गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।
Showing posts with label नेल-आर्ट्स. Show all posts
Showing posts with label नेल-आर्ट्स. Show all posts

नाखूनों को तेजी से बढ़ाने और मजबूत करने के टिप्स

Image SEO Friendly

हाथों के लंबे नाखूनों पर रंग-बिरंगी नेल पॉलिश की बात ही कुछ और होती है। हालांकि, कुछ महिलाओं के चाहते हुए भी नाखून लंबे नहीं होते और दूसरी महिलाओं के लंबे, मजबूत और खूबसूरत नाखूनों को देख उन्हें खुद पर गुस्सा आता है। ऐसे में उनके मन में हमेशा यह सवाल उठता होगा कि नाखून कैसे बढाएं? इसके लिए वो नए-नए उपाय भी आजमाती हैं। हालांकि, इन उपायों से नाखून कुछ हद तक लंबे होते हैं, लेकिन जल्द ही टूट जाते हैं। टूटने नाखूनों को देख आपका नाखून बढ़ाने का सपना भी टूट जाता है, लेकिन आपको बिल्कुल उदास होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज इस लेख में हम आपको नाखून बढ़ाने के तरीके बता रहे हैं।
विषय सूची

नाखून न बढ़ने के कारण – 
नाखून कैसे बढ़ाएं ये बताने से पहले हम नीचे नाखून न बढ़ने के कुछ सामान्य, लेकिन महत्वपूर्ण कारण आपको बता रहे हैं।

1. दांत से नाखून काटना
अगर आप नियमित रूप से अपने नाखूनों को दांत से काटने के आदी हैं, तो अब वक्त आ गया है इसे बंद करने का। आपकी इस आदत से आपकी त्वचा और नाखून में बैक्टीरियल संक्रमण हो सकते हैं, जिससे आपके नाखून और वहां की त्वचा का बढ़ना बंद हो सकता है। इसलिए, ऐसे में बेहतर होगा कि आप अपने नाखूनों में नेल पॉलिश लगाकर रखें, ताकि आप उन्हें काट न सकें।

2. नाखूनों में बेस कोट न लगाना
जब भी आप ने पॉलिश लगाएं ध्यान रखें कि आप बेस कोट लगाना न भूलें। यह आपके नाखूनों और नेल पॉलिश के बीच एक सुरक्षात्मक परत की तरह काम करता है।

3. नेल पॉलिश को खुरचना
कई महिलाओं की आदत होती है कि वो नेल पॉलिश को नेल रिमूवर से हटाने के बजाय उंगलियों से खुरचने लगती हैं, जो कि गलत है। ऐसा करने से आपके नाखून न सिर्फ बार-बार टूटेंगे, बल्कि कमजोर और नाजुक होने लगेंगे और चमक भी खोने लगेंगे।

4. अत्यधिक जेल और एक्रेलिक (Gel And Acrylics) का उपयोग
अगर आप अक्सर ब्यूटी पार्लर जाकर अपने नाखूनों पर जेल या एक्रेलिक का उपयोग करती हैं, तो आप अपने नाखूनों को मजबूत बनने और बढ़ने का मौका नहीं दे रही हैं। जेल और एक्रेलिक कभी-कभी ठीक है, लेकिन इसे आदत न बनाएं। अगर आप इसको नियमित रूप से इस्तेमाल करेंगे, तो यह आपके नाखूनों के प्राकृतिक विकास को प्रभावित कर सकता है।

नाखून बढ़ाने के विटामिन – 
नाखून बढ़ाने के लिए पोषक तत्व भी बहुत जरूरी हैं और विटामिन उन्हीं में से एक है। इसलिए, हम नीचे आपको कुछ जरूरी विटामिन्स बता रहे हैं, जिनका सेवन नाखून के लिए आवश्यक है।

1. विटामिन-एच (बायोटिन)
नाखून, बाल और त्वचा के विकास में बायोटिन मदद करता है। आप बायोटिन खाने के रूप में या फिर सप्लीमेंट्स के रूप में ले सकते हैं। अगर आपको अपने नाखून बढ़ाने हैं या उन्हें स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो आपको प्रतिदिन लगभग 30-40 माइक्रोग्राम बायोटिन लेना जरूरी है। केले, एवोकाडो और साल्मन (salmon) जैसे खाद्य पदार्थों में बायोटिन पाया जा सकता है।

2. फोलिक एसिड (विटामिन-बी9)
विटामिन-बी9 या फोलिक एसिड कोशिका वृद्धि के लिए आवश्यक है। यह नाखूनों के विकास में मदद कर सकता है। पत्तेदार साग, अंडे, बीट्स और खट्टे फलों जैसे खाद्य पदार्थों से फोलिक एसिड प्राप्त किया जा सकता है। अगर आप अपने नाखून स्वस्थ और मजबूत बनाना चाहते हैं, तो आपको 400-500 मिलीग्राम फोलिक एसिड का सेवन करना चाहिए।

3. विटामिन-ए
विटामिन-ए टिशू, हड्डियों, दांतों और नाखूनों को मजबूत बनाने के लिए जरूरी है। इतना ही नहीं यह एक एंटीऑक्सीडेंट भी है। यह विषाक्त पदार्थों के कारण होने वाले नुकसान को शरीर के अंदर से निकालता है। अगर आप शाकाहारी हैं, तो विटामिन-ए अंगूर, पालक और सेब जैसे खाद्य पदार्थों के सेवन से आपको मिल सकता है। अगर आप मांसाहारी हैं, तो आप अंडे जैसे खाद्य पदार्थों का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा, दूध का भी सेवन कर सकते हैं।

4. विटामिन-सी
संतरे जैसे खट्टे फलों में प्रचुर मात्रा में विटामिन-सी पाया जाता है, जो बैक्टीरिया से मुकाबला करने के लिए बहुत अच्छा है। यह एक अच्छा एंटीऑक्सीडेंट भी है। विटामिन-सी युक्त खाद्य पदार्थ या उनके सप्लीमेंट लेना जरूरी है, क्योंकि शरीर इस विटामिन का उत्पादन नहीं करता है। विटामिन-सी ब्लूबेरी, खट्टे फल (संतरे, नीबू आदि), टमाटर, पत्तेदार सब्जियों और स्ट्रॉबेरी में पाया जा सकता है।

जल्दी नाखून बढ़ाने के तरीके –
अब वक्त है नाखून लंबे करने के उपाय जानने का। नीचे हम आसान और असरदार नाखून बढ़ाने के तरीके आपको बता रहे हैं।

1. नींबू का रस
नाखून बड़े करने के उपाय में सबसे पहले हम नींबू के रस की बात कर रहे हैं। नींबू में मौजूद विटामिन-सी नाखून को बढ़ने में मदद करता है। साथ ही अगर नाखून पीले हैं, तो यह नाखून के पीलेपन और दाग को हटा सकता है, क्योंकि यह प्राकृतिक ब्लीच की तरह काम करता है।

प्रक्रिया नंबर-1
बनाने और उपयोग करने की विधि
नाखून बड़े करने के उपाय में सबसे पहले हम नींबू के रस की बात कर रहे हैं। नींबू में मौजूद विटामिन-सी नाखून को बढ़ने में मदद करता है। साथ ही अगर नाखून पीले हैं, तो यह नाखून के पीलेपन और दाग को हटा सकता है, क्योंकि यह प्राकृतिक ब्लीच की तरह काम करता है।

प्रक्रिया नंबर-1
बनाने और उपयोग करने की विधि
  • एक कटोरी में एक चम्मच नींबू का रस और तीन चम्मच ऑलिव ऑयल मिला लें।
  • अब इस मिश्रण को माइक्रोवेव में 20 सेकंड के लिए गर्म करें।
  • फिर इसमें अपनी उंगलियां 10 मिनट तक डुबोकर रखें।

कब और कितनी बार उपयोग करें?
  • आप हर रोज यह विधि आजमा सकते हैं।
प्रक्रिया नंबर-2
बनाने और उपयोग करने की विधि
  • नाखून बढ़ाने के उपाय का दूसरा तरीका यह है कि आप एक नींबू को काटकर उसके टुकड़े को अपने नाखून पर पांच मिनट तक रगड़ें और फिर नाखून को गुनगुने पानी से धो लें।
कब और कितनी बार उपयोग करें?
  • आप हर रोज यह विधि आजमा सकते हैं।
सावधानी – अगर आपके नाखून में चोट लगी है या आपका नाखून आधा टूटा है, तो नींबू न लगाएं, नहीं तो आपको दर्द, चुभन या जलन महसूस हो सकती है।

2. नारियल तेल
नारियल तेल में ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जो नाखून और उसकी आसपास की त्वचा को मॉइस्चर और पोषण देते हैं। इससे आपके नाखून स्वस्थ व मजबूत होते हैं और जल्दी बढ़ते हैं। इतना ही नहीं नारियल तेल नाखूनों में होने वाले फंगल इंफेक्शन से भी बचाता है।

बनाने और उपयोग करने का तरीका
  • एक कटोरी में एक्स्ट्रा वर्जिन नारियल तेल या सामान्य नारियल तेल को गर्म करें।
  • अब इससे अपनी उंगलियों और नाखूनों पर सर्कुलर मोशन में मालिश करें।
  • ऐसा करने से ब्लड सर्कुलेशन में सुधार आएगा, जो नाखूनों को बढ़ने में मदद करेगा।

कब और कितनी बार उपयोग करें?
  • हर रोज रात को सोने से पहले इसे लगाएं।
3. संतरे का रस
  • तरे के रस में मौजूद विटामिन-सी कोलेजन के उत्पादन में मदद कर सकता है, जो आपके नाखूनों को मजबूत और स्वस्थ रखते हैं।
बनाने और उपयोग करने का तरीका
  • एक कटोरी में संतरे का रस निकाल लें।
  • फिर इसमें अपनी उंगलियों और नाखून को 10 मिनट के लिए भिगोएं और साफ करें।
  • नाखूनों को मॉइस्चराइज करना न भूलें।

कब और कितनी बार उपयोग करें?
  • दिनभर में एक बार
4. जैतून तेल
अगर आप चाहते हैं कि आपके नाखून स्वस्थ व मजबूत बनने के साथ-साथ जल्दी बढ़ें, तो आपको यह ध्यान रखना होगा कि आपके नाखूनों को पर्याप्त मात्रा में मॉइस्चर और पोषण मिले। जैतून तेल में विटामिन-ई होता है, जो ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करता है और नाखूनों को बढ़ने में मदद करता है।
बनाने और उपयोग करने का तरीका
  • थोड़ा-सा ऑलिव ऑयल लेकर गर्म करें।
  • रात को सोने से पहले इससे पांच मिनट तक अपने नाखून और क्यूटिकल पर मालिश करें।
  • फिर दस्ताने पहन लें और रातभर के लिए इसे लगा रहने दें।
  • इसके अलावा, आप गर्म जैतून के तेल में 15 से 20 मिनट तक अपनी उंगलियों को डुबोकर रख सकते हैं।
कब और कितनी बार उपयोग करें?
  • पूरे दिन में एक बार
खाद्य पदार्थ जो आपके नाखून मजबूत बनाते हैं
नाखून बढ़ाने के तरीके में घरेलू उपाय ही नहीं, बल्कि सही खान-पान भी जरूरी है, ताकि आपको सही पोषण मिले और आपके नाखून खूबसूरत, स्वस्थ व मजबूत बने। इसलिए, नीचे हम कुछ खाद्य पदार्थों के बारे में बता रहे हैं, जो आपके नाखूनों के बढ़ने के लिए जरूरी हैं।

1. अंडे
अंडे में पाया जाने वाला प्रोटीन सही विकास के लिए जरूरी है। इससे हमारे शरीर की हड्डियां, नाखून और बाल अधिक मजबूत होते हैं। अंडे में प्रचुर मात्रा में विटामिन-डी, बी12 और बायोटिन होता है। बायोटिन नाखूनों को मजबूत करने में मदद करता है और उन्हें टूटने से बचाता है।

2. बीन्स
बीन्स भी बायोटिन से भरपूर होते हैं, जो नाखूनों को बढ़ने में मदद करते हैं। एक अध्ययन के दौरान, यह पाया गया है कि अगर बायोटिन युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन किया जाता है, तो नाखूनों की मोटाई लगभग 25% बढ़ जाती है। इसलिए, अगर आपको स्वस्थ नाखून की चाह है, तो बीन्स को अपने दैनिक आहार में शामिल करें।

3. ओट्स या दलिया
हड्डियों व नाखूनों के लिए कॉपर और जिंक जैसे मिनरल्स बेहद जरूरी हैं। ये आपको ओट्स में आसानी से मिल जाएंगे। आप ओट्स या दलिया को अपने रोज के आहार में आसानी से शामिल कर सकते हैं।

4. सूरजमुखी के बीज
सूरजमुखी के बीज पोषक तत्वों का खजाना है। कॉपर और मैंगनीज जैसे खनिजों से युक्त ये बीज हड्डियों और कार्टिलेज में कनेक्टिव टिश्यू (connective tissues) के उत्पादन को बढ़ाते हैं। इसे आप ब्रेड, सलाद और अन्य खाद्य पदार्थ पर छिड़ककर खा सकते हैं।

5. साल्मन
यह उन लोगों के लिए है, जिन्हें सी फूड पसंद होता है। साल्मन में पोषक तत्व होते हैं, जो हड्डियों और नाखूनों को मजबूत बनाते हैं। साल्मन में विटामिन-डी भी होता है, जो हड्डियों के विकास के लिए जरूरी है।

नाखून बढ़ाने के तरीके जानने के बाद अब आपको नाखून कैसे बढ़ाएं इस बारे में ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है। अगर यहां बताए गए नाखून लंबे करने के उपाय का सही से इस्तेमाल किया जाए, तो जल्द ही इसका असर आपको नजर आने लगेगा। साथ ही अगर आप सही आहार लेंगे, तो इन उपायों का और जल्दी असर होगा, क्योंकि स्वस्थ नाखूनों के लिए सही डाइट भी मायने रखती है। ऊपर दिए नाखून बड़े करने के उपाय बेहद आसान हैं। इन्हें आजमाने के बाद कमेंट बॉक्स में अपने अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर करें। अगर आपके पास भी नाखून बढ़ाने के टिप्स हैं, तो हमारे साथ शेयर करें। आप अपने लंबे नाखूनों को नेल पॉलिश से सजाकर उनकी तस्वीर भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं।

[ Read More ]»

नेल फंगस (नाखून की बीमारी) के कारण, लक्षण और घरेलू उपचार

Image SEO Friendly

नाखून सिर्फ हमारे हाथ-पैरों की सुंदरता के ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य का भी दर्पण होते हैं। हमारे हाथ-पैरों की खूबसूरती पर चार चांद लगाने वाले ये नाखून कई बार फंगस का शिकार हो जाते हैं। नेल फंगस सिर्फ नाखूनों की खराबी और नाखून रोग का ही नहीं, बल्कि कई गंभीर बीमारियों का संकेत भी देते हैं। ऐसे में हमें नेल फंगस के बारे में पूरी जानकारी होनी जरूरी है।  इस लेख में हम नाखून रोग के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे। यहां हम आपको नेल फंगस क्या है, यह बताने के साथ ही इसके प्रकार, इससे बचने के टिप्स और फंगस दूर करने के घरेलू उपाय के बारे में भी बताएंगे।

नेल फंगस क्या है? –
नेल फंगल नाखुनों का इन्फेक्शन या फिर नाखून रोग एक सामान्य संक्रमण है, जो हाथों की उंगलियों में और अंगूठोंं में होता है। इस संक्रमण के कारण आपके नाखून रंगहीन व मोटे हो जाते हैं और उनमें दरार भी पड़ जाती हैं। यह फंगल उंगलियों के नाखून से ज्यादा अंगूठे के नाखून में देखा जाता है। तकनीकी भाषा में इस संक्रमण को ऑनिओमाइकोसिस के नाम से जाना जाता है ।

नेल फंगस के प्रकार –
नेल फंगस सामान्यत: चार प्रकार के होते हैं। आइए, इन चारों पर एक नजर डाल लेते हैं ।

1. डिस्टल सबंगुअल ऑनिओमाइकोसिस 
सभी नेल फंगस में यह सबसे आम प्रकार का फंगल संक्रमण है, जो आपके नाखून के नोक को प्रभावित करता है। इस दौरान आपके नाखून का आगे का हिस्सा टूट जाता है, सूजन आ जाती है और सबंगुअल क्षेत्र यानी नाखून के नीचे का हिस्सा मोटा होने लगता है।

2. व्हाइट सुपरफिशियल ऑनिओमाइकोसिस
यह संक्रमण नाखूनों की ऊपरी परत को प्रभावित करता है। हालांकि, कुछ समय बाद यह इंफेक्शन आपके नाखून के कॉर्निफाइड लेयर यानी भीतरी परत को प्रभावित करने लगता है। यह संक्रमण फैलता ही जाता है, जिससे आपके नाखून खुरदुरे, नाजुक और टेढ़े हो सकते हैं।

3. नाखून का कैंडिडा (Candida) संक्रमण
नाखून का यह फंगस काफी असामान्य होता है, जो नाखून को प्रभावित करने के साथ-साथ नाखून से चिपकी त्वचा को भी प्रभावित कर सकता है। यह अंगूठे के नाखून के साथ ही अन्य नाखूनों में भी होता है। इस दौरान कई बार आपके नाखून अंगूठे से अलग हो जाते हैं। यह संक्रमण पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को अधिक होता है। कैंडिडा नेल फंगस के मध्य उंगली यानी मिडिल फिंगर में होने की आशंका ज्यादा होती है।

4. प्रॉक्सिमल सबंगुअल ऑनिओमाइकोसिस 
यह नेल फंगस उन लोगों में आम है, जो पहले से ही एचआईवी से संक्रमित हैं। यह नाखून के आधार को प्रभावित करता है। साथ ही यह आपके पैर की त्वचा को भी प्रभावित कर सकता है। नाखून की बीमारी यानी नेल फंगस के प्रकार के बाद नाखून के रोग के कारण पर एक नजर डाल लेते हैं।

नेल फंगस के कारण –
नाखून में होने वाला फंगल इंफेक्शन अलग-अलग तरह के कवक यानी फंगस की वजह से होता है। इसका कारण इस्ट और मोल्ड्स फंगस भी हो सकते हैं, जो पर्यावरण में ही रहते हैं। ये आपके नाखून या आसपास की त्वचा में मौजूद छोटी-छोटी दरारों से नाखून में प्रवेश करके संक्रमण का कारण बनते हैं।

वैसे तो किसी को भी नेल फंगस हो सकता है, लेकिन कुछ लोगों में यह फंगल इंफेक्शन होने की आशंका दूसरों के मुकाबले ज्यादा होती है। इसमें वृद्ध, वयस्क, नाखून की चोट वाले, नाखून की सर्जरी वाले, मधुमेह का शिकार, कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वाले, रक्त संचार और पैर में दाद की समस्या वाले लोग शामिल हैं ।

नेल फंगस के लक्षण –
नेल फंगस के कारण और प्रकार के बाद यह जानना भी जरूरी है कि फंगल संक्रमण वाले नाखून कैसे होते हैं, यानी फंगल के लक्षण क्या हो सकते हैं । वैसे आपको बता दें कि नाखून का फंगल संक्रमण गंभीर होने पर ही इसमें दर्द होता है। नीचे जानिए नेल फंगस के लक्षण –
  • नाखून के रंग में बदलाव होना (पीला, भूरा या सफेद)
  • नाखून का मोटा होना
  • नाखून का टूटना या उसमें दरार पड़ना
  • नाखून का कड़क होना
  • नाखून के आकार में बदलाव
  • नाखून के किनारों का टूटना
  • नाखून के अंदर किसी पदार्थ का फंसना
  • नाखून का ढीला होना या ऊपर उठना
  • नाखून की प्राकृतिक चमक का खोना
  • नाखून के किनारे सफेद या पीले रंग की धारियों का बनना
नाखून की बीमारी के लिए घरेलू उपाय – 
1. टी-ट्री ऑयल
सामग्री :
  • टी-ट्री ऑयल की 3 बूंदें
  • 1 चम्मच नारियल तेल
  • रूई
उपयोग का तरीका :
  • एक चम्मच नारियल तेल में तीन बूंदें टी ट्री ऑयल की डालें।
  • इस मिश्रण को अच्छे से मिलाएं और रूई को इसमें डुबोएं।
  • अब इसे प्रभावित नाखून पर लगाकर सूखने दें।
  • नाखून का फंगस ठीक न होने तक इस प्रक्रिया को दिन में दो बार करें।
कैसे लाभदायक है :
टी-ट्री ऑयल में एंटी-फंगल गुण मौजूद होते हैं, जो नाखून में होने वाले फंगस से बचाने में मदद करते हैं । एक शोध में टी-ट्री ऑयल को नेल फंगल के लक्षणों से प्रभावित नाखूनों के इलाज के लिए इस्तेमाल किया गया, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए। इसलिए, आप टी-ट्री ऑयल को इस नाखून रोग से लड़ने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

2. विक्स वेपोरब
सामग्री :
  • आवश्यकतानुसार विक्स वेपोरब
  • रूई या कोई मुलायम कपड़ा
उपयोग का तरीका :
  • अपने नाखूनों को ट्रिम करके धो लें।
  • अब नाखूनों के पूरी तरह से सूखने के बाद विक्स वेपोरब को प्रभावित नाखून के चारों ओर लगाएं।
  • अगर नाखून में या उसके बगल में दरारें हों, तो गहराई तक इसे लगाएं।
  • विक्स वेपोरब लगाने के बाद प्रभावित नाखून को रूई से लपेट लें।
  • अब इसे रात भर या कुछ घंटों के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
  • जब तक आराम न मिले तब तक आप हफ्ते में एक बार इस प्रक्रिया को दोहरा सकते हैं।
कैसे लाभदायक है :
नेल फंगस के इलाज के लिए विक्स वेपोरब का इस्तेमाल भी काफी लोकप्रिय है। इसमें मौजूद मेन्थॉल कंपाउंड ऑनिओमाइकोसिस के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकते हैं ।

3. स्नेक रूट का अर्क
सामग्री :
  • आवश्यकतानुसार स्नेक रूट का अर्क
  • आवश्यकतानुसार पानी
उपयोग का तरीका :
  • पानी की कुछ बूंदों में थोड़ा सा स्नेक रूट अर्क (चूर्ण या तेल) डालें।
  • अब इन्हें अच्छे से मिलाने के बाद तैयार मिश्रण को संक्रमित नाखून पर लगाएं।
  • 30 से 60 मिनट के बाद इसे धो दें।
  • इसे आप रोजाना दो बार कर सकते हैं।
कैसे लाभदायक है :
स्नेक रूट का अर्क नाखून के फंगस को बिना किसी साइड इफेक्ट के ठीक करने में मदद करता है। इसमें मौजूद एंटी-फंगल गुण कैंडिड और अन्य फंगस को दूर करने में सहायक होता है ।

4. अजवायन का तेल
सामग्री :
  • अजवायन के तेल की 3-4 बूंदें
  • 1 चम्मच नारियल तेल
उपयोग का तरीका :
  • एक चम्मच नारियल तेल में तीन से चार बूंदें अजवायन का तेल डालें।
  • अब इसे अच्छी तरह से मिलाकर प्रभावित नाखून पर लगाएं।
  • इसे लगाने के बाद सूखने के लिए छोड़ दें।
  • आप इस उपाय को रोजाना दो बार कर सकते हैं।
कैसे लाभदायक है :
अजवायन के तेल में भी टी-ट्री ऑयल की तरह ही शक्तिशाली एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं, जो नेल फंगस को खत्म करने में मदद कर सकते हैं ।

5. जैतून की पत्तियों का अर्क
सामग्री :
  • जैतून की पत्तियों का अर्क

उपयोग का तरीका :
  • जैतून के  पत्तियों के अर्क को प्रभावित नाखून पर लगाएं।
  • अब इसे सूखने के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
  • इसे आप रोजाना दो बार कर सकते हैं।
कैसे लाभदायक है :
ऑलिव लीफ एक्सट्रैक्ट में ओलेरोपीन जैसे यौगिक होते हैं, जो एंटीफंगल गुणों के लिए जाने जाते हैं। इसलिए, माना जाता है कि यह नाखून के फंगल इंफेक्शन को ठीक करने में भी मदद कर सकता है।

6. ओजोनाइज्ड सूरजमुखी का तेल
सामग्री :
  • ओजोनाइज्ड सूरजमुखी तेल की कुछ बूंदें
उपयोग का तरीका :
  • ओजोनाइज्ड सूरजमुखी तेल की कुछ बूंदें प्रभावित नाखून पर लगाएं।
  • अब प्रभावित जगह को पट्टी या रूई से लपेट लें।
  • इस प्रक्रिया को आप रोजाना एक बार करें।
कैसे लाभदायक है :
ओजोनाइज्ड सूरजमुखी तेल में मौजूद रोगाणुरोधी गुण बैक्टीरिया, वायरस व फंगस से लड़ने में मदद करते हैं। इसलिए, इसका इस्तेमाल नाखून के फंगस को दूर करने के लिए भी किया जा सकता है ।

7. सिरका
सामग्री :
  • आधा कप सिरका
  • 3 कप पानी
उपयोग का तरीका :
  • एक छोटे टब में आधा कप सिरका और तीन कप पानी डालें।
  • अब अपने पैरों को कम से कम 20 मिनट के लिए सिरके के पानी में भिगोकर रखें।
  • रोजाना एक बार इस प्रक्रिया को दोहरा सकते हैं।
कैसे लाभदायक है :
सिरके को पैर साफ करने और नाखून के फंगस को दूर करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लाभकारी होने की वजह इसमें मौजूद एंटीमाइक्रोबियल गुण को माना जाता है।

8. लहसुन
सामग्री :
  • 1 या 2 लहसुन की छिली हुई कलियां
उपयोग का तरीका :

  • एक से दो लहसुन को हाथों से कुचलकर प्रभावित नाखून पर लगा लें।
  • लगभग 30 मिनट बाद इसे धो लें।
  • आप रोजाना इस प्रक्रिया को 1 से 2 बार कर सकते हैं।
कैसे सहायक है :
लहसुन में एक यौगिक होता है, जिसे ऐजीन कहा जाता है। इस यौगिक में एंटीमाइकोटिक ड्रग के गुण होते हैं, जो एंटीफंगल की तरह काम करते हैं। ऐसे में कहा जा सकता है कि यह नाखून के फंगल को ठीक करने में मदद कर सकता है ।

9. बेकिंग सोडा
सामग्री :
  • बेकिंग सोडा का 1 चम्मच
  • पानी
उपयोग का तरीका :
  • बेकिंग सोडा में पानी मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें।
  • अब पेस्ट को प्रभावित नाखून पर लगाएं।
  • 20-30 मिनट के बाद इसे धो लें।
  • ऐसा रोजाना 1 से 2 बार करें।
कैसे लाभदायक है :
बेकिंग सोडा (सोडियम बाइकार्बोनेट) एंटीफंगल गुणों को प्रदर्शित करता है, जो फंगल से लड़ने में मदद कर सकता है। इसमें ऑनिओमाइकोसिस जैसे फंगल संक्रमण से नाखूनों को बचाने की क्षमता होती है ।

10. हाइड्रोजन पेरोक्साइड
सामग्री :
  • 3% हाइड्रोजन पेरोक्साइड का आधा कप
  • 3 कप पानी
उपयोग का तरीका :
  • तीन कप पानी में आधा कप 3% हाइड्रोजन पेरोक्साइड डालें।
  • अब इसे अच्छी तरह से मिलाएं और इस घोल को एक छोटे टब में डाल लें।
  • 20 मिनट तक इसमें अपना पैर भिगोकर रखें।
  • इसके बाद कपड़े से अपने पैर को पोंछ लें।
  • इसे आप रोजाना एक बार कर सकते हैं।
कैसे लाभदायक है :
हाइड्रोजन पेरोक्साइड को भी आप घर में नेल फंगस का इलाज करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें मौजूद एंटीफंगल गुण नाखून के फंगस को दूर करने में मदद कर सकता है ।

11. एलोवेरा जेल
सामग्री :
  • आवश्यकतानुसार एलोवेरा जेल
उपयोग का तरीका :
  • ताजा एलोवेरा जेल लें और प्रभावित नाखूनों पर लगाएं।
  • इसे लगभग 20 मिनट बाद धो लें।
  • आप रोजाना इस प्रक्रिया को 1 से 2 बार दोहरा सकते हैं।
कैसे लाभदायक है :
एलोवेरा जेल फंगस से प्रभावित नाखून को ठीक करने में मदद कर सकता है। दरअसल, इसमें मौजूद एंटीफंगल और एंटीमाइक्रोबियल गुण नाखूनों में कवक को फैलने और संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं ।

12. नारियल का तेल
सामग्री :
  • आवश्यकतानुसार नारियल का तेल
उपयोग का तरीका :
  • नारियल के तेल की कुछ बूंदें सीधे प्रभावित नाखून पर लगाएं।
  • अब इसे ऐसे ही छोड़ दें।
  • इस प्रक्रिया को रोजाना 2 से 3 बार दोहराएं।
कैसे लाभदायक है :
नारियल के तेल में एक मोनोलॉरिन नामक यौगिक होता है, जो एंटीफंगल गुणों को प्रदर्शित करता है। इसलिए, नारियल के तेल का इस्तेमाल आप नाखून को फंगस से बचाने और नेल फंगल होने पर इसे घरेलू उपचार के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं ।

नेल फंगस से बचने के उपाय – 
नाखून का ख्याल न रखने से भी नेल फंगस और नाखून रोग होते हैं। इसलिए, आपको रोजाना अपनी त्वचा की तरह ही नाखूनों की भी देखभाल करनी चाहिए, ताकि नेल फंगस से आप बच सकें। नीचे हम आपको सूचिबद्ध तरीके से नेल फंगस से बचने के उपाय के बारे में बताएंगे ।
  • नाखूनों को छोटा रखें और उन्हें समय-समय पर ट्रिम करें।
  • जब भी आप अपने हाथ धोते हैं, तो साबुन और पानी (या एक नेल ब्रश) से नाखूनों को स्क्रब करें।
  • उपयोग से पहले किसी नेल टूल को साफ करें।
  • सैलून में नाखून की ग्रूमिंग करवाते वक्त टूल्स को स्टरलाइज जरूर करवाएं। स्टरलाइज एक प्रक्रिया होती है, जिससे वस्तुओं को कीटाणु मुक्त किया जाता है। इसके लिए टूल्स को उबलते पानी में डालकर कुछ देर के लिए रखा जाता है।
  • नाखून को मुंह से काटने और चबाने से बचें।
  • नाखून के क्यूटिकल (छल्ली) को काटने से बचें, क्योंकि वो संक्रमण को रोकने में मदद करते हैं।
  • अपने हाथों और पैरों को हमेशा साफ और सूखा रखें।
  • सार्वजनिक क्षेत्रों में नंगे पैर न चलें।
  • नाखून काटने वाले कटर को साझा न करें।
  • कॉस्मेटोलॉजी बोर्ड द्वारा लाइसेंस प्राप्त और साफ सैलून चुनें।
  • दूसरों द्वारा इस्तेमाल किए गए तौलिये का प्रयोग न करें।
  • ऐसे जूते न पहने जो बहुत टाइट हों, अपने पैरों को सांस लेने दें।
  • लगातार दो दिन तक एक ही जोड़ी जूते न पहने।
  • जब भी संभव हो अपने जूते उतार लें।
  • दूसरों के जूते और मोजे न पहनें।
लेख में दिए गए नेल फंगस के घरेलू उपचार और टिप्स आपकी इस समस्या के दौरान मदद कर सकते हैं। आप अपने चिकित्सक द्वारा बताई गई दवाओं के साथ भी इन घरेलू उपचार और टिप्स को अपना सकते हैं। आपको यह लेख कैसा लगा, हमें जरूर बताएं।

[ Read More ]»

इन तरीकों से नाखून चबाने की बुरी आदत को करें दूर

Image SEO Friendly

बुरी आदत की लत हमेशा हम सभी को जल्दी लग जाती है। इसलिए आपके लिए बेहतर होगा कि आप जल्द से जल्द नाखून चबाने की इस बुरी आदत को भूल जाएं। नाखून चबाना हमें शर्मिंदा कर सकता हैं। हम में से कई लोग अपने नाखूनों को जड़ों तक मुंह से काटकर खा जाते हैं। यह आदत ऐसे तो काफी आम है। कई लोगों को सोचते समय नाखूनों को चबाने की आदत होती है। नाखून काटना चिंता की ओर इशारा करता है। यह बुरी आदत जितनी जल्दी दूर हो जाएं यह आपके लिए उतना ही अच्छा होता है। इसके अलावा इसका कारण उदासी, चिंता, तनाव और क्रोध भी हो सकता है। आइए आपको आज हम ऐसे कुछ तरीके बताते हैं, जिनकी मदद से आप आसानी से नाखून काटने की आदत को दूर कर सकती हैं।

1 नेल बिटिंग पॉलिश का इस्तेमाल करें 
Image SEO Friendly
अगर आप नेल बिटिंग पॉलिश का इस्तेमाल करती हैं, तो इससे भी आपकी नाखून चबाने की आदत दूर हो सकती है। यह आपके नाखून चबाने की आदत को दूर कर सकती हैं। इस नेल बिटिंग पॉलिश को ऑनलाइन या मेडिकल स्टोर से खरीद सकती हैं।

2 अपनी उंगलियों को करेले के जूस में डिप कर लें
Image SEO Friendly
हम जानते हैं कि आपको करेले का जूस पसंद नहीं होगा। अगर आप नाखून चबाने की आदत को छोड़ना चाहती हैं तो ऐसे में आप अपनी उंगलियों को इसमें करेले के जूस में डुबा सकती हैं। इससे आपकी नाखून चबाने की आदत दूर हो जाएगी।

3 अपना ध्यान किसी अन्य बात पर लगाएं 
Image SEO Friendly
जब आप अपने नाखून को काटती हैं, तो ऐसे में आप अपने ध्यान को बांट सकती हैं। आप चाहें तो रूबिक या क्रॉसवर्ड गेम खेल सकती हैं। इससे आपके हाथ व्यस्त रहेंगे और आप अपने नाखूनों को मुंह से नहीं काट पाएंगी।

4 च्युइंगम चबाएं 
Image SEO Friendly
च्युइगंम चबाने से आपका मुंह पहले से ही व्यस्त रहेगा, जिससे आप अपने नाखूनों को काटने से बच जाएंगी। आप चाहें तो मिंट चबा सकती हैं। इससे आपका मुंह व्यस्त रहेगा और आपकी नाखून चबाने की आदत दूर हो जाएगी। यह बुरी आदत जितनी जल्दी दूर हो जाएं यह आपके लिए उतना ही अच्छा होता है।

5 खुद को रिवॉर्ड दें 
Image SEO Friendly
आप अगर दो सप्ताह तक नाखून नहीं चबा रहीं हैं तो इसके लिए आप खुद को रिवॉर्ड दें। आप खुद से यह वादा करें कि अगर आप नाखून चबाने की आदत को पूरी तरह से छोड़ देंगी, तो आप अपने लिए ब्रांड न्यू वॉच लेंगी।

6 मैनिक्योर करवाएं -
Image SEO Friendly
आप मैनिक्योर करवाकर अपने हाथों को बेहतरीन लुक दे सकती हैं। ऐसा करने से आप आसानी से अपने हाथों को खूबसूरत बना सकती हैं। हाथों के सुंदर होने से आपको अपने नेल्स को मुंह से काटने का मन नहीं करेगा।

7 अपने नाखूनों को फाइल करें -
Image SEO Friendly
आप कभी भी खुद एक नेल कटर की तरह काम ना करें। आप अपने नाखूनों को नेल कटर से काटकर उन्हें फाइल कर लें। अपने नाखूनों को खुद अपने मुंह से काटकर शेप देने से अच्छा है कि आप अपने नाखूनों को रोजाना काटकर उन्हें फाइल से शेप दें। आप जितनी जल्दी इस बुरी आदत को भुल जाएंगी, यह आपके लिए उतना ही बेहतरीन होगा।

8 अपने नाखूनों को छोटा रखें -
Image SEO Friendly
आप अपने नाखूनों को छोटा और शेप में रखें। ऐसा करने से आप अपने दांतों से उन्हें काट नहीं पाएंगे और आप धीरे-धीरे इस आदत को भी भूल जाएंगी।

9 स्टिक ऑन नेल्स का इस्तेमाल करें -
Image SEO Friendly
ऐसा करने से आप अपने नाखूनों से अपनी नजर दूर कर पाएंगे और आप अपने नाखूनों को चबाने से रोक पाएंगी। यह सिंथेटिक नेल्स आपके असल नाखूनों से मोटे होंगे, जिससे आप उन्हें काटने से रोक सकती हैं।

ऐसा कहा जाता है कि जहां चाह वहां राह। आप भी अपनी इस आदत को छोड़ने का विचार दिल से बना लें तो आप इस बुरी आदत को जरूर छोड़ देंगी।

[ Read More ]»

जानिए कैसे बिना रिमूवर के भी हट सकता है नेल पेंट

Image SEO Friendly

लड़कियों को नेल पेंट लगाने का कितना ज्यादा शौक होता है, इस बात से तो सभी अच्छे से वाकिफ हैं। ऐसे में अगर आप एक लड़की हैं तो आप को भी अपनी लाइफ में इस परेशानी का सामना जरूर करना पड़ा होगा कि कभी ना कभी ऐसा जरूर हुआ होगा कि आपको कहीं जाना है और आपको नेल पेंट हटाना है, लेकिन नेल पेंट को हटाते वक्त बीच में ही रिमूवर खत्म हो गया। ऐसे में आपको आधी नेल पेंट लगे हुए बाहर जाना कितना शर्मनाक लगता होगा। ऐसे में आज हम आपके लिए ये आर्टिकल लेकर आए हैं जो आपकी ऐसी सिचूएशन में काफी मदद कर सकता है। हमारे बताई गई इस ट्रिक से आप बिना रिमूवर के भी नेल पेंट को आसानी से हटा पाएंगी, लेकिन यह जान लें कि इस ट्रिक में थोड़ा सा टाइम लग सकता है पर इस बात की गारंटी है की आपको इसके रिजल्ट काफी अच्छे मिलेंगे। तो चलिए जानते हैं कि कैसे आप बिना रिमूवर की मदद से नेल पेंट को हटा सकती हैं।

1. डियोड्रेंट
Image SEO Friendly
अपने नेल्स पर से नेल पेंट को रिमूव करने के लिए बस आपको अपने नेल्स पर डियोड्रेंट का स्प्रे करना है और उसके बाद ही तुरंत रूई की मदद से लेन पेंट को पोंछना है। जान लें कि डियोड्रेंट के अंदर भी नेल पॉलिश के रिमूवर जैसे ही कॉम्पोनेंट होते हैं। जिससे नेल पेंट काफी आसानी से हट जाता है। तो फिर देर किस बात की टेंशन छोड़कर डियोड्रेंट का कीजिए इस्तेमाल और हटाइए अपना नेल पेंट।

2. स्पिरिट या रबिंग ऐल्कोहल
Image SEO Friendly
आप अगर रबिंग ऐल्कोहल के बारे में जानती है तो ठीक है। अगर नहीं, तो जान लीजिए की इसे डॉक्टर्स स्पिरिट भी कहते हैं। इसको काफी आसानी से नेल पेंट के रिमूवर की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं अगर आपके नेल्स में किसी तरह का कोई इंफेक्शन भी है तो यह एक बेस्ट सब्सिट्यूट है क्योंकि इसके अंदर एंटी बैक्टीरियल प्रोपर्टीज मौजूद हैं। बस इसके इस्तेमाल के लिए आपको अपने नेल्स को 5 मिनट तक के लिए गुनगुने पानी में डुबोना है। फिर इन्हें पोछने के बाद स्पिरिट में डूबी रूई से नेल पेंट को हटाना शुरू करना है।

3. नेल पेंट
Image SEO Friendly
आपने सुना होगा कि जैसे लोहा ही लोहे को काटता है, ऐसे ही नेल पेंट ही नेल पेंट को रिमूव करने का सबसे बेस्ट और आसान तरीका है। इसके लिए बस आप अपने पुराने लगे नेल पेंट पर एक कोट और नेल पेंट का लगाएं। फिर तुरंत ही उसे रूई की मदद से साफ कर लें और मुलायम कपड़े से पोछ ले। ऐसा आपको काफी जल्दी करना है। जिससे नेल पेंट सूख ना पाए। वहीं इसके लिए आप काफी हल्का और पतला कोट ही लगाएं। वैसे अगर आप चाहें तो ट्रांस्पेरेंट कोट का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। इससे आपका पुराना लेन पेंट जल्दी उतर जाएगा।

4. नींबू और विनेगर
Image SEO Friendly
अगर आप अपने घर में खुद का कैमिकल फ्री, नैचुरल रिमूवर बनाना चाहती हैं तो इसके लिए आपको समान मात्रा में नींबू का रस, एप्पल साइडर विनेगर चाहिए होगा। फिर आप इन दोनों को अच्छे से मिला लें। अब अपने नेल पेंट को हटाने की शुरूआत करने से पहले अपने दोनों हाथों के नेल्स को गुनगुने पानी मे थोड़ी देर यानी करीब 5 मिनट तक के लिए डुबो कर रखें। फिर इन्हें पोछने के बाद विनेगर और नींबू के सोल्यूशन में डूबी हुई रूई को इन नेल्स के ऊपर 10 सेकेंड तक के लिए रख लें। फिर 10 सेकेंड बाद आप इसे हल्के हाथों से रगड़ना शुरू करें और नेल पेंट को हटाना शुरू करें। वैसे अगर आपको रिजल्ट अच्छा नहीं मिला तो आप इस प्रकिया को दोबारा दोहरा सकती हैं।

[ Read More ]»

जाने कैसे घर बैठे करे जैल मैनीक्योर

Image SEO Friendly

स्वस्थ नाखून आपके व्यक्तित्व को ही नहीं बल्कि आपके स्वस्थ शरीर की भी पहचान होते है। वही अगर बात करें कमजोर और टूटे नाखूनों की तो वह काफी बदसूरत दिखाई देते हैं। ऐसे में अगर आपको एक सुंदर सी ड्रेस पहना दी जाए जिसमें आप काफी सुंदर लग रही हैं, लेकिन आपके नाखून काफी गंदे, पीले और टूटे हुए हो तो आपको देखने वाला आपके बारे में क्या कहेगा।

इस परेशानी का हल आपको खुद ही निकालना होगा, इसके लिए एक स्वस्थ आहार और स्वस्थ वातावरण के अलावा मैनिक्योर की भी जरूरत पड़ सकती है। कई तरह के नेल मैनिक्योर होते हैं जिनकी मदद से आप अपने नाखूनों को साफ और स्वस्थ रख सकती हैं। आपको अपने आसपास कई तरह के ऐसे नेल सैलून मिल जाएंगे जहां जाकर आप अपने नाखूनों की आराम से देखभाल कर सकती हैं।

नेल सैलून की नकारात्मक बात यह है कि मैनिक्योर करने के लिए यह काफी ज्यादा कीमत लेते हैं। यहां हम सिर्फ सामान्य मैनिक्योर और फ्रेंच मैनीक्योर की बात कर रहे है। इनके अलावा जिन सैलूनों में जैल मैनिक्योर किया जाता है वह अपने ग्राहकों से काफी मोटी रकम लेते हैं, हालांकि जैल मैनिक्योर सामान्य मैनिक्योर से काफी बेहतर होता है और काफी लंबे समय तक टिकता है। एक बार जब हमारे हाथों में किया गया जैल मैनिक्योर पुराना हो जाए तो ऐसे में आपको एक बार फिर उसी नेल सैलून नेल पॉलिश को हटाने के लिए किया जाता है।

इन बातों को पढ़कर भले ही आपको ऐसा लग रहा हो कि जैल मैनिक्योर कराना काफी महंगा पड़ सकता है तो आप गलत है। जी हां, आज हम आपको बताने वाले है कि घर बैठे बैठे आप किस तरह से इस जैल मैनिक्योर की मदद ले सकती हैं। अब आपको जैल मैनिक्योर करवाने के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। आप भी हमारे बताए गए नियमों का पालन कर कम लागत में अपने हाथों और नाखूनों की दुर्दशा सुधार सकती हैं। जानें कैसे घर बैठे बैठे आप इस जैल मैनिक्योर कर सकती हैं।

मैनीक्योर के लिए जरूरतमंद सामान
  • 2 कटोरी गर्म पानी
  • माइल्ड फेस वॉश
  • एक साफ तौलिया
  • नेल पॉलिश रिमूवर
  • कॉटन पैड
  • कटाइल रिमूवर
  • नेल फॉइलर
  • नेल बफर
  • कटाइल पुशर
  • हाथों में लगाने वाली क्रीम
  • एक बेस कोट
  • जैल नेल पॉलिश
  • नेल आर्ट की सामाग्री

ऐसे करें जैल मैनिक्योर
Image SEO Friendly
1 जैल मैनिक्योर करने के लिए सबसे पहले आप अपने नाखूनों का साफ होना और पुरानी लगी हुई नेल पॉलिश को हटाना जरूरी होता है। नाखूनों को साफ करने के लिए नेल रिमूवर और कॉटन की मदद लें और अपने नाखूनों को साफ करें।

2 अगर आपको लगता है कि आपके नाखून इतने लंबे हो गए हैं कि उन्हें ट्रिम कर देना चाहिए तो ऐसे में आप फाइलर की मदद से अपने नाखूनों को सही शेप दें।
Image SEO Friendly

3 एक स्मूथ फिनिश के लिए अपने नाखूनों को नेल बफर से बफ करें।

4 इसके बाद नाखूनों को भिगोने की बारी आती है उसके लिए एक गर्म पानी की कटोरी लें और उसमें क्लेंजर की कुछ बूंदें डाल दें और फिर 4 से 5 मिनट तक के लिए अपने हाथों को इनमें भिगोकर रख दें।
Image SEO Friendly

5 इसके बाद हाथों को सूखा लें और फिर कटाइल रिमूवर क्रीम का इस्तेमाल करें और फिर कटाइल पुशर से कटाइल निकाल लें। ऐसा करते समय काफी सावधानी बरते क्योंकि यह आपको चोट भी पहुंचा सकती है।

6 इसके बाद अतिरिक्त क्रीम को साफ कर लें और नाखूनों में नेल पॉलिश लगाना शुरू करें। सबसे पहले एक नेल पॉलिश की एक पतली परत लगाएं और उसे सुखने दें।

7 जब एक बार बेस कोट ड्राई हो जाएं तो जैल नेल पॉलिश की एक और पतली परत लगाएं। इसके सुखने के बाद दूसरा कोट लगाना शुरू कर दें। ध्यान रहे कि नेल पॉलिश की कोट ज्यादा मोटी ना हो और दो परतों से अधिक ना हो।
Image SEO Friendly

8 इसके बाद नेल पॉलिश का एक और कोट लगाकर आप अपने नेल पॉलिश को सील कर सकती हैं। चूंकि हम जैल मैनिक्योर की बात कर रहे हैं तो ऐसे में हमें सबसे ऊपर जैल बेस्ड नेल पॉलिश का इस्तेमाल करना चाहिए।

9 इसके बाद नेल पेंट को सुखा लें। बेहतर होगा कि आप अपने नाखूनों को कम से कम आधे घंटे के लिए छोड़ दें और हवा में अपने नाखूनों को सूखने दें।

10 एक बार जब यह मैनिक्योर सूख जाएं तो आप नेल आर्ट की समाग्री का इस्तेमाल कर अपने नाखूनों को सजा सकती हैं।
Image SEO Friendly

11 एक बार आराम से नेल आर्ट हो जाए तो आप मॉश्चराइजर क्रीम लगा लें, ताकि हाथों में नमी बनी रहे।

12 अब आपका जैल मैनिक्योर पूरा हो चुका है। आप अपने दोस्तों को दिखाकर अपने जैल मैनिक्योर की तारीफ सुन सकती हैं।

[ Read More ]»

बाएं हाथ से आसान है नेल पेंट लगाना

Image SEO Friendly

आप अपने हाथों की देखभाल यानी नाखूनों से लेकर मैनीक्योर तक अपने आप कर लेते हैं। लेकिन जब बारी आती हैं नेल पेंट लगाने की तो आपको अपने बाएं हाथ के लिए किसी ना किसी की मदद लेनी पड़ती हैं। लेकिन क्या आप विश्वास करेंगे कि आप खुद भी अपने सीधे हाथ की मदद से बाएं हाथ पर नेल पेंट लगा सकते हैं। आप सोच रहे होंगे कि ये कैसे हो सकता हैं… लेकिन इन आसान टिप्स की मदद से आप खुद बाएं हाथ से नेल पेंट लगा सकते हैं।

1-    सेक्शन में पेंट करें-
Image SEO Friendly
नाखूनों को पेंट करने का ये एक पर्फेक्ट तरीका होता हैं। एक बार में पूरा पेंट करने की बजाय थोड़े थोड़े सेक्शन लेकर नाखूनों को पेंट करें।

2-    कम मात्रा में नेल पेंट लें-
Image SEO Friendly
नेल पेंट लगाते वक्त कोशिश करें कि आप ब्रश में कम मात्रा में नेल पेंट लें ताकि आसानी से लगाई जा सके। बाएं हाथ से नेल पेंट लगाने का सबसे बेहतरीन तकनीक होती हैं। ज्यादा मात्रा में नेल पेंट लगाने से कलर लगाने में मुश्किल होती हैं।

3-    धैर्य रखें-
Image SEO Friendly
बाएं हाथ से नेल पेंट लगाने में दाएं की तुलना में समय ज्यादा लगता हैं, इसलिए नेल पेंट लगाते समय धैर्य रखें। बाएं हाथ से लगाते समय नाखूनों पर 2 से 3 बार कोट लगाएं ताकि नेल पेंट खिल कर आए। एक कोट लगाने के बाद उसे सूखने दें और तब दूसरा कोट लगाएं।

4-    किनारों की सफाई करें-
Image SEO Friendly
नेल पेंट लगाते समय आप कई गलतियां करते हैं, लेकिन उसको लेकर परेशान ना हों। इसके लिए नेल पेंट लगाने के बाद आप एक ब्रश लें और उसे रीमूवर में डूबो कर किनारों की सफाई कर लें।

5-    बेहतर एप्लीकेटर का इस्तेमाल करें-
Image SEO Friendly
उन ही नेल पेंट को खरीदें जिनका एप्लीकेटर लंबा और बेहतर हो। ऐसे नेल पेंट से लगाना ज्यादा आसान हो जाता हैं और नेल पेंट अच्छे से निखर कर आता हैं।


[ Read More ]»

नेल आर्ट के बेहतरीन डिजाइन

Image SEO Friendly

आप लड़कियां हर वो पूरी कोशिश करती हैं जिससे आप सर से लेकर पांव तक खूबसूरत लगें। डिजाइनर ड्रेसेस, हाई हिल्स, पार्लर जाना और भी बहुत कुछ जिससे स्टाइलिश और शानदार लगें। ये सब करे भी क्यों ना आप ! आजकल सिर्फ यही देखा जाता हैं कि आप अपने आप को कैसे कॉन्फिडेंटली कैरी करते हैं। अगर हम एक्सेसरीज की बात करें तो आजकल नेल आर्ट बहुत मशहूर हो रहे हैं इसके साथ इसे हाथों पर लगाने से हाथ खूबसूरत भी लगते हैं। आप महिलाएं और आकर्षक लगें इसलिए आज हम आपके लिए बहुत ही स्टाइलिश नेल आर्ट के डिजाइन लाए हैं। जिसे बनाना काफी आसान हैं और इसी के साथ हम  आपको देंगे कुछ सीक्रेट टिप्स।

1-    पोल्का डॉट नेल आर्ट-
Image SEO Friendly
आजकल पोल्का डॉट नेल आर्ट का काफी ट्रेंड चल रहा हैं। इसके लिए आपको एक न्यूड नेल कलर की जरुरत हैं जिस पर आप व्हाइट नेल कलर की मदद से उस पर पोल्का डॉट बना लें। इस डिजाइन को बनाने के लिए आप टूथ पिक का इस्तेमाल कर सकते हैं। बेबी पिंक और व्हाइट नेल पेंट का कॉम्बिनेशन भी इस डिजाइन के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि इसमें कोई नियम नहीं हैं, आप किसी भी रंग के पोल्का डॉट डिजाइन बना सकती हैं। बाकी सदाबहार कॉम्बिनेशन ब्लैक और व्हाइट भी आप ट्राय कर सकती हैं। इसके अलावा आप एक्सेसरीज जैसे की बो या शीशा भी बना सकते हैं।

2-    मिक्स और मैच नेल आर्ट-
Image SEO Friendly
अगर आपके पास एक्सेसरीज या फंकी शेड्स की कमी हैं तो मिक्स और मैच को आप सुंदर तरीके से नाखूनों पर लगा सकते हैं। इसमें रंगों का कॉम्बिनेशन काफी मायने रखता है बाकी आप अपने स्टाइल स्टेटमेंट के अनुसार हर नाखून पर अलग अलग डिजाइन बना सकती हैं।

3-    ग्लिटरी नेल आर्ट-
Image SEO Friendly
इस नेल आर्ट की खासियत ये हैं कि इसे लगाना बेहद ही आसान हैं और इसे लगाकर आपका बोल्ड लुक आता हैं। इसके लिए आप अपना पसंदीदा न्यूड शेड को नाखूनों पर लगाएं और स्पंज को ग्लिटर में भीगोकर अपने नाखूनों पर लगा लें। इसके सूखने के बाद आप एक और कोट लगाकर अपने नाखूनों को फ्लॉन्ट कर सकती हैं।

4-    एनिमल नेल आर्ट-
Image SEO Friendly
आजकल एनिमल प्रिंट बहुत ही ट्रेंड में हैं और सबसे ज्यादा चलन तेंदुए प्रिंट का हैं। इसमें किसी तरह का प्रतिबंध नहीं हैं कि आप कौन सी उंगली पर एनिमल प्रिंट लगाएं, हालांकि सलाह दी जाती हैं कि इसे अंगूठी वाली उंगली में पहनी जानी चाहिए। इस डिजाइन को बनाने के लिए बाजार में खासतौर पर ब्रश आते हैं। इसके अलावा एनिमल प्रिंट के डिजाइन भी  बाजारों में मौजूद होते हैं।

5-    एक्वेरियल नेल आर्ट-
Image SEO Friendly
अगर आप एक्वेरियम को महसूस करना चाहते हैं तो ये नेल आर्ट डिजाइन बहुत ही शानदार रहेगा। एक्वेरियम नेल आर्ट डिजाइन बेहतरीन डिजाइनों में से एक हैं। इस डिजाइन में ब्लू क्रिस्टल बहुत ही सुंदर लगते हैं। पानी के आभास के लिए  न्यूड कलर अच्छे रहते हैं इसके बाद रुई या स्पंज की मदद से आप ग्लिटर लगा सकती हैं।

6-    फूलों वाला नेल आर्ट-
Image SEO Friendly
ये पैटर्न अद्भुत होता हैं और इसकी खूबसूरती फ्रेंट मेनीक्योर कराने के बाद निखर कर आती हैं। इस डिजाइन के लिए आप न्यूड नेल पेंट अपने नाखूनों पर लगाएं फिर एक पतले से ब्रश को व्हाइट नेल पेंट से सुंदर से फूल बना सकती हैं। इसे बनाने के बाद इनके बीच एक पीले रंग का डॉट बना दें। डिजाइन के सूखने के बाद एक फाइनल कोट लगा लें।

7-    लाल रेत जैसी नेल आर्ट-
Image SEO Friendly
जिन महिलाओं के नाखून लंबे होते हैं उन पर ये डिजाइन खिल कर आता हैं। इस डिजाइन को लगाने के लिए आपको लाल रंग की मैट नेल पेट चाहिए और कुछ ग्लिटर। पहले लाल रंग की नेल पेंट लगाएं और फिर स्पंज की मदद से ग्लिटर चिपका दें। फाइनल टच देने के लिए एक कोट और लगा दें।

8-    धारी वाली नेल आर्ट-
Image SEO Friendly
ये डिजाइन भी बहुत ही कुल लगती है और इसे लगाना भी बेहद आसान होता हैं। आप इसके लिए किसी भी रंग का कॉम्बिनेशन ले सकते हैं और कैसा भी फंकी डिजाइन बना सकते हैं।

[ Read More ]»

इन मैनिक्योर से सजाएं अपने हाथों को

Image SEO Friendly

मान लिजिए आप कही जाने की तैयारी कर रही है और उसके लिए आपने अपने आपको अच्छे से तैयार कर दिया है आपने एक अच्छा सा हेरस्टाइल बन लिया है अपने चेहरे को सुन्दर बनाने के लिए मेकअप भी कर लिया है लेकिन जब बात हाथों की आती है तो अक्सर लड़कियों के समझ नही आता है कि वो अपने हाथो को किस तरह से सुन्दर बनाए। वैसे आपने मैनिक्योर के बारे में तो सुना ही होगा इससे आप अपने हाथों को सुन्दर बना सकती हैं। आज हम आपके लिए कुछ ऐसे मैनिक्योर लेकर आए है जिनकी मदद से आप इस साल अपने हाथो को एक नया लुक दे सकती हैं।

1. फ्रेंच मैनीक्योर-
Image SEO Friendly
फ्रेंच मैनीक्योर एक क्लासिक मैनीक्योर हैं। जब भी सरल मैनीक्योर की बात की जाती है तो उसमें फ्रेंच मैनीक्योर को भी गीना जाता हैं। यह मैनीक्योर जितना सरल दिखता है उतना ही सुंदर भी लगता है। इस मैनीक्योर को करना बहुत ही आसान होता हैं। अगर आप अपने हाथो को एक क्लासिक लुक देना चाहती है तो आप इस मैनीक्योर का प्रयोग कर सकती हैं।

2. ग्लिटर मैनीक्योर
Image SEO Friendly
ग्लिटर मैनीक्योर इन दिनों काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। यह ना केवल आपके नाखूनों को एक सुन्दर लुक देता है बल्कि इस मैनीक्योर को आप घर में भी बड़ी आसानी से कर सकती हैं। अगर आप किसी पार्टी में जाने की सोच रही हैं तो आप इस मैनीक्योर का प्रयोग कर सकती हैं।

3. कैवियर मैनीक्योर
Image SEO Friendly
कैवियर मैनीक्योर को ये नाम इसके कैवियर रुप के कारण दिया गया हैं। इस मैनीक्योर में नाखूनों को सुन्दर बनाने के लिए छोटी-छोटी मोतीयों का प्रयोग किया जाता हैं। वैसे आप चाहे तो इसमें अलग-अलग रंगो की मोतीयों का भी प्रयोग कर सकती हैं इस मैनीक्योर से आपके नाखून काफी ग्लैमर्स दिखने लगेंगे।

4. हाफ-मून मैनीक्योर
Image SEO Friendly
अगर आपको पुरानी चीजों से प्यार हैं, तो यह मैनीक्योर आपको लिए बहुत अच्छा रहेगा। हालांकि आपको यह मैनीक्योर थोड़ा जटिल लग सकता हैं, लेकिन ऐसा नही हैं ये मैनीक्योर भी बनाने में बहुत आसान हैं। इससे आपके हाथों को एक अलग लुक भी मिलेगा।

5. साइड फ्रेंच नाखून
Image SEO Friendly
यह एक क्लासिक फ्रेंच मैनिक्योर है जिसमें दो तरह के डिजाइन को एक साथ बनाया जाता हैं। लेकिन इस मैनिक्योर में केवल नाखूनों के टोप पर डिजाइन बनाया जाता हैं। जिससे ये काफी सुन्दर लगते हैं। इस मैनिक्योर में भी आप एक से ज्यादा रंग का प्रयोग कर सकती हैं।

6. क्रेक्ड मैनिक्योर
Image SEO Friendly
इस मैनिक्योर को आप बड़ी ही आसानी से बना सकती हैं। इसके लिए आपको ज्यादा चीजों की भी जरुरत नही पड़ेगी इसके लिए आपको बस क्रेक्ड नेल पेंट की जरुरत पड़ेगी। इस मैनिक्योर में आप अलग-अलग रंगों का प्रयोग कर के कई सारे पेंट का प्रयोग कर सकती हैं।

7. मैट नेल्स
Image SEO Friendly
मैट नेल्स मैनिक्योर कल्ब में बहुत प्रयोग किया जाता हैं। आजकल मार्केट में कई सारे रंगों में मैट नेल पेंट मिल जाते हैं जिनका प्रयोग कर आप अपने हाथों को एक सुन्दर लुक दे सकती हैं। इस मैनिक्योर में आप एक साथ अलग-अलग रंग का प्रयोग नही कर सकती है लेकिन उसके बाद भी ये मैनिक्योर दिखने में बहुत अच्छा लगता हैं।

8. मिक्स एंड मैंच नेंल्स
Image SEO Friendly
इस मैनिक्योर में हाथों के प्रत्येक पांचों उगलीयों के नाखूनों पर अलग-अलग तरह के डिजाइन बना कर उन्हें सुन्दर बनाया जाता हैं। वैसे इस मैनिक्योर में आप चाहे तो अलग-अलग रंग का या फिर पेटेन्ट का भी प्रयोग कर सकती हैं। ये हर तरह से सुन्दर ही लगता हैं।

9. पस्टेल नेल्स
Image SEO Friendly
पस्टेल रंग दिखने मे बहुत ही सुन्दर दिखते हैं। इस मैनिक्योर में नाखूनों को एक स्मूद लुक दिया जाता हैं। इतना नही इस मैनिक्योर में भी आपको एक रंग का प्रयोग कर के हाथों के सुन्दर बना सकते हैं। ये मैनिक्योर दिखने में बहुत सरल होता हैं।

10. गोठ नेल आर्ट
Image SEO Friendly
इस मैनिक्योर में ज्यादातर काले रंग, मकड़ी के जाले और गोथिक डिजाइन का प्रयोग किया जाता हैं। लेकिन इस मैनिक्योर को बनाना काफी कठीन होता है तो आप अगर घर में इसे बनाने की सोच रही है तो ये घर में ज्यादा अच्छे से नही बन सकेगा इस मैनिक्योर के लिए आपको मार्केट ही जाना पड़गा।

11. एज़्टेक नेल आर्ट
Image SEO Friendly
एज़्टेक नेल आर्ट मैक्सिको की एज़्टेक साम्राज्य से प्रेरित हैं। एज़्टेक पैटर्न में बहुत सारे अलग-अलग पैटर्न और डिजाइन के साथ लाइनों, आकार और रंगों को मिला कर एक सुन्दर सा डिजाइन बनाया जाता हैं।

12. न्यूजपेपर नेल आर्ट
Image SEO Friendly
न्यूजपेपर नेल आर्ट को आप घर मे ही बना सकती है इसके लिए आपको ज्यादा चीजों की भी आवश्यकता नही पड़ेगी। इतना ही नही ये मैनीक्योर बहुत जल्दी बन भी जाता हैं। इस मैनीक्योर में नाखूनों पर न्यूजपेपर का डिजाइन दिया जाता हैं।

13. एनिमल प्रीन्ट नेल आर्ट
Image SEO Friendly
अगर आप एक एनिमल प्रीन्ट पोशाक पहने की सोच रही है तो आप इस मैनिक्योर का प्रयोग कर सकती हैं। इस मैनिक्योर में हाथो पर जानवरों के निशान या फिर उन से संबंधीत प्रीन्ट बनाए जाते हैं। इस मैनिक्योर को आप घर में ही बना सकती हैं।

[ Read More ]»
”go"