गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

रवा उत्तपम कैसे बनाये

 
uttapam

(वर्तिका श्रीवास्तव )
आज हम आपके लिए रवा उत्‍तपम रेसिपी लेकर आए हैं। उत्तपम  एक साउथ इंडियन रेसिपी है, जो अपने स्वाद के कारण सारे भारत में लोकप्रिय है। रवा उत्तपम बेहद हेल्‍दी पकवान है, जिसे आप नाश्ते के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं और बच्चों के टिफिन के रूप में भी। इसीलिए हेल्थ कांशस लोग अक्सर एक दूसरे से  पूछते रहते हैं। आप भी रवा उत्तपम बनाने की विधि नोट करें और आज ही ट्राई करें। हमें आशा है कि रवा उत्‍तपम रेसिपी  आपको पसंद आएगी।

रवा उत्तपम बनाने के लिए आवश्यक सामग्री-

क्रम संख्या नाम आवश्यक सामग्री सामग्री मात्रा
01 रवा/सूजी 01 कप
02 प्याज़ 1/2 कप (कटा हुआ)
03 दही 1/4 कप
04 टमाटर 1/2 कप (कटा हुआ)
05 गाजर 1/4 कप (कद्दूकस किया हुआ)
06 हरी मिर्च 02 नग (बारीक कटा हुआ)
07 अदरक 01 इंच का टुकड़ा (बारीक़ कटा हुआ)
08 धनिया पत्ता 01 छोटा चम्म्च (बारीक़ कटा हुआ)
09 तेल आवश्यकतानुसार
10 नमक स्वादानुसार

रवा उत्तपम बनाने की विधि -

  • रवा उत्‍तपम रेसिपी के लिये सबसे पहले एक बाउल में रवा/सूजी और दही (खट्टा दही हो तो बेहतर है) डालकर मिला लें। इसके बाद थोड़ा सा पानी और नमक डाल फिर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। फिर मिश्रण को ढ़क कर 30 मिनट के लिये रख दें। 
  • अब प्याज को छील कर महीन-महीन काट लें। साथ ही टमाटर, गाजर, हरी मिर्च और धनिया की पत्ती को धो कर बारीक काट लें और अदरक को कद्दूकस कर लें। अब कटी हुई सारी सामग्री को रवा के मिश्रण में डालें और एक बार अच्छी तरह से चला लें।
  • अब एक नाॅनस्टिक तवा को गैस पर रख कर गरम करें। तवा गरम होने पर गैस की आंच सिम कर दें। अब एक छोटा चम्मच तेल तवा पर डालें और चम्मच से पूरे तवा पर फैला दें। यह तेल सिर्फ इसलिए है, जिससे रवा का मिश्रण तवा पर चिपके नहीं। ये प्रॉसेस का अहम पार्ट है, इसलिए इसे ध्यान से करें।
  • अब एक बड़ा चम्मच रवा का मिश्रण लेकर तवा पर डाले और चम्मच की मदद से पूरे तवा पर पतला-पतला फैला दें। इसके बाद एक छोटा चम्मच तेल लें और उत्तपम के चारों ओर तवा पर डाल दें।
  • जब उत्तपम की नीचे की लेयर सुनहरी रंग की हो जाए, उत्तम को पलट दें और दूसरी साइड को भी इसी तरह से सेंक लें। इसी तरह से सारे उत्तम सेंक लें।
  • आपकी उत्तपम बनाने की विधि कम्‍प्‍लीट हुई। अब आप रवा उत्तम या सूजी उत्तपम को सर्विंग प्लेट में निकालें और टोमैटो सॉस या मनचाही चटनी के साथ सर्व करें।

आवश्यक सुझाव-

यदि आप रवा उत्तपम बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।

No comments:

Post a Comment

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।

”go"