गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।
Showing posts with label वजन-घटाना. Show all posts
Showing posts with label वजन-घटाना. Show all posts

मोटापा कम करने के लिए योग

 
Image SEO Friendly

मोटापा तेजी से वैश्विक समस्या बन रहा है। जरूरत से ज्यादा वजन बढ़ जाना कई बीमारियों की ओर इशारा करता है। इसे समस्या से समय रहते पीछा छुड़ाने में ही भलाई है। मोटापे की समस्या दो चीजों पर निर्भर करती है, पहला कि आहार कैसा है और दूसरा शारीरिक गतिविधि कितनी हो रही है। इन दोनों के बीच संतुलन बनाकर मोटापे को कम किया जा सकता है। आहार का ध्यान रखना जरूरी है और व्यायाम के कई विकल्प चुने जा सकते हैं। व्यायाम का सर्वोत्तम विकल्प है योग। इस लेख में इसी विषय पर जानकारी दी गई है कि मोटापा कम करने के लिए योग किस प्रकार सहायक साबित हो सकता है ।

वजन घटाने में योग कैसे मदद करता है? – 
योगाभ्यास एक प्रकार का शारीरिक व्यायाम है। इसे करने से कैलोरी खर्च होती है। अब किसकी कितनी कैलोरी खर्च होती है, यह प्रत्येक व्यक्ति की शारीरिक क्षमता, योगासन और करने के तरीके पर निर्भर करता है।

इसके अलावा, योगाभ्यास वजन घटाने में भी मदद कर सकता है। इसलिए, वेट लोस के लिए योग सुझाया जाता है। एनसीबीआई (नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन) की वेबसाइट पर प्रकाशित एक शोध के अनुसार, योगाभ्यास मनोवैज्ञानिक तरीके से वजन घटाने में मदद कर सकता है। योग व्यक्ति की मांसपेशियों और चयापचय की कार्यप्रणाली में सुधार करता है, जिससे वजन कम हो सकता है। इन सभी तथ्यों के आधार पर कहा जा सकता है कि योग करने से व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकता है।

मोटापा कम करने के लिए योग – 
मोटापा कम करने के लिए योग के तहत कई योगासन कारगर माने गए हैं। इनमें से प्रमुख योगासनों के बारे में हम यहां विस्तार से बता रहे हैं। यहां आप जान पाएंगे कि ये योगासन किस प्रकार फायदेमंद हैं और इन्हें कैसे किया जाता है।

1. मोटापा कम करने के लिए भुजंगासन
Image SEO Friendly

भुजंगासन दो शब्दों को मिलकर बना है, भुजंग और आसन। भुजंग का अर्थ है सांप यानी इस आसन में शरीर सांप की आकृति का हो जाता है। इसलिए, इसे कोबरा पोज भी कहते हैं। यह आसन सेहत के लिए इतना लाभकारी है कि सूर्य नमस्कार में भी इसका अभ्यास किया जाता है। एनसीबीआई द्वारा प्रकाशित एक शोध से जानकारी मिलती है कि महिलाओं के पेट की चर्बी को कम करने वाले योगासन की सूची में भुजंगासन भी है । साथ ही इंटरनेशनल जर्नल ऑफ योग के अध्ययन में बॉडी मास इंडेक्स (BMI) को कम करने के लिए कुछ आसन सुझाए गए हैं, जिनमें भुजंगासन का नाम भी शामिल है। इसलिए भुजंगासन को मोटापा कम करने के लिए योग आसन के रूप में अपनाया जा सकता है।

कैसे करें भुजंगासन :
  • एक स्वच्छ स्थान पर योग करने के लिए मैट बिछाएं।
  • अब इस पर पेट के बल लेट जाएं।
  • दोनों हाथों को कंधे के पास रखें। माथे को जमीन से टिकाए रखें।
  • अब एक लंबी गहरी सांस भरते हुए हाथों से जमीन की ओर दबाव डालते हुए शरीर के ऊपरी भाग को नाभि तक उठाने का प्रयास करें।
  • इस तरह सबसे पहले मस्तक, फिर छाती और आखिर में नाभि वाले हिस्से को क्रमवार ऊपर उठाने का प्रयास करें।
  • इस अवस्था में कुछ देर ठहर कर सामान्य गति से सांस लेते रहें और आसमान को देखने की कोशिश करें।
  • इसके बाद धीरे-धीरे सांस को छोड़ते हुए अपनी प्रारंभिक अवस्था में लौट आएं।
  • आप चार से पांच बार इस क्रिया को दोहरा सकते हैं।
2. मोटापा कम करने के लिए बद्धकोणासन
Image SEO Friendly

मोटापा घटाने के लिए योग में यह आसन भी लाभकारी हो सकता है। बद्धकोणासन एक सरल और स्वास्थ्यवर्धक योग विधि है, जिसे आम भाषा में तितली आसन कहा जाता है। बद्धकोणासन को अंग्रेजी में बाउंड एंगल पोज कहते हैं। इसका अभ्यास करने से मेटाबॉलिज्म में सुधार आ सकता है, जिसके कारण व्यक्ति अधिक ऊर्जावान महसूस कर सकता है। एनसीबीआई की वेबसाइट पर प्रकाशित एक स्टडी में अन्य आसनों समेत बद्धकोणासन को कमर का साइज  कम करने में कारगर पाया गया है। इसे हठयोग का अहम आसन माना गया है, जो वजन को घटाने में मदद कर सकता है ।

कैसे करें बद्धकोणासन :
  • एक साफ आसन पर बैठकर पैर सामने की ओर फैला लें।
  • इसके बाद पैरों को घुटनों से मोड़ते हुए दाेनों तलवों को आपस में मिलाएं।
  • अपने दोनों हाथों से पैरों के पंजों को पकड़ लें।
  • फिर जितना ही सके अपनी एड़ियों को शरीर के पास लाने की कोशिश करें।
  • इसके बाद दोनों घुटनों को जमीन पर लगाने की कोशिश करें।
  • इस आसन को करते समय सामान्य रूप से सांस लेते रहें।
  • अपनी कमर को बिल्कुल सीधा रखें।
  • इस अवस्था में दो से तीन मिनट बैठे रहें।
  • इसके बाद वापस सामान्य अवस्था में आ जाएं।
3. मोटापा कम करने के लिए मलासन
Image SEO Friendly

मोटापा कम करने के लिए योगासन में मलासन भी शामिल है। मलासन को उपवेसाना या गारलैंड पोज भी कहा जाता है। यह बैठने का पुराना तरीका है, जिसका इस्तेमाल खेतों में काम करने वाले लोग अक्सर करते हैं। दंड बैठक लगाने में भी इस मलासन नामक पोज का इस्तेमाल होता है। जिन लोगों की जीवनशैली में शारीरिक गतिविधि का अभाव है, उन्हें यह आसन जरूर करना चाहिए। इसका अभ्यास अन्य योगासनों के साथ करने से घ्रेलिन हार्मोन (भूख को नियंत्रित करने वाला हार्मोन) का शरीर में संचार नियंत्रित होता है। यह प्रक्रिया शारीरिक प्रदर्शन सुधारने और मोटापा कम करने में भी सहायक हो सकती है । इसलिए, कहा जा सकता है कि मोटापा कम करने के लिए योग में मलासन भी शामिल है।

कैसे करें मलासन :
  • स्वच्छ वातावरण में एक योग मैट बिछाएं और नमस्कार की मुद्रा में सीधे खड़े रहें।
  • इसके बाद दोनों पैरों के बीच थोड़ी दूरी रखते हुए पंजों के बल बैठ जाएं।
  • फिर धीरे-धीरे एड़ी को जमीन पर लगाएं। यह अवस्था मल त्यागने जैसी होती है।
  • अब सांस छोड़ते हुए थोड़ा आगे की ओर झुकें। यह अवस्था ऐसी रहेगी जैसे धड़ जांघों के बीच फंसा हुआ हो।
  • इस अवस्था में दोनों कोहनियों को 90 डिग्री के एंगल में सीधा रखें, ताकि वो जांघों से सटी रहें।
  • कुछ देर इसी अवस्था में रहें और सामान्य गति से सांस लेते रहें।
  • इसके बाद धीरे-धीरे सामान्य अवस्था में आकर सीधे खड़े हो जाएं।
4. मोटापा कम करने के लिए जालंधर बंध आसन
Image SEO Friendly



मोटापा घटाने के लिए योग में अगला आसन जालंधर बंध है। अंग्रेजी में इसे चिन लॉक कहा जाता है। यह आसन मानसिक ऊर्जा में बढ़ोत्तरी करने में सहायक है। इसका अभ्यास करने से हृदय रोग और ब्लड प्रेशर असंतुलन का खतरा कम हो सकता है । हालांकि, यह मोटापे को कम करने में कैसे मदद करता है, इस पर और शोध किए जाने की जरूरत है।

कैसे करें जालंधर बंध आसन :
  • सबसे पहले योग मैट पर सुखासन की अवस्था में बैठ जाएं।
  • संभव हो तो पद्मासन में बैठने का प्रयत्न करें।
  • हथेलियों को अपने घुटनों पर रखें।
  • अब लंबी गहरी सांस लेते हुए पेट को अंदर और छाती को ऊपर उठाएं।
  • अपनी ठुड्डी को नीचे झुकाकर गर्दन के निचले भाग पर लगाने का प्रयास करें।
  • इस दौरान पीठ को सीधा रखें और सांस को रोककर रखें।
  • कुछ समय के लिए इसी स्थिति में रहें।
  • प्रारंभिक स्थिति में आने के लिए पहले अपनी ठुड्डी ऊपर उठाएं और फिर सामान्य गति से सांस लेना शुरू करें।
5. मोटापा कम करने के लिए गरुड़ासन
Image SEO Friendly

अगर कोई मोटापा घटाने के लिए योग करना चाहता है, तो गरुड़ासन फायदेमंद हो सकता है। इस आसन का नाम गरुड़ पक्षी के नाम पर रखा गया है, जिसे भगवान विष्णु का वाहन माना गया है। इसे अंग्रेजी में ईगल पोज के नाम से भी जाना जाता है। इस आसन को करते हुए व्यक्ति की आकृति गरुड़ पक्षी जैसी दिखाई देती है। एक केस स्टडी दर्शाती है कि गरुड़ासन का प्रयोग वजन घटाने में किया जा सकता है, लेकिन यह क्यों फायदा करता है, इसे समझने के लिए और रिसर्च की जरूरत है।

कैसे करें गरुड़ासन
  • योग मैट पर सीधे खड़े हो जाएं।
  • अपने घुटनों को थोड़ा मोड़ लीजिए और दोनों हाथों को सामने की ओर लाइए।
  • अब पूरे शरीर का भार दाएं पैर पर ले आएं और बाएं पैर को ऊपर उठा लें।
  • इसके बाद अपने बाएं पैर को दाईं टांग के आगे से घूमाते हुए पीछे तक ले जाएं।
  • इस दौरान बाईं जंघा, दाईं जंघा के ऊपर रहेगी।
  • अब अगले स्टेप में आपको दोनों बाजुओं को कोहनी से मोड़ते हुए क्रॉस करना है। इस दौरान बाईं बाजू को दाईंं बाजू के ऊपर रखना है।
  • फिर आपको दोनों हथेलियों को नमस्कार मुद्रा में लाने का प्रयास करना है।
  • अब इस मुद्रा में जितनी देर हो सके खुद को बनाकर रखें।
  • फिर धीरे-धीरे अपनी प्रारंभिक अवस्था में आ जाएं।
  • अब यही प्रक्रिया आपको दूसरी ओर यानी दाएं पैर व हाथ से भी करनी है।
  • इस आसन के तीन से पांच चक्र किए जा सकते हैं।
6. मोटापा कम करने के लिए सिंहासन
Image SEO Friendly

इस आसन का नाम सिंहासन इसलिए रखा गया है, क्योंकि व्यक्ति इसकी अंतिम मुद्रा में गुर्राते हुए शेर जैसा दिखता है। यह काफी आरामदायक और स्वास्थ्यवर्धक आसन है। मोटापा घटाने के लिए योग करना चाहते हैं, तो इसे अपनाएं। यह वजन बढ़ने से पैदा हुई समस्याओं को एक हद तक सही करने में मददगार हो सकता है। वैज्ञानिक भी इस बात की पुष्टि कर चुके हैं कि मोटापे के कारण थायरायड और ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियां हो सकती हैं । सिंहासन का नियमित अभ्यास ब्लड प्रेशर और थायरायड तंत्र में सुधार ला सकता है। इसलिए, मोटापे से पैदा होने वाले जोखिम को कम करने में इस आसन को कारगर माना जा सकता है । फिलहाल, इस संबंध में और रिसर्च किए जाने की जरूरत है।

कैसे करें सिंहासन
  • इस आसन को करने के लिए योग मैट पर पद्मासन की अवस्था में बैठ जाएं।
  • अब आगे हाथ रखें और दोनों घुटनें जमीन पर टिकाएं।
  • इस अवस्था में आने का बाद जितना हो सके जीभ बाहर निकालें।
  • आंखों को पूरी तरह खोलकर आसमान की ओर देखें।
  • अब लंबी गहरी सांस लें और फिर मुंह से शेर की भांति आवाज निकालें।
  • लगभग 2 मिनट तक ऐसा करें और फिर प्रारंभिक अवस्था में आ जाएं।
  • ऐसा आप 5-10 बार कर सकते हैं।
7. मोटापा कम करने के लिए अधोमुखा श्वानासन
Image SEO Friendly

यह नाम संस्कृत के शब्द अधः, मुखा और श्वान से आया है। अधः का अर्थ है ‘नीचे’, मुखा का अर्थ है ‘चेहरा’ और ‘श्वान’ का अर्थ है ‘कुत्ता’। इस आसन को करते समय व्यक्ति की आकृति सिर झुकाए कुत्ते के समान दिखती है। इस आसन के कई आश्चर्यजनक लाभ हैं। इसका नियमित अभ्यास पेट को अंदर करने में मदद कर सकता है । इसलिए, अगर वजन कम करने के लिए योग करना चाहते हैं, तो इस आसन का अभ्यास कर सकते हैं।

कैसे करें अधोमुखा श्वानासन :
  • योग मैट पर घुटनों और हाथों के बल आ जाएं।
  • अब हाथों और पैरों के सहारे शरीर को बीच से ऊपर उठाने का प्रयास करें।
  • इस अवस्था में आपका शरीर सिर्फ पंजों और हाथों के सहारे रहेगा।
  • इसके बाद अपने कानों को दोनों भुजाओं पर लगाएं और अपनी नाभि की ओर देखें।
  • इस अवस्था में सामान्य गति से सांस लेते रहें।
  • जितनी देर हो सके इस अवस्था में रुकने का प्रयास करें।
  • इस योगासन को करीब 4 बार किया जा सकता है।
8. मोटापा कम करने के लिए प्राणायाम
Image SEO Friendly

वजन घटाने के लिए योगासन में प्राणायाम को जरूर शामिल करना चाहिए। कपालभाति जैसे प्राणायाम को जीवनशैली में नियमित रूप से अपनाना वजन घटाने में कारगर हो सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि इसका अभ्यास करने से श्वसन तंत्र बेहतर हो सकता है। साथ ही कपालभाति प्राणायाम से पेट के रोग यानी कब्ज, एसिडिटी, डायबिटीज और अस्थमा के जोखिम को कम किया जा सकता है। यह चयापचय बढ़ाने के लिए शानदार योग मुद्रा है, जो मोटापे के खतरे को कम कर सकता है ।

कैसे करें कपालभाति :
  • कपालभाति प्राणायाम करने के लिए स्वच्छ योग मैट या चादर पर सुखासन या पद्मासन में बैठ जाएं।
  • अपने दोनों हाथों को सामने की ओर घुटनों पर रखें।
  • कमर को बिल्कुल सीधा रखें और ध्यान की मुद्रा में आंखे बंद करके बैठे रहें।
  • अब लंबी गहरी सांस लें और मुंह को बंद रखें।
  • इसके बाद सिर्फ लगातार नाक से सांस छोड़नी है।
  • इस दौरान मुंह बंद रहेगा और सांस लेने की क्रिया अपने आप नाक से होगी।
  • 5 से 10 बार यह क्रिया करने पर कपालभाति प्राणायाम का एक राउंड होगा। वजन कम करने के लिए योगासन के रूप में इसे यथासंभव दोहराएं।
9. मोटापा कम करने के लिए सूर्य नमस्कार
Image SEO Friendly

मोटापा कम करने में सूर्य नमस्कार व्यायाम लाभकारी हो सकता है। इसमें शामिल 12 आसन मांसपेशियों की ताकत व संतुलन बनाने और वसा में कमी लाने में फायदेमंद हो सकते हैं। अवसादग्रस्त मरीज के लिए भी इसका अभ्यास फायदेमंद साबित हो सकता है। एनसीबीआई की वेबसाइट पर प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, अधिक वजन और मोटापे से ग्रस्त महिलाओं की स्थिति में सुधार के लिए सूर्य नमस्कार को प्रभावी पाया गया है। सूर्य नमस्कार करने से चयापचय और हृदय संबंधी स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। इससे फैट मास (वसा के भार) में कमी आ सकती है। सूर्य नमस्कार के इस प्रभाव के कारण ही वजन कम करने के लिए योगासन की लिस्ट में इसे शामिल किया गया है ।

कैसे करें सूर्य नमस्कार :

सूर्य नमस्कार में 12 आसन शामिल हैं, जिनके नियमित अभ्यास से मोटापा कम किया जा सकता है। आइए, जानते हैं कि ये आसन कौन-कौन से हैं :
  • प्रणाम आसन : एक स्वच्छ और हवादार स्थान पर योग मैट बिछाकर सीधे खड़े हो जाएं। अब दोनों हाथों को आपस में जोड़ते हुए अपनी छाती के बिल्कुल आगे लाएं और नमस्कार मुद्रा में आ जाएं।
  • हस्तउत्तानासन : अब लंबी सांस लेते हुए हाथों को इसी नमस्कार अवस्था में रखकर सिर के ऊपर ले जाएं। हाथ बिल्कुल सीधे हों और दोनों भुजाएं कानों से स्पर्श करती रहें। साथ ही कमर से नीचे के हिस्से को सीधा रखते हुए जितना हो सके पीछे की ओर झुकें। शरीर के ऊपरी हिस्से को जितना हो सके पीछे की और ले जाने का प्रयास करें।
  • पादहस्तासन : इसके बाद सांस छोड़ते हुए आगे की ओर झुकते हुए दोनों हथेलियों को पैरों के पास सटाने का प्रयास करें। ध्यान रहे कि इस स्थिति में घुटने बिल्कुल सीधे होने चाहिए और सिर को घुटनों के साथ स्पर्श करने का प्रयास करें।
  • अश्व संचालनासन : अब सांस अंदर खींचते हुए अपने बाएं पैर पर बैठते हुए दाएं पैर को जितना हो सके पीछे की ओर ले जाएं। इस दौरान दाएं पैर का घुटना जमीन पर स्पर्श करना चाहिए और शरीर का भार बाएं पैर पर अधिक हो। हाथों को आगे की ओर जमीन से सटाकर ऊपर की ओर देखें।
  • पर्वतासन : इस आसन को करते समय सांस छोड़ते हुए बाएं पैर को भी पीछे की ओर ले जाएं और दोनों पैरों के पंजे समानांतर रखें। इसके बाद पैरों को पूरा जमीन से सटा दें और शरीर को बीच से ऊपर उठाएं। इस अवस्था में हाथ व पैर बिल्कुल सीधे रहेंगे और एड़ियों को जमीन से स्पर्श करने का प्रयास करें।
  • अष्टांगासन : अब पर्वतासन से अष्टांगासन में आने के लिए सांस लेते हुए दोनों घुटनों को जमीन पर टिका दें। सांस को थामे रखें और छाती तथा ठुड्डी को जमीन से स्पर्श कराएं।
  • भुजंगासन : इस आसन को करते समय भी सांस की रोके रखें और कमर से ऊपर के हिस्से को नाभी तक ऊपर उठाने का प्रयास करें और आसमान को देखें। इसका ध्यान रहे कि इस दौरान हाथ जमीन से सटे रहे और छाती बाहर की ओर निकली हो।
  • पर्वतासन : अब सांस बाहर छोड़ते हुए एक बार दोबारा पर्वतासन करें। शरीर को बीच से यथासंभव ऊपर ले जाएं। हाथों और पैरों के बल इस आसन को करते समय हाथ और पैर सीधे रखें। साथ ही नाभि को देखने का प्रयास करें।
  • अश्व संचालनासन : इस आसन को करते समय सांस अंदर लें और इस बार दाएं पैर को आगे की ओर लाएं और बायां पीछे ले जाएं। बायां पैर बिल्कुल सीधा रखें।
  • पादहस्तासन : इस दौरान सांस छोड़ते हुए अपने बाएं पैर को वापस आगे की ओर लाएं और उठ जाएं, लेकिन हथेलियां पैरों के पास जमीन से सटी हुईं और घुटने सीधे होने चाहिए।
  • हस्तउत्तानासन : अब एक गहरी सांस लेते हुए सीधे खड़े हो जाएं और हाथों को नमस्कार मुद्रा में लाएं। अब हाथों को इसी मुद्रा में सिर के ऊपर ले जाएं। जितना हो सके उतना पीछे की ओर जाने का प्रयास करें।
  • प्रणाम आसन : अंत में बिल्कुल सीधे खड़े हो जाएं और हाथों को नीचे लाते हुए सूर्य भगवान को प्रणाम करें।
10. मोटापा कम करने के लिए हलासन
Image SEO Friendly

हलासन हठयोग में शामिल है। यह दो शब्दों हल और आसन से मिलकर बना है। हल यानी जमीन को जोतने वाला उपकरण और आसन का अर्थ शारीरिक अवस्था से है। जब कोई व्यक्ति इस आसन को करता है, तो उसका शरीर हल की भांति दिखाई देता है, इसलिए इसे हलासन कहा जाता है। अंग्रेजी में इस आसन का नाम ‘प्लो पोज’ है। मोटापा घटाने के योग करने और मांसपेशियों को मजबूती देने में हलासन लाभकारी हो सकता है। योगासनों पर किए गए अध्ययन से पता चलता है कि हलासन समेत अन्य हठ योगासनों का अभ्यास खराब जीवनशैली से उपजे रोगों से बचाव में सहायक हो सकता है। अधिक वजन, उच्च रक्तचाप, हाई ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल जैसे चार जोखिम हलासन के अभ्यास से कम हो सकते हैं ।

कैसे करें हलासन :
  • सबसे पहले समतल जगह पर एक योग मैट बिछा लें।
  • अब इस मैट पर पीठ के बल सीधे लेट जाएं।
  • अपने हाथों को शरीर से सटाकर रखें। हथेलियों की दिशा जमीन की ओर होगी।
  • अब सांस लेते हुए पैरों को 90 डिग्री तक ऊपर उठाएं।
  • अगर पैरों को उठाने में दिक्कत हो, तो कमर को हाथ से सहारा दे सकते हैं।
  • अब सांस छोड़ते हुए टांगों को सीधा रखते हुए धीरे-धीरे सिर के ऊपर से पीछे की ओर ले जाएं।
  • फिर पैर के अंगूठों से जमीन को स्पर्श करने का प्रयास करें।
  • अब हाथों को कमर से हटाकर जमीन पर पहले की तरह सीधा रख लें।
  • जितना संभव हो इस मुद्रा में बने रहने की कोशिश करें और सामान्य गति से सांस लेते रहें।
  • अब सांस लेते हुए धीरे-धीरे वापस प्रारंभिक अवस्था में आ जाएं।
  • इस योगासन को आप अपनी क्षमता के अनुसार तीन से पांच बार कर सकते हैं।
इस लेख में आपने जाना कि वजन घटाने के लिए योगासन कैसे कारगर हो सकते हैं और इनकी विधि भी विस्तार से बताई गई है। बेहतर होगा कि शुरुआत में इन योगासन का अभ्यास योग विशेषज्ञ की देखरेख में किया जाए। साथ ही मोटापे को कम करने की दिशा में योग के साथ-साथ आहार का भी विशेष ध्यान रखें। योग के नियमित अभ्यास से यह मोटापे के लिए कारगर हो सकता है। इसलिए, व्यस्त दिनचर्या में से प्रतिदिन कुछ समय योग और प्राणायाम के लिए अवश्य निकालें।



[ Read More ]»

वज़न घटाने के लिए एक्‍सरसाइज

 
Image SEO Friendly

बिगड़ी आहार शैली और दिनचर्या के कारण आज अधिकतर लोग मोटापे की समस्या से जूझ रहे हैं। यही मोटापा भविष्य में कई गंभीर रोगों का कारण बनता है। इस मोटापे को कम करने के बारे में हर इंसान सोचता है, लेकिन लाख कोशिशों के बावजूद वजन कम नहीं कर पाता। दरअसल, खान-पान पर नियंत्रण मोटापा कम करने के लिए जरूरी माना गया है, जो एक सीमा तक ही संभव है। वहीं, एक्सरसाइज के लिए जिम में घंटों बिताना भी सभी के लिए संभव नहीं है। यही कारण है कि इस लेख में हम कुछ चुनिंदा वजन घटाने की एक्सरसाइज बता रहे हैं, जिन्हें घर में ही आसानी से किया जा सकता है। ध्यान रहे कि नियमित रूप से एक्सरसाइज के साथ-साथ संतुलित आहार का सेवन करना भी जरूरी है।

वज़न घटाने के लिए एक्‍सरसाइज –  
1. टहलना
Image SEO Friendly



वजन घटाने की एक्सरसाइज में सबसे आसान है टहलना। जानकारों की माने तो वजन घटाने की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए टहलना सबसे अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। इसके लिए घर के आसपास के क्षेत्र में कुछ देर टहला जा सकता है। यहां तक कि घर की छत पर भी करीब 30 मिनट तक तेज कदमों के साथ चला जा सकता है। ऐसा करने से शरीर की कैलोरी घटेगी और वजन को नियंत्रित रखने में मदद मिल सकती है)। विशेषज्ञों के मुताबिक, तेज चलकर एक इंसान सामान्य तौर पर एक घंटे में करीब 371 कैलोरी तक घटा सकता है।

2. दौड़ना
Image SEO Friendly

अगर कोई पहली बार वजन कम करने का प्रयास कर रहा है, तो शुरुआत में कुछ दिन सिर्फ टहलने की प्रक्रिया को अपनाना चाहिए, जिसके बारे में लेख में ऊपर बताया गया है। जब कुछ दिन बाद टहलने का अभ्यास हो जाए, तो दौड़ने की क्रिया (रनिंग/जॉगिंग) को अपनाया जा सकता है। बताया जाता है कि वजन घटाने की एक्सरसाइज में दौड़ना भी एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। दौड़ने की प्रक्रिया पूरे शरीर पर व्यापक प्रभाव डालती है और तेजी से कैलोरी को कम कर वजन घटाने में मदद मिल सकती हैं। आंकड़ों की मानें तो सामान्य रूप से आधे घंटे की दौड़ करीब 295 कैलोरी तक कम कर सकती है ।

3. साइकिल चलाना
Image SEO Friendly

वजन घटाने के लिए व्यायाम में साइकिल चलाने की प्रक्रिया भी बेहतरीन विकल्प है। साइकिल चलाना एक ऐसी क्रिया है, जिसमें इस बात का तनिक भी एहसास नहीं होता कि वजन घटाने के उद्देश्य के लिए कोई परिश्रम भरा काम किया जा रहा है। यही कारण है कि इसे मध्यम शारीरिक गतिविधियों में गिना जाता है। बताया जाता है कि 30 मिनट साइकिल चलाकर करीब 145 कैलोरी घटाई जा सकती है। इस कारण यह कहा जा सकता है कि नियमित रूप से साइकिल चलाकर वजन को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है ।

4. तैरना
Image SEO Friendly

वजन कम करने के लिए तैरने से बेहतर और कुछ नहीं हो सकता। तैरना अपने आप में एक तीव्र आवेग वाला व्यायाम है, जिसका असर सिर से लेकर पैर तक सभी हिस्सों पर पड़ता है और 30 मिनट की तैराकी करीब 255 कैलोरी तक घटाने में मदद कर सकती है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि तैराकी के माध्यम से बढ़ते वजन को न केवल नियंत्रित किया जा सकता है, बल्कि कुछ हद तक कम भी किया जा सकता है । इस कारण यह माना जा सकता है कि मोटापा कम करने के लिए एक्सरसाइज में तैराकी को शामिल करना फायदेमंद साबित हो सकता है।

5. प्लैंक
Image SEO Friendly

प्लैंक एक ऐसी क्रिया है, जिसमें शरीर को लगभग पुश अप्स की स्थिति में कुछ मिनट के लिए रोकने की कोशिश की जाती है। इस प्रक्रिया का नियमित अभ्यास शरीर की सभी मांसपेशियों को मजबूत करने के साथ-साथ कैलोरी को भी कम करने में भी मददगार साबित होता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिल सकती है। ऐसा इसलिए, क्योंकि इस संबंध में किए गए अध्ययन में पाया गया है कि वजन घटाने में प्लैंक का अभ्यास फायदेमंद परिणाम दे सकता है । इस कारण यह कहा जा सकता है कि वजन घटाने के लिए व्यायाम में प्लैंक का अभ्यास लाभकारी सिद्ध हो सकता है।

करने का तरीका:
  • सबसे पहले जमीन पर योग मैट बिछाएं और पुश-अप की स्थिति में आ जाएं।
  • अब अपने हाथों को कोहनियों से मोड़ते हुए जमीन से ऐसे सटा दें कि शरीर के ऊपरी हिस्से का भार हाथों पर रहे।
  • साथ ही पैरों के पंजों पर शरीर के निचले हिस्से का भार होना चाहिए।
  • इस स्थिति में शरीर का पूरा भार हथेलियों और पैरों के पंजों पर होगा।
  • इस स्थिति में आने के बाद यह सुनिश्चित करना होगा कि कमर और गर्दन एक सीध में रहें।
  • अब इस अवस्था में 4 से 5 मिनट तक बने रहने का प्रयास करें।
  • कुछ दिन अभ्यास करने के बाद इस एक्सरसाइज के समय को क्षमता व इच्छा के अनुसार बढ़ाया भी जा सकता है।
6. जम्पिंग जैक्स
Image SEO Friendly

मोटापा कम करने के लिए एक्सरसाइज में जम्पिंग जैक्स को भी शामिल किया जा सकता है। जैसा कि लेख में पहले भी बताया जा चुका है कि तीव्र आवेग वाले व्यायाम शरीर में मौजूद कैलोरी को तेजी से कम करने में मदद करते हैं। ऐसे में जम्पिंग जैक जोकि एक तीव्र आवेग वाली एक्सरसाइज है और हृदय स्वास्थ्य के लिए लाभकारी मानी जाती है, वजन कम करने में भी सहायक मानी जा सकती है।

करने का तरीका: 
  • सबसे पहले सावधान की मुद्रा में खड़े हो जाएं।
  • अब शरीर को जमीन से थोड़ा उछालते हुए दोनों पैरों को जितना हो सके फैलाएं और नीचे आते वक्त पैरों को जमीन पर जमाएं।
  • ध्यान रहे कि पैरों को फैलाने के साथ आप अपने दोनों हाथों को ऊपर की ओर उठाएं।
  • अब दोबारा उछलते हुए वापस प्रारंभिक स्थिति में वापस आ जाएं।
  • शुरुआती समय में इस प्रक्रिया को करीब 10 से 15 मिनट तक करने का प्रयास करें।
  • बाद में इस अभ्यास को 30 मिनट तक बढ़ाया जा सकता है।
7. रस्सी कूदना
Image SEO Friendly

वजन घटाने के लिए व्यायाम के तौर पर रस्सी कुदने की प्रक्रिया को भी अपनाया जा सकता है। रस्सी कूदना एक तीव्र आवेग वाला व्यायाम है, जिसे एरोबिक्स में शामिल किया जाता है। इस व्यायाम को 30 मिनट करके करीब 240 कैलोरी को घटाया जा सकता है। जैसा कि लेख में ऊपर बताया गया है कि कैलोरी को घटाकर वजन को कम किया जा सकता है। इस कारण यह माना जा सकता है कि वजन घटाने के प्रयास में रस्सी कूदना एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है ।

करने का तरीका: 
  • कूदने वाली रस्सी को हाथ में लेकर सावधान मुद्रा में खड़े हो जाएं।
  • इस अवस्था में अपनी जांघों की मांसपेशियों में कसाव बनाए रखें और घुटनों को सीधा रखने की कोशिश करें।
  • अब रस्सी को अपने सिर से पीछे ले जाएं और झटके से रस्सी को अपने दोनों हाथों की सहायता से घुमाते हुए आगे की ओर फेकें और जमीन से थोड़ा ऊपर अपने शरीर को उछालें।
  • उछलते वक्त आपको इस बात पर ध्यान केंद्रित करना होगा कि रस्सी आपके पैरों के नीचे से निकल कर पीछे की ओर जाए।
  • इस प्रक्रिया को करीब 10 से 15 मिनट तक लगातार करने का प्रयास करें।
  • अभ्यास हो जाने के बाद इसकी समय सीमा को धीरे-धीरे बढ़ाया जा सकता है।
8. पुश-अप्स
Image SEO Friendly

वजन घटाने के लिए व्यायाम में पुश-अप्स को भी शामिल किया जा सकता है। मांसपेशियों को मजबूती प्रदान करने के साथ-साथ पुश-अप्स को हृदय स्वास्थ्य और मोटापे की समस्या के लिए भी फायदेमंद माना गया है (7)। इस कारण यह कहा जा सकता है कि इस प्रक्रिया का नियमित अभ्यास वजन कम करने के प्रयास में सकारात्मक परिणाम दे सकता है।

करने का तरीका: 
  • सबसे पहले योग मैट बिछाकर पुश-अप की स्थिति में आ जाएं।
  • ध्यान रहे कि इस स्थिति में आपकी दोनों हथेलियां छाती के समानांतर और सीधी रहें।
  • साथ ही पैरों के पंजे की सहायता से शरीर का पिछला हिस्सा जमीन से ऊपर उठा रहे।
  • आप इस बात को भी सुनिश्चित करें कि शरीर का पूरा भार आपकी हथेलियों और पैरों के पंजों पर रहे।
  • अब अपने दोनों हाथों पर जोर देते हुए शरीर के अगले हिस्से को धीरे-धीरे जमीन से ऊपर की ओर उठाएं।
  • ऐसा करते वक्त आपकी कमर और गर्दन एक सीध में रहनी चाहिए।
  • कुछ सेकंड इस अवस्था में रुकने के बाद वापस आप शरीर के अगले भाग को नीचे तक ले जाएं।
  • इस प्रक्रिया को करीब 10 से 15 बार दोहराएं और कुछ देर आराम के बाद इस प्रक्रिया को दो अंतरालों में फिर से दोहराएं।
9. स्क्वाट जम्प
Image SEO Friendly

वजन कम करने के लिए की जाने वाली तीव्र आवेग एक्सरसाइज में स्क्वाट जम्प का नाम भी शामिल है। इसका नियमित अभ्यास शरीर में मौजूद एक्स्ट्रा कैलोरी को कम करके न केवल शरीर के वजन को नियंत्रित रखने में मदद करता है, बल्कि शरीर के वजन को कम करने में भी सकारात्मक परिणाम प्रदर्शित करता है । इस कारण यह माना जा सकता है कि मोटापा कम करने के लिए एक्सरसाइज में स्क्वाट जम्प को शामिल कर काफी हद तक मोटापे की समस्या से राहत पाई जा सकती है।

करने का तरीका: 
  • सबसे पहले जमीन पर सीधे खड़े हो जाएं।
  • अब अपने पैरों के बीच की दूरी को थोड़ा बढ़ाएं।
  • ध्यान रहे कि दोनों पैरों को इतना ही फैलाएं जितने विश्राम की अवस्था में रह सकें।
  • अब घुटनों को हल्का मोड़ते हुए थोड़ा बैठने वाली मुद्रा में कूल्हों को थोड़ा नीचे लाएं।
  • ध्यान रहे कि ऐसा करते वजन जांघों पर आएं और छाती सामने की ओर तनी हुई रहे।
  • अब पैरों पर जोर देते हुए जमीन से थोड़ा उछलें और फिर वापस प्रारंभिक स्थिति में आएं।
  • जमीन पर वापस पैर जमाते वक्त शरीर का जोर घुटनों पर न आए, बल्कि जांघों की मांसपेशियों पर रहे।
  • इसके लिए घुटनों को मुड़ा रखना होगा और पंजों के जमीन छूते ही कूल्हों को बैठने की मुद्रा में धीरे-धीरे नीचे लाना होगा।
  • इस प्रक्रिया को करीब 10 से 15 बार दोहराएं और फिर कुछ मिनट का आराम लेकर इस प्रक्रिया को दो अंतरालों में ऐसे ही पूरा करें।
10. योग
Image SEO Friendly

मोटापा घटाने की एक्सरसाइज के तौर पर कई योगासनों को भी फायदेमंद माना जाता है। योग का नियमित अभ्यास घर या घर के बाहर दोनों ही जगह किया जा सकता है। साथ ही योगाभ्यास करने के लिए अधिक समय भी नहीं खर्च करना पड़ता है। इस संबंध में किए गए एक शोध में भी इस बात को प्रमाणित किया गया है कि योग वजन कम करने में सहायक साबित हो सकता है । वजन कम करने के लिए योग के कई आसान हैं, जिनका अभ्यास किया जा सकता है। फिलहाल, यहां हम वजन घटाने के लिए कपालभाति के बारे में बता रहे हैं ।

कपालभाति करने का तरीका:
  • सबसे पहले योग मैट बिछाकर सुखासन में बैठ जाएं।
  • अब दोनों आंखों को बंद करके आराम की अवस्था में आ जाएं।
  • पहले लंबी गहरी सांस लेकर धीरे-धीरे छोड़ दें।
  • इसके बाद मुंह को बंद रखते हुए नाक से सांस छोड़ें। ऐसा करते समय पेट अंदर की ओर जाए।
  • साथ ही इस प्रक्रिया में सिर्फ सांस छोड़ने पर ध्यान केंद्रित करना है।
  • सांस लेने की प्रक्रिया सांस छोड़ने के बाद खुद-ब-खुद हो जाएगी।
  • शुरुआती अभ्यास में करीब 10 से 15 मिनट तक इस प्रक्रिया को दोहराएं।
  • फिर थोड़ा विराम लेने के बाद अपनी क्षमता के अनुसार जितना हो सके दोबारा पांच से दस राउंड में इस प्रक्रिया को फिर से दोहराएं।
  • अभ्यास हो जाने के बाद इसके समय को बढ़ाया भी जा सकता है।
11. डेडलिफ्ट्स
Image SEO Friendly

मोटापा कम करने के लिए एक्सरसाइज में डेडलिफ्ट्स को भी शामिल किया जा सकता है। दरअसल, डेडलिफ्ट्स को वेट लिफ्टिंग भी कहा जाता है। इस प्रक्रिया में वजन को दोनों हाथों से जमीन से उठाकर छाती तक लाया जाता है। इस एक्सरसाइज से शरीर की मांसपेशियों पर तो असर पड़ता ही है, साथ ही वजन को कम करने में भी मिलती है। इस कारण यह माना जा सकता है कि वजन कम करने के प्रयास में डेडलिफ्ट्स फायदेमंद साबित हो सकती है।

करने का तरीका: 
  • इसके लिए एक वेट लिफ्टिंग रॉड और वेट प्लेट्स की जरूरत है।
  • अपनी क्षमता के हिसाब से वजन का चुनाव कर वेट प्लेट्स को रॉड के दोनों ओर लगाकर जमीन पर रखें।
  • अब दोनों पैरों के बीच थोड़ी दूरी छोड़ते हुए खड़े हो जाएं।
  • फिर अपने घुटनों को बिना मोड़े जमीन की ओर झुकें और दोनों हाथों की मदद से वेट रॉड को बराबर दूरी से पकड़ें।
  • अब वेट को उठाते हुए धीरे-धीरे सीधे खड़े हो जाएं।
  • कुछ देर इसी स्थिति में रुकते हुए वापस नीचे की ओर झुकें और वेट को जमीन तक ले जाएं।
  • इस प्रक्रिया को करीब 10 से 15 बार दोहराएं, बाद में कुछ देर का विराम लेकर दो अन्य अंतराल में इस पूरी प्रक्रिया को फिर से करें। 
इस लेख की सहायता से आप उन आसान एक्सरसाइज के बारे में जान गए होंगे, जो वजन कम करने में सहायक साबित हो सकती हैं। तो फिर देर किस बात की, आज ही से लेख में सुझाई गई मोटापा घटाने की एक्सरसाइज में से किसी एक का चुनाव कर उसे नियमित अभ्यास में लाएं और वजन घटाने की प्रक्रिया की ओर अपना पहला कदम बढ़ाएं। लेख में हमने वजन घटाने के लिए एक्सरसाइज को करने के तरीके भी विस्तार से बताएं हैं, जिनसे आपको सही ढंग से एक्सरसाइज करने में मदद मिलेगी। साथ ही आप बताई गई सभी एक्सरसाइज का उचित लाभ भी उठा पाएंगे। इतना ही नहीं, आपको यह भी ध्यान रखना होगा कि एक्सरसाइज वजन घटाने का एक विकल्प मात्र नहीं है। इसके साथ खाने-पीने पर नियंत्रण और डॉक्टरी सलाह भी जरूरी है। इस विषय से जुड़ा और कोई सवाल आपके मन में हो, तो आप उसे नीचे दिए कमेंट बॉक्स के माध्यम से हम तक पहुंचा सकते हैं।


[ Read More ]»

अतिरिक्त मोटापा कम करने के आसान घरेलू उपाय

 
Image SEO Friendly

अस्त-व्यस्त दिनचर्या और बाहर के खाने पर अत्यधिक निर्भरता का दुष्परिणाम मोटापा है। शरीर का बढ़ता वजन न सिर्फ आपके व्यक्तित्व पर प्रभाव डालता है, बल्कि यह कई रोगों को आमंत्रित भी करता है। कई लोग मोटापे से राहत पाने के लिए डायटिंग और जिम जाते हैं, जिससे कई बार फायदे की जगह नुकसान होता है। इस लेख में हम आपको अतिरिक्त मोटापे को कम करने के कारगर घरेलू नुस्खे बता रहे हैं, जो जल्द व सकारात्मक परिणाम देने की क्षमता रखते हैं। आइए, सबसे पहले जानते हैं कि मोटापे के कारण कौन-कौन से हैं।

अतिरिक्त मोटापे का कारण –
शरीर का वजन बढ़ने के पीछे सिर्फ भोजन ही एकमात्र वजह नहीं है, मोटापे के विभिन्न कारण हो सकते हैं, जैसे –
  • अत्यधिक कैलोरी युक्त भोजन का सेवन
  • शारीरिक परिश्रम की कमी
  • आनुवंशिक
  • चिकित्सीय स्थिति या दवाइयों का दुष्प्रभाव (अंडरएक्टिव थायराइड व कुशिंग सिंड्रोम आदि)
  • तनाव
  • अनिद्रा
मोटापा कम करने के घरेलू उपाय –
मोटापे का कारण जानने के बाद शरीर का अतिरिक्त वजन कम करने के विभिन्न घरेलू नुस्खों के बारे में बात करते हैं।

1.पानी
कैसे है लाभदायक :
मोटापा कम करने के लिए शरीर का हाइड्रेट रहना बहुत जरूरी है। यह माना गया है कि पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से शरीर का अतिरिक्त मोटापा कम हो सकता है। अत्यधिक कैलोरी वाले खाद्य पदार्थ शरीर का वजन बढ़ाते हैं। वहीं, पानी कैलोरी को बर्न करता है और शरीर के वजन को नियंत्रित करता है। इसके अलावा, पानी पाचन क्रिया को मजबूत और शरीर की आंतरिक सफाई करता है ।

कैसे करें इस्तेमाल :
  • दिन की शुरुआत हमेशा एक गिलास पानी से करें और दिन भर पानी पीने की प्रक्रिया जारी रखें।
  • एक दिन में लगभग चार से पांच लीटर पानी पिएं।
  • आप मोटापा घटाने के लिए फलों का जूस भी पी सकते हैं।
2. शहद और नींबू
कैसे है लाभदायक :
मोटापा कम करने के उपाय के रूप में आप शहद और नींबू का उपाय अपना सकते हैं। ये दोनों ही प्राकृतिक पदार्थ हैं, जिनका इस्तेमाल लंबे समय से शरीर की विभिन्न परेशानियों के लिए किया जाता रहा है। नींबू एक सिट्रस फल है, जो विटामिन-सी से समृद्ध होता है। नींबू का रस शरीर से अतिरिक्त चर्बी हटाने का काम करता है। शहद में प्राकृतिक मिठास होती है, जो बिना कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाए वजन को कम करने में मदद कर सकता है ।

कैसे करें इस्तेमाल :
रोजाना एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू निचोड़े और एक चम्मच शहद मिलाकर पिएं।

3. सौंफ
कैसे है लाभदायक :
अतिरिक्त वजन घटाने के लिए आप सौंफ का उपयोग कर सकते हैं। सौंफ फाइबर युक्त होती है, जो भूख को नियंत्रित कर वजन घटाने में सहयोग करती है। इसके अलावा सौंफ एंटीऑक्सीडेंट गुणों से समृद्ध होती है और शरीर को फ्री रेडिकल्स से दूर रखती है। नीचे जानिए किस प्रकार करें सौंफ का सेवन ।

कैसे करें इस्तेमाल :
  • एक गिलास पानी में दो चम्मच सौंफ डालकर रात भर के लिए छोड़ दें और सुबह उठकर खाली पेट पिएं।
  • इसके अलावा, एक कप पानी में आधा चम्मच सौंफ उबालें और छान कर धीरे-धीरे पिएं।
4. ग्रीन टी
कैसे है लाभदायक :
मोटापा कम करने के उपाय के रूप में आप ग्रीन टी का सेवन कर सकते हैं। ग्रीन टी वजन कम करने के साथ-साथ वजन को नियंत्रित करने का काम करती है। ग्रीन टी कैटेचिन और कैफीन से समृद्ध होती है, जो मोटापा कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है ।

कैसे करें इस्तेमाल :
  • एक कप गर्म पानी में एक चम्मच ग्रीन टी मिलाएं।
  • इसे पांच से सात मिनट तक उबालें।
  • अब चाय में आधा चम्मच शहद मिलाकर धीरे-धीरे पिएं।
5. टमाटर
कैसे है लाभदायक :
टमाटर एमिनो एसिड से समृद्ध होता है। एमिनो एसिड शरीर से अतिरिक्त फैट को हटाने का काम करता है। इसके अलावा, टमाटर में कम कैलोरी होती है, जो शरीर के वजन को नियंत्रित करती है। अतिरिक्त फैट को हटाने के लिए आप अपने आहार में टमाटर को शामिल कर सकते हैं ।

कैसे करें इस्तेमाल :
आप टमाटर को सीधे खा सकते हैं या प्याज व गाजर आदि के साथ सलाद के रूप में सेवन कर सकते हैं।

6. पत्ता गोभी
कैसे है लाभदायक :
पत्ता गोभी लो प्रोटीन, लो कार्बोहाइड्रेट व हाई फाइबर युक्त होती है। वजन घटाने के लिए आप पत्ता गोभी का सेवन भी कर सकते हैं। मोटापे के लिए आप पत्ता गोभी का सूप बनाकर भी पी सकते हैं ।

कैसे करें इस्तेमाल :
  • एक मध्यम आकार की पत्ता गोभी, एक गाजर, दो-तीन लहसुन की कलियां व कुछ धनिए की पत्तियों को बारीक काट लें।
  • गोभी का सूप बनाने के लिए एक पैन में तीन कप पानी डालें। पानी में उबाल आने पर कटी सब्जियों को डालें और थोड़ी देर तक उबालें।
  • स्वाद के लिए एक चौथाई चम्मच काली मिर्च व स्वादानुसार नमक डालें।
  • सब्जियों के अच्छी तरह उबल जाने पर सूप को उतार लें।
  • अब गरमा-गरम सूप का आनंद लें।
7. खीरा
कैसे है लाभदायक :
खीरा कई तरह से वजन घटाने में मदद करता है। यह कम कैलोरी युक्त होता है, जो फैट को बढ़ाने का काम नहीं करता है । खीरे में पानी की मात्रा अत्यधिक होती है और पानी शरीर के वजन को नियंत्रित करने का काम करता है।

कैसे खाएं :
आप खीरे को धोकर सीधे चबा-चबाकर खा सकते हैं या खीरे की सलाद बना सकते हैं।

8. गाजर
कैसे है लाभदायक :
मोटापा घटाने के घरेलू नुस्खे में आप गाजर को शामिल कर सकते हैं। गाजर लो कैलोरी युक्त होती है, जो शरीर के वजन को नियंत्रित करने का काम करती है । वहीं, गाजर में फाइबर की अधिकता होती है, जो मोटापे को कम करने में मदद करता है । इसके अलावा, गाजर पाचन स्वास्थ्य और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने का काम भी करती है।

कैसे खाएं :
आप गाजर को सीधे धोकर खा सकते हैं या इसकी सलाद बनाकर दोपहर और रात के भोजन के साथ ले सकते हैं।

9. लौकी
कैसे है लाभदायक :
शरीर के बढ़ते वजन पर नियंत्रण लगाने के लिए आप लौकी का जूस पी सकते हैं। लौकी विटामिन-ए, विटामिन-सी और आयरन से समृद्ध होती है । लौकी में हाई फाइबर भी पाया जाता है, जिसे वजन घटाने के सबसे कारगर तत्व के रूप में जाना जाता है 

नीचे जानिए कैस बनाएं लौकी का जूस –
कैसे करें इस्तेमाल :
  • एक मध्यम आकार की लौकी लें और उसे छील लें।
  • अब उसके छोटे-छोटे टुकड़े करें और जूसर की मदद से जूस निकालें।
  • रोजाना एक गिलास लौकी का जूस पिएं।
नोट – लौकी का जूस पीने से अगर उल्टी या दस्त होने लगे, तो तुरंत इसका सेवन बंद कर दें।

10. करी पत्ता
कैसे है लाभदायक :
मोटापा घटाने के तरीके के रूप में आप करी पत्ते का उपयोग कर सकते हैं। करी पत्ता कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है । इसके अलावा, करी पत्ता भोजन पचाने में भी सहायता करता है। बढ़ते वजन पर नियंत्रण लगाने के लिए आप इसका सेवन कर सकते हैं।

कैसे करें इस्तेमाल :
  • करी पत्ते को अच्छी तरह से धो लें।
  • रोज सुबह खाली पेट आठ से दस पत्तियों का सेवन करें।
  • समस्या के दिनों में यह प्रक्रिया रोजाना कर सकते हैं।
11. करेला
कैसे है लाभदायक :
करेला विटामिन-बी1, बी2, बी3, विटामिन-सी , मैग्नीशियम, फोलेट, फास्फोरस, मैंगनीज और हाई फाइबर से समृद्ध होता है, जो शरीर को कई रूपों में फायदा पहुंचाने का काम करता है । वजन घटाने के लिए आप करेले का सेवन शुरू कर सकते हैं। यह शरीर से अतिरिक्त चर्बी हटाने के साथ-साथ पाचन स्वास्थ्य और इम्यून सिस्टम को मजबूत करने का काम करता है।

कैसे करें इस्तेमाल :
  • आप हफ्ते में तीन से चार बार एक कप करेले का जूस पी सकते हैं।
  • इसके अलावा, आप करेले की सब्जी बनाकर सेवन कर सकते हैं।
12. दालचीनी
कैसे है लाभदायक :
दालचीनी को चुनिंदा खास मसालों में गिना जाता है, जो शरीर को विभिन्न रूपों में फायदा पहुंचाती है। मोटापा घटाने के तरीके के रूप में आप इसे प्रयोग में ला सकते हैं।

कैसे करें इस्तेमाल :
एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच दालचीनी पाउडर व आधे नींबू का रस मिलाएं।
स्वाद के लिए इसमें आधा चम्मच शहद मिला सकते हैं और फिर इसे धीरे-धीरे पिएं।
13. अदरक
कैसे है लाभदायक :
मोटापा कम करने के आयुर्वेदिक उपाय के रूप में आप अदरक का इस्तेमाल कर सकते हैं। अदरक में एक फेनोलिक यौगिक होता है, जिसे जिंजरोल कहते हैं। एक अध्ययन के अनुसार, अदरक वजन कम करने में मदद करता है और फैट के स्तर में सुधार लाता है। यह ग्लूकोज और इंसुलिन के स्तर को भी कम कर सकता है ।

कैसे करें इस्तेमाल :
एक पैन में एक गिलास पानी और आधा चम्मच अदरक कूट कर डालें।
पानी को अच्छी तरह खौलाएं और हल्का ठंडा होने पर धीरे-धीरे पिएं।
आप अदरक की चाय बनाकर भी पी सकते हैं।

14. त्रिफला
कैसे है लाभदायक :
मोटापा कम करने के घरेलू उपाय के रूप में आप त्रिफला चूर्ण का सहारा ले सकते हैं। त्रिफला वजन घटाने की एक कारगर पॉलीहर्बल आयुर्वेदिक दवा है, जिसका इस्तेमाल लंबे समय से किया जा रहा है। त्रिफला शरीर के अतिरिक्त वजन के खिलाफ थेराप्यूटिक एजेंट के रूप में काम करता है । इसके अलावा, यह पाचन स्वास्थ्य पर भी प्रभावी रूप से काम करता है। मोटापे का इलाज करने के लिए आप इसे प्रयोग में ला सकते हैं।

कैसे करें इस्तेमाल :
एक गिलास गुनगुने पानी में एक बड़ा चम्मच त्रिफला चूर्ण मिलाएं और रोज सुबह खाली पेट व रात को सोने से पहले पिएं।

मोटापा कम करने के लिए कुछ और टिप्स –
वजन कम करने के लिए आप नियमित रूप से एक्सरसाइज कर सकते हैं। मॉर्निंग वॉक, रनिंग, एरोबिक एक्सरसाइज व स्विमिंग आदि आपके अतिरिक्त फैट को कम करने में मदद करेंगे।
  • आप मोटापा घटाने के लिए योगासनों का भी सहारा ले सकते हैं। ताड़ासन, त्रिकोणासन, पार्श्वकोणासन, पादहस्तासन, सूर्य नमस्कार, अर्धचक्रासन, पवनमुक्तासन व हलासन आदि आपके लिए कारगर आसन रहेंगे। इन योगासनों को करने के लिए आप किसी प्रशिक्षक की सहायता जरूर लें।
  • शरीर का मोटापा घटाने के लिए आप एक्यूप्रेशर विधि की मदद ले सकते हैं। एक्यूप्रेशर के अंतर्गत शरीर के खास बिंदुओं पर प्रेशर डालकर इलाज किया जाता है। अच्छा होगा आप मोटापे का इलाज करने के लिए किसी एक्यूप्रेशर प्रशिक्षक से संपर्क करें।
  • वजन घटाने में आहार बहुत मायने रखता है। आप हाई कैलोरी फूड्स की जगह कम कैलोरी वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करें, जिनमें फाइबर की मात्रा ज्यादा हो। अपने दैनिक आहार में फल-सब्जियों को ज्यादा से ज्यादा जगह दें। जंक फूड्स से जितना हो सके दूरी बनाएं।
  • जैसा की हमने पहले बताया है कि वजन बढ़ने का एक कारण अनिद्रा भी है। अगर आपको नींद नहीं आएगी तो शरीर को आराम नहीं मिलेगा। इसलिए, खुद को ज्यादा से ज्यादा आराम देने की कोशिश करें।
अब तो आप वजन घटाने के सबसे सरल और कारगर घरेलू उपायों के बारे में जान गए होंगे। आप कल से ही इन उपायों का पालन करना शुरू करें। लेख में बताए गए सभी उपाय प्राकृतिक हैं और बहुत ही कारगर। इस बात का ध्यान रखें कि अगर आप किसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त हैं, तो मोटापे के इन उपायों को अपनाने से पहले डॉक्टरी सलाह जरूर लें। आशा है कि आपको यह लेख पसंद आएगा। मोटापे के घरेलू उपाय से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए आप हमसे नीचे दिए कमेंट बॉक्स में सवाल पूछ सकते हैं।



[ Read More ]»

वजन घटाने के लिए अजवायन का सेवन

 
Image SEO Friendly


देखा जाए तो घर की रसोई किसी दवाखाने से कम नहीं। अगर आपको घरेलू नुस्खों के बारे में थोड़ी सी भी जानकारी है, तो आप रसोई घर में रखे खाद्य पदार्थों का बेहतर उपयोग कर पाएंगे। खासकर वजन घटाने के लिए कई खाद्य सामग्री आपको यहां मिल जाएंगी, जिसमें अजवायन का नाम भी शामिल है। अजवायन औषधीय गुणों से भरपूर एक गुणकारी खाद्य पदार्थ है। इसका इस्तेमाल अक्सर पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए किया जाता है, लेकिन आप जानकर हैरान हो जाएंगे, कि मोटापा कम करने के लिए भी इसका प्रयोग कारगर परिणाम दे सकता है।  इस लेख में हमारे साथ जानिए वजन घटाने के लिए अजवायन क्यों फायदेमंद हैं और मोटापा कम करने के लिए अजवायन का उपयोग किस प्रकार किया जा सकता है।

वजन घटाने में अजवायन क्यों फायदेमंद है? 
अजवायन खास पोषक तत्वों से समृद्ध होता है, जो आपको वजन कम करने में मदद कर सकता है। नीचे जानिये वजन कम करने के लिए अजवायन के गुणों के बारे में।

1.फाइबर
अजवायन में फाइबर की मात्रा लगभग 12 प्रतिशत पायी जाती है । शोध के अनुसार, फाइबर मेटाबोलिक स्वास्थ्य में सुधार करता है। साथ ही फाइबर युक्त आहार लंबे समय तक पेट को भरा रखते हैं और कैलोरी के सेवन को कम करते हैं, जिससे वजन को नियंत्रित किया जा सकता है। इस तरह अजवायन वजन कम करने में मदद कर सकता है ।

2.एंटीऑक्सीडेंट
अजवायन एंटीऑक्सीडेंट गुणों से समृद्ध होता है । यह शरीर में ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करता है, जो मोटापा बढ़ने का एक कारण हो सकता है। इसके साथ यह आपको टाइप 2 डायबिटीज के खतरे से भी बचाता है । मोटापा कम करने के लिए अजवायन एक बेहतर विकल्प हो सकता है।

3.प्रोटीन
वजन घटाने के लिए अजवायन में मौजूद प्रोटीन भी आपकी मदद कर सकता है । एक वैज्ञानिक अध्ययन के अनुसार, प्रोटीन आपकी भूख सुधारता है, वजन को नियंत्रित रखता है और साथ ही वजन से जुड़ी बीमारी जैसे, कार्डियो मेटाबोलिक (हृदय रोग और मधुमेह) से भी बचाता है ।

मोटापा कम करने के लिए अजवायन का उपयोग कैसे करे
ये जानने के बाद कि वजन घटाने के लिए अजवायन किस तरह काम करता है, आइये आपको बताते हैं कि इसे कैसे उपयोग करें।

1. वेट लॉस के लिए अजवायन का पानी
सामग्री:

  • एक छोटा चम्मच अजवायन
  • एक लीटर पानी
विधि:
  • एक पैन में एक लीटर पानी लें और उसमे एक छोटा चम्मच अजवायन डाल दें।
  • इस पानी में लगभग 8 से 10 मिनट उबलने दें।
  • पानी का रंग सुनहरा हो जाने के बाद गैस बंद कर दें और पानी को ठंडा होने दें।
  • ठंडा हो जाने के बाद इस पानी को एक बोतल को भर लें।
  • आप वेट लॉस के लिए अजवायन का पानी दिनभर पिएं।
2. अजवायन और शहद का पानी
सामग्री:
  • एक छोटा चम्मच अजवायन
  • एक छोटा चम्मच शहद
  • एक गिलास पानी
विधि:
  • रात में एक गिलास पानी में एक छोटा चम्मच अजवायन भिगोकर रख दें।
  • सुबह इस पानी को छान लें और एक चम्मच शहद मिला लें।
  • रोज सुबह खाली पेट इसका सेवन करें।
3. भुनी हुए अजवाईन
सामग्री:
  • 250 ग्राम अजवायन
विधि:
  • एक पैन में 250 ग्राम अजवायन लें।
  • इसे तब तक भूनें जब तक इसमें से खुशबू न आने लग जाए।
  • अच्छी तरह भूनने के बाद गैस बंद कर दें और अजवायन को ठंडा होने दें।
  • ठंडा होने के बाद अजवायन को एक हवा-बंद डिब्बे में बंद कर के रख दें।
  • रोज सुबह नाश्ते से आधे घंटे पहले एक चम्मच भूनी हुई अजवायन का सेवन करें।
  • यह जानने के बाद कि अजवायन से वजन कम कैसे करे, आइये अब आपको बताते हैं कि वजन घटाने के लिए अजवायन की कितनी खुराक फायदेमंद हो सकती है।
वजन कम करने के लिए अजवायन के प्रतिदिन की खुराक क्या होना चाहिए?
  • अगर आप वजन कम करने के लिए अजवायन का उपयोग कर रहे हैं, तो प्रति किलो वजन के लिए दो ग्राम अजवायन की मात्रा (2g/kg body weight) पर्याप्त साबित हो सकती है । हालांकि, इस विषय में डॉक्टरी परामर्श अच्छा रहेगा।
  • मोटापा कम करने के लिए अजवायन से जुड़ी बातें जानने के बाद, आपको बताते हैं कि अजवायन के नुकसान के बारे में।
अजवायन के नुकसान
अजवायन के अधिक सेवन से आपको नुकसान कुछ इस प्रकार हो सकते हैं :
  • मलती
  • सिरदर्द
  • एसिडिटी
  • मुंह के छाले
  • जलन
  • गर्भवती को इसका सेवन नहीं करना चाहिए। इससे गर्भपात का खतरा बढ़ सकता है।
स्पर्म गतिविधि में कमी
अगर आप वजन कम करने के लिए अजवायन का उपयोग कर रहे हैं, तो ध्यान रखें कि इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें। साथ ही, वजन घटाने के लिए अजवायन के उपयोग के साथ व्यायाम भी करें और संतुलित आहार लें। अब जब आप अजवायन से मोटापा कम करने का तरीका समझ चुके हैं, तो आज से ही इसका उपयोग करना शुरू करें। साथ ही, नीचे कमेंट बॉक्स में लिख कर हमे जरूर बताएं कि यह लेख आपके लिए मददगार रहा या नहीं।



[ Read More ]»

वजन और मोटापा घटाने के असरदार तरीके

Image SEO Friendly


सोचिए कैसा हो, आप कुछ भी अपनी पसंद का खाएं और आपका वजन न बढ़े! वैसे यह किसी सपने जैसा है, लेकिन खानपान में अगर थोड़ा बदलाव किया जाए, तो यह संभव भी हो सकता है। देखा जाए, तो मोटापा कम करने के उपाय लगभग हर किसी को चाहिए। खासकर इंटरनेट पर वजन घटाने के तरीके आपको बहुत दिख जाएंगे, लेकिन बिना किसी सटीक प्रमाण के इन्हें इस्तेमाल करना, जोखिम भरा हो सकता है। ऐसे में  वैज्ञानिक प्रमाणों के साथ इस लेख में मोटापा कम करने के घरेलू उपाय और वेटलॉस एक्सरसाइज बताने जा रहा है।

वजन कम करने के उपाय –
1. किचन का मेकओवर करें
आप सोच रहे होंगे ये क्यों ? मोटापा कम करना है, तो सबसे पहले आपको किचन की तरफ ध्यान देना जरूरी है। अपनी रसोई में और फ्रिज में रखे हुए जंक फूड को सबसे पहले स्वस्थ आहार के साथ बदलें। हालांकि, यह जितना आसान दिखता है, उतना है नहीं, लेकिन नामुमकिन नहीं है। चिप्स, चॉकलेट, कोल्ड ड्रिंक इस तरह की सारी चीजों को हरी सब्जियों, जूस और फलों जैसे स्वस्थ्य आहार के साथ बदलें। चर्बी घटाने के तरीके में स्वस्थ आहार एक अहम भूमिका निभाता है।

2. सुबह मेंथी का पानी
फैट कम करने के उपाय में आपने गर्म पानी में शहद और नींबू का मिश्रण कई बार सुना होगा। लेकिन हर रोज इसे पीने की जरूरत नहीं है, आप इसे मेथी के पानी के साथ भी ले सकते हैं। इसके लिए आप, एक कप पानी में दो चम्मच मेथी दाना रातभर के लिए भिगोकर रख दें। फिर सुबह मेथी के बीजों को अलग कर पानी को पिएं।

मेथी के बीज चयापचय  को बढ़ावा देते हैं और आपको पूरे दिन एक्टिव रखते हैं। वहीं पानी आपके शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। इतना ही नहीं मेंथी में एंटी-ओबेसिटी गुण भी मौजूद है ।मोटापा कम करने के आयुर्वेदिक उपाय की बात करें तो मेंथी दाने को न भूलें।

3. ग्रीन टी
इसमें कोई शक नहीं, कि ग्रीन टी के फायदे अनेक हैं। उन्हीं में से एक लाभ है,वजन कम होना। मोटापा कम करने के उपाय की बात करें, तो ग्रीन टी एक आसान उपाय है।कई बार मोटापे के वजह से भी कई तरह की सेहत संबंधी परेशानियां होने लगती है, जिसमें दिल की बीमारी भी शामिल है। ऐसे में ग्रीन टी में मौजूद इजीसीजी (एक एंटीऑक्सीडेंट) बीमारियों से बचाव कर सकता है। इसके अलावा इसमें मौजूद कैफीन और कैटेकिन  शरीर में एनर्जी को बढ़ाने का काम कर सकते हैं ।

4. संतुलित आहार

Image SEO Friendly

पतला होने के उपाय करते वक्त लोग कम खाने लगते हैं। हमेशा संतुलित आहार का सेवन करें, न कम न ज्यादा। अपने खाने में प्रोटीन, स्वस्थ फैट, हरी सब्जियां, फल शामिल करें। एक बार में ज्यादा न खाएं, कोशिश करें छोटे प्लेट में खाने की। हो सके तो आहार विशेषज्ञ से डाइट चार्ट बनवाएं और उसके आधार पर खानपान का चुनाव करें। तेजी से वजन कम करना है, तो अपने डाइट का खास ध्यान रखें, लेकिन ऐसा भी नहीं कि आपको खाना बंद करना है, बस आपको संतुलित आहार लेना । हमेशा याद रखें कि वजन घटाने के तरीके के लिए खाना बहुत मायने रखता है।

5. धीरे-धीरे चबाकर खाएं
Image SEO Friendly

आपने कई बार बड़ों को बोलते सुना होगा कि खाना जल्दी-जल्दी में नहीं बल्कि चबाकर खाना चाहिए। आजकल लोग जल्दी में खाना खाते वक्त ठीक से चबाते नहीं है। कई बार तो लोग खाने के साथ ही पानी पीने लगते हैं, जो कि सही नहीं है। वजन कम करने के आसान तरीके में से एक है, खाने को धीरे-धीरे चबाकर खाने की प्रक्रिया। सही तरीके से खाना चबाकर नहीं खाने से न सिर्फ पेट संबंधी समस्याएं होती है बल्कि वजन भी बढ़ सकता है। इसलिए खाने को अच्छे से धीरे-धीरे चबाकर खाएं। इससे न सिर्फ पाचन शक्ति में सुधार होगा बल्कि वजन बढ़ने का खतरा भी कम हो जाएगा ।

6. फल, सब्जी और अनाज का सेवन
खाने में स्वस्थ आहार जैसे – फल, सब्जियां और अनाज को शामिल करें। इससे न सिर्फ आप स्वस्थ रहेंगे बल्कि बीमारियों का खतरा कम होगा और आपका वजन भी संतुलित रहेगा। वजन घटाने के लिए, महिलाओं के लिए प्रतिदिन 1,200–1,500 कैलोरी की मात्रा पर्याप्त है, वहीं जो महिला और पुरुष एक्सरसाइज करते हैं, उनके लिए 1,500–1,800 कैलोरी पर्याप्त है।

7. खाने के साथ प्रोटीन
आपको जानकर हैरानी हो सकती है, कि मोटापा घटाने के उपाय में प्रोटीन भी शामिल है। ध्यान रहे, आप अपने तीनों वक्त के खाने में प्रोटीन युक्त आहार जरूर शामिल करें। प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों के सेवन से आप मोटापे के जोखिम से बच सकते हैं । बीन्स, अंडे, मछली, दाल, अंडा को शामिल करें क्योंकि ये सब प्रोटीन के अच्छे स्त्रोत हैं, इसके अलावा आप दही का भी सेवन कर सकते हैं। हालांकि प्रोटीन का सेवन भी सीमित मात्रा में करें ।

8. एक दिन चीट डे
Image SEO Friendly

मोटापा घटाने के घरेलू उपाय के दौरान हफ्ते का एक दिन खुद के लिए भी निकालें। अब इतनी मेहनत के बाद बारी आती है, एक ऐसे दिन की जिस दिन आप अपने आप को खुश करें। हफ्ते का एक दिन ऐसा रखें जिस दिन आप अपने मनपसंद की चीज खाएं लेकिन एक सीमित मात्रा में। हफ्ते भर इतने कड़े डाइट का पालन करने के बाद एक दिन खुद को देना कोई गलत बात नहीं है। यह आपके लिए खुद की तरफ से एक तोहफा है। कई बार तो इतनी मेहनत के बाद भी लोग चीट डे के दिन भी अपनी पसंदीदा चीजों को खाने से पहले दस बार सोचते हैं क्योंकि अब उन्हें स्वस्थ आहार की जो आदत हो जाती है और कहीं न कहीं उन्हें भी अच्छा लगने लगता है।

9. पैक या सोडा पेय पदार्थों से दूर रहे
जितना हो सके सॉफ्ट ड्रिंक या सोडा युक्त पेय पदार्थों से दूर रहें। कई लोग पैक में कैलोरी देखकर या डाइट ड्रिंक की तरफ हाथ बढ़ाते हैं और सोचते हैं, कि वो कम नुकसानदेह है लेकिन ऐसा नहीं है। डिब्बे में लिखी हुई सामग्री की मात्रा कितनी सही होगी, इसका कोई प्रमाण नहीं है। इसके अलावा सॉफ्ट ड्रिंक या सोडायुक्त पेय पदार्थों में चीनी की मात्रा अधिक होती है, जिससे वजन बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है। फैट कम करने के उपाय की बात करें तो इसमें सोडायुक्त पेय पदार्थ का सेवन न करना भी शामिल है। इसलिए जितना हो सके पैक और सोडायुक्त पेय पदार्थों से दूर रहें । हो सके, तो आप नारियल पानी या ताजे फलों के रस का चुनाव करें ।

10. खाने को जरूरत से ज्यादा न पकाएं
अगर आप खाने में हरी सब्जियां या अन्य पोषक तत्व युक्त खाद्य पदार्थ ले रहे हैं। लेकिन आप फिर भी वो एनर्जी महसूस नहीं कर रहे हैं या बढ़ते वजन से परेशान है तो एक बार आप अपने खाना बनाने की प्रतिक्रया पर ध्यान दें। कहीं आप खाने को जरूरत से ज्यादा नहीं पका रहे हैं, अगर आप ऐसा करते हैं तो खाने में मौजूद पोषक तत्व की कमी हो जाती है। इसलिए खाने को जरूरत से ज्यादा न पकाएं, खाने में सलाद को शामिल करें।

11. शाम को 7:30 के पहले डिनर
मोटापा कम करने के तरीके की बात करें, तो इसमें खाने का वक्त भी शामिल है। रात का खाना शाम को 7:30 के पहले कर लें, कई लोगों को यह पढ़कर आश्चर्य हो सकता है, लेकिन यह सच है। कम से कम सोने से दो घंटे पहले आप रात का खाना खा लें ताकि आपके खाने को पचने के लिए वक्त मिले। ऐसा करने से आपकी पाचन शक्ति में तो सुधार आता ही है, साथ में मोटापे की समस्या से भी बचाव हो सकता है। खाने के बाद आप हर्बल टी का सेवन कर सकते हैं। हालांकि इस विषय पर अभी भी ठोस प्रमाण की जरूरत है, लेकिन इस आदत को अपनाने से आपकी सेहत पर कोई गलत असर नहीं पड़ेगा।

12. खाने पर ध्यान दें
Image SEO Friendly

आपने कई बार बड़ों को कहते सुना होगा कि खाते वक्त टीवी पर ध्यान नहीं देना चाहिए या फोन पर बात नहीं करनी चाहिए। भले ही अलग-अलग लोगों की अलग-अलग धारणाएं होंगी। लेकिन इसका एक कारण यह भी है कि खाना खाते वक्त जब आप कोई और काम करते हैं, तो आपका ध्यान खाना और खाने के मात्रा से हट जाता है। ऐसे में कई बार लोग कम या ज्यादा खा लेते हैं और उन्हें पता भी नहीं चलता है। इसलिए जब आप खाना खाएं तो उसी पर पूरा ध्यान दें और अच्छे से चबाकर खाएं।

13. खुद को हायड्रेट रखें
आपने यह कहावत तो सुनी ही होगी कि ‘जल ही जीवन है’ और यह सच भी है। शरीर स्वस्थ रखने के लिए पानी बहुत जरुरी है और यह वजन कम करने के उपाय में भी असरदार होता है। पानी न सिर्फ आपको हायड्रेट रखेगा बल्कि अगर आप खाने के कुछ देर पहले पानी पिएंगे, तो यह आपकी भूख को भी कम करेगा जिससे आप एक बार में ज्यादा नहीं खाएंगे और इस तरह से आप मोटापे की समस्या से भी बच सकते हैं ।

14. कदमों को गिने
फैट कैसे कम करें, इस सवाल का जवाब कहीं न कहीं आपके कदमों में छुपा है। वर्तमान में अगर आप गौर करें कि आप दिनभर में कितना चलते हैं, तो शायद आप सोच में पड़ जाएंगे। वहीं दूसरी ओर, कंप्यूटर के आ जाने से आजकल अधिकांश लोग कुर्सी पर बैठकर ही करते हैं। अगर लोग बाहर भी जाते हैं, तो स्कूटर, बाइक, ऑटो या अन्य गाड़ी का सहारा लेते हैं। ऐसे में इसका असर सीधा सेहत पर पड़ता है। इसलिए बेहतर होगा कि आप चलना शुरू करें और इस बात का ध्यान भी रखें कि आपने एक दिन में कितने कदम चल रहे हैं।

आजकल कदमों को गिनना बहुत आसान हो चुका है, बाजार में ऐसी घड़ियां आ चुकी हैं, जो आपके चलने का हिसाब रखती हैं। अगर आपके पास घड़ी नहीं है, तो भी फिक्र करने की जरूरत नहीं है, आप अपने टहलने का एक रूटीन बना लें। सुबह या शाम टहलने का एक नियमित वक्त निर्धारित कर लें। ऑफिस जाएं, तो लिफ्ट के बदले सीढ़ियों का उपयोग करें। इन छोटी-छोटी गतिविधियों से आप अपना मोटापा कम कर सकते हैं।

15. हंसे
Image SEO Friendly

वो गाना तो आपने सुना ही होगा, ‘हंसते-हंसते कट जाए रस्ते’। आजकल मुश्किल से ही कोई होगा जिसको तनाव न हो। वजन बढ़ने का एक कारण तनाव भी है, कई बार तनाव की वजह से भूख कम हो जाती है और कई लोगों की भूख बढ़ जाती है। इसके अलावा हार्मोन में भी बदलाव होते हैं, जिससे वजन बढ़ने और मोटापे की परेशानी होने लगती है। ऐसी स्थिति में मोटापा घटाने के उपाय की बात करें, तो इसमें हंसना एक थेरेपी के तौर पर शामिल हो सकता है, हालांकि इसके लिए अभी और ठोस प्रमाण की जरूरत है । वैसे इसके कोई प्रमाण हो या न हो लेकिन हंसने से कोई नुकसान तो नहीं होता बल्कि फायदा ही होता है। इसलिए खुलकर हंसने-मुस्कुराने में पीछे न हटें ।

16. जंक फूड से दूर रहें
मोटापा कम कैसे करें इस सवाल को खुद से पूछने से पहले अपने डाइट पर भी ध्यान दें। बाहर का तला-भूना किसी की आदत तो किसी की मजबूरी बन चुकी है। जंक फ़ूड थोड़ी देर के लिए स्वाद तो बढ़ाता है लेकिन इसके साथ वजन भी बढ़ाता है। इनमें पोषक तत्व न के बराबर होते हैं इसलिए जितना हो सके इनसे दूर रहें क्योंकि यह आपके वजन बढ़ने का कारण हो सकता है।

17. पूरी नींद
किसी भी व्यक्ति के लिए नींद पूरी होना जरूरी है, अगर ऐसा नहीं होता है, तो कई सारी बीमारियां शरीर को घेर लेती है और मोटापा उन्हीं में से एक है। मोटापा कम करने के उपाय की अगर बात की जाए तो नींद भी एक असरदार उपाय हो सकता है। कई बार नींद न पूरी होने से लोगों को खाने की क्रेविंग होती है और इसी चक्कर में वो बीच रात में खाना मंगाकर खाते हैं जिससे और ज्यादा मोटापा बढ़ने का जोखिम बढ़ जाता है। इसलिए नींद पूरी करना बहुत जरूरी है।

18. ध्यान लगाना
Image SEO Friendly

मोटापा कम करने के घरेलू उपाय में ध्यान लगाना यानी मेडिटेशन करना भी एक उपाय है। तनाव भी मोटापे का एक अहम् कारण है, ऐसे में अगर थोड़ी देर के लिए सब कुछ भूलकर ध्यान लगाया जाए, तो वजन बढ़ने की समस्या से काफी हद छुटकारा पाने में मदद मिल सकती है। इसलिए कभी भी या खासकर सुबह में खुद के लिए के वक्त निकालकर ध्यान करें।

19. मोटिवेशनल बातें
डाइटिंग के बिना वजन कम करने के लिए प्रेरित रहना मुश्किल है, खासकर जब आप एक फूडी यानी खाने के शौकीन हैं। हर दिन एक ही तरह की डाइट करते-करते भी मन थका हुआ महसूस कर सकता है। ऐसे में मोटिवेशनल बातें सुनने या पढ़ने से मन शांत होता है और आपका तनाव कम हो सकता है। यह वजन घटाने में भी मददगार साबित हो सकता है। अगर मन शांत होगा, तो सब कुछ सही और आराम से हो सकता है।

मोटापा घटाने के तरीके में डाइट एक अहम् भूमिका निभाती है इसलिए इस लेख के आगे के भाग में हम आपको वजन घटाने में डाइट के महत्व के बारे में बताएंगे।

वजन घटाने में डाइट की भूमिका –
Image SEO Friendly


वजन कम करने के लिए डाइट क्यों जरूरी है?

मोटापा कम करना है, तो डाइट बहुत जरूरी है, आप जो भी खाते हैं उसका असर आपके शरीर पर दिखने लगता है। इसलिए जरूरी है, कि आप ऐसा खाना खाएं जो पोषक तत्वों से भरपूर हो। इतना ही नहीं पोषक तत्व युक्त खाना जो आप खा रहे हैं, उसकी भी एक संतुलित मात्रा होनी चाहिए, ये नहीं कि आप उसे भी जरूरत से ज्यादा खा रहे हैं। इसलिए स्वस्थ आहार को अपने डाइट में शामिल कर उसे संतुलित मात्रा में सेवन करें।

अपनी डाइट को जानें:
हर व्यक्ति एक दूसरे से अलग होता है और उनके शरीर की जरूरतें भी। इतना ही नहीं, हर व्यक्ति के वजन घटने या बढ़ने का कारण भी अलग हो सकता है। ऐसे में उस कारण को जानकर अपने डाइट का चुनाव करें। हो सके तो किसी विशेषज्ञ की सलाह लें और डाइट का चुनाव करें। किसी को ज्यादा कैल्शियम की जरूरत हो सकती है, तो किसी को विटामिन और प्रोटीन की, इस स्थिति में डॉक्टर या विशेषज्ञ आपकी मदद करेंगे। मोटापा कम करने का उपाय काफी हद तक आपके डाइट से जुड़ी हुई है।

नाश्ता है जरूरी:
वजन कम करने के घरेलू उपाय की बात करें तो नाश्ता भी एक जरूरी और असरदार तरीका हो सकता है। नाश्ता पूरे दिन का सबसे जरूरी आहार है। कई लोग नाश्ते को ज्यादा अहमियत नहीं देते हैं और वक्त की कमी के कारण कई बार नाश्ता करना जरूरी नहीं समझते हैं। लेकिन यह सही नहीं है, ऐसे में दोपहर के खाने तक भूख ज्यादा बढ़ जाती है, जिस कारण वो अपनी मनपसंद की चीज के तरफ आकर्षित हो जाते हैं और ज्यादा सेवन कर लेते हैं। ऐसा करने से भूख तो खत्म हो जाती है, लेकिन मोटापे का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा नाश्ता न करने से शरीर में ऊर्जा की कमी हो जाती है और पूरा दिन सुस्ती महसूस हो सकती है। इसलिए नाश्ता कभी न छोड़ें और नाश्ते में स्वस्थ आहार शामिल करें। सिर्फ नाश्ता ही नहीं, बल्कि पूरे दिन के तीन जरूरी मील में से किसी भी मील को न छोड़ें क्योंकि डाइटिंग का मतलब यह नहीं होता, कि एक वक्त का खाना छोड़ दें। डाइटिंग का मतलब होता स्वस्थ और संतुलित आहार लेना।

वजन कम करने में व्यायाम की भूमिका – 
वजन कम करने के उपाय की बात करें तो डाइट के साथ-साथ व्यायाम या योग भी जरूरी है। सही आहार भी तब और ज्यादा असरदार होगा जब आप उसके साथ कुछ शारीरिक गतिविधियां भी करेंगे। अगर आपको जिम जाना नहीं पसंद, तो इसमें कोई सोचने वाली बात नहीं। ऐसे कई लोग हैं, जो वक्त की कमी की वजह से जिम नहीं जाते हैं जो कि सामान्य है।

हालांकि इसके बदले आप अपने हर रोज के कामों में या जिस चीज में आपको दिलचस्पी है, उसमें व्यायाम करने का बहाना ढूंढें। अगर आपको नाचना पसंद है, तो आप डांस क्लास में शामिल हों या घर पर अभ्यास करें, साइकिल चलाना पसंद है, तो सुबह या शाम को साइकिल चलाने निकलें, सुबह दौड़ें। अगर आपके पास कुत्ता है, तो उसी के बहाने आप सुबह और शाम को टहलें। यहां हमारा मुख्य उद्देश्य है, कि पूरे दिन में किसी भी वक्त कम से कम एक घंटा किसी भी तरह के आसान से व्यायाम के लिए वक्त निकालें। इससे न सिर्फ आपकी कैलोरी कम होगी बल्कि आपका वजन भी कम होगा और आप फुर्तिला भी महसूस भी करेंगे ।

अपने शरीर का प्यार से ध्यान रखें, खुद से प्यार करें
अगर आपके मन में यह सवाल आता है कि मोटापा कैसे कम करें, तो उससे पहले आप खुद पर और अपनी आदतों पर ध्यान दें। ‘खुद से प्यार करो और वजन कम करो’ कई बार लोग इन दोनों बातों में उलझ जाते हैं। खुद से प्यार करने के लिए वजन घटाने या बढ़ाने की जरूरत नहीं है। यहां हम आपको यह बताना चाहते हैं कि अगर आपको खुद से या अपने शरीर से प्यार है तो आपको इसका ध्यान रखना भी जरूरी है। यदि आप स्वस्थ महसूस करते हैं और फिट और फुर्तीले हैं, तो आपको अपना वजन कम या बढ़ाने की आवश्यकता नहीं है। लेकिन अगर आप किसी कारणवश पूरे दिन थका हुआ या अस्वस्थ महसूस कर रहे हैं, तो आपको अपने शरीर और वजन पर ध्यान देना जरूरी है। हो सकता है, आपका वजन जरूरत से ज्यादा कम है या ज्यादा है, तो ऐसे में आप सतर्क होकर अपने शरीर पर ध्यान देना शुरू करें। जिस तरह से आपका शरीर आपके पूरे दिन किये गए कार्यों को स्वीकारता है, वैसे ही आपको अपने शरीर का ख्याल रखकर उसकी देखभाल करनी चाहिए।

आशा करते हैं कि ऊपर बताए गए वजन कम करने के आसान तरीके आपके लिए मददगार साबित होंगे। ये ऐसे उपाय हैं, जिसके साइड इफेक्ट न के बराबर है, इसलिए अगर तेजी से वजन कम करना है, तो इन तरीकों को अपनाएं और अपना अनुभव हमारे साथ नीचे कमेंट बॉक्स में शेयर करें। इसके अलावा, अगर आपके पास भी निजी अनुभव के आधार पर मोटापा कम करने के घरेलू नुस्खे हैं, तो उसे भी आप हमारे साथ साझा कर सकते हैं।





[ Read More ]»
”go"