गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।
Showing posts with label रेसिपी-केक-ब्रेकरी. Show all posts
Showing posts with label रेसिपी-केक-ब्रेकरी. Show all posts

अब बनाएं घर पर कुरकुरी व मज़ेदार एगलेस कोकोनट कुकीज

coconut-cookies

 ( वर्तिका श्रीवास्तव )
अगर आपको चाय की पार्टी में कुछ बहुत ही खास कुकीज सर्व करनी हैं या फिर बच्चों को पिकनिक व स्कूल के लिए कुछ लाइट सा पैक करके देना है। तो फिर कोकोनट कुकीज की ये टेस्टी रेसिपी आपके बहुत काम आएगी। और सबसे अच्छी बात ये है कि इनमें अंडा भी नहीं डाला गया है। इसीलिए इसे वेजिटेरियन खाने वाले भी इसे बहुत शौक से खाते है।

कोकोनट कुकीज बनाने के लिए ज़रूरी सामग्री – 

क्रम संख्या नाम आवश्यक सामग्री सामग्री मात्रा
01 गेहूं का आटा एक कप
02 नारियल का बुरादा 1/4 कप, कद्दूकस किया हुआ
03 बेकिंग सोडा 1/4 चम्मच
04 मक्खन या घी तीन से चार बड़े चम्मच पिघला हुआ
05 इलायची पाउडर आधा छोटा चम्मच
06 गुड़ कद्दूकस किया हुआ आधा कप
07 काजू आधा कप
08 नारियल का दूध या पानी दो से तीन बड़े चम्मच

एगलेस कोकोनट कुकीज बनाने के लिए आवश्यक सामग्री-

  • एक बाउल में गेहूं के आटे को छान लें। अब आटे में बेकिंग सोडा, छोटी इलायची पाउडर और मक्खन या घी डालकर चम्मच से चलाकर खूब अच्छी तरह मिक्स करलें।
  • ओवन को 180 डिग्री सेंटिग्रेट या फिर 356 डिग्री फेरनहाइट पर अच्छे से प्री-हीट कर लें। और फिर आटे में नारियल का बुरादा व कद्दूकस किया हुआ गुड़ डालकर खूब अच्छे से मिक्स कर लें।
  • अब आटे में पानी या फिर दूध डालकर सारी की सारी सामग्री को हाथ से खूब अच्छी तरह से आपस में मिक्स कर लें। और फिर इस आटे की एक बड़ी सी बॉल बना लें।
  • और फिर एक ट्रे को घी या मक्खन से चिकना कर लें। और फिर आटे के इस मिश्रण में से थोड़ा सा आटा लेकर गोल करके दोनों हाथों से थोड़ा सा दबा दें मैने तो इसमें कुछ भी नहीं रखा है (अगर आप चाहे तो इसके ऊपर एक काजू या बादाम रख कर हल्के से दबा लें) इसी तरह से बाकि के सारे आटे की कुकीज बनाकर ट्रे में रखते जाएं।
  • और फिर इसके बाद ट्रे को प्री-हीटेड ओवन में रखकर बीस से पच्चीस मिनट तक कुकीज के सुनहरा होने तक बेक कर लें। और अब ट्रे को ओवन से बाहर निकाल लें। कुकीज को थोड़ा सा ठंडा होने तक एक चपटी चम्मच की सहायता से ट्रे से निकाल लें।
  • जब ये अच्छी तरह से ठंडी हो जाएं। तो फिर इनको एक जार में रखकर स्टोर करें। और जितनी ज़रूरत हो उसी के हिसाब से सर्व करें।

आवश्यक सुझाव -

यदि आप एगलेस कोकोनट कुकीज बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।



[ Read More ]»

आटे गुड़ से कुकर में बनाएं स्पंजी केक

 
kek

(वर्तिका श्रीवास्तव )
आज मैं आपके साथ गेहूं के आटे और गुड़ से बनने वाला बहुत ही स्पंजी और यम्मी केक बनाने की रेसिपी शेयर करुँगी। ये केक इतना सॉफ्ट होता हैं कि बच्चे हो या बूढ़े सभी आसानी से खा सकते हैं और इस केक को बनाने में ज्यादा पैसे भी खर्च नही होते हैं।

आटे गुड़ से कुकर में बनाएं स्पंजी केक बनाने के लिए आवश्यक सामग्री-

क्रम संख्या नाम आवश्यक सामग्री सामग्री मात्रा
01 आटा 1 कप
02 गुड़ ½ कप कद्दूकस कर ले
03 फ्रेश दही 3 टेबलस्पून
04 रिफाइंड 4 टेबलस्पून
05 दूध 5 टेबलस्पून
06 बेकिंग पाउडर ½ टीस्पून
07 बेकिंग सोडा ¼ टीस्पून
आटे गुड़ से कुकर में बनाएं स्पंजी केक सजानें के लिए
क्रम संख्या नाम आवश्यक सामग्री सामग्री मात्रा
01 खरबूजे के बीज 1 टेबलस्पून
02 काजू 4 से 5 बारीक कटे हुए
03 बादाम 4 से 5 बारीक कटे हुए
04 पिस्ता 4 से 6 बारीक कटे हुए

आटे गुड़ से कुकर में बनाएं स्पंजी केक बनाने की विधि -

  • केक बनाने के लिए सबसे पहले केक मोल्ड को बटर या घी से ग्रीस कर ले। मैंने केक बनाने के लिए 6 इंच का मोल्ड लिया हैं आप इससे थोड़ा बड़ा मोल्ड भी ले सकते हैं। फिर एक चम्मच आटे को केक मोल्ड में डालकर चारो तरफ फैला ले जिससे हमारा आटा मोल्ड पर चिपक जाये और जो एक्स्ट्रा आटा मोल्ड के अन्दर रह गया हैं उसको झाड़कर निकाल ले।
  • एक कुकर के अन्दर स्टैंड रखकर ढक्कन की रबड़ और सीटी निकालकर ढक्कन को कुकर के ऊपर से ढककर 10 से 12 मिनट मीडियम आंच पर प्रीहीट होने रख दे।
  • अब एक बाउल में गुड़, रिफाइंड और दही डालकर तीनो चीजों को हैण्ड मिक्सर से अच्छे से मिक्स कर ले। हमे इन्हें तब तक मिक्स करना हैं जब तक गुड़ मेल्ट नही हो जाता।
  • जब गुड़ मेल्ट हो जाएं फिर बाउल के ऊपर बारीक छलनी रखकर इसमें आटा, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा डालकर छान ले। ऐसा करने से केक बहुत अच्छा बनता हैं इन सभी चीजों को भी आपस में अच्छे से मिक्स कर ले।
  • मिक्स करने पर हमारा बेटर बहुत गाढ़ा हो जायेंगा अब इसमें दूध को थोड़-थोड़ा डालकर मिक्स करते हुए पतला बेटर बनाकर तैयार कर ले।
  • अगर आपको बेटर गाढ़ा लग रहा हैं तो आप इसमें एक टेबलस्पून दूध डालकर बेटर को पतला कर सकते हैं बेटर बहुत ज्यादा पतला भी नही होना चाहिए।
  • हमारा बेटर एकदम तैयार हैं बेटर को केक मोल्ड में डालकर टेप कर ले जिससे कोई एयर बबल्स ना रह जाएं।
  • अब बेटर को खरबूजे के बीज और कटे हुए ड्राई फ्रूट्स से सजा ले खरबूजे के बीज ऑप्शनल हैं आप चाहे तो ना डाले।
  • हमारा कुकर भी प्रीहीट हो गया हैं अब कुकर में केक मोल्ड को सावधानी से रख ले। ढक्कन की सीटी और रबड़ निकालकर कुकर को बंद कर दे। स्लो आंच पर बेटर को 30 से 35 मिनट बेक कर ले।
  • 30 मिनट बाद केक को चेक कर ले केक में टूथपिक या छूरी डालकर देखे अगर ये क्लीन निकल रही हैं तो केक बेक हो चूका हैं (अगर छूरी डालने पर बेटर चिपक रहा हैं तो केक को 5 मिनट और बेक कर ले।)
  • फिर गैस को बंद कर दे और मोल्ड को कुकर से निकालकर ठंडा होने दे। जब हमारा केक अच्छे से ठंडा हो जाएं फिर छूरी को मोल्ड के किनारों पर घुमा ले जिससे केक आसानी से निकल जाएं।
  • अब मोल्ड के ऊपर प्लेट को रखकर सावधानी से मोल्ड को पलटकर केक को निकाल ले हमारा केक बनकर तैयार हैं। ये खाने में बहुत स्वादिष्ट होता हैं आप भी आटे और गुड़ से बना ये यम्मी केक बनाकर ज़रूर खाएं। 

आवश्यक सुझाव -

  • बेटर में दूध को थोड़ा-थोड़ा करके ही डाले अगर आप दूध को एक साथ डाल देगे तो बेटर में लम्स पड़ जाएगे।
यदि आप आटे गुड़ से कुकर में बनाएं स्पंजी केक बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।



[ Read More ]»

बनाये आटे और गुड़ के हेल्दी बस्किट्स

heldee-biskits


(वर्तिका श्रीवास्तव )
बिस्किट्स एक ऐसा स्नैक्स हैं जो सभी को पसंद होता हैं। आज मैं आपको हेल्दी बिस्किट्स बनाना बताऊंगी। जिसको हम घर पर बहुत ही आसानी से बनाकर खा सकते हैं। आप इन बिस्किट्स को 20 से 30 दिन के लिए स्टोर करके रख सकते हैं।

आटे और गुड़ के हेल्दी बिस्किट्स बनाने के लिए आवश्यक सामग्री-

क्रम संख्या नाम आवश्यक सामग्री सामग्री मात्रा
01 आटा 150 ग्राम
02 गुड़ 150 ग्राम (छोटे टुकड़ो में काट ले)
03 दूध 4 टेबलस्पून
04 देसी घी 5 टेबलस्पून
05 सूजी 45 ग्राम
06 नारियल का बुरादा ¼ कप
07 छोटी इलायची पाउडर 1 टीस्पून
08 बेकिंग पाउडर 1 टीस्पून
09 बादाम 2 टेबलस्पून बारीक कटे हुए

आटे और गुड़ के हेल्दी बिस्किट्स बनाने की विधि -

  • आटे गुड़ के बिस्किट्स बनाने के लिए सबसे पहले आटे और सूजी को छान ले। फिर एक भगोने में गुड़ और देसी घी, दूध डालकर भगोने को गैस पर रख ले और तेज़ आंच पर गुड़ को चलाते हुए मेल्ट कर ले।
  • जब गुड़ मेल्ट हो जाएं फिर गैस को बंद कर दे और गुड़ को थोड़ा ठंडा होने के बाद बारीक छलनी में छान ले जिससे गुड़ में कोई गंदगी हो तो निकल जाएं।
  • अब एक बाउल में आटा, सूजी, बेकिंग पाउडर, नारियल का बुरादा, छोटी इलायची पाउडर और कटे हुए बादाम डालकर हाथ से अच्छी तरह मिक्स कर ले।
  • उसके बाद मेल्ट किये हुए गुड़ को आटे में डाल ले और इसका एक सॉफ्ट डो बना ले।
  • अब ओवन को 5 मिनट के लिए 180 डिग्री पर प्रीहीट कर ले।
  • फिर डो से छोटी-छोटी लोई लेकर बॉल बना ले फिर दुसरे हाथ की हथेली से दबा दे। जिससे ये चपटा हो जाएं इसके बाद छुरी से बिस्किट्स के ऊपर लम्बे कट लगा ले।
  • कट को बिस्किट्स के अन्दर तक ना लगाएं इस तरह से सारे बिस्किट्स बनाकर तैयार कर ले और ट्रे में रख ले।
  • 5 मिनट बाद ओवन में बिस्किट्स की ट्रे रख ले और ओवन को 170 डिग्री पर 10 मिनट के लिए बिस्किट्स को बेक कर ले।
  • 10 मिनट बाद बिस्किट्स को चेक कर ले अगर आपके बिस्किट्स का कलर हल्का गोल्डन ब्राउन हो रहा हैं तो बिस्किट्स को 2 से 3 मिनट और बेक कर ले जब बिस्किट्स अच्छे गोल्डन कलर के हो जाएं फिर ट्रे को ओवन से निकाल ले।
  • जब ये बिस्किट्स ठंडे हो जाएं तो इनको किसी एयर टाइट कंटेनर में भरकर स्टोर कर ले और महीना भर रखकर खाएं।

आवश्यक सुझाव -

यदि आप आटे और गुड़ के हेल्दी बिस्किट्स बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।

[ Read More ]»

ओट्स के हेल्दी चॉकलेट कुकीज़ अब बनाये कड़ाही में


chokalet-cookies


 (वर्तिका श्रीवास्तव   )
कढ़ाई में आपको मैं ओट्स के हेल्दी कुकीज़ बनाना बताऊंगी। जिसको आप शाम में चाय के साथ खा सकते हैं और बच्चो को भी घर पर हेल्दी कुकीज़ बनाकर खिला सकते हैं।

ओट्स के हेल्दी चॉकलेट कुकीज़ बनाने के लिए आवश्यक सामग्री-

क्रम संख्या नाम आवश्यक सामग्री सामग्री मात्रा
01 ओट्स

½ कप
02 मैदा 120 ग्राम( मैदे को छान ले)
03 बटर 100 ग्राम
04 पिसी हुई चीनी 80 ग्राम
05 कोको पाउडर 3 टेबलस्पून
06 बेकिंग सोडा ½ टीस्पून
07 बेकिंग पाउडर 1 टीस्पून

ओट्स के हेल्दी चॉकलेट कुकीज़  कोट करने के लिए-

  • ओट्स ज़रुरत अनुसार
  • दूध 3 टेबलस्पून

ओट्स के हेल्दी चॉकलेट कुकीज़ बनाने की विधि -

  • ओट्स चॉकलेट कुकीज़ बनाने के लिए एक बड़े बाउल में पिसी हुई चीनी और बटर डालकर दोनों को हैण्ड विस्कर या इलेक्ट्रॉनिक बीटर से फ्लफी होने तक बीट कर ले।
  • उसके बाद इसमें ओट्स, कोको पाउडर, बेकिंग सोडा, बेकिंग पाउडर और मैदा डालकर सारी चीजों को हाथ से अच्छे से मिक्स करते हुए इसका डो बना ले। आपको डो बनाने के लिए दूध डालने की ज़रुरत नही हैं बिना दूध के इसका डो बन जाएंगा।
  • डो बनाने के बाद एक कढ़ाई में स्टैंड रख ले और कढ़ाई को ढककर 10 मिनट प्रीहीट होने के लिए रख ले।
  • अब डो से निम्बू के साइज़ का डो लेकर इसकी बॉल बना ले। फिर इसको हथेली से हल्का सा प्रेस कर दे और प्लेट में रख ले।
  • इसी तरह से सारे कुकीज़ बनाकर रख ले। फिर एक प्लेट को बटर या ऑइल लगाकर ग्रीस कर ले। अब 3 टेबलस्पून दूध में ब्रश को भिगोकर एक कुकीज़ के ऊपर इस दूध वाले ब्रश को लगा ले और इस कुकीज़ को ओट्स में कोट करने के लिए जिस साइड पर दूध को ग्रीस किया हैं उस साइड से कुकीज़ को ओट्स में डाल ले।
  • इससे कुकीज़ पर ओट्स अच्छी तरह से लग जाएंगे। फिर इस कुकीज़ को ग्रीस की हुई प्लेट पर रख ले।
  • इसी तरह से एक-एक करके सारे कुकीज़ को दूध से ग्रीस करके ओट्स में कोट करके प्लेट में कुकीज़ को थोड़े-थोड़े गैप पर रख ले। (अगर आपकी प्लेट में सारे कुकीज़ नही आ रहे हैं तो दूसरी प्लेट में रख ले)
  • 10 मिनट बाद प्रीहीट कढ़ाई में इस कुकीज़ प्लेट को स्टैंड के ऊपर रखकर कढ़ाई को ढक दे और मीडियम फ्लेम पर कुकीज़ को 22 से 25 मिनट बेक कर ले। (कुकीज़ को आप 15 से 20 मिनट में चेक भी कर सकते हैं)
  • तय समय बाद कुकीज़ को देख ले। आपके कुकीज़ पर बहुत अच्छे से क्रेक आ जाएँगी इसका मतलब हैं आपके कुकीज़ बहुत बढ़िया से बेक हुए हैं।
  • फिर प्लेट को कढ़ाई से बाहर निकाल ले और बचे हुए कुकीज़ को भी इसी तरह से बेक कर ले।
  • कुकीज़ को ठंडा होने के बाद एयर टाइट कंटेनर में भरकर रख ले।
आवश्यक सुझाव -
  • अगर आपके पास बटर नही हैं तो आप इसकी जगह घी भी ले सकते हैं।
यदि आप ओट्स के हेल्दी चॉकलेट कुकीज़ बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।


[ Read More ]»

बहुत ही हेल्दी व स्वादिष्ट है रागी के आटे कुकीज़

 
aate-kukeez


( वर्तिका श्रीवास्तव )
आज मैं आपको हेल्दी कुकीज़ बनाने की बहुत ही इंटरेस्टिंग रेसिपी बताऊंगी। जिसको हम रागी के आटे से बनाएंगे। रागी का आटा बहुत ही पौष्टिक होता हैं। ये कोलेस्ट्रोल को बढ़ने नही देता हैं। हमेशा नार्मल ही रखता हैं। बहुत से लोग रागी के आटे की रोटी बनाकर खाते हैं। लेकिन मैं आपको इसके कुकीज़ बनाना बताऊंगी जो बेहद टेस्टी होते हैं।

रागी के आटे कुकीज़ बनाने के लिए आवश्यक सामग्री-

क्रम संख्यानाम आवश्यक सामग्रीसामग्री मात्रा
01रागी फ्लौर 50 ग्राम
02मैदा 2 टेबलस्पून
03घी 80 ग्राम (घी रूम टेम्प्रेचर पर होना चाहिए)
04पिसी हुई चीनी 50 ग्राम
05बेकिंग पाउडर ¼ टीस्पून
06बेकिंग सोडा ¼ टीस्पून से कम
07दूध 1 या ½ टेबलस्पून
08हरी इलायची पाउडर ¼ टीस्पून

रागी के आटे कुकीज़ सजाने के लिए

  • काजू- ज़रुरत अनुसार काट ले

 रागी के आटे कुकीज़ बनाने की विधि -

  • रागी कुकीज़ बनाने के लिए सबसे पहले एक मिक्सिंग बाउल में घी और पिसी हुई चीनी डालकर हैण्ड विस्कर से दोनों को फ्लफी और घी, पिसी हुई चीनी का कलर लाइट होने तक मिक्स कर ले।
  • जब आपकी पिसी हुई चीनी खूब अच्छे से घी में मिक्स होकर इनका कलर लाइट हो जाएं, तब इसमें मैदा, रागी फ्लौर, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा, छोटी इलायची पाउडर और साथ में दूध डालकर हाथ से अच्छी तरह से मिक्स करते हुए डो बना ले।
  • अब एक बेकिंग ट्रे पर थोड़ा सा घी लगाकर इसको चिकना कर ले। फिर ओवन को 180 डिग्री पर 10 मिनट के लिए प्रीहीट होने रख दे।
  • उसके बाद आप कुकीज़ बना ले डो से थोड़ा सा पोर्शन लेकर इसकी बॉल बनाकर हाथ से हल्का सा प्रेस कर दे।
  • और फिर ग्रीस की हुई बेकिंग ट्रे पर रख ले। इसी तरह से आपकी ट्रे में जितने कुकीज़ आएं उन सभी को गेप देते हुए रख ले।
  • फिर जो डो बच जाएं उस डो से कुकीज़ बनाने के लिए पहले बेच के कुकीज़ को बेक होने के बाद कुकीज़ बनाकर बेक कर ले।
  • कुकीज़ जब बन जाएं, तब उनपर कटे हुए काजू को डालकर हल्का सा प्रेस कर दे। जिससे काजू कुकीज़ पर चिपक जाएं और 10 मिनट बाद प्रीहीट ओवन में कुकीज़ ट्रे को रखकर 180 डिग्री पर 15 मिनट के लिए बेक कर ले।
  • 15 मिनट बाद ट्रे को ओवन से बाहर निकालकर रख ले और कुकीज़ को ठंडा हो जाएं के बाद किसी एयर टाइट कंटेनर में भरकर रख ले।
आवश्यक सुझाव -
  • विभिन्न प्रकार के ओवन में बेक होने का समय भी अलग होता है, इसलिये पहले बिस्किट को बेक करने के लिये कम समय दीजिये, इसके बाद चैक करते हुये समय आगे बढा़इये, और बिस्किट्स को पूरी तरह बेक होने तक समय दीजिये।
  • अगर आपका डो सख्त हो रहा हैं तो इसमें थोड़ा सा दूध और मिला ले और अगर डो पतला हो गया हैं तो फिर इसमें थोड़ा सा मैदा मिला ले। लेकिन ध्यान रहे कुकीज़ का डो ना तो ज़्यादा टाइट बनाएं और ना ही ज़्यादा सॉफ्ट।
  • सजाने के लिए आप काजू की जगह जो भी ड्राई फ्रूट्स आपको पसंद हो उससे सजा सकते हैं।
  • अगर आप कुकीज़ को कढ़ाई में बेक करना चाहते हैं तो इसके लिए कढ़ाई में स्टैंड रखकर कढ़ाई को 10 मिनट मीडियम टू लो आंच पर प्रीहीट कर ले। उसके बाद प्रीहीट कढ़ाई में कुकीज़ ट्रे या प्लेट को रखकर मीडियम आंच पर 20 मिनट बेक कर ले।
  • मैदे की जगह आप गेहूं का आटा भी डाल सकते हैं।  
यदि आप रागी के आटे कुकीज़ बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।

[ Read More ]»

अजवायन कुकीज कैसे बनाये

 
ajavaayan

( वर्तिका श्रीवास्तव )
अजवाइन के ये नमकीन कुकीज़ आप सभी को और बच्चो को बहुत पसंद आएंगे। मैं आपको कुकीज़ को बिना दूध और बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा के बनाना बताऊंगी। इन सभी चीजों के बिना भी आपके कुकीज़ एकदम क्रंची और टेस्टी बनेगे। 18 से 20 मिनट में आपके अजवाइन कुकीज़ माइक्रोवेव में बनकर तैयार हो जाएंगे।

अजवायन कुकीज बनाने के लिए आवश्यक सामग्री-

क्रम संख्या नाम आवश्यक सामग्री सामग्री मात्रा
01 मैदा (200 ग्राम)
02 मक्खन (125 ग्राम)
03 पाउडर चीनी 1/4 कप (2- 4 टेबल स्पून )
04 दूध 1/4 कप
05 अजवायन 1 छोटी चम्मच ऊपर तक भरी हुई
06 नमक आधा छोटी चम्मच
अजवायन कुकीज बनाने की विधि -
  • मैदा को किसी बड़े प्याले में डाल लीजिये, चीनी, अजवायन, नमक और मेल्टेड मक्खन डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लीजिये, 2 -3 टेबल स्पून दूध डालिये और मिक्स कीजिये, अगर आटा सूखा दिखाई दे रहा है तब 1 -2 टेबल स्पून दूध डालकर और मिलाइये और मिक्स करते हुये आटे को इकठ्ठा कर लीजिये. आटे को 20 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये, आटा फूल कर सैट हो जायेगा।  कुकीज बनाने के लिये आटा तैयार है
  • बोर्ड पर थोड़ा सा सूखा मैदा डालकर चारों ओर फैलाइये, कुकीज का आटा इस सूखे आटे के ऊपर रखकर गोल आकार दीजिये और हाथ से दबाकर थोड़ा सा बड़ा कर लीजिये, बेलन की सहायता से आधा सेंमी की मोटाई में शीट बेलकर तैयार कर लीजिये. कुकीज काटने के लिये कुकीज कटर या बोटल का ढक्कन या कोई कटोरी या ग्लास लिया जा सकता है
  • कुकीज कटर को सूखे आटे में डिप करके, बेली गई शीट पर रखिये और दबाइये और कुकीज कट जाती है सारी शीट से कुकीज काट कर ट्रे में थोड़ी थोड़ी देर पर लगा कर रखिये, जो आटा कुकीज काटने के बाद बचता है उसे इकठ्ठा करके गोल कीजिये और बेल कर कुकीज काट कर ट्रे में लगा लीजिये

अब आप अजवायन  कुकीज को बेक कीजिये-

ओवन को 180 डि. से. पर प्री हीट कीजिये. कुकीज से भरी ट्रे को ओवन में रखिये और ओवन को 180 डि. से. पर 10 मिनिट के लिये सैट कर दीजिये, 10 मिनिट बाद ओवन से कुकीज निकालिये और चैक कीजिये, यदि कुकीज हल्की ब्राउन है, तब उन्हैं, 2-5 मिनिट तक चैक करते हुये, गोल्डन ब्राउन होने तक बेक कर लीजिये

आवश्यक सुझाव -

  • विभिन्न प्रकार के ओवन में बेक होने का समय भी अलग होता है, इसलिये पहले बिस्किट को बेक करने के लिये कम समय दीजिये, इसके बाद चैक करते हुये समय आगे बढा़इये, और बिस्किट्स को पूरी तरह बेक होने तक समय दीजिये।
  • कुकीज के लिये साल्टेड बटर ले रहे हैं तब नमक डालने की आवश्यकता नहीं है
यदि आप अजवायन कुकीज बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।


[ Read More ]»

जिंजर नट्स कुकीज़ कैसे बनाये

ginger-nuts


 ( वर्तिका श्रीवास्तव )
जिंजर नट्स एक बहुत ही स्पेशल कुकीज होती है ये सबको बहुत ही जयादा पसंद आती  है इनको बनाना भी ही आसान होता है हम इनको मीठी या नमकीन दोनों तरह से बना सकते है हम इनको शाम की चाय के साथ परोस सकते है तो आईए आज हम और आप मिलकर जिंजर कुकीज बनाते है। 

जिंजर नट्स कुकीज़ बनाने के लिए आवश्यक सामग्री-

क्रम संख्या नाम आवश्यक सामग्री सामग्री मात्रा
01 मैदा (150 ग्राम)
02 ब्राउन खाड़ (100 ग्राम)
03 मक्खन (50 ग्राम)
04 गोल्डन सीरप 2 टेबल स्पू
05 पाउडर चीनी 1 टेबल स्पून
06 जिंजर पाउडर 1 छोटी चम्मच
07 बेकिंग पाउडर 1/2 छोटी चम्मच
08 बेकिंग सोडा 1/4 छोटी चम्मच
09 लौंग 4 पीस
10 छोटी इलाइची 4 पीस
11 जायफल 2 पिंच

जिंजर नट्स कुकीज़  बनाने की विधि -

  • किसी बड़े प्याले में मक्खन को मेल्ट करके ले लीजिये, मक्खन में खाड़ और गोल्डन सीरप डालकर अच्छी तरह मिक्स करते हुये फ्लफी होने तक फैंट लीजिये। 
  • मैदा में बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और जिंजर पाउडर को मिक्स करके छलनी से 2 बार छान लीजिये। 
  • छोटी इलाइची को छील कर, लोंग और जायफल सभी को मिक्स करके पाउडर बना लीजिये। 
  • मक्खन और खाड़ के मिश्रण में मैदा का मिश्रण और पाउडर मसाले डालकर अच्छी तरह मिक्स होने तक मिलाइये, इस मिश्रण को सख्त गुथे आटे की तरह तैयार करना है, यदि यह मिश्रण सूखा लग रहा है तब मिश्रण में 2 - 3 छोटी चम्मच दूध डालकर मिला लीजिये और मिश्रण को सख्त आटा जैसा गूंथ कर तैयार कर लीजिये. जिंजर नट्स बनाने के लिये मिश्रण तैयार है। 

  • बेकिंग ट्रे में थोड़ा मक्खन लगाकर चिकना कर लीजिये. मिश्रण को 12 बराबर के टुकड़ों में तोड़ लीजिये, एक तोड़ा हुआ मिश्रण उठाइये और गोल कर लीजिये, सारे गोले बनाकर ट्रे में लगा लीजिये, अब एक गोला उठाइये और हथेली पर रखकर चपटा कुकीज का आकार दीजिये और वापस ट्रे में लगा लीजिये, सारे गोले चपटे करके ट्रे में थोड़ी दूर दूर पर लगा दीजिये। 
  • ओवन को 180 डि. सेग्रे पर प्रीहीट कर लीजिये, कुकीज को बेक करने के लिये ओवन में रखिये, ओवन को 180 डि. सेग्रे. पर 10 मिनिट के लिये सैट करके ओन कर दीजिये।  10 मिनिट बाद कुकीज को चैक कीजिये अगर आप महसूस करते हैं कि कुकीज बेक नहीं हुये है तब कुकीज को 2 मिनिट के लिये और बेक कीजिये, फिर चैक कीजिये, अगर अब भी कुकीज पूरी तरह से बेक नहीं हुये हैं तब और 2 मिनिट के लिये कुकीज को बेक कर लीजिये. 10-14 मिनिट में कुकीज बेक हो जाते हैं(अलग अलग ओवन में थोड़ा समय का अन्तर आ जाता है)। 
  • जिंजर नट्स बेक हो कर तैयार हो गये हैं, इन्हैं ट्रे से उठाकर, जाली पर रख कर ठंडा कर लीजिये, और पूरी तरह ठंडा होने के बाद जिंजर नट्स खाने के लिये तैयार है।  जिंजर नट्स एअर टाइट कन्टेनर में भरकर रख लीजिये और 2 महिने तक कन्टेनर से जिंजर नट्स निकालिये और खाइये। 

आवश्यक सुझाव -

विभिन्न प्रकार के ओवन में बेक होने का समय भी अलग होता है, इसलिये पहले बिस्किट को बेक करने के लिये कम समय दीजिये, इसके बाद चैक करते हुये समय आगे बढा़इये, और बिस्किट्स को पूरी तरह बेक होने तक समय दीजिये।

यदि आप जिंजर नट्स कुकीज़ बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।


[ Read More ]»

शहद और ओट्स की हेल्दी कुकीज़

heldee-kukeez


 ( वर्तिका श्रीवास्तव )
आज मैं आपको हनी (शहद) और ओट्स की कुकीज़ बनाना बताऊंगी। जिनका स्वाद बहुत स्वादिष्ट होता हैं और इनको हम ओवन में बनाएंगे। जिससे इनको बनाने में बहुत ही कम समय लगेगा। जब आप इन कुकीज़ को बनाओगे तो आपका मन करेगा कि इनको जल्दी से बनाएं और जल्दी से खाएं।क्यूंकि आपसे वेट ही नही होना, इतने टेस्टी कुकीज़ देखकर मन करेगा, जल्दी से खाने का तो इनको ओवन में बनाएंगे जो जल्दी से रेडी हो जाएंगे।

शहद और ओट्स की हेल्दी कुकीज़ बनाने के लिए आवश्यक सामग्री-

क्रम संख्या नाम आवश्यक सामग्री सामग्री मात्रा
01 मैदा 125 ग्राम
02 ओट्स 100 ग्राम
03 ब्राउन शुगर 100 ग्राम
04 बटर 100 ग्राम (बटर रूम टेम्प्रेचर पर होना चाहिए)
05 शहद (हनी) 70 ग्राम
06 किशमिश 50 ग्राम
07 डार्क चॉकलेट कंपाउंड 75 ग्राम बारीक काट ले
08 अखरोट 50 ग्राम छोटा-छोटा काट ले
09 वनिला एसेंस या छोटी इलाइची 1 टीस्पून
10 बेकिंग पाउडर 1 टीस्पून
11 दालचीनी का पाउडर ¼ टीस्पून

शहद और ओट्स की हेल्दी कुकीज़  बनाने की विधि -

  • हनी ओट्स कुकीज़ बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में मैदे को छानकर डाल ले। फिर इसमें बेकिंग पाउडर, ओट्स, अखरोट, किशमिश डालकर सब चीजों को चम्मच से मिक्स करके रख ले।
  • अब एक दूसरे बड़े बाउल में बटर और ब्राउन शुगर डालकर दोनों को हैण्ड विस्कर से या चम्मच से फ्लफी होने तक अच्छी तरह से मिक्स कर ले।
  • फिर इसमें वनिला एसेंस और शहद डालकर दोनों को भी मिक्स कर ले। उसके बाद दालचीनी का पाउडर डालकर मिक्स कर ले।
  • और अब इस बाउल में मैदा और ओट्स का मिक्सचर (जिसमे आपने सारी चीज़े मिक्स करके रखी हुई हैं) डालकर डार्क चॉकलेट जिसको आपने काटकर रखा हैं उसको भी डाल ले। इसको हाथ से अच्छी तरह से मिक्स करते हुए इसका डो बना ले।
  • उसके बाद एक बेकिंग ट्रे पर सिलिकॉन शीट बिछा ले। अब डो से थोड़ा सा मिक्सचर लेकर इसकी बॉल बनाकर हाथ से प्रेस कर दे। ये आपके गोल शेप में कुकीज़ बन जाएंगे। फिर इस कुकीज़ को बेकिंग ट्रे पर रख ले।
  • और इसी तरह से कुकीज़ बनाकर थोड़ी-थोड़ी गेप में कुकीज़ को रखते रहे कुकीज़ बनाने से पहले ओवन को 10 मिनट के लिए 170 डिग्री सेंटीग्रेट पर प्रीहीट होने के लिए रख दे।
  • 10 मिनट बाद प्रीहीट ओवन में बेकिंग ट्रे को मिडिल रेक पर रख दे और कुकीज़ को 170 डिग्री सेंटीग्रेट पर 12 मिनट के लिए बेक कर ले।
  • फिर ट्रे को ओवन से बाहर निकाल ले फिर कुकीज़ को ठंडा होने के बाद एयर टाइट कंटेनर में भरकर रख ले और 8 से 10 दिन तक इसको आराम से रखकर खाएं।

आवश्यक सुझाव -

विभिन्न प्रकार के ओवन में बेक होने का समय भी अलग होता है, इसलिये पहले बिस्किट को बेक करने के लिये कम समय दीजिये, इसके बाद चैक करते हुये समय आगे बढा़इये, और बिस्किट्स को पूरी तरह बेक होने तक समय दीजिये।

यदि आप शहद और ओट्स की हेल्दी कुकीज़ बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।

[ Read More ]»

आटे के जीरा बिस्किट्स कैसे बनाये

-jeera-biskits


( वर्तिका श्रीवास्तव )
अगर आप चाय के साथ कुछ न कुछ खाना पसंद करते हैं तो फिर फटाफट बनाए ज़ीरा बिस्कुट ये बनाने में बहुत आसान हैं और आप इसे कभी भी झटपट से बना सकती हैं और घर आए महमानों को भी खिला सकती हैं और इसे बनाने के लिए ज्यादा सामग्री की भी- ज़रूरत नहीं पड़ती।

आटे के जीरा बिस्किट्स बनाने के लिए आवश्यक सामग्री-

क्रम संख्या नाम आवश्यक सामग्री सामग्री मात्रा
01 मैदा या आटा  150 ग्राम
02 दूध आधा कप
03 नारियल बूरा एक छोटा कप
04 घी 75 ग्राम
05 बेंकिग पाउडर आधा छोटा चम्मच
06 ज़ीरा एक छोटा चम्मच
07 चीनी एक चम्मच
08 नमक स्वाद अनुसार

आटे के जीरा बिस्किट्स  बनाने की विधि -

  • ज़ीरा बिस्कुट बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में मैदा, बेकिंग पाउडर और नमक डाल कर अच्छी तरह से मिला लें और फिर इसे दो से तीन बार छलनी से छान लें।
  • अब कड़ाही में घी डालकर इसे तब तक फेंटें जब तक कि यह बिलकुल क्रीम जैसा न हो जाएं और अब घी में चीनी डाल लें और साथ ही साथ नारियल बूरा डालकर लें और एक बार फिर से इसे अच्छी तरह से फेंट लें।
  • अब इस मिक्सर में थोड़ा-थोड़ा करके मैदा और ज़ीरा डाल कर मिलाते जाएं और फिर इससे आटा गूंध लें अब गूंधे हुए आटे को आधे घंटे के लिए गीले कपड़े से ढककर रख दें ताकि आटा अच्छे से सेट हो जाए।
  • अब माइक्रोवेव को 180 डिग्री सेल्सियस पर प्री-हीट कर लें और फिर गूंधे हुए आटे की एक मोटी सी रोटी बेल लें और इसे बिस्कुट के साइज़ का काट लें।
  • तैयार बिस्कुट को माइक्रोवेव ट्रे पर रखे और ओवन या फिर माइक्रोवेव में डालें अब ओवन में डालकर 180 डिग्री सेल्सियस पर ज़ीरा बिस्किट को 25 मिनट तक बेक कर लें  तय समय बाद बिस्कुट को ओवन से बाहर निकालें और 8 से 10 मिनट तक ट्रे में ही रखा रहने दें जब ये थोड़े ठंडे हो जाए तो फिर ट्रे से निकाल लें।
  • अब आपके नमकीन ज़ीरा बिस्कुट चाय के साथ खाने के लिए बिलकुल तैयार है शाम की चाय के साथ बिस्कुट को मज़े ले लेकर खाएं।

आवश्यक सुझाव -

विभिन्न प्रकार के ओवन में बेक होने का समय भी अलग होता है, इसलिये पहले बिस्किट को बेक करने के लिये कम समय दीजिये, इसके बाद चैक करते हुये समय आगे बढा़इये, और बिस्किट्स को पूरी तरह बेक होने तक समय दीजिये।

यदि आप आटे के जीरा बिस्किट्स बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।


[ Read More ]»

बेसन की नानखताई बिना ओवन के कैसे बनाये

 
nankhatai

( वर्तिका श्रीवास्तव )
ज़्यादातर नानखताई को हम ओवन में ही बनाते हैं और ये बहुत ही अच्छी नानखताई बनती है। परन्तु इस नानखताई को गैस पर किसी भारी  तले के बर्तन या फिर कुकर में भी बना सकते हैं। बिना ओवन के भी यह नानखताई उतनी ही ज़्यादा अच्छी बनती है। जितनी कि ओवन में तो फिर आज हम बिना ओवन के पैन में बनाते है बेसन की नानखताई।

बेसन की नानखताई बनाने के लिए आवश्यक सामग्री-

क्रम संख्या नाम आवश्यक सामग्री सामग्री मात्रा
01 बेसन (125 ग्राम)
02 पाउडर चीनी (125 ग्राम)
03 देशी घी या वेजिटेबल घी ( 125 ग्राम )
04 बेकिंग पाउडर आधा छोटी चम्मच
05 छोटी इलाइची 4-5 पीस
06 पिस्ते 4-5 पीस

नानखताई बनाने की विधि -

  • सबसे पहले छोटी इलाइची को छील कर कूट कर पाउडर बना लें फिर पिस्ते को बारीक-बारीक काट लें घी को पिघला लें।
  • अब बेसन और चीनी को आपस में अच्छे से मिक्स कर लें। फिर इसमें बेकिंग पाउडर और छोटी इलाइची पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिला लें। पिघला हुआ घी दो से तीन चम्मच कटोरी में बचाते हुए बाकि का सारा बेसन में डालकर मिक्स करते हुए हाथ से अच्छी तरह मिलाते हुए नरम आटा गूंध कर तैयार कर लें।
  • अब भारी और चपटे तले का बर्तन गैस पर रखे और फिर इसमें 300 से  400 ग्राम नमक डाल कर तले में एक एकसार फेला लें। फिर  बीच में एक जाली वाला स्टेन्ड रख दें। अब इसके ऊपर नानखताई की प्लेट रखे और धीमी आंच पर बर्तन को ढककर गर्म होने दें  इतने ये बर्तन गर्म होता है तब तक आप नानखताई बनाकर तैयार कर लें।
  • एक प्लेट में घी डालकर चिकना कर लें अब डो से थोड़ा सा डो तोड़कर कर दोनों हाथों से गोल करें अब इस गोले को एक हथेली पर रखकर दूसरी हथेली से हल्का सा दबा कर चपटा कर लें और ट्रे में रखते जाएं इसी तरह से सारी की सारी  नानखताई बना कर ट्रे में थोड़ी-थोड़ी दूरी पर लगा लें।
  • अब इस ट्रे या प्लेट को गैस पर जो बर्तन गरम हो चुका उसमें जाली वाले स्टेन्ड के ऊपर रख दें अब बर्तन को ऊपर से अच्छी तरह से ढक दें।
  • स्लो आंच पर नानखताई को पंद्रह मिनट तक बेक होने दें फिर पंद्रह मिनट बाद नानखताई को चैक करें अगर नानखताई अच्छी तरह से फूल गई है और नीचे की और से हल्की सी ब्राउन हो गई है तो समझ जाए कि ये बेक हो गई है।
  • अगर यह नीचे की तरफ से ब्राउन नहीं हुई है तो इसे और चार से पांच मिनट के लिए धीमी आंच पर बेक होने दें। अब फिर से नानखताई को चैक करें नानखताई बेक होकर अच्छे से तैयार हो गई है नानखताई को बेक होने में पंद्रह से बीस मिनट लग जाते हैं।
  • जब नानखताई थोड़ी सी ठंडी हो जाएं तो प्लेट से निकाल कर किसी बाउल या फिर दूसरी प्लेट में रख लें। बहुत ही यम्मी-यम्मी नानखताई बनकर खानें के लिए एकदम तैयार है। जब नानखताई पूरी तरह से ठंडी हो जाए तो इसे किसी एअर टाइट डिब्बे में भर कर रख लें और दो महीने तक रख कर खाएं।

आवश्यक सुझाव-

  • नानखताई को बेसन से , बेसन और मैदा मिलाकर, बेसन और सूजी मिलाकर, बेसन, मैदा और सूजी मिलाकर या अकेले मैदा से, मैदा और सूजी मिलाकर अपने पसन्द के अनुसार बनाया जा सकता है।
  • गुंथे हुये आटे में अगर थोड़ा घी अधिक है तो नानखताई, फूलने के वजाय चपती पतली सी बनेगी, थोड़ा बेसन मिलाकर गुंथे हुये आटे को सही किया जा सकता है।
  • अगर गुंथे हुये आटे में घी मात्रा थोड़ी कम है तब नानखताई में क्रेक आ जाते हैं तो थोड़ा सा घी मिलाकर गुंथे हुये आटे को ठीक किया जा सकता है।
यदि आप बेसन की नानखताई  बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।

[ Read More ]»

घर में नानखताई बनाने की आसान विधि

nankhatai


(वर्तिका श्रीवास्तव )
नानखताई को कुकीज का भारतीय संस्करण भी कह सकते हैं बच्चे हो या बड़े सभी को ये नानखताई खाना बहुत ज्यादा पसन्द आता है तो फिर आइये आज हम नानखताई बनाना बताते हैं। जब हमारे यहां पर ओवन या माइक्रोवेव नहीं होते थे तब भी दो थालियों के बीच में नानखताई की ट्रे रखकर ऊपर और नीचे लकड़ी के कोयले के अंगार बिछाकर नानखताई बनाया करते थे परम्परागत नानखताई सूजी, बेसन और मैदे से बनाई जाती थीं। लेकिन आज कल तो इसे अपने स्वादानुसार मैदे से, बेसन से और सूजी के बिना ही बना लेते हैं नानखताई में सूजी डालने से ये ज्यादा कुरकुरी हो जाती हैं आप कोई सी भी नानखताई अपने घर पर ही बहुत आसानी से बना सकते है।  आज हम मैदा सूजी और बेसन को मिलाकर नान खताई बना रहें हैं।

नानखताई बनाने के लिए आवश्यक सामग्री-

क्रम संख्या नाम आवश्यक सामग्री सामग्री मात्रा
01 मैदा 100 ग्राम
02 बेसन 50 ग्राम
03 सूजी 50 ग्राम
04 चीनी 150 ग्राम
05 घी 150 ग्राम
06 छोटी इलाइची 10 अदद
07 पिस्ते 5-6 कद्दूकस किए हुए
08 नमक ½ किलो
09 बेकिंग पाउडर एक छोटा चम्मच

नानखताई बनाने की विधि -

  1. नान खटाई बनाने के लिए किसी प्याले में मैदा निकाल लीजिए मैदा में सूजी, बेसन डाल कर अच्छे से मिक्स कर लीजिए
  2. अब एक दूसरे प्याले में देशी घी निकल लीजिए और घी में चीनी डाल कर अच्छे से मिक्स कीजिए और मिश्रण को तब तक फैंटिए जब तक की वो अच्छे से फूला हुआ और गाढा़ होकर एकसार हो जाए मिश्रण के अच्छे से फूल जाने पर इसमें बेकिंग पाउडर और इलायची पाउडर डाल कर मिक्स कर लीजिए इस मिश्रण में मैदा सूजी और बेसन का मिश्रण जो अलग से मिक्स कर लिया था इसमें डाल दीजिए और सभी चीजों को अच्छे से मिलाते हुए मिक्स कर लीजिए
  3. मिश्रण को हाथ से आटे के जैसा हल्का सा गूंथ कर तैयार कर लीजिए यदि आपका मिश्रण सूखा सा लग रहा है तो आप इसमें 1-2 चम्मच दूध के डाल कर इसे ठीक कर सकते हैं
  4. नान खटाई बनाने के लिए कुकर को गैस पर गरम होने के लिए रखें कुकर में ½ किलो नमक डाल कर कुकर के  तले पर नमक की परत बिछा दीजिए। अब इस पर एक जाली स्टैंड रख दीजिए. अब कुकर को ढक कर इसे अच्छे से गरम होने दीजिए
  5. नान खटाई बनाने के लिए कोई भी ऐसी प्लेट ले लीजिए जो कुकर में आसानी से आ जाए प्लेट को घी लगाकर चिकना कर लीजिए
  6. अब नान खटाई के लिए तैयार किए मिश्रण में से थोडा़ सा मिश्रण निकाल लीजिए और हथेली की सहायता से इसे गोल आकार देकर हल्का सा चपटा कर लीजिए और इसे घी लगी प्लेट में रख दीजिए। सारी नान खटाई इसी तरह से बना कर प्लेट पर थोड़ी-थोड़ी दूरी पर रखते जाएं। 
  7. सभी नान खटाई पर चाकू से क्रास का निशान बना दीजिए, और इस पर थोड़ा-थोड़ा पिस्ता डाल दीजिए।
  8. कुकर को 7-8 मिनिट तक गरम कर लिया है, कुकर अच्छे से गरम हो कर तैयार है। अब नान खटाई की प्लेट को कुकर में जाली स्टैंड पर रख दीजिए। कुकर को ढक कर मध्यम आंच पर 10 मिनिट के लिए नान खटाई को बेक होने दीजिए।
  9. 10 मिनिट बाद नान खटाई को चैक कीजिए। कुकर का ढक्कन खोले और चैक करें, नान खटाई फूल तो गई पर सिकी नहीं है तो इसे फिर से बंद करके 4-5 मिनिट के लिए सिकने दीजिए अब गैस की आंच को थोड़ा तेज कर दीजिए और तेज आंच पर इसे सिकने दीजिए।
  10. जब तक नान खटाई सिक रही है, बचे हुए मिश्रण से और नान खटाई बना कर तैयार कर लीजिए।
  11. नान खटाई को चैक कीजिए, नान खटाई सिक कर तैयार है यह अच्छी फूली हुई और हल्की सी ब्राउन सिक चुकी है. प्लेट को कुकर में से निकाल लीजिए और ठंडा होने दीजिए। तब तक तैयार मिश्रण से बनाई हुई नान खटाई की दूसरी प्लेट को सिकने के लिए कुकर में रख दीजिए। नान खटाई सिकने पर इसे भी निकाल लीजिए और ठंडा होने दीजिए।
  12. नान खटाई के ठंडा होने पर इसे प्लेट में निकाल लीजिए और सर्व कीजिए. नान खटाई को बेक होने में 12-15 मिनिट का समय लग जाता है।  नान खटाई को पूरी तरह से ठंडा हो जाने के बाद इसे किसी भी एयर टाइट कंटेनर में भर कर रख दीजिए और पूरे 1 माह तक इसे खाते रहिए. आपको इसका स्वाद बहुत भाएगा।

आवश्यक सुझाव-

  1. नान खटाई बनाने के लिए आप मक्खन भी ले सकते हैं या आप रिफाइंड तेल का उपयोग भी कर सकते हैं।
  2. मिश्रण अगर सुखा  लगे तो इसमें 1-2 चम्मच दूध डाल कर इसे ठीक कर सकते हैं।
  3. पिस्ते के बदले आप बादाम का उपयोग भी कर सकते हैं।
  4. नान खटाई को हमने मैदा सूजी और बेसन मिला कर बनाया है। आप चाहें तो इसे सिर्फ बेसन से या सिर्फ मैदा से बना सकते हैं और आप चाहें तो इस मिश्रण में जो भी चीज अधिक लेना चाहें या कम लेना चाहें ले कर तीनों को मिला कर भी बना सकते हैं।
  5. नान खटाई बनाने के लिए आंच मध्यम और मध्यम तेज ही होनी चाहिए। नान खटाई बनाने में आग बहुत तेज नहीं होनी चाहिए, क्योंकि आंच तेज होने पर हमारी नान खटाई जल सकती है।
  6. नान खटाई को मध्यम आंच पर 10 मिनिट के लिए सेकें और उसके बाद चैक ज़रुर करें, अगर नान खटाई अभी सिकी न हो तो उसके बाद आंच थोड़ी सी तेज करके इसे जितना पकाने की जरुरत है उतना सेक कर तैयार कर लीजिए।
यदि आप नानखताई बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।


[ Read More ]»

मक्के व गेहू के आटे से बनी क्रिस्पी टेस्टी कुकीज़

kurakuree-kukeej


(वर्तिका श्रीवास्तव )
मक्के व गेहू के आटे से बनी क्रिस्पी टेस्टी कुकीज़। यदि आप बच्चों को बाहर  की बिस्कुट नहीं देना चाहते तो आप अपने घर पर ही बनाए क्रिस्पी टेस्टी कुकीज़ । इसे बनाना बहुत ही आसान है और यह स्वास्थ के लिए भी बहुत अच्छी है। तो  चलिए अब मक्के व गेहूं की कुकीज़ खुद अपने घर बनाना शुरू करते है। 

क्रिस्पी टेस्टी कुकीज़ बनाने के लिए आवश्यक सामग्री-

क्रम संख्या नाम आवश्यक सामग्री सामग्री मात्रा
01 मक्के का आटा (120 ग्राम)
02 गेंहू का आटा (40 ग्राम)
03 चीनी पाउडर (80 ग्राम)
04 तेल (80 ग्राम)
05 दूध 4 बड़ी चम्मच
06 बेकिंग सोडा 3/4 छोटी चम्मच
07 इलायची 1/2 छोटी चम्मच

मक्के के आटे की कुकीज़ बनाने की विधि -

मक्के के आटे की कुकीज़ बनाने के लिए एक बर्तन में (80 ग्राम) से कम तेल और (80 ग्राम) कप चीनी पाउडर डाल कर अच्छे से फैंट लीजिए। चीनी तेल अच्छे से मिला लेने के बाद इसमें 3/4 छोटी चम्मच बेकिंग पाउडर, 1/2 छोटी चम्मच इलायची,(120 ग्राम) मक्के का आटा और (40 ग्राम) गेंहू का आटा डाल कर सभी चीजों को अच्छे से मिला लीजिए। अब इस मिश्रण में थोड़ा सा दूध डाल कर आटे की तरह गूंथ लीजिए। इतना आटा गूंथने के लिए 4 बड़ी चम्मच दूध का इस्तेमाल किया गया हैं। 

आटा तैयार हो जाने पर आटे में से तोड़ा का आटा ले कर उसे हाथ से दबाते हुए गोल कर लीजिए और दोनो हथेली से दबा कर चपटा कर दीजिए। इसी तरह सारे आटे की कुकीज बना कर ओवन ट्रे पर थोड़ी-थोड़ी दूरी पर रख दीजिए। 

अब इस कुकीज़ पर एक चाकू से हल्के हाथ से क्रॉस का निशान बना दीजिए। अब ओवन को 170 डिग्री पर 5 मिनट तक प्री हीट कर लीजिए। 5 मिनट बाद ओवन के प्री हीट हो जाने पर कुकीज़ की ट्रे को ओवन में रख कर 170 डिग्री पर 10 मिनट के लिए बेक होने के लिए रख दीजिए। 10 मिनट बाद ट्रे को घुमा कर 4 मिनट के लिए ओर बेक करने रख दीजिए।

4 मिनट बाद कुकीज़ को निकाल कर चैक कर लीजिए। कुकीज़ को दोनो ओर से गोल्डन ब्राउन होने तक बेक करना हैं। कुकीज़ के पूरी तरह ठंडा होने पर आप इसे किसी भी टाईट कंटेनर में रख कर स्टोर कर सकते हैं। 

आवश्यक सुझाव-

  • इलायची की जगह पर आप वैनिला एसेंस भी डाल सकते हैं। 
यदि आप मक्के व गेहू के आटे से बनी क्रिस्पी टेस्टी कुकीज़ बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।


[ Read More ]»

आसान तरीके से बनाये घर पर क्रीम

 banaaye
( वर्तिका श्रीवास्तव )
दोस्तों आज मैं आपको केक के ऊपर लगाने वाली क्रीम घर पर कैसे बनाई जाती है। वह बताने वाली हूं क्रीम से हम केक को सजा सकते हैं ब्रेड के ऊपर लगा कर खा सकते हैं। यह क्रीम घर पर बनाना बहुत ही आसान है ये क्रीम घर पर बहुत ही अच्छी और स्वादिष्ट बनती है चलिए मैं आपको क्रीम बनाने की रेसिपी बताती हूं।

क्रीम  बनाने की आवश्यक सामग्री -

  • ताज फ्रेश मलाई  -एक कटोरा,  मलाई आप दो-तीन दिन से ज्यादा पुरानी ना ले
  • पिसी हुई चीनी - दो टेबल स्पून
  • बर्फ के टुकड़े- पांच से सात

क्रीम बनाने की विधि -

  • क्रीम बनाने के लिए आप ज़्यादा पुरानी मलाई ना लें बल्कि दो या तीन दिन पुरानी मलाई लें। मलाई फ्रीजर में रखी हुई होनी चाहिए।
  • क्रीम बनाने के लिए सबसे पहले मलाई को मिक्सी के जार में डाल कर मिक्सी को चला दे। मिक्सी को ज़्यादा तेज ना चलाएं। बल्कि धीरे-धीरे चलाएं एक मिनट तक मिक्सी चलाकर बंद कर दें। और फिर खोलकर इसमें दो टेबलस्पून चीनी डाल दे। और साथ ही साथ दो बर्फ के टुकड़े डालकर एक बार फिर से मिक्सी को एक मिनट तक चलाएं।
  • 1 मिनट बाद इसको बंद कर दें और अब हमारी Cake Cream बनकर तैयार है। इसको चेक करने के लिए आप थोड़ी सी क्रीम हाथ में लेकर इसको अच्छे से मलकर देखे ये एकदम चिकनी हो गई होगी अब इसको चम्मच में ले। फिर चम्मच को उल्टा करके देखें अगर क्रीम नहीं गिरेगी तो समझ जाए हमारी क्रीम बनकर तैयार है।
  • अब एक बड़ा बाउल लें और उसके ऊपर छलनी रख दे। छलनी के ऊपर सफेद वेल का कपड़ा बिछा दे। और सारी क्रीम कपड़े में डाल दे कपड़े में डालने के बाद क्रीम से सारा पानी निचोड़ दे।
  • क्रीम से सारा पानी निचोड़ ने के बाद एक बड़े बर्तन में बर्फ और पानी डाल दें। और क्रीम वाले कपड़े को बर्फ के पानी में डाल दें।
  • ताकि हमारी क्रीम अच्छे से सेट हो जाएं पांच से सात मिनट बाद क्रीम को कपडे से एक कटोरी में निकाल ले। फिर एक कड़क सी पॉलिथीन लेकर उसमें सारी क्रीम को डाल दे।
  • पॉलिथीन को कौन की तरह से बना ले नीचे इसको हल्का सा काट दे अब आप इससे केक को जैसे चाहे सजा सकते हैं। यह क्रीम खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है इसको आप ब्रेड या पराठे पर भी लगाकर खा सकते हैं।

आवश्यक सुझाव-

यदि आप क्रीम  बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें ।

[ Read More ]»

आसान तरीके से बनाये हेल्दी बादाम केक

 
almond-cake

(वर्तिका श्रीवास्तव )
दोस्तों मैं आपके साथ एगलेस बादाम केक बनाने की रेसिपी शेयर करुँगी। ये केक खाने में बहुत यम्मी और स्पोंजी होता हैं। न्यू ईयर के लिए इससे बेस्ट कोई केक हो ही नही सकता। तो आप भी इस न्यू ईयर पार्टी के लिए ये बादाम  केक बनाएं और अपनी पार्टी को और भी ज़्यादा खास बनाएं।

केक बनाने की आवश्यक सामग्री -

क्रम संख्या नाम आवश्यक सामग्री सामग्री मात्रा
01 बादाम पाउडर ½ कप
02 मैदा 1 कप
03 कंडेंस मिल्क ¼ कप
04 शुगर ½ कप
05 रिफाइंड ऑइल 1/3 कप
06 बटर मिल्क ½ कप
07 बेकिंग पाउडर 1 टीस्पून
08 बैंकिंग सोडा ½ टीस्पून
09 बादाम सार 1 टीस्पून
सजाने के लिए-
  • हैवी क्रीम - 1 कप
  • शुगर पाउडर- 2 टेबलस्पून
  • येलो फ़ूड कलर - एक पिंच
  • कोको पाउडर - 2 टीस्पून
  • चोको चिप्स- 1 टेबलस्पून
  • बादाम - 25 से 30 बारीक कटे हुए

केक  बनाने की आवश्यक सामग्री -

  1. केक बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में स्टैंड रखकर मीडियम आंच पर ढककर 10 मिनट के लिए प्रीहीट होने के लिए रख दे।   
  2. फिर 6 इंच का मोल्ड ले ले और केक मोल्ड को बटर से ग्रीस कर ले अब इसके अन्दर बटर पेपर रखकर बटर लगा ले।    
  3. फिर एक बाउल में कंडेंस मिल्क, रिफाइंड ऑइल और चीनी डालकर तीनो चीजों को हैण्ड मिक्सर से चीनी मेल्ट होने तक मिक्स कर ले।   
  4. अब इसमें थोड़ा सा बटर मिल्क डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर ले। फिर बादाम पाउडर डाल ले(अगर आपके पास बादाम पाउडर नही हैं।तो आप बादाम को मिक्सी जार में डालकर बारीक पीसकर इसका पाउडर बना ले) और इसको भी अच्छे से दूध में मिक्स कर ले बेटर में कोई लम्स नही रहने चाहिए।    
  5. अब बेटर में बचा हुआ बटर मिल्क डालकर मिक्स कर ले। फिर बाउल के ऊपर एक बारीक छलनी रख ले और इसमें मैदा, बेकिंग सोडा, बेकिंग पाउडर को डालकर छान ले।   
  6. और इन सभी चीजों को चम्मच से चलाते हुए एक डायरेक्शन में मिक्स कर ले। जब ये अच्छे से मिक्स हो जाएं तो बेटर में बादाम एसेंस डालकर इसको भी एक डायरेक्शन में चलाते हुए मिक्स कर ले अब हमारा बेटर बेक होने के लिए तैयार हैं।    
  7. अब केक मोल्ड में बेटर डालकर मोल्ड को टेप कर ले जिससे बेटर में कोई एयर बबल्स ना रह जाएं।   
  8. 10 मिनट बाद केक मोल्ड को प्रीहीट कढ़ाई में स्टैंड के ऊपर रखकर कढ़ाई को ढक दे और आंच को स्लो कर ले।    
  9. स्लो आंच पर केक को 40 से 45 मिनट बेक होने दे ।    
  10. जब तक आपका केक बेक हो रहा हैं तब तक आप केक को सजाने के लिए क्रीम तैयार कर ले। एक बड़े बाउल में हैवी क्रीम डाल ले फिर इसमें शुगर पाउडर डालकर इलेक्ट्रॉनिक बीटर से तब तक बीट कर ले। जब तक क्रीम फूली-फूली और पहले की मात्रा में दो गुनी नही हो जाती।   
  11. जब ये अच्छे से बीट हो जाएं फिर इसमें येलो फ़ूड कलर डालकर चम्मच से अच्छे से मिक्स कर ले।    
  12. अब शुगर सिरप के लिए एक छोटे बाउल में पानी में चीनी डालकर घोल बना ले।    
  13. तय समय बाद केक में एक टुथपिक डालकर देख ले। अगर आपकी टूथपिक क्लीन निकल रही हैं तो आपका केक अच्छे से बेक हो गया हैं। फिर गैस को बंद कर दे और केक मोल्ड को कढ़ाई से निकाल ले। (अगर टूथपिक डालने पर बेटर चिपक रहा हैं तो केक को 5 मिनट और बेक कर ले)
  14. जब केक ठंडा हो जाएं फिर इसको मोल्ड से निकाल ले और तीन लेयर में बराबर काट ले।   
  15. अब केक स्टैंड पर केक बोर्ड रख ले फिर इसपर एक चम्मच व्हिप क्रीम लगाकर थोड़ा सा फेला ले। अब केक की एक लेयर को इसके ऊपर रख ले फिर केक के ऊपर शुगर सिरप को ब्रश से अच्छे से ग्रीस कर ले।फिर इसके ऊपर व्हिप क्रीम लगा ले और स्टैंड को घुमाते हुए छूरी की उलटी साइड से क्रीम को केक के ऊपर इकसार कर ले।  
  16. फिर दूसरी लेयर को क्रीम लगी पहली लेयर के ऊपर रख दे और फिर से यही प्रोसेस करे इस तरह से केक की तीनो लेयर पर क्रीम लगा ले। अब तीनो लेयर की साइड्स पर क्रीम लगा ले और स्टैंड को घुमाते हुए छूरी से इकसार कर ले।   
  17. अब केक की नीचे की साइड्स पर बारीक कटे हुए बादाम को चारो तरफ लगा ले फिर केक को आधे घंटा फ्रिज में रख ले जिससे हमारी क्रीम सेट हो जाएं।   
  18. आधे घंटे बाद केक को फ्रिज से निकाल ले अब बची हुई व्हिप क्रीम में कोको पाउडर डालकर मिक्स कर ले।   
  19. अब एक पाइपिंग बेग में स्टार नोजल लगाकर व्हिप क्रीम भर ले फिर केक के ऊपर इससे स्टार बना ले और इन स्टार पर चोको चिप्स रख दे। हमारा न्यू ईयर डिलीशियस केक बनाकर तैयार हैं तो आप भी इस न्यू ईयर आलमंड केक ज़रूर बनाएं।   

आवश्यक सुझाव-

यदि आप हेल्दी बादाम केक बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें ।


[ Read More ]»

आसान तरीके से बनाये हेल्दी ओट्स जेगरी केक

 
jaggery-cake

( वर्तिका श्रीवास्तव )
आज मैं आपके साथ हेल्दी केक बनाने की रेसिपी शेयर करुगी। जिसको हम चीनी अंडे और मैदे के बिना बनाएंगे। इसको हम गुड़ से बनाएंगे। जिससे ये बहुत ही ज़्यादा हेल्दी और टेस्टी बनेगा। बिना ओवन के भी इस हेल्दी ओट्स जेगरी केक को बनाना बहुत ही आसान हैं।

केक बनाने की आवश्यक सामग्री -

क्रम संख्या नाम आवश्यक सामग्री सामग्री मात्रा
01 ओट्स फ्लौर ½ कप
02 गेहूं का आटा ½ कप ( आटे को छान ले)
03 गुड़ ½ कप ग्रेट किया हुआ
04 दूध ½ कप
05 रिफाइंड ऑइल ¼ कप
06 दही 3 टेबलस्पून
07 टूटी-फ्रूटी ¼ कप
08 मैदा 1 टीस्पून
09 बेकिंग पाउडर 1 टीस्पून
10 बेकिंग सोडा ¼ टीस्पून

केक  बनाने की आवश्यक सामग्री -

  1. ओट्स और गुड़ का हेल्दी केक बनाने के लिए सबसे पहले एक गोल शेप के केक मोल्ड में ऑइल डालकर इसको ब्रश से ग्रीस कर ले। फिर इसमें बटर पेपर रखकर इसको भी ऑइल से ग्रीस कर ले।
  2. अब ¼ कप टूटी-फ्रूटी में एक टीस्पून मैदा डालकर मिक्स कर ले। मैदा डालने से टूटी-फ्रूटी आपस में चिपकती नही हैं।
  3. उसके बाद केक बनाने के लिए बेटर बना ले। एक बड़े बाउल में ग्रेटेड गुड़, रिफाइंड ऑइल और दूध डालकर हैण्ड विस्कर से तब तक मिक्स कर ले। जब तब गुड़ दूध में अच्छे से घुल नही जाता हैं।
  4. उसके बाद इसमें गेहूं का आटा, ओट्स का आटा, बेकिंग सोडा, बेकिंग पाउडर और दही डालकर हैण्ड विस्कर से अच्छे से मिक्स करते हुए इसका स्मूथ बेटर बना ले। आपके केक के बेटर में कोई लम्स ना रहे।
  5. फिर एक पैन में स्टैंड रखकर पैन को मीडियम आंच पर ढककर 5 से 7 मिनट के लिए प्रीहीट कर ले।
  6. अब बेटर में टूटी-फ्रूटी डालकर मिक्स कर ले। फिर बेटर को बटर पेपर लगे केक मोल्ड में डालकर टेप कर ले। उसके बाद बेटर में टूटी-फ्रूटी और बादाम फलैक्स डालकर सजा ले।
  7. 5 से 7 मिनट बाद प्रीहीट पैन में केक मोल्ड को रखकर पैन को ढक दे और मीडियम टू लो आंच पर केक को 30 से 35 मिनट के लिए बेक होने रख दे।
  8. तय समय बाद केक में एक टूथपिक डालकर देख ले। अगर टूथपिक पर बेटर नही चिपक रहा हैं केक में टूथपिक डालने पर क्लीन निकल रही हैं तो आपका केक बेक हो चुका हैं। फिर गैस को बंद कर दे। (अगर टूथपिक पर बेटर चिपककर आ रहा हैं। तो केक को 3 से 5 मिनट और बेक कर ले।)
  9. मोल्ड को पैन से निकालकर पूरी तरह से ठंडा होने दे। फिर मोल्ड के चारो तरफ छूरी डालकर घुमा ले। उसके बाद मोल्ड के ऊपर एक प्लेट रखकर मोल्ड को उल्टा करके हाथ से टेप कर ले। आपका केक आसानी से निकल जाएंगा।
  10. फिर केक को छूरी से काटकर सर्व करे।   

आवश्यक सुझाव-

यदि आप  हेल्दी ओट्स जेगरी केक  बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें ।

[ Read More ]»

मोतीचूर के लड्डू के अनोखा और टेस्टी केक

ke-laddoo


 ( वर्तिका श्रीवास्तव )
आज मैं आपको लड्डू का केक बनाने की रेसिपी बताऊंगी। आपने मोतीचूर से लड्डू तो बहुत खाएं होगे। मोतीचूर के लड्डू बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं और सभी को पसंद भी होते हैं। लेकिन क्या आपने कभी ये सोचा कि इन लड्डू से केक भी बन सकता हैं। अगर आपने लड्डू का केक नही खाया। तो आप ये मोतीचूर लड्डू का केक ज़रूर ट्राई करे। आपको मोतीचूर के लड्डू से बना केक बहुत पसंद आएंगा।

केक बनाने की आवश्यक सामग्री -

क्रम संख्या नाम आवश्यक सामग्री सामग्री मात्रा
01 मैदा 1 कप (मैदे को छानकर ले
02 कंडेंस मिल्क ½ कप
03 रिफाइंड ऑइल ¼ कप
04 दूध ¾ कप (रूम टेम्प्रेचर पर ले)
05 मिल्क पाउडर 2 टेबलस्पून
06 मोतीचूर के लड्डू ज़रुरत अनुसार
07 इलायची एसेंस ½ टीस्पून
08 बेकिंग पाउडर 1 टीस्पून
09 बेकिंग सोडा ½ टीस्पून
10 विनेगर 1 टेबलस्पून
11 ठंडी हैवी क्रीम 1 कप

शुगर सिरप बनाने के लिए-

  • चीनी- 2 टेबलस्पून
  • पानी - ½ कप

केक  बनाने की आवश्यक सामग्री -

  1. लड्डू केक बनाने के लिए एक कढ़ाई में स्टैंड रखकर इसको ढककर मीडियम टू लो हीट पर प्रीहीट होने रख दे।
  2. फिर एक केक टिन लेकर इसको ऑइल से ग्रीस करके इसमें बटर पेपर रखकर इसको भी ऑइल से ग्रीस कर ले।
  3. फिर केक के लिए बेटर रेडी कर ले। एक बाउल में कंडेंस मिल्क, इलायची एसेंस और रिफाइंड ऑइल डालकर तीनो चीजों को हैण्ड विस्कर से 2 मिनट अच्छी तरह से मिक्स कर ले।
  4. अब इसमें मैदा, मिल्क पाउडर, बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर डालकर सारी चीजों को मिक्स कर ले।
  5. उसके बाद इसमें दूध को थोड़ा-थोड़ा डालकर मिक्स करते हुए इसका स्मूथ बेटर बना ले। अब बेटर में विनेगर डालकर मिक्स कर ले।
  6. फिर बेटर में एक मोतीचूर के लड्डू को हाथ से तोड़कर डाल ले और फिर अच्छे से मिक्स कर ले।
  7. अब बेटर को बटर पेपर लगे केक टिन में डालकर टेप कर ले। उसके बाद टिन को प्रीहीट कढ़ाई में रखकर ढक दे।
  8. और मीडियम आंच पर केक को 30 से 35 मिनट बेक कर ले। तय समय आप केक में टूथपिक डालकर चेक कर ले।
  9. अगर आपकी टूथपिक केक में डालने पर क्लीन निकल रही हैं। तो आपका केक बेक हो चुका हैं तब आप गैस को बंद कर दे।
  10. और केक को कढ़ाई से बाहर निकालकर रख ले। जिससे केक ठंडा हो जाएं, जब केक थोड़ा ठंडा हो जाएं तब इसको टिन से बाहर निकालकर कुलिंग रेप पर पूरी तरह से ठंडा होने रख दे। जब तक केक ठंडा होता हैं आप इतने हैवी क्रीम को बीट कर ले।
  11. एक बड़े बाउल में ठंडी हैवी क्रीम डालकर इसको बीटर से फ्लफी और क्रीम के पहले से डबल होने तक व्हिप कर ले। आपको क्रीम को व्हिप करने में 10 से 12  मिनट का समय लगेगा।
  12. उसके बाद शुगर सिरप बना ले। चीनी में पानी डालकर चीनी को पानी में मेल्ट होने तक घोल ले।
  13. जब आपका केक अच्छी तरह से ठंडा हो जाएं, तो केक की पहले सबसे ऊपर की एक पतली लेयर उतारकर अलग रख ले। अब केक को तीन लेयर में काट ले।
  14. अब एक टर्न टेबल पर केक बोर्ड रख ले और इसपर थोड़ी सी व्हिपिंग क्रीम लगा ले। जिससे जब आप केक की लेयर को बोर्ड पर रखे तो ये अच्छे से सेट हो जाएं।
  15. केक की एक लेयर को केक बोर्ड पर रखकर इसको अच्छे से शुगर सिरप से सोक कर ले।
  16. फिर इसके ऊपर व्हिपिंग क्रीम डालकर क्रीम की पतली लेयर लगा ले। फिर मोतीचूर के एक लड्डू को हाथ से तोड़कर क्रीम के ऊपर डाल ले।
  17. उसके बाद इसके ऊपर केक की दूसरी लेयर लगा ले और इसको भी शुगर सिरप से सोक करके व्हिपिंग क्रीम लगा ले।
  18. और एक और मोतीचूर के लड्डू को तोड़कर डाल ले और इसके ऊपर अब लास्ट की तीसरी लेयर रखकर इसको भी शुगर सिरप से सोक करके अब व्हिपिंग क्रीम को डालकर अच्छी तरह से सब तरफ क्रीम को लगा ले। जिससे केक सब तरफ से कवर हो जाएं।
  19. फिर केक को डेकोरेट करने के लिए मोतीचूर के लड्डू को हाथ से पहले तोड़कर रख ले। फिर इन टूटे हुए लड्डू को हाथ से केक की साइड्स पर हल्के-हल्के से प्रेस करते हुए चिपका दे।
  20. फिर मिक्सिंग  क्रीम को पाइपिंग बेग में डालकर इसमें स्टार नोज़ल लगाकर केक की टॉप पर डिजाईन बना ले।
  21. और केक की टॉप पर मोतीचूर के लड्डू रख ले। जिससे आपका केक बहुत ही आकर्षित लगेगा।
  22. आप केक को 2 से 3 घंटे के लिए फ्रिज में रख दे। जिससे क्रीम सेट हो जाएं फिर केक का मज़ा ले।
आवश्यक सुझाव-
  • मिल्क पाउडर ऑप्शनल हैं चाहे तो ना डाले।
  • अगर आपके पास इलायची एसेंस नही हैं तो आप इसमें हरी इलायची का पाउडर भी डाल सकते हैं।
  • कंडेंस मिल्क की जगह पिसी हुई चीनी का भी यूज़ कर सकते हैं।
यदि आप  केक  बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें ।


[ Read More ]»

बिना अंडे के बनाये बहुत ही सॉफ्ट और टेस्टी कप केक

 
-kap-kek

(  वर्तिका श्रीवास्तव )
बच्चो के लिए बनाएं मिनी कप केक जिसको खाकर बच्चो और बड़ो का दिल खुश हो जाएंगा। डेल्गोना कॉफ़ी कप केक बनाना आसान हैं और ये इतना सॉफ्ट बनता हैं कि ये मुहं में रखते ही घुल जाएंगा।      

केक  बनाने की आवश्यक सामग्री -
क्रम संख्या नाम आवश्यक सामग्री सामग्री मात्रा
01 इंस्टेंट कॉफ़ी 1 टेबलस्पून
02 गर्म पानी 2 टेबलस्पून
03 मैदा 1 कप
04 चीनी ½ कप
05 गुनगुना दूध ½ कप
06 रिफाइंड ऑइल ¼ कप
07 बेकिंग पाउडर 1 टीस्पून
सजाने के लिए-
  • चॉकलेट चिप्स -ज़रुरत अनुसार
केक  बनाने की आवश्यक सामग्री -
डेल्गोना कॉफ़ी कप केक बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़ा मिक्सिंग बाउल लेकर इसमें चीनी और इंस्टेंट कॉफ़ी डालकर दोनों को स्पेचुला से मिक्स कर ले। उसके बाद इसमें गर्म पानी डालकर बीटर से मीडियम स्पीड पर तब तक बीट कर ले। जब तक कॉफ़ी का कलर लाइट नही हो जाता। (बीटर की जगह आप हैण्ड विस्कर से भी विस्क कर सकते हैं। लेकिन हैण्ड विस्कर से कॉफ़ी को फेटने में ज़्यादा टाइम लगेगा।)

जब आपकी कॉफ़ी का कलर हल्का और कॉफ़ी फ्लफी हो जाएं, तब इसमें रिफाइंड ऑइल डालकर इसको भी बीटर से थोड़ा सा बीट कर ले। जिससे रिफाइंड ऑइल कॉफ़ी में अच्छी तरह से मिक्स हो जाएं।

उसके बाद बाउल में गुनगुना दूध डालकर हैण्ड विस्कर से मिक्स कर ले फिर बाउल के ऊपर एक बारीक छन्नी रख ले और इसमें मैदा, बेकिंग पाउडर डालकर छान ले

और दोनों चीजों को हैण्ड विस्कर से खूब अच्छी तरह से मिक्स करते हुए इसका एकदम लम्स फ्री बेटर बनाकर तैयार कर ले। फिर एक मफिन ट्रे लेकर इसके सारे मोल्ड में मफिन बेकिंग पेपर रख ले।  

फिर बेटर को मोल्ड में डालने के लिए एक कप ले ले और बेटर को कप में भरकर मोल्ड में ट्रान्सफर कर ले। मोल्ड को ऊपर तक ना भरे।

सारे मोल्ड में इसी तरह से बेटर को भर ले। उसके बाद इसमें चॉकलेट चिप्स डाल ले और ट्रे को प्रीहीट ओवन में 180 डिग्री सेल्सियस पर रखकर केक को 10 मिनट बेक कर ले।

उसके बाद ओवन से ट्रे को निकालकर कप केक में टूथपिक डालकर इसको चेक कर ले। अगर आपकी टूथपिक पर बेटर लगकर आ रहा हैं तो केक को थोड़ा और बेक कर ले।

फिर कप केक को ठंडा होने के बाद मोल्ड से निकालकर खाएं।

आवश्यक सुझाव-
यदि आप  केक  बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें ।


[ Read More ]»

बिना अंडा बिना ओवन के लाज़वाब बनाये केक

banaaye-kek


(वर्तिका श्रीवास्तव )
आज मैं आपको चॉकलेट कंडेंस्ड मिल्क केक बनाना बताऊंगी। जो रुई जितना सॉफ्ट बनेगा। आज मैं चॉकलेट केक को कंडेंस्ड मिल्क के साथ बनाना बताऊंगी। बिना ओवन के आप कढ़ाई में ये स्पोंजी केक बनाकर इसका मज़ा ले।
केक  बनाने की आवश्यक सामग्री -
क्रम संख्या नाम आवश्यक सामग्री सामग्री मात्रा
01 मैदा ¾ कप
02 कंडेंस्ड मिल्क ½ कप
03 पिसी हुई चीनी ¼ कप
04 रिफाइंड ऑइल ¼ कप
05 दूध ½ कप
06 कोको पाउडर ¼ कप
07 बेकिंग पाउडर 1 टीस्पून
08 बेकिंग सोडा ½ टीस्पून
डेकोरेट करने के लिए-
  • आइसिंग शुगर- ज़रुरत अनुसार
केक  बनाने की आवश्यक सामग्री -
केक बनाने के लिए सबसे पहले आप एक 6 इंच के गोल केक टिन में ऑइल को डालकर ब्रश से ग्रीस करके रख ले।

उसके बाद एक बाउल में कंडेंस्ड मिल्क, पिसी हुई चीनी और रिफाइंड ऑइल डालकर तीनो को हैण्ड विस्कर से अच्छी तरह से मिक्स कर ले।

फिर बाउल के ऊपर एक बारीक छन्नी रखकर इसमें मैदा, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और कोको पाउडर डालकर छान ले। फिर इसमें दूध को थोड़ा-थोड़ा डालकर अच्छे से मिक्स करते हुए केक के लिए लम्स फ्री स्मूथ बेटर बना ले।

जब आपका बेटर बन जाएं, तब बेटर को ऑइल से ग्रीस किये हुए केक टिन में डालकर टेप कर ले। जिससे बेटर में कोई एयर बबल्स ना रहे।

अब एक पैन में स्टैंड रखकर इसको ढककर मीडियम आंच पर 5 मिनट के लिए प्रीहीट होने दे। 5 मिनट बाद प्रीहीट पैन का ढक्कन हटाकर स्टैंड के ऊपर केक टिन रखकर फिर से पैन को ढक दे।

आंच को धीमा कर दे और धीमी आंच पर केक को 30 से 40 मिनट बेक कर ले। तय समय बाद पैन का ढक्कन हटाकर केक में टूथपिक डालकर देख ले। टूथपिक डालने पर बेटर टूथपिक पर नही चिपक रहा हैं तो आपका केक बेक हो गया हैं। फिर गैस को बंद कर दे।

केक टिन को सावधानी से पैन से बाहर निकालकर रख ले और केक को ठंडा होने के बाद केक टिन पर प्लेट रखकर केक टिन को उल्टा करके हाथ से टेप कर ले। जिससे केक आसानी से बाहर आ जाएंगा।

उसके बाद केक को सीधा कर ले। फिर आइसिंग शुगर को बारीक छन्नी में डालकर केक के ऊपर स्प्रेड कर ले। आपका चॉकलेट कंडेंस्ड मिल्क केक बनकर रेडी हैं।

आवश्यक सुझाव-
  • अगर आपका केक 30 से 40 मिनट में बेक नही होता हैं तो फिर इसको थोड़ी देर और बेक कर ले।
  • केक को अगर आप ओवन में बनाना चाहते हैं तो प्रीहीट ओवन में 180 डिग्री पर 35 से 45 मिनट बेक कर ले।
यदि आप  केक  बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें ।


[ Read More ]»

आसान तरीके से बनाये क्रिसमस केक

 
cake

( वर्तिका श्रीवास्तव )
ठंड के मौसम में केक  की डिमांड बहुत ज्यादा बढ़ जाती है और यह बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को बहुत ज्यादा पसंद आता है। और अगर बात हो क्रिसमस स्पेशल (त्यौहार) केक की तो फिर भला कौन इनकार कर सकता है। केक की इसी लोकप्रियता को ध्यान में रखते हुए आज हम आपको क्रिस्मस स्पेशल केक रेसिपी बतायेंगे और हमें पूरा विश्वास है कि यह रेसिपी आपको बहुत ज्यादा पसंद आएगी। और आप कल इसे जरुर बनायेंगे। 

क्रिसमस केक  बनाने की आवश्यक सामग्री -

क्रम संख्या नाम आवश्यक सामग्री सामग्री मात्रा
01 मैदा 250 ग्राम
02 ग्लेस चेरी 150 ग्राम
03 डार्क ब्राउन शूगर 200 ग्राम
04 सफेद मक्खन 200 ग्राम
05 सूखे मेवे 250 ग्राम
06 अंडे चार अदद
07 ब्रैंडी दो बड़े चम्मच या इच्छानुसार
08 शक्कर की चाशनी दो बड़े चम्मच
09 वनीला एसेंस 1/4 छोटा चम्मच
10 नमक स्वादानुसार
केक सजाने के लिए-
  • मार्जपेन -200 ग्राम
  • आइसिंग शुगर, बारीक चीनी -50 ग्राम छनी हुई
  • ऐपल जैम- दो बड़े चम्मच
  • नींबू का रस -एक बड़ा चम्मच

क्रिसमस केक  बनाने की आवश्यक सामग्री -

सबसे पहले तो आप मैदे को एक बड़े बाउल में छान लें और फिर उसमें दालचीनी पाउडर मक्खन व चीनी मिला कर अच्छे से फेंट लें।

और उसके बाद चाशनी मार्मलेड व वनीला एसेंस डालें और उसे तब तक फेटें जब तक की मिश्रण अच्छे से फूल न जाए मिश्रण को फेंटने के बाद इसमें अंडे और आधे मेवे डालें और एक बार फिर हल्का सा फेंट लें।

अब ओवन को 150 से0 पर गर्म करें और जब तक ओवन गर्म हो रहा है केक के बर्तन में नीचे की सतह पर व चारों और बेकिंग पेपर लगा दें और उसके बाद केक के इस मिश्रण को बर्तन में डाल दें।

अब केक के इस बर्तन को ओवन में रख दें और 2 घंटे तक बेक करें (बीच-बीच में एक दो बार केक को निकाल कर देखते भी रहें) बेक करने के बाद केक को बाहर निकालें और फिर चाकू को उसमें गड़ा कर देखें।

अगर आपके चाकू में केक चिपकता है तो फिर इसका मतलब है की केक अभी पूरी तरह से बेक नहीं हुआ है ऐसी दिशा में आप एक बार फिर से उसे 20 मिनट के लिए बेक कर लें।

अगर आपका केक पूरी तरह से बेक हो गया है  तो फिर उसे खुले में रख दें और उसे अच्छे से ठंडा हो जाने दें ठंडा होने पर केक में चाकू की मदद से कुछ छेद कर दे और उनमें ब्रैंडी भर दें।

इसके बाद केक को प्लेट में निकाल लें और उसके बाद केक पर मेवे लगाकर ऊपर से आइसिंग शुगर छिड़क दे और फिर चाकू की सहायता से चारों और खुबानी/ऐपल जैम लगाएं और उसके बाद मार्जपेन की कोटिंग करें और फिर ऊपर से नींबू का रस छिड़क दें।

अब आपका क्रिसमस केक बनकर तैयार है। इसे चाकू की सहायता से छोटे-छोटे पीस में काटें और सब को सर्व करें।

आवश्यक सुझाव-

यदि आप क्रिसमस केक  बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें ।


[ Read More ]»

बेकरी जैसा सॉफ्ट स्पोंजी बटर स्कॉच केक बनाएं

scotch-cake


 ( वर्तिका श्रीवास्तव )
बटर स्कॉच केक जिसको आप बर्थडे पार्टी या किसी ओकेशन पर बनाकर सभी का दिल जीत सकते हैं। इसका स्वाद बहुत गज़ब का होता हैं। अंडे और ओवन के बिना भी ये केक कढ़ाई में बहुत ही स्पोंजी बन जाता हैं। इस यम्मी बटरस्कॉच केक को बनाने में थोड़ी मेहनत करनी पड़ती हैं। अब कुछ अच्छा खाना हैं तो उसके लिए तो थोड़ी मेहनत करनी ही पड़ेगी। तभी तो आप इतना डिलीशियस केक से सभी का दिल जीत लेगे। अगर आप बटरस्कॉच केक को इसी तरीके से फोलो करके बनाओगे। तो आपको केक बनाने में कोई दिक्कत नही आएँगी।

बटर स्कॉच केक बनाने की आवश्यक सामग्री -

  1. बटर मिल्क = 1 कप
  2. मैदा = 1 कप (मैदे को छानकर इस्तेमाल करे)
  3. पिसी हुई चीनी = ½ कप
  4. रिफाइंड ऑइल = ½ टीस्पून
  5. वनिला एसेंस या बटर स्कॉच एसेंस = 1 टीस्पून
  6. बेकिंग पाउडर = 1 टीस्पून
  7. बेकिंग सोडा = ½ टीस्पून
  8. ठंडी व्हिप क्रीम = 1 कप
  9. येलो फ़ूड कलर = 3 बूँद
केरेमल सॉस बनाने ले लिए
  • चीनी = ½ कप
  • बटर = ¼ कप
  • फ्रेश क्रीम = ½ क्रीम
शुगर सिरप बनाने के लिए
  • चीनी = 1 या 2 टेबलस्पून
  • पानी = 3 से 4 टेबलस्पून

बटर स्कॉच केक बनाने की विधि -

बटरस्कॉच केक बनाने के लिए सबसे पहले प्रेलाइन बना ले। इसको बनाने के लिए किसी थाली या फॉयल पेपर पर बटर या घी लगाकर पहले ग्रीस कर ले। उसके बाद  एक पैन में चीनी डालकर चीनी को पैन में सब तरफ अच्छे से फैला ले।

उसके बाद मीडियम टू लो आंच पर चीनी को पिघलने दे। जब चीनी पिघलना शुरू कर दे इसको स्पेचुला से चला ले। जब आपकी चीनी पूरी तरह से पिघल जाएं।

तब इसमें बटर डालकर बटर को भी चीनी के साथ चलाते हुए अच्छे से मेल्ट कर ले। बटर के मेल्ट होते ही इसमें कटे हुए बादाम डालकर इसको अच्छी तरह मिक्स करले। जिस तरह आप चिक्की बनाते हैं उसी तरह अच्छे से मिक्स कर ले फिर गैस को बंद कर दे।

और इसको ग्रीस की हुई थाली या फॉयल पेपर पर डालकर स्पेचुला से पतला-पतला सब तरफ से एकसार फैलाकर ठंडा होने के लिए रख दे।

जब ये ठंडा हो जाएं फिर इसको पेपर या थाली से निकालकर बेलन से बारीक तोड़ (क्रम्ब) ले। (इसका पाउडर ना बनाएं ) उसके बाद केक बेस बना ले। एक गोल शेप के केक मोल्ड में पहले ऑइल लगाकर ग्रीस कर ले। फिर इसमें बटर पेपर रखकर इसको भी ऑइल से ग्रीस कर ले। उसके बाद एक कढ़ाई में स्टैंड रखकर कढ़ाई को ढककर 10 मिनट धीमी आंच पर प्रीहीट करने रख ले।

फिर बड़े बाउल में बटर मिल्क डाल ले। फिर इसमें पिसी हुई चीनी, रिफाइंड ऑइल और वनिला एसेंस या बटरस्कॉच एसेंस डालकर हैण्ड विस्कर से अच्छे से मिक्स कर ले। जिससे सभी चीज़े आपस में घुल-मिल जाएं।

उसके बाद इसमें मैदा, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा डालकर हैण्ड विस्कर से अच्छे से मिक्स करते हुए इसका स्मूथ बेटर बनाकर तैयार कर ले।

फिर बेटर को ग्रीस किए हुए केक मोल्ड में डालकर टेप कर ले। उसके बाद प्रीहीट की हुई कढ़ाई में मोल्ड को स्टैंड के ऊपर रख ले और ढककर 35 से 40 मिनट धीमी आंच पर बेक कर ले।

तय समय बाद केक में एक टूथपिक डालकर चेक कर ले। टूथपिक के क्लीन निकलने पर गैस को बंद कर दे।

और मोल्ड को कढ़ाई से बाहर निकालकर ठंडा होने के लिए रख ले। जब तक केक ठंडा होता है। तब तक आप केरेमल सॉस और डेकोरेट करने के लिए व्हिप क्रीम तैयार कर ले।

सबसे पहले केलेमल सॉस बना ले। एक पैन में चीनी डालकर इसको मीडियम टू लो आंच पर पिघलने के लिए रख ले। चीनी के मेल्ट होने पर इसको चला ले। फिर इसमें बटर डालकर चलाते हुए मेल्ट कर ले। जब बटर अच्छे से चीनी के साथ मेल्ट हो जाएं। तब इसमें क्रीम डालकर मिक्स कर ले और फिर इसके बाद गैस को बंद कर दे और केरेमल सॉस को ठंडा होने रख दे।

फिर एक बड़े बाउल में ठंडी व्हिप क्रीम डालकर इलेक्ट्रॉनिक बीटर से क्रीम को फूली-फूली और पहले से ज़्यादा मात्रा होने तक बीट कर ले।

उसके बाद इसमें येलो फ़ूड कलर डालकर एक बार और बीट कर ले।(कलर डालने से क्रीम में अच्छा कलर आता हैं)

शुगर सिरप बनाने के लिए एक छोटे बाउल में चीनी और पानी डालकर चीनी को पानी में मेल्ट होने तक घोल ले।

केक को ठंडा हो जाने पर मोल्ड से निकाल ले। उसके बाद केक बेस को छूरी से बीच से काटकर दो लेयर कर ले।

उसके बाद टर्न टेबल पर केक बोर्ड को रखकर इसके बीचो-बीच थोड़ी से व्हिप क्रीम रख ले। फिर इसपर केक की नीचे वाली लेयर रख ले और इसपर अच्छे से शुगर सिरप को ब्रश से लगा ले। सिरप को अच्छे से लगाएं। उसके बाद जो डेकोरेट करने के लिए आपने बीट करके व्हिप क्रीम बनाईं हैं। उसको इस केक की लेयर पर अच्छे से लगा ले। फिर क्रम्ब की हुई थोड़ी सी प्रेलाइन को फैलाकर डाल ले।

उसके बाद केक की दूसरी लेयर रख ले और इसपर भी शुगर सिरप को लगा ले। फिर व्हिप क्रीम लगा ले। सेकंड लेयर पर व्हिप क्रीम लगाने के बाद केक की साइड्स पर भी व्हिप क्रीम लगाकर अच्छे से कवर कर ले।

क्रीम को लगाकर सब तरफ से एकसार कर ले। उसके बाद केक के सबसे नीचे साइड्स में क्रम्ब हुई प्रेलाइन को सब तरह लगा ले।(और एक टीस्पून प्रेलाइन बचा ले)

अब केरेमल क्रीम को एक पाइपिंग बेग में भरकर केक की साइड्स पर डिजाईन बना ले। उसके बाद दूसरी पाइपिंग बेग में बची हुई व्हिप क्रीम डालकर स्टार नोज़ल लगा ले। फिर केक की टॉप पर इससे फूल बना ले।

और इन पर बची हुई एक टीस्पून प्रेलाइन को स्प्रिंक्ल कर ले। आपका बहुत ही खूबसूरत और यम्मी क्रीमी बटरस्कॉच केक बनकर तैयार हैं।

आवश्यक सुझाव-

अगर आपका केक 35 से 40 मिनट में बेक नही होता हैं तो आप इसको थोड़ी देर और बेक कर ले। यदि आप बटर स्कॉच केक बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें ।

[ Read More ]»
”go"