गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।
Showing posts with label सेक्स-रोमांस. Show all posts
Showing posts with label सेक्स-रोमांस. Show all posts

लड़कियों की गुप्त बातें जो वो अकेले में करती है

 
girls-that-they-do-in-private

इंसान जब अकेला होता है तो कुछ अलग सोचता है, कुछ अलग करता है। अकेले रहने में लोगों की सोच कुछ अलग, कुछ हटकर होती है। इसमें लड़कियां कैसे पीछे रह सकती है कि वो अकेले में कुछ हटकर नहीं सोचे या कुछ हटकर नहीं करे। इस लेख में हम आपको यह बताने जा रहे है कि लड़कियां अकेले में क्या करती है! लड़कियों की गुप्त बातें

माँ के कपडे और गहने पहनना

जब लड़की अकेले होती है तो वो सोचती है कि माँ के कपडे और गहने पहनने पर मैं कैसी दिखूंगी। यह सोचकर लड़कियां अकेले रहने पर माँ के कपड़े और गहने पहन लेती है और शीशे के सामने खड़ी होकर अपना लुक देखती है।

बॉयफ्रेंड को बुलाना

बॉयफ्रेंड से मिलने के लिए लड़कियां न जाने कितने बहाने बनाती है। ऐसे में अगर वो घर में अकेली है तो बॉयफ्रेंड से मिलने में कैसे चूक सकती है। लड़कियों को तो अकेले होने का मौका मिलना चाहिए। मौका मिलते ही झट से अपने बॉयफ्रेंड को बुला लेती है।

धूम्रपान करना

अक्सर अकेले में लोगों का मन बहकता है ऐसे में लड़कियों का मन नहीं बहके ये तो हो ही नहीं सकता। अकेले रहने पर कुछ लड़कियां सिगरेट पीती है, कुछ तो अपने पापा की रखी बियर निकालकर दो चार घुट मार लेती है।

बॉयफ्रेंड से बात करना

लड़की अकेले हो और बॉयफ्रेंड से बात न करे ये तो नामुमकिन है। अकेले रहने पर लड़कियां अपने बॉयफ्रेंड से फोन पर बात करने लगती है।

तेज आवाज में म्यूजिक सुनना

लड़कियों को म्यूजिक सुनने का बहुत शौक होता है। लड़कियां तेज आवाज में म्यूजिक सुनना चाहती है लेकिन घर में और लोग होने की वजह से नहीं सुन पाती है। जब घर में कोई नहीं होता है तब लड़कियां तेज आवाज में म्यूजिक सुनती है। कुछ लड़कियां तो म्यूजिक के साथ साथ ठुमके भी लगाती है।

बाहर जाकर घूमना

लड़कियों को बाहर घूमने पर बहुत पाबंदी रहती है। उनपर लगी पाबन्दी के कारण उनको बाहर घूमने का बहुत मन करता है। जब वो अकेले रहती है वो रोक ठोक करने वाला कोई नहीं होता। इसका लाभ उठाकर लड़कियां जी भर के बाहर घूमती है।

पोर्न देखना

अक्सर अकेले रहने पर लोगो के मन में सेक्स का ख्याल आता है। लड़कियां भी जब अकेले होती है तो उनके मन में सेक्स का ख्याल आता है। लेकिन जो लड़की कभी सेक्स नहीं की है उन्हें सेक्स के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहती है। जब वो अकेले होती है और घर में कोई नहीं होता है तब वो पोर्न देखने लगती है।

अपनी हॉट लुक देखना
खूबसूरत और हॉट दिखने की चाहत हर लड़की में होती है। लड़कियां चाहती है कि मैं हॉट दिखूं और लड़के मेरी ओर आकर्षित हो। अकेले रहने पर वो सज धज कर शीशे के सामने खड़ी हो जाती है और अपने लुक को इमैजिन करने लगती है कि मैं कितनी हॉट लग रही हु।

ब्रा उतार देना
कुछ लड़कियों को ब्रा पहनने में दिक्कत होती है। जब लड़कियां घर पर अकेले रहती है तो ब्रा खोलकर फेक देती है और रिलैक्स फील करती है। लड़कियां जब बिना ब्रा के होती है तो उन्हें बहुत अच्छा फील होता है लड़कियों के लिए ब्रा पहनना एक भार है। घर से बाहर जाने पर उन्हें ब्रा पहनना ही पड़ता है लेकिन लड़कियां अकेले घर में ब्रा नहीं पहनती है।

हॉट मैगजीन पढ़ना
लड़कियां सबके सामने हॉट मैगजीन नहीं पढ़ सकती है। लेकिन जब वो घर में अकेले रहती है तो हॉट मैगजीन पढ़ती है। सिर्फ हॉट मैगजीन ही नहीं बल्कि रोमान्स से भरपूर कहानियां और नॉवेल भी पढ़ती है।


[ Read More ]»

जिन औरतों में हों ये 9 आदतें ना करें उनसे विवाह

 
Image SEO Friendly

शादी मजाक नहीं है। ये एक बहुत बड़ा कमिटमेंट है। आप कभी ये नहीं चाहेंगे कि आपकी शादी की वजह से आपका जीवन नरक जैसा और असंतुष्ट हो। शादी के बंधन में बंधने से पहले ये जरूरी है कि आप मानसिक तौर पर तैयार रहें। आपको ये समझना होगा कि प्यार और शादी का रिश्ता निभाना आसान नहीं है और इसके साथ कई जिम्मेदारियां जुड़ी हुई हैं।

आपको खुद को शादी के लिए मानसिक तौर पर तैयार करने से पहले इस बात पर भी काम करना होगा कि आपने सही पार्टनर चुनी हो। आप ऐसी महिला का चुनाव करें जो आपके साथ कम्पेटिबल हो। याद रखें कि उस लड़की के साथ आप अपनी पूरी जिंदगी गुजारने वाले हैं।

कुछ महिलाओं से मिले बिना ही मना कर देना गलत है लेकिन ऐसे कुछ संकेत हैं जिन्हें देखने के बाद तो आपको हां नहीं करनी चाहिए। इस लेख में हम ऐसी महिलाओं का जिक्र कर रहे हैं जिनकी कुछ आदतें शादी के लिहाज से ठीक नहीं हैं और उन्हें अपनी जीवन संगिनी बनाने से पहले आपको सोचना चाहिए।

1. जो हर चीज के बारे में कड़वा बोले

इस तरह की महिलाएं हमेशा दुखी रहती हैं और हर चीज को लेकर नकारात्मक बातें करती हैं। ये आपके जीवन में भी लगातार नकारात्मकता भरती रहेंगी। ये काले बादल की तरह रहेंगी और आपकी जिंदगी में कभी रौशनी ही नहीं आने देगी।

2. जो सिर्फ अपने बारे में सोचे

इस तरह की लड़की को कभी आपकी चिंता ही नहीं होगी। ये बहुत मतलबी होती हैं और सिर्फ अपने बारे में सोचती हैं। इसे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कैसा महसूस कर रहे हैं। वो अपना मतलब होने पर ही दिलचस्पी लेगी।

3. जिसे सिर्फ भौतिक चीजों से प्यार हो

ये आपसे बहुत महंगे महंगे तोहफों की मांग करेगी। इस तरह की लड़कियों को तब तक आपके प्यार का एहसास नहीं होता जब तक वो प्रेम इन्हें महंगे और बड़े तोहफों के रूप में ना मिले। आप उन्हें खुश करने के चक्कर में अपनी जेब खाली कर लेंगे इसलिए सावधान रहें।

4. जो फ़्लर्ट करने के मामले में हो बहुत आगे

वो सिर्फ आपकी बन कर नहीं रहने वाली है। अगर इसे कोई दूसरा बेहतर व्यक्ति मिलता है तो वो आपको छोड़कर आगे बढ़ने से भी नहीं कतराएगी। जिसे फ़्लर्ट करना पसंद है और जो अलग अलग तरह के लोगों के साथ फ़्लर्ट करना पसंद करती है, ऐसी पार्टनर के साथ रहकर आपको कभी भी सुरक्षा की भावना महसूस नहीं हो पाएगी।

5. जो हर हफ्ते पार्टी करना चाहती हो

एक वक्त ऐसा आएगा जब आप दोनों को बड़ा होना होगा और जिम्मेदारी समझनी होगी और क्लब-पार्टी आदि को बाय बाय कहना होगा। अगर आपको ऐसा लगता है कि वो लड़की अपनी पार्टी और क्लब लाइफ से समझौता नहीं करना चाहती है तो इसका मतलब है कि वो अभी शादी के लिए तैयार नहीं हुई है।

6. मांगे कभी नहीं होंगी खत्म

वो आपसे दुनिया जहान की डिमांड करेगी और आप अगर उसकी मांगे पूरी कर भी देते हैं तब भी उससे वो संतुष्ट नहीं होगी। इस तरह की लड़कियां ये सोचती हैं कि इन्हें जो चीजें चाहिए उसके लिए इन्हें खुद ज्यादा मेहनत करने की कोई जरूरत नहीं है। इन्हें लगता है कि हर एक चीज इनके लिए इनके सामने परोसी जाए।

7. जो हमेशा आकर्षण का केंद्र बने रहना चाहती हों

इस तरह की लड़कियां कभी आपको तरक्की नहीं करने देगी। इन्हें आपकी कामयाबी से जलन होगी। ये चाहेंगी कि हमेशा लोगों के आकर्षण में सिर्फ यही बनी रहें।

8. जो हमेशा गॉसिप करे
ये हमेशा ड्रामा करने के लिए तैयार रहती हैं। यही ड्रामा आपके रिश्ते में जहर घोल देगा। जब आपकी उम्र बढ़ने लगेगी तब आप खुद चाहेंगे कि ये ड्रामा जितना सीमित हो उतना अच्छा होगा। मगर आपको पत्नी ही ड्रामा क्वीन है तो ये आपके लिए चिंता की बात है।

9. जो कमिटमेंट करने से घबराए
जाहिर है आप ऐसी पत्नी चाहेंगे जो आपके प्रति कमिटेड हो। शादी को आगे बढ़ाने के लिए कमिटमेंट बहुत जरुरी है इसलिए आपको ये ध्यान रखना है कि क्या आपकी होने वाली पत्नी इस मामले में फिट बैठती है।

[ Read More ]»

स्‍टडी-पहली नजर का प्‍यार होता है छलावा

 
Image SEO Friendly

पहली नजर के प्‍यार के बारे में तो आपने सुना ही होगा। आपके साथ भी ऐसा कई बार हुआ होगा कि आपको किसी को देखते ही उससे प्‍यार हो गया हो। आपको पहली नजर में सच्‍चे प्‍यार का अहसास जरूर हुआ हो लेकिन इस मामले में हुई रिसर्च के मुताबिक अधिकतर मामलों में ये बस आकर्षण होता है, प्‍यार नहीं।

क्‍या कहती है स्‍टडी -

जर्नल ऑफ इंटरनेशनल एसोसिएशन फॉर रिलेशनशिप रिसर्च में प्रकाशित हुई स्‍टडी में शोधकर्ताओं ने 20 की उम्र वाले 200 प्रतिभागियों के 500 डेटिंग मामलों का अध्‍ययन किया।

रिसर्च के तीन चरण-
इस स्‍टडी को तीन हिस्‍सों में बांटा गया था - ऑनलाइन सर्वे, लैबोरेट्री स्‍टडी और 90 मिनट की डेटिंग। जिन प्रतिभागियों को डेट पर जाने के लिए कहा गया था उनसे पूछा गया कि उन्‍हें पहली नजर में प्‍यार का अहसास हुआ या नहीं और क्‍या वो सामने वाले की पर्सनैलिटी को देखकर इंप्रेस हुए। शोधकर्ताओं ने प्रतिभागियों में प्‍यार के लिए जोश, इंटिमेसी और कमिटमेंट जैसी चीजों पर भी गौर किया। इससे भी उन्‍हें रिलेशनशिप की क्‍वालिटी का पता चला।

क्‍या सच में पहली नजर में प्‍यार हुआ -

आंकड़ों की मानें तो 32 प्रतिभागियों को प्‍यार का अहसास हुआ और इसमें इंटिमेसी एवं कमिटमेंट गायब थी। हालांकि, इन प्रतिभागियों को सामने वाले शख्स की पर्सनैलिटी को देखकर गजब का आकर्षण महसूस हुआ।

स्‍टडी का निष्‍कर्ष -

शोधकर्ताओं ने बताया कि पहली नजर का प्‍यार बस एक आकर्षण होता है। अधिकतर लोगों के साथ ऐसा ही हुआ है।

[ Read More ]»

पहली डेट पर क्‍या चाहती हैं लड़कियां, जानिए स्‍टडी का जवाब

Image SEO Friendly


हाल ही में हुए एक सर्वे में ये बात सामने आई है कि अपनी पहली डेट पर महिलाएं क्‍या चाहती हैं। आपने इसके बारे में कभी सोचा भी नहीं होगा कि पहली डेट के लिए भी महिलाएं कुछ खास सोच सकती हैं। स्‍टडी के अनुसार पहली डेट पर लड़कियां कंफर्टेबल फील करना चाहती हैं।

कैसे हुई स्‍टडी-

डेटिंग साइट मैच डॉट कॉम द्वारा करवाए गए सर्वे में 5 हजार से ज्‍यादा लोगों को शामिल किया गया था। ये सभी प्रतिभागी अलग इनकम ग्रुप, जाति के थे और इनकी सेक्‍स के प्रति रूचि भी अलग थी। इन लोगों से लव लाइफ, कैजुअल डेटिंग और पहली डेट के अनुभव से जुड़े सवालों के बारे में पूछा गया। 

क्‍या कहती है स्‍टडी

इस सर्वे में शामिल हुई 79 फीसदी महिलाओं ने ये बात स्‍वीकार की कि वो अपनी पहली डेट पर कंफर्टेबल फील करना चाहती हैं। पहली डेट पर महिलाओं को तारीफ सुनना भी पसंद होता है। बिल भरने, उनका इंतजार करने, मिलने पर गले लगाने और गालों पर किस करने की भी बात लड़कियों ने कही। पहली डेट पर जो चीजें बिलकुल भी बर्दाश्‍त नहीं की जाती उनमें फोन चैक करना, 15 मिनट से ज्‍यादा देर से आना, एक से ज्‍यादा ड्रिंक पीना, उनके लिए खाना ऑर्डर करना और रेस्‍टोरेंट के स्‍टाफ से बदतमीजी करना शामिल हैं। इस स्‍टडी में उन पांच चीजों के बारे में भी बताया गया जो बेहतर सेक्‍स के लिए जरूरी होती हैं। इसमें एक दूसरे की केयर करना, बात करना और प्‍यार में जोश दिखाना शामिल था। इसके अलावा किस करने और पार्टनर को ऑर्गेज्‍म तक ले जाने में माहिर होना शामिल था। इसके अलावा पार्टनर का बेवजह बहुत ज्‍यादा बोलना और पैशनेट ना होना, लड़का और लड़की दोनों को ही पसंद नहीं होता।

[ Read More ]»

एक तिहाई लोगों का ऑफिस में होता है अफेयर, इस वजह से इसे रखते हैं सीक्रेट

 
Image SEO Friendly

दिल पर किसी का जोर नहीं चलता है। आप जिस ऑफिस में काम कर रहे हैं वहां पर भी आप किसी को देखकर आकर्षित हो सकते हैं। एक सर्वे की मदद से ये बात तो साफ़ हो गई है कि ऑफिस में भी लोग रोमांस करने का मौका नहीं छोड़ते हैं। इस सर्वे के मुताबिक दफ्तर के एक तिहाई कर्मचारी साथ काम करने वाले लोगों के साथ रोमांस करते हैं।

इस सर्वे में 885 कर्मचारियों को शामिल किया गया। ये सर्वे भारत में नहीं बल्कि कनाडा के कर्मचारियों पर किया गया। कनाडा के ऑफिस में हुए सर्वे की मदद से पता चला कि वहां के कर्मचारी प्यार की तलाश में तो रहते हैं लेकिन वो इस बात को ऑफिस के किसी भी तीसरे व्यक्ति से छिपाकर रखते हैं।

एचआर से छिपाकर रखते हैं अपना प्यार -

एडीपी कनाडा ने इस सर्वे को पूरा कराया है। इस सर्वे में शामिल किये प्रतिभागियों से मिली जानकारी के अनुसार 45 फीसदी लोग अपने रोमांस को किसी ना किसी से छिपाकर रखते हैं। वहीं 27 फीसदी लोग ऐसे भी हैं जो अपने रोमांस और प्यार की खबर को ऑफिस में सबसे गुप्त रखते हैं। इस सर्वे में 37 फीसदी लोगों ने ये स्वीकार किया कि कनाडा के लोग अपने रिश्ते को ऑफिस में एचआर से छिपाकर रखते हैं।

नौकरी जाने का डर-

इस सर्वे में 40 फीसदी लोगों ने सीनियर्स और मैनेजमेंट से जुड़े लोगों की नजरों से अपने रिलेशनशिप को छिपाकर रखने की बात मानी। इसके पीछे कई लोगों ने ये कारण दिया कि ऑफिस में इस तरह के रिलेशनशिप को लेकर कोई पॉलिसी ही नहीं है। सर्वे में 31 प्रतिशत लोग ऐसे भी थे जो ऑफिस में रोमांस और रिलेशनशिप में ना पड़ने को लेकर जागरूक हैं क्योंकि वो जानते हैं कि इस कारण उनकी नौकरी भी जा सकती है।

रिश्ते के बारे में बताकर महसूस करते हैं दबाव -

83 प्रतिशत लोगों का कहना है कि वह कार्यक्षेत्र में अपने रिश्ते को लेकर खुले हुए हैं। ऑफिस में ऐसे 19 प्रतिशत लोग जो किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं और उन्होंने ये बात अपने किसी साथी को बता दी है उनका मानना है कि ये जानकारी शेयर करने के बाद उन्हें दबाव महसूस होता है।

[ Read More ]»

रात को देर से सोने वाले लोगों की सेक्स लाइफ होती है आक्रामक

 
seks-laiph

कई ऐसे फैक्टर्स हैं जो आपके रिलेशनशिप और लव लाइफ को प्रभावित करते हैं। आपके वर्कस्टाइल से लेकर सोने का तरीका भी आपके रिलेशनशिप पर असर डालता है। इस क्षेत्र में कई तरह के अध्ययन भो होते रहते हैं। हाल ही में एक स्टडी की गयी जिसमें ये कहा गया कि रात में देर से सोने वाले लोगों का रिलेशनशिप ज्यादा लंबा नहीं चल पाता है। साथ ही ये लोग अपने रिश्ते के प्रति समर्पित नहीं होते हैं। जानते हैं इस स्टडी के बारे में।

क्या कहती है स्टडी

इस स्टडी के मुताबिक जो लोग रात में देर से सोते हैं और सुबह देर से जागते हैं वो जल्दी सोने वाले लोगों की तुलना में शारीरिक संबंध बनाने के मामले में ज्यादा आक्रामक होते हैं। ये दूसरों लोगों की तुलना में ज्यादा फिजिकल रिलेशन बनाते हैं। यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो ने इस स्टडी को अंजाम दिया है। इसमें 110 पुरुष और 91 महिलाओं को शामिल किया गया था। इस अध्ययन के माध्यम से ये पता चलता है कि हमारे सोने के पैटर्न और आदत का हमारे व्यवहार पर प्रभाव पड़ता है।

देर तक जागने से छोटी होती है लव लाइफ -

इस अध्ययन से ये भी पता चलता है कि देर से सोने वाले लोग यौन संबंध के मामले में जितने आक्रामक होते हैं, वो अपने रिलेशनशिप को लेकर उतना ही गैरजिम्मेदाराना रवैया रखते हैं। नींद के इस पैटर्न वाले लोगों का संबंध ज्यादा दिनों तक नहीं टिकता है। इस तरह के लोगों के साथ रिश्ता लंबा सफर तय नहीं कर पाता है और ये रिलेशनशिप के प्रति समर्पित भी नहीं होते हैं।

इन लोगों का रिलेशनशिप रहता है बढ़िया-

वहीं दूसरी तरफ, इस अध्ययन का मानना है कि रात को जल्दी सोने और सुबह जल्दी उठने वाले लोग अपने रिलेशनशिप को लेकर संजीदा रहते हैं। इन लोगों की लव लाइफ और वैवाहिक रिश्ता लंबा चलता है।

[ Read More ]»

यदि आपका ऑफिस में चल रहा है चक्‍कर, ये हो सकते हैं साइड इफेक्‍ट

 
Image SEO Friendly

ऑफिस में अफेयर करना कभी-कभी खतरनाक होने की जगह रोमांचक भी हो सकता है। कई लोग अक्‍सर ऑफिस में कॉ-वर्कस के साथ अफेयर होने की वजह से जल्‍दी सुर्खियों में भी छा जाते हैं। आम लोग ही नहीं कई फेमस पर्सनल‍िटीज में ऑफिस अफेयर के वजह से सुर्खियों में छा चुके हैं। सबसे ज्‍यादा चर्चित ऑफिस अफेयर यूएस के पूर्व राष्‍ट्रपति बिल क्‍लिंटन और व्‍हाइट हाउस की पूर्व इंटर्न मोनिका लेविंस्‍की का रहा है। ये अफेयर उस समय का सबसे चर्चित अफेयर्स में से एक था। बाद में क्लिंटन ने इस बात को स्‍वीकारते हुए माना था क‍ि उनका ये रिश्‍ता नैतिक तौर पर सही नहीं था। लेक‍िन ऐसा जरुरी नहीं है कि ऑफिस अफेयर करना गलता होता है कई बार आपको वर्किंग प्‍लेस में भी आपका जीवनसाथी मिल जाता है।

जैसे मेलिंडा और बिल गेट्स का ही उदाहरण ले लीजिए। मेलिंडा ने 1987 में माइक्रोसॉफ्ट कॉर्पोरेशन ज्‍वॉइन किया था। यहीं उनका अफेयर बिल गेट्स से हुआ था और दोनों ने 1994 में शादी कर ली थी। जहां कुछ लोगों के ल‍िए ऑफिस अफेयर जीवन में खुशियां बिखेर देता है तो वहीं कुछ लोगों के ल‍िए जी का जंजाल भी बन जाता है। जैसे प्‍यार और शादी के साइडइफेक्‍ट्स होते हैं वहीं ऑफिस अफेयर के भी इफेक्‍ट्स जरुर होते हैं। अगर आप भी अपने ऑफिस में किसी को पसंद करते हैं तो उन्‍हें डेट पर ले जाने से पहले नीचे बताई गई बातों पर गौर जरुर फरमाइएगां।

दोनों तरफ होना चाहिए प्‍यार -

सहकर्मी से प्‍यार करने में कोई बुराई नहीं है लेकिन तभी जब वो भी आपसे प्‍यार करते हों। ऐसा हुआ तो ठीक लेकिन अगर ऐसा नहीं है तो आपको रिजेक्‍शन स्‍वीकार करने के लिए तैयार रहना चाहिए। रिजेक्‍ट करने के बाद भी किसी के पीछे पड़े रहना आपके करियर के लिए भी खतरा हो सकता है।

क्‍या ऑफिस पॉलिसी में ऐसा कुछ तो नहीं-

ऑफिस में डेटिंग करने से पहले ये जरूर जान लें कि इस मामले में आपके ऑफिस के क्‍या नियम हैं। अगर आपका अफेयर नियमों के खिलाफ है तो इससे दूर ही रहें।

निजी जीवन को ऑफिसे से अलग रखें-

ऑफिस में रोमांस करने का सबसे बड़ा नुकसान यही है कि निजी जीवन और प्रोफेशनल लाइफ को अलग रखने में दिक्‍कत होती है। हालांकि अगर आप इस मुश्किल परिस्थिति को संभालने में सफल रहे तो ऑफिस रोमांस में सफलता मिल सकती है।

ध्‍यान भटकाने से बचें-
अगर आप अपने लवर के आसपास ही बैठते हैं तो ऐसे में काम पर ध्‍यान देना मुश्किल हो जाता है। इससे ऑफिस में आपकी प्रॉडक्टिविटी भी कम हो सकती है।

ऑफिस में गॉसिप बनने के लिए तैयार हो जाएं-
अब ऑफिस में प्‍यार करेंगें तो गॉसिप भी होगी ही। आपको अपने बारे में ऐसी कई बाते सुनने को मिल सकती हैं जिन्‍हें जानकर आप हैरान हो जाएं। क्‍या आप इस सबके लिए तैयार है?

ब्रेकअप होने की स्थिति में क्‍या करें -
कई बार प्‍यार तो हो जाता है लेकिन बात ज्‍यादा दूर तक नहीं जा पाती है। ऑफिस में प्‍यार करने के फायदे और नुकसान दोनों ही हैं। ऐसे में आपको देखना है कि क्‍या इस रिश्‍ते के फेल होने के बाद भी आप उनके साथ काम कर सकते हैं या नहीं।

[ Read More ]»

ब्रेकअप के बाद लड़कियां जानें किन कामों में हो जाती हैं बिजी

Image SEO Friendly


रिलेशनशिप में आने का ही मतलब होता है कि दो लोग एक दूसरे को करीब से जान सकें। मगर ऐसा जरूरी नहीं है कि हर रिश्ता एक लंबा सफर तय कर सके और शादी जैसे पवित्र बंधन की दहलीज तक पहुंचे। कुछ मामलों में ये साथ आधे रास्ते में ही छूट जाता है। जब साथी आपकी कम्पैटिबिलिटी का नहीं मिल पाता है तो उस रिलेशनशिप से बाहर निकल जाना ही एकमात्र विकल्प बचता है।

मगर साथ में एक अच्छा समय बिताने के बाद पार्टनर से अलग होना काफी दुखद होता है। ब्रेकअप करने के बाद सबसे मुश्किल दौर उस रिश्ते से उबरने का होता है। कई मौकों पर देखा गया है कि ब्रेकअप के दर्द से बाहर निकलने में लड़कियों को लड़कों से ज्यादा समय लगता है। आज जानते हैं कि आखिर ब्रेकअप के बाद लड़कियां क्या करना पसंद करती हैं।

जासूसी-
भले ही लड़कियां ब्रेकअप करके रिश्ते से बाहर निकलना चाहती हों लेकिन वो इस बात की जानकारी रखना चाहती हैं कि आखिर उनका पार्टनर किसके साथ रिलेशनशिप में है। इतना ही नहीं, वो अपने दोस्तों और कॉमन फ्रेंड्स की मदद से उस लड़की के बारे में भी जानकारी जुटाने में लगी रहती हैं।

ब्लॉक और अनब्लॉक-

सोशल मीडिया साइट्स पर जाकर लड़कियां अपने बॉयफ्रेंड को ब्लॉक करती हैं फिर कुछ समय बाद अनब्लॉक करती हैं और देखती हैं कि उनके जीवन में क्या चल रहा है। लड़कियां ये जानना चाहती हैं कि ब्रेकअप के बाद उनके बॉयफ्रेंड की प्रतिक्रिया क्या है।

सोशल मीडिया पर एक्टिव -

आमतौर पर देखा गया है कि ब्रेकअप के बाद लड़कियां सोशल मीडिया पर कुछ ज्यादा ही एक्टिव हो जाती हैं। दरअसल वो अपने एक्स पार्टनर को दिखाना चाहती हैं कि वो दोबारा सिंगल होकर कितनी खुश हैं।

शॉपिंग का सहारा-
कई लड़कियां अपने रिश्ते के टूट जाने के गम से बाहर निकलने के लिए शॉपिंग की मदद लेती हैं। वो अपने स्ट्रेस को कम करने के लिए ऐसा करती हैं।

पार्टी और फ्लर्टिंग-
कई लड़कियां पार्टियों में जाना शुरू कर देती हैं ताकि वहां वो नए लोगों के सम्पर्क में आ सकें। वो नए नए लोगों से मिलना तथा फ़्लर्ट करना शुरू करती हैं। कई लड़कियां ये सब अपने एक्स बॉयफ्रेंड को जेलस फील कराने के लिए करती हैं।

दोस्तों का सहारा -

कुछ रिलेशनशिप ऐसे भी होते हैं जहां रिश्ते के टूट जाने का दर्द पूरी तरह से खत्म नहीं पाता है। रिलेशनशिप में बिताए अच्छे पलों को याद करके लड़कियां काफी भावुक रहती हैं। ऐसी स्थति में वो अपने दिल और दिमाग में चल रही उथल पुथल को शांत करने के लिए अपने करीबी दोस्तों की मदद लेती हैं।

[ Read More ]»

क्‍या होता है शेड्यूल सेक्‍स

 
Image SEO Friendly

सेक्‍स, न सिर्फ इमोशनली तौर पर कपल्‍स को जोड़े रखता हैं बल्कि इसके कई हेल्‍थ बेन‍िफिट्स भी हैं। एक्‍सपर्ट की मानें तो सेक्‍स करने से आप स्‍वस्‍थ रहते हैं। कई बार बिजी शेड्यूल होने की वजह से आप सेक्‍स को अवॉइड कर देते हैं जिसका असर आपके रिश्‍तें पर भी पड़ सकता हैं। लेक‍िन आजकल बिजी लाइफस्‍टाइल में सेक्‍स लाइफ का भरपूर रोमांच उठाने के ल‍िए लोग शेड्यूल सेक्‍स के कॉन्‍सेप्‍ट को फॉलो करने लगे हैं।

सेक्स शेड्यूल सुनने में बड़ा‌ अजीबोग़रीब लगता है, पर इसके कई फायदे भी हैं। शेड्यूल सेक्‍स, बिजी लाइफस्‍टाइल में भी सेक्‍स लाइफ को स्‍पाइसी बनाता हैं। आइए जानते हैं क‍ि कैसे शेड्यूल सेक्‍स आपके सेक्‍स लाइफ को बनाता है स्‍पाइसी और क्‍या हैं इसके फायदें।

ऐसे बनाएं शेड्यूल सेक्‍स का प्‍लान -

अगर आप कभी भी लॉन्‍ग डिस्‍टेंस र‍िलेशनशिप में रहे हैं तो आपने शेड्यूल सेक्‍स के टर्म को जरुर सुना होगा। इसे बनाने के ल‍िए जरुरी है क‍ि आप अपने पार्टनर के साथ मिलकर एक ऐसे समय को चुनें जब आप दोनों ही फ्री रहें और एक-दूसरे के ल‍िए समय निकाल पाएं।

कैलेंडर में ल‍िखें शेड्यूल सेक्‍स -

अगर आप सेक्‍स के डेट और टाइम को शेड्यूल कर रहे हैं तो उसे मुंह-जुबानी ना रटें बल्कि उसे नोट करें। चाहें तो इसे कैंलेंडर में ही ल‍िखकर नोट कर लें। ताकि बाकी इंपोटेंट मीटिंग की तरह आप इसे अवॉइड न करें।

साथ बिताते हैं क्वालिटी टाइम -

टेक्नोलॉजी के इस दौर में हम सब वर्चुअल हो चुके हैं। प्यार की दो बातें करने के ‌लिए लोगों के पास समय ही नहीं बचा है। ऐसे में यदि आप सेक्स शेड्यूल का पालन करेंगे तो दिन के कुछ लम्हे ज़रूर ऐसे होंगे, जहां केवल आप दोनों होंगे। साथ बिताया गया यह क्वालिटी समय आपके रिश्ते को और मज़बूत बनाएगा।

फिक्‍स होता है सेक्‍स का टाइम -
सेक्स शेड्यूल का सबसे बड़ा फ़ायदा है क‍ि आप सेक्‍स को अवॉइड नहीं कर पाएंगे। वर्ना अस्त-व्यस्त जीवनशैली और तनावपूर्ण माहौल के चलते शायद ही आपके दिमाग़ में सेक्स करने का ख़्याल भी आ पाए. सेक्स का टाइम टेबल फ़िक्स होने के चलते आप सभी चीज़ों को बगल में रखकर अपने पार्टनर के साथ अंतरंग पलों का लुत्फ़ उठाते हैं।

तैयारी के लिए मिलता है समय -
जब आप दोनों सेक्स की प्लान‍िंग कर रहे हैं तो आपके पास खुद को उन पलों को लिए तैयार करने का भरपूर समय होता है। मतलब आप अपनी सेक्‍स लाइफ को स्‍पाइसी बनाने के ल‍िए अपने ह‍िसाब से प्‍लान कर सकते हैं।

[ Read More ]»

आपके साथ आपका बॉयफ्रेंड कर रहा है ऐसा बर्ताव तो तुरंत कर लें ब्रेकअप

 
Image SEO Friendly

कोई भी रिश्ता तभी आगे बढ़ पाता है जहां एक दूसरे के प्रति सम्मान और प्यार हो। पार्टनर्स के बीच में समझदारी होना भी बहुत जरुरी है। अगर आपके और आपके बॉयफ्रेंड के बीच समझदारी और एक दूसरे के लिए इज्जत नहीं है तो रिलेशनशिप का लंबे समय तक टिक पाना मुश्किल है।

रिश्ते में तनातनी होती रहेगी और इसे लेकर आपका मानसिक तनाव भी बना रहेगा। अगर आप अपने रिश्ते को लेकर अनिश्चित हैं तो इस आर्टिकल से आपको थोड़ी मदद मिल सकती है। आज जानते हैं बॉयफ्रेंड से मिलने वाले ऐसे कौन से संकेत हैं जिनके मिलने पर आपको अपने रिश्ते को खत्म करने का निर्णय ले लेना चाहिए।

करता हो आपको कंट्रोल -

अगर आपका बॉयफ्रेंड बहुत कंट्रोल करने वाला हो तो उससे दूरी बना लेने में ही आपकी भलाई है। जब चीजें इनके मन के मुताबिक नहीं होती हैं तब ये हिंसक भी हो जाते हैं। आपके कहीं आने जाने की इन्हें पूरी जानकारी चाहिए होती है और कई बार उस पर पाबंदी भी लगा देते हैं। आप किसके साथ आना जाना कर रही हैं इसके बारे में भी वो अपडेट चाहते हैं।

आपके तौर तरीकों पर सवाल -

यदि आपके बॉयफ्रेंड को आपके कपड़े पहनने के ढंग, खाने-पीने की आदतों से एतराज है तो उसके साथ रिश्ता जितनी जल्दी खत्म किया जाए आपके लिए उतना अच्छा होगा। इस तरह के रिश्ते में आप कुछ ही समय बाद घुटन महसूस करने लगेंगे। जिस रिश्ते में किसी का नियंत्रण और दबाव हो वो लंबा सफर तय नहीं कर पाता है।

अपनी राय भी नहीं रख पाती हैं-

आप अगर आपके सारे फैसले भी आपका बॉयफ्रेंड ही ले लेता है तो ये चिंतनीय स्थिति है। अगर वो आपको बोलने नहीं देता है और दोस्तों की मौजूदगी में भी आपको मौका देने के बजाय आपकी बात काट देता है तो ऐसे शख्स का साथ छोड़ देने में ही समझदारी है।

[ Read More ]»

सेक्स के दौरान आपकी ये छोटी छोटी बेवकूफियां पार्टनर का रोमांटिक मूड कर देती है ख़राब

 
Image SEO Friendly

शारीरिक सबंध बनाना इंसानी जरुरत में शुमार है। खुशहाल दांपत्य जीवन में सेक्स अहम रोल निभाता है। मगर इंटिमेट रिलेशन बनाना चुटकियों का काम नहीं होता है। अगर आप अपने पार्टनर को इसका सुखद अनुभव देना चाहते हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरुरी है। ऐसा जरुरी नहीं है कि व्यक्ति हर काम में परफेक्ट हो। अभ्यास करते रहने के बाद ही उसमें परफेक्शन आता है और यही बात शारीरिक सबंध बनाने को लेकर भी लागू होती है। कई बार जाने अनजाने में ही सही ऐसी गलतियां हो जाती हैं जो आपके पार्टनर का रोमांटिक मूड पूरी तरह से बर्बाद कर देती है। आप भी चेक कर लें यहां दी गई लिस्ट और देखें ये गलतियां आप तो नहीं करते हैं।

बीच में काम याद दिलाना-

महिलाओं के दिमाग में हर समय घर-गृहस्थी से जुड़ी चीजें चलती रहती हैं। अगर इंटिमेट रिलेशन के समय आप अपने पार्टनर को बिजली बिल, इंटरनेट बिल, किचन में खत्म हुई चीजों की लिस्ट याद दिलाती हैं तो ये काम छोड़ दें। आपके इन सवालों को सुनकर पार्टनर का मूड जरूर ऑफ हो जाएगा। आप दोनों दिनभर अपने अपने कामों में व्यस्त रहने के बाद कुछ अच्छे पल साथ बिताने आए हैं। ऐसे में आप सिर्फ रोमांस की तरफ ध्यान दें।

टाइट फिटिंग के कपड़े -

यदि आप बेड पर टाइट कपड़े पहनकर जाते हैं तो रोमांस के समय इसे उतारने में आपके पार्टनर को गुस्सा आ सकता है। इससे उनका रोमांटिक मूड बर्बाद हो जाएगा इसलिए इंटिमेट पलों के लिए आप हल्के और ढीले कपड़े ही पहनें।

बदबूदार और गंदे अंडरगारमेंट्स -

ये आपके पार्टनर की फैंटसी ही नहीं बल्कि हाईजीन के हिसाब से भी बेहतर होगा की आप अपने अंडरगारमेंट्स साफ़ रखें। आपके इनरवियर को देखकर पार्टनर का रोमांच बढ़ना चाहिए। मगर यदि आपके अंडरगारमेंट्स गंदे और बदबूदार होंगे तो आपके पार्टनर का मूड खराब हो सकता है। इतना ही नहीं, हाईजीन का ध्यान न रखने के कारण संक्रमण का खतरा भी रहता है।

बेड पर बिखरा सामान -
घर में साफ़-सुथरा और सलीके से लगा बिस्तर देखकर सबका मन खुश रहता है। लेकिन यदि आप अपने बेड पर दुनियाभर का तामझाम फैला कर रखते हैं तो इससे आपके पार्टनर नाराज हो सकते हैं। अचानक नॉटी हरकतें करने के दौरान यदि आपके पार्टनर को कोई सामान चुभ गया तो सारी नाराजगी आप पर निकल सकती है। यदि आप उन पलों के दौरान कोई गड़बड़ी नहीं चाहते हैं तो रोज अपने बेड को सलीके से लगाएं।

रोमांस के समय सेल्फी-
कई लोगों की ये आदत होती है कि वो हर अच्छे पल को अपनी याद के तौर पर संभालकर रखने के लिए फोटो या वीडियो ले लेते हैं। मगर हो सकता है आपकी इस हरकत से आपके पार्टनर चिढ़ जाएं। इसका असर आपके लव सेशन में भी पड़ सकता है इसलिए अपनी इस आदत के बारे में जरूर सोचें।

दूसरों का उदाहरण देना -
यदि आप में लव मेकिंग के दौरान दूसरे कपल्स से तुलना करने की आदत है तो इसे सुधार लें। किसी भी पार्टनर को इस तरह दूसरे लोगों से तुलना करवाना पसंद नहीं होता है। इसका आपकी सेक्स लाइफ पर भी बुरा असर पड़ेगा।

इंटिमेट पल में बाथरूम चले जाना -
आपके पार्टनर रोमांस के फुल मूड में हैं और इस समय आप उठकर बाथरूम चले जाएं, ये उन्हें बिल्कुल अच्छा नहीं लगता है। नेचर कॉल का आना गलत नहीं है लेकिन आप बेड पर जाने से पहले वॉशरूम होकर जाएंगे तो इस स्थिति से बच सकते हैं।

रोक-टोक करना-
हो सकता है आज आपके पार्टनर कुछ नया करने के मूड में हों। मगर बीच बीच में आपके सवाल और टोका-टाकी उनका पारा गरम कर सकता है। आप इंटिमेट पलों को एंजॉय करना सीखें।

[ Read More ]»

जाने,इस तरह के लोगों के साथ कभी भी न बनाएं शारीरिक संबंध

Image SEO Friendly


यौन संबंध बनाना गलत नहीं है बल्कि ये तो इंसानी जरुरत है। मगर आप किस व्यक्ति के साथ रिलेशनशिप में हैं ये जरूर मायने रखता है। मौजूदा समय में महिलाएं काफी बोल्ड हो गयी हैं और वो अपने फैसले सोच समझकर लेना जानती हैं। लेकिन इस बात में दो राय नहीं है कि मर्दों की तुलना में औरतें ज्यादा इमोशनल होती हैं। आपको ये जरूर पता होना चाहिए कि जीवन में किस तरह के पुरुषों से दूर रहना चाहिए और उनके साथ शारीरिक संबंध बनाने की भूल नहीं करनी चाहिए। आप अपने रिश्ते को इंटिमेट पलों तक तभी लेकर जाएं जब आपको उसपर यकीन हो।

अपने बारे में जानकारी न दे-

अगर सामने वाला व्यक्ति आपको यकीन दिलाता है कि वो आपसे प्यार करता है लेकिन अपने बारे में कोई भी जानकारी देने में आनाकानी करता है तो आप सावधान हो जाएं। अगर आप उसकी कोई बात कंफर्म करने के लिए पूछती भी हैं और वो टाल जाए तो आपको ऐसे इंसान पर भरोसा नहीं करना चाहिए। इस तरह के लोग कई बार अतीत में हुई किसी घटना का बदला लेने के लिए सेक्स का सहारा लेते हैं। ऐसे लोगों के लिए आप सिर्फ खिलौना हैं।

अपनी फैंटेसी को पूरा करने वाले-

इस तरह के लोग सिर्फ शारीरिक संबंध बनाने के लिए किसी खास तरह की फिगर वाली लड़की का चुनाव करते हैं या फिर अपनी सेक्स फैंटसी को पूरा करने के लिए किसी खास पोजीशन का। इन्हें इस बात से कोई लेना देना नहीं होता है कि आपको ऐसा कुछ करना पसंद है या नहीं। ये सिर्फ अपनी शारीरिक इच्छा की पूर्ति के लिए ऐसा करते हैं।

जो 'न' सुनना पसंद न करे -

वैसे तो कोई भी इंसान अपनी पार्टनर से न सुनना पसंद नहीं करता है लेकिन यदि सामने वाला शख्स आक्रामक हो जाए और जबरदस्ती पर उतर आए तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए। ये केवल सेक्स के लिए अपना उतावलापन दिखाते हैं जिसे आप उसका पोजेसिव होना समझ लेती हैं।

जिसे सिर्फ सेक्स चाहिए-
कुछ लोग ऐसे होते हैं जो यूं तो आपसे कोई सरोकार नहीं रखेंगे लेकिन जहां उन्हें सेक्स की उम्मीद नजर आने लगेगी आप पर अपना सारा प्यार उड़ेल देंगे। आपका हर तरीके से ख्याल रखेंगे और आपकी हर बात में हामी भरेंगे। मगर शारीरिक संबंध बनाने के साथ ही इनका सारा प्यार खत्म हो जाता है। ये सिर्फ आपका फायदा उठाते हैं।

जिंदगी से परेशान -
इस तरह के लोग बताते हैं कि इनकी लाइफ में कुछ भी सही नहीं चल रहा है। करियर, नौकरी, परिवार सब जगह इन्हें परेशानियों का सामना ही करना पड़ रहा है। इसकी वजह से ये आपके साथ गलत व्यवहार भी कर देते हैं। मगर जब बात सेक्स की आती है तब इनकी सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं। उस समय सबकुछ ठीक हो जाता है। ऐसे लोग सिर्फ आपकी जिंदगी बर्बाद करने के लिए आते हैं।

दूसरों के साथ शारीरिक संबंध -
अगर आपको इस बात की भनक भी लगती है कि आपके पार्टनर का किसी दूसरे के साथ भी इंटिमेट रिलेशनशिप है तो आप उनसे दूरी बना लें। आपको STDs आदि का खतरा मोल लेने की आखिर क्या जरुरत है।

इज्जत है जरुरी -
अगर आपके जीवन में ऐसा कोई व्यक्ति है जो केवल सेक्स के लिए आपके पास आता है और दूसरे लोगों के सामने आपसे ढंग से बात तक नहीं करता है तो आपको अपनी प्रतिष्ठा को ताक पर रखकर संबंध बनाए रखने की जरुरत नहीं है।

साफ़-सफाई का ख्याल न रखने वाला -
यदि उस व्यक्ति को साफ़ सफाई में खास दिलचस्पी न हो, उसके मुंह से बदबू आती हो या फिर वो नहाने से कतराता हो तो ऐसे इंसान के साथ शारीरिक रिश्ता बनाने से पहले दो बार सोच लेना चाहिए। आप समझ सकते हैं कि उनके कपड़ों से लेकर उनके घर की बेडशीट्स कितनी गंदी हो सकती है।

जो कॉन्डोम को कहते हैं 'न'-
कुछ लोग कॉन्डोम का इस्तेमाल करने के नाम पर बिदक जाते हैं। वो बहाना बनाते हैं कि इससे उन्हें मजा नहीं आता है। मगर आपको अपनी सुरक्षा का भी ध्यान रखने की जरुरत है। भावना में न बहें और ऐसे इंसान से दूर रहें।

एकतरफा प्यार -
कोई ऐसा शख्स जिसे आप पसंद करती हैं, मगर वो नहीं करता है। आप जानती हैं कि यदि आप एक बार फिजिकल हो जाएंगी तो वो भी आपको पसंद करने लगेगा। इस तरह का शारीरिक रिश्ता बनाने से आपको बचना चाहिए। दरअसल इसमें प्यार की जगह सिर्फ जिस्मानी ताल्लुक ही बन सकेगा। इस बात की भी संभावना है कि वो आपका फायदा उठाने लगे।

केवल अपनी संतुष्टि का ख्याल -
शारीरिक संबंध में दोनों पार्टनर्स की संतुष्टि का ख्याल रखना जरुरी है। मगर आपके पार्टनर ऐसा नहीं करते हैं और सिर्फ अपनी संतुष्टि का ही ख्याल रखते हैं तो आपको विचार करने की जरुरत है।

[ Read More ]»

BDSM,दर्द, आनंद और सेक्स की अजीब दुनिया है

 
Image SEO Friendly

हर इंसान के कई चेहरे होते हैं। खासतौर पर ये इंसानों के सेक्सुअल प्रेफरेंस को लेकर काफी हद तक सही माना गया है। बंद कमरे में आंतरिक संबंध बनाते समय कई बार ये चेहरे उजागर होते हैं और तमाम प्राकृतिक नियम कायदों को तोड़ वो किया जाता है जिनसे मनोवैज्ञानिक आनंद प्राप्त होता है। कभी पार्टनर के शरीर पर शहद या बियर डाल के स्वाद लेना तो कभी चाबुक से मार के पीड़ा देने में आनंद प्राप्त करना। जी हां, हम बात कर रहे हैं BDSM की। ये टर्म आजकल काफी सुनने में मिलता है और इसके कई कम्युनिटीज भी बन गये हैं। तो आइए आपको बताते हैं की BDSM है क्या और इसके नफा नुकसान क्या है।

होता क्या है BDSM?-

90 के दशक में ये टर्म इस्तेमाल किया जाने लगा था जिसमें B/D का मतलब बंधन और शासन (Bondage and Discipline), D/S का मतलब अधिकार और समर्पण (Dominance and submission), और S/M का मतलब पीड़ा देकर आनंद महसूस करना (Sadism and Masochism) होता है। अगर इसे सेक्स के परिप्रेक्ष्य में देखे तो साधारण शब्दों में ऐसे समझा जा सकता है की अगर दो पार्टनर्स आपसी सहमती से सेक्स संबंध बनाते हैं तो इसमें एक डोमिनेंट पार्टनर होगा और दूसरा सब्मिसिव पार्टनर। डोमिनेंट पार्टनर गेम के नियम कायदे तय करेगा और सब्मिसिव पार्टनर उसका पालन करेगा। लगभग मालिक और नौकर टाइप। इसे टॉप और बॉटम पार्टनर भी कहा जाता है।

दर्द में भी मजा है-
एक आम धारणा है की BDSM का मतलब है यौन हिंसा, पर ऐसा नहीं है। आधुनिक चिकित्सा विज्ञान BDSM को बीमारी मानने से मना करता हैं। ऐसा कहा जाता है की ये एक मनोवैज्ञानिक पसंद है जिसे पार्टनर्स अंतरंग समय में करना चाहते हैं और इससे इन्हे आनंद प्राप्त होता है। इसमें आप जो चाहे कर सकते हैं पर हां, इसके लिए पार्टनर्स की स्वीकृति आवश्यक है, जोर जबरदस्ती नहीं होनी चाहिए और पीड़ा उतनी ही देनी है जितनी बर्दाश्त हो सके।

नई पोजीशन, नई स्टाइल, नया मजा -

Image SEO Friendly

BDSM वाले मनोविज्ञान के लोग संबंध बनाने के नए नए आसन ढूंढते रहते हैं या फिर नए स्टाइल की तलाश में रहते हैं। कुछ तो अपना गेटअप भी बदल लेते हैं, जैसे कोई पुरुष स्त्री का भेष बदल लेता है और स्त्री की तरह व्यवहार भी करता है। कुछ डिफरेंट कैरेक्टर्स जैसे की नर्स, टीचर, ड्रैकुला, रिंगमास्टर, जानवर आदि जैसे भेष बना कर संबंध बनाते हैं जिसमे उन्हें आनंद मिलता है। ये खुद को उस कैरेक्टर में डुबो लेते हैं और थोड़ा बहुत ड्रामा भी करते हैं। जिन्हें Sadism पसंद है वो अपने पार्टनर को कोड़े या चाबुक से मार के आनंद महसूस करते हैं। नितम्बो और छाती पर हल्के हल्के स्लैप भी करते हैं जिसे spanking कहा जाता है। एक खबर के अनुसार अमेरिका में एक व्यक्ति अपनी पत्नी के नितम्बो पर गर्म ऑमलेट रख के खाता था और इसमें उसकी पत्नी को भी आनंद प्राप्त होता था।

क्या ये कानूनी रूप से वैध है?-

कई देशो में BDSM लीगल है पर कई देशों में इसे क़ानूनी रूप से मान्यता नहीं मिली है इसलिए अगर आपके अंदर भी ऐसा कुछ करने का मन हो तो पहले पता कर लें की आप जिस मुल्क में हैं वहां BDSM कानूनी रूप से स्वीकृत है या नहीं।

एक्सेसरीज भी जरुरी है-
इसमें पार्टनर के हाथ पैर बांध दिए जाते हैं, आंखों पर पट्टियां बांध दी जाती हैं, स्टिक या चाबुक से मारा भी जाता है, कई बार हथकड़ी का भी इस्तेमाल होता है। छोटे पर पैने हिल वाले सैंडल से शरीर को दबाते हैं ताकि दर्द हो। कई दफा मुंह पर टेप चिपका दिया जाता है। अमूमन ये पार्टनर्स के डिमांड के हिसाब से आपस में तय कर लिया जाता है कि क्या करना है और उसके लिए किन चीजों का इस्तेमाल करना है।

[ Read More ]»

अपनाये यह टिप्स, बेड पर आपकी परफॉर्मेंस देखकर पार्टनर भी रह जाएगी दंग

 
Image SEO Friendly

लाइफ में जब हर काम एक ही ढर्रे से चल रहा हो तो जीवन में नीरसता आना लाजमी है। यही बात सेक्स लाइफ के ऊपर पर भी लागू होती है। बेडरूम में कपल्स एक जैसा रूटीन फॉलो करके ऊब जाते हैं और कई बार सेक्स के प्रति उनका रुझान भी कम होने लगता है। ऐसे में वो सोचते हैं कि इस स्थिति से निपटने के लिए उन्हें दवा की आवश्यकता है लेकिन ऐसा जरुरी नहीं है। अपनी सेक्सुअल परफॉर्मेंस में सुधार लाने के लिए आपको थोड़ा नयापन लाने की जरुरत है।

पार्टनर का मूड बनाएं -

आपका शारीरिक संबंध बनाने का मन है लेकिन आपके पार्टनर का मूड नहीं है तो आपकी ये जिम्मेदारी है कि आप उनका मूड सेट करें। आप उनसे ऐसी बातें कर सकते हैं जिससे वो उत्तेजक हो जाएं। आप उस मौके के हिसाब से भी अपने कपड़ों का चयन कर सकते हैं। आप उन्हें जितना कामोत्तेजित करेंगे आपको इसका रिजल्ट उतना ही अच्छा मिलेगा।

पार्टनर को करें आकर्षित -

पति पत्नी के रिश्ते में शुरूआती दौर में जितनी गर्माहट होती है, समय के साथ वो थोड़ी मद्धम होने लगती है। ऐसे में आपको ये बिल्कुल नहीं सोचना है कि आप में कोई कमी है और आपको किसी दवा की जरुरत है। रिलेशनशिप में नयापन लाने के लिए आप दोनों को ही कोशिश करनी होगी। आप अपने व्यवहार और बातों से ऐसा कर सकते हैं। इंटिमेट पल के दौरान ये याद करें कि आपके पार्टनर की कामुकता आपके किस मूव से बढ़ती है।

शर्माना छोड़े -

आप इंटिमेट पलों का आनंद तभी उठा सकते हैं जब एक दूसरे की मौजूदगी और स्पर्श से आप दोनों सहज हों। अगर बेड पर जाने के बाद भी आप के अंदर हिचक या शर्म है तो इससे पार्टनर का जोश भी ठंडा हो सकता है। आप दोनों प्लान करके किसी रात वाइल्ड सेक्स कर सकते हैं और अपने सेशन को रोमांचकारी बना सकते हैं।

मास्टरबेट से खुद का मूड बनाएं -
आपको मास्टरबेशन का ऑप्शन इसलिए दिया जा रहा है क्योंकि ये आपकी सेहत के लिए अच्छा है। इतना ही नहीं, कई एक्सपर्ट भी मास्टरबेशन की सलाह देते हैं। दरअसल ये आपके सेक्सुअल लाइफ को हेल्दी रखने में मदद करता है। आप अपनी परफॉर्मेंस के लिए दवा के भरोसे न बैठें बल्कि मास्टरबेट करके फिजिकल रिलेशन के लिए खुद का मूड बनाएं।

डाइट में लाएं सुधार -
सेक्सुअल परफॉर्मेंस बढ़ाने का दावा करने वाली दवाईयों के कुछ न कुछ साइडइफेक्ट होते ही हैं। आपको वो विकल्प अपनाने से पहले अपनी डाइट को भी बेहतर बनाने की जरुरत है। आप हेल्दी सेक्स लाइफ के लिए अपने खानपान में तरबूज, स्ट्राबेरी, बादाम, डार्क चॉकलेट आदि शामिल करें।

धूम्रपान छोड़ें -
आपको शायद ये बात मालूम होगी कि आपके स्मोकिंग की लत आपके सेक्सुअल परफॉर्मेंस को काफी प्रभावित करती है। अगर आप वाकई में किसी भी तरह की दवा से बचना चाहते हैं तो धूम्रपान छोड़कर हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाकर देखें।

[ Read More ]»

किसी लड़के को डेट करने से पहले जरूर चेक करें यह चीजें

 
Image SEO Friendly

रिश्तों का विज्ञान बहुत ही अलग होता है और उसे समझ पाना इतना भी आसान नहीं है। अमूमन देखने में आता है कि जब एक लड़की को कोई लड़का पसंद आता है तो बात आगे बढ़ाने से पहले वह अपनी बेस्ट फ्रेंड से उस बारे में डिस्कशन करती है या फिर ऐसी सहेली से सलाह लेती है, जो पहले से ही एक रिलेशन में हों। हो सकता है कि इससे आपको एक कपल रिलेशन के बारे में काफी कुछ पता चले, लेकिन वह जानकारी आपके रिश्ते के लिए भी काम करेगी, यह नहीं कहा जा सकता। क्योंकि हर व्यक्ति अलग होता है और इसलिए उसका रिश्ता भी दूसरों से हटकर होता है। हर व्यक्ति की अपनी रिश्ते से उम्मीदें व प्राथमिकताएं अलग होती हैं, इसलिए किसी अन्य व्यक्ति की सलाह पर किसी लड़के को डेट करना बिल्कुल भी ठीक नहीं है। बेहतर होगा कि आप पहले सामने वाले लड़के को जानें और उसकी क्वालिटी के बारे में पता लगाएं। अगर आपको लड़के में कुछ खास क्वालिटीज नजर आती हैं तो आप अपने रिश्ते को आगे बढ़ा सकती हैं। तो चलिए आज हम आपको ऐसी ही कुछ बातों के बारे में बता रहे हैं, जिसे आपको किसी लड़के को डेट करने से पहले जरूर चेक करना चाहिए- कमिटमेंट में रूचि

आप जिस लड़के को डेट करने के बारे में सोच रही हैं, उसके साथ अपने रिश्ते को लेकर सीरियस हैं और आप अपने रिश्ते को लॉन्ग टर्म रिलेशन बनाना चाहती हैं तो आपको इस बात पर जरूर ध्यान देना चाहिए। आपको यह जरूर देखना चाहिए कि आप जिस लड़के को डेट कर रही हैं, वह कमिटमेंट को लेकर डरता नहीं है और उसे आपको अपने जीवन का हिस्सा बनाने में कोई परेशानी नहीं है। कुछ लोग कमिटमेंट से घबराते हैं। ऐसे व्यक्ति के साथ रिश्ता आखिरी में टूटता ही है और उस समय आपको सिर्फ दुख ही होता है। इसलिए इस चीज को पहले चेक करना आपके लिए बेहतर है।

ईगो लेवल

आत्मसम्मान और ईगो में एक बहुत छोटा फर्क होता है। अमूमन लड़के अपनी ईगो को अपना आत्मसम्मान समझ लेते हैं। इसलिए अगर आप किसी लड़के के करीब जा रही हैं तो यह जरूर देखें कि कहीं वह अंहकारी तो नहीं। ऐसे लड़के कभी भी एक हैप्पी रिलेशन को डेवलप नहीं कर पाते, क्योंकि उनके लिए सिर्फ उनकी खुशी और उनकी मर्जी ही सर्वोपरि होती है। ऐसे लड़के के साथ रिश्ते में बंधकर लड़की अपनी पहचान व खुशियां खो देती हैं।

दूसरों को सम्मान देना

एक रिलेशन में सिर्फ प्यार का होना ही काफी नहीं है, बल्कि जरूरी है कि दोनों पार्टनर एक-दूसरे को उतना ही सम्मान दें। इसके लिए आप यह देखें कि सामने वाला व्यक्ति दूसरों से कैसा व्यवहार करता है और उन्हें कितना सम्मान देता है। इससे आप काफी हद तक अंदाजा लगा पाएंगी कि भविष्य में आपका रिश्ता कैसा होगा।

सीक्रेट्स रखना

किसी के सीक्रेट्स जानना इतना भी आसान नहीं है। लेकिन फिर भी आप कुछ तरीकों से इसकी पहचान कर सकती हैं। दरअसल, ऐसे कई लोग होते हैं, जो दोहरी जिंदगी जीते हैं। वह किसी और के साथ डेटिंग कर सकता है या आपको डेट करते हुए किसी दूसरी लड़की के साथ शादी कर सकता है। इसलिए सुनिश्चित करें कि आप जिस व्यक्ति के साथ डेटिंग कर रही हैं, वह आपसे छिपाकर ऐसा कोई काम ना कर रहा हो। इसका पता लगाने के लिए आप उसके व्यवहार को नोटिस कर सकती हैं। मसलन, वह आपको भीड़ भरे रेस्तरां में ले जाने से बचता है या फिर वह हमेशा अपने फोन में लॉक रखता है और आपको दो मिनट के लिए भी फोन देखने नहीं देता तो यकीनन आपको थोड़ा सतर्क हो जाना चाहिए।


[ Read More ]»

शारीरिक संबंध बनाने के बाद न करें यह काम

Image SEO Friendly

अपने पार्टनर के साथ एक हेल्दी बॉन्ड बनाना जरुरी है। ये रिश्ते को मजबूत बनाने के साथ पार्टनर के साथ जीवन के सफर को भी आसान बनाता है। रिलेशनशिप में पार्टनर के साथ इंटिमेट रिश्ता कायम करना भी एक अहम हिस्सा होता है।

मगर क्या आप जानते हैं कि बेड पर एक अच्छे ऑर्गेज़्म के बाद भी आपको कुछ बातों का ख्याल रखना चाहिए ताकि आपका इंटिमेट रिश्ता स्वस्थ भी रहे। जी हां, शारीरिक संबंध बनाने के बाद कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरुरी होता है ताकि प्राइवेट पार्ट्स स्वस्थ और साफ़ रहे और किसी तरह का संक्रमण न हो।

साबुन न लगाएं -

कई महिलाएं सेशन के बाद नहाना पसंद करती हैं। मगर इस दौरान आप साबुन का इस्तेमाल अपने वजाइनल एरिया में भूल से भी न करें। ऐसा करने से आपके प्राइवेट पार्ट की नैचुरल नमी का स्तर गड़बड़ हो जाता है जो बाद में इंफेक्शन का कारण बनता है।

अंडरगारमेंट्स न पहनें-

Image SEO Friendly

यदि आप सेक्स के बाद एक अच्छी नींद लेने की सोच रहे हैं तो आप लिंगरी पहनकर न सोएं। रात में बिना कपड़ों के सोने के कई फायदे भी बताये जा चुके हैं। दरअसल कई बार प्राइवेट पार्ट का गीलापन शरीर के कपड़े के साथ प्रतिक्रिया करता है जो इंफेक्शन की वजह बन जाता है।

न करें गीले वाइप्स का इस्तेमाल -

सेक्स के बाद आलस महसूस हो सकती है और बेड से उठने का मन नहीं करता है। ऐसी स्थिति में महिलाएं गीले वाइप्स से ही अपने प्राइवेट पार्ट्स को साफ़ कर लेती हैं। आपको इससे बचने की सलाह दी जाती है क्योंकि इन गीले वाइप्स में केमिकल होते हैं और आपके प्राइवेट पार्ट जैसी संवेदनशील जगह के लिए ये बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं हैं।

ज्यादा गर्म पानी से नहाना -

Image SEO Friendly

शारीरिक संबंध बनाने के बाद नहाना एक अच्छा ऑप्शन है मगर बहुत तेज गर्म पानी के इस्तेमाल से बचें। इससे वजाइना कम हो सकती है और संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।

यूरिन रोकना -

सेक्स करने के बाद पेशाब रोकने की गलती न करें। संबंध बनाने के बाद खासतौर से पेशाब करने के लिए जाना चाहिए। ऐसा करने की सलाह इसलिए दी जाती है क्योंकि इससे बैक्टीरिया और कीटाणु यूरिन के जरिये बाहर निकल जाते हैं और यूटीआई का खतरा नहीं रहता है।


[ Read More ]»

सेक्स लाइफ को बेहतर मजेदार बनाने के उपाय

Image SEO Friendly


क्या आप अपनी सेक्स लाइफ को ज्यादा मजेदार और उत्तेजक बनाना चाहते हैं? अगर हां, तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। लाइफ पार्टनर के साथ आपकी रिलेशनशिप ठीक-ठाक चल रही है, तो सेक्स लाइफ को नीरस क्यों बनाना। आम सेक्स से आगे भी कुछ है, जो आपकी सेक्स लाइफ को गजब का बना सकता है। शानदार सेक्सुअल लाइफ के लिए आपको अपनी जिदंगी में कई तरह के नए तरीकों को अपनाना होगा। आज हम आपको कई ऐसे तरीके बताएंगे जिनको आजमाने के बारे में शायद ही आपको कभी ख्याल आया होगा।

दरअसल, कुछ तरीकों और शरीर के कुछ विशेष अंगों में उत्तेजना को बढ़ाने की भरपूर क्षमता होती है। बशर्ते इसे सही तरीके से और सही जगह इस्तेमाल किया जाए। यह शरीर का वह हिस्से होते हैं जो साथी को उत्तेजित करने के साथ-साथ सेक्स से जुड़ी भावनाओं को चरम तक ले जाने की ताकत भी रखते हैं। यह सेक्स लाइफ को बेहतर ही नहीं, बल्कि सेक्स से जुड़े एहसासों को भी कई गुना बढ़ा देते हैं। सेक्स लाइफ को बेहतर बनाने वाले ऐसे ही कुछ तरीकों के बारे में आज हम आपके साथ चर्चा करने जा रहें हैं, तो चलिए जानते हैं इनके बारे मेें।

कुछ नया सीखने के लिए किया गया सेक्स - 

Image SEO Friendly

लंबे समय से एक रिलेशनशिप में रहने वाले कपल्स अक्सर एक्सपेरिमेंटल सेक्स (प्रयोगात्मक सेक्स) का सहारा लेते है। दरअसल, रिश्ते के शुरुआती दिनों वाला एक्साइटमेंट और कामेच्छाएं धीरे-धीरे खत्म हो जाती है और सेक्सुअल जिदंगी नीरस होने लगती है। सेक्सुअल जिंदगी में उत्साह वापस लाने के लिए कुछ नया करना जरूरी हो जाता है। इसके लिए आप नई पोजिशन को अपना सकते हैं, घर के नए कमरे में सेक्स कर सकते हैं, घर की छत पर या बालकनी या फिर कहीं और साथी के साथ सेक्स का आनंद ले सकते हैं। 

क्यों है जरूरी?
काफी अद्भुत था, ऐसा हमने पहले नहीं किया, आनंद आया। विशेषज्ञों का कहना है कि आपकी रिलेशनशिप को कम समय हुआ हो या ज्यादा,कोई फर्क नहीं पड़ता, कभी न कभी आपके मन में भी ऐसा ख्याल जरूर आया होगा। इसलिए समय-समय पर सुपर सेक्सुअल प्रयोग करते रहना जरूरी है। प्यार में पूरी तरह से डूब जाएं क्योंकि इससे आपकी रिलेशनशिप मजबूत होगी और आपसी विश्वास बढ़ेगा। अगर आपकी सेक्स लाइफ गजब की है तो साथी कभी एकस्ट्रा-मैरिटल अफेयर (शादी के बाद किसी अन्य से सेक्स सम्बन्ध) के बारे में नहीं सोचेगा।

नियमित सेक्स करना जरूरी - 

सेक्स (नेसेसरी सेक्स) लंबे समय के रिलेशनशिप में जोश बरकरार रखने के लिए जरूरी है। ये वो पल होते हैं, जो काफी खास होते हैं और यह तनाव दूर करते हैं, कैलोरी बर्न करते हैं और आप में ऊर्जा भरते हैं। हाल ही में मां बनी महिलाएं भी इस बात को मानती हैं। महिलाओं का मानना है कि मां बनने के कारण अक्सर थकान महसूस होती है। लेकिन इसके बावजूद वो पार्टनर के साथ सेक्स करते समय पूरी तरह से अपनी भागीदारी सिद्ध करने की कोशिश करती है, उनकी यही कोशिश दोनों को नजदीक लाने का अहसास दिलाती हैं। भले ही सेक्स बहुत बढ़िया न हो, लेकिन इसमें ऐसा महसूस होता है कि पार्टनर की रिलेशनशिप पहले से और मजबूत हो रही है।

क्यों है जरूरी?
सेक्स का जरूरत का संबंध सेक्स को लेकर घटती उत्सुकता, ऑर्गेज्म और सेक्सुअल लाइफ के बारे में बढ़िया महसूस करने से है। सेक्स विशेषज्ञों का कहना है कि नियमित शारीरिक नजदीकियों से रिश्ते में भावनात्मक मजबूती आती है। सेक्स को नियमित करने से पार्टनर के साथ एक खास रिश्ता कायम होता है।

छुट्टियों में किया गया सेक्स - 

नई रोमांटिक जगहों पर अक्सर लवर्स (दम्पत्ति या प्रेमी) एक-दूसरे के नए स्वभाव के बारे में जानते हैं। रोमांटिक जगहों पर बिताई हर शाम एक खास पल की तरह लगती है। छुट्टियों में पार्टनर अपनी सेक्स लाइफ में जोश वापस लाने के लिए भी सेक्स को करना पसंद करते हैं। इससे वह एक-दूसरे से ज्यादा जुड़े हुए महसूस करते हैं।

क्यों है जरूरी?
ऑफिस व घर के सभी कामों से दूर होकर, कुछ समय के लिए छुट्टियों में कहीं घूमने जाकर या आराम करने से सेक्स लाइफ बेहतर हो जाती है। कुछ समय के लिए दुनिया से दूर रहने से कपल्स (दम्पत्ति) में रोमांच और जोश की भावनाएं जाग्रत होती है। नतीजा होता है उत्तेजित करने वाले पल भी सेक्स से ज्यादा आनंद देने वाले बन जाते हैं।

बमर सेक्स - 
कभी सेक्स के दौरान किसी के अचानक कमरे में आने की आहट से घबराकर साथी फिसलकर बेड के नीचे छिप जाए या किसी अजीब घटना का होना.. जिससे सोचकर आपको शर्म आती हो। इसको ही बमर सेक्स कहते हैं। ऐसा हर किसी के साथ कभी न कभी हुआ होता है। इस तरह की घटनाएं आप हमेशा याद रखते हैं और जब भी इस बारे में सोचते हैं तो साथी के साथ के बीताएं इन पलों को याद कर रोमांचित हो जाते हैं। 

क्यों है जरूरी?
ऐसे अचानक नजदीकी भरे पल में आपको घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि इससे खुश हो और अपने पार्टनर को कसकर पकड़ लें। ऐसे पल में आप किस तरह से कार्य करते हैं, इसी से पता चलता है कि आपकी रिलेशनशिप कितनी मजबूत है? सेक्स के दौरान होने वाले इन अजीबो-गरीब पलों में आप एक-दूसरे के साथ कितने सामान्य रहते हैं, उसी से आपके बीच के तालमेल का पता चलता है।

लंबी लड़ाई के बाद सेक्स करना - 

किसी विवाद के कारण सेक्सुअल तौर पर लंबे समय से एक-दूसरे से दूर रहने के बाद के किसी सेक्सुअल गतिविधि से जुड़ना एक खुशनुमा एहसास देता है। आरोप-प्रत्यारोप के लंबे सिलसिले के बाद जब हम करीब आते हैं तो लगता है मुझे उनसे फिर से प्यार हो गया है। लड़ाई के बाद होने वाला सेक्स वैसा ही लगता है जैसा उनसे पहली बार मिलने पर हुआ था।

क्यों है जरूरी?
विशेषज्ञों का कहना है कि विवाद और झगड़े से उत्पन्न तनाव को खत्म करने का सबसे कारगर तरीका है मेक-अप सेक्स। साथ ही, यह ऐसा मौका होता है जब महिलाएं सेकसुअली उत्तेजित होती है और यह बदलाव का पुरुषों को अच्छा लगता है।

सेक्स के दौरान सेक्सी आवाजें निकालना - 

कुछ विशेषज्ञों ने इंसानों के सेक्सुअल व्यवहार पर शोध करते हुए सेक्स के दौरन इस तरह की आवाजों के कारणों को जानने का प्रयास किया। जिसमें उन्होंने पाया कि 18 से 45 साल के आयु वर्ग की सेक्सुअली एक्टिव में कुछ महिलाओं की सेक्सुअल लाइफ और उनकी आदतों को जानने का प्रयास किया है। जब महिलाओं से यह पूछा गया कि क्या वे सेक्स के दौरान इस तरह की वोक्लाइजेशन (सेक्सी आवाजें :उह, आह, आउच!) को अपने सेक्स चरमोत्कर्ष से जोड़कर देखती हैं?

तो अधिकांश महिलाओं ने इस बात का उत्तर हां में दिया, लेकिन साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यह पूरी तरह से उनका अपना सेक्सुअल अनुभव नहीं है। महिलाओं में यह ऑर्गेज्म में अधिकांशतः फोर प्ले के दौरान अधिक देखा जाता है। इस दौरान महिलाएं यौन क्रिया को बढ़ाने वाली आवाजें करती है और यह पुरुष के स्खलन के ठीक पहले और बाद में अधिक होता है। मतलब की महिलाएं ऐसी आवाजें उस वक्त अधिक निकालती है जब पुरुष अपने चरम पर होता है। सवाल उठता है क्यों? 66 फीसदी महिलाओं का कहना है कि ऐसे समय में वे अपने पार्टनर के ऑर्गेज्म को और अधिक बढ़ाने के लिए इस तरह की आवाजें निकालती है। एक तरह से वह पार्टनर को प्रेरित करती है।

क्यों है जरूरी?
पार्टनर की आत्मसंतुष्टी, तेजी लाने के लिए 92 फीसदी महिलाएं मानती है कि उत्तेजना को बढ़ाने वाली आवाजों के द्वारा वे अपने पार्टनर की आत्मसंतुष्टी को बढ़ा पाती हैं। कुछ महिलाओं का कहना है कि इस तरह की आवाजों का मतलब अपने पार्टनर को रफ्तार बढ़ाने का संकेत करना होता है। वहीं कुछ दर्द व थकान को दूर करने के लिए भी इस तरह की आवाजें निकालती है।

ऐसा नहीं है कि सेक्स में आवाजें केवल महिला और पुरुष के मिलन के दौरान निकलती है, बल्कि कई शोध के अनुसार जानवरों में भी सेक्स के दौरान  एक विशेष प्रकार की आवाज सुनाई देती है।


सेक्स लाइफ को उत्तेजक बनाती है जीभ - 
जीभ का प्रयोग कर हम अपनी किस को पैशनेट (अंतरंगत) कर सकते हैं। अंतरंगता के पलों को बढ़ाने के लिए जीभ का प्रयोग इन खास जगहों पर करना चाहिए जहां पर आपके साथी को अच्छा लगता हो। ऑगेज्म यानी की चरमआनंद को पाने के लिए फोरप्ले करना बेहद जरूरी होता है। आप सेक्स के दौरान साथी पूरी तरह से संतुष्ट करना चाहते हैं तो आप कुछ ऐसे तरीको को आजमाएं जिससे साथी के शरीर में प्यार की तरंगे उठने लगे। माना जाता है कि पैरों का अंगूठा बेहद ही संवेदनशील होता है इसके सहारे आप अपने साथी के शरीर में प्यार का अहसास जगा सकते हैं। इसके लिए आपको जीभ से पैरों से होते हुए शरीर के अन्य भागों की ओर जाना होगा। पैरों के अंगूठे के अलावा पेट की नाभि भी बेहद ही संवेदनशील हिस्सा होती है। यह भी आपके  साथी के मन में कामोत्तेजना पैदा कर सकती है। जब आप जीभ को इस हिस्से पर लगाएंगे तो आपके साथी को  धीरे धीरे उत्तेजना आना शुरू हो जाएगी।

माना जाता है कि पुरुषों को सीने पर गर्व महसूस होता है। जब महिला साथी को उनके सीने को प्यार से सहलाती हैं तो वह खुद को आत्मविश्वास महसूस करते हैं। प्यार से सहलान के अलावा आपकी जीभ भी उनके सीने में जादुई असर करती है। सेक्स करने से पहले महिला और पुरुष दोनों को ही सीना, गला, कान, नाभि व पैरों के अंगूठे जैसे संवेदनशील हिस्सों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। जीभ जब इन हिस्सों को छूती है तो शरीर में उत्तेजना का स्तर तेजी से बढ़ता है। 

इन टिप्स से आपके सेक्स जीवन में अगर आनंद आता है तो इसको करने से आप क्यों परहेज करें।

बेहतर सेक्स लाइफ के टिप्स - 
अन्य चीजों की तरह ही सेक्स भी हमारे लिए अच्छा माना जाता है। रिश्तों में आई दूरियों को कम करने लिए भी सेक्स बेहतर विकल्प के रूप में काम करता है। मगर सेक्स का पूरा आनंद लेना चाहते हैं तो आपको इस विषय में भी पूरी जानकारी प्राप्त करनी होगी। इसका सुखद अहसास महसूस करने के लिए आपको  कुछ  टिप्स अपनाने होंग। आइए जानें बेहतर सेक्स लाइफ के टिप्स के बारे में।
  • सेक्स से कुछ समय पहले ओरल सेक्स भी प्रयोग में लाया जा सकता है। लेकिन ओरल सेक्स तब ही करें जब साथी सहमत हो। 
  • महिला सेक्स के नाम से ही झिझकती है और वह इसके लिए पहल भी नहीं करती, लेकिन महिलाएं सेक्स के लिए पहल करने लगे तो सेक्स करने का आनंद आपको दोगुना हो जाता है। 
  • महिला व पुरुष दोनों को ही अपनी अपनी खुशी के बारे में मालूम होना चाहिए कि उनको किस तरह से सेक्स करने में आनंद आता है। 
  • सेक्स के लिए जरूरी नहीं कि आपका साथी हमेशा तैयार रहें। इससे पहले आपको माहौल तैयार करना होगा जिससे साथी खुद ही सेक्स के लिए तैयार हो जाए। 
  • सेक्स करने से पहले साथी के साथ  फोरप्ले करना भी जरूरी होता है। 
  • रिश्ते में प्यार लाने के लिए आपको साथी के साथ हर विषय पर बातचीत करनी चाहिए। 
अगर आप स्वस्थ हैं तो आप अपनी सेक्स जिंदगी को अच्छी तरह से व्यतीत कर पाएंगे। इसके लिए आपको पूरी नींद, व्यायाम व अच्छे खान पान को दिनचर्या में शामिल करना चाहिए।

[ Read More ]»
”go"