गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।
Showing posts with label स्किन-केयर-टिप्स. Show all posts
Showing posts with label स्किन-केयर-टिप्स. Show all posts

त्वचा के लिए शहद के फायदे

 
Image SEO Friendly

सालों से उपयोग किया जाने वाला शहद आतंरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ त्वचा के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। इसपर किए गए अध्ययनों ने इसके कई औषधीय गुणों को उजागर किया है, जो त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं पर सकारात्मक प्रभाव प्रदर्शित कर सकते हैं।  लेख में जानिए त्वचा के लिए शहद के फायदे और त्वचा के लिए शहद का उपयोग करने के कई प्रभावी तरीके। साथ ही लेख में हनी फेस मास्क बनाने के कई तरीकों को भी शामिल किया गया है। पाठक इस बात पर भी गौर करें कि शहद, लेख में शामिल किसी भी त्वचा समस्या का इलाज नहीं है। यह केवल इनसे बचाव और इनके प्रभाव को कुछ हद तक कम करने में मददगार हो सकता है।

त्वचा के लिए शहद के फायदे – 
1. कील-मुंहासों के लिए
ज्यादा पसीना, हार्मोनल बदलाव, कुछ दवाइयां और चिपचिपे कॉस्मेटिक मुंहासों का कारण बन सकते हैं। इनके अलावा, बैक्टीरिया की वजह से भी मुंहासों की समस्या हो सकती है । ऐसे में शहद के लाभ देखे जा सकते हैं। दरअसल, इसमें एंटीबैक्टीरियल प्रभाव मौजूद होते हैं, जो मुंहासों की वजह बनने वाले बैक्टीरिया से लड़ने का काम कर सकते हैं। इसके अलावा, शहद में एंटीइंफ्लेमेटरी प्रभाव भी पाए जाते हैं, जो मुंहासों से होने वाली त्वचा की सूजन को कम करने में मददगार हो सकते हैं । यही वजह है कि मुंहासों के लिए कई कॉस्मेटिक उत्पादों में शहद का इस्तेमाल किया जाता है ।

2. घाव भरने और चिकित्सीय प्रभाव के लिए
शहद, अमीनो एसिड, प्रोटीन, खनिज और कई खास विटामिन से समृद्ध होता है, जो इसके चिकित्सीय प्रभाव को बढ़ाने का काम करते हैं। इनके अलावा, शहद एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल और एंटीइन्फ्लेमेटरी प्रभाव भी पाए जाते हैं। ये सभी चिकित्सीय गुण संयुक्त रूप से घाव को जल्दी भरने में मदद करते हैं ।

3. त्वचा को मॉइस्चराइज करने के लिए
शहद, त्वचा को मॉइस्चराइज करने और आराम पहुंचाने में भी मदद कर सकता है। इसके पीछे इसमें मौजूद  हुमेक्टैंट नमी को बरकरार रखने वाला) और  आराम पहुंचाने वाला)  प्रभाव काम करते हैं  । यही वजह है कि कई मॉइस्चराइजिंग क्रीम और लोशन में शहद का इस्तेमाल किया जाता है।

4. त्वचा के पीएच स्तर को बनाए रखने के लिए शहद
त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं के साथ शहद त्वचा के पीएच स्तर को भी बनाए रखने में मदद कर सकता है। हालांकि, यह किस प्रकार यह काम करता है, इसपर फिलहाल और शोध की आवश्यकता है ।

त्वचा के लिए शहद का उपयोग – 
नीचे पढ़ें त्वचा के लिए शहद का उपयोग किस प्रकार किया जा सकता है –

1. नींबू और शहद
सामग्री
  • आधे नींबू का रस
  • एक चम्मच शहद
  • नर्म तौलिया
उपयोग करने का तरीका
  • सबसे पहले शहद और नींबू के रस को अच्छी तरह मिलाएं।
  • फिर अपने चेहरे को माइल्ड क्लींजर से धोएं और तौलिये से पोछें।
  • अब इस मिश्रण को आंखों को छोड़कर पूरे चेहरे पर लगाएं।
  • इस मिश्रण को कम से कम 15 से 20 मिनट के लिए लगा रहने दें।
  • फिर इसे ठंडे पानी से धो लें।
कितनी बार लगाएं?
  • इसे हफ्ते में एक से दो बार लगाया जा सकता है।
कैसे फायदेमंद है?
जैसा कि ऊपर हमने जानकारी दी कि शहद त्वचा को मॉइस्चराइज करने के साथ स्वस्थ रखने में भी मदद कर सकता है। वहीं, इसके साथ नींबू का उपयोग इसके प्रभाव को और बढ़ा सकता है। दरअसल, नींबू विटामिन-सी से भरपूर होता है, जो त्वचा की रंगत निखारने में मदद कर सकता है। साथ ही नींबू में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी मौजूद होते हैं, जो त्वचा में होने वाली सूजन को कम करने में मदद कर सकता है ।

2. टमाटर और शहद का फेस मास्क
सामग्री
  • आधा टमाटर
  • एक चम्मच शहद
  • तौलिया
उपयोग करने का तरीका
  • टमाटर को ब्लेंडर में डालकर उसकी प्यूरी बना लें।
  • अब इस प्यूरी में एक चम्मच शहद मिलाएं।
  • फिर क्लीन्जर की मदद से चेहरा साफ करें और तौलिये से हल्का-हल्का पोंछ लें।
  • अब टमाटर और शहद के मास्क को लगाएं, ध्यान रहे कि आंखों के नीचे की संवेदनशील त्वचा पर इस मास्क को न लगाएं।
  • इसे 10 से 15 मिनट के लिए त्वचा पर लगा रहने दें।
  • फिर ठंडे पानी से धोकर तौलिये से सूखा लें।
कितनी बार लगाएं?
  • इस मास्क को हफ्ते में एक से दो बार लगाया जा सकता है।
कैसे फायदेमंद है?
टमाटर त्वचा के लिए काफी लाभकारी हो सकता है। टमाटर में लाइकोपीन नामक तत्व मौजूद होता है, जिसका उपयोग कई कॉस्मेटिक क्लींजर में किया जाता है। यह सूर्य की हानिकारक किरणों से त्वचा को बचा सकता है । इसके अलावा, यह ब्लीचिंग एजेंट की तरह भी काम कर सकता है, जिससे त्वचा में मौजूद अशुद्धियों को निकलने में भी मदद मिल सकती है। इनके अलावा, टमाटर एजिंग के प्रभाव को कम कर सकता है, मुंहासों की समस्या से आराम दिला सकता है और त्वचा को पोषित करने का काम भी कर सकता है ।

3. हल्दी और शहद का मास्क
सामग्री
  • एक चम्मच हल्दी
  • एक चम्मच शहद
  • एक चम्मच दही
उपयोग करने का तरीका
  • सभी सामग्रियों को मिलाकर पेस्ट बनाएं।
  • फिर अपने चेहरे को अच्छी तरह साफ कर लें।
  • अब इस मिश्रण को आंखों की आसपास की त्वचा छोड़कर पूरे चेहरे पर लगाएं।
  • इस मास्क को लगभग 15 से 20 मिनट तक लगा रहने दे।
  • अब इसे गुनगुने पानी और क्लींजर से साफ कर लें।
कितनी बार लगाएं?
  • इस फेस मास्क को हफ्ते में एक से दो बार लगाया जा सकता है।
कैसे फायदेमंद है?
हल्दी, त्वचा के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है। दरअसल, इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट और एंटीमाइक्रोबायल गुण पाए जाते हैं, जो मिलकर त्वचा के स्वास्थ्य को बरकरार रखने में मदद करते हैं। एनसीबीआई की वेबसाइट में प्रकाशित के अनुसार, हल्दी में मौजूद करक्यूमिन  का उपयोग सोरायसिस  त्वचा समस्या, जिसमें त्वचा पर लाल चकत्ते पड़ जाते हैं और खुजली भी होती है) से आराम पाने में किया जा सकता है। साथ ही हल्दी मुंहासों और अन्य त्वचा संक्रमणों से आराम दिलाने में मदद कर सकती है । यह त्वचा के कोलेजन त्वचा में मौजूद एक प्रकार का प्रोटीन) में भी सुधार करने में मदद कर सकती है । वहीं, दही त्वचा को मॉइस्चराइज करने के साथ त्वचा की इलास्टिसिटी में सुधार का काम कर सकता है ।

4. गुलाबजल और शहद
सामग्री
  • दो चम्मच गुलाब जल
  • एक बड़ा चम्मच शहद
  • तौलिया
उपयोग करने का तरीका
  • गुलाब जल और शहद को मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें।
  • इस पेस्ट को लगाने से पहले अपने चेहरे को फेसवॉश से साफ करें।
  • अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं।
  • इसे 15 मिनट तक लगा रहने दें।
  • फिर गुनगुने पानी और हल्के क्लीन्जर से चेहरा धो लें।
कितनी बार लगाएं?
  • इस मिश्रण को हफ्ते में दो से तीन बार लगाया जा सकता है।
कैसे फायदेमंद है?
जहां शहद त्वचा को मॉइचराइज करने और मुंहासों को हटाने में मदद करता है। वहीं, गुलाब जल त्वचा को स्वस्थ रखने और घावों को भरने में भी मदद कर सकता है । शहद और गुलाबजल के मिश्रण का यह फेस पैक त्वचा को ठंडक के साथ-साथ ताजगी भी महसूस करा सकता है।

5. दूध, सेब का सिरका और शहद
सामग्री
  • एक चम्मच मिल्क पाउडर दूध या आधा से एक चम्मच कच्चा दूध
  • दो चम्मच सेब का सिरका
  • एक चम्मच शहद
  • नर्म तौलिया
उपयोग करने का तरीका
  • सभी सामग्री को मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें।
  • फिर अपने चेहरे को हल्के फेसवॉश से साफ कर लें।
  • अब इस फेस पैक को 10 से 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं।
  • समय पूरा होने पर कुछ बूंद पानी की मदद से चेहरे की मसाज करें।
  • फिर अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।
कितनी बार लगाएं?
  • इसे हफ्ते में एक बार लगाया जा सकता है।
कैसे फायदेमंद है?
शहद त्वचा के लिए किस प्रकार फायदेमंद हो सकता है, यह जानकारी हमने पहले ही दे दी है। वहीं, इस पैक में मौजूद दूध भी त्वचा के लिए लाभदायक हो सकता है। दरअसल, इसमें लैक्टिक एसिड होता है, जो त्वचा को मुलायम बनाने में मददगार साबित हो सकता है। साथ ही लैक्टिक एसिड झुर्रियों को कम करने में भी मददगार साबित हो सकता है । वहीं, सेब का सिरका त्वचा को साफ करने में और दाग-धब्बों को कम करने में सहायक हो सकता है। हालांकि, इस प्रभाव को साबित करने के लिए कोई वैज्ञानिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है।

नोट : सेब का सिरका एसिडिक होता है, इसलिए इसके उपयोग से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।

6. शहद और चीनी का स्क्रब
सामग्री
  • दो चम्मच शहद
  • तीन चम्मच चीनी
  • एक चम्मच जैतून का तेल
  • एक चम्मच नींबू का रस
  • तौलिया
उपयोग करने का तरीका
  • सबसे पहले अपना चेहरा फेसवॉश से धो लें।
  • फिर तौलिए से पोंछ लें।
  • अब शहद, चीनी, जैतून का तेल और नींबू के रस को मिलाकर मिश्रण तैयार कर लें।
  • फिर इस मिश्रण को चेहरे पर लगाकर धीरे-धीरे सर्कुलर मोशन में स्क्रब करें।
  • ऐसा कुछ मिनट तक करें।
  • उसके बाद गुनगुने पानी से चेहरा धोएं।
  • फिर नर्म तौलिये से चेहरा पोंछ लें।
  • अंत में चेहरे पर मॉइस्चराइजर लगा लें।
कितनी बार लगाएं?
  • हफ्ते में एक से दो बार।
कैसे फायदेमंद है?
शहद किस प्रकार त्वचा के लिए लाभदायक है, यह हम पहले ही बचा चुके हैं। वहीं, इस पैक में शामिल चीनी त्वचा को एक्सफोलिएट करने का काम करती है, जिससे त्वचा की मृत कोशिकाएं को हटाने में मदद मिल सकती है । साथ ही इस पैक में ऑलिव ऑयल का भी इस्तेमाल किया गया है, जो अपने एंटी-इंफ्लेमटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण से त्वचा की सूजन दूर करने के साथ त्वचा को फ्री रेडिकल प्रभाव से बचाए रखने में मदद कर सकता है । इन सब सामग्रियों के साथ ही इसमें विटामिन-सी से भरपूर नींबू का उपयोग त्वचा की रंगत निखारने में सहायक हो सकता है।

7. शहद और नारियल तेल
सामग्री
  • एक चम्मच नारियल तेल
  • एक चम्मच शहद
उपयोग करने का तरीका
  • नारियल तेल और शहद को मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें।
  • अब लगभग 10 मिनट तक इस पेस्ट से धीरे-धीरे चेहरे की मसाज करें।
  • फिर इसे अपने रोजाना उपयोग किए जाने वाले फेसवॉश से धो लें।
  • उसके बाद चेहरे को तौलिए से पोंछकर मॉइस्चराइजर लगा लें।
कितनी बार लगाएं?
  • इस मिश्रण का उपयोग हफ्ते में दो बार किया जा सकता है।
कैसे फायदेमंद है?
त्वचा के लिए नारियल तेल के फायदे कई हैं। यह एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से समृद्ध होता है, जो मुंहासों की सूजन को कम करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा, नारियल तेल का उपयोग त्वचा के लिए मॉइस्चराइजर की तरह भी किया जा सकता है। इतना ही नहीं, इसका उपयोग एक्जिमा और सोरोसिस  जैसी त्वचा संबंधी समस्याओं से राहत पाने के लिए भी किया जा सकता है । वहीं, चेहरे पर की गई मसाज से रक्त प्रवाह को बनाए रखने में मदद मिल सकती है ।

8. शहद और दालचीनी
सामग्री
  • एक चुटकी दालचीनी पाउडर या 2-3 बूंद दालचीनी एसेंशियल ऑयल
  • एक बड़ा चम्मच शहद
उपयोग करने का तरीका
  • दालचीनी पाउडर या दालचीनी एसेंशियल ऑयल और शहद को मिलाकर मिश्रण तैयार कर लें।
  • अब इस मिश्रण को कील-मुंहासों या उनके दाग-धब्बों पर लगाएं।
  • इसे 10 से 15 मिनट तक लगा रहने दें।
  • फिर ठंडे पानी से इसे धो लें।
कितनी बार लगाएं?
  • हफ्ते में एक से दो बार यह उपाय किया जा सकता है।
कैसे फायदेमंद है?
एनसीबीआई की वेबसाइट पर प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, दालचीनी में एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं। इतना ही नहीं, इस शोध में शहद का भी जिक्र किया गया है। इसके अनुसार, दालचीनी और शहद का मिश्रण मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया के विरुद्ध असरदार साबित हो सकता है । इस मिश्रण के उपयोग से कील-मुंहासे जल्द ठीक हो सकते हैं।

सावधानी : दालचीनी का उपयोग करने से त्वचा में सामान्य जलन हो सकती है। बेहतर है कि इसके उपयोग से पहले एक बार पैच टेस्ट कर लें। वहीं, जिनकी त्वचा संवेदनशील है, वे इसका उपयोग न करें।

9. एवोकाडो और शहद का फेसमास्क
सामग्री
  • एक चम्मच एवोकाडो का तेल
  • एक चम्मच शहद
उपयोग करने का तरीका
  • एवोकाडो के तेल और शहद को मिलाकर मिश्रण तैयार कर लें।
  • अब इस मिश्रण को चेहरे पर लगाकर 5 से 10 मिनट तक धीरे-धीरे मालिश करें।
  • फिर इसे 10 मिनट के लिए चेहरे पर लगा रहने दें।
  • समय पूरा होने पर चेहरे को फेसवॉश से धो लें।
  • अंत में चेहरे पर मॉइस्चराइजर लगाएं।
कितनी बार लगाएं?
  • इसे हफ्ते में एक से दो बार लगा सकते हैं।
कैसे फायदेमंद है?
चेहरे के लिए शहद के साथ एवोकाडो के तेल का मिश्रण भी काफी लाभकारी हो सकता है। दरअसल, त्वचा के लिए एवोकाडो तेल के प्रभाव पर किए गए एक शोध में पता चला कि इसमें घाव भरने के गुण मौजूद हैं। साथ ही इस अध्ययन में यह भी पता चला है कि एवोकाडो के तेल का उपयोग कोलेजन बनने की प्रक्रिया को बढ़ावा दे सकता है। साथ ही इसका इस्तेमाल रुखी त्वचा की समस्या से भी राहत दिलाने में मदद कर सकता है।

10. जैतून का तेल और शहद
सामग्री
  • दो चम्मच शहद
  • एक चम्मच ऑलिव ऑयल
उपयोग करने का तरीका
  • शहद और जैतून का तेल मिलाकर पेस्ट बना लें।
  • अब इस मिश्रण को गुनगुना करें या माइक्रोवेव में 20 सेकंड के लिए गर्म कर लें।
  • फिर अपने चेहरे को अच्छी तरह धो लें और तौलिए से पोंछ लें।
  • अब शहद और जैतून तेल के मिश्रण को चेहरे पर लगाएं।
  • इस मिश्रण को पांच मिनट के लिए लगा रहने दें।
  • पांच मिनट बाद इस मिश्रण को गुनगुने पानी और फेसवॉश से धो लें।
  • अंत में चेहरे पर मॉस्चराइजर लगाएं।
कितनी बार लगाएं?
  • इस मिश्रण को हफ्ते में दो बार लगाया जा सकता है।
कैसे फायदेमंद है?
शहद तो त्वचा के लिए लाभकारी है ही, लेकिन इसके साथ जैतून का तेल भी काफी उपयोगी हो सकता है। त्वचा के लिए जैतून के तेल के फायदे की बात करें तो इसमें विटामिन-ई मौजूद होता है, जो त्वचा को पोषण प्रदान करने का काम कर सकता है। विटामिन-ई युक्त ऑलिव ऑयल का उपयोग त्वचा के घावों को भरने के साथ-साथ त्वचा को सोलर रेडिएशन के प्रभाव से बचाने में मदद कर सकता है। साथ ही इसका उपयोग स्किन एजिंग के लक्षणों को भी कम करने में मदद कर सकता है ।

11. ओटमील और शहद का फेसमास्क
सामग्री
  • दो चम्मच उबला हुआ ओटमील
  • एक बड़ा चम्मच शहद
उपयोग करने का तरीका
  • ओटमील और शहद को मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें।
  • अब इसे पूरे चेहरे पर समान रूप से लगाएं।
  • 5 मिनट के लिए धीरे-धीरे चेहरे की मालिश करें और फिर इसे 10 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • उसके बाद फेसवॉश या क्लींजर से चेहरा धो लें।
  • अंत में चेहरे पर मॉइस्चराइजर लगाएं।
कितनी बार लगाएं?
  • इस फेसमास्क को हफ्ते में दो बार लगाया जा सकता है।
कैसे फायदेमंद है?
ओटमील त्वचा के लिए कई तरीके से फायदेमंद हो सकता है। ओटमील एक कारगर क्लींजिंग एजेंट, मॉइस्चराइजर और एक एंटी-इन्फ्लेमेटरी एजेंट की तरह काम कर सकता है । पर्यावरण के प्रदूषण का असर चेहरे और त्वचा पर भी दिखता है, ऐसे में शहद और दलिया के मिश्रण का यह फेसपैक त्वचा को स्वस्थ बनाने में मददगार साबित हो सकता है।

12. केला और शहद का फेस मास्क
सामग्री
  • एक पका हुआ केला
  • एक चम्मच शहद
  • एक चम्मच नींबू का रस
  • नर्म तौलिया
उपयोग करने का तरीका
  • सबसे पहले केले को अच्छी तरह मैश कर लें।
  • अब इस मैश केले में शहद और नींबू का रस मिला लें।
  • चेहरे को क्लींजर की मदद से धो लें।
  • फिर चेहरे को तौलिए से पोंछ ले।
  • अब चेहरे पर केले और शहद का फेसपैक लगाएं।
  • इसे 10 से 15 मिनट के लिए लगा रहने दें।
  • अंत में चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें।
कितनी बार लगाएं?
  • शहद और केले के इस फेस मास्क को हफ्ते में एक बार लगाया जा सकता है।
कैसे फायदेमंद है?
शहद के साथ केले का यह फेसपैक त्वचा को स्वस्थ बनाने में मददगार साबित हो सकता है। पके हुए केले का उपयोग कई फेसमास्क में किया जाता है। केला कई तरह के पोषक तत्वों (जैसे विटामिन और पोटेशियम) से भरपूर होता है। इसका उपयोग त्वचा को मॉइस्चराइज करने के साथ-साथ झुर्रियों से बचाने में किया जा सकता है। वहीं, नींबू त्वचा में निखार लाने में सहायक हो सकता है।

13. दही और शहद का फेसमास्क
सामग्री
  • दो चम्मच दही
  • एक चम्मच शहद
  • नर्म तौलिया
उपयोग करने का तरीका
  • दही और शहद को मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें।
  • इसे लगाने से पहले चेहरे को फेसवॉश या क्लींजर से साफ कर लें।
  • अब चेहरे पर दही और शहद का फेसमास्क लगाएं।
  • इसे कम से कम 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगा रहने दें।
  • फिर इस फेसपैक को गुनगुने पानी से धो लें।
  • उसके बाद नर्म तौलिए से चेहरा पोंछकर मॉइस्चराइजर लगा लें।
कितनी बार लगाएं?
  • हफ्ते में एक से दो बार इस फेस मास्क का उपयोग किया जा सकता है।
कैसे फायदेमंद है?
फर्मेन्टेड दूध उत्पाद जैसे – दही का उपयोग त्वचा को स्वस्थ बनाने में मदद कर सकता है । हालांकि, इसके लिए अभी और शोध की आवश्यकता है। इसके अलावा, दही में एल-सिस्टीन  नामक एक प्रकार का एमिनो एसिड मौजूद होता है, जो त्वचा की टोन को हल्का करने में मदद कर सकता है । यह त्वचा को चमकदार बनाने में भी मददगार साबित हो सकता है। इस फेसपैक के उपयोग से त्वचा में ठंडक भी महसूस हो सकती है।

14. बेसन और शहद का फेसपैक
सामग्री
  • दो बड़े चम्मच बेसन
  • एक बड़ा चम्मच शहद
  • आवश्यकतानुसार पानी
  • नर्म तौलिया
उपयोग करने का तरीका
  • सबसे पहले शहद और बेसन को मिला लें।
  • पेस्ट को थोड़ा पतला करने के लिए इसमें आवश्यकतानुसार पानी मिलाएं।
  • चेहरे को फेसवॉश से साफ कर लें।
  • अब चेहरे पर बेसन और शहद का फेसपैक लगाएं।
  • इसे लगभग आधे घंटे के लिए लगा रहने दें।
  • उसके बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।
  • अंत में चेहरे पर मॉइस्चराइजर का प्रयोग करें।
कितनी बार लगाएं?
  • इस फेस पैक को हफ्ते में दो से तीन बार लगाया जा सकता है।
कैसे फायदेमंद है?
त्वचा के लिए बेसन के फायदे अनेक हैं। यह त्वचा के लिए एक टॉनिक की तरह काम कर सकता है। इसका उपयोग त्वचा को एक्सफोलिएट करने के लिया किया जा सकता है। यह त्वचा की अशुद्धियों को बाहर निकाल कर त्वचा को साफ करने में मदद कर सकता है। साथ ही यह ऑयली स्किन की समस्या से भी आराम दिलाने में मदद कर सकता है। इसके अलावा, मुंहासों पर भी इसके सकारात्मक प्रभाव देखे जा सकते हैं ।

15. शिया बटर और शहद का फेसपैक
सामग्री
  • एक बड़ा चम्मच शिया बटर
  • एक बड़ा चम्मच शहद
उपयोग करने का तरीका
  • शिया बटर और शहद को मिलाकर एक मिश्रण तैयार कर लें।
  • अब इस मिश्रण को चेहरे और गर्दन पर धीरे-धीरे मालिश करके लगाएं।
  • इस पैक को 15-20 मिनट के लिए लगा रहने दें।
  • फिर इसे रोजाना उपयोग करने वाले क्लींजर और गुनगुने पानी से धो लें।
कितनी बार लगाएं?
  • इस फेसमास्क को हफ्ते में दो से तीन बार उपयोग किया जा सकता है।
कैसे फायदेमंद है?
त्वचा के लिए शिया बटर का उपयोग फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, इसका उपयोग त्वचा को नमी देने में मदद कर सकता है। इतना ही नहीं, यह त्वचा के लिए सनस्क्रीन की तरह भी काम कर सकता है। इन सबके अलावा, शिया बटर में एंटी-एजिंग और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण भी मौजूद होते हैं, जो त्वचा को झुर्रियों से बचाने और सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं । इसके साथ ही इसमें ओलिक, लिनोलेनिक, स्टीयरिक और पामिटिक फैटी एसिड भी होते हैं, जो त्वचा को स्वस्थ रखने में सहायक हो सकते हैं। शायद, इन्हीं गुणों के कारण शिया बटर का इस्तेमाल कई तरह के कॉस्मेटिक उत्पादों में किया जाता है ।

त्वचा के लिए शहद के नुकसान – 
त्वचा के लिए शहद के नुकसान से जुड़े वैज्ञानिक शोध का अभाव है। वहीं, कई लोगों में शहद का इस्तेमाल स्किन एलर्जी का कारण बन सकता है, जिससे निम्नलिखित समस्याएं हो सकती हैं –
  • खुजली
  • जलन
  • सूजन
  • पित्ती (Hives)
  • रैशेज
 सावधानी – 
किसी भी तरह के घरेलू फेसपैक का उपयोग करते वक्त कुछ सावधानियों का ख्याल रखना भी जरूरी है। उन्हीं कुछ सावधानियों के बारे में हम नीचे जानकारी दे रहे हैं।
  • किसी भी फेसपैक का उपयोग करने से पहले अपने चेहरे से मेकअप को अच्छे से हटायें।
  • चेहरे को किसी हल्के क्लींजर या फेसवॉश से धोएं।
  • त्वचा के लिए हमेशा नर्म तौलिए का इस्तेमाल करें।
  • फेसपैक का उपयोग करने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर करें।
  • अगर फेसमास्क लगाने के बाद खुजली या जलन महसूस हो तो उसे तुरंत धो लें। जरूरत पड़े तो त्वचा विशेषज्ञ की राय भी ले सकते हैं।
  • फेसमास्क को आंखों के नीचे की मुलायम त्वचा पर लगाने से बचें।
  • कभी भी फेसपैक को पूरी तरह सूखने के बाद न निकालें। ऐसा करने से त्वचा छील सकती है या त्वचा पर रैशेज हो सकते हैं।
  • जब फेसमास्क में हल्की नमी बची हो तभी उसे निकाल दें।
  • फेसपैक निकालते वक्त और स्क्रब करते वक्त ज्यादा जोर न लगाए।
  • फेसमास्क धीरे-धीरे निकालें। इसे निकालते वक्त अगर जरूरत पड़े तो पानी का उपयोग भी कर सकते हैं।
  • फेसमास्क हटाने के बाद चेहरा ठंडे या गुनगुने पानी से धो लें।
  • फेसमास्क के उपयोग के बाद त्वचा या चेहरे पर मॉइचराइजर जरूर लगाएं।
त्वचा के लिए शहद के फायदे जानकर कई लोगों को इसे अपने हर रोज के स्किन केयर रूटीन में शामिल करने की इच्छा हो रही होगी। तो देर किस बात की, चेहरे के लिए शहद के फायदे पाने के लिए बताए गए हनी फेस मास्क का इस्तेमाल आज से ही शुरू करें। साथ ही, त्वचा के लिए शहद के नुकसान से बचने के लिए लेख में बताई गईं सावधानियों का भी पूरा ख्याल रखें। किसी भी तरह के दुष्प्रभाव नजर आने पर त्वचा विशेषज्ञ से संपर्क जरूर करें। इसके अलावा, पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन भी रोजाना करें। उम्मीद करते हैं कि त्वचा के लिए शहद के फायदे पर आधारित यह लेख आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा।

क्या हर दिन चेहरे पर शहद लगाना सुरक्षित है?
किसी भी चीज का जरूरत से ज्यादा उपयोग हानिकारक हो सकता है। अगर किसी को शहद से एलर्जी की समस्या नहीं है तो वो व्यक्ति हफ्ते में दो से तीन दिन शहद का उपयोग कर सकता है। हालांकि, यह व्यक्ति की त्वचा पर भी निर्भर करता है, क्योंकि हर किसी की त्वचा एक जैसी नहीं होती है। ऐसे में बेहतर है कि इस बारे में एक बार त्वचा विशेषज्ञ की भी सलाह लें।

क्या रातभर के लिए चेहरे पर शहद लगाकर रख सकते हैं?
नहीं, शहद चिपचिपा होता है और यह आसपास मौजूद धूल को अवशोषित कर सकता है, जिससे त्वचा संबंधी समस्या उत्पन्न हो सकती हैं।

[ Read More ]»

त्वचा में निखार के लिए जैतून के तेल के फायदे

 
Image SEO Friendly

अस्त-व्यस्त जीवनशैली और साथ में बढ़ते प्रदूषण का असर चेहरे पर सबसे ज्यादा दिखाई देता है। ऊपर से महंगे और रसायन युक्त कॉस्मेटिक उत्पाद भी फायदे की जगह नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे में प्राकृतिक तरीके फायदेमंद साबित हो सकते हैं। प्राकृतिक उपचार के रूप में आप जैतून के तेल का प्रयोग कर सकते हैं। जैतून के फल से निकाले गए इस तेल को अंग्रेजी में ऑलिव ऑयल कहा जाता है और इसका वैज्ञानिक नाम है ओलीया यूरोपीय  है। यह तेल खाने के लिहाज से तो अच्छा है ही साथ ही इसे त्वचा और बालों के लिए भी वरदान माना जा सकता है। त्वचा के लिए तीन तरह के जैतून तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है – एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल, वर्जिन ऑलिव ऑयल और शुद्ध जैतून का तेल।  इस आर्टिकल में हम बात करेंगे कि त्वचा में निखार के लिए जैतून का तेल के फायदे क्या-क्या हो सकते हैं।

त्वचा के लिए जैतून के तेल के फायदे –
जैतून के तेल का नियमित रूप से इस्तेमाल किया जाए, तो निम्नलिखित फायदे नजर आ सकते हैं।

चमकती त्वचा :  त्वचा को सुन्दर और चमकदार बनाने में जैतून का तेल लाभकारी साबित हो सकता है। जैतून के तेल में विटामिन-ई है, जो त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने में सहायक हो सकता है । इसलिए, माना जा सकता है कि चमकती त्‍वचा के लिए जैतून का तेल फायदेमंद है। 

एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर : जैतून के तेल में एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद हैं जो फ्री रेडिकल्स से लड़कर त्वचा की कोशिकाओं को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं ।

मॉइस्चराइजिंग गुण : जैतून के तेल को प्राकृतिक मॉइस्चराइजर माना जा सकता है। यह त्वचा में नमी बनाकर रखता है, जिससे रूखेपन से त्वचा को होने वाले नुकसान को कम किया जा सकता है ।

ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स के लिए जैतून का तेल : ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स को एक्ने यानी मुंहासों का ही रूप माना गया है । जैतून के तेल में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण और विटामिन-ई मौजूद होता है। जैतून के तेल में मौजूद ये दोनों गुण कील-मुंहासों की समस्या से बचा सकते हैं ।

त्वचा को जवां बनाए : एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल में एंटी-एजिंग गुण मौजूद होते हैं। ये कोशिका स्तर पर काम करते हैं और उनके आकार और कार्य व्यवस्था को बनाए रखते हैं, जिससे त्वचा जवां रहती है ।

त्वचा कोशिकाओं का निर्माण : जैतून के तेल में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होने के कारण यह त्वचा की कोशिकाओं की प्राकृतिक रूप से मरम्मत कर सकता है। साथ ही जैतून में ओलेरोपीन  नाम का एक पॉलीफेनोल पाया जाता है। ये दोनों तत्व त्वचा को चमकदार बनाने के लिए त्वचा की कोशिकाओं को पोषित कर सकते हैं ।

जैतून का तेल है जीवाणु नाशक: ऑलिव ऑयल में एंटीमाइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं । यह त्वचा के संक्रमण से बचाव में मदद कर सकता है, क्योंकि इसमें मौजूद ओलेरोपिन विभिन्न प्रकार के बैक्टीरिया, फंगल और वायरस को विकसित होने से रोक सकता है।

एंटीइंफ्लेमेटरी : जैतून के तेल में ओलियोकैंथोल पाया जाता है। यह तत्व आइबूप्रोफेन  नामक दवा के जैसे काम कर सकता है । इसलिए, माना जा सकता है कि चमकती त्‍वचा के लिए जैतून का तेल फायदेमंद है।

अभी आपने जाना कि जैतून का तेल त्वचा के लिए कितना लाभदायक है। आइए, अब जानते हैं कि त्वचा की रंगत को निखारने के लिए जैतून के तेल का प्रयोग कैसे करें।

त्वचा में निखार लाने के लिए जैतून के तेल का उपयोग –
चेहरे के लिए जैतून का तेल का उपयोग कई तरीकों से किया जा सकता है। इसका उपयोग अकेले या कुछ अन्य सामग्रियों के साथ किया जा सकता है। चलिए, जानते हैं कि कैसे त्वचा की रंगत में निखार के लिए जैतून का तेल का उपयोग किया जा सकता है।
  • 1. एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल 
  • 1 बड़ा चम्मच एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल
  • एक मुलायम कपड़ा (फेस क्लाथ)
  • गर्म पानी
कैसे इस्तेमाल करें? 
  • अपने चेहरे पर एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल लगाएं और गोल-गोल मालिश करें।
  • नाक, गाल और माथे की थोड़ी ज्यादा मालिश करें।
  • जब चेहरा तेल सोंख ले, तो मुलायम कपड़े को गर्म पानी में डुबोकर निचोड़ लें।
  • इस कपड़े को चेहरे पर तब तक दबाएं रखें, जब तक कि कपड़े का तापमान सामान्य न हो जाए।
  • कपड़े को दोबारा पानी में डुबोकर निचोड़ें और इस बार इस कपड़े को चेहरे पर दबाएं नहीं, बल्कि इससे चेहरे को हल्के-हल्के साफ करें।
  • फिर सूखे मुलायम तौलिये से चेहरे को पोंछ लें।
कैसे मदद करता है? 
त्‍वचा के लिए जैतून का तेल कितना उपयोगी है, यह लेख में ऊपर विस्तार से बताया गया है। अगर यहां बताए गए इस घरेलू नुस्खे से जैतून के तेल का प्रयोग किया जाए, तो रूखी त्वचा से कुछ राहत मिल सकती है, क्योंकि इसमें मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं। गर्म पानी से चेहरा सेंकने से चेहरे के रोम छिद्र खुल जाते हैं और त्वचा चमकदार व जवां दिखने लगती है। यही कारण है कि कई सौन्दर्य उपचारों में हॉट टॉवल का इस्तेमाल किया जाता है। ध्यान रहे कि मालिश से एडिमा जैसे दुष्प्रभाव भी हो सकते हैं। इसलिए अगर किसी की त्वचा संवेदनशील है, तो चेहरे के लिए जैतून का तेल इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर करें ।

2. नींबू के साथ जैतून के तेल के फायदे 
सामग्री :
  • 1 बड़ा चम्मच जैतून का तेल
  • 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस 
कैसे इस्तेमाल करें?
  • जैतून के तेल में नींबू का रस अच्छी तरह मिलाएं।
  • इसे पूरे चेहरे पर लगाएं और एक या दो मिनट तक मालिश करें।
  • इसे 30 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।
  • फिर मुलायम तौलिये से चेहरा पोंछ लें। 
कैसे मदद करता है? 
नींबू में विटामिन-सी पाया जाता है, जो त्वचा के लिए अच्छा एंटीऑक्सीडेंट माना जाता है। नींबू के फायदे में सूरज की पराबैंगनी किरणों के बुरे प्रभाव से त्वचा की रक्षा करना शामिल है। इससे त्वचा को झुर्रियों से बचाया जा सकता है । नींबू का रस विटामिन-सी से भरपूर होता है, जो त्वचा की रंगत को साफ करने में मदद कर सकता है । इस तरह माना जा सकता है कि नींबू के साथ चेहरे के लिए जैतून का तेल इस्तेमाल किया जा सकता है।

3. शहद के साथ जैतून के तेल के फायदे 
सामग्री :
  • एक बड़ा चम्मच जैतून का तेल
  • एक चम्मच शहद
  • एक अंडे की जर्दी
कैसे इस्तेमाल करें?
  • एक कटोरे में जैतून का तेल, शहद और अंडे की जर्दी लें। इन्हें अच्छी तरह से मिलाएं।
  • इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट तक लगा रहने दें।
  • इसके बाद चेहरे को गर्म पानी से धो लें।
कैसे मदद करता है? 
यह फेस मास्क त्वचा को नमी प्रदान करके उसकी प्राकृतिक चमक को बरकरार रखने में मदद करता है, क्योंकि शहद में मॉइस्चराइजिंग गुण पाए जाते हैं। साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण भी होते हैं, जो स्किन टिश्यू में जान डाल सकते हैं । जैतून के तेल के साथ इसका प्रयोग त्वचा पर किसी प्रकार के संक्रमण से निजात दिला सकता है । इस फेसपैक में अंडे की जर्दी है, जिसमें त्वचा को स्वस्थ रखने की क्षमता पाई जाती है। अंडे की जर्दी स्किन टिश्यू को फ्री रेडिकल्स से होने वाली क्षति से बचा सकती है । चेहरे के लिए जैतून का तेल इस्तेमाल करने की सोच रहे हैं, तो ज्यादा फायदा पाने के लिए इस नुस्खे को भी अपनाया जा सकता है।

4. जैतून का तेल और हल्दी 
सामग्री :
  • एक बड़ा चम्मच जैतून का तेल
  • आधा चम्मच हल्दी पाउडर
  • दो बड़े चम्मच योगर्ट 
कैसे इस्तेमाल करें? 
  • सभी सामग्रियों को एक साथ मिलाएं और चेहरे पर लगाएं।
  • 10-15 मिनट के लिए फेस पैक को सूखने दें।
  • फिर पानी से चेहरा धो लें।
  • हल्दी छुड़ाने के लिए आप माइल्ड फेसवॉश का इस्तेमाल कर सकते हैं।
कैसे मदद करता है?
हल्दी में करक्यूमिन नाम का तत्व पाया जाता है, जो त्वचा रोगों से सुरक्षा प्रदान कर सकता है । इस फेसपैक में योगर्ट का इस्तेमाल किया गया है और एनसीबीआई (नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन) की वेबसाइट पर उपलब्ध एक शोध के अनुसार, योगर्ट के साथ अन्य प्राकृतिक तत्वों को मिलाकर बनाया गया फेसपैक त्वचा को सुन्दर व चमकदार बनाने के साथ इसे लोच  भी प्रदान कर सकता है । इन दोनों तत्वों के साथ जैतून के तेल का प्रयोग त्वचा के लिए लाभदायक साबित हो सकता है।

5. जैतून और अरंडी का तेल 
सामग्री :
  • 1 चम्मच जैतून का तेल
  • 1 चम्मच अरंडी का तेल या नारियल का तेल
  • एक मुलायम कपड़ा (फेस क्लाथ)
कैसे इस्तेमाल करें?
  • सभी तेलों को एक साथ मिलाएं और इससे चेहरे की गोलाई में मालिश करें।
  • दो से तीन मिनट तक चेहरे की मालिश करें।
  • इसके बाद 10 मिनट तक प्रतीक्षा करें और फिर हॉट टॉवल से चेहरा साफ करें।
कैसे मदद करता है?
नियमित रूप से त्वचा की मालिश करने से आराम महसूस होता है और त्वचा स्वस्थ रह सकती है । मसाज के लिए अरंडी का तेल और जैतून का तेल अच्छा मिश्रण साबित हो सकता है। जैतून के तेल के फायदे आप ऊपर जान ही चुके हैं। अब बात करते हैं अरंडी के तेल के फायदे की। अरंडी के तेल में रिसिनोलिक एसिड होता है, जिसमें एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होता है । हालांकि, अरंडी का तेल त्वचा संबंधी समस्याओं पर ज्यादा प्रभाव नहीं डालता, लेकिन कई मामलों में इससे त्वचा की खुजली, संवेदनशीलता व अल्ट्रा वायलेट किरणों के खिलाफ फायदेमंद माना गया है । इसलिए, कहा जा सकता है कि त्‍वचा के लिए जैतून का तेल का उपयोग अरंडी के तेल के साथ करना बेहतर विकल्प हो सकता है।

6. सिरके के साथ जैतून के तेल के फायदे 
सामग्री :
  • आधा कप जैतून का तेल
  • एक चौथाई कप सिरका
  • एक चौथाई कप पानी
  • स्टोर करने के लिए बोतल
कैसे इस्तेमाल करें?
  • सभी सामग्रियों को बोतल में डालें और अच्छी तरह हिला लें।
  • अपने चेहरे पर इस मिश्रण की कुछ बूंदों को लगाएं और थोड़ी देर गोलाई में मालिश करें।
  • इसे रात भर चेहरे पर लगा रहने दें और अगली सुबह उठकर मुंह धो लें।
  • इस नुस्खे को रोजाना इस्तेमाल किया जा सकता है।
कैसे मदद करता है?
सिरका त्वचा के लिए अच्छा माना जाता है। एनसीबीआई के शोध में पाया गया है कि इसमें मौजूद एसिटिक एसिड हानिकारक बैक्टीरिया से होने वाले संक्रमण को रोकता है। एसिटिक एसिड में एंटीबैक्टीरियल और एंटीमाइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं, जो चेहरे पर हानिकारक जीवाणु को पनपने से रोकने में मदद कर सकते हैं ।

बचाव –
जैतून का तेल इस्तेमाल करते समय कुछ बातों को ध्यान में रखना जरूरी है, जैसे : 
  • जैतून के तेल से बने किसी भी नुस्खे को चेहरे पर लगाने से पहले चेहरे को पानी से अच्छी तरह धो लें। चेहरा पूरी तरह साफ होगा, तभी तेल त्वचा में अच्छी तरह प्रवेश कर पाएगा।
  • चेहरे से मेकअप को हटाना भी जरूरी है। अगर मेकअप वाटरप्रूफ है, तो सिर्फ पानी से काम नहीं चलेगा, किसी अच्छे मेकअप रिमूवल से चेहरे को साफ करें।
  • चेहरे पर जैतून का तेल लगाकर घर से बाहर न निकलें। बाहर निकलने पर चेहरे पर धूल-मिट्टी लग सकती है और इस सौन्दर्य उपचार का असर कम हो सकता है।
  • चेहरा धोने के बाद चेहरे को हमेशा मुलायम तौलिये से थपथपा कर पोंछना चाहिए।
  • अगर किसी को कोई त्वचा संबंधी रोग हैं, तो उपरोक्त फेसपैक का उपयोग करने से पहले त्वचा विशेषज्ञ की सलाह जरूर लेनी चाहिए। 
इस लेख में आपने जाना कि जैतून के तेल का प्रयोग त्वचा के लिए कितना लाभदायक हो सकता है। इस लेख में दी गई जानकारी आपको पसंद आएगी, ऐसी हम उम्मीद करते हैं। प्राकृतिक सौंदर्य उत्पादों का प्रयोग किसी भी तरह के नुकसान के डर से बचाता है। साथ ही इनका प्रयोग करना किफायती भी है। जैतून के तेल को सौन्दर्यवर्धक प्राकृतिक उत्पाद माना जा सकता है, जिसके बारे में हम विस्तार से बता चुके हैं। सुंदरता को निखारने के लिए और कौन-कौन से घरेलू उपचार किए जा सकते हैं, यह जानने के आप हमारे अन्य आर्टिकल पढ़ सकते हैं।



[ Read More ]»

सर्दियों में त्वचा की देखभाल के लिए घरेलू उपाय

 
Image SEO Friendly

ठंड के मौसम की बात ही अलग होती है। गुलाबी सर्द सुबह, ठंडी-ठंडी हवा और नर्म-मुलायम धूप किसे पसंद नहीं होती। सर्दियां शरीर में एक ऊर्जा भर देती है और विभिन्न प्रकार के गरमा गर्म खाने का मजा ही कुछ और होता है। इनसे इतर यह मौसम कुछ परेशानियां भी लेकर आता है। सर्द हवाओं की वजह से त्वचा नमी खोने लगती है और रूखी व बेजान हो जाती है। ऐसे में सर्दियों में ब्यूटी टिप्स के रूप में लोग तरह-तरह की क्रीम व लोशन इस्तेमाल करते हैं, लेकिन उनका खास फर्क नहीं पड़ता। इसलिए, हम घरेलू नुस्खे आजमाने की सलाह देंगे। इस लेख में हम सर्दियों में स्किन केयर टिप्स भी बता रहे हैं, जो काफी आसान हैं।

सर्दियों में त्वचा की देखभाल के लिए घरेलू उपाय – 
1. पपीता फेस पैक
सामग्री :
  • पके पपीते का छिलका
  • दो चम्मच शहद
बनाने और लगाने की विधि :
  • पपीते के छिलके को अच्छे से मसल लें, ताकि इसमें गांठ न पड़े।
  • अब इसमें शहद मिला लें।
  • फिर इस पेस्ट को अपने चेहरे और शरीर की अन्य रूखी त्वचा पर इसे लगाएं।
  • पैक को थोड़ा सूखने दें और फिर धो लें।
कैसे फायदेमंद है :
पपीते को सेहत के लिए फायदेमंद फल माना जाता है। इसके फल के हर हिस्से जैसे बीज, गूदा और यहां तक कि छिलके का उपयोग भी त्वचा को खूबसूरत बनाए रखने के लिए किया जा सकता है। इसमें मॉइस्चराइजर गुण होता है, जो त्वचा को रूखेपन से बचा सकता है। एक शोध में बताया गया है कि जब पपीते के छिलके को शहद में मिलाकर उपयोग किया जाता है, तो वह त्वचा को नम बनाए रखने में मदद कर सकता है ।

2. ग्लिसरीन
सामग्री :
  • थोड़ी-सी ग्लिसरीन
  • रूई
  • बनाने और लगाने की विधि :
  • अपने चेहरे को धोकर हल्का-सा पोंछ लें।
  • अब रूई को ग्लिसरीन में डुबाकर अपने चेहरे पर लगाएं। ध्यान रहे कि ये आपके आंखों और मुंह में न जाए।
  • इसे रात को सोने से पहले भी लगा सकते हैं।
  • फिर अगली सुबह इसे धो लें।
कैसे फायदेमंद है :
कई कॉस्मेटिक चीजे बनाने में ग्लिसरीन का उपयोग किया जाता है। यहां तक कि कई साबुन कंपनियां भी अपने प्रोडक्ट का ग्लिसरीन का उपयोग करने का दावा करती हैं। ऐसे इसलिए, क्योंकि यह रूखी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है। यह एक प्राकृतिक मॉइस्चराइजर की तरह काम करता है और त्वचा को हाइड्रेट रखने में मदद कर सकता है 

3. अंडे की जर्दी और जैतून के तेल का फेस पैक
सामग्री :
  • दो अंडों की जर्दी
  • आधा चम्मच जैतून का तेल
बनाने और लगाने की विधि :
  • अंडे की जर्दी में जैतून का तेल मिलाकर अच्छे से फेंट लें, ताकि एक मिश्रण तैयार हो जाए।
  • अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाकर 15 से 20 मिनट तक रहने दें।
  • फिर साफ पानी से धो लें।
कैसे फायदेमंद है :
सर्दियों में त्वचा की देखभाल के लिए घरेलू उपाय के लिए जैतून के तेल का उपयोग भी किया जा सकता है। बताया जाता है कि जैतून के तेल में एसेंशियल फैटी एसिड  पाए जाते हैं, जो त्वचा के भीतर जाकर उसे मॉइस्चराइज करने में सहायक हो सकते हैं । वहीं, अंडे की जर्दी में मौजूद फॉसविटिन नामक प्रोटीन त्वचा को यूवी किरणों के कारण होने वाले ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने में मदद कर सकता है।

4. नारियल का तेल
सामग्री :
  • थोड़ा-सा नारियल तेल या वर्जिन नारियल तेल
बनाने और लगाने की विधि :
  • नारियल तेल को अपनी रूखी त्वचा पर लगाकर छोड़ दें।
  • आप इसे रात को लगाकर सो सकते हैं या दिन में नहाने से पहले या बाद में भी लगा सकते हैं।
  • अगर आपकी त्वचा तैलीय है, तो इसे किसी फेस पैक में मिलकर लगाया जा सकता है।
कैसे फायदेमंद है :
सर्दियों में ब्यूटी टिप्स के रूप में हम नारियल तेल का उपयोग करने की भी सलाह देते हैं। यह एक प्राकृतिक मॉइस्चराइजर होता है। वहीं, एनसीबीआई द्वारा प्रकाशित एक शोध में इस बात की पुष्टि की गई है कि मिनरल ऑयल की तुलना में नारियल तेल त्वचा को बेहतर तरीके से नम बनाए रखने में मदद कर सकता है।

5. दूध और बादाम
सामग्री :
  • आधा कप दूध
  • तीन से चार बूंद बादाम का तेल
  • रूई
बनाने और लगाने की विधि :
  • एक बाउल में दोनों सामग्रियों को मिला लें।
  • अब रूई की मदद से इस मिश्रण को साफ चेहरे पर लगाएं।
  • लगभग 15-20 मिनट लगे रहने के बाद गुनगुने पानी से धो लें।
कैसे फायदेमंद है :
ठंड के मौसम में झाई दूर करने के घरेलू उपाय के रूप में दूध और बादाम के इस घोल का उपयोग किया जा सकता है। बताया जाता है कि दूध त्वचा को हाइड्रेट करने के साथ-साथ दाग धब्बों को कम करने में भी मदद कर सकता है। दरअसल, दूध त्वचा को ब्लीच करने में सहायक होता है, जिससे चेहरे के दाग धब्बों का उपाय हो सकता है । वहीं, बादाम का तेल एक प्राकृतिक एमोलिएंट होता है, जो त्वचा में नमी बनाए रखने में सहायक हो सकता है।

6. एवोकाडो और शहद
सामग्री :
  • दो से चार बूंद एवोकाडो ऑयल
  • दो चम्मच शहद
बनाने और लगाने की विधि :
  • एवोकाडो ऑयल और शहद को मिलाकर पेस्ट बना लें।
  • इस मिश्रण को अपने चेहरे और गर्दन पर लगा लें।
  • इसे 10 से 15 मिनट के लिए लगाकर रखें, फिर सूखने के बाद पानी से धो लें।
कैसे फायदेमंद है :
घरेलू नुस्खे फॉर ड्राई स्किन इन विंटर की हमारी इस लिस्ट में एक नुस्खा एवोकाडो ऑयल और शहद का मिश्रण भी है। जितना पोषण से भरपूर एवोकाडो का फल होता है, उतना ही लाभदायक इससे बना एसेंशियल ऑयल भी होता है। बताया जाता है कि एवोकाडो ऑयल आसानी से त्वचा में अवशोषित हो जाता है और उसे मुलायम बनाए रखने में मदद कर सकता है । वहीं, शहद प्राकृतिक मॉइस्चराइजर के रूप में काम करता है, जो त्वचा के लिए काफी लाभकारी हो सकता है ।

7. नींबू और शहद का फेस पैक
सामग्री :
  • नींबू के रस की कुछ बूंदें
  • दो चम्मच शहद
  • रूई
बनाने और लगाने की विधि :
  • एक बाउल नींबू का रस और शहद मिलाएं।
  • अब इस मिश्रण को रूई से चेहरे पर लगाएं।
  • 10 मिनट इसे चेहरे पर लगा रहने दें और फिर पानी से धो लें।
कैसे फायदेमंद है :
जब ठंड के मौसम में झाई दूर करने के घरेलू उपाय की बात आती है, तो एक नाम नींबू का भी लिया जाता है। नींबू त्वचा को ब्लीच करके उसकी रंगत हल्की कर सकता है, जिस कारण इसका उपयोग कई स्किन लाइटनिंग उत्पादों में किया जाता है । इसके साथ ही शहद त्वचा को कोमल और मुलायाम बनाए रखने में सहायक हो सकता है ।

8. पेट्रोलियम जेली
सामग्री :
  • जरूरत के अनुसार वैसलीन
लगाने की विधि
  • मॉइस्चराइजर के रूप में रूखी त्वचा पर पेट्रोलियम जेली (वैसलीन) लगाएं।
कैसे फायदेमंद है :
सर्दियों में ब्यूटी टिप्स में फटी या रूखी त्वचा का उपाय करने के लिए वैसलीन का उपयोग करने की भी सलाह दी जाती है। यह प्रभावशाली हुमेक्टेंट होता है और त्वचा में लंबे समय तक नमी और कोमलता बनाए रखने में मदद कर सकता है। एनसीबीआई द्वारा प्रकाशित एक शोध में बताया गया है कि इसे सबसे अच्छे मॉइस्चराइजर में से एक माना जाता है ।

9. केले का फेस पैक
सामग्री :
  • आधा केला
  • एक चम्मच शहद
बनाने और लगाने की विधि :
  • केले को अच्छे से मसल लें और उसमें शहद मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें।
  • अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और 10 से 15 मिनट तक लगा रहने दें।
  • फिर पानी से धो लें।
कैसे फायदेमंद है :
सर्दियों में त्वचा की देखभाल के लिए घरेलू उपाय के रूप में केले और शहद से बने इस बेहतरीन फेस पैक का भी उपयोग किया जा सकता है। केला त्वचा को जरूरी पोषक तत्व, नमी व निखार देने में सहायक हो सकता है। साथ ही यह त्वचा को डिटॉक्सीफाई करने में भी मदद कर सकता है और त्वचा की ऊपरी परत की सुरक्षा करता है । वहीं, इस फेस पैक में शहद मिलाने से इसका फायदा दोगुना हो जाता है, क्योंकि शहद अपने आप में एक प्रभावशाली एमोलिएंट होता है और त्वचा को नम बनाए रखने में मदद कर सकता है ।

10. कच्चा दूध और शहद
सामग्री :
  • आधा कप कच्चा दूध
  • एक चम्मच शहद
  • रूई
बनाने और लगाने की विधि :
  • एक बाउल में दूध और शहद मिला लें।
  • इस मिश्रण को रूई की मदद से चेहरे पर लगाएं।
  • लगभग 15-20 मिनट के बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।
कैसे फायदेमंद है :
दूध पीना शरीर के लिए जितना लाभदायक होता है, उतना ही फायदेमंद इसे चेहरे पर लगाना होता है। ठंड के मौसम में झाई दूर करने के घरेलू उपाय के लिए दूध का उपयोग किया जा सकता है। त्वचा पर मौजूद हल्के दाग-धब्बों को दूर करने में दूध का ब्लीचिंग प्रभाव काम करता है। यह त्वचा की रंगत हल्की कर सकता है। वहीं, यह त्वचा को भीतर से हाइड्रेट करता है और उसे चमकदार व जवां बनाए रखने में सहायक हो सकता है । इसके साथ ही शहद भी त्वचा में नमी बनाए रखने में मदद कर सकता है ।

सर्दियों में त्वचा की देखभाल के लिए कुछ और जरूरी टिप्स – 
सिर्फ घरेलू फेस पैक ही नहीं, बल्कि कुछ अन्य बातों का भी ध्यान रखना जरूरी है, ताकि आपकी त्वचा रूखी न हो। नीचे हम सर्दियों में ब्यूटी टिप्स के बारे में बता रहे हैं, जिससे सर्दियों में त्वचा की देखभाल की जा सकती है और त्वचा नर्म व कोमल बनी रह सकती है।

  • खूब पानी पिएं – कई लोग सोचते हैं कि ठंड में ज्यादा पानी पीने की जरूरत नहीं होती है, लेकिन यह धारणा गलत है। ठंड में भी आपके शरीर को उतनी ही पानी की जरूरत होती है, जितना अन्य मौसम में। ठंड में प्यास कम लगती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप कम पानी पिएं। पानी कम पीने से भी आपकी त्वचा रूखी हो सकती है, इसलिए भरपूर मात्रा में पानी पिएं, ताकि आपकी त्वचा हाइड्रेट रहे ।
  • मॉइस्चराइजर लगाएं – सर्दियों के मौसम में त्वचा जल्द नमी खो देती है, इसलिए हर वक्त मॉइस्चराइजर लगाकर रखें। खासकर नहाने के बाद मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं और कोशिश करें कि आप प्राकृतिक तत्वों से युक्त मॉइस्चराइजर इस्तेमाल करें या फिर बेबी मॉइस्चराइजर और लोशन लगाएं।
  • खाने का ध्यान रखा भी जरूरी है – सिर्फ क्रीम, लोशन या घरेलू नुस्खे ही नहीं, सही खाना भी आपकी त्वचा के लिए जरूरी है। हमेशा याद रखें कि आप जो खाते हैं, उसी का असर आपके चेहरे और शरीर पर नजर आता है। स्वस्थ आहार लें, खाने में हरी सब्जियां और फल खाएं। अगर आपको फल नहीं पसंद, तो फलों के जूस का सेवन करें। सर्दियों में थोड़े ड्राई फ्रूट्स जरूर खाएं।
  • गुनगुने पानी से नहाएं – कई लोगों को सर्दियों में ज्यादा गर्म पानी से नहाना पसंद होता है, क्योंकि गर्म पानी से नहाने का मजा ही कुछ और होता है, लेकिन ज्यादा गर्म पानी से नहाने से त्वचा नमी खोने लगती है और रूखी व बेजान नजर आती है। ऐसे में आप गुनगुने पानी से नहाएं, ताकि आपको ठंड भी न लगे और आपकी त्वचा में नमी बनी रहे।
  • सनस्क्रीन भी जरूरी है – कई लोग सोचते हैं कि सनस्क्रीन की सिर्फ गर्मियों में जरूरत होती है, लेकिन यह धारणा सही नहीं है। ठंड के दिनों में भी सनस्क्रीन उतनी ही जरूरी है, बल्कि ठंड के दिनों में सनस्क्रीन की ज्यादा जरूरत होती है, क्योंकि लोग ठंड में ज्यादा धूप में रहना पसंद करते हैं जिस कारण सनस्क्रीन लगाना जरूरी होता है।
  • पैरों को भी देखभाल की जरूरत – सिर्फ आपके हाथ और चेहरे को ही नहीं, बल्कि आपके पैरों को भी देखभाल की जरूरत होती है। ठंड में एड़ियां फटने लगती हैं, इसलिए पैरों में मॉइस्चराइजर लगाएं, जरूरत पड़े, तो पेडीक्योर भी करवा सकते हैं।
सर्दियों में भले ही आप गर्म कपड़ों से अपने आपको ढक लें, लेकिन आपकी त्वचा पर इसका असर जरूर पड़ता है। इसलिए, ऊपर दिए गए सर्दियों में ब्यूटी टिप्स आपकी त्वचा को कुछ हद तक सुरक्षित रख सकते हैं। अगर यहां बताई गई किसी सामग्रियों से आपको एलर्जी है, तो उस फेस पैक को इस्तेमाल न करें या उपयोग करने के पहले स्किन स्पेशलिस्ट से बात कर लें। इसके अलावा, आप फेस पैक का पैच टेस्ट यानी अपने हाथ पर लगाकर देख लें। अगर आपको जलन या खुजली महसूस हो, तो तुरंत धो लें। उम्मीद है कि सर्दियों में त्वचा की देखभाल के लिए घरेलू उपाय पर लिखा यह लेख आपको पसंद आया होगा।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
मैं सर्दियों में घर में अपनी त्वचा की देखभाल कैसे कर सकती हूं?
इस लेख में बताए गए सर्दियों में ब्यूटी टिप्स और घरेलू फेस पैक से आपको ठंड में त्वचा की देखभाल करने में मदद मिल सकती है।

सर्दियों की त्वचा से छुटकारा कैसे पाएं?
त्वचा को लगातार मॉइस्चराइज करने और हाइड्रेट रखने से सर्दियों की त्वचा से छुटकारा पाया जा सकता है।

सर्दियों में हमें अपने चेहरे पर क्या लगाना चाहिए?
आप लेख में बताए गए विभिन्न फेस पैक का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके अलावा, कोई भी लाइट वेट कोल्ड क्रीम आप अपने चेहरे पर लगा सकती हैं।

मैं सर्दियों में अपनी त्वचा को कैसे पोषित रखूं?
सर्दियों में सही खाने, भरपूर पानी पीने और घर में बने प्राकृतिक फेस पैक से त्वचा को पोषित रखने में मदद मिल सकती है।


[ Read More ]»

चेहरे पर चमक (ग्लोइंग स्किन) लाने के उपाय

Image SEO Friendly


चेहरा’ हमारे व्यक्तित्व का आईना होता है। इसलिए, हर इंसान के चेहरे की चमक और खूबसूरती मायने रखती है। चाहे स्त्री हो या पुरुष, हर कोई ‘स्किन को ग्लोइंग कैसे बनाएं’ इसके उपाय ढूंढते रहते हैं। ग्लोइंग स्किन के उपाय की बात करें, तो आजकल बाजार में चेहरे की चमक बढ़ाने के उपाय के तौर पर कई तरह के कॉस्मेटिक और ब्यूटी प्रोडक्ट बिकने लगे हैं। हालांकि, इनमें मौजूद केमिकल त्वचा पर निखार तो ला सकते हैं, लेकिन साइड इफेक्ट का खतरा भी बढ़ा देते हैं। ऐसे में  इस लेख से हम घरेलू फेस ग्लो टिप्स देने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि कॉस्मेटिक और ब्यूटी प्रोडक्ट का ज्यादा उपयोग किए बिना चेहरे पर लंबे वक्त तक निखार रहे। यहां हमारे साथ ग्लोइंग स्किन टिप्स के बारे में जानिए।

बेजान त्वचा क्या है?
कई बार त्वचा अपनी प्राकृतिक चमक खोने लगती है। इतना ही नहीं त्वचा पर उम्र से पहले ही झुर्रियां पड़ने लगती हैं (1)। इसके अलावा, त्वचा पर दाग-धब्बे व फाइन लाइन्स उभर आती हैं और त्वचा अस्वस्थ दिखने लग सकती है। ऐसे में चेहरे पर चमक लाने के लिए क्या करना चाहिए, उसके बारे में लेख में आगे जानकारी दी गई है।

बेजान त्वचा के मुख्य कारण – 
नीचे पढ़ें कि किन कारणों से त्वचा बेजान हो सकती है
  • तनाव 
  • प्रदूषण 
  • सूरज की हानिकारक किरणें 
  • ब्यूटी प्रोडक्ट का अधिक उपयोग 
  • पूरी नींद न लेना 
  • अधिक गर्म पानी से नहाना
मौसम में बदलाव
अब बारी आती है ग्लोइंग स्किन के उपाय जानने की। लेख के इस भाग में पढ़ें दमकती त्वचा के घरेलू उपाय।

चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए घरेलू उपाय – 
हम नीचे चेहरे पर ग्लो लाने के उपाय बता रहे हैं, जो काफी हद तक आसान और सुरक्षित हैं। आइए, जानते हैं कि चेहरे पर चमक लाने के लिए क्या करना चाहिए।

1. जैतून का तेल
सामग्री :
  • एक चम्मच जैतून का तेल
  • एक साफ-सुथरा छोटा तौलिया
  • एक मग गुनगुना पानी
उपयोग करने का तरीका :
  • अपनी हथेली पर एक चम्मच जैतून का तेल लेकर पूरे चेहरे पर लगाकर धीरे-धीरे मालिश करें।
  • इसके बाद तौलिए को गुनगुने पानी में गीला करके उससे अपना चेहरा पोंछ लें।
  • इस नुस्खे को रात में सोने से पहले आजमाएं।
कैसे फायदेमंद हो सकता है?
अगर मन में यह सवाल है कि स्किन को ग्लोइंग कैसे बनाएं, तो जैतून तेल इसका जवाब हो सकता है। जैतून का तेल त्वचा पर एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम कर त्वचा की कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स के नुकसान से बचा सकता है। एनसीबीआई (नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन) की वेबसाइट पर प्रकाशित एक शोध के अनुसार, जैतून के तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह हल्के-फुल्के घाव को भरने और त्वचा पर बढ़ते उम्र के प्रभाव को कुछ हद तक कम करने में भी सहायक हो सकते हैं। एक अन्य स्टडी के अनुसार, ऑलिव ऑयल का उपयोग सूरज की हानिकारक किरणों से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद कर सकता है। इसके अलावा, ऑलिव ऑयल में त्वचा को हाइड्रेट और मॉइस्चराइज करने के गुण भी होते हैं, जिससे त्वचा पर निखार आ सकता है ।

2. एलोवेरा
सामग्री :
  • एक चम्मच एलोवेरा जेल
उपयोग का तरीका :
  • रात को सोने से पहले चेहरे पर एलोवेरा जेल से मालिश करके सोएं।
कैसे फायदेमंद है?
एलोवेरा की खूबियों की बात करें तो, इसमें त्वचा संबंधित लाभ भी शामिल हैं। इसमें न सिर्फ घाव भरने के गुण हैं, बल्कि यह त्वचा को मॉइस्चराइज करने का काम भी कर सकता है। एनसीबीआई की स्टडी के अनुसार, एलोवेरा में एंटी-एजिंग गुण होते हैं, जो त्वचा की लोच में सुधार कर सकते हैं और रिंकल्स को कम कर सकते हैं। इसका मॉइस्चराइजिंग गुण ड्राई स्किन की समस्या को कम करने में सहायक हो सकता है और इसका एंटी-एक्ने गुण कील-मुंहासों से बचाव कर सकता है । यह त्वचा के हल्के-फुल्के जलने के घाव को भी ठीक करने में सहायक हो सकता है। चेहरे पर चमक लाने के उपाय के तौर पर एलोवेरा अच्छी भूमिका निभा सकता है।

3. ग्रीन टी
सामग्री :
  • एक चम्मच ग्रीन टी या एक ग्रीन टी का बैग
  • एक कप पानी
  • दो चम्मच भूरी चीनी
  • एक चम्मच मिल्क क्रीम या मलाई
उपयोग का तरीका :
  • ग्रीन टी को पानी में उबालकर छान लें और फिर उसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
  • ठंडा होने पर ग्रीन टी में भूरी चीनी और मलाई मिलाएं।
  • इस मिश्रण को चेहरे पर स्क्रब की तरह लगाएं।
  • 10 मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें।
  • इस मिश्रण को हफ्ते में एक या दो बार लगाया जा सकता है।
कैसे फायदेमंद हो सकता है?
सेहत के लिए ग्रीन टी के फायदे तो कई हैं, लेकिन यह त्वचा के लिए भी लाभकारी है। एनसीबीआई की वेबसाइट पर इस विषय में किए गए शोध उपलब्ध हैं। ग्रीन टी में मौजूद पॉलीफेनोल्स को सूरज की हानिकारक किरणों से त्वचा को बचाने और स्किन कैंसर जैसी समस्या के जोखिम को कम करने में सहायक पाया गया है। इतना ही नहीं यह प्रीमैच्योर एजिंग की समस्या से भी बचाव कर सकती है । एक अन्य स्टडी में यह बात सामने आई है कि ग्रीन टी के उपयोग से सीबम (त्वचा से निकलने वाला तैलीय पदार्थ) नियंत्रित हो सकता है और कील-मुंहासों से भी बचाव हो सकता है । इसलिए, अगर आप सोच रहे हैं कि चेहरे पर चमक कैसे लाएं, तो ग्रीन टी का पैक इस्तेमाल करके देखें।

4. उबटन
सामग्री :
  • एक कप मसूर दाल या बेसन
  • एक चौथाई कप कच्चा चावल
  • आठ से नौ बादाम
  • आधा कप दलिया
  • चुटकी भर हल्दी
  • पानी या गुलाब जल
उपयोग का तरीका :
  • मसूर दाल/बेसन, चावल और बादाम को अलग-अलग या साथ में पीसकर पाउडर बना लें।
  • इस पाउडर में दलिया और हल्दी मिलाएं।
  • अंत में इस मिश्रण में पानी या गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बना लें।
  • इस पेस्ट को चेहरे और गले पर लगाएं। इसे हाथों पर भी लगाया जा सकता है।
  • पेस्ट सूखने के बाद त्वचा को पानी से धो लें।
  • इस पेस्ट को 10 दिन में एक बार लगाया जा सकता है।
कैसे फायदेमंद हो सकता है?
चेहरे पर चमक लाने के उपाय में उबटन का नाम भी शामिल है। त्वचा की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए उबटन का इस्तेमाल सदियों से होता चला आ रहा है । इस उबटन में मौजूद दाल, चावल और दलिया त्वचा से गंदगी को निकालने में मदद कर सकते हैं। यह स्क्रब की तरह काम कर सकता है और शुष्क त्वचा की परेशानी को भी कम कर सकता है । हल्दी को भी त्वचा संबंधी समस्याओं के लिए लाभकारी माना जाता रहा है । वहीं, विटामिन-ई युक्त बादाम के उपयोग से शरीर से हानिकारक मुक्त कणों को खत्म किया जा सकता है और त्वचा पर पड़ने वाले एजिंग के प्रभाव को कम किया जा सकता है।

5. नारियल तेल
सामग्री :
  • नारियल तेल
उपयोग का तरीका :
  • थोड़ा-सा नारियल तेल लेकर पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
  • रोज रात को सोने से पहले यह नुस्खा आजमाएं।
कैसे करता है मदद?
अगर आप जानना चाहते हैं कि चेहरे पर चमक कैसे लाएं, तो इसके लिए नारियल तेल आजमाएं। एनसीबीआई की वेबसाइट पर प्रकाशित स्टडी के अनुसार, नारियल तेल मॉइस्चराइजर की तरह काम कर सकता है। साथ ही सेरोसिस व एक्जिमा जैसे त्वचा संबंधी रोग में भी फायदेमंद हो सकता है । नारियल तेल त्वचा को ठंडक प्रदान कर सकता है। यह हल्के-फुल्के घाव या कटने की परेशानी में लाभकारी हो सकता है । शोध में यह बात भी सामने आई है कि यह त्वचा को प्रदूषण व धूप की समस्या से बचा सकता है। साथ ही त्वचा पर बढ़ते उम्र के प्रभाव को कम कर सकता है ।

6. टमाटर
सामग्री :
  • आधा से एक टमाटर
  • एक चम्मच चंदन पाउडर
  • चुटकी भर हल्दी
उपयोग का तरीका :
  • टमाटर को काट लें और उसके टुकड़े से बीज को निकाल कर अलग कर दें।
  • बीज रहित टमाटर के टुकड़े में चंदन पाउडर और हल्दी को मिलाकर पेस्ट बना लें।
  • इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर पंद्रह मिनट के लिए छोड़ दें और फिर पानी से चेहरा धो लें।
  • हफ्ते में एक से दो बार इस पेस्ट को नियमित रूप से लगाया जा सकता है।
कैसे फायदेमंद हो सकता है?
चेहरे पर चमक लाने के उपाय में टमाटर भी शामिल है। टमाटर में लाइकोपीन पाया जाता है। इस गुण के कारण टमाटर का पेस्ट सूरज की हानिकारक किरणों से बचाव करने में सहायक हो सकता है। आप चाहें तो टमाटर के फेस पैक के अन्य नुस्खों को भी आजमा सकते हैं।

7. हल्दी
सामग्री :
  • आधा या एक चम्मच हल्दी
  • चार चम्मच बेसन
  • दूध या पानी
उपयोग का तरीका :
  • बेसन और हल्दी का पेस्ट बनाने के लिए पानी या दूध का इस्तेमाल करें।
  • इस पेस्ट को चेहरे और गले पर लगाकर सूखने दें फिर त्वचा को पानी से धो लें।
  • हफ्ते में एक या दो बार इस पेस्ट का इस्तेमाल किया जा सकता है।
कैसे फायदेमंद हो सकता है?
हल्दी के फायदे कई हैं। उन्हीं फायदों में से एक त्वचा को स्वस्थ रखना भी है। यह त्वचा संबंधी समस्याओं, जैसे – फोटोएजिंग व सोराइसिस से भी बचाव कर सकता है । यह कील-मुंहासों की समस्या से भी बचाव कर सकता है । इस फेस पैक में मौजूद बेसन स्क्रब की तरह काम कर त्वचा को एक्सफोलिएट करके गंदगी को बाहर निकाल कर त्वचा पर निखार ला सकता है । आप चाहें तो अन्य कई तरह के बेसन फेस पैक का उपयोग भी कर सकते हैं।

8. बेकिंग सोडा
सामग्री :
  • एक चम्मच बेकिंग सोडा
  • एक चम्मच जैतून का तेल (एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल)
  • आधा चम्मच शहद
उपयोग का तरीका :
  • एक कटोरी में बेकिंग सोडा, जैतून का तेल और शहद का मिश्रण बना लें।
  • इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और कुछ मिनट के बाद चेहरे को पानी से धो लें।
  • आप 10 से 15 दिन में एक बार इस मिश्रण का इस्तेमाल कर सकते हैं।
कैसे करता है मदद?
दमकती त्वचा के घरेलू उपाय में बेकिंग सोडा भी सहायक हो सकता है। बेकिंग सोडा एक्सफोलिएट की तरह काम करते हुए डेड स्किन सेल्स को हटाता है । इससे त्वचा में चमक आ सकती है। इसके अलावा, इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण होता है, जो जीवाणु की वजह से होने वाले कील-मुंहासों पर असरदार हो सकता है। इतना ही नहीं यह सनबर्न से भी आराम दिला सकता है । बेकिंग सोडा के उपयोग के पहले पैच टेस्ट जरूर करें।

9. दूध
सामग्री :
  • दो से चार चम्मच कच्चा दूध
  • एक चम्मच शहद
  • एक चम्मच बेसन
उपयोग का तरीका :
  • दूध, बेसन और शहद को मिलाकर मिश्रण तैयार कर लें।
  • इस मिश्रण को चेहरे पर लगाकर कम से कम 10 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • जब मिश्रण सूख जाए, तो पानी से चेहरा धो लें।
  • इस नुस्खे का इस्तेमाल हफ्ते में एक या दो बार किया जा सकता है।
कैसे करता है मदद?
स्किन को ग्लोइंग कैसे बनाएं, इस सवाल का जवाब दूध जैसे पौष्टिक पदार्थ में शामिल है। दूध त्वचा को हाइड्रेट करने के साथ-साथ शुष्क त्वचा की समस्या को भी दूर कर सकता है। एनसीबीआई की वेबसाइट पर प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार, दूध में मौजूद विटामिन-ए लाभकारी होता है। अगर दूध का फेस पैक रोज उपयोग नहीं भी कर सकते हैं, तो त्वचा की चमक बढ़ाने के लिए रोज दूध या दूध युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन कर सकते हैं।

10. केसर
सामग्री :
  • एक या दो केसर के रेशे
  • एक या दो चम्मच शहद
उपयोग का तरीका :
  • शहद में कुछ मिनट के लिए केसर को भिगो दें।
  • शहद से भीगे हुए केसर को अपने चेहरे और गर्दन पर 10 मिनट तक लगाकर रखें।
  • इसके बाद त्वचा को पानी से धो लें।
  • इस नुस्खे का इस्तेमाल हफ्ते में दो से तीन बार किया जा सकता है।
कैसे करता है मदद?
अगर आप अभी भी सोच रहे हैं कि चेहरे पर निखार कैसे लाएं, तो केसर का इस्तेमाल करके देखें। लंबे समय से त्वचा की चमक को बढ़ाने के लिए केसर का इस्तेमाल किया जाता रहा है। एनसीबीआई की वेबसाइट पर प्रकाशित एक रिसर्च के अनुसार, केसर त्वचा की देखभाल और रंगत में निखार लाने में सहायक हो सकता है। इसके अलावा, केसर में मौजूद एंटीफंगल गुण कील-मुंहासों को कम कर सकता है और त्वचा में चमक भी ला सकता है ।

11. केला
सामग्री :
  • एक पका हुआ केला
  • दो से चार चम्मच दूध
  • बर्फ का एक टुकड़ा (वैकल्पिक)
उपयोग का तरीका :
  • दूध और केले को मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें।
  • इस पेस्ट को चेहरे और गले पर लगाकर पंद्रह मिनट तक छोड़ दें।
  • इसके बाद त्वचा को पानी से धोकर उस पर धीरे-धीरे बर्फ रगड़ लें।
कैसे फायदेमंद हो सकता है?
दमकती त्वचा के घरेलू उपाय के लिए केला भी अच्छा विकल्प हो सकता है। दरअसल, केले को एंटी-रिंकल उपचार के तौर पर उपयोग किया जाता है। यह मॉइस्चराइजिंग फेसपैक की तरह काम कर सकता है और त्वचा को आराम दे सकता है। इतना ही नहीं पके हुए केले में मुल्तानी मिट्टी डालकर उसका फेसपैक स्क्रब की तरह भी उपयोग किया जा सकता है। इससे कि त्वचा की मृत कोशिकाएं व गंदगी निकल सकती है और त्वचा पर निखार आ सकता है ।

12. नींबू का रस
सामग्री :
  • तीन से चार चम्मच नींबू का रस
  • दो चम्मच चीनी
उपयोग का तरीका :
  • नींबू के रस और चीनी को मिलाकर एक स्क्रब तैयार कर लें।
  • इस स्क्रब को कुछ मिनट तक चेहरे पर धीरे-धीरे लगाएं।
  • अंत में चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें।
  • इस स्क्रब को 10 दिन में एक बार इस्तेमाल कर सकते हैं।
कैसे फायदेमंद हो सकता है?
फेस को ग्लोइंग कैसे बनाएं, तो इसका जवाब नींबू जैसे प्राकृतिक तत्व में पाया जा सकता है। नींबू प्राकृतिक स्किन व्हाइटनिंग एजेंट की तरह काम कर सकता है । एनसीबीआई की वेबसाइट पर दिए गए एक मेडिकल स्टडी के अनुसार, नींबू को साइट्रस फल माना जाता है। इसमें विटामिन-सी होता है, जो चेहरे पर निखार लाने में सहायक हो सकता है । एक अन्य शोध में बताया गया है कि साइट्रस फलों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी एजिंग गुण ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस के कारण प्रीमैच्योर एजिंग के लक्षणों पर प्रभाव दिखा सकता है । ऐसे में नींबू के जूस का सेवन लाभकारी हो सकता है।

13. शहद
सामग्री :
  • आवश्यकतानुसार शहद
उपयोग का तरीका :
  • अपने चेहरे को पानी से भिगो लें।
  • अब अपने चेहरे और गर्दन पर समान मात्रा में शहद लगा लें।
  • थोड़े देर चेहरे की मालिश करने के बाद गुनगुने पानी से धो लें।
कैसे फायदेमंद हो सकता है?
चेहरे पर चमक लाने के उपाय में शहद भी कारगर साबित हो सकता है। एनसीबीआई की वेबसाइट पर प्रकाशित शोध के अनुसार, शहद न सिर्फ घाव पर असरदार हो सकता है बल्कि डर्मेटोफाइट्स नामक फंगल को बढ़ने से रोक सकता है। यह फंगल त्वचा रोग का कारण बन सकता है। साथ ही प्रोपियोनीबैक्टीरियम एक्ने की समस्या पर भी असरदार हो सकता है। एक अन्य शोध में शहद को कई लोशन और मॉइस्चराइजिंग ब्यूटी प्रोडक्ट्स में उपयोग करने की बात सामने आई है। यह त्वचा को मॉइस्चराइज करने के साथ-साथ ड्राई पैचेस पर भी असरदार हो सकता है । इसके अलावा, शहद झुर्रियों पर असर दिखाकर त्वचा को जवां बना सकता है ।

14. संतरे का छिलका
सामग्री :
  • एक से दो संतरे के छिलके (मार्केट में संतरे के छिलके का पाउडर भी उपलब्ध है)
  • आवश्यकतानुसार गुलाब जल
उपयोग करने का तरीका :
  • संतरे के छिलकों को पीसकर उसका पाउडर बना लें।
  • इस पाउडर में पानी या गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बना लें।
  • इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद चेहरे को पानी से धो लें।
  • इस पेस्ट को हफ्ते में एक बार इस्तेमाल किया जा सकता है।
कैसे फायदेमंद हो सकता है?
फेस को ग्लोइंग कैसे बनाएं का राज संतरे के छिलके में छिपा हुआ है। यह झुर्रियों को कम कर सकता है। शोध में इसके एंटी-एजिंग और एंटी-रिंकल गुणों की बात सामने आई है । एक अन्य शोध में कहा गया है कि संतरे के छिलके का उपयोग मेलेनिन उत्पादन को प्रभावित कर त्वचा की रंगत को हल्का करने में सहायक हो सकता है। दरअसल, संतरे के छिल्के में पॉलीमेथॉक्सीफ्लेवोन होता है, जो मेलेनिन उत्पादन की क्रिया को बाधित कर सकता है। पॉलीमेथॉक्सीफ्लेवोन साइट्रस फलों के छिलकों में पाया जाने वाला फ्लेवोनॉइड होता है ।

15. खीरा
सामग्री :
  • एक चम्मच एलोवेरा जेल
  • आधे से एक चम्मच कद्दूकस किया हुआ खीरा
उपयोग करने का तरीका :
  • एलोवेरा जेल और कद्दूकस किया हुआ खीरा मिलाएं।
  • अब इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
  • 10 से 15 मिनट बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें।
कैसे फायदेमंद हो सकता है?
चेहरे की चमक बढ़ाने के उपाय के लिए खीरा भी अच्छा विकल्प हो सकता है। यह त्वचा को हाइड्रेट, मॉइस्चराइज और पोषण देने में सहायक हो सकता है। यह त्वचा की रंगत को निखारने, रूखी-बेजान त्वचा में नई जान डालने और त्वचा को जवां बनाने में सहायक हो सकता है। खीरे को स्किन टोनर की तरह भी उपयोग किया जा सकता है । इसका उपयोग कॉस्मेटिक उत्पादों में एंटी-रिंकल एजेंट के तौर पर भी किया जाता है । इतना ही नहीं, इसमें एंटी-सीबम, ब्लीचिंग और मॉइस्चराइजिंग गुण भी मौजूद हैं।

16. दही
सामग्री :
  • आधा कप दही
  • एक या दो चम्मच नींबू या संतरे का रस
उपयोग का तरीका :
  • एक कटोरी में दही लेकर उसमें नींबू या संतरे का रस मिला लें।
  • इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और 10-15 मिनट बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।
  • अंत में ठंडे पानी से भी अपना चेहरा धोना न भूलें।
  • आप सिर्फ दही भी चेहरे पर लगा सकते हैं।
कैसे करता है मदद?
दमकती त्वचा के उपाय में दही भी शामिल है। एनसीबीआई की वेबसाइट पर प्रकाशित एक शोध में दही के फेस पैक या फेस मास्क को त्वचा के लिए उपयोगी पाया गया। दही त्वचा को निखारने, मॉइस्चराइज करने और इलास्टिसिटी में सुधार करने में सहायक हो सकता है । हालांकि, इस विषय पर अभी और शोध की आवश्यकता है, लेकिन परीक्षण के तौर पर बेजान त्वचा को मॉइस्चराइज करने के लिए दही का उपयोग किया जा सकता है।

17. गुलाब जल
सामग्री :
  • आवश्यकतानुसार गुलाब जल
  • रूई
उपयोग करने का तरीका :
  • गुलाब जल को थोड़ी देर के लिए फ्रिज में रख दें।
  • फिर गुलाब जल में रूई भिगोकर चेहरा पोंछ लें।
कैसे फायदेमंद हो सकता है?
गुलाब जल त्वचा का पीएच बैलेंस करने के साथ-साथ अतिरिक्त तेल को भी संतुलित कर सकता है। यह कील-मुंहासों से बचा सकता है। इसके अलावा, त्वचा को हाइड्रेट व मॉइस्चराइज करने के साथ-साथ फाइन लाइन्स और रिंकल्स से बचाकर त्वचा को जवां और चमकदार बना सकता है । अब अगर मन में सवाल आए कि फेस पर ग्लो कैसे लाएं, तो गुलाब जल एक अच्छा और सस्ता विकल्प हो सकता है।

18. पपीते का छिलका
सामग्री :
  • एक पपीते का छिलका
  • एक चम्मच शहद
  • एक चम्मच दूध
उपयोग का तरीका :
  • पपीते के छिलके, दूध और शहद को एक साथ मिक्सी में पीसकर पेस्ट बना लें।
  • अब इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
  • थोड़ी देर सूखने दें और फिर पानी से धो लें।
कैसे फायदेमंद हो सकता है?
पपीते का छिलका त्वचा की देखभाल करने के साथ-साथ त्वचा के दाग-धब्बों को कम कर सकता है। साथ ही त्वचा को मॉइस्चराइज कर सकता है। इतना ही नहीं इसके उपयोग से त्वचा को आराम भी हो सकता है। पपीते के छिलके में विटामिन-ए होता है, जो क्षतिग्रस्त त्वचा को ठीक करने में मदद कर सकता है ।

19. बादाम तेल
सामग्री :
  • चेहरे और गर्दन पर लगाने के लिए आवश्यकतानुसार बादाम तेल
उपयोग का तरीका :
  • रात को सोने से पहले चेहरे व गर्दन पर बादाम तेल लगाकर सोएं।
कैसे फायदेमंद हो सकता है?
दमकती त्वचा के उपाय की इस लिस्ट में बादाम तेल का नाम भी आता है। बादाम तेल का उपयोग कई सालों से लोग करते आ रहे हैं। एनसीबीआई की वेबसाइट पर प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार, बादाम तेल त्वचा की रंगत को निखारने में सहायक हो सकता है। इसके अलावा, यह एंटी-एजिंग के प्रभाव पर भी असरदार हो सकता है । इतना ही नहीं इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण भी होते हैं, जो त्वचा पर किसी प्रकार के घाव को भरने में भी सहायक हो सकते है । इसलिए, चेहरे पर निखार कैसे लाएं का जवाब बादाम का तेल है।

20. ग्लिसरीन
सामग्री :
  • आधा से एक चम्मच ग्लिसरीन
  • एक से दो चम्मच गुलाब जल
  • एक छोटी कटोरी
उपयोग करने का तरीका :
  • गुलाब जल और ग्लिसरीन को मिला लें।
  • अब इस मिश्रण को चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
  • फिर थोड़ी देर बाद चेहरा धो लें।
कैसे फायदेमंद हो सकता है?
फेस पर ग्लो कैसे लाएं, इसके लिए ग्लिसरीन अच्छा विकल्प हो सकता है। ग्लिसरीन का उपयोग कई तरह के कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स में उपयोग किया जाता रहा है। ग्लिसरीन त्वचा की ऊपरी परत यानी स्ट्रेटम कोर्नियम में नमी बनाए रखने में सहायता करता है। यह त्वचा को मॉइस्चराइज करने और एजिंग के प्रभाव को कम करने में सहायक हो सकता है । चेहरे पर लालिमा के लिए घर उपचार का यह तरीका काफी आसान है।

चमकती त्‍वचा पाने के लिए विटामिन – 
चेहरे पर ग्लो लाने के उपाय के लिए आहार में शामिल करें नीचे बताए गए जरूरी विटामिन्स:
  • विटामिन-ए – त्वचा के लिए मुख्य विटामिन की बात की जाए, तो इसमें विटामिन-ए शामिल है । एनसीबीआई की वेबसाइट पर प्रकाशित शोध के अनुसार, विटामिन ए (रेटिनॉल) का त्वचा पर उपयोग फाइन लाइन्स और झुर्रियों को कम करने में सहायक हो सकता है ।
  • विटामिन-सी – विटामिन-सी को एस्कॉर्बिक एसिड भी कहा जाता है। कई स्किन लाइटनिंग कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स में इसका उपयोग किया जाता है। विटामिन-सी की कमी से त्वचा संबंधी समस्या स्कर्वी भी हो सकता है (56)। इसलिए, त्वचा के लिए विटामिन-सी महत्वपूर्ण होता है ।
  • विटामिन-ई – यह 8 यौगिकों का समूह होता है, जिसे टोकोफेरोल कहते हैं। यह एक प्रकार का एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो फ्री रेडिकल्स के प्रभाव को रोकने में सहायक हो सकता है। विटामिन-ई का उपयोग एरिथमा त्वचा पर एक प्रकार का रिएक्शन), कोशिकाओं पर सनबर्न का प्रभाव और सूरज की हानिकारक किरणों के कारण होने वाले स्किन डैमेज को कम कर सकता है। इसके अलावा, विटामिन-ई की कमी त्वचा के शुष्क होने का कारण भी बन सकती है ।
चेहरे पर चमक लाने के लिए क्या खाएं –
चेहरे की चमक बढ़ाने के उपाय में सिर्फ घरेलू फेस पैक ही नहीं, बल्कि अच्छा और स्वस्थ आहार भी जरूरी है। इसलिए, हम नीचे विटामिन, मिनरल व प्रोटीन जैसे पोषक तत्व युक्त खाद्य पदार्थों के बारे में जानकारी दे रहे हैं । जानिए चेहरे पर चमक लाने के लिए क्या खाएं:

क्या खाएं:
  • आम
  • पपीता
  • शकरकंद
  • कद्दू
  • मछली
  • अंडे की जर्दी
  • ग्रीन टी
  • साइट्रस फल
  • गाजर
  • तरबूज
  • चेरी
  • स्ट्रॉबेरी
  • चीज़
  • कीवी
  • टमाटर
  • हरी सब्जियां जैसे – ब्रोकली व पालक आदि
  • नारंगी या पीले रंग की सब्जियां
फेस पर ग्लो लाने के लिए क्या खाना चाहिए, यह जानने के बाद अब जानते हैं क्या नहीं खाना चाहिए।

क्या न खाएं
  • ज्यादा तेल मसाले वाले जंक फूड्स के सेवन से बचें।
  • चीनी का ज्यादा सेवन करने से बचें ।
  • शराब का सेवन न करें।
योग के उपयोग
जिस तरह फेस पैक और सही आहार जरूरी है, वैसे ही चेहरा ग्लो करने के उपाय के लिए योग भी जरूरी है।

चेहरे पर चमक लाने के लिए योग – 
योग के फायदे की बात करें तो योग व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक तौर पर स्वस्थ रखने में सहायक हो सकता है । अब जब व्यक्ति शारीरिक और मानसिक दोनों तौर पर स्वस्थ रहेगा, तो वो चमक चेहरे पर अपने आप ही नजर आ सकती है। ऐसे में कुछ आसान और प्राणायाम त्वचा पर बढ़ती उम्र के प्रभाव को कम करने और त्वचा को निखरा दिखाने में सहायक हो सकते हैं । ऐसे में नीचे हम टिप्स फॉर ग्लोइंग स्किन के लिए कुछ आसान योगासनों के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

1. प्राणायाम
Image SEO Friendly


फेस में निखार कैसे लाएं, तो प्राणायाम इसका जवाब हो सकता है। यहां हम बता रहे हैं प्राणायाम को कैसे किय जाता है :

करने का तरीका :
  • सबसे पहले जमीन पर योग मैट बिछा लें।
  • अब उस पर पद्मासन की मुद्रा में बैठ जाएं यानी दाएं पैर को बाईं जांघ पर और बाएं पैर को दाईं जांघ पर रख लें। अगर पद्मासन में बैठना संभव न हो, तो सुखासन में बैठें।
  • पीठ को सीधा रखें और आंखों को बंद करके ध्यान लगाने की कोशिश करें।
  • फिर लंबी गहरी सांस लें और धीरे-धीर सांस छोड़ें।
2. शीतली प्राणायाम-
Image SEO Friendly

करने का तरीका:
  • सबसे पहले जमीन पर योग मैट बिछा लें।
  • अब ध्यान मुद्रा में बैठ जाएं।
  • फिर अपनी जीभ को बाहर की ओर निकालें।
  • अब जीभ को दोनों किनारों से मोड़कर पाइप के आकार का बना लें।
  • अब इस मुद्रा में रहकर जीभ के जरिए सांस को अंदर लें।
  • फिर मुंह बंद करके सांस को नाक के माध्यम से छोड़ें।
  • ऐसा आप अपनी सुविधा के अनुसार दो से तीन बार दोहराएं।
3. उत्तानासन-
Image SEO Friendly

करने का तरीका :
  • सबसे पहले जमीन पर एक योग मैट बिछा लें।
  • अब उस पर सीधे खड़े हो जाएं।
  • फिर लंबी गहरी सांस लें और उसे छोड़ते हुए धीरे-धीरे कमर के बल आगे की ओर झुकें।
  • इसके बाद अपनी हथेलियों को जमीन से सटाने का प्रयास करें और सिर को घुटने से छूने का प्रयास करें। इस मुद्रा में घुटने मुड़ने नहीं चाहिए।
  • कुछ सेकंड इसी अवस्था में रहें और फिर धीरे-धीरे से अपनी सामान्य मुद्रा में आ जाएं।
  • ऐसा अपनी सुविधा के अनुसार जितनी बार हो सके दोहराएं।
4. पद्मासन-
Image SEO Friendly

करने का तरीका:
  • सबसे पहले जमीन पर योग मैट बिछा लें।
  • अब उस योग मैट पर आराम से बैठ जाएं और गर्दन व कमर को सीधा रखें।
  • इसके बाद अपने दाएं पैर को बाईं जांघ पर और बाएं पैर को दाईं जांघ पर रखें।
  • फिर दोनों हाथों को घुटनों पर रखें और आंखों को बंद कर लें।
  • अब इस मुद्रा में सामान्य तरीके से सांस लें और छोड़ें।
  • ध्यान रहे कि ऐसा करते वक्त अपनी आंखें बंद रखें और मन शांत रखें।
  • इस प्रक्रिया को अपनी सुविधा के अनुसार दोहराएं।
5. शवासन-
Image SEO Friendly

करने का तरीका:
  • सबसे पहले जमीन पर योग मैट या साफ चादर बिछा लें।
  • अब इस मैट या चादर पर पीठ के बल लेट जाएं।
  • दोनों पैरों के बीच कुछ दूरी रखें और हाथों को भी शरीर से थोड़ा दूर रखें।
  • हथेलियों की दिशा आसमान की ओर रहेगी।
  • इसके बाद आंखें बंद कर लें और सामान्य गति से सांस लेते हुए उस पर ध्यान केंद्रित करने की कोशिश करें।
  • जब तक हो सके इसी अवस्था में रहें।
  • फिर दाएं ओर करवट लेकर कुछ देर उसी मुद्रा में रहे।
  • जब पूरी प्रक्रिया हो जाए, तो उठकर बैठें और आंखें बंद ही रखें।
  • फिर अपनी दोनों हथेलियों को आपस में रगड़कर आंखाें पर रखें और हथेलियों की गर्माहट को आंखों पर महसूस करें। ऐसा तीन बार करना है।
  • फिर धीरे-धीरे अपनी आंखें खोलें।
6. फेस योग
चेहरे पर चमक लाने के लिए योग की लिस्ट में अगला नाम फेस योग है। यह त्वचा पर चमक लाने का अच्छा विकल्प हो सकता है। यह चेहरे को जवां और निखरा हुआ बनाने में सहायक हो सकता है। यह त्वचा के दाग-धब्बों को कम कर सकता है और त्वचा की बनावट में भी सहायक हो सकता है ।

चेहरे पर चमक लाने के लिए योग के बाद ग्लोइंग स्किन के लिए एक्सरसाइज पर चर्चा करते हैं।

ग्लोइंग स्किन के लिए एक्सरसाइज – 
अगर बात करें एक्सरसाइज की, तो योग की तरह ही एक्सरसाइज शरीर और मन दोनों के लिए लाभकारी हो सकता है। एक्सरसाइज करने से मूड ठीक हो सकता है, अच्छी नींद आ सकती है, शरीर को ऊर्जा मिल सकती है, ब्लड फ्लो में सुधार हो सकता है। इन सभी चीजों का असर कहीं न कहीं त्वचा पर दिखने लग सकता है । इसके अलावा, एक्सरसाइज के दौरान शरीर से पसीना निकलता है, जिससे त्वचा की गंदगी भी काफी हद तक साफ हो सकती है। ऐसे में त्वचा पर ग्लो लाने के लिए एक्सरसाइज एक अच्छा विकल्प हो सकता है। फेस पर ग्लो के लिए आप ये एक्सरसाइज कर सकते हैं।
  • साइकिल चलाना
  • जॉगिंग करना
  • सुबह या शाम को टहलना
  • डांस करना
  • स्किपिंग करना यानी रस्सी से कूदना
चमकती त्‍वचा (ग्लोइंग स्किन) के लिए कुछ और टिप्स – 
नीचे जानिए त्वचा की देखभाल के लिए कुछ अन्य ग्लोइंग स्किन टिप्स।

  • ध्यान लगाना : चेहरे पर ग्लो कैसे लाएं, तो इसके उपाय में ध्यान लगाना यानी मेडिटेशन करना भी शामिल है। मेडिटेशन करने से नींद से जुड़ी समस्या में काफी सुधार हो सकता है, जिसका सीधा असर त्वचा पर नजर आ सकता है । मेडिटेशन करने से तनाव भी कम होता है। ऐसे में अगर मन शांत रहेगा, तो चेहरे पर उसका असर जरूर दिख सकता है।
  • एक्सफोलिएट/टोनिंग/मॉइस्चराइजिंग : चमकदार त्वचा के उपाय में त्वचा की देखभाल और स्किन केयर रूटीन को मानना भी जरूरी है। इसके लिए एक्सफोलिएट, टोनिंग और मॉइस्चराइजिंग जरूरी है। चेहरे पर ग्लो कैसे लाएं, तो इस सवाल का जवाब एक्सफोलिएट है। ऐसा करने से त्वचा के डेड स्किन सेल्स, गंदगी, ब्लैकहेड्स व व्हाइटहेड्स निकल सकते हैं और त्वचा पर निखार आ सकता है।
वहीं, टोनर का उपयोग सुबह-शाम किया जा सकता है। इसके अलावा, अच्छे क्लींजिंग मिल्क, क्लींजर या सौम्य फेसवाश से चेहरे को कम से कम दो बार साफ जरूर करें, ताकि त्वचा में छिपी अशुद्धियां निकल सके। ये सब करने के बाद त्वचा को मॉइस्चराइज करना न भूलें, क्योंकि यह त्वचा के लिए टॉनिक का काम करता है (68)। अब अगर मन में सवाल आए कि चेहरे पर चमक कैसे लाएं, तो इन तीन तरीकों को आजमा कर देखें।

  • पानी : पानी सिर्फ शरीर ही नहीं, बल्कि त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए भी जरूरी है। त्वचा को हाइड्रेट और मॉइस्चराइज रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं। हर रोज कम से कम 2 लीटर या उससे ज्यादा पानी पीना आवश्यक है ।
  • अच्छी नींद : त्वचा को चमकदार बनाए रखने के लिए अच्छी नींद भी जरूरी है। एनसीबीआई की वेबसाइट पर प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार, सही नींद न लेने का बुरा असर त्वचा पर पाया गया है । इसलिए, चेहरे को खिला-खिला रखने के लिए सही नींद लेना जरूरी है। अब अगर कोई पूछे कि ग्लोइंग स्किन के लिए क्या करें, तो उन्हें कहें कम से कम 8 घंटे की नींद जरूर लें।
  • मालिश : फेस ग्लो टिप्स में मसाज भी शामिल है। मालिश से त्वचा में ब्लड सर्कुलेशन में सुधार हो सकता है और इससे त्वचा की रंगत में निखार आ सकता है। साथ ही त्वचा स्वस्थ और चमकदार लग सकती है । इससे त्वचा रिलैक्स भी हो सकती है । इसलिए, चेहरे पर चमक कैसे लाएं का जवाब मालिश है।
  • अधिक गर्म : अधिक गर्म पानी से त्वचा पर रैशेज या पिंपल्स हो सकते हैं। साथ ही त्वचा डिहाइड्रेट भी हो सकती है । ऐसे में नहाते वक्त ज्यादा गर्म पानी का उपयोग न करें।
  • धूम्रपान न करें : धूम्रपान से त्वचा पर झुर्रियों का जोखिम बढ़ सकता है और त्वचा की चमक खो सकती है । इसलिए, ग्लोइंग स्किन के लिए क्या करें का एक और जवाब धूम्रपान से दूर रहना है।
तो ये थे चेहरे पर निखार लाने के घरेलू उपाय, जो इस्तेमाल करने में आसान हैं। साथ ही लेख में ब्यूटी टिप्स फॉर ग्लोइंग स्किन और चेहरे पर चमक लाने के लिए योग की भी जानकारी दी गई है। आशा करते हैं, यह लेख पाठकों के काम आएगा और फेस में निखार कैसे लाएं इस सवाल का जवाब भी मिला होगा। सिर्फ चेहरे पर निखार लाने के घरेलू उपाय ही नहीं, बल्कि सही खान-पान भी जरूरी है। इस लेख में क्या खाने से चेहरे की चमक बढ़ती है, इस बारे में भी जानकारी दी गई है। इसलिए, बिना देर करते हुए आज से ही अपनाएं इनमें से अपना पसंदीदा चेहरे पर निखार लाने का घरेलू उपाय और त्वचा को प्राकृतिक रूप से खिला-खिला बनाएं।


[ Read More ]»
”go"