( वर्तिका श्रीवास्तव )
आज हम आपके लिए वेज नूडल्स रेसिपी लाए हैं। इसे चाइनीज़ नूडल्स रेसिपी भी कहते हैं। चाइनीज़ नूडल्स या बच्चों को ही नहीं बड़ों को भी भाते हैं। यही कारण है कि चाइनीज फूड लवर्स अक्सर एक दूसरे से पूछते रहते हैं। तो फिर सोच क्या रहे हैं, झटपट वेज नूडल्स बनाने की विधि नोट करें और आज ही ट्राई करें। हमें आशा है वेज नूडल्स रेसिपी आपको पसंद आएगी।
वेज नूडल्स के लिये लिए आवश्यक सामग्री-
| क्रम संख्या | नाम आवश्यक सामग्री | सामग्री मात्रा |
|---|---|---|
| 01 | नूडल्स | 100 ग्राम |
| 02 | पनीर | 01 कप (टुकड़ों में कटा हुआ) |
| 03 | गाजर | 02 कप (टुकड़ों में कटी हुई) |
| 04 | लहसुन | 01 गांठ (कटा हुआ) |
| 05 | मशरूम | 05 (महीन कटे हुए) |
| 06 | प्याज | 1/2 (कटा हुआ) |
| 07 | मूंगफली का तेल | 01 बड़ा चम्मच |
| 08 | सोया सॉस | 02 बड़े चम्मच |
| 09 | वेज स्टॉक | 02 कप |
| 10 | ऑयस्टर सॉस | 03 बड़े चम्मच |
| 11 | कॉर्नफ्लोर ( आरारोट ) | 03 बड़े चम्मच (ठंडे पानी में घुला हुआ) |
| 12 | तिल का तेल | 01 बड़ा चम्मच |
वेज नूडल्स बनाने की विधि -
- वेज नूडल्स रेसिपी के लिये सबसे पहले पैन में तेल डालकर गर्म करें। तेल गरम होने पर उसमें नूडल्स डालें और फ्राई कर लें।
- फ्राई होने पर नूडल्स को निकालकर अलग रख दें। इसके बाद तेल में प्याज, लहसुन, गाजर, मशरूम और थोड़ा सा नमक डालें और पानी सूखने तक पकाएं।
- अब सोया सॉस, ऑयस्टेर सॉस, पनीर, वेज स्टॉक डालें और उबालें। उसके बाद तिल का तेल डालकर आंच बंद कर दें।
- लीजिये, वेज नूडल्स बनाने की विधि कम्प्लीट हुई। अब आपके चाइनीज़ नूडल्स तैयार है। इसे सर्विंग प्लेट में निकालें और टोमैटो सॉस के साथ सर्व करें।
आवश्यक सुझाव-
यदि आप वेज नूडल्स बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।

