गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

टोमैटो सॉस की चटनी कैसे बनाये

 
sos

( वर्तिका श्रीवास्तव )
आज हम आपके लिए टोमैटो सॉस रेसिपी लेकर आए हैं। सिर्फ चाइनीज रेसिपीज  में ही नहीं ब्रेकफास्‍ट रेसिपीज और स्‍नैक्‍स रेसिपीज में भी टोमैटो सॉस  / टोमैटो केचअप का खूब उपयोग होता है। इसीलिए लोग हमसे अक्‍सर टोमेटो सॉस बनाने की विधि पूछते रहते हैं। तो लीजिए, टमाटर सॉस बनाने की विधि नोट करिए। हमें विश्वास है कि टोमेटो सॉस रेसिपी आपको अवश्य पसंद आएगी।

टोमैटो सॉस  बनाने के लिए आवश्यक सामग्री- 

क्रम संख्या नाम आवश्यक सामग्री सामग्री मात्रा
01 टमाटर 02 किग्रा. (पके हुए)
02 शक्कर 350 ग्राम
03 काली मिर्च 15 नग
04 लौंग 05 नग
05 काली इयायची 03 नग
06 सिरका 03 बड़े चम्मच
07 सोंठ पाउडर 02 छोटे चम्मच
08 गरम मसाला पाउडर 01 छोटा चम्मच
09 अदरक 02 इंच का टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
10 दालचीनी 01 टुकड़ा
11 काला नमक स्वादानुसार।

टमाटर सॉस बनाने की विधि -

  1. टोमैटो सॉस रेसिपी के लिये सबसे पहले टमाटरों को अच्छी तरह धो लें और उन्हें काट लें। कटे हुए टमाटर, अदरक, काली मिर्च, लौंग, इलाचयी, दालचीनी को एक बर्तन में लेकर मध्यम आंच पर उबालें। बीच-बीच में उन्हें चलाते रहें, जिससे वे तली में जलने न पाएं। 
  2. जब टमाटर नरम हो जाएं, तब आग बन्द कर दें। नरम होने के बाद टमाटरों को चम्मच की सहायता से अच्छी तरह मैश कर लें। उसके बाद इन्हें छलनी से छान लें, जिससे टमाटर का रस अलग हो जाए।
  3. बचे हुए हिस्से को मिक्सर में डाल कर पीस लें और उसे पुन: छान लें। अब छलनी में केवल बीज और टमाटर के छिलके ही बचेंगे। उन्हें आप अलग कर दें।
  4. टमाटर के रस को अब एक बर्तन में करके गैस पर चढ़ाएं और मध्यम आंच पर पकाएं। जब रस में उबाल आने लगे, उसमें शक्कर, सोंठ पाउडर, गरम मसाला और काला नमक डाल दें और थोड़ी-थोड़ी देर में चलाते रहें। जब टमाटर का रस इतना गाढ़ा हो जाए कि वह चम्मच से गिराने पर आसानी से न गिरे, गैस को बंद कर दें।
  5. लीजिए, अब आपकी टोमेटो सॉस बनाने की विधि कम्‍प्‍लीट हुई। अब आपका घर का बना टोमैटो केचअप  तैयार है। इसे आप ठंडा कर लें। ठंडा होने पर केचअप में सिरका मिला दें और किसी कांच के सूखे बर्तन में भर कर रख दें और जरूरत पड़ने पर उपयोग करें।

आवश्यक सुझाव-

यदि आप टमाटर सॉस बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें। 


”go"