( वर्तिका श्रीवास्तव )
आज हम आपके लिए आलू सैंडविच रेसिपी इन हिंदी लाए हैं। पोटैटो सैंडविच आसानी से बन जाती हैं और खाने में भी स्वादिष्ट होती है। ये बच्चों को बहुत पसंद आती है। इसीलिए लोग हमसे अक्सर सैंडविच बनाने का तरीका पूछते रहते है। आप भी आलू सैंडविच बनाने की विधि नोट करें और आज ही इसे ट्राई करें। हमें यकीन है कि आलू सैंडविच रेसिपी इन हिंदी आपको ज़रूर पसंद आएगी।
आलू सैंडविच के लिए आवश्यक सामग्री-
क्रम संख्या | नाम आवश्यक सामग्री | सामग्री मात्रा |
---|---|---|
01 | ब्रेड स्लाइस | 08 नग |
02 | आलू | 05 नग (उबले हुए) |
03 | प्याज | 01 (मीडियम साइज) |
04 | टमाटर | 01 (मीडियम साइज) |
05 | हरी मिर्च | 01 नग |
06 | जीरा | 1/2 छोटा चम्मच |
07 | धनिया पाउडर | 1/2 छोटा चम्मच |
08 | लाल मिर्च पाउडर | 1/4 छोटा चम्मच |
09 | गरम मसाला | 1/4 छोटा चम्मच |
10 | हरी धनिया | 01 बड़ा चम्मच (कटी हुई) |
11 | तेल | 01 बड़ा चम्मच |
12 | मक्खन | सेंकने के लिए |
13 | नमक | स्वादानुसार |
आलू सैंडविच बनाने की विधि -
- आलू सैंडविच रेसिपी इन हिंदी के लिए सबसे पहले उबले हुए आलुओं को छील लें। फिर इन्हें अच्छी तरह से मैश कर लें।
- इसके बाद प्याज को छील कर धो लें और इसे बारीक काट लें। हरी मिर्च का डंठल तोड़ कर इसे धो लें और फिर इसे महीन-महीन काट लें। इसी तरह टमाटर को भी धो कर छोटा-छोटा काट लें।
- अब एक कड़ाही को गर्म करें। गर्म होने पर इसमें तेल डालें। तेल गर्म होने पर इसमें जीरा डाल कर हल्का सा भूनें। इसके बाद हरी मिर्च और प्याज डालें और प्याज को सुनहरा होने तक भून लें। प्याज भुनने पर कड़ाही में टमाटर डालें और इन्हें गलने तक पका लें।
- टमाटर गलने पर कडाही में धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालें और इसे तेल छोड़ने तक भून लें। इसके बाद कड़ाही में आलू और गरम मसाला पाउडर डालें और अच्छी तरह से भून लें। इसके बाद हरी धनिया डालें और मिला कर गैस बंद कर दें।
- अब ब्रेड के किनारे के कड़े वाले भाग को काट कर निकाल दें। इसके बाद इन्हें कोनों से काट कर तिकोना बना लें। फिर एक ब्रेड पीस के ऊपर उचित मात्रा में आलू मसाला लगायें और उसके ऊपर दूसरा ब्रेड पीस रख कर उसे हल्का सा दबा दें। ऐसे ही सारे ब्रेड पीस तैयार कर लें।
- अब एक नॉन-स्टिक तवा गरम करें। तव गर्म होने पर आंच को धीमा कर दें। इसके बाद भरी हुई ब्रेड पीस के दोनों ओर हल्का-हल्का मक्खन लगायें और फिर इसे तवा के ऊपर रख कर सेंक लें। इसी तरह से सारी ब्रेड पीस को सेंक लें। वैसे आप चाहें तो इन्हें टोस्टर या ग्रिल पर भी बना सकते हैं।
- लीजिए आपकी आलू सैंडविच बनाने की विधि कम्प्लीट हुई। अब आपकी पोटैटो सैंडविच तैयार है। इसे टोमैटो सॉस या फिर मनचाही चटनी के साथ परोसें और पूरे परिवार के साथ खुद भी आनंद लें।
आवश्यक सुझाव-
यदि आप आलू सैंडविच बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।
No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।