालो करना होगा। जिससे आपको यूट्यूब पर वीडियो अपलोड करने की जानकारी आसानी के साथ समझ आ जाए। 
स्टेप-संख्या-01-
Image SEO Friendly

  • 01-इसके लिए आप सबसे पहले अपने यूट्यूब चैनल मे लागिंन करे। 
  • 02-इसके बाद अब आप ऊपर की तरफ वीडियो अपलोड करने का आइकान बना हुआ है,उस पर क्लिक करे।
  • 03-इसके बाद अब आप  Upload video  सलेक्ट करे। 
स्टेप-संख्या-02-
इसके बाद अब एक नया विन्डो ओपेन होगा,जिसमें वीडियो अपलोड करने के लिए नीचे स्क्रीन शार्ट में प्रदर्शित है। 
Image SEO Friendly


  • 1-इसके बाद अब आप क्लिक करके अपने कम्प्यूटर या मोबाइल में से वीडियो सलेक्ट करे। इसके बाद आपका वीडियो अपलोड होना शुरू हो जायेगा। 
  • 02-इसके द्वारा आप अपने वीडियो को गूगल फोटोज से इम्पोर्ट  कर सकते है।
  • 03-इसके द्वारा आप अपने कम्प्यूटर या मोबाइल कैमरा से डायरेक्ट वीडियो को स्ट्रीम कर सकते है। 
  • 04- YouTube Premieres के जरिये आप अपनर आने वाली वीडियो का शेड्यूल कर सकते है। जिससे आपके फालोवर्स एंव फ्रेन्ड्स में वीडियो के बारे में एक नया उत्साह पैदा होगा। यह उसी प्रकार कार्य करता है जैसे- हम किसी टीवी सीरियल के अगले एपिसोड को देखने के लिए उत्साहित होते है। 
नोट-जैसे ही आप अपने वीडियो को सलेक्ट करोगें तो एक नई विन्डो ओपेन होगी और वीडियो अपलोड होना शुरू हो जायेगा। जैसा की हमने स्क्रीन शर्ट की मदद से नीचे दिखाया है। 
Image SEO Friendly

स्टेप-संख्या-03-
Image SEO Friendly
01-यहां पर आपकी वीडियो कितने परसेंट अपलोड हो गई है वह आपको यहां से पता चलेगा।
02-इसके बाद अब आपको यहां पर आपको अपनी वीडियो को टाइटल डालना है।
03-इसके बाद अब आपको यहां पर अपनी वीडियो का विवरण डालना है। जैसे आपकी वीडियो में क्या है और इस वीडियो का सम्बन्ध किस-किस से है।
04-इसके बाद आप आप यहा पर अपनी वीडियो में यदि कोई टैग जोडना चाहते है तो आप टैग जोड़ सकते हैं।
05-इसके बाद अब आप यहा पर आप यह सेट कर सकते हैं कि आपकी वीडियो को कौन-कौन देख सकता है। सब देख सकें इसके लिए Public सेलेक्ट करें।
06-इसके बाद अब आपको यहां से मैसेज के साथ अपनी वीडियो को सोशल साइट्स पर शेयर भी कर सकते हैं।

07-इसके बाद अब आप यहां से आप अपनी वीडियो के साथ कोई भी मेसेज भेज सकते हैं।
08-इसके बाद अब आप यहां से आप अपनी वीडियो को अपने playlist में भी यदि जोडना चाहे तो आप जोड़ सकते हैं।
09-जब आपका वीडियो अपलोड हो जायेगा तो यहाँ 3 प्रकार का thumbnail  प्रदर्शित होंगा। आप इनमें से कोई भी एक thumbnail  का चयन कर सकते हैं। 

10-यदि आप अपने वीडियो में कोई अलग से खुद Custom  thumbnail  बनाकर अपलोड करना चाहे तो आप उसे भी कर सकते हैं।
11-इसके बाद अब आप अपने वीडियो अपलोड करने की पूरी सेटिंग करने के बाद पब्लिश बटन पर क्लिक करें।
12-इसके बाद अब आप यहां से आप अपनी वीडियो की लिस्ट खोल कर देख सकते हैं और चेक भी कर सकते हैं कि आपने जी अभी-अभी  वीडियो अपलोड की है वो आई है या नहीं।
13- इसके बाद यदि आप चाहे तो यहां से एक और वीडियो अपलोड कर सकते हैं। 

नोट-यदि आप चाहे तो Youtube channel पर upload Video defaults settings कैसे करे ? क्लिक करके जानकारी प्राप्त कर सकते है। 

मित्रो अब हमें उम्मीद है कि आप लोगो ने youtube channel पर video uoload कैसे करे ? इस तरह आप अपनी वीडियो को पूरी सेटिंग के साथ अपलोड कर सकते हैं और अगर आपको वीडियो अपलोड करने में अभी भी कोई प्रॉब्लम आ रही है तो आप हमें रिप्लाई करके बताएं।  हां यदि आप लोगो को यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे सोशल साइट्स पर शेयर करना न भूले। जिससे हम आप लोगो के लिए यूट्यूब से रिलेटेड और भी आर्टिकल प्रकाशित करते रहे। 

[ Read More ]»
”go"