(वर्तिका श्रीवास्तव )
आप चाहे इसे गोलगप्पा कहे या पानीपूरी नाम सुनते ही मुंह में पानी आ ही जाता है इसको गोल गप्पा भी कहते है अगर आप कभी चांदनी चौक या फिर सीताराम बाजार जाएं तो गोलगप्पे खाने का मौका कभी न छोड़ना। यूं तो रेस्टोरेन्ट और माल्स में भी आपको गोल गप्पे खाने को मिल जाएंगे पर ठेले से बाज़ार में खड़े होकर, बाज़ार की भीड़ देखते हुए गोल गप्पे खाने का मज़ा ही कुछ और हैं पानी पूरी गेहूं के आटे से, या फिर आटा और सूजी बराबर बराबर लेकर, या फिर सूजी और मैदे से आप अपनी मर्ज़ी के अनुसार किसी भी आटा या सूजी के गोल गप्पे बना सकते हैं हम यहां आटा सूजी को मिलाकर गोल गप्पे बना रहे है -
गोलगप्पे बनाने के लिए आवश्यक सामग्री-
| क्रम संख्या | नाम आवश्यक सामग्री | सामग्री मात्रा |
|---|---|---|
| 01 | गेहूं का आटा या मैदा | आधा कप |
| 02 | सूजी | एक कप |
| 03 | तेल | तलने के लिए |
गोलगप्पे बनाने की विधि-
आटा और सूजी को एक बाउल में निकाल कर अच्छी तरह से मिला लें और गुनगुने पानी की मदद से पूरी जैसा आटा गूध लें( आटे को अच्छी तरह से मसल-मसल कर गुंधे) गुंधे हुए आटे को आधे घंटे के लिए सैट होने के लिए ढक कर रख दें पानी पूरी को दो तरह से बनाते हैं, आपको जो भी तरीका अच्छा लगे उस तरीके से आप गोल गप्पे बना लें।
पहला तरीका-
गूधे हुए आटे से छोटी-छोटी लोइयां बना लें और इन लोइयों को कपड़े से ढक कर रख रख दें एक-एक करके सारी लोईयों को करीब 2 इंच व्यास में गोल-गोल बेल लें इन बेलीं हुयी पूरियों को भी कपड़े से ढक कर रख लें और तल लें।
दूसरा तरीका-
आटे से बड़ी सी लोई(एक अमरूद के बराबर आटा लेकर) बनाएं और इस लोई को 2 मिमी. मोटी 10 से 12 इंच के व्यास में बेल लें और एक ढक्कन की मदद से गोल-गोल जितने भी गोल गप्पे कट सकते हैं काट लें गोले निकाल कर प्लेट में रखे और अतिरिक्त आटा फिर से आटे में मिला कर दूसरी लोई बनाएं।
इसी तरह से बेल कर गोले काट लें और सारे आटे के गोले काट कर ढककर रख लें एक एक गोल उठाकर थोड़ा सा और बेले और पतला करले लम्बाई में बेलकर लम्बे आकार के गोल गप्पे या फिर गोलाई में बेल कर गोल गोल गोल गप्पे बनाकर तैयार कर लें सारे गोल गप्पे बेल कर तैयार कर लिएं हैं तो फिर अब इन्हें तल लेते हैं।
आवश्यक नोट -
- गोलगप्पे के लिए आटा थोड़ा सा सख्त गूंधे।
- जब तलें तो कलछी से दबाकर फुलाएं।
- गोलगप्पे जैसे ही फूल जाएं तो फिर गैस थोड़ा हलकी कर दें।
- गोलगप्पे जब तक ठंडे न हो जाए इन्हें खुला ही रखें नहीं तो यह मुलायम हो जायेंगे।
अब कढ़ाई में तेल डाल कर गर्म करे और 4 से 5 पूरियां या कढ़ाई में जितनी भी पूरियां आ जाएं तेल में डाले और इन्हें कलछी से तेल में थोड़ा सा दबा कर फुलाएं फूलने पर इन्हें दोनों और से अलट-पलट कर स्लो गैस पर तले।
कुरकुरी और ब्राउन होने पर इन्हें प्लेट में निकाल कर रखते जाएं और दूसरी बार और पूरियां कढ़ाई में डाले और तलें सारी की सारी पानी पूरी इसी तरह से तल कर प्लेट में निकाल लें अब आपकी पानी पूरी बनकर तैयार है।
और पढ़े - गोलगप्पे का पानी कैसे बनाये
आवश्यक सुझाव-
यदि आप गोलगप्पे बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।

