(वर्तिका श्रीवास्तव )
आज हम आवके लिए मैंगो इडली रेसिपी लाए हैं। आपने सूजी की इडली तो बहुत खाई होंगी, आज आम की इडली चख कर देखें। मैंगो इडली खाने में बेहद टेस्टी होती है। यह बनाने में भी आसान है। और इडली वैसे भी हेल्दी ब्रेकफास्ट माना जाता है। इसीलिए हेल्थ कांशस लोग अक्सर एक दूसरे से इडली कैसे बनाये, इडली बनाने की विधि पूछते रहते हैं। तो फिर सोच क्या रहे हैं, आप भी मैंगो इडली बनाने की विधि नोट करें और आज ही यह स्पेशल इडली बनाने का तरीका आजमाएं। हमें आशा है कि मैंगो इडली रेसिपी आपको पसंद आएगी।
मैंगो इडली बनाने के लिए आवश्यक सामग्री-
| क्रम संख्या | नाम आवश्यक सामग्री | सामग्री मात्रा |
|---|---|---|
| 01 | आम का गूदा | 01 कप |
| 02 | रवा / सूजी | 01 कप |
| 03 | शक्कर | 01 कप |
| 04 | नारियल | 02 बड़े चम्मच (कद्दूकस किया हुआ) |
| 05 | काजू | 02 बड़े चम्मच (बारीक-बारीक कतरे हुए) |
| 06 | इलायची पाउडर | 1/4 छोटा चम्मच |
| 07 | घी | आवश्यकतानुसार। |
इडली बनाने की विधि-
- मैंगो इडली रेसिपी के लिये पके हुए रसीले आम का इस्तेमाल करें। साथ ही इस बात का ख्याल रखें कि आम में रेशे नहीं होने चाहिए।
- सबसे पहले फ्राई पैन में एक बड़ा चम्मच घी लेकर गरम करें। घी गर्म होने पर उसमें रवा डालें और अच्छी तरह से भून लें। इसके बाद गैस बंद कर दें।
- एक बर्तन में आम का रस लेकर उसमें शक्कर और थोड़ा सा पानी डाल कर फेंट लें, जिससे शक्कर अच्छी तरह से घुल जाए।
- इसके बाद सूजी डालें और अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब सूजी के मिश्रण में कद्दूकस किया हुआ नारियल, काजू और इलायची पाउडर डालें और आटे की गूथ लें। अगर मिश्रण ज्यादा सूखा हो, तो थोड़ा सा पानी मिला लें।
- अब इडली कुकर में इतना पानी डालें कि वह इडली की लेयर से नीचे रहे। कुकर को तेज आंच पर गर्म करें। जब तक पानी उबल रहा है, इडली स्टैंड को घी लगाकर चिकना कर लें।
- इसके बाद रवा के मिश्रण को स्टैंड के सांचों में भर दें और कुकर बंद करके 8-10 मिनट तक भाप में पकायें। इसके बाद गैस बंद कर दें। कुकर की भाप निकलने के बाद इडली बाहर निकालें।
- लीजिये इडली बनाने की विधि कम्प्लीट हुई। अब आपकी स्वादिष्ट मैंगो इडली तैयार हैं। आप चाहें तो इन्हें ब्रेकफास्ट में मैंगो जूस के साथ खाएं, या ऊपर से आम का रस डाल लें और तब छूरी-कांटे की मदद से इनका सेवन करें। या फिर आप चटनी के साथ नॉर्मल तरीके से भी मैंगो इडली इडली खा सकते हैं।
- लीजिये, मैंगो इडली बनाने की विधि कम्प्लीट हुई। अब आपकी स्वादिष्ट मैंगो इडली तैयार है। इसे प्लेट में निकालें और इडली सांबर व इडली नारियल चटनी या इडली मूंगफली चटनी के साथ सर्व करें।
आवश्यक सुझाव-
यदि आप मैंगो इडली बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।


No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।