गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-संविधान और लोकतंत्र की हत्या कर रही सरकार , सपा नेता बैजनाथ दुबे का तीखा हमला

 


-जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर लाठीचार्ज दुर्भाग्यपूर्ण,भाजपा जाए तभी युवाओं का भविष्य बचेगा--- बैजनाथ दुबे पूर्व विधायक।

गोण्डा । समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं गोण्डा के पूर्व प्रत्याशी बैजनाथ दुबे ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की और कहा कि सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए लोकतंत्र की आवाज को पुलिस के बल पर दबा रही है।

"युवाओं की आवाज दबाई जा रही"

बैजनाथ दुबे ने लिखा कि जंतर मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लाखों युवाओं पर सरकार के इशारे पर लाठीचार्ज किया जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। लोकतंत्र में प्रत्येक व्यक्ति को अपनी बात शांतिपूर्ण तरीके से कहने की आजादी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपनी नाकामी छिपाने और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ पर जवाब न देना पड़े, इसलिए पुलिस के बल पर युवाओं की आवाज को दबाया जा रहा है। "सरकार लगातार संविधान और लोकतंत्र की हत्या कर रही है, जिसका स्पष्ट उदाहरण आज जंतर मंतर पर देखने को मिला है"।

"पेपर लीक और सुरक्षा पर क्यों नहीं मिल रहा जवाब"

एक अन्य पोस्ट में बैजनाथ दुबे ने सरकार से कई सवाल किए। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन में फंडिंग कौन कर रहा है और कांग्रेस जैसी पार्टियों को फंडिंग कहां से मिल रही है, इसका पता तुरंत चल जाता है। लेकिन... पेपर लीक कैसे हो रहा है, पुलवामा अटैक में आरडीएक्स कहां से आया, पहलगाम में आतंकी कहां से आए, इसका पता नहीं चल रहा है"। अंत में उन्होंने कहा, "भाजपा जाए-तभी युवाओं का भविष्य बच पायेगा"।  बैजनाथ दुबे के इन बयानों के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।

”go"