( वर्तिका श्रीवास्तव )
आज हम आपके लिए ब्रेड रोल रेसिपी लाए हैं। चाय के साथ खाने के लिए या फिर नाश्ते के लिए ब्रेड रोल एक बेहतर ऑप्शन है। आलू ब्रेड रोल बनाने में बहुत आसान है और खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है। वेज ब्रेड रोल बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है। तो फिर सोच क्या रहे हैं, आप भी ब्रेड रोल बनाने की विधि नोट करें और आज ही इसे ट्राई करें। हमें यकीन है कि ब्रेड रोल रेसिपी आपको जरूर पसंद आएगी।
ब्रेड रोल के लिए आवश्यक सामग्री-
| क्रम संख्या | नाम आवश्यक सामग्री | सामग्री मात्रा |
|---|---|---|
| 01 | ब्रेड स्लाइस | 10 नग |
| 02 | आलू | 05 नग (मीडियम साइज के) |
| 03 | धनिया पाउडर | 01 छोटा चम्मच |
| 04 | गरम मसाला | 1/4 छोटा चम्मच |
| 05 | अमचूर पाउडर | 1/4 छोटा चम्मच |
| 06 | लाल मिर्च पाउडर | 1/4 छोटा चम्मच |
| 07 | हरी मिर्च | 02 (बारीक कटी हुई) |
| 08 | हरी धनिया | 02 बड़े चम्मच (बारीक कटी हुई) |
| 09 | अदरक | 01 इंच का टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ) |
| 10 | तेल | तलने के लिये |
| 11 | नमक | स्वादानुसार |
ब्रेड रोल बनाने की विधि-
- ब्रेड रोल रेसिपी के लिए सबसे पहले आलुओं को धो कर उबाल लें। उबालने के बाद इन्हें ठंडा कर लें और फिर छील कर मैश कर लें।
- अब कढ़ाई में एक बड़ा चम्मच तेल डालें और उसे गरम करें। तेल गरम होने पर उसमें कटी हुई हरी मिर्च, कद्दूकस की हुई अदरक और धनिया का पाउडर डालें और चलाते हुए भून लें।
- मसाला भुनने के बाद कढ़ाई में मैश किये हुए आलू, गरम मसाला पाउडर, अमचूर पाउडर और नमक डालें और हल्का सा भून लें। इसके बाद गैस बंद कर दें और आलू के मिश्रण का ठंडा होने दें।
- आलू का मिश्रण ठंडा होने पर उसे होने पर 10 भाग कर लें। इसके बाद एक भाग आलू को लें और उसे हाथ से बेलनाकर आकार में बना लें। इसी तरह आलू के सभी हिस्सों को बेलनाकार बना लें।
- अब ब्रेड के किनारे के भूरे वाले भाग को तेज चाकू से काट कर अलग कर दें। इसके बाद एक बड़े बाउल में पानी लें और उसमें ब्रेड के पीस को भिगो कर निकाल लें। फिर दोनों हथेलियों के बीच भीगे हुए ब्रेड को रख कर दबा दें, जिससे ब्रेड का पानी निकल जाये।
- अब ब्रेड के ऊपर एक आलू की बेलनाकार टुकड़ा रखें और ब्रेड को मोड़ते हुए रोल बना लें। इसके बाद के किनारों को अच्छी तरह से दबा कर बंद कर दें। इसी तरह से सारे ब्रेड पीस में आलू भरकर उनके रोल तैयार कर लें।
- अब कढ़ाई में तेल डालकर गरम करें। तेल गरम होने पर उसमें 2-3 (जितने कढ़ाई में आ सकें) ब्रेड रोल डालें और उलट-पलट कर ब्राउन होने तक तल लें।
- लीजिये आपकी ब्रेड रोल बनाने की विधि कम्प्लीट हुई। अब आपके ब्रेड रोल तैयार हैं। इन्हें कढ़ाई से निकाल कर नैपकिन पर रखते जायें। सारे ब्रेड रोल तैयार होने पर इन्हें प्लेट में निकालें और मनचाही चटनी के साथ आनंद लें।
आवश्यक सुझाव-
यदि आप ब्रेड रोल बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।

