गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।
Showing posts with label रेसिपी-पकवान-चटनी. Show all posts
Showing posts with label रेसिपी-पकवान-चटनी. Show all posts

आंवला का मुरब्बा कैसे बनाये

aanvala-ka-murabba-kaise


आंवले का फल बहुत गुणकारी होता है, इसमें आयरन और विटामिन C प्रचुर मात्रा में पाया जाते है । आंवले का मुरब्बा बहुत ही स्वादिष्ट होता है। आंवला सर्दी के मौसम में ही बाजार में मिलता है और इसी मौसम में हम इससे अचार या मुरब्बा बना कर रख सकते हैं। आंवले (Indian gooseberries) का मुरब्बा यदि गरमी में रोजाना खायें तो यह बहुत तरावट देने वाला और दिमाग को ताकत देने वाला होता है।

आवला का मुरब्बा के लिए आवश्यक सामग्री -

आंवले - 1 किग्रा.( 25 -30)
चीनी - 1.5 किग्रा.(7.5 कप)
इलाइची - 8-10 ( छील कर पीस लें )
केसर - आधा छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
काली मिर्च -आधा छोटी चम्मच
काला नमक - 1 छोटी चम्मच
फिटकरी आधा चम्मच

 

आवला का मुरब्बा बनाने की विधि - 

मुरब्बा के लिये आंवले पके हुये, अच्छे फल लेने चाहिये। आंवलों को पानी 2 दिन के लिये भिगो दीजिये, आंवले पानी से निकालिये और इन्हैं कांटे से गोद लीजिये। गोदे हुये आंवले फिटकरी के पानी में डालकर 2 दिन तक भीगने दीजिये, आंवलों को फिटकरी के पानी से निकाल कर अच्छी तरह 2 बार धो लीजिये।

एक भगोने में एक लीटर पानी लेकर गरम कीजिये। पानी में उबाल आने पर गोदे हुये आंवले पानी में डालिये फिर से उबाल आने दीजिये, 2 मिनिट बाद गैस बन्द कर दीजिये, आंवलों को 10 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये।

आंवलों को पानी से निकाल कर चलनी में रखकर पानी निकल जाने दीजिये।

किसी स्टील के बर्तन में चीनी और 1/2 लीटर पानी डालकर चाशनी बनाइये।  आंवलों को चाशनी में डालकर पकाइये, जब आंवले अच्छी तरह गल जांय, और चाशनी शहद की तरह गाढ़ी हो जाय, मुरब्बा को ठंडा होने दीजिये और 1-2 दिन बाद चैक कीजिये कि चाशनी पतली तो नहीं हो गई है, अगर चाशनी पतली लग रही है तब मुरब्बा को फिर से चाशनी गाढ़ी होने तक पका लीजिये और अब ठंडा होने पर इसमें, इलाइची, काली मिर्च, काला नमक और केसर डाल कर मिला दीजिये।

आंवले का मुरब्बा दूसरी तरीके से इस तरह बनाइये। उबाले हुये आंवले को किसी बड़े बर्तन में डालकर चीनी ऊपर से डालकर भर कर ढक रख दीजिये।  4-5 घंटे बाद आंवले का जूस निकल कर चीनी को घोलकर चाशनी बनाने लगता है, और अब हम उसी चाशनी में आंवले को पका कर मुरब्बा बना लें।

आंवले का मुरब्बा तैयार है, आंवले का मुरब्बा यदि अच्छी तरह पक गया है तब यह मुरब्बा 2 साल तक भी खराब होने वाला नहीं है, कांच के सूखे कन्टेनर में ये मुरब्बा भरकर रख लीजिये और जब भी आपका मन हो कन्टेनर से मुरब्बा निकालिये और खाइये।

आवला का मुरब्बा बनाते समय बरती जाने वाली सावधानी-

पानी में आंवले देर तक न पकायें, वे टूट जायेंगे।
आंवले की चाशनी को अच्छी तरह पका लीजिये नहीं तो मुरब्बा जल्दी खराब हो सकता है, यदि कभी चाशनी पतली हो रही हो तो आप फिर से पका कर भी गाढी कर सकते हैं।
आंवले को फोर्क की सहायता से अच्छी तरह गोद लीजिये, मुरब्बा नरम बनेगा और चाशनी भी जल्दी ही उसके अन्दर चली जायेगी।


[ Read More ]»

गुलगुला कैसे बनाये

gulagula( वर्तिका श्रीवास्तव )
आज हम आपके लिए लेकर गुलगुले रेसिपी लाए हैं। गुलगुले  को मीठे पुए  भी कहते हैं। ये पारम्परिक पकवान है, जो आज भी घरों में त्यौहारों या शादी विवाह के अवसर पर बनाया जाता है। मीठे पुए गुड़ के भी बनते हैं और शक्कर के भी। पर अगर गुलगुले मन से बनाए जाएं, तो बहुत टेस्टी बनते हैं और 15 20 दिनों तक रख कर खाए जा सकते हैं। आप भी आप भी गुलगुले बनाने की विधि ट्राई करके देखें। हमें उम्‍मीद है कि गुलगुले रेसिपी आपको पसंद आएगी।

गुलगुला बनाने के लिये आवश्यक सामग्री-

क्रम संख्या नाम आवश्यक सामग्री सामग्री मात्रा
01 गेहूूं का आटा 02 कप
02 शक्कर/गुड़ 1/2 कप
03 तिल 01 एक बड़ा चम्मच
04 घी 01 बड़ा चम्मच
05 तेल/घी तलने के लिये

गुलगुले बनाने की विधि

  • गुलगुले बनाने के लिये सबसे पहले आटे को छान लें। इसके बाद 1/2 कप पानी में गुड/शक्कर घोल कर डालें।
  •  साथ ही इसमें एक बड़ा चम्मच घी और ज़रूरत भर का पानी मिलायें और पकौड़े के घोल जैसा फेंट लें। आटे को 15 मिनट के लिए ढ़क कर रख दें। 15 मिनट के बाद आटे में तिल डालें और एक बार और उसे फेंट लें।
  • इसके बाद कढ़ाई में तेज आंच पर तेल/घी गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए, आंच को मध्यम कर दें और हाथ में थोड़ा सा आटे का घोल लेकर तेल में डालें।
  • कढ़ाई में जितने गुलगुले (पुए) आ सकें, उतने डालें और फिर इन्हें लाल होने पर प्लेट में निकाल लें।
  • अब आपकी गुलगुले बनाने की विधि कम्‍प्‍लीट हुई। आपके स्वाद से भरपूर मीठे पुए  तैयार हैं। इन्हें सर्विंग प्‍लेट में निकालें और चाय के समय अपने पूरे परिवार के साथ आनंद लें।

आवश्यक सुझाव-

यदि आप गुलगुला बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।



[ Read More ]»

सेवई खीर कैसे बनाये

 
sevee-kheer

( वर्तिका श्रीवास्तव )
आज हम आपके लिए सेवई रेसिपी लाए हैं। इसे सेवई की खीर  भी कहते हैं। सेवई की खीर किमामी सेवई की तरह बेहद टेस्‍टी होती है और ये झटपट बन जाती है। इसीलिए लोग अक्‍सर हमसे सेवई बनाने के तरीके, सेवइयां बनाने की विधि, सेवइयां खीर रेसिपी, सेवइयां खीर रेसिपी, सेवइयां कैसे बनाई जाती है पूछते रहते हैं। तो फिर सोच क्‍या रहे हैं, झटपट सेवई बनाने की विधि ट्राइ्र करें। हमें यकीन है कि सेवई रेसिपी आपको जरूर पसंद आएगी।

सेवई खीर बनाने के लिये आवश्यक सामग्री-

क्रम संख्या नाम आवश्यक सामग्री सामग्री मात्रा
01 सेवई 02 कप (भुनी हुई)
02 शक्‍कर 1/2 कप
03 दूध 04 कप
04 मेवा 3/4 कप (बारीक कतरे हुए)
05 इलाइची पाउडर 1/4 छोटा चम्मच
06 केसर 01 छोटा चम्मच

सेवई खीर बनाने की विधि -

  • सेवई रेसिपी के लिए सबसे पहले पहले दूध को एक भगोने में गरम करें।
  • जब दूध गरम हो जाए, उसमें दो बड़े चम्‍मच गरम दूध लेकर उसमें केसर को डूबा कर कुछ देर के लिए रख दें।
  • जब दूध में उबाल आ जाए, उसमें सेवईं डाल दें। साथ ही एक चौथाई मेवों को निकाल कर अलग कर लें और बाकी मेवों को भी दूध में डाल दें।
  • गैस की आंच को मीडियम कर दें और इसे दूध गाढ़ा होने तक पकायें।  बीच-बीच में इसे चलाते भी रहें, जिससे जलने न पाए।
  • जब सेव
  • ई पक जाएं और दूध गाढा होने लगे तो गैस को बंद कर दें। अब इलाइची पाउडर और केसर को सेवईं में मिला दें।
  • लीजिए, सेवई बनाने की विधि कम्‍प्‍लीट हुई। अब सेवई को सर्विंग बाउल में निकालें और बचे हुए मेवे से गार्निश करके गरमा-गरम सर्व करें।

आवश्यक सुझाव-

यदि आप सेवई खीर  बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।


[ Read More ]»

एप्पल जैम कैसे बनाये

eppal-jaim

( वर्तिका श्रीवास्तव )
आज हम आपके लिए एप्पल जैम रेसिपी लाए हैं। सेब सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। और सेब से बनी एप्पल चटनी एप्पल खीरएप्पल हलवा , एप्पल अचार और एप्पल जैम भी सेहत के लिए अच्छे होते हैं। एप्पल जैम बेहद टेस्टी होता है। यह बच्चों को भी पसंद आता है। आप भी एप्पल जैम बनाने की विधि नोट करें और आज ही इसे ट्राई करके देखें। हमें यकीन है एप्पल जैम रेसिपी आपको जरूर पसंद आएगी।

मिक्स फ्रूट जैम बनाने के लिये आवश्यक सामग्री-

क्रम संख्या नाम आवश्यक सामग्री सामग्री मात्रा
01 सेब 01 किलो
02 शक्कर 750 ग्राम
03 छोटी इलाइची 05 (छील कर पीसी हुई)
04 नींबू 02 (रस निकला हुआ)
05 पानी 1/2 कप

एप्पल जैम बनाने की विधि-

  • एप्पल जैम रेसिपी के लिए सबसे पहले सेब को धुल कर कपड़े से पोंछ लें। इसके बाद सेब को काटकर उसके बीज निकाल दें और गूदे के छोटे-छोटे टुकड़े कर लें। 
  • अब एक भारी तले वाले भगोने में सेब के टुकड़े रखकर उसमें पानी डालें और धीमी आंच पर उसे लगभग दस-पन्द्रह मिनट तक उबाल लें।
  • सेब नरम हो जाने पर आंच बंद कर दें और उन्हें ठंडा होने दें। ठंडा होने पर सेब के गूदे को अच्छी तरह से मैश कर लें। इसके बाद उसमें शक्कर मिला दें और मध्यम आंच पर पकाएं। साथ ही उसे चम्मच से चलाते भी रहें।
  • यह काम तब तक करें, जब तक सेब के गूदे का पानी जल न जाए और वह बर्तन की तली में लगने न लगे। पानी जल जाने पर मिश्रण में नींबू का रस और इलायची पाउडर डाल दें और अच्छी तरह से मिला लें। इसके बाद गैस बंद कर दें।
  • लीजिए एप्पल जैम बनाने की विधि कम्‍प्‍लीट हुई। अब आपका एप्पल जैम  तैयार है। जैम के ठंडा होने पर इसे एयरटाइट बर्तन में करके फ्रिज में रख दें और आवश्यकता पड़ने पर उपयोग करें।

आवश्यक सुझाव-

यदि आप एप्पल जैम  बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।


[ Read More ]»

मिक्स फ्रूट जैम कैसे बनाये

miks-phroot-jaim

 (वर्तिका श्रीवास्तव )
आज हम आपके लिए मिक्‍स फ्रूट जैम रेसिपी लाए हैं। फ्रूट जैम  बच्चों को बहुत भाता है। फ्रूट जैम सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। इसमें ढेर सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं और यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसलिए आप नाश्ते में बच्चों को फ्रूट जैम जरूर दिया करें। और हां, इसके लिए आपको मार्केट से मंहगा जैम खरीदने की जरूरत नहीं। इसे आप हमारी फ्रूट जैम बनाने की विधि अपना कर घर पर आसानी से बना सकते हैं। तो फिर सोच क्या रहे हैं, हमारी फ्रूट जैम बनाने की रेसिपी नोट करें और आज ही इसे ट्राई करें।

मिक्स फ्रूट जैम बनाने के लिये आवश्यक सामग्री-

क्रम संख्या नाम आवश्यक सामग्री सामग्री मात्रा
01 शक्कर 01 किलो
02 सेब 06 नग (मीडियम साइज)
03 पपीता 01 नग (मीडियम साइज)
04 केला 04 नग
05 अनानास 01 (छोटा)
06 अंगूर 01 किलो
07 नींबू रस 02 बड़े चम्मच
08 साइट्रिक एसिड 06 बड़े चम्मच
09 नमक स्वादानुसार

फ्रूट जैम बनाने की विधि -

  • मिक्‍स फ्रूट जैम रेसिपी के लिए सबसे पहले अनानास और पपीता का छिलका उतार कर उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। 
  • इसके बाद एक बड़े भगोने में पानी लेकर उसमें सेब, पपीता, अंगूर और अनानास को डालें और उन्हें 10 मिनट तक उबाल लें। उबले हुए फलों को ठंडा कर लें। इसके बाद सेब के छिलके को छील लें और सारे फलों को मिक्सर में डाल कर बारीक पीस लें।
  • अब एक गहरा फ्राई पैन लें और उसे गैस की आंच पर रखें। उसमें फलों का गूदा डाल दें। साथ ही शक्कर और नमक भी डालें और हल्की आंच पर चलाते हुए पकाएं।
  • 2 मिनट बाद पैन में साइट्रिक एसिड और नींबू का रस डालें और तब तक पकाएं, जब तक वह गाढ़ा न हो जाए। यह जाचंने के लिए मिश्रण को एक चम्मच में लेकर बाहर निकालें और चम्मच को हल्का सा टेढ़ा करें। अगर वह ढ़ाल की ओर बहे नहीं तो समझ जाएं कि जैम तैयार हो गया है।
  • अब गैस की आंच बंद कर दें और जैम को तुरंत ही एयर टाइट जार में पलट दें। जार का ढक्कन खुला रहने दें और उसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
  • लीजिए, फ्रूट जैम बनाने की विधि कम्‍प्‍लीट हुई। अब आपका स्‍वादिष्‍ट मिक्स फ्रूट जैम तैयार है। इसे ठंडा कर लें। ठंडा होने पर इसे एक सूखे कांच के जार में भर फ्रिज में रख दें और जरूरत पड़ने पर उपयोग करें।

आवश्यक सुझाव-

यदि आप मिक्स फ्रूट जैम बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।


[ Read More ]»

सोंठ हरीरा कैसे बनाये

sonth-hareera

(वर्तिका श्रीवास्तव )
 आज हम आपके लिए हरीरा रेसिपी लाए हैं। हरीरा सूप  के लाभ ही लाभ हैं। इसीलिए लोग एक दूसरे से या हरीरा कैसे बनाते हैं पूछते रहते हैं। हरीरा बच्चे के जन्म के बाद बच्चे की मां (जच्चा) को  के रूप में पिलाया जाता है। यह शरीर की चोट को ठीक करने और दर्द को करने में मदद करता है। साथ ही शरीर में ताकत भरता है, दूध बढ़ाता है। साथ ही यह रोगों से लड़ने की ताकत में इजाफा भी करता है। इसीलिए समझदार लोग सर्दी में नियमित रूप से हरीरा सूप  का इस्‍तेमाल करते हैं। तो फिर सोच क्‍या रहे हैं, आप भी हरीरा बनाने की विधि ट्राई करके देखें। हमें उम्‍मीद है कि हरीरा रेसिपी आपको पसंद आएगी।

सोंठ हरीरा बनाने के लिये आवश्यक सामग्री-

क्रम संख्या नाम आवश्यक सामग्री सामग्री मात्रा
01 गुड़ 200 ग्राम
02 देशी घी 02 बड़े चम्‍मच (छोटे छोटे टुकड़े)
03 सोंठ पाउडर 01 1/2 छोटे चम्मच
04 जीरा पाउडर 01 छोटा चम्मच
05 हल्दी पाउडर 1/2 छोटा चम्मच
06 अजवायन पाउडर 1/4 छोटा चम्मच
07 जायफल पाउडर 3-4 चुटकी
08 बादाम 9-10 नग (कटे हुए)
09 काजू 9-10 नग (कतरे हुए)
10 अखरोट 4-5 नग (कटे हुए)
11 छोटी इलाइची 3-4 नग (पिसी हुई)

हरीरा बनाने की विधि 

  • हरीरा रेसिपी के लिए सबसे ज्यादा जरूरी सोंठ है। अगर आपको सोंठ नहीं मिलती है, तो इसे आप घर पर बना लें। क्योंकि सोंठ बनाने की विधि  बेहद आसान है। इसके लिए आप फ्रेश अदरक लें और उसे धूप में रख कर सुखा लें। सूखने पर उसे बारीक पीस लें, आपका सोंठ का पाउडर तैयार है।
  • अब एक बर्तन में गुड़ के बराबर पानी लेकर उसमें गुड़ डालें और गरम करें। जब गुड़ पानी में पूरी तरह से घुल जाए, गैस बंद कर दें और पानी को स्‍टील की छलनी से छान लें।
  • अब एक कढ़ाई में देशी घी गरम करें। घी गरम होने पर आंच धीमी कर दें। अब कढ़ाई में सोंठ, जीरा, हल्दी, अजवायन पाउडर डालें और चलाते हुए भूनें। जब मिश्रण में महक आने लगे, उसमें कटे हुए मेवे डाल दें और 2 मिनट चलाते हुए भून लें। ये Harira Recipe in Hindi का अहम पार्ट है, इसलिए इसे ध्यान से करें।
  • इसके बाद कढ़ाई में गुड़ का घोल डालें और मीडियम आंच पर पकायें। घोल में उबाल आने 4-5 मिनट तक इसे पकाएं। छोड़े से मिश्रण को हाथ चम्‍मच से निकाल कर ठंडा करके उंगली के बीच चिपका कर देखें। अगर यह चिपक रहा है, तो अब गैस बंद कर दें।
  • लीजिए आपकी हरीरा बनाने की विधि कम्‍प्‍लीट हुई। अब आपका स्‍वादिष्‍ट हरीरा सूप  तैयार है। इसे एक बार में एक कप इस्‍तेमाल करें और फ्रिज में रखकर 10- 15 दिनों तक यूज़ करें। और हां अब आपको यह अवश्‍य पता चल गया होगा कि हरीरा कैसे बनता है साथ ही हरीरा के लाभ से भी आप परिचित हो गये होंगे। इसलिए इस सर्दी हरीरा बनाने की विधि जरूर आजमाएं और हरीरा के लाभ का फायदा उठाएं।

आवश्यक सुझाव-

यदि आप सोंठ हरीरा बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।

[ Read More ]»

खांडवी कैसे बनाये

khaandavee

( वर्तिका श्रीवास्तव )
आज हम आपके लिए खांडवी रेसिपी लाए हैं। यह एक गुजराती व्यंजन है, जो अपने स्वाद के लिए दुनिया भर में सराहा जाता है। गुजराती खांडवी बेसन से बनती है और खाने में टेस्‍टी होती है। इसीलिए व्यंजन प्रेमी लोग अक्सर एक दूसरे से  पूछते रहते हैं। गुजराती खांडवी बनाने में भी बेहद आसान है। आप भी खांडवी बनाने की विधि नोट करें और आज ही ट्राई करें। हमें उम्‍मीद है कि आपको जरूर पसंद आएगी।

खांडवी बनाने के लिये आवश्यक सामग्री-

क्रम संख्या नाम आवश्यक सामग्री सामग्री मात्रा
01 बेसन 1/2 कप
02 दही 1/2 कप (खट्टा)
03 अदरक पेस्ट 02 छोटे चम्मच
04 हरी मिर्च का पेस्ट 1/2 छोटा चम्मच
05 लाल मिर्च पाउडर 1/2 छोटा चम्मच
06 हल्दी 1/4 चम्मच
07 हींग 01 चुटकी
08 नमक स्वादानुसार
09 पानी 1- 1/2 कप

छौंक के लिये आवश्यक सामग्री-

क्रम संख्या नाम आवश्यक सामग्री सामग्री मात्रा
01 करी पत्ता 05 नग
02 खड़ी लाल मिर्च 02 नग
03 सरसाें 1/2 छोटा चम्मच
04 तेल 02 बड़े चम्मच
05 नारियल 1/2 छोटा चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
06 हरी धनिया 01 बड़ा चम्मच (बारीक कटी हुई)

खांडवी बनाने की विधि -

  • खांडवी रेसिपी के लिए सबसे पहले एक गहरी कड़ाही में बेसन, अदरक पेस्ट, मिर्च पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, नमक, हींग और हल्दी डाल कर अच्छी तरह से मिला लें। 
  • अब मिश्रण में थोड़ा-थोड़ा दही डालें और उसे अच्छी तरह से फेंटते रहें। सारी सामग्री अच्छी तरह से मिल जाने पर उसमें पानी मिलाएं और एक बार और फेंट लें। ध्यान रहे कि मिश्रण में कोई गांठ नहीं रहनी चाहिए। 
  • कड़ाही को गैस पर चढ़ा दें और उसे चलाते हुए पकाएं। जब मिश्रण कड़ाही के तले में चिपकना बंद हो जाए कड़ाही को उतार लें। अब मिश्रण को किसी समतल थाली या प्लेट में पतला-पतला फैला दें और उसे ठंडा होने दें।
  • अब एक अन्य कड़ाही में तेल गर्म करें।  तेल गर्म होने पर उसमें सरसों, करी पत्ता और लाल मिर्च डालें और एक मिनट तक भून लें। इसके बाद गैस बंद कर दें।
  • अब बेसन की पतली पर्त को टाइप लपेट कर रोल बना लें और फिर उसे छोटे-छोटे टुकडों में काट लें। इन टुकड़ों के ऊपर से छौंक की सामग्री डाल दें। साथ ही नारियल और धनिया पत्ती को ऊपर से छिड़कें और परोसें।
  • लीजिए, खांडवी बनाने की विधि कम्‍प्‍लीट हुई। अब आपकी गुजराती खांडवी तैयार है। इसे सर्विंग प्‍लेट में निकालें और गर्मा-गरम पराठों के साथ सर्व करें।
आवश्यक सुझाव-
यदि आप खांडवी  बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।

[ Read More ]»

दम आलू कैसे बनाये

dam-aaloo

( वर्तिका श्रीवास्तव )
आज हम आपके लिए कश्‍मीरी दम आलू रेसिपी लाए हैं। आलू  भारत की सबसे लोकप्रिय सब्जी है, जिसे तरह-तरह से पकाया और खाया जाता है। आलू की तमाम सब्जियों में कश्‍मीरी दम आलू बेहद खास है। यह खाने में बेहद टेस्‍टी होता है और सभी को पसंद आता है। इसीलिए लोग हमसे अक्सर दम आलू रेसिपी  पूछते रहते हैं। तो लीजिए दम आलू बनाने की विधि आप भी नोट करें और आज ही इसे ट्राई करें। हमें उम्‍मीद है कि कश्‍मीरी दम आलू रेसिपी आपको पसंद आएगी।

दम आलू बनाने के लिये आवश्यक सामग्री-

क्रम संख्या नाम आवश्यक सामग्री सामग्री मात्रा
01 आलू 07 नग (मीडियम आकार के)
02 प्याज 01 नग
03 लहसुन 06 कली
04 अदरक 01 टुकड़ा
05 हरी मिर्च 03 नग
06 टमाटर 03 नग
07 मलाई 02 बड़े चम्मच
08 दही 01 बड़ा चम्मच
09 जीरा 1/2 छोटा चम्मच
10 हींग 01 चुटकी
11 हल्दी पाउडर 01 छोटा चम्मच
12 लाल मिर्च पाउडर 1/2 छोटा चम्मच
13 कश्मीरी मिर्च पाउडर 1/2 छोटा चम्मच
14 धनिया पाउडर 01 छोटा चम्मच
15 गरम मसाला 1/2 छोटा चम्मच
16 हरा धनिया 02 छोटे चम्मच (बारीक कटा हुआ)
17 नमक स्वादानुसार
18 तेल 06 बड़े चम्मच

दम आलू बनाने की विधि 

  • कश्‍मीरी दम आलू रेसिपी के लिए सबसे पहले आलुओं को छीलकर अच्छी तरह से धो लें। अब कांटे की सहायता से साबूत आलुओं में गहरे छेद करके उन्हें गोद लें। आलू को गोदने के बाद कढ़ाई में चार बड़े चम्मच तेल डालकर गर्म करें। तेल गरम होने पर उसमें आलुओं को डालें और हल्का ब्राउन होने तक तल लें।
  • अब प्याज, हरी मिर्च, अदरक, लहसुन को मिक्सी में डाल कर बारीक पीस कर पेस्ट बना लें। उसके बाद टमाटर को भी पीस कर उसका पेस्ट बना लें। अब कढ़ाई में बचे हुए तेल में और तेल डाल कर गरम करें। तेल गरम होने पर उसमें हींग, जीरा डालकर एक मिनट तक भून लें।
  • इसके बाद प्याज, लहसुन, टमाटर का पेस्ट डालकर सुनहरा होने तक भूनें। इसके बाद इसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर डालकर एक मिनट तक भूनें।
  • इसके बाद टमाटर का पेस्ट और मलाई को डालें और भूनें। जब मसाले तेल छोड़ने लगे, इसमें दही डाल दें और एक मिनट तक चलाएं। उसके बाद तले हुए आलूओं को भी मसाले में डाल दें और अच्छी तरह से चला लें।
  • इसके बाद आप ग्रेवी को जितना पतला/गाढ़ा रखना चाहें, उसके हिसाब से पानी डालें और मध्यम आंच पर सात-आठ मिनट तक ढककर पकाएं। सात-आठ मिनट के बाद ढक्कन खोल कर देख लें।
  • अगर आलू पक गये हों (अगर आलू अभी न गले हों, तो एक-दो मिनट और पका लें) तो गैस बन्द कर दें और उसमें गरम मसाला मिला दें।
  • लीजिए आपकी कश्‍मीरी दम आलू की विधि कम्‍प्‍लीट हुई। अब आपका स्‍वादिष्‍ट कश्‍मीरी दम आलू  तैयार है। बस इसे हरी धनिया से गार्निश करें और रोटी, परांठे, पूरी या चावल के साथ सर्व करें और आनंद लें।

आवश्यक सुझाव-

यदि आप दम आलू  बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।


[ Read More ]»

सरसों का साग कैसे बनाये

sarason-ka-saag

(वर्तिका श्रीवास्तव )
आज हम आपके लिए सरसों का साग रेसिपी लेकर आए हैं। मक्की की रोटी सरसों का साग पंजाबियों की लोकप्रिय भोजन है। ये खाने में बेहद यमी होता है और सेहत के लिए भी अच्छा होता है। इसीलिए पंजाबी खाने के शौकीन लोग अक्सर एक दूसरे से पूछते रहते हैं। आप भी सरसों साग बनाने की विधि नोट करें और आज ही ट्राई करें। हमें विश्वास है कि सरसों का साग रेसिपी आपको जरूर पसंद आएगी।

सरसों का साग बनाने के लिये आवश्यक सामग्री-

क्रम संख्या नाम आवश्यक सामग्री सामग्री मात्रा
01 सरसों के पत्ते 500 ग्राम
02 पालक 150 ग्राम
03 बथुआ 100 ग्राम
04 टमाटर 250 ग्राम
05 प्याज 01 (बारीक कटी हुई)
06 हरी मिर्च 02 नग
07 लहसुन 05 कलियां (बारीक कटी हुई)
08 अदरक 01 बड़ा टुकड़ा
09 सरसों का तेल 02 बड़े चम्मच
10 बटर/घी 02 बड़े चम्मच
11 हींग 02 चुटकी
12 जीरा 1/2 छोटा चम्मच
13 हल्दी पाउडर 1/4 छोटा चम्मच
14 मक्के का आटा 1/4 कप
15 लाल मिर्च पाउडर 1/4 छोटा चम्मच
16 नमक स्वादानुसार

सरसों साग बनाने की विधि 

  • सरसों का साग रेसिपी  के लिये सबसे पहले सरसों, पालक और बथुआ के पत्तों को अच्छी तरह से साफ करके धुल लें। इसके बाद उन्हें छलनी में रख दें, जिससे पानी निथर जाए। 
  • इसके बाद इन्हें मोटा-मोटा काट लें और कुकर में एक कप पानी के साथ डालें और मध्यम आंच पर एक सीटी आने तक उबाल लें। इसके बाद कुकर को उतार कर रख दें और उसकी सीटी निकलने तक प्रतीक्षा करें।
  • अब टमाटर और अदरक के छोटे-छोटे टुकड़े कर लें और फिर उसे हरी मिर्च के साथ मिक्सी में डाल कर बारीक पीस लें। उसके बाद कढ़ाई में एक चम्मच तेल डालें और गरम करें। तेल गरम होने पर उसमें मक्के का आटा डालें और हल्का ब्राउन होने तक भून लें।
  • आटे को एक प्याली में निकालने के बाद कढ़ाई में बचा हुआ तेल डालें और उसे गरम करके उसमें हींग और जीरा डाल दें और दस सेकेंड तक भून लें। इसके बाद प्याज और लहसुन डालें और हल्का गुलाबी होने तक भून लें। 
  • इसके बाद हल्दी पाउडर, टमाटर का पेस्ट और लाल मिर्च डालें और मसाले को तब तक भूनें, जब तक कि वह तेल न छोड़ने लगे। मसाले के भुनने के दौरान कुकर से सरसों के पत्ते निकाल लें। उन्हें ठंडा करके मिक्सी में डालें और दरदरा पीस लें।
  • अब भुने हुये मसाले में सरसों के पिसे हुए पत्ते डाल दें। साथ ही आवश्यकतानुसार पानी, मक्के का आटा और नमक भी डालें और अच्छी तरह से चला दें। इसके बाद इसे मध्यम आंच पर पकाएं और उबाल आने के पांच-छ: मिनट बाद तक पकाने के बाद गैस बंद कर दें।
  • लीजिए, सरसों साग बनाने की विधि कम्‍प्‍लीट हुई। अब आपका स्वादिष्ट सरसों का साग तैयार है। इसमें ऊपर से बटर या देशी घी डालें और मक्के की रोटी के साथ गर्मा-गरम सर्व करें।

आवश्यक सुझाव-

यदि आप सरसों का साग  बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।


[ Read More ]»

राजमा मसाला कैसे बनाये

 
raajama-masaala

(वर्तिका श्रीवास्तव )
आज हम आपके लिए राजमा रेसिपी लाए हैं। इसे राजमा मसाला और राजमा करी भी कहते हैं। राजमा की सब्जी  बेहद स्वादिष्ट होती है। इसीलिए लोग हमसे अक्सरपूछते रहते हैं। आप भी राजमा मसाला बनाने की विधि नोट करें और आज ही ट्राई करें। हमें यकीन है कि राजमा रेसिपी  आपको जरूर पसंद आएगी।

राजमा मसाला बनाने के लिये आवश्यक सामग्री-

क्रम संख्या नाम आवश्यक सामग्री सामग्री मात्रा
01 राजमा 01 कप
02 टमाटर 03 नग (बड़े)
03 प्याज 02 नग (बड़े)
04 लहसुन 7-8 कलियां
05 हरी मिर्च 02 नग
06 अदरक 02 इंच का टुकड़ा
07 जीरा 01 छोटा चम्मच
08 गरम मसाला 01 छोटा चम्मच
09 हल्दी पाउडर 1/2 छोटाचम्मच
10 लालमिर्च पाउडर 1/2 छोटा चम्मच
11 तेल 01 बड़ा चम्मच
12 खाने वाला सोडा 1/2 छोटा चम्मच
13 हरी धनिया 02 बड़े चम्मच (कटी हुई)
14 नमक स्वादानुसार

राजमा मसाला बनाने की विधि-

  • राजमा रेसिपी के लिए सबसे पहले राजमा को धो कर 8-9 घंटे के लिए भि‍गा दें। अगर मौसम ठंडा हो, तो भ‍िगोने के लिए गुनगुने पानी का इस्मेमाल करें। भीगने के बाद राजमा का पानी निकाल कर रख लें और उसे अच्छी तरह से धो लें। 
  • अब कुकर में राजमा के साथ एक गिलास पानी और खाने का सोडा डालें और गैस पर मीडियम आंच पर पकायें। 02 सीटी आने के बाद आंच धीमी कर दें और 7-8 मिनट पकने दें। इसके बाद गैस बंद कर दें।
  • जब तक राजमा ठंडे हो, मसालों की तैयारी कर लें। इसके लिए टमाटर, अदरक और हर मिर्च को धो लें और प्याज तथा लहसुन को छील लें। फिर प्याज को मोटा-मोटा काट कर मिक्सर में पीस लें। इसके बाद लहसुन, अदरक और हरी मिर्च काे भी एक साथ पीस लें। साथ ही टमाटर को छोटा-छोटा काट लें।
  • अब एक फ्राई पैन में तेल गरम करें। तेल गरम होने पर उसमें हींग और जीरा डालकर चटका लगायें। इसके बाद प्याज का पेस्ट डालें और उसे धीमी आंच पर गुलाबी होने तक भून लें।
  • जब प्याज अच्छी तरह से भुन जाए, तो उसमें लहसुन, अदरक, मिर्च का पेस्ट डाल दें और 5 पांच मिनट भून ले। इसके बाद लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, गरम मसाला और नमक डालें और 2 मिनट तक पका लें।
  • 2 मिनट के बाद पैन में कटे हुए टमाटर डालें और इसे तब तक पकायें, जब तक मसाला तेल न छोड़ दे। तेल छोड़ने पर पैन में राजमा डालें और 5 मिनट तक भून लें। इसके बाद पैन में राजमा का बचा हुए पानी डाल दें।
  • पानी की सतह राजमा के ऊपर होनी चाहिए। अगर राजमा का बचा हुआ पानी कम हो, तो अलग से भी पानी लेकर इसमें डाल सकते हैं। 
  • अब राजमा को करीब 10 मिनट तक या ग्रेवी गाढ़ी होने तक पकायें। जब राजमा करी  की ग्रेवी पर्याप्त मात्रा में गाढ़ी हो जाए, गैस ऑफ कर दें।
  • लीजिए राजमा मसाला बनाने की विधि कम्प्लीट हुई। अब आपका राजमा मसाला  तैयार है। बस इसे कटी हुई हरी धनिया से गार्निश करें और राजमा सब्‍जी  को पराठों के साथ सर्व करें या चावल के साथ सर्व करके राजमा चावल  के रूप में आनंद लें।

आवश्यक सुझाव-

यदि आप राजमा मसाला  बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।


[ Read More ]»

बेसन की सब्जी कैसे बनाये

 
besan-kee-sabjee

(वर्तिका श्रीवास्तव )
आज हम आपके लिए बेसन की सब्जी की रेसिपी लाए हैं। यह एक राजस्‍थानी रेसिपी है, जिसे पतोड़ कहते हैं। राजस्‍थानी पतोड़ रेसिपी  बेहद आसान है और खाने में स्वादिष्ट होती है। राजस्‍थानी पतोड़ की खास बात यह है कि इसमें तेल का इस्तेमाल नहीं होता है। आप भी बेसन की सब्जी बनाने की विधि नोट करें और इसे आज ही ट्राई करें। हमें यकीन है कि आपको बेसन की सब्जी की रेसिपी जरूर पसंद आएगी।

बेसन की सब्जी बनाने के लिये आवश्यक सामग्री-

क्रम संख्या नाम आवश्यक सामग्री सामग्री मात्रा
01 बेसन 100 ग्राम
02 लाल मिर्च 1/4 चम्मच
03 गरम मसाला 1/2 चम्मच
04 हरी मिर्च 01 (बारीक कटी हुई)
05 इमली 20 ग्राम
06 भुना जीरा 01 छोटा चम्मच
07 शक्कर 01 छाेटा चम्मच
08 तेल 1/2 छोटा चम्मच
09 काला नमक 1/2 छोटा चम्मच
10 नमक स्वादानुसार

बेसन की सब्जी बनाने की विधि -

  • बेसन की सब्जी की रेसिपी  के लिये सबसे पहले इमली को रात भर के लिए एक कटोरी पानी में भि‍गो दें। 
  • इसके बाद एक कटोरे में गुनगुने पानी में बेसन को अच्छी तरह से फेंट लें। फिर लाल मिर्च, गरम मसाला, हरी मिर्च और नमक मिला लें। इसके बाद घोल को एक बार फिर अच्छी तरह फेंट लें। 
  • अब एक कड़ाही में बेसन के घोल को डालें और मीडियम आंच पर पकायें। घोल को लगातार चम्मच से चलाते रहें, जिससे बेसन में गुठलियां ने पड़ने पायें। बेसन के घोल को 10-12 मिनट पकायें, इससे वह गाढ़ा हो जाएगा।
  • अब एक में थाली में 1/2 चम्मच तेल लगाकर उसकी सतह को चिकना कर लें। फिर बेसन के घोल को थाली में पतला पतला फैला दें और ठंडा होने दें। घोल ठंडा होने पर घोल जम जायेगा। जमने पर बेसन की पर्त को छोटे-छोटे साइज में काट लें।
  • अब भीगी हुई इमली को अच्छे से मसल कर उसका पानी छान लें। इमली के रस में एक बड़ा कटोरा पानी और मिला लें। इस पानी में हल्का सा काला नमक, भुना हुआ जीरा और एक चम्मच शक्कर मिला लें।
  • अब बेसन के टुकड़ों को इमली के घोल में डाल दें और थोड़ी देर के लिये रख दें। आप चाहें तो इसे थोड़ा सा पका भी सकते हैं।
  • लीजिये, आपकी बेसन की सब्जी बनाने की विधि कम्‍प्‍लीट हुई। अब आपकी स्वादिष्ट राजस्‍थानी पतोड़  तैयार है। इसे सर्विंग प्‍लेट में निकालें और गर्मा-गरम रोटियों / पराठों के साथ सर्व करें।

आवश्यक सुझाव-

यदि आप बेसन की सब्जी बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।


[ Read More ]»

बैंगन भरता कैसे बनाये

baingan-bharata

( वर्तिका श्रीवास्तव )
आज हम आपके लिए बैंगन भरता रेसिपीलेकर आए हैं। बैंगन का भरता  एक झटपट बनने वाली सब्जी है। अगर बैंगन भरताअच्छी तरह से बनाया जाए, तो यह खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है। इसीलिए लोग अक्सर एक दूसरे से पूछते रहते हैं। तो फिर इंतज़ार किस बात का, आप भी बैंगन का भरता बनाने की विधि नोट करें और आज ही ट्राई करें। हमें आशा है बैंगन भरता रेसिपी आपको अवश्य पसंद आयेगी।

बैंगन भरता बनाने के लिये आवश्यक सामग्री-

क्रम संख्या नाम आवश्यक सामग्री सामग्री मात्रा
01 बैंगन 01 (बड़ा साइज)
02 प्याज 02 नग
03 हरी मिर्च 02 नग
04 टमाटर 01 नग
05 लहसुन 5-6 कली
06 नींबू रस 1/2 छोटा चम्मच
07 हरी मटर के दाने 20 ग्राम
08 मूंगफली के दाने 10 ग्राम
09 गुड़ 01 बड़ा चम्मच
10 अदरक 01 इंच टुकड़ा (कद्दू‍कस किया)
11 हरा धनिया 01 बड़ा चम्मच (कतरा हुआ)
12 अमचूर 1/2छोटा चम्मच
13 जीरा 1/2 छोटा चम्मच
14 राई 1/2 छोटाचम्मच
15 सौंफ 1/2 छोटा चम्मच
16 हल्दी पाउडर 1/2 छोटाचम्मच
17 लाल मिर्च पाउडर 1/2 छोटा चम्मच
18 धनिया पाउडर 1/2छोटा चम्मच
19 गरम मसाला 1/2छोटा चम्मच
20 नमक स्वादानुसार

बैंगन का भरता बनाने की विधि -

  • बैंगन भरता रेसिपी  के लिये सबसे पहले बैंगन पर एक बड़ा कट लगाकर देख लें कि उसमें कीड़ा तो नहीं लगा है। अब इसे गैस पर अच्छे से भून लें। इसके बाद बैंगन का छिलका व ढंठल हटा दें। 
  • प्याज, हरी मिर्च और टमाटर को बिल्कुल बारीक काट लें। मटर और मूंगफली के दानों को मिक्सर में दरदरा पीस लें। साथ ही अदरक व लहसुन को बारीक कूट लें।
  • अब गैस पर कढ़ाई में तेल गर्म करें। तेल गर्म होने पर जीरा, राई और सौंफ का छौंक लगायें। इसके बाद बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च और टमाटर डालें और हल्का सा भून लें।
  • इसके बाद कढ़ाई में लहसुन, अदरक, मटर मूंगफली का पेस्ट और सारे मसाले डाल दें और अच्छे से पकायें। जब यह मिश्रण अच्छी तरह से पक जाये, तो इसमें भुना बैंगन डाल दें और मिलाकर 5 मिनिट तक पकायें। 
  • इसके बाद नींबू का रस और गुड़ भी कढ़ाई में डालें और थोड़ा सा पका लें। अब आपकी बैंगन भरता रेसिपी  कम्‍प्‍लीट हुई।
  • लीजिए, बैंगन का भरता बनाने की विधि कम्‍प्‍लीट हुई। अब आपका स्वादिष्ट बैंगन भरता  तैयार है। बस इसे हरी धनिया से गार्निश करें और गर्मा-गरम रोटियों के साथ परोसें।

आवश्यक सुझाव-

यदि आप बैंगन भरता बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।
 

[ Read More ]»

मटर का निमोना कैसे बनाये

matar-ka-nimona

 (वर्तिका श्रीवास्तव )
आज हम आपके लिए मटर का निमोना रेसपी लाए हैं। हरे मटर का निमोना खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है। यह आसानी से बन जाता है और सभी को पसंद आता है। मटर का निमोना की खास बात यह है कि इसे ताजी मटर से भी बना सकते हैं और फ्रोज़ेन मटर से भी। निमोना की इसी लोकप्रियता के कारण ही बहुत से लोग हमसे अक्सर  पूछते रहते हैं। तो फिर देर किस बात की, फटाफट मटर का निमोना बनाने की विधि नोट करें और आज ही ट्राई करें। हमें यकीन है कि आपको जरूर पसंद आएगी।

मटर का निमोना  बनाने के लिये आवश्यक सामग्री-

क्रम संख्या नाम आवश्यक सामग्री सामग्री मात्रा
01 हरी मटर के दाने 03 कप
02 आलू 250 ग्राम
03 टमाटर पेस्ट 01 कटोरी
04 प्याज 02 नग
05 हरी मिर्च 03 नग (बारीक कटी हुई)
06 जीरा 01 छोटा चम्मच
07 हल्दी पाउडर 01 छोटाचम्मच
08 धनिया पाउडर 01 छोटाचम्मच
09 गरम मसाला 1/2 छोटा चम्मच
10 लाल मिर्च पाउडर 1/2 छोटाचम्मच
11 तेल 150 ग्राम
12 हींग 01 चुटकी
13 नमक स्वादानुसार

मटर का निमोना बनाने की विधि-

  • मटर का निमोना रेसपी  के लिए सबसे पहले मटर के दानों को मिक्सर में डालकर पेस्ट बना लें। इसके बाद प्याज को छील कर छोटे-छोटे टुकड़े कर लें और हरी मिर्च की डंठल को तोड़ लें। साथ ही आलू को छीलकर काट लें और धो लें। फिर ग्राइंडर में प्याज, हरी मिर्च को एक साथ पीस कर पेस्ट बना लें।
  • अब एक कढ़ाही में तेल गरम करें। गरम तेल में आलू को डालकर डीप फ़्राई कर लें और उसे अलग निकाल कर रख लें। बाकी बचे तेल में हींग और जीरा डालें और हल्‍का सा भून लें। इसके बाद प्याज और हरी मिर्च का पेस्ट डालें और उसे सुनहरा होने तक भून लें।
  • भुने हुए पेस्ट में हल्दी और मटर का पेस्ट डालें और मिश्रण को लगातार चलाते हुए भूनें। जब इसमें सोंधी सी महक आने लगे, इसमें गरम मसाला पाउडर, नमक, लाल मिर्च और धनिया पाउडर डाल दें और इसे तेल छोड़ने तक चलाते हुए भूनते रहें।
  • मसाला के तेल छोड़ने पर इसमें तले हुए आलू डाल दें और चलाने के बाद ढक कर 7-8 मिनट तक स्‍लो आंच पर पका लें। 7-8 मिनट के बाद इसमें टमाटर का पेस्‍ट और 1 गिलास गरम पानी डालें और चलाने के बाद इसे फिर से 10-12 मिनट तक ढक कर पका लें। जब ग्रेवी अच्‍छी तरह से पक जाए, गैस बंद कर दें।
  • लीजिए आपकी मटर का निमोना बनाने की विधि कम्‍प्‍लीट हुई। अब आपका स्‍वादिष्‍ट हरे मटर का निमोना तैयार है। इसे गर्मागरम सर्विंग प्‍लेट में निकालें और पराठों या रोटी के साथ टेस्‍ट करें।

आवश्यक सुझाव-

यदि आप मटर का निमोना बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।

[ Read More ]»

कटहल की सब्जी कैसे बनाये

katahal-kee-sabjee

(वर्तिका श्रीवास्तव )
आज हम आपके लिए कटहल की सब्जी रेसिपी लाए हैं। कटहल के पकोड़े, कटहल के कबाब की तरह ही कटहल की सब्जी  भी खाने में बेहद स्वादिष्ट होती है। इसीलिए लोग हमसे अक्सर  पूछते रहते हैं। आप भी कटहल की सब्जी बनाने की विधि नोट करें और आज ही ट्राई करें। हमें उम्मीद है कि यह कटहल की सब्जी रेसिपी आपको पसंद आएगी।

कटहल की सब्जी  बनाने के लिये आवश्यक सामग्री-

क्रम संख्या नाम आवश्यक सामग्री सामग्री मात्रा
01 कटहल 500 ग्राम
02 टमाटर 01 कप (कद्दूकस किया हुआ)
03 प्याज ) 01 कप (कद्दूकस किया हुआ
04 अदरक 01 चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
05 लहसुन 01 चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
06 जीरा 01 छोटा चम्मच
07 धनिया पाउडर 02 छोटे चम्मच
08 लाल मिर्च पाउडर 01 छोटा चम्मच
09 कश्मीरी लाल मिर्च 01 छोटा चम्मच
10 हल्दी पाउडर 1/2 छोटा चम्मच
11 गरम मसाला 1/4 छोटा चम्मच
12 हरी मिर्च 01 (बारीक कटी हुई)
13 हरी धनिया 01 बड़ा चम्मच (बारीक कटी हुई)
14 तेल 1/2 कप/आवश्यकतानुसार
15 नमक 02 छोटे चम्मच/स्वादानुसार

कटहल की सब्जी बनाने की विधि -

  • कटहल की सब्जी रेसिपी के लिए सफेद कटहल का इस्तेमाल करें। इसके लिए सबसे पहले कटहल को छील लें और फिर उसके छोटे-छोटे पीस कर लें। 
  • अब कड़ाही में तेल गरम करें। तेल गर्म होने पर उसमें कटहल के पीस डालें और गोल्डेन ब्राउन होने तक फ्राई कर लें। इसके बाद उन्हें निकाल कर अलग रख दें।
  • अब कढ़ाई के बचे हुए तेल में जीरा डाल कर चटकाएं। इसके बाद प्याज, अदरक और लहसुन डालें और चलाते हुए 5-7 मिनट तक भून लें। इसके बाद कटे हुए टमाटर डालें और चलाते हुए पकाएं।
  • जब मसाला तेल छोड़ दे, कढ़ाई में धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पााउडर, हल्दी पाउडर, गरम मसाला पाउडर और नमक डालें और अच्छी तरह से फ्राई कर लें। क्योंकि में कटहल को अच्छे से फ्राई करना बेहद जरूरी है।
  • इसके बाद कटी हुई हरी मिर्च और कटहल के पीस कढ़ाई में डालें और अच्छी तरह से मिक्स कर लें। फिर कढ़ाई में 1/2 कप पानी डालें और धीमी आंच पर अच्छी तरह से पका लें।
  • लीजिए, आपकी कटहल की सब्जी बनाने की विधि कम्‍प्‍लीट हुई। अब आपका स्वादिष्ट कटहल की सब्जी  तैयार है। बस इसे हरी धनिया से गार्निश करें और गर्मा-गरम पराठा या रोटियों के साथ सर्व करें।

आवश्यक सुझाव-

यदि आप कटहल की सब्जी बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।


[ Read More ]»

आलू का भरता कैसे बनाये

aaloo-ka-bharata

( वर्तिका श्रीवास्तव )
आज हम आपके लिए आलू का भरता रेसिपी लाए हैं। बैंगन का भरता की तरह ही आलू का भरता भी बेहद टेस्‍टी होता है। इसे आलू का चोखा भी कहते हैं। आलू भरता बनाने में बेहद आसान होता है। इसे किसी भी समय झटपट बनाया जा सकता है। और हां, यह खाने में भी टेस्‍टी होता है। तो लीजिए, आप भी आलू का भरता बनाने की विधि ट्राई करिए। हमें उम्‍मीद है कि आपको आलू का भरता बनाने की रेसिपी पसंद आएगी।

आलू का भरता  बनाने के लिये आवश्यक सामग्री-

क्रम संख्या नाम आवश्यक सामग्री सामग्री मात्रा
01 आलू 7-8 नग (उबले हुए)
02 प्याज 02 नग
03 टमाटर 01 नग
04 हरी मिर्च 02 नग
05 लाल मिर्च पाउडर 01 छोटा चम्मच
06 गरम मसाला पाउडर 1/2 छोटा चम्मच
07 नमक स्वादानुसार
08 लाल मिर्च 02 नग (साबुत)
09 लहसुन 4-5 कलियां
10 देशी घी 01 बड़ा चम्मच

आलू का भरता बनाने की विधि -

  • आलू का भरता रेसिपी के लिए सबसे पहले उबले हुए आलू को छील कर मैश कर लें। 
  • साथ ही प्‍याज को छील कर बारीक काट लें। लहसुन को छील कर छोटे-छोटे पीस कर लें और हरी मिर्च को बारीक काट लें। 
  • अब मसले हुए आलू में कटे हुए प्‍याज, टमाटर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर और स्‍वादानुसार नमक डालें और अच्‍छी तरह से मिक्‍स कर लें।
  • अब एक फ्राई पैन में घी गर्म करे। घी गरम होने पर उसमें लहसुन और लाल मिर्च डालकर भून लें। इसके बाद आलू के मिश्रण में तड़का की सामग्री डालें और चम्‍मच की मदद से अच्‍छे से मिला लें।
  • लीजिए, आपकी आलू का भरता बनाने की विधि कम्‍प्‍लीट हुई। अब आपका स्‍वादिष्‍ट आलू का चोखा तैयार है। इसे सर्विंग प्‍लेट में निकालें और गर्मागरम बाटी, पराठा या पूरी के साथ सर्व करें।

आवश्यक सुझाव-

यदि आप आलू का भरता बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।



[ Read More ]»

आलू गोभी कैसे बनाये

 
kaise-banaaye

( वर्तिका श्रीवास्तव )
आज हम आपके लिए आलू गोभी रेसिपी लाए हैं। आलू गोभी की सब्जी  बनाने में आसान होती है और खाने में बेहद टेस्टी। इसीलिए लोग हमसे अक्सर आलू गोभी की सब्जी बनाना पूछते रहते हैं। आप भी ये स्पेशल आलू गोभी बनाने की विधि नोट करें और आज ही ये आलू गोभी की सब्जी ट्राई करके देखें। हमें यकीन है कि आपको आलू गोभी की सब्जी बनाने की विधि पसंद आएगी।

आलू गोभी बनाने के लिये आवश्यक सामग्री-

क्रम संख्या नाम आवश्यक सामग्री सामग्री मात्रा
01 फूलगोभी 250 ग्राम (कटी हुई)
02 आलू 03 नग (मीडियम साइज)
03 टमाटर 02 नग
04 प्‍याज 01 नग
05 हरी मिर्च 02 नग
06 अदरक-लहसुन पेस्ट 2 चम्‍मच
07 तेज पत्‍ते 02 नग
08 धनिया पाउडर 02 छोटे चम्मच
09 हल्‍दी पाउडर 01 छोटा चम्मच
10 लाल मिर्च पाउडर 01 छोटा चम्‍मच
11 भुना जीरा पाउडर 01 छोटा चम्मच
12 अमचूर पाउडर 01 छोटा चम्मच
13 गरम मसाला पाउडर 1/2 छोटा चम्मच
14 जीरा 01 छोटा चम्मच
15 हींग 01 चुटकी
16 हरी धनिया 02 बड़े चम्‍मच (कटी हुई)
17 तेल 02 बड़े चम्‍मच
18 नमक स्‍वादानुसार

आलू गोभी बनाने की विधि -

  • आलू गोभी रेसिपी के लिए सबसे पहले फूलगोभी के छोटे-छोटे पीस कर लें। फिर गर्म पानी (जिसमें गोभी डूब सके) में थोड़ा नमक मिला कर उसमें गोभी डालकर 15 मिनट के लिए रख दें। 
  • इसके बाद टमाटर और हरी मिर्च धो कर बारीक काट लें, प्‍याज को छीलकर बारीक काट लें। साथ ही आलू छीलकर छोटे-छोटे पीस कर लें। फिर उन्‍हें पानी से धो कर पानी में डाल कर थोडी देर के लिए रख दें।
  • अब एक फ्राई पैन में तेल डाल कर गर्म करें। तेल गरम होने पर उसमें जीरा, तेज पत्‍ता व हींग डालकर भून लें। इसके बाद प्‍याज और हरी मिर्च डाल कर मीडियम आंच पर गोल्‍डेन ब्राउन होने तक भून लें।
  • अब पैन में अदरक-लहसुन पेस्‍ट डालें और दो मिनट भून लें। इसके बाद टमाटर डालें और अच्‍छी तरह से मिक्‍स कर लें। फिर पैन में हल्‍दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, अमचूर पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डालें पांच मिनट तक पकाएं।
  • इसके बाद पैन में फूलगोभी और आलू डालें और पांच मिनट तक चलाते हुए भून लें। फिर पेन में आधा कप पानी डालें और सब्‍जी को मिक्‍स करके ढक दें और धीमी आंच पर 15 मिनट पका लें।
  • बीच में एक बार खोल कर चेक कर लें कि सब्‍जी तली में लग तो नहीं रही है। अगर लग रही हो, तो उसे एक बार चला दें और फिर ढक दें और फूलगोभी नरम होने तक पका लें।
  • फूलगोभी नरम होने पर सब्जी में गरम मसाला पाउडर मिला लें और सब्‍जी को मिक्‍स कर लें। अगर सब्‍जी में पानी बचा हो, तो आंच को तेज करके उसका पानी सुखा लें और फिर गैस बंद कर दें।
  • लीजिए आपकी आलू गोभी बनाने की विधि कम्‍पलीट हुई। अब आपकी स्‍वादिष्‍ट आलू गोभी की सब्जी तैयार है। बस इसे हरी धनिया से गार्निश करें और गर्मागरम पराठों या रोटियों के साथ सर्व करें।

:आवश्यक सुझाव-

यदि आप आलू गोभी बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।


[ Read More ]»

मखाना करी कैसे बनाये

makhaana-karee

(वर्तिका श्रीवास्तव )
आज हम आपके लिए मखाना करी रेसिपी लाए हैं। मखाने की सब्जी मखाने और काजू की रिच ग्रवी में बनती है, इसलिए खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है। जो भी इसे एक बार खा लेता है, इसका दिवाना हो जाता है। इसीलिए वेज करी के शौकीन लोग अक्सर एक दूसरे से मखाना करी के बारे में पूछते रहते हैं। तो फिर सोच क्या रहे हैं, झटपट मखाना करी बनाने की विधि नोट करें और आज ही ट्राई करें। हमें यकीन है कि मखाना करी रेसिपी आपको जरूर पसंद आएगी। 

मखाना करी बनाने के लिये आवश्यक सामग्री-

क्रम संख्या नाम आवश्यक सामग्री सामग्री मात्रा
01 मखाने 1-1/2 कप
02 काजू 1/2 कप
03 क्रीम/मलाई 1/2 कप
04 हरी मटर 3/4 कप
05 टमाटर 2 मीडियम साइज
06 प्याज 01 मीडियम साइज
07 लहसुन 6-8 कलियां
08 हरी मिर्च 1-2 नग
09 अदरक 1-1/2 इंच का टुकड़ा
10 कसूरी मेथी 1/2 छोटा चम्मच
11 धनिया पाउडर 02 छोटा चम्मच
12 लाल मिर्च पाउडर 1/2 छोटा चम्मच
13 हल्दी पाउडर 1/4 छोटा चम्मच
14 गरम मसाला पाउडर 1/2 छोटा चम्मच
15 शक्कर 01 छोटा चम्मच
16 तेल / घी 03 बड़ा चम्मच
17 हरी धनिया 01 बड़ा चम्मच

खड़े मसाले के लिये आवश्यक सामग्री-

क्रम संख्या नाम आवश्यक सामग्री सामग्री मात्रा
01लौंग 4-6 नग
02हरी इलायची 4 नग
03तेज पत्ता 02 नग
04दालचीनी 1 इंच के 2 टुकड़े
05नमक स्वादानुसार

मखाना करी बनाने की विधि-

  • काजू मखाना करी बनाने के लिये सबसे पहले प्याज लहसुन और अदरक को छील कर धो लें। हरी मिर्च को भी धो कर उसका डंठल हटा दें। फिर इन सारी चीजों को मोटा-मोटा काट कर मिक्सर में महीन पीस लें। इसके बाद टमाटर को धोकर उसके टुकडे कर लें और इसे भी पीस लें।
  • अब एक नॉन-स्टिक कड़ाही में 2 छोटे चम्मच तेल डाल कर गरम करें। तेल गरम होने पर आंच मीडियम कर दें और तेल में काजू डालकर हल्का लाल होने तक भून लें।
  • काजू भुनने के बाद इन्हें अलग रख दें। कड़ाही में 01 छोटा चम्मच तेल डाल कर गरम करें और फिर इसमें मखानों को कुरकुरे होने तक भून लें। इसके बाद इन्हें अलग रख दें।
  • अब कड़ाही में 2 बड़े चम्मच तेल डाल कर गरम करें। तेल गरम होने पर इसमें तेज पत्ता, लौंग, दालचीनी और इलायची डालें और मीडियम आंच पर 1 मिनट तक भून लें। 
  • जब मसालों से खुश्बू आने लगे, इसमें प्याज का पेस्ट डाल दें और इसे सुनहरा होने तक भून लें। इसमें लगभग 7-8 मिनट का समय लगेगा।
  • प्याज का पेस्ट भुनने के बाद कड़ाही में लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, कसूरी मेथी, और गरम मसाला पाउडर डालें और 1 मिनट तक भूनें।
  • अब कड़ाही में टमाटर का पेस्ट डालें और तेल छोड़ने तक अच्छी तरह से भून लें। जब मसाला तेल छोड़ने लगे, इसमें क्रीम डाल दें और 1 मिनट तक भून लें।
  • अब कड़ाही में 01 कप पानी डालें और अच्छी तरह से चला लें। साथ ही शक्कर, और नमक भी डाल दें और उबाल आने तक पकायें। जब उबाल आने लगे, इसमें भुने हुए काजू और मखाने डाल दें और चलाते हुए 2 मिनट पका लें। इसके बाद गैस बंद कर दें।
  • लीजिए मखाना करी बनाने की विधि कम्प्लीट हुई। अब आपकी मखाने की सब्जी तैयार है। बस इसमें ऊपर से कटी हुई धनिया छिड़क लें और फिर इसे गर्मा-गरम रोटी या कुल्चे के साथ पेश करें।
आवश्यक सुझाव-
यदि आप मखाना करी बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।



[ Read More ]»

मसाला भिंडी कैसे बनाये

masaala-bhindee

 (वर्तिका (श्रीवास्तव)
आज हम आपके लिए मसाला भिंडी रेसिपी लाए हैं। इसे भिंडी फ्राई भी कहते हैं। यह भिंडी की सब्जी खाने में बेहद स्‍वादिष्‍ट होती है। इसीलिए लोग हमसे अक्सर पूछते रहते हैं। तो फिर देर किस बात की, आप भी मसाला भिंडी बनाने की विधि नोट करें और आज ही  ट्राई करें। हमें आशा है कि मसाला भिंडी रेसिपी आपको अवश्य पसंद आएगी।

मसाला भिंडी बनाने के लिये आवश्यक सामग्री-

क्रम संख्या नाम आवश्यक सामग्री सामग्री मात्रा
01 भिंडी 250 ग्राम (छोटे साइज की)
02 खड़ी धनिया 02 छोटे चम्मच
03 आमचूर पाउडर 02 छोटे चम्मच
04 सौंफ 01 छोटा चम्मच
05 जीरा 01 छोटा चम्मच
06 लाल मिर्च पाउडर 01 छोटा चम्मच
07 हल्दी पाउडर 1/2 छोटा चम्मच
08 अजवाइन 02 चुटकी
09 तेल तलने के लिए
10 चाट मसाला स्वादानुसार
11 नमक स्वादानुसार

मसाला भिंडी बनाने की विधि -

  • मसाला भिंडी रेसिपी के लिए सबसे पहले भिंडी को धोकर उसे सुखा लें। 
  • इसके बाद भ‍िंडी में एक चीरा लगा लें। हल्दी और थोड़ा सा नमक डाल कर भिंडी को अच्छी तरह से मिला लें।
  • अब एक कढ़ाई में तेल गर्म करें। तेल गरम होने पर उसमें भिंडियों को डालें और उन्हें डीप फ्राई कर लें।
  • इसके बाद सभी खड़े मसालों को भून लें और ठन्डा होने पर उसे पीस लें। पिसे हुए मसालों को भिंडी पर डालें साथ ही आमचूर पाउडर और मिर्च डालकर भिंडी को अच्छी तरह से मिक्स कर ले।
  • अब आपकी मसाला भिंडी बनाने की विधि कम्‍प्लीट हुई। अब आपकी भिंडी फ्राई तैयार है। परोसते समय इसमें ऊपर से चाट मसाला डालें और यह भिंडी की सब्जी का आनंद लें।

आवश्यक सुझाव-

यदि आप मसाला भिंडी बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।



[ Read More ]»

कटहल के कोफ्ते कैसे बनाये

katahal-ke-kophte

(वर्तिका श्रीवास्तव )
आज हम आपके लिए कटहल के कोफ्ते की रेसिपी लाए हैं। जिन लोगों ने कटहल का कोफ्ता नहीं खाया, वे कटहल की सब्जी का स्‍वाद क्‍या जानें। ये बहुत टेस्‍टी होता है और झटपट बनता है। इसीलिए लोग हमसे अक्‍सर कटहल के कोफ्ते बनाने का तरीका पूछते रहते हैं। आप भी कटहल के कोफ्ते बनाने की विधि ट्राई करें। हमें यकीन है कि कटहल के कोफ्ते की रेसिपी आपको जरूर पसंद आएगी। 

कटहल के कोफ्ते बनाने के लिये आवश्यक सामग्री-

क्रम संख्या नाम आवश्यक सामग्री सामग्री मात्रा
01 कटहल 300 ग्राम
02 आलू 2 (मीडियम साइज के)
03 हरी मिर्च 2 (बारीक कटी हुई)
04 अदरक 1 इंच का टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
05 हरा धनिया एक बड़ा चम्मच (कटा हुआ)
06 बेसन 02 बड़े चम्मच
07 तेल तलने के लिये
08 नमक स्वादानुसार

तरी बनाने के लिये आवश्यक सामग्री-

क्रम संख्या नाम आवश्यक सामग्री सामग्री मात्रा
01 टमाटर 02 (मीडियम साइज के)
02 हरी मिर्च 02 नग
03 काजू 15-16 नग (पानी में भीगे हुए)
04 अदरक 01 इंच का टुकड़ा
05 हरा धनिया 01 बड़ा चम्मच
06 धनिया पाउडर 01 छोटा चम्मच
07 जीरा 1/2 छोटा चम्मच
08 हल्दी पाउडर 1/2 छोटा चम्मच
09 लाल मिर्च पाउडर 1/4 छोटा चम्मच
10 नमक स्वादानुसार
11 गरम मसाला 1/4 छोटी चम्मच

कटहल के कोफ्ते बनाने की विधि -

  • कटहल कोफ्ता रेसिपी के लिए सबसे पहले कटहल को धो लें। धाने के बाद अपने हाथों पर थोड़ा सा सरसों का तेल लगा लें, इससे कटहल हाथों में चिपकेगा नहीं। इसके बाद कटहल को मनचाहे आकार में काट लें। 
  • अब कुकर में कटहल और आलू डालें, साथ ही 2 कप पानी डाल कर इन्हें उबाल लें। एक सीटी आने के बाद गैस बंद कर दें और दोनों चीज़ों को ठंडा हो जाने दें।
  • ठंडा होने पर पर आलू को छील कर अच्छी तरह से मसल लें। साथ ही कटहल को भी मसल कर आलू में मिक्स कर लें। अब कटहल के मिश्रण में हरी मिर्च, नमक, अदरक, हरा धनिया और बेसन डालें और सभी को आगे की तरह से गूंथ लें।
  • अब कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करें। जब तक तेल गरम हो रहा है कटहल के मिश्रण से मनचाहे आकार के कोफ्ते बना लें। फिर एक बार में जितने गोले कढ़ाई में आ जाएं, डालें और गोल्डेन ब्राउन होने तक तल लें।
  • अब टमाटर, हरी मिर्च, अदरक और काजू को मिक्सर में डाल कर बारीक पीस लें। इसके बाद एक कढाई में 2 बड़े चम्मच तेल डाल कर उसमें जीरा चटकाएं। इसके बाद कढ़ाई में लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और धनिया पाउडर डाल कर भूनें।
  • अब कढ़ाई में काजू-टमाटर का पेस्ट डालें और तेल छोड़ने तक भून लें। इसके बाद कढ़ाई में एक गिलास पानी और नमक डालें और उबाल आने तक पकने दें। उबाल आने के बाद इसमें गरम मसाला और आधा हरा धनिया डाल दें और 2-3 मिनट और पकने दें। अब कढ़ाई में कोफ्ते डाल दें और ढ़क कर गैस बंद कर दें।
  • लीजिये कटहल के कोफ्ते बनाने की विधि कम्‍प्‍लीट हुई। अब आपकी कटहल की सब्जी  तैयार है। बस इसे बची हुई हरी धनिया से गार्निश करें और रोटी अथवा पराठे के साथ सर्व करें।
आवश्यक सुझाव-
यदि आप कटहल के कोफ्ते बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।



[ Read More ]»

केले के कोफ्ते कैसे बनाये

kele-ke-kophte

(वर्तिका श्रीवास्तव )
आज हम आपके लिए केला कोफ्ता रेसिपी  लाए हैं। केला  सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। केले का कोफ्ता खाने में बेहद स्‍वादिष्‍ट होते हैं। कच्‍चे केले का कोफ्ता  बनाना भी आसान होता है। इसीलिए लोग हमसे एक दूसरे से केले का कोफ्ता कैसे बनाएं पूछते रहते हैं। तो फिर सोच क्‍या रहे हैं, झटपट केले का कोफ्ता बनाने की विधि ट्राई करें। हमें विश्वास है कि केला कोफ्ता रेसिपी आपको पसंद आएगी।

केले के कोफ्ते बनाने के लिये आवश्यक सामग्री-

क्रम संख्या नाम आवश्यक सामग्री सामग्री मात्रा
01 कच्चे केले 500 ग्राम
02 बेसन 02 बड़े चम्मच
03 हरा धनिया 01 बड़ा चम्मच (कटी हुई)
04 हरी मिर्च 2-3 (बारीक कतर लें)
05 अदरक 01 इंच का टुकड़ा (कद्दूकस कर लें)
06 तेल कोफ्ते तलने के लिये
07 नमक स्वादानुसार

तरी के लिये बनाने के लिये आवश्यक सामग्री-

क्रम संख्या नाम आवश्यक सामग्री सामग्री मात्रा
01 टमाटर 250 ग्राम
02 काजू 20 (पानी में भीगे हुए)
03 हरी मिर्च 02 नग
04 अदरक 01 इंच लम्बा टुकड़ा
05 क्रीम 02 बड़े चम्मच
06 तेल 02 बड़े चम्मच
07 हरा धनिया 01 बड़ा चम्मच
08 धनिया पाउडर 01 छोटा चम्मच
09 जीरा 1/2 छोटा चम्मच
10 हल्दी पाउडर 1/2 छोटा चम्मच
11 लाल मिर्च पाउडर 1/4 छोटा चम्मच
12 गरम मसाला 1/4 छोटा चम्मच
13 हींग 01 चुटकी
14 नमक स्वादानुसार

केले का कोफ्ता बनाने की विधि-

  • केला कोफ्ता रेसिपी इन हिंदी के लिए सबसे पहले केलों को धो कर कुकर में 1 सीटी आने तक उबाल लें। इसके बाद गैस बंद कर दें और कुकर की सीटी हटा दें। 
  • जब कुकर की गैस निकाल जाए, केलों को निकाल कर ठंडे कर लें, फिर उन्हें छील लें और गूदे को अच्छी तरह से मैश कर लें।
  • अब मैश किए हुए केले में बेसन, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया और नमक डालें और अच्छी तरह से मैश कर लें। इसके बाद मिश्रण में 2 बड़े चम्मच पानी डाल कर उसे अच्छी तरह से फेंट लें।
  • अब एक कढाई में तेल गरम करें। जब तक तेल गरम हो रहा है, केले के मिश्रण के छोटे-छोटे गोले बना लें। तेल गरम होने पर गोलों को तेल में डालें और उलट-पुलट कर हल्के भूरे होने तक सेंक लें। की कामयाबी के लिए इन्हें अच्छे से सेंकना बेहद जरूरी है।
  • सारे कोफ्ते सेंकने के बाद तरी की तैयारी करें। इसके लिए टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को एक साथ मिक्सी में डालें और महीन पीस लें। इसके बाद काजू पीस कर उसका पेस्ट क्रीम में मिला लें और अच्छी तरह से फेंट लें।
  • अब कढ़ाई में थोड़ा सा तेल डाल कर गरम करें। तेल गरम होने पर उसमें हींग और जीरा का तड़का लगायें। इसके बाद कढ़ाई में हल्दी और धनिया पाउडर डालकर हल्का सा चलायें। साथ ही कढ़ाई मे टमाटर का पेस्ट डालें और अच्छी तरह से भून लें।
  • जब मसाला अच्छी तरह से भुन जाए, उसमें लाल मर्च पाउडर और मलाई का पेस्ट डालें और तेल छोड़ने तक भून लें।
  • अब कढ़ाई में 2 कप पानी डालें और उबाल आने तक पकाएं। उबाल आने पर कढ़ाई में गरम मसाला और नमक मिला दें और 2 मिनट पकने दें। इसके बाद कढ़ाई में कोफ्ते डाल कर चला दें और ढक कर गैस बंद कर दें।
  • लीजिए, केले का कोफ्ता बनाने की विधि कम्‍प्‍लीट हुई। अब आपके स्वादिष्ट केले का कोफ्ता तैयार है। बस इसमें कटी हुई धनिया डाल कर गार्निश करें और फिर रोटी, नॉन या पराठे के साथ सर्व करें।
आवश्यक सुझाव-
यदि आप केले के कोफ्ते बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।



[ Read More ]»
”go"