गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।
Showing posts with label मेकअप. Show all posts
Showing posts with label मेकअप. Show all posts

दुल्हन का मेकअप (ब्राइडल मेकअप) कैसा होना चाहिए

 
Image SEO Friendly

दुल्हन बनने का सपना हर लड़की देखती है। साथ ही चाहती है कि इस खास दिन उसका मेकअप सबसे अलग दिखे। इसलिए, होने वाली दुल्हन मेकअप का ख्याल पहले से रखती है, क्योंकि मेकअप ऐसी चीज होती है, जो चेहरे की खूबसूरती बढ़ा भी सकती है और कम भी कर सकती है। शादियों के मौसम में हर पार्लर में ब्राइडल मेकअप की अच्छी खासी धूम मची होती है। दुल्हन का मेकअप परफेक्ट होना भी जरूरी है। इसके लिए हर लड़की को खुद भी ब्राइडल मेकअप की थोड़ी-बहुत समझ होनी जरूरी है, ताकि वो समझ सके कि उसका दुल्हन मेकअप सही है या नहीं। वहीं, अगर दुल्हन की बहन या खास सहेली को भी ब्राइडल मेकअप टिप्स पता हों, तो फिर चिंता किस बात की। इस लेख में हम दुल्हन का मेकअप कैसे करें उसकी पूरी जानकारी देंगे। साथ ही दुल्हन का मेकअप करने के कुछ खास टिप्स भी देंगे।

दुल्हन का मेकअप कैसे करें –
यहां हम न सिर्फ ब्राइडल मेकअप टिप्स देंगे, बल्कि यह भी बताएंगे कि आसान तरीके से दुल्हन का मेकअप कैसे करें।

1. चेहरे को धोएं
Image SEO Friendly


ब्राइडल मेकअप शुरू करने से पहले, सबसे महत्वपूर्ण टिप्स है चेहरे को साफ रखना। यह तो सभी जानते हैं कि भारतीय दुल्हनें अपनी शादी के लिए बोल्ड और चमकीले रंगों का उपयोग ज्यादा करती हैं। ऐसे में मेकअप को अच्छी तरह से लगाने और लंबे वक्त तक टिकाए रखने के लिए सबसे पहले आपको अपने चेहरे को अच्छी तरह से साफ कर लेना चाहिए। साथ ही यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि आपके चेहरे पर कोई धूल-मिट्टी, गंदगी या तेल न लगा हो।

2. शुरुआत करें मॉइस्चराइजिंग से
Image SEO Friendly


ब्राइडल मेकअप को सही दिखाने के लिए सबसे पहले जरूरी है, आपकी त्वचा का मॉइस्चराइज होना। आपकी त्वचा चिकनी लगे, स्किन टोन खिला-खिला लगे और मेकअप ज्यादा अच्छे से लगे, उसके लिए त्वचा का मॉइस्चराइज होना बहुत जरूरी है। मॉइस्चराइजर को अपने उंगली के टिप पर लेकर पूरे चेहरे पर थोड़ा-थोड़ा लगा लें और फिर हल्के-हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में मालिश करके पूरे चेहरे पर लगाएं। आप चाहें तो टिंटेड मॉइस्चराइजर, जो बाजार में आसानी से उपलब्ध है, उसका भी उपयोग कर सकते हैं।

3. बेस है जरूरी
Image SEO Friendly


चेहरे को मॉइस्चराइज करने के बाद जरूरी है कि आप मेकअप से पहले बेस बनाएं। दुल्हन का मेकअप खूबसूरत और नैचुरल दिखाने में बेस अहम होता है। कई बार महिलाएं बेस बनाने में ही गलती कर देती हैं और परिणामस्वरूप मेकअप खराब हो जाता है। इसलिए, ब्राइडल मेकअप टिप्स के तहम हम आपको सही बेस बनाने के बारे में भी बता रहे हैं। इसका सबसे महत्वपूर्ण टिप है, सही शेड का चुनाव करना। हमेशा अपनी त्वचा के रंग से मिलता-जुलता ही मेकअप बेस चुनें। मेकअप बेस के लिए इन स्टेप्स का पालन करें –

  • प्राइमर – मॉइस्चराइजर लगाने के दो मिनट बाद प्राइमर लगाएं। ध्यान रहे कि आप प्राइमर को अच्छे से मिला लें, ताकि यह त्वचा में अवशोषित हो जाए। इसके बाद आप कंसीलर और फाउंडेशन लगाएंगे। इससे मेकअप लंबे वक्त तक बरकरार रहता है।
  • फाउंडेशन – मेकअप बेस में दूसरी महत्वपूर्ण चीज है फाउंडेशन। ध्यान रहे कि आप बिना एसपीएफ वाला फाउंडेशन उपयोग करें, क्योंकि एसपीएफ वाले फाउंडेशन से तस्वीरें खिंचवाते वक्त चेहरे पर फ्लैश की चमक आ सकती है और आपकी तस्वीरें खराब हो सकती हैं। फाउंडेशन हमेशा स्किन टोन से मिलता हुआ ही उपयोग करें। फाउंडेशन को पूरे चेहरे पर बिंदु की तरह लगाएं और हल्का थपथपाकर पूरे चेहरे पर लगा लें।
  • कंसीलर – ब्राइडल मेकअप टिप्स की बात करें, तो कंसीलर भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कंसीलर सिर्फ ब्राइडल मेकअप में ही नहीं, बल्कि किसी भी मेकअप बेस के लिए जरूरी है। दाग-धब्बों को छुपाने के लिए कंसीलर की जरूरत पड़ती है, इसलिए अपने स्किन टोन के अनुसार कंसीलर का चुनाव करें। आंखों के नीचे भी कंसीलर लगाएं, ताकि अगर आपके डार्क सर्कल हैं, तो वो छुप जाए। आप इसे पूरे चेहरे पर बिंदु की तरह लगा दें और फिर उंगलियों से हल्के-हल्के से थपथपाकर या सर्कुलर मोशन में मालिश करते हुए पूरे चेहरे पर लगाएं।
नोट : आप जो भी बेस उपयोग करें, उसे न सिर्फ चेहरे पर, बल्कि चेहरे से लेकर गर्दन तक लगाएं, ताकि आपके स्किन टोन में फर्क न लगे और मेकअप खराब न लगे।

हाइलाइटर – चमकदार और खूबसूरत मेकअप के लिए हाइलाइटर का उपयोग उत्तम है। आप इसका उपयोग चीक बोन, नाक, माथे या माथे के बीच, होंठ और नाक के बीच की जगह पर कर सकते हैं। जिनका रंग साफ है, वो पर्ल रंग और जिनकी त्वचा गहरे रंग की है, वो गोल्ड रंग का हाइलाइटर उपयोग करें।

4. ब्रोंजर के टिप्स
Image SEO Friendly


चेहरे की रूपरेखा को तराशने और नैन-नक्श की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए ब्रोंजर का इस्तेमाल किया जाता है। आप नुकीले डिजाइन के ब्लश ब्रश में ब्रोंजर लगाकर ठोड़ी के किनारों पर से लगाना शुरू करें। यही आप माथे के किनारों, नाक के दोनों तरफ और नाक की हड्डी पर भी लगाएं। अपने चीकबोन और कान के आसपास भी लगाएं।

5. ब्लश ब्रश
Image SEO Friendly


ब्लश ब्रश पर कुछ ब्लश लें और जितना एक्स्ट्रा ब्लश है, उसे झाड़ दें। एक स्थिर मुस्कान के साथ इसे लगाना शुरू करें। इसे सर्कुलर मोशन में ऊपर की तरफ व कानों की तरफ लगाएं। ध्यान रहे कि ब्लश ब्रश का उपयोग करते वक्त नाक से कम से कम दो उंगली की दूरी पर ब्रश को रखें और ब्लश लगाएं। अगर आप ग्लॉसी व नैचुरल गाल चाहती हैं, तो क्रीम बेस्ड ब्लश का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे अपनी उंगलियों पर लेकर चेहरे पर थपथपाकर लगाएं।

6. आई शैडो लगाने के तरीके
Image SEO Friendly


आप आई मेकअप के लिए सुनहरे रंग का उपयोग कर सकते हैं, क्योंकि यह रंग लाल, हरे, भूरे व महरून हर तरह के रंग के साथ चल जाता है। अपने आंखों के ऊपर सुनहरे या पीच रंग और चारकोल आई शैडो का उपयोग करें, ताकि आपकी आंखों को स्मोकी लुक मिले। आप आंखों के क्रीज पर भूरे रंग का शेड भी लगाकर आंखों को स्मोकी लुक दे सकती हैं। आप अपने आइब्रो बोन पर सिल्वर रंग के बजाय सुनहरे रंग का भी उपयोग कर सकते हैं। आइब्रो के लिए आइब्रो पेंसिल या एंगुलर ब्रश का उपयोग करें।

7. आई लाइनर टिप्स
Image SEO Friendly


शादी का दिन महत्वपूर्ण होता है, इसलिए उस दिन कुछ भी नया ट्राई की कोशिश न करें। शादी के दिन भूरे या नीले रंग के लाइनर के साथ प्रयोग न करें। आप काले वॉटरप्रूफ लाइनर का उपयोग करें। अपनी आंखों पर मोटा लाइनर और गहरा काजल लगाएं। अगर आप आंखों को और ज्यादा आकर्षक दिखाना चाहती हैं, तो उस पर उंगली को हल्का सर्कुलर मोशन में चलाकर फैला दें। साथ ही पलकों को गहरा दिखाने के लिए मस्कारा लगाना न भूलें। घुंघराले ब्रश वाला मस्कारा आपकी पलकों को और आकर्षक बना सकता है।

नोट : आप चाहें तो अपनी पलकों को और खूबसूरत व आकर्षक दिखाने के लिए नकली पलकें लगा सकती हैं। बेहतर होगा कि आप शादी से कुछ दिन पहले इन्हें लगाकर देख लें कि यह आपके लिए सही है या नहीं। याद रहे कि शादी के दिन आपके पास एक्सपेरिमेंट करने का न ही वक्त होगा और न ही ऐसा करने की जरूरत है।

8. लिपस्टिक टिप्स
Image SEO Friendly


अगर आपके होंठ पतले हैं, तो आप अपनी स्किन टोन से मिलते-जुलते रंग के लिप लाइनर का उपयोग कर होंठों को उभरा हुआ दिखा सकते हैं। अगर आपके होंठ उभरे हुए हैं, तो थोड़े गहरे रंग के लिप लाइनर का उपयोग कर सकते हैं। आप लिपस्टिक का रंग ऐसा चुनें, जो आपके पूरे लुक को कॉम्प्लिमेंट करे।

उभरे हुए होंठों के लिए महरून या लाल रंग के लिपस्टिक का और पतले होंठों के लिए पीच गुलाबी या हल्के गुलाबी रंग के लिपस्टिक का उपयोग करें। जिनके होंठ पतले हैं, वो लिपग्लॉस की जगह लिप प्लंपर का उपयोग कर सकती हैं। वहीं, जिनके होंठ उभरे हुए हैं, वो लिपग्लॉस का उपयोग कर सकती हैं।

ब्राइडल मेकअप के पहले कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है, जिसके बारे में हम आपको नीचे बता रहे हैं।

ब्राइडल मेकअप से पहले रखें इन बातों का ध्यान
Image SEO Friendly


ब्राइडल मेकअप टिप्स के साथ-साथ उससे पहले कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। नीचे हम ऐसी ही कुछ जरूरी बातों के बारे में आपको जानकारी दे रहे हैं।

1. दुल्हन का मेकअप संतुलित और नैचुरल होना चाहिए
परफेक्ट ब्राइडल मेकअप तभी होता है, जब उस मेकअप में सादगी होते हुए भी दुल्हन के नैन-नक्श और खूबसूरती उभरकर आए। सब जानते हैं कि भारतीय दुल्हनों का पहनावा व गहने बहुत भारी होते हैं। इसलिए, जब भी आप मेकअप के बारे में सोचें, तो ध्यान रहे कि आपका मेकअप हल्का और नैचुरल हो। जरूरत से ज्यादा और गहरा आई मेकअप या आई लाइनर न हो और न ही ज्यादा गहरी लिपस्टिक हो। अगर ऐसा होता भी है, तो आप ब्लोटिंग पेपर से अतिरिक्त मेकअप या लाइनर को हटा दें। यह काम आप खुद से या मेकअप आर्टिस्ट को करने के लिए बोल सकती हैं।

2. मेकअप आर्टिस्ट को अपनी जरूरत बताएं
अगर आप मेकअप आर्टिस्ट को बुला रही हैं, तो ध्यान रहे कि आप स्पष्ट रूप से अपनी जरूरत बताएं कि आपको कैसा मेकअप चाहिए। अगर आपके मन में कोई लुक है, तो उन्हें अच्छे से उस बारे में समझाएं और अगर आपके पास उस लुक की कोई तस्वीर हो, तो और अच्छा। इसके अलावा, अगर आप किसी नए मेकअप आर्टिस्ट से मेकअप कराने का सोच रही हैं, तो बेहतर होगा कि आप कुछ दिन पहले एक ट्रायल जरूर ले लें।

3. ध्यान से चुने मेकअप आर्टिस्ट
शादी खास दिन होता है और इस दिन किसी भी नए एक्सपेरिमेंट या गलती की जगह नहीं होती है। इसलिए, शादी के दिन के लिए मेकअप आर्टिस्ट का चुनाव ध्यान से करें। कोशिश करें कि आप अपने परिवार या दोस्तों से इस बारे में बात कर लें। अगर उन्होंने कभी किसी से मेकअप कराया हो, तो उसी मेकअप आर्टिस्ट का चुनाव करें। इसके अलावा, अगर आप किसी चर्चित मेकअप आर्टिस्ट को जानती हैं, तो उसे भी हायर कर सकती हैं। ध्यान रहे कि आप उसके बारे में अच्छे से जांच-पड़ताल कर लें। साथ ही अगर मेकअप आर्टिस्ट के पहले के काम का कोई सैंपल हो, तो वो भी देख लें। कम से कम एक महीने पहले से ही मेकअप आर्टिस्ट का चुनाव कर लें और कोशिश करें कि आप ट्रायल पहले से ही ले लें।

4. मेकअप प्रोडक्ट का चुनाव भी करें ध्यान से
दुल्हन का मेकअप करने के लिए कई तरह के मेकअप प्रोडक्ट की जरूरत होती है। जो भी मेकअप प्रोडक्ट उपयोग किया जा रहा है, उसके ब्रांड के बारे में जान लें। कोशिश करें कि वो नैचुरल प्रोडक्ट हो, उसके बनने और कब तक उपयोग किया जा सकता है, उसकी तिथि का ध्यान रखें। उनका कुछ दिन पहले एक बार पैच टेस्ट कर लें, ताकि आपको पता चल जाए कि कहीं इनसे आपको एलर्जी तो नहीं हो रही है और ये सुरक्षित हैं या नहीं।

5. ब्राइडल मेकअप किट की लिस्ट है जरूरी
आपने ब्राइडल मेकअप किट के बारे में तो सुना ही होगा। ये आपको बाजार में आसानी से मिल जाएंगे। इसके अलावा, आप खुद की भी ब्राइडल मेकअप किट बना सकती हैं, जिसमें आपकी पसंद की मेकअप सामग्रियां होंगी। बिना प्लानिंग के आप कुछ भी खरीदेंगे, तो अंत में आपके हाथ कुछ नहीं लगेगा। इसलिए, अपनी शादी की शॉपिंग के दौरान खासकर के मेकअप सामग्री चुनते वक्त अपने खास दोस्त को साथ जरूर ले जाएं। खासकर, उस दोस्त को जिसे इन सबके बारे में ज्यादा समझ हो, ताकि वो आपको अच्छे से गाइड कर सके और सही चीज दिला सके।

6. लहंगे को कॉम्पलिमेंट करे मेकअप
होने वाली दुल्हन को शादी के कपड़े और गहने कुछ दिन पहले से ही पता होते हैं। ऐसे में बेहतर होगा कि आप अपना मेकअप अपने लहंगे के अनुसार या उससे मिलता-जुलता कराएं, जो आपके लुक को कॉम्पलिमेंट दे। आप शादी के पहले अपने मेकअप आर्टिस्ट को अपनी ड्रेस और गहने दिखा दें और उनसे भी राय मांगे। अपनी ड्रेस की फिटिंग और गहने सब पहले से ही सोचकर रखें। ध्यान रहे कि आप शादी के दिन कुछ भी बदलाव न करें, क्योंकि कहीं न कहीं आपका मेकअप आपके कपड़ों के रंग से जुड़ा होता है और अंतिम समय में कोई भी छोटा से छोटा बदलाव आपके पूरे लुक को खराब कर सकता है।

7. मौसम का रखें ख्याल
ब्राइडल मेकअप के दौरान मौसम का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है। मौसम का असर मेकअप पर भी पड़ जाता है। अगर मौसम ठंड का हो, तो कोई समस्या नहीं होती है। इसके विपरीत अगर मौसम गर्म और उमस भरा हो, तो मेकअप खराब होने का डर रहता है। गर्मी हो या कोई और मौसम कोशिश करें वॉटरप्रूफ मेकअप के उपयोग का। मेकअप के बाद पंखे, कूलर या एसी में ही रहें। मौसम गर्म और उमस भरा हो, तो हल्का मेकअप चुनें, क्योंकि यह सबसे उपयुक्त होगा।

8. दिन या रात का रखें ख्याल
जब बात आए भारतीय शादी की, तो यह ध्यान रखना जरूरी है कि शादी दिन में है या रात में। कुछ धर्मों में शादी दिन के वक्त होती है, तो कुछ में रात के वक्त। ऐसे में मेकअप भी उसी हिसाब से होना चाहिए। अगर शादी दिन में है, तो हल्का और नैचुरल मेकअप रखें। वहीं, अगर शादी रात में है, तो मेकअप थोड़ा भरी रखें और रंगों का चुनाव थोड़ा सोच समझकर करें। यह सिर्फ दुल्हन के लिए नहीं, बल्कि पार्टी में शामिल होने वाली हर लड़की और महिला के लिए है।

खुद से मेकअप करने के टिप्स
Image SEO Friendly


वैसे तो बेहद कम महिलाएं ही शादी के दिन खुद से मेकअप करने का जोखिम उठाती है, लेकिन अगर आप खुद से मेकअप कर भी रही हैं, तो नीचे दी गई बातों का ध्यान रखें :

1. मेकअप ट्रेनिंग लें
अगर आपका मन है कि आप अपना मेकअप खुद करें, तो उसके लिए आप पहले से खुद को तैयार करें। भले ही आपको मेकअप करना आता हो, लेकिन ब्राइडल मेकअप और सामान्य मेकअप में फर्क है। आप किसी अच्छे पार्लर में या कहीं अच्छी जगह जाकर ब्राइडल मेकअप की क्लास लें, ताकि आपको ब्राइडल मेकअप की सारी जानकारी मिले और आप अपने इस खास दिन को और खास बना सकें। इसके लिए क्लास के साथ-साथ आप इंटरनेट पर दुल्हन मेकअप वीडियो भी देख सकती हैं।

2. मेकअप प्रैक्टिस है जरूरी
मेकअप क्लास के बाद आप पहले से ही इसकी प्रैक्टिस कर लें। अगर आप खुद से अपना मेकअप करना चाहती हैं, तो पहले से ही ट्राई करते रहें, ताकि शादी के दिन आपसे कुछ गलती न हो। शादी के दिन पहली बार ऐसा करने के बजाय, लुक के साथ दो से तीन बार अभ्यास करना और नए-नए मेकअप आजमाना बेहतर है। अगर आप शादी के दिन सीधे ऐसा करेंगी, तो आप कुछ गलती भी कर सकती हैं और मेकअप बिगाड़ भी सकता हैं, इसलिए सावधानी से काम करें।

3. मेकअप को सामान्य तरीके से लगाएं
मेकअप लगाने के लिए सही ब्रश या ऐप्लिकेटर का उपयोग करें। अगर आप मेकअप ब्रश के साथ मेकअप करने में कम्फर्टेबल हैं, तो ब्रश का उपयोग करें। इसके अलावा, अगर आप उंगलियों के साथ मेकअप लगाने में कम्फर्टेबल हैं, तो उंगलियों का उपयोग करें और अगर स्पॉन्ज के साथ लगाना चाहते हैं, तो स्पॉन्ज का उपयोग करें। जिस चीज का भी उपयोग करें, उसकी प्रैक्टिस पहले से कर लें और कोशिश करें कि जिस चीज से भी आपको सुविधा होती हैं, उसके उपयोग से ही मेकअप करें।

4. सफाई का रखें ध्यान
चाहे आप मेकअप खुद कर रहे हों या मेकअप आर्टिस्ट से करा रहे हो, हमेशा ध्यान रखें कि ब्रश और अन्य मेकअप एप्लीकेटर साफ हो। अगर वो साफ नहीं होंगे, तो आपकी त्वचा पर संक्रमण हो सकता है और त्वचा संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं।

5. सही फाउंडेशन का चुनाव
आपने जैसा कि ऊपर पढ़ा मेकअप बेस के लिए तीन मुख्य चीजों की जरूरत होती है – प्राइमर, कंसीलर और फाउंडेशन। ऐसे में सही फाउंडेशन का चुनाव करना बहुत जरूरी होता है। जाहिर सी बात है कि आप गलत फाउंडेशन के रंग का चुनाव कर अपनी रंगत को ज्यादा फीका या गहरा नहीं दिखना चाहेंगी। इसलिए, शादी से पहले सही फाउंडेशन के रंग का चुनाव कर लें। आप अपनी किसी दोस्त या रिश्तेदार के साथ जाकर खुद पर अलग-अलग शेड्स ट्राई करें।आपको ऐसा शेड चुनना है, जो आपकी स्किन टोन से मेल खाता हो। अगर आप अपनी स्किन टोन से हल्के रंग का फाउंडेशन चुनेंगी, तो कुछ देर के बाद यह आपको फोटो में फीका दिखा सकता है। इसलिए, फाउंडेशन के रंग का सही चुनाव करें।

6. सही ब्लश का चुनाव है जरूरी
प्राइमर, कंसीलर और फाउंडेशन की तरह सही ब्लश का चुनाव करना भी जरूरी है। अगर सही ब्लश शेड चुनने में परेशानी हो रही है, तो इस ट्रिक को आजमाएं। व्यायाम करने के ठीक बाद अपना चेहरा शीशे में देखें, उस वक्त जिस रंग के आपके गाल और चेहरा है, वही आपके गालों का प्राकृतिक रंग है। आप अपने चेहरे के रंग से मिलते-जुलते रंग का ब्लश लें। अगर आप ग्लोसी व नैचुरल गाल चाहती हैं, तो क्रीम बेस्ड ब्लश का इस्तेमाल करें। इसे अपनी उंगलियों से चेहरे पर थपथपाकर लगाएं और मिलाएं।

7. हाइलाइटर का उपयोग करें
महिलाएं चाहती हैं कि शादी के दिन उनका चेहरा चमकदार और खिला-खिला लगे। इसके लिए वो शिमर या ग्लिटर के बजाय हाइलाइटर का इस्तेमाल कर सकती हैं। मुख्य प्रयास यह होना चाहिए कि त्वचा प्राकृतिक रूप से चमकदार और खिली-खिली लगे न कि कृत्रिम तरह से चमकीली लगे। आप नाक, ठोड़ी, माथे और चेहरे के अन्य जगहों पर हाइलाइटर से हाइलाइट करें। ये आपकी त्वचा को प्राकृतिक रूप से चमकदार बनाएंगे।

8. ध्यान से करें शिमर का उपयोग
अगर आपका शिमर का उपयोग करने का मन है, तो ध्यान रहे कि चेहरे के किसी एक भाग तक ही इसका उपयोग सीमित रखें। आप आंखों या गालों पर शिमर का उपयोग कर सकते हैं। हालांकि, आप इसको शादी के कुछ दिनों पहले लगाकर देख लें कि ये आपके चेहरे पर सूट करता भी है की नहीं और आप पर अच्छा लगता है या नहीं।

अगर आप चाहती हैं कि आपका ब्राइडल मेकअप आप पर खिले, तो शादी से पहले नीचे दी गए बातों का ध्यान रखें।

शादी के पहले इन बातों का रखें ख्याल
Image SEO Friendly


मेकअप चेहरे पर खिलकर आए उसके लिए आप अपने चेहरे का ध्यान पहले से ही रखें। नीचे हम आपको कुछ जरूरी बातें बता रहे हैं, जिसका ख्याल आपको शादी के पहले से रखना चाहिए।

1. त्वचा में चमक है जरूरी
मेकअप चाहे कितना भी खूबसूरत हो, लेकिन अगर आपके चेहरे पर प्राकृतिक चमक नहीं होगी, तो आपका मेकअप भी कहीं न कहीं फीका लगने लगेगा। सिर्फ शादी के एक हफ्ते पहले त्वचा और चेहरे का ध्यान रखना काफी नहीं है, बल्कि आपकी त्वचा को पोषण और ट्रीटमेंट की भी उतनी ही जरूरत होती है। शादी के दिन से दो महीने पहले या कम से कम छह सप्ताह पहले अपने लिए वक्त निकालें और ट्रीटमेंट कराएं। अगर आप फेशियल कराने का सोच रही हैं, तो शादी के कुछ दिन पहले नहीं, बल्कि कुछ हफ्ते पहले कराएं, ताकि उसका असर वक्त के साथ-साथ दिखने लगे। शादी के कुछ दिन पहले अपने चेहरे पर किसी भी ट्रीटमेंट का उपयोग कर एक्सपेरिमेंट न करें।

2. अपनी त्वचा को एक्सफोलिएट करें
मृत त्वचा से छुटकारा पाने के लिए अपनी त्वचा को एक्सफोलिएट करें। याद रखें कि सप्ताह में केवल दो या तीन बार एक्सफोलिएट करें। ज्यादा एक्सफोलिएट करने से आपकी त्वचा शुष्क हो सकती है।

3. अपनी त्वचा को धूप से बचाएं
धूप से त्वचा को काफी नुकसान हो सकता है। त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाने के लिए जब भी आप बाहर जाएं, तो सनस्क्रीन लगाकर जाएं। साथ ही हर कुछ घंटों में सनस्क्रीन फिर से लगाएं। अपने बैग में सनस्क्रीन हमेशा रखें और अच्छे ब्रांड की सनस्क्रीन उपयोग करें।

4. मॉइस्चराइजर है जरूरी
त्वचा को पोषण देने के लिए मॉइस्चराइजर भी जरूरी है। त्वचा में नमी न होने से त्वचा रूखी व बेजान लगने लगती है। ऐसे में नियमित रूप से मॉइस्चराइजर लगाना जरूरी है। साथ ही अगर आप चाहते हैं कि मॉइस्चराइजर का प्रभाव सही पड़े, तो नहाने के ठीक बाद अपने चेहरे और शरीर पर मॉइस्चराइजर का उपयोग करें, क्योंकि यह लोशन और क्रीम लगाने का सबसे अच्छा वक्त होता है और असर भी बहुत अच्छे से करता है।

5. हाथ-पैर का ध्यान रखना भी है जरूरी
सिर्फ चेहरा ही नहीं, बल्कि आपको अपने हाथ-पैर और नाखूनों का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी। हाथ-पैर पर नियमित तौर पर लोशन लगाएं और नाखूनों का ध्यान रखने के लिए पेडीक्योर और मैनीक्योर करवाना न भूलें। साथ ही अच्छे रंग व ब्रांड की नेल पॉलिश लगाएं।

आगे हम बता रहे हैं कि आंखों का ब्राइडल मेकअप कैसे किया जाए।

आंखों के लिए कुछ टिप्स
Image SEO Friendly

आंखें भी होती हैं दिल की जुबां’ ये गाना तो आपने सुना ही होगा, तो ब्राइडल मेकअप के दौरान आंखों का मेकअप भी बहुत मायने रखता है। सिर्फ आंखों के मेकअप से ही नहीं, बल्कि आंखों का प्राकृतिक तरीके से भी सुंदर होना जरूरी है। इसलिए, अपनी आंखों का खास ध्यान रखें, नीचे हम आंखों के लिए कुछ जरूरी बातें बता रहे हैं।

1. आंखों में सूजन से बचाव
कई महिलाएं आंखों में सूजन से परेशान रहती हैं। इसमें आंखों की नीचे की त्वचा सूझ जाती है। इसे कम करने के लिए आप कैमोमाइल टी बैग  का उपयोग कर सकती हैं। अगर आप सामान्य टी बैग का उपयोग करेंगी, तो आपकी त्वचा पर दाग पड़ सकते हैं।

2. नींद पूरी करें
अच्छी व पर्याप्त नींद बहुत जरूरी होती है। कम से कम आठ घंटे की नींद पूरी करें। अगर आपकी नींद पूरी नहीं होती है, तो आपको सेहत से जुड़ी कई परेशानियां हो सकती हैं। साथ ही आंखों के नीचे काले घेरे भी हो सकते हैं। आंखों के नीचे काले घेरे यानी डार्क सर्किल हटाने के लिए आप यह आर्टिकल ‘आंखों के नीचे काले घेरे (डार्क सर्कल) हटाने के 20 घरेलू उपाय’ पड़ सकती हैं। नींद पूरी न होने से आपको थकान महसूस होगी और वो आपके चेहरे पर भी दिखने लगेगी। इसलिए अच्छी नींद लें।

3. मेकअप से पहले कॉन्टैक्ट लेंस पहनें
अगर आप चश्मा लगाती हैं और शादी के दिन कॉन्टैक्ट लेंस लगाने का सोच रही हैं, तो उसकी प्रैक्टिस पहले से ही कर लें। अगर लेंस गलत तरीके से लगाती हैं, तो आपको समस्या हो सकती है। इसके अलावा, आप लेंस मेकअप करने से पहले लगाएं, क्योंकि लेंस लगाने से आपकी आंखों में पानी आ सकता है। ऐसा होने से आपका मेकअप भी खराब हो सकता है।

4. आइब्रो बनवाएं
आइब्रो बनवाने से चेहरे की खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं। नैन-नक्श और तराशे हुए लगने लगते हैं, इसलिए शादी के एक दिन पहले अपनी आईब्रो बनवाएं। आईब्रो बनवाने के बाद हो सकता है कि आईब्रो लाल या उन पर चकत्ते हो जाएं। उनसे बचने के लिए आप आइब्रो के चारों ओर बर्फ रगड़ें।

5. आइब्रो को भरें
कई लड़कियां भौंहो को रंग से गहरा दिखाती हैं। ऐसे में भौंहों को भरने के लिए ब्राउन शेड या टूप शेड का उपयोग करें। आई शैडो और पेंसिल का उपयोग कर आप आइब्रो को अच्छा लुक दे सकती हैं और उन्हें प्राकृतिक रूप से खूबसूरत बना सकती हैं।

6. आई लाइनर का उपयोग
आंखों को आकर्षक दिखाने के लिए आई लाइनर महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हालांकि, कई बार महिलाएं आई लाइनर लगाते या लगवाते वक्त गलती कर बैठती हैं। इसलिए, आईने में नीचे देखते हुए आईलाइनर लगाएं। यह आपको एक बेहतर पकड़ देगा और आप सीधी रेखाएं खींच पाएंगी।

7. जेल लाइनर्स का प्रयोग करें
अगर आप लिक्विड लाइनर्स लगाने की फैन हैं, तो आप लिक्विड की जगह जेल लाइनर्स का उपयोग करें। इससे लाइनर का लुक अच्छा आता है।

8. नकली पलकें
आंखों को आकर्षक दिखाने के लिए कई बार लड़कियां व महिलाएं नकली पलकें भी लगाती हैं। अगर आप भी इन्हें पहनने में सहज हैं, तो उनका उपयोग करें। इसके अलावा, गहरे रंग के लैश ग्लू का प्रयोग करें, ताकि यह त्वचा की टोन से मेल खाए। हालांकि, शादी से पहले आप एक बार उन्हें ट्राय जरूर कर लें।

9. पलकों को गहरा बनाएं
पलकों को गहरा दिखाने के लिए अपनी आंखों को बंद कर पलकों पर पाउडर लगाएं और फिर मस्कारा लगाएं या फिर काजल लगाने से ठीक पहले आई लैश प्राइमर लगाएं।

10. मस्कारा लगाएं
अगर आप नकली पलके नहीं लगाना चाहती हैं, तो आप मस्कारा लगाकर अपनी पलकों को गहरा दिखा सकती हैं। मस्कारा लगाने से आंखें और खूबसूरत व आकर्षक लगने लगती हैं। हमेशा अच्छे ब्रांड और वॉटरप्रूफ मस्कारा उपयोग करें। इस बात पर ध्यान रखें कि मस्कारा नया या तीन महीने से कम पुराना हो। पुराना मस्कारा, जो हवा के संपर्क में आता है, वो परतदार हो जाता है। सिर्फ मस्कारा ही नहीं, बल्कि हर उत्पाद तारीख देखकर ही खरीदें।

11. आई मेकअप का ध्यान रखें
ध्यान रखें कि आपकी आंखों का मेकअप खराब न हो। आंखों के मेकअप को बनाए रखने के लिए, इसके ऊपर और आंखों के नीचे थोड़ा-सा ट्रांसलूसेंट पाउडर जरूर लगाएं। यह आपके मेकअप को बहने से बचाएगा और उस पर सिलवट पड़ने से बचाएगा।

होंठों के लिए मेकअप के टिप्स
Image SEO Friendly

1. होंठों का ध्यान रखें
शादी के पहले से आप अपने होंठों का ध्यान रखें। अगर आपके होंठ सूखे और फटे हैं, तो उस पर कोई लिपस्टिक या होंठ का मेकअप अच्छा नहीं लगेगा। इसलिए, जब भी आपको लगे कि आपके होंठ सूखे हैं, तो लिप बाम लगाएं। अपने होंठों को चाटें या काटें नहीं। इससे होंठ सूख जाएंगे और उन पर पपड़ी बन जाएगी। नियमित रूप से होंठों पर लिप बाम या घरेलू उपाय के तौर पर शहद लगाते रहें, शहद से आपके होंठ नर्म और मुलायम रहेंगे।

2. होंठों को उभरा हुआ दिखाएं
क्या आपके होंठ पतले हैं? आप उन्हें उभरा हुआ दिखाना चाहते हैं? तो यहां हम आपको इसके लिए उपाय बता रहे हैं। त्वचा के रंग का लिप लाइनर लें और अपने होंठों के लाइन पर चलाएं, लेकिन इसे कम चलाएं, क्योंकि यह थोड़ा ही काफी है। अपने होंठों को भरा हुआ दिखाने के लिए, निचले होंठ के केंद्र पर थोड़ा सा शिमर लगा लें। इससे आपके पतले होंठ उभरे हुए या मोटे होंठ की तरह लगेंगे।

3. सही लिप लाइनर चुनना है जरूरी
होंठों को आकर्षक दिखाने और लिपस्टिक को और खूबसूरत दिखाने के लिए एक अच्छा लिप लाइनर चुनना बहुत जरूरी है। आप लिपस्टिक के साथ मैच करता हुआ लिप लाइनर लें।

4. सही लिपस्टिक चुनें
जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया था कि जिनके होंठ पतले हैं वो पिंक या हल्के पिंक या कोई हल्के रंग की लिपस्टिक का चुनाव करें। वहीं, जिनके होंठ मोटे और उभरे हुए हैं, वो महरून, लाल या गहरे रंग की लिपस्टिक का उपयोग करें। ध्यान रहे कि लिपस्टिक का रंग आपके स्किन टोन को कॉम्पलिमेंट करे। साथ ही ऐसी लिपस्टिक चुनें, जो लंबे वक्त तक टिके, क्योंकि आप शादी के बीच में बार-बार लिपस्टिक लगाना नहीं चाहेंगी।

5. लिपस्टिक को फैलने से बचाएं
अगर आप चाहती हैं कि आपकी लिपस्टिक या लिप कलर फैले नहीं, तो आप अपने मुंह में उंगली या पेंसिल को दबा लें और फिर लिपस्टिक लगाएं। इसके बाद एक बार अपने मुंह में उंगली या पेंसिल को दबाकर निकाल लें। इससे आपके होंठों पर लगी एक्स्ट्रा लिपस्टिक निकल जाएगी।

6. लिपस्टिक के देर तक लगा रहने के उपाय
लिप लाइनर लगाने के बाद लिपस्टिक लगाएं या इसे लंबे वक्त तक लगा रखने के लिए लिपस्टिक की दो-तीन परतें लगाएं।

चेहरा के साथ-साथ बालों को भी कुछ इस तरह से सजाया जा सकता है।

बालों के लिए ब्राइडल मेकअप टिप्स
Image SEO Friendly

1. तेल है जरूरी
बालों में चमक बरकरार रखने के लिए आप नियमित तौर पर तेल लगाएं। तेल लगाने से बालों को पोषण मिलता है और वो रूखे-बेजान होने से बचते हैं।

2. बालों को डीप कंडीशन करें
आपके बाल भी ब्राइडल मेकअप लुक का अहम हिस्सा हैं। अगर आप चाहती हैं कि आपके बाल शादी के दिन खूबसूरत लगें, तो आप शादी से पहले महीने में दो से तीन बार डीप कंडीशन करें। अगर आपके बाल सूखे हैं, तो इसे चमकदार और स्वस्थ बनाने के लिए कुछ घरेलू हेयर पैक लगाएं।

3. बालों के लिए घरेलू उपाय
आप बालों को पोषण देने के लिए कुछ घरेलू हेयर मास्क जैसे – अंडे का मास्क, आंवला-रीठा-शिकाकाई का मास्क और अन्य कई तरह के घरेलू सामग्री से बने मास्क लगा सकते हैं।

4. हेयर स्पा
आप चाहें तो शादी के कुछ दिन पहले हेयर स्पा भी ले सकती हैं। इससे आपके बालों को पोषण मिलेगा।

5. अच्छे हेयर स्प्रे का इस्तेमाल करें
अच्छी गुणवत्ता वाले हेयर स्प्रे का उपयोग करें, ताकि आपके बाल अच्छी तरह से सेट रहे और घुंघराले या उलझे हुए न लगें।

6. हेयरस्टाइल कर रखें ध्यान
शादी के पहले से ही आप अपना हेयर स्टाइल सोच लें। शादी के दिन आप कोई भी नया हेयरस्टाइल ट्राई न करें, बल्कि उससे पहले ही आप दो-तीन बार अपनी मनपसंद हेयर स्टाइल ट्राई कर लें। इससे आपको पता भी चल जाएगा कि आप पर कैसा हेयर स्टाइल अच्छा लग रहा है।

आर्टिकल के इस हिस्से में हम बता रहे हैं कि आप शादी से पहले अपनी त्वचा को कील-मुंहासों से कैसे बचा सकते हैं।

पिंपल या मुंहासों के लिए ब्राइडल मेकअप टिप्स
Image SEO Friendly


पिंपल या मुहांसे कभी भी हो सकते हैं और अगर शादी के एक दिन पहले ऐसा होता है, तो दुल्हन का मेकअप खराब हो सकता है, लेकिन आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि नीचे हम इस परेशानी से छुटकारा पाने के कुछ उपाय बता रहे हैं।

1. अगर शादी के एक दिन पहले आ जाए पिंपल
अगर शादी के एक दिन पहले आपके चेहरे पर अनचाहा पिंपल हो जाए, तो उदास होने की जरूरत नहीं है। आप इसे छुपा सकती हैं, इसके लिए बस आप जितना जल्दी हो सके थोड़ा टी ट्री आयल पिंपल पर लगा लें। यह तेजी से सूख जाएगा और शादी के दिन यह हल्का हो जाएगा।

2. मुंहासे की देखभाल करें
अगर आपकी त्वचा तैलीय है, जो मुंहासे और पिंपल्स से ग्रस्त है, तो सैलिसिलिक एसिड वाले फेस क्लींजर की तलाश करें। यह तेल को हटाता है और त्वचा को लंबे समय तक तेल मुक्त रखता है। अगर आप पहली बार सैलिसिलिक एसिड वाला फेस क्लींजर उपयोग कर रहे हैं, तो उसका एक बार पैच टेस्ट कर लें।

3. दाग-धब्बों को छुपाएं
कई बार पिंपल तो ठीक हो जाते हैं, लेकिन उनके दाग-धब्बे रह जाते हैं, जो किसी भी लड़की के लिए खासकर दुल्हन के लिए चिंता का कारण बन जाते हैं। ऐसे में दाग-धब्बों को कंसीलर से आसानी से छुपाया जा सकता है। इसलिए, अपने इस खास दिन के लिए एक अच्छा कंसीलर चुनें। यह दाग-धब्बों पर असरदार तो है ही, साथ ही रंगत को भी निखारेगा।

4. पीरियड्स के दौरान पिंपल्स से कैसे बचें
कई महिलाओं को पीरियड्स के दौरान पिंपल निकलने की और झाइयों की समस्या होती है। अगर आप भी उन्हीं महिलाओं में से एक हैं, तो अब आपको सोचने की जरूरत नहीं है। आप पीरियड्स शुरू होने के 10 दिन पहले से ही एंटी-एक्ने क्रीम लगाना शुरू कर दें, ऐसा करने से मुंहासे होने का खतरा कम हो सकता है।

ब्राइडल मेकअप टिप्स के अलावा कुछ और सामान्य टिप्स
Image SEO Friendly


जरूरी नहीं की शादी से पहले सिर्फ आप ब्राइडल मेकअप से जुड़ी बातों का ही ध्यान रखें। मेकअप के अलावा भी कई चीजें हैं, जिनका ख्याल रखना जरूरी है। उनकी वजह से मेकअप और खिला-खिला हो सकता है। नीचे हम सामान्य, लेकिन कुछ जरूरी बातों के बारे में आपको जानकारी दे रहे हैं।
  • तले-भूने खाद्य पदार्थों से दूर रहें – बाहरी खाना या तले-भूने खाद्य पदार्थ के कई नुकसान हैं और कील-मुंहासे उन्हीं में से एक है। अगर आप दुल्हन बनने वाली हैं और आपको अपने चेहरे पर शादी के दिन पिंपल नहीं चाहिए, तो कोशिश करें शादी के कुछ महीनों पहले से इन खाद्य पदार्थों से दूर रहने की कोशिश करें।
  • पोषक तत्वों का सेवन – सिर्फ ब्राइडल मेकअप ही नहीं, बल्कि चेहरे पर प्राकृतिक चमक भी होनी चाहिए, जिससे मेकअप और अच्छा दिखे। इसके लिए आप पौष्टिक तत्व युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करें। हरी सब्जियां, फल, फलों के जूस व ड्राई फ्रूट्स को अपनी डाइट में शादी के कुछ महीनों पहले से ही शामिल कर लें।
  • खूब पानी पिएं – पानी शरीर के लिए बहुत जरूरी है। पानी से त्वचा हाइड्रेट रहती हैं। अगर आप सही मात्रा में पानी नहीं पिएंगी, तो आपकी त्वचा हाइड्रेट नहीं रहेगी और आप चाहे जितना भी मेकअप कर लें, खूबसूरती नहीं झलकेगी। इसलिए, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और त्वचा पर चमक लाएं।
  • हाथ-पैर पर ध्यान दें – सिर्फ चेहरा ही नहीं, बल्कि हाथ-पैर का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है। इसलिए, नियमित रूप से अपने शरीर और हाथ-पैरों में क्रीम या लोशन लगाएं। कोशिश करें कि नहाने के तुरंत बाद आकर मॉइस्चराइजर लगाएं, क्योंकि यह बिल्कुल सही वक्त है क्रीम या लोशन लगाने का।
  • फेशियल भी है जरूरी – कई बार महिलाएं फेशियल कराने से झिझकती हैं। खासतौर पर वो जिन्होंने पहले कभी फेशियल नहीं कराया है। उन्हें लगता है कि एक बार कराया, तो फिर बार-बार कराना पड़ सकता है और ऐसे में त्वचा अपनी प्राकृतिक चमक खो देगी। हालांकि, यह हो भी सकता है और नहीं भी, यह निर्भर करता है कि आप कहां से और कौन सा फेशियल करवाती हैं। साथ ही यह आपकी त्वचा पर भी निर्भर करता है। इसलिए, आप किसी अच्छे पार्लर से विषेशज्ञों की राय लेकर फेशियल कराएं। फेशियल कराना जरूरी भी होता है, क्योंकि इससे आपकी त्वचा की गदंगी निकलती है और मेकअप खिलकर आता है।
  • लहंगे का रंग – लहंगे का रंग मेकअप के लिए बहुत मायने रखता है। आप पहले से ही तय कर लें कि आपको कौन से रंग का लहंगा अपनी शादी में पहनना है। आपका मेकअप आप अपने लहंगे के रंग से मिलता-जुलता कराएं या ऐसा मेकअप लें, जो आपके लहंगे को कॉम्प्लिमेंट करे। आप इसके लिए अपने मेकअप आर्टिस्ट की या किसी सहेली की भी मदद ले सकती हैं।
  • मेकअप के फीचर का ध्यान रखें – हमेशा मेकअप के फीचर का ध्यान रखें और मेकअप में तालमेल बैठाएं। अगर आप होंठों का मेकअप थोड़ा गहरा कर रहे हैं, तो आंखों का मेकअप थोड़ा न्यूड या हल्का रखें। ठीक इसी तरह अगर आप आंखों का मेकअप गहरा करवा रही हैं या स्मोकी मेकअप ले रही हैं, तो होंठों का मेकअप हल्का रखें।
  • हाथ-पैरों का मेकअप भी है जरूरी – अपने हाथों और पैरों को प्राकृतिक रूप से चमकदार दिखने के लिए मॉइस्चराइजर का उपयोग करें और एक हाइलाइटर पाउडर का थोड़ा मिश्रण करें। आप अपने मेकअप आर्टिस्ट से भी इस बारे में पूछ सकती हैं।
  • भारी मेकअप से बचें – शादी का मेकअप है, तो यह सामान्य-सी बात है कि मेकअप अन्य दिनों की तुलना में खासकर जब आप पार्टी मेकअप करती हैं, उससे ज्यादा भारी होगा। ध्यान रहे कि आपका मेकअप इतना ज्यादा भी न हो कि आप बनावटी लगने लगें। इसलिए, अपने मेकअप का खास ध्यान रखें और अपने मेकअप आर्टिस्ट को इस बारे में बता दें।
  • गर्दन पर दें ध्यान – आप जो भी कंसीलर, प्राइमर, फाउंडेशन या मेकअप सामग्री लगाएं, ध्यान रहे कि वो आप गर्दन पर भी लगाएं, ताकि आपकी स्किन टोन एक जैसी लगे।
  • अत्यधिक मेकअप का ध्यान रखें – अगर आपको लगे कि आई मेकअप या पूरा मेकअप बहुत ज्यादा हो गया है तो अपने साथ ब्लोटिंग पेपर रखें। इससे आप अतिरिक्त मेकअप या लाइनर को हटा दें। बेहतर होगा कि आप इसे अपने मेकअप आर्टिस्ट को करने के लिए कहें, ताकि आपका मेकअप खराब न हो।
पसीने से बचें – अपने साथ ऑयल ब्लॉटिंग पेपर रखें, ताकि अगर आपको पसीना आए या आपकी त्वचा तैलीय हो, तो इससे अतिरिक्त तेल से छुटकारा पाया जा सके। अगर आपके माथे पर या चेहरे के किसी भी भाग में पसीना आता है, तो उससे आपका फोटो खराब हो सकता है। आप नहीं चाहती होंगी कि आपके इस खास दिन की तस्वीर खराब हो, इसलिए इस बात का ध्यान रखें और ऑयल ब्लॉटिंग पेपर साथ रखें।

क्या मेकअप पूरा हो चुका है?
  • जब आप मेकअप कर लें, तो एक बार आईने में खुद को देखें और गौर करें कि मेकअप पूरा हुआ या नहीं। अगर आपको कोई दुविधा है, तो अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से पूछ सकते हैं।
  • टचअप करें – हर कुछ घंटों में अपना मेकअप टचअप करते रहें। अगर आपको टचअप करना नहीं आता, तो आप अपनी किसी दोस्त से करने को कहें। आप अपने साथ एक कॉम्पैक्ट और ब्लॉटिंग पेपर को संभाल कर रखें, क्योंकि इससे आप अपना टचअप कर सकती हैं।
शादी का दिन बहुत खास होता है इसलिए इस दिन का ब्राइडल मेकअप भी खास होना जरूरी है। हमें उम्मीद है कि इस आर्टिकल में दिए गए ब्राइडल मेकअप टिप्स आपके काम आएंगे। अगर आपके पास भी कोई ब्राइडल मेकअप टिप्स है या ब्राइडल मेकअप किट के बारे में कोई और जानकारी है, तो नीचे दिए कमेंट बॉक्स में हमारे साथ जरूर शेयर करें।


[ Read More ]»

ऑयली स्किन के लिए मेकअप कैसे करें

 
Image SEO Friendly

मेकअप ऐसी चीज है, जिसे सही ढंग से किया जाए, तो व्यक्तित्व में निखार आ जाता है। यूं तो हर लड़की अपने आप में खास और खूबसूरत होती है, लेकिन अगर वो ठीक तरीके से मेकअप करे, तो उसकी खूबसबरती कई गुना बढ़ जाती है। इसलिए, जब भी आप मेकअप करें, तो अपनी त्वचा की प्रकृति को ध्यान में रखना जरूरी है। कई बार देखा गया है कि लोग अपनी त्वचा का टेक्सचर समझे बिना ही मेकअप कर लेते हैं, जिससे निखार आने की जगह चेहरे का हुलिया बिगड़ जाता है। अगर आपकी त्वचा ऑयली है, तो जरूरी है कि ऑयली त्वचा के हिसाब से ही मेकअप किया जाए। इस लेख में हम आपको ऑयली स्किन के लिए मेकअप करने का तरीका बताएंगे। इसके अलावा, ऑयली स्किन के लिए कुछ खास टिप्स भी देंगे।

मेकअप से पहले अपनी ऑयली त्वचा को तैयार कैसे करें?
Image SEO Friendly


आपका मेकअप अच्छा दिखे और देर तक टिका रहे, इसके लिए आपको मेकअप से पहले अपनी त्वचा पर काम करने की जरूरत होती है। नीचे हम बताने जा रहे हैं कि मेकअप से पहले आप किस तरह अपनी स्किन को तैयार करें :

1. क्लींजिंग, टोनिंग और मॉइस्चराइज
ऑयली स्किन को सूट करता हुआ क्लींजर लें, जिसमें सैलिसिलिक एसिड फार्मूला हो। यह आपकी त्वचा को बिना रूखा बनाए एक्सफोलिएट करने में मदद करता है। इसके बाद टोनर लगाएं। फिर चेहरे पर ऑयल-फ्री क्रीम या लोशन लगाएं।

2. गुलाब जल का स्प्रे
गुलाब जल आपकी त्वचा को दिनभर तरोताजा बनाए रखने में मदद करता है। मेकअप करने से पहले गुलाब जल को अपने चेहरे और गर्दन पर स्प्रे करें और इसे सूखने दें। आप चाहें तो, मेकअप से पहले सेटिंग स्प्रे भी लगा सकती हैं। यह आपके चेहरे पर पतली परत बना देगा और अतिरिक्त तेल के कारण मेकअप को फैलने से बचाएगा।

3. प्राइमर जरूर लगाएं
चेहरे पर निकलने वाले सीबम (अतिरिक्त तेल) को नियंत्रित रखने के लिए प्राइमर लगाना जरूरी है। यह न सिर्फ तेल को नियंत्रित रखता है, बल्कि मेकअप को लंबे समय तक टिकने में मदद करता है। इसके अलावा, इसे लगाने से आपका फाउंडेशन भी टिका रहेगा।

ऑयली स्किन के लिए मेकअप कैसे करें?
आप मेकअप के लिए हमेशा ऑयल-फ्री मेकअप प्रोडक्ट का ही इस्तेमाल करें।
ऑयली स्किन पर मेकअप के लिए आपको चाहिए :
  • प्राइमर
  • फाउंडेशन
  • ब्लेंडिंग स्पॉन्ज
  • सेटिंग पाउडर
सेटिंग स्प्रेनीचे हम स्टेप बाई स्टेप मेकअप करने के आसान तरीके बता रहे हैं। ऑयली स्किन पर मेकअप करने के लिए इन तरीकों को फॉलो करें :

1. फाउंडेशन लगाएं
प्राइमर लगाने के बाद जब आपकी त्वचा मेकअप के लिए तैयार हो जाए, तो सबसे पहले फाउंडेशन लगाएं। फाउंडेशन का चुनाव अपनी स्किन टोन के हिसाब से करें। ध्यान रहे कि फाउंडेशन का रंग ऐसा न हो, जो आपकी रंग को सूट न करें। अपने रंग के अनुरूप अच्छी गुणवत्ता वाला फाउंडेशन इस्तेमाल करें। बेहतर परिणाम के लिए आप फाउंडेशन में थोड़ा-सा मॉइस्चराइजर मिलाएं और इसे अपने चेहरे से लेकर गर्दन तक अच्छी तरह लगा लें। इसे लगाकर ब्लेंडिंग स्पॉन्ज के हल्के दबाव के साथ फैलाएं।

2. अब लगाएं कंसीलर
कंसीलर आपके चेहरे पर मौजूद दाग-धब्बों को कवर करने में मदद करता है। इसके अलावा, अगर आपकी आंखों के नीचे काले घेरे हैं, तो कंसीलर की मदद से इन्हें दबाया जा सकता है। फाउंडेशन लगाने के बाद आप कंसीलर लगाएं। इसे आप ब्रश या उंगली की मदद से भी लगा सकती हैं। ध्यान रहे कि आपका कंसीलर आपके स्किन टोन से मैच करता हुआ हो।

3. पाउडर की मदद से सेट करें
फाउंडेशन और कंसीलर लगाने के बाद ट्रांसलूसेंट पाउडर को स्पॉन्ज से लगाते हुए मेकअप को सेट करें। इससे ऑयली स्किन ऑयल फ्री दिखती है और मेकअप काफी देर तक टिका रहता है।

4. अब इस्तेमाल करें सेटिंग स्प्रे
अब आखिर स्टेप है सेटिंग स्प्रे से मेकअप सेट करना। अच्छी तरह फाउंडेशन, कंसीलर और ट्रांसलूसेंट पाउडर लगाने के बाद आप चेहरे पर सेटिंग स्प्रे करें। ध्यान रहे कि आप ज्यादा स्प्रे न करें। इसकी एक पतली परत ही काफी है। इसकी मदद से आपका मेकअप लंबे समय तक टिका रहेगा।

5. अब करें बाकी का मेकअप
आपके चेहरे का बेसिक मेकअप हो गया है, अब जरूरत है इसमें और निखार लाने की। अब आप मैट ब्लश, थोड़ा-सा आई शैडो, आईलाइनर, काजल और लिपस्टिक लगाकर अपने मेकअप को पूरा करें। इसके लिए आप अपनी रंग के हिसाब से लिपस्टिक व आईशैडो का कलर चुन सकते हैं।

ऑयली स्किन के लिए मेकअप टिप्स – 
अब आपको आइडिया हो गया होगा कि ऑयली स्किन का मेकअप कैसे करते हैं। ऊपर बताए गए तरीके अपनाकर आप न सिर्फ बेहतरीन लुक पा सकती हैं, बल्कि यह लंबे समय तक टिका भी रहेगा। ऑयली स्किन के लिए मेकअप का तरीका जानने के बाद नीचे हम कुछ टिप्स दे रहे हैं, जो आपकी मदद करेंगे।
  • ऑयली स्किन वालों को न सिर्फ अपनी त्वचा को नियमित रूप से मॉइस्चराइज करना चाहिए, बल्कि इसे हाइड्रेट भी रखना चाहिए। इसके लिए जरूरी है कि आप प्रचुर मात्रा में पानी पिएंं।
  • अगर आप मेकअप के दौरान कॉम्पैक्ट का इस्तेमाल करती हैं, तो इसका चुनाव सावधानी से करना चाहिए। बहुत से ब्रांड बेस्ट होने का दावा करते हैं, लेकिन इसके बावजूद त्वचा के रोमछिद्रों को पूरी तरह बंद कर देते हैं, जिससे चेहरा बदसूरत दिख सकता है। ऐसे में आप मैट कॉम्पैक्ट का चयन करें।
  • अगर आपको लगे कि मेकअप करते समय अतिरिक्त तेल निकल रहा है, तो ब्लोटिंग पेपर से इसे सेट करते रहें। ब्लोटिंग पेपर त्वचा से अतिरिक्त तेल हटाने में मदद करता है।
  • पाउडर लगाना जरूरी है, लेकिन इसका अत्यधिक इस्तेमाल बुरा असर डाल सकता है। इसलिए, पाउडर को थोड़ी मात्रा में ही लगाएं।
  • ऑयली स्किन के लिए मेकअप करते समय ऐसे उत्पाद का इस्तेमाल करना चाहिए, जो खास ऑयली स्किन के लिए बने हों। ऐसे में टी ट्री, बेंटोनाइट या काओलिन क्ले युक्त उत्पादों का इस्तेमाल करना बेहतर रहेगा।
संभव है कि ऑयली स्किन के लिए आपने कई उपाय किए होंगे। हो सकता है कुछ असरदार साबित हुए हों या कुछ से नुकसान हुआ हो। ऐसे में सही उत्पाद का चयन करना जरूरी है, लेकिन इसके साथ त्वचा की नियमित रूप से सही देखभाल करनी भी जरूरी है। हम उम्मीद करते हैं कि ऑयली स्किन के लिए मेकअप करना आपको आ गया होगा। अब आपको जहां भी जाना हो और मेकअप करना हो, तो ऊपर बताए गए तरीके को अपनाएं और हर पार्टी में छा जाएं।


[ Read More ]»

बिना मेकअप सुंदर दिखने के नुस्खे

 
Image SEO Friendly

सुंदर दिखना किसे नहीं पसंद, खासकर युवतियों तो चाहती हैं कि वो हर वक्त तरोताजा और खूबसूरत दिखें। इसके लिए महिलाएं कई बार घंटों आइने के सामने बैठकर मेकअप करती हैं। यह भी सच है कि कई बार मेकअप की चीजें चेहरे की प्राकृतिक सुंदरता और चमक को कम कर देती है। कोशिश करें कि आप मेकअप का कम से कम उपयोग करें। इसलिए, हम आपको इस लेख में बिना मेकअप के सुंदर कैसे लगें, उसके कुछ टिप्स बता रहे हैं। हमेशा याद रखें कि बिना मेकअप के सुंदर दिखना ही आपकी प्राकृतिक खूबसूरती और असली पहचान है और यही हर जगह आपके आकर्षण का केंद्र बनता है। आप में से कई लोगों के मन में यह सवाल होगा कि बिना मेकअप के कैसे सुंदर दिखें? आपके ऐसे ही तमाम सवालों का जवाब है यह लेख।

बिना मेकअप कैसे सुंदर दिखें –
बिना मेकअप के सुंदर दिखना कौन नहीं चाहता है, लेकिन सच तो यह है कि यह आप आपकी सोच और आप किस तरह से अपना ध्यान रखते हैं, उस पर निर्भर करता है। अगर आप यह सोच रहे हैं कि बिना मेकअप के सुंदर कैसे लगें, तो इसके लिए आपको अपने आहार, अपनी आदतों और अपनी जीवनशैली पर ध्यान देना होगा। अगर इनमें से कोई भी चीज आपकी गड़बड़ है, तो उसका सीधा असर आपके स्वास्थ्य के साथ-साथ आपके चेहरे और त्वचा पर भी दिखने लगेगा। इस लेख में हम बिना मेकअप के कैसे सुंदर दिखें उसके टिप्स आपको बता रहे हैं।

1. चमकती त्वचा के लिए सही खाना
Image SEO Friendly


आपका खाना न सिर्फ आपके स्वास्थ्य पर असर डालता है, बल्कि आपकी त्वचा पर भी उसका प्रभाव पड़ता है। आपने वो कहावत तो सुनी ही होगी कि जो आप खाते हैं, उसी का असर आपके चेहरे और स्वास्थ्य पर दिखने लगता है। पौष्टिक तत्वों से भरपूर आहार आपकी स्वस्थ त्वचा के लिए जरूरी होता है। हमेशा ध्यान रखें कि आप अपने प्रतिदिन के आहार में फलों और सब्जियों को जरूर शामिल करें। ओमेगा-3 से भरपूर खाद्य पदार्थ जैसे – अलसी, अखरोट, विटामिन युक्त खाद्य पदार्थ जैसे संतरे, शकरकंद और सीताफल बहुत जरूरी हैं। साथ ही आप उच्च प्रोटीन वाले खाद्य पदार्थ जैसे – अंडे, चिकन, किडनी बीन्स, दाल, छोले और पनीर का सेवन करें। संपूर्ण पौष्टिक आहार आपके शरीर को सारे जरूरी तत्व प्रदान कर अंदर से स्वस्थ बनाता है और उसी की चमक आपके चेहरे पर भी दिखने लगती है।

2. खूब पानी पिएं
Image SEO Friendly


पानी सभी के लिए कितना जरूरी है, यह तो जगजाहिर है। हमारे शरीर का हर सिस्टम और फंक्शन पानी पर निर्भर करता है। इसलिए, आप जब भी कहीं जाएं, तो अपने साथ पानी की बोतल ले जाएं और दिनभर खुद को हाइड्रेट रखें। पूरे दिन में कम से कम आठ या उससे अधिक गिलास पानी पिएं। ऐसा करने से आपके शरीर से विषैले तत्व बाहर निकल जाते हैं और आपकी त्वचा निखरी हुई और तरोताजा लगने लगती है। इससे झुर्रियां भी कम होती हैं।

पानी पीने का एक और अच्छा तरीका यह है कि आप एक बोतल में खीरा, नींबू, तुरई, पुदीने के पत्ते और ऐसी ही कई सब्जियों को मिलाकर एक डिटॉक्स ड्रिंक तैयार कर लें और इसे हर कुछ देर में पिएं। इससे न सिर्फ आपके शरीर को पोषक तत्व मिलेंगे, बल्कि आपका शरीर और त्वचा हाइड्रेट भी रहेगी।

3. अच्छी नींद
Image SEO Friendly


किसी भी व्यक्ति के लिए नींद बहुत जरूरी है। जैसे आपको अपने सेल फोन को चार्ज करने की आवश्यकता होती है, वैसे ही शरीर को भी चार्ज करना जरूरी है। दिनभर काम करने के बाद आपके शरीर में 50 प्रतिशत बैटरी बचती है और आप ठीक से काम भी नहीं कर पाते। इस स्थिति में आपको 6-8 घंटे की सही और आरामदायक नींद की जरूरत होती है, ताकि अगली सुबह जब आप उठें, तो आप तरोताजा महसूस करें। ऐसा करने से आपको खूबसूरत और खिली त्वचा मिलेगी। साथ ही आपकी आंखों के नीचे काले घेरे यानी डार्क सर्कल भी नजर नहीं आएंगे। इसके अलावा, आपको झुर्रियों और एजिंग की समस्या से भी थोड़ी राहत मिलेगी। सोते वक्त त्वचा नए कोलेजन का उत्पादन करती है, इसलिए कभी भी नींद के साथ समझौता न करें और सही नींद लें।

4. ब्यूटी उत्पादों को ध्यान से चुनें
आप जो कुछ भी खाते हैं, उसका असर आपके पूरे शरीर पर पड़ता है। ठीक उसी प्रकार जो क्रीम या लोशन आप लगाते हैं, उसका असर भी त्वचा पर पड़ता है। आप जो भी स्किन केयर, हेयर केयर या ब्यूटी प्रोडक्ट इस्तेमाल करते हैं, त्वचा उन्हें करीब 60 प्रतिशत अपने अंदर सोख लेती है। इसलिए, सोच-समझकर ही कोई प्रोडक्ट चुनें। उन उत्पादों से दूर रहें, जिनमें पैराबेन, पेट्रोकेमिकल्स और सल्फेट्स शामिल हैं। ऐसे उत्पादों के उपयोग से आपकी त्वचा में जलन या एलर्जी हो सकती है। वहीं, ऐसे उत्पादों से आपके बाल शुष्क, रूखे व बेजान हो सकते हैं। इसलिए, ऐसे उत्पादों का उपयोग करें, जिनमें प्राकृतिक तत्व मौजूद हों।

5. शारीरिक काम करें
Image SEO Friendly


शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए शारीरिक क्रिया बहुत जरूरी है। जो भी आपका मन करे जैसे – दौड़ना, तैराकी करना, जिम जाकर व्यायाम करना, योग करना आदि, उसे जरूर करें। वैज्ञानिक रूप से साबित हो गया है कि व्यायाम से न सिर्फ आपकी त्वचा को फायदा होता है, बल्कि मूड भी बेहतर होता है। हर सप्ताह कम से कम तीन घंटे की शारीरिक गतिविधि से आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। इससे आपका रक्त परिसंचरण बेहतर होगा, शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकलेंगे, आपकी त्वचा को ज्यादा मात्रा में ऑक्सीजन मिलेगी, तनाव को कम करने वाले एंडोर्फिन को बढ़ावा मिलेगा और आपको आंतरिक रूप से शांति का अहसास होगा। हां, अगर आप बाहर पार्क में दौड़ने जा रहे हैं, तो सनस्क्रीन लगाना बिल्कुल न भूलें।

6. एक ही तरह के स्किन केयर रूटीन को फॉलो करें
कई लोगों की आदत होती है कि वो हर कुछ दिनों में अपनी क्रीम बदल देते हैं या नए-नए ब्यूटी प्रोडक्ट इस्तेमाल करने लगते हैं। ऐसा करना आपकी त्वचा के लिए सही नहीं है। आपको अपनी त्वचा की जरूरत को समझकर उसके अनुसार प्रोडक्ट का चुनाव करना चाहिए। क्लींजिंग, टोनिंग और मॉइस्चराइजिंग आपकी त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए बहुत जरूरी है। आप जो भी स्किन केयर प्रोडक्ट इस्तेमाल करें, ध्यान रखें कि वो आपकी त्वचा की जरूरत के अनुसार हों। आप सही तरीके से हर सुबह और शाम को स्किन केयर रूटीन का पालन करें। ऐसा करने से आप कुछ ही दिनों में अपनी त्वचा में सुधार देखेंगे। इसके अलावा, सोने से पहले अपने चेहरे को अच्छे से साफ करें। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे, तो आप कई तरह की त्वचा संबंधी समस्याओं को आमंत्रण देंगे। साथ ही अपने हाथों और पैरों के लिए एक हैंड क्रीम और बॉडी लोशन का उपयोग करें। आप जो भी क्रीम, लोशन या शैंपू का उपयोग करें, उनमें तुरंत-तुरंत कोई बदलाव न करें।

7. त्वचा को नियमित रूप से एक्सफोलिएट करें
एक्सफोलिएशन को अपने स्किन केयर रूटीन का अहम हिस्सा बनाएं। इससे त्वचा में चमक आती है। आपकी त्वचा मृत कोशिकाओं को निकालती है और नई व ताजा कोशिकाओं को बनने में मदद करती है। आप हल्के एक्सफोलिएटर की मदद से इस प्राकृतिक प्रक्रिया को और अच्छी तरह करने में मदद कर सकते हैं। अगर आपकी त्वचा की सतह पर ज्यादा मृत कोशिकाएं बनने लगेंगी, तो रोम छिद्र बंद हो सकते हैं और ब्लैकहेड्स या मुंहासे निकल सकते हैं। जब आप अपने स्किन केयर रूटीन में नियमित रूप से एक्सफोलिएशन को शामिल करते हैं, तो त्वचा पर लगाने जाने वाले सीरम और मॉइस्चराइजर त्वचा में बेहतर तरीके से अवशोषित हो जाते हैं, जिससे आपकी त्वचा को फायदा होता हैं। आप हल्के स्क्रब का या घरेलू सामग्री जैसे – बेसन या कॉफी से बने स्क्रब का उपयोग कर सकते हैं। आप हफ्ते में कम से कम दो बार अपनी त्वचा को एक्सफोलिएट करें। आपको थोड़े वक्त के बाद ही त्वचा में सुधार देखने लगेगा। इससे आपकी त्वचा में ताजगी आने के साथ-साथ त्वचा कोमल भी हो जाएगी।

8. सनस्क्रीन लगाना न भूलें
सूर्य की UVA, UVB और UVC किरणें त्वचा पर वक्त से पहले झुर्रियां आने और वक्त से पहले बूढ़े लगने का एक बड़ा कारण हैं। इसलिए, दिन में बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन लगाना बिल्कुल न भूलें। यह क्रीम काले धब्बे और हाइपर-पिगमेंटेशन को रोकने में मदद करती है। SPF जिसे सन प्रोटेक्शन फैक्टर कहते हैं, यह निर्धारित करता है कि सनस्क्रीन आपकी त्वचा की कितनी अच्छी तरह से सुरक्षा करेगी। त्वचा विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि आप बाहर निकलने से पहले एसपीएफ 30 युक्त सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें।

9. तनाव से दूर रहें
Image SEO Friendly


आजकल की इस व्यस्त जीवनशैली में घर और काम के बीच तालमेल बैठाने के चक्कर में तनाव होना आम बात है। ज्यादा तनाव सिरदर्द और उच्च रक्तचाप जैसी समस्याओं का कारण बन सकता है। यहां तक कि तनाव का असर आपकी त्वचा और चेहरे पर भी दिखने लगता है। तनाव से मुंहासे, बालों का गिरना और बालों का सफेद होना जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में अगर आप अपने काम और घर के तनाव से बच नहीं सकते, तो उसे कम करने का प्रयास करें। आप मेडिटेशन यानी ध्यान लगाएं, एक कप अच्छी गर्म चाय पिएं, हल्का म्यूजिक सुनें या जिस चीज से आप प्यार करते हैं या जो आपको पसंद है, उसे करें। अपने आपको वक्त दें, आराम करें और वही काम करें, जिसमें आपका मन लगे।

10. ग्रीन टी पिएं
जब बात आती है सेहत की, तो ग्रीन टी को कैसे भूल सकते हैं। वैसे ही त्वचा के लिए भी ग्रीन टी एक अच्छा विकल्प है। ग्रीन टी गुणों का खजाना होता है। यह न सिर्फ सेहत के लिए, बल्कि त्वचा के लिए भी अच्छा पेय पदार्थ है। यह पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो आपके शरीर के लिए लाभकारी होता है। इसमें कैटेकिन (catechins) शामिल होता है, जो एक प्रकार का एंटीऑक्सीडेंट होता है। यह कोशिकाओं को नुकसान से बचाता है। यह रक्त प्रवाह में सुधार करता है, कोलेस्ट्रॉल व रक्तचाप को कम करता है और आपकी त्वचा के स्वास्थ्य में सुधार लाता है। इस चाय में मौजूद ईजीसीजी ( EGCG) वजन घटाने में भी काफी मददगार साबित हो सकता है। चमकती त्वचा के लिए आप प्रतिदिन ग्रीन टी पीने की आदत बनाएं।

11. चेहरे की मालिश करें
अगर आप हर कुछ दिनों में फेशियल यानि चेहरे की मालिश कराएंगे, तो आपकी त्वचा के फाइन लाइन में कमी आएगी और त्वचा में कसाव व चमक लौट आएगी। इसके अलावा, आपको तनाव से भी राहत मिलगी। चीन में लोग चेहरे पर कुछ खास पॉइंट्स को दबाकर तनाव से राहत दिलाते हैं। मालिश करते वक्त आप त्वचा को मॉइस्चराइज करने के लिए लोशन या नारियल तेल का उपयोग कर सकते हैं।

12. बालों का ध्यान रखें
आपके घने बाल भी आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं। खूबसरत व चमकदार बाल आपके व्यक्तित्व को निखारते हैं, लेकिन पसीना, धूल-मिट्टी व प्रदूषण आपके बालों की प्राकृतिक चमक को खत्म कर देते हैं। रूखे-बेजान बाल का असर आपके लुक्स पर भी पड़ता है। बालों का सही तरीके से ध्यान रखना और उन्हें जरूरी पोषण देना महत्वपूर्ण है। आप हफ्ते में कम से कम से एक बार अपने बालों की नारियल तेल, जैतून तेल या बादाम तेल से मालिश करें। हेयर स्पा उपचार भी महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि सिर्फ तेल लगाने से ही बालों को पर्याप्त पोषण नहीं मिलता है। बालों के लिए ऐसे उत्पादों का इस्तेमाल करें, जिसमें सल्फेट या हानिकारक रसायन न हो। बालों पर हीट का उपयोग न करें, उन्हें उनके प्राकृतिक अवस्था में रहने दें। इसके अलावा, बालों पर किसी भी प्रकार के स्टाइलिंग टूल के इस्तेमाल से बचें। इससे बालों को थोड़ी देर के लिए तो खूबसूरती मिलेगी, लेकिन बाद में आपके बालों को नुकसान होगा। इसकी जगह अच्छा सीरम या कंडीशनर खरीदें, जिसमें मोरक्कन आर्गन ऑयल  की खूबी रहे। प्राकृतिक रूप से चमकदार और घने बाल आपकी खूबसूरती को और बढ़ाते हैं।

13. सही फिट वाले कपड़े
पहनावा आपके व्यक्तित्व को काफी प्रभावित करता है। आपका पहनावा आपके आकर्षण का केंद्र बनता है, इसलिए आपको अपने कपड़ों का चुनाव बहुत ध्यान से करना चाहिए। हमेशा अपने लिए अच्छी फिटिंग वाले कपड़े चुनें, जो न तो ज्यादा ढीला हों और न ज्यादा तंग। ऐसे कपड़ों का चुनाव करें, जो आपके व्यक्तित्व को निखारें। इसलिए, जब भी आप शॉपिंग के लिए जाएं, अपनी बॉडी के हिसाब से सही स्टाइल और साइज के कपड़ों का चुनाव करें।

14. खुद को अच्छे से ग्रूम करें
अपने आपको हमेशा सिर से पैर तक तैयार करके रखें, क्योंकि यह आपके व्यक्तित्व के लिए बहुत जरूरी है। आप वीकेंड यानी हफ्ते के अंत में ब्यूटी पार्लर जाकर मैनीक्योर, पेडीक्योर और फेशियल करवा सकती हैं, ताकि हफ्ते भर में आपकी त्वचा और चेहरे पर जमा गंदगी निकल जाए। बिना मेकअप के सुंदर दिखने में आइब्रो भी अहम भूमिका निभाते हैं। इसलिए, अपने आइब्रो पर भी ध्यान दें। अगर आपके हाथ और पैरों पर ज्यादा बाल हैं और आप इनसे छुटकारा पाना चाहती हैं, तो आप वैक्सिंग कराएं। साथ ही हर रोज नहाएं और नहाने के बाद परफ्यूम या डिओडरंट का उपयोग करें। अपने बालों को अच्छी तरह सुलझाकर रखें और खुद को साफ-सुथरा रखें।

15. दांतों का ख्याल रखें
अपने मोती जैसे चमकते दांतों का ध्यान रखें, क्योंकि आपके दांत और मुंह का स्वास्थ्य भी आपके व्यक्तित्व पर असर डालता है। हर छह महीने में डेंटिस्ट के पास जाएं और नियमित रूप से रोज दो बार ब्रश करें। ब्रश करने के लिए अच्छा फ्लोराइड टूथपेस्ट का इस्तेमाल करें। हर दिन फ्लॉस करें, माउथवॉश का इस्तेमाल करें और अपने दांतों को स्वस्थ व साफ रखें। सही टूथब्रश चुनें और अपने दांतों को सही तरीके से ब्रश करें यानी सर्कुलर मोशन में ऊपर-नीचे ब्रश करें। शानदार मुस्कान आपके आत्मविश्वास को कई गुना बढ़ा देती है।

16. नियमित रूप से बाल ट्रिम करवाएं
बालों को नियमित रूप से ट्रिम कराने से बाल खूबसूरत और आकर्षक दिखने लगते हैं। हमेशा ध्यान रखें कि आप नियमित अंतराल पर अपने बालों को ट्रिम करें (कम से कम दो महीने में एक बार)। दो मुहें और बेजान बालों को ट्रिम करने से न सिर्फ आपके बालों का टूटना कम होगा, बल्कि आपके बालों में चमक आएगी और बाल घने होंगे। अगर आप चाहते हैं कि आपके बाल जल्दी बढ़ें, तो आप नियमित रूप से अपने बालों को ट्रिम कराते रहें।

17. पिंपल्स पर सही तरीके से ध्यान दें
पिंपल कभी भी और किसी को भी हो सकते हैं। कई बार आप पिंपल को ठीक करने के लिए उसके साथ छेड़छाड़ कर बैठते हैं। परिणामस्वरूप पिंपल तो ठीक हो जाते हैं, लेकिन दाग रह जाते हैं। इसलिए, चाहे कुछ भी हो जाए आप अपने पिंपल को छुए नहीं और न ही उसे रगड़ें। ऐसा करने से आपके पिंपल और बदतर हो सकते हैं। आप ऐसे तरीके आजमाएं, जिससे आपके पिंपल भी ठीक हो जाएं और चेहरे पर निशान भी न रहे। आप अपने पिंपल पर टी ट्री ऑयल लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें। इनसे छुटकारा पाने के लिए आप रेटिनॉल या बेंजॉयल पेरोक्साइड का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आप ऐसा फेसवॉश लगाएं, जिसमें कुछ प्रतिशत सैलिसिलिक एसिड हो, इससे आप कुछ हद तक अपने पिंपल से छुटकारा पा सकते हैं।

18. बेसिक डाइटरी सप्लीमेंट्स का उपयोग करें
कई बार आप ऐसे पोषक तत्वों का सेवन करने से चूक जाते हैं, जो आपके लिए जरूरी हैं। ऐसे में अगर आप सारे पोषक तत्वों को अपने नियमित आहार में शामिल नहीं कर सकते हैं, तो बदले में उनके सप्लीमेंट ले सकते हैं। कुछ जरूरी सप्लीमेंट जैसे – कैल्शियम, आयरन, जिंक, मछली का तेल, प्रोबायोटिक्स और विटामिन-ए, बी12, सी, डी व ई को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। सप्लीमेंट आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी हैं, क्योंकि शराब, संक्रमण और एलर्जी के कारण कुछ जरूरी पोषक तत्व आपके शरीर से खत्म होने लगते हैं।

19. जंक फूड का सेवन न करें
सही वक्त पर न खाना और सही आहार न लेने से भी आपकी सुंदरता पर असर पड़ता है। आजकल लोग जंक फूड, तली-भूनी और मसालेदार चीजें खाने के आदी हो गए हैं। आप इन सभी चीजों को खाने से बचने की कोशिश करें, क्योंकि ये न केवल आपके महत्वपूर्ण अंगों के लिए खतरनाक हैं, बल्कि इनके सेवन से आपके लुक्स पर भी असर पड़ता है। जैसा कि हमने ऊपर लिखा था कि अगर आपका पेट सही रहेगा, तो उसका असर आपके चेहरे पर भी दिखेगा। ऐसे में ये चीजें खाने से इनका प्रभाव आपके पेट, लिवर और आंतों पर भी हो सकता है और आपकी सुंदरता प्रभावित हो सकती है। इसलिए, जितना हो सके इन खाद्य पदार्थों से दूर रहें और स्वस्थ भोजन व फास्ट फूड के बीच एक अच्छा संतुलन बनाए रखें।

20. नाइट क्रीम का उपयोग करें
जिस प्रकार त्वचा के लिए दिन में क्रीम की जरूरत होती है, उसी प्रकार रात को भी क्रीम का प्रयोग करना चाहिए। दिनभर हमारी त्वचा कई चीजों का सामना करती है जैसे – धूल-मिट्टी, प्रदूषण, सूरज की हानिकारक किरणें और बहुत सारे मुक्त कण, जो त्वचा पर वक्त से पहले एजिंग और झुर्रियों का कारण बनते हैं। ऐसे में आपको रात के वक्त अपनी त्वचा की देखभाल और उसे पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व देने चाहिए। आपको अपनी त्वचा के प्रकार के अनुरूप सही नाइट क्रीम का चुनाव करना चाहिए, जो रातभर आपकी त्वचा की सही देखभाल कर सके। एक अच्छी नाइट क्रीम लगाकर और अच्छी नींद लेने से आपको त्वचा में कुछ ही दिनों के अंदर फर्क नजर आने लगेगा।

21. सही पोस्चर यानी मुद्रा जरूरी है
आपका व्यक्तित्व सिर्फ आपके चेहरे और त्वचा पर ही नहीं, बल्कि आपके उठने-बैठने और चलने-फिरने के ढंग पर भी निर्भर करता है। शरीर का सही पोस्चर न सिर्फ आपको अधिक कुशलता से काम करने में मदद करता है, बल्कि आपकी रीढ़, मांसपेशियों और लिगामेंट पर भी दबाव पड़ने से बचाता है। अगर आप दिनभर आलस में और गलत पोस्चर में बैठे या लेटे रहेंगे, तो इसका प्रभाव न सिर्फ आपके शरीर, बल्कि आपके व्यक्तित्व पर भी पड़ेगा। अगर आपका पोस्चर सही नहीं है, तो दूसरों के सामने आपकी नकारात्मक छवि बनने लगती है। यहां तक कि गलत पोस्चर के कारण आप ऊर्जा की कमी भी महसूस कर सकते हैं और वक्त से पहले बुढ़ापे की छाप नजर आने लगेगी। इसलिए हमेशा अपने पोस्चर पर ध्यान दें।

22. कुछ घरेलू फेस मास्क का उपयोग
क्रीम, लोशन और ब्यूटी या स्किन ट्रीटमेंट के साथ-साथ पोषक तत्वों से भरपूर फेस मास्क भी जरूरी है। आपको जब भी वक्त मिले, घर में फेस पैक बनाकर जरूर लगाएं। घरेलू फेस पैक बनाना बहुत ही आसान है। आप रसोई घर में पाई जाने वाली सामग्रियों की मदद से फेस मास्क तैयार कर सकती हैं। आपकी त्वचा के अनुसार जो भी पोषक तत्व जरूरी है, उनसे निर्मित सामग्री से अपना फेस पैक तैयार कर लें। आप फेस पैक बनाने के लिए शहद, एलोवेरा, बेसन, दही, दलिया और फलों आदि का उपयोग कर सकते हैं। ध्यान रहे कि कोई भी फेस पैक उपयोग करने से पहले उसका एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें, क्योंकि सबकी त्वचा एक जैसी नहीं होती है। आप सही घरेलू सामग्री का चुनाव कर अपना फेस मास्क बनाएं और अगर मन में कोई भी आशंका हो, तो उपयोग से पहले किसी विशेषज्ञ या डॉक्टर से राय जरूर ले लें।

23. रेशम या सिल्क के तकिये का उपयोग करें
रेशम के तकिये पर सोना आपके चेहरे और बालों के लिए अच्छा है। यह त्वचा व बालों के स्वस्थ के लिए जरूरी है। इससे आपके चेहरे पर महीन रेखाएं और झुर्रियां कम हो सकती हैं। रेशम प्राकृतिक तरीके से धूल के कण और एलर्जी पैदा करने वाले चीजों के लिए प्रतिरोधक का काम करता है। आजकल वैसे भी लोगों में रेशम के तकिये का चलन बढ़ता जा रहा है। जब आप इसे उपयोग करेंगे, तब आपको खुद-ब-खुद इसके लाभ दिखने लगेंगे।

24. ऐसे काम करें, जिनसे आपको खुशी मिले
खूबसूरत नजर आने के लिए अंदर से खुश रहना भी जरूरी है। हमारे जीवन में रोज होने वाली उथल-पुथल और तनाव की वजह से चेहरे की प्राकृतिक चमक कहीं खोने लगती है। ऐसे में आप अपना आत्मविश्वास खोने लगते हैं और दुखी भी नजर आते हैं। इसलिए, आप इस बात का ध्यान रखें कि आप खुद के लिए थोड़ा वक्त जरूर निकालें और वो काम करें, जिनसे आपको खुशी मिलें, चाहे वो पेंटिंग करना हो, साइकल चलाना हो, संगीत सुनना हो या खाना बनाना हो। यहां तक कि अगर आपको लगे कि सुबह एक कप कॉफी पीने से भी आपको खुशी मिलती है, तो आप उसके लिए भी कुछ वक्त निकालें। अपने लिए समय निकालें और जीवन में उत्साह भरने का प्रयास करें। अगर आप थोड़ी देर के लिए खुद के लिए वक्त निकालेंगे, तो उससे खूबसूरत बात और कुछ नहीं है।

25. खुद से प्यार करें
अगर आप बिना मेकअप के सुंदर दिखना चाहते हैं, तो सबसे पहले खुद से प्यार करना और खुद को खुश करना सीखें। हम स्पष्ट कर दें कि खुद से प्यार करना स्वार्थ नहीं होता है। जैसे आप दूसरों को महत्व और प्यार देते हैं, वैसे ही खुद को भी महत्व दें। हम सभी में खामियां हैं, लेकिन अगर आप खामियों को सुधारकर अपने गुणों पर ध्यान देकर आगे बढ़ेंगे, तो आपके मन को शांति मिलेगी। लोग भी आपसे प्यार करेंगे और आपकी इज्जत करेंगे। साथ ही आप खुद की नजरों में ऊपर उठेंगे और खुश रहेंगे। इसी का असर आपके चेहरे और त्वचा पर भी दिखने लगेगा। फिर आपको अपने चेहरे पर चमक लाने के लिए किसी मेकअप की जरूरत नहीं होगी।

अब अगर आपके मन में ‘बिना मेकअप के सुंदर कैसे लगें’ यह सवाल आए, तो आशा करते हैं कि इस लेख में दिए गए ये 25 टिप्स आपके काम आएंगे। याद रखें कि आपके आंतरिक सौंदर्य को कभी भी मेकअप की आवश्यकता नहीं होती, इसलिए उसे पहचाने और उस पर ध्यान दें। हमेशा याद रखें कि अगर आपका मन शांत है और आप अंदर से खुश हैं, तो बिना मेकअप के सुंदर दिखना बहुत आसान है। अगर आपके पास भी ‘बिना मेकअप के कैसे सुंदर दिखे’ इसके लिए कुछ कारगर नुस्खें हैं, तो उन्हें हमारे साथ कमेंट बॉक्स में शेयर करना न भूलें।


[ Read More ]»
”go"