गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-डीएम ने अनाथ बालक को प्रदान किया 10 लाख की सहायता

 


गोण्डा । जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने सोमवार को जनपद में कोविड के कारण अनाथ हुए एक बालक को रू. 10 लाख की सहायता चेक के माध्यम से प्रदान की है। जिलाधिकारी ने बताया कि मा० प्रधानमंत्री जी द्वारा घोषित तथा महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित पी.एम. केयर्स फॉर चिल्ड्रेन योजनान्तर्गत कोविड के कारण माता-पिता दोनों को खो चुके बच्चों के बैंक खाते में आर्थिक सहायता की धनराशि फिक्स डिपाजिट कराया गया है। इस वर्ष करनैलगंज विकास खण्ड क्षेत्र के एक बच्चे के 23 वर्ष पूर्ण होने उये धनराशि रू. 10.00 लाख का चेक प्रदान किया गया है। चेक पाकर बालक ने मा० प्रधानमंत्री व जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया और कहा कि इस योजना ने शिक्षा, स्वास्थ्य और वित्तीय सुरक्षा के रूप में जो सहयोग दिया है, यह भविष्य के लिए एक मजबूत नींव है। इस प्रयास ने आत्मनिर्भर बनने और समाज में एक सार्थक जीवन जीने का अवसर प्रदान किया है, आपको विश्वास दिलाना चाहता हूँ कि इस सहायता का सदुपयोग कर, एक सफल और जिम्मेदार नागरिक बनूँगा। 

      इसी तरह जिलाधिकारी ने उ.प्र. मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) के तहत 4 बच्चों को स्वीकृति पत्र का भी वितरण किया। 

        इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी गौरव मिश्रा, संरक्षण अधिकारी चन्द्रमोहन वर्मा, संरक्षण अधिकारी नेहा श्रीवास्तव, आंकड़ा विश्लेषक शिवगोविन्द वर्मा आदि मौजूद रहे।

”go"