( वर्तिका श्रीवास्तव )
आज हम आपके लिए ब्रेड सैंडविच रेसिपी लाए हैं। जब भी झटपट नाश्ता बनाना हो, ब्रेड सैंडविच एक आइडियल उपाय है। ब्रेड सैंडविच जितनी आसानी से बनती है, उतनी ही स्वादिष्ट भी होती है। इसे बच्चे भी बना सकते हैं। इसीलिए स्नैक्स लवर्स अक्सर एक दूसरे से सैंडविच बनाने की रेसिपी पूछते रहते हैं। तो फिर देर किस बात की, झटपट ब्रेड सैंडविच बनाने की विधि नोट करें और आज ही यह सैंडविच रेसिपी ट्राई करें। हम उम्मीद करते हैं कि ब्रेड सैंडविच रेसिपी आपको पसंद आएगी।
ब्रेड सैंडविच के लिए आवश्यक सामग्री-
| क्रम संख्या | नाम आवश्यक सामग्री | सामग्री मात्रा |
|---|---|---|
| 01 | ब्रेड स्लाइस | 06 नग |
| 02 | मक्खन | 50 ग्राम |
| 03 | चीज स्लाइस | 03 पीस |
| 04 | आलू भुजिया | 1/2 कप |
| 05 | खीरा | 01 पीस (गोलाई में कटा हुआ) |
| 06 | प्याज | 01 नग (पतली स्लाइस) |
| 07 | टमाटर | 01 नग (पतला कटा हुआ) |
| 08 | मेयोनीज | (इच्छानुसार) |
| 09 | नमक | स्वादानुसार |
ब्रेड सैंडविच बनाने की विधि -
- ब्रेड सैंडविच रेसिपी के लिए सबसे पहले ब्रेड के किनारे के कड़े वाले भाग को चाकू से काट कर अलग कर दें।
- एक स्लाइस पर मक्खन की पर्त लगाएं। इसके बाद उसपर प्याज, टमाटर और खीरे के पतले कटे हुए गोल छल्ले रखें। इसके ऊपर हल्का सा नमक छिड़कें और फिर ऊपर से चीज़ स्लाइस रख दें।
- अब चीज़ स्लाइस के ऊपर नमकीन भुजिया की पर्त लगा दें। फिर ब्रेड के दूसरे स्लाइस पर मेयोनेज की एक पर्त लगाएं और इसे पहले वाली ब्रेड के बाद ऊपर रख दें।
- इसी तरह से सैंडविच के बाकी पीस भी तैयार कर लें। अब एक तेज चाकू लें और सैंडविच को तिकोने आकार में काट लें।
- लीजिये, आपकी ब्रेड सैंडविच बनाने की विधि कम्प्लीट हुई। अब आपका वेज सैंडविच तैयार है। इसे टोमैटो केचअप या फिर मनचाही चटनी के साथ सर्व करें और परिवार के साथ आनंद लें।
आवश्यक सुझाव-
यदि आप ब्रेड सैंडविच बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।

