( वर्तिका श्रीवास्तव )
आज हम आपके लिए खांडवी रेसिपी लाए हैं। यह एक गुजराती व्यंजन है, जो अपने स्वाद के लिए दुनिया भर में सराहा जाता है। गुजराती खांडवी बेसन से बनती है और खाने में टेस्टी होती है। इसीलिए व्यंजन प्रेमी लोग अक्सर एक दूसरे से पूछते रहते हैं। गुजराती खांडवी बनाने में भी बेहद आसान है। आप भी खांडवी बनाने की विधि नोट करें और आज ही ट्राई करें। हमें उम्मीद है कि आपको जरूर पसंद आएगी।
खांडवी बनाने के लिये आवश्यक सामग्री-
| क्रम संख्या | नाम आवश्यक सामग्री | सामग्री मात्रा |
|---|---|---|
| 01 | बेसन | 1/2 कप |
| 02 | दही | 1/2 कप (खट्टा) |
| 03 | अदरक पेस्ट | 02 छोटे चम्मच |
| 04 | हरी मिर्च का पेस्ट | 1/2 छोटा चम्मच |
| 05 | लाल मिर्च पाउडर | 1/2 छोटा चम्मच |
| 06 | हल्दी | 1/4 चम्मच |
| 07 | हींग | 01 चुटकी |
| 08 | नमक | स्वादानुसार |
| 09 | पानी | 1- 1/2 कप |
छौंक के लिये आवश्यक सामग्री-
| क्रम संख्या | नाम आवश्यक सामग्री | सामग्री मात्रा |
|---|---|---|
| 01 | करी पत्ता | 05 नग |
| 02 | खड़ी लाल मिर्च | 02 नग |
| 03 | सरसाें | 1/2 छोटा चम्मच |
| 04 | तेल | 02 बड़े चम्मच |
| 05 | नारियल | 1/2 छोटा चम्मच (कद्दूकस किया हुआ) |
| 06 | हरी धनिया | 01 बड़ा चम्मच (बारीक कटी हुई) |
खांडवी बनाने की विधि -
- खांडवी रेसिपी के लिए सबसे पहले एक गहरी कड़ाही में बेसन, अदरक पेस्ट, मिर्च पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, नमक, हींग और हल्दी डाल कर अच्छी तरह से मिला लें।
- अब मिश्रण में थोड़ा-थोड़ा दही डालें और उसे अच्छी तरह से फेंटते रहें। सारी सामग्री अच्छी तरह से मिल जाने पर उसमें पानी मिलाएं और एक बार और फेंट लें। ध्यान रहे कि मिश्रण में कोई गांठ नहीं रहनी चाहिए।
- कड़ाही को गैस पर चढ़ा दें और उसे चलाते हुए पकाएं। जब मिश्रण कड़ाही के तले में चिपकना बंद हो जाए कड़ाही को उतार लें। अब मिश्रण को किसी समतल थाली या प्लेट में पतला-पतला फैला दें और उसे ठंडा होने दें।
- अब एक अन्य कड़ाही में तेल गर्म करें। तेल गर्म होने पर उसमें सरसों, करी पत्ता और लाल मिर्च डालें और एक मिनट तक भून लें। इसके बाद गैस बंद कर दें।
- अब बेसन की पतली पर्त को टाइप लपेट कर रोल बना लें और फिर उसे छोटे-छोटे टुकडों में काट लें। इन टुकड़ों के ऊपर से छौंक की सामग्री डाल दें। साथ ही नारियल और धनिया पत्ती को ऊपर से छिड़कें और परोसें।
- लीजिए, खांडवी बनाने की विधि कम्प्लीट हुई। अब आपकी गुजराती खांडवी तैयार है। इसे सर्विंग प्लेट में निकालें और गर्मा-गरम पराठों के साथ सर्व करें।
आवश्यक सुझाव-
यदि आप खांडवी बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।

