गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।
Showing posts with label सोशल-साइट-टिवीटर. Show all posts
Showing posts with label सोशल-साइट-टिवीटर. Show all posts

blogger blog me Twitter Feed widget kaise lgaye

Image SEO Friendly

मित्रो आज कल आपको प्रत्तेक ब्लाग या वेबसाइट में सोशल प्लगिंग,शेयर  और लाइक बाटन जरूर देखने को मिल जायेगे। आप इस बात से बखूबी अन्दाजा लगा सकते है कि आज के समय ब्लागर सोशल प्लेटफार्म का जमकर फायदा उठा रहा। और यदि देखा जाए तो ट्विटर और फेसबुक दुनिया में सबसे अधिक प्रयोग होने वाला प्लेटफार्म है,इसके बाद नम्बर आता है वाट्स एप का।  आज हम आपको इन सबसे अलग हट कर जानकारी देने जा रहा हूं ट्विटर फीड विजेट के बारे में। जैसा कि आप सभी जानते है कि ब्लागर ब्लाग या वेबसाइट हो लगभग अधिकांश लोग अपने ट्विटर अकाउंट का फायदा उठाते हुए ब्लाग या वेबसाइट में ट्विटर फीड विजेट लगाते है। जिससे समाने वाला विजिटर प्रभावित हो सके और साथ ही साथ ट्विटर पर फालोवर्स की संख्या में भी बढोत्तरी हो सके। यह तो आप सभी जानते है कि ट्विटर जितना ही फालो होता है। उतना ही हमारे ब्लाग का जमकर प्रमोशन भी होता है। 

ट्विटर फीड विजेट क्या है ?

ट्विटर फीड विजेट एक छोटा सा बाक्स होता है जिसके एचटीएमएल कोड हमारे ब्लाग गैजेट में एड करने के बाद आटोमेटिक ब्लाग या वेबसाइट में प्रदर्शित  होता है। ब्लाग या वेबसाइट विजिटर इस एम्बेड बाक्स में सभी ट्विट्स स्क्राल करके पढ सकता है। और इसी के साथ वह इसे लाइक और शेयर  भी कर सकता है। यही नही विजिटर लिंक पर क्लिक करके डायरेक्ट ट्विटर प्रोफाइल पर भी जा सकता है। 

ट्विटर फीड विजेट लगाने के क्या फायदा है ?

इस विजेट को हमारे ब्लाग या वेबसाइट में लगाने से विजिटर वेबसाइट पर ही हमारे ब्लाग ट्विट में हिस्सा ले सकता है। जिससे हमे ज्यादा से ज्यादा लाइक,शेयर  और फालोवर्स मिलने के चांस होते है। आप तो अच्छे से जानते होगें कि जब किसी के बारे में कोई चर्चा करता हो रहा हो तो उसमें अधिकांश लोग भागीदार होते है। यदि हमे अपने ब्लाग या वेबसाइट को बहुत कम समय में पापुलर होना है तो सोशल प्रोफाइल को अपने ब्लाग या वेबसाइट में लगाना आवश्यक  होता है। 

ब्लाग या वेबसाइट में ट्विटर विजेट कैसे एड करे ?

मित्रो इसके लिसए आपको दिये गये कुछ स्टेप को फालो करना होगा,जिससे आपको अपने ब्लाग या वेबसाइट में ट्विटर विजेट लगाने में आसानी हो सके। 

स्टेप-संख्या-01

Image SEO Friendly

स्टेप-संख्या-02
इसके बाद अब आपके सामने एक नया विन्डो ओपेन होगा,जिसमें खाली बाक्स में आप अपने twitter account  का address  सबमिट करना है। 
  • इसके बाद अब आप twitter profile का लिंक सबमिट करे। 
  • इसके बाद अब आप Aero icon  पर क्लिक करे। अधिक जानकारी के लिए आप दिये गये इमेज की सहायता ले सकते है। 
Image SEO Friendly

स्टेप-संख्या-03
इसके बाद अब आपके सामने जो नया पपअप विन्डो ओपेन होगा उसमें आपको डिस्प्ले का आफ्नश चयन करना है। 
  • इसके बाद अब आप Embedded Timeline  पर क्लिक करे। 
  • इसके बाद अब आप Set customization options  के लिंक पर क्लिक करे। 
Image SEO Friendly
स्टेप-संख्या-04
इसके बाद अब आपके सामने एक और नया विन्डो ओपेन होगा,इसमें आपको अपने अ्विटर विजेट का लुक सेटिंग्स करना है। 
  • Widget की  height सेट करे। 
  • Widget की Width सेट करे। 
  • Widget की Light  or dark  आफ्नश का चयन करे। 
  • इसके बाद अब आप ट्विटर Widget के लिए colour का चयन करे। या डिफाल्ट ही रहने दे। 
  • इसमें आप automatic सलेक्ट करे। 
  • इसके बाद अब आप Update बाटन पर क्लिक कर दे। 
Image SEO Friendly
स्टेप-संख्या-05
अपटेड बाटन पर क्लिक करते ही आपके सामने एक कोड जनरेट होगा,इसमें आप copy code  बाटन पर क्लिक करके कोड को कापी करने के पश्चात् सुरक्षित करे ले क्योकि इसे ब्लाग विजेट में एड करना है। 
Image SEO Friendly

ब्लागर ब्लाग में Twitter Feed widget  कैसे लगाये ?
मित्रो इसके लिसए आपको दिये गये कुछ स्टेप को फालो करना होगा,जिससे आपको अपने ब्लाग या वेबसाइट में ट्विटर विजेट लगाने में आसानी हो सके। 

स्टेप-संख्या-01
  • सबसे पहले आप अपने ब्लाग या वेबसाइट में लागिंन करे। 
  • इसके बाद अब आप Layout पर क्लिक करे।
  • इसके बाद अब आप Add a Gadget  पर क्लिक करे। 
Image SEO Friendly

स्टेप-संख्या-02
  • इसके बाद अब आप HTML/JavaScript पर क्लिक करे। 
Image SEO Friendly

स्टेप-संख्या-03
  • Title को खाली छोड़ दे ।
  • Content के खाली बाक्स में HTML/JavaScript कोड को कापी पेस्ट कर दे ।
  • जब आपका सब कुछ कम्पलीट हो जाए तो आपको अंत में Save Arrangement सेव SAVE बाटन पर क्लिक करके सुरक्षित सेव SAVE कर ले ।
Image SEO Friendly


इसके बाद अब आप यदि चाहे तो ब्लागर ब्लाग में Twitter Feed widget कैसे लगाये ? प्रयोग कर सकते  है  मित्रो  अब हमे उम्मीद  है कि आप लोगो ने ब्लाग में Twitter Feed widget लगाना अच्छी तरह से समझ गये होगें। अब नई शैली को देखने के लिए एक  बार जाँच अवश्य करें। हां यदि आप लोगो को किसी प्रकार कोई समस्या महसूस होने पर आप हमें कमेन्ट कर पूछ सकते है। यदि आप ब्लॉगर ब्लाग में Twitter Feed widget  लगाने के  लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें। 


[ Read More ]»

ट्विटर क्या है और ट्विटर पर अकाउंट कैसे बनाये ?

Image SEO Friendly

मित्रो आज हम आप लोगो को ट्विटर क्या है और ट्विटर अकाउंट कैसे बनाये। मित्रो ट्विटर एक फ्री माइक्रोब्लागिंग नेटवर्किगं सोशल साइट है। ट्विटर अकाउंट पर रजिस्टर मेंबर,ट्विटर पर 140 शब्द  के मैसेज को शेयर कर सकते है। और वे दूसरो के द्वारा शेयर  किये गये किसी भी मैसेज को पढ कर उसे लाइक,कमेन्ट और शेयर  कर सकते है।  हम इस मैसेज को ट्विट्स कहते है। जिनका ट्विटर पर अकाउंट नही वे केवल ट्विटर को पढ सकते है। आप अपना ट्विटर पर अकाउंट बनाकर किसी को भी फालो और अनफालो कर सकते है। आप जो कुछ भी शेयर  करेगें वे आपके फालोवर उसे आसानी के साथ पढ सकते है। ट्विटर की तरह है और भी कई सोशल  साइट्स है जैसे-फेसबुक , लिंकडेन , इन्स्ट्राग्राम , वाट्स एप आदि। ट्विटर 21 मार्च 2006 को सैन फ्रांसिस्को,कैलीफोर्नियां संयुक्त राज्य में स्थित है। इसे  Jack Dorsey,evan Williams,stone और Noah Glass ने बनाया था। रैंकिंग्स सैन फ्रांसिस्को, कैलीफोर्निया में 795, फॉल्सम स्ट्रीट स्थित ट्विटर मुख्यालय भवन ट्विटर, अलेक्सा इंटरनेट के वेब यातायात विश्लेषण के द्वारा संसार भर की सबसे लोकप्रिय वेबसाइट के रूप में 26 वीं श्रेणी पर आयी है। वैसे अनुमानित दैनिक उपयोक्ताओं की संख्या बदलती रहती है, क्योंकि कंपनी सक्रिय खातों की संख्या जारी नहीं करती। हालांकि, फरवरी 2009 compete-com  ब्लॉग के द्वारा ट्विटर को सबसे अधिक प्रयोग किये जाने वाले सामाजिक नेटवर्क के रूप में तीसरा स्थान दिया गया।  इसके अनुसार मासिक नये आगंतुकों की संख्या मोटे तौर पर 60 लाख और मासिक निरीक्षण की संख्या 5 करोड़ 50  लाख है, हालांकि केवल 40 प्रतिषत उपयोगकर्ता ही बने रहते हैं। मार्च 2009 में Nielsen-com  ब्लॉग ने ट्विटर को सदस्य समुदाय की श्रेणी में फरवरी 2009 के लिए सबसे तेजी से उभरती हुई साइट के रूप में क्रमित किया है। ट्विटर की मासिक वृद्धि 1382 प्रतिशत जिम्बियो की 240 प्रतिशत और उसके बाद फेसबुक की वृद्धि 228 प्रतिशत है।

ट्विटर पर अकाउंट कैसे बनाये ?

मित्रो ट्विटर पर आपको अकाउंट बनाने के लिए आपको दिये गये स्टेप को फालो करना होगा। जिससे आपको ट्वििटर अकाउंट बनाने में आसानी हो सके। 

स्टेप-सख्या-01-
Image SEO Friendly
  • 01-ट्विटर अकाउंट बनाने के लिए आप सबसे पहले ट्विटर के होम पेज में लागिंन करे। 
  • 02-इसके बाद अब आप टविट्र अकाउंट बनाने के लिए Sign up for twitter  बाटन पर क्लिक करे। 

स्टेप-सख्या-02-
इसके बाद अब आपसे ट्विटर कुछ जानकारी सबमिट करने को कहेगा । आपको अ्विटर द्वारा मागें गये जानकारी को सबमिट करना होगा। 
Image SEO Friendly

  • 01- Full Name  इसमें आप अपना पूरा नाम सबमिट करे। 
  • 02- Phone Or Email  इसमें आप अपना मोबाइल नम्बर या अपनी ईमेल आईडी सबमिट करे। 
  • 03- Password इसमें आप कोई अच्छा सा पासवर्ड चयन कर सबमिट करे। जिसे आपको कही अलग नोट करके रखना होगा जिससे आपको या रहे। 
  • 04-Personalize twitte based on where  में आप टिकमार्क कर दे। 
  • 05-जब आपका सब कुछ सही से सबमिट हो जाए, आप अंत में sing up  बाटन पर क्लिक कर दे।

स्टेप-सख्या-03-
Image SEO Friendly
  • 01-इसके बाद अब आपके सामने एक नया विन्डो ओपेन होगा,जिसमें आप अपने देश Country का नाम सलेक्ट करे। 
  • 02-इसके बाद अब आप अपना मोबाइल नम्बर सबमिट करे। 
  • 03-जब आप फार्म को पूरा सबमिट कर दे इसके बाद अब आप Next बाटन पर क्लिक कर दे। 
  • 04-यदि आप अपना मोबाइल नम्बर नही सबमिट करना चाहते है तो आप इसके लिए Next बाटन पर क्लिक करे। 

स्टेप-सख्या-04-
Image SEO Friendly
  • 01-इसके बाद अब आपको अपना New Twitter Account Verify  करना होगा। जो कि  Account Verify Varification Code  के द्वारा होगा। यदि आपने अपना मोबाइल नम्बर सबमिट किया हे तो आपके मोबाइल पर वेरिफिकेशन कोड आयेगा। 
  • 02-इसके बाद अब आप अपने मोबाइल नम्बर से वेरिफिकेशन कोड देखकर सबमिट करे।
  • 03-इसके बाद अब आप Verify बाटन पर क्लिक करे। 

स्टेप-सख्या-05-
Image SEO Friendly
  • 01-इसके बाद अब आप Next  पेज पर आपको अपना Username Enter  सबमिट करने को कहा जायेगा। आप अपने हिसाब से अपना Username सबमिट कर सकते है। यदि आप चाहे तो अपना यूजर नेम बाद में बदल भी सकते है। Username  सेट करने के बाद आप Next पर क्लिक कर दे। 
  • 02-इसके बाद अब आपके सामने ट्विटर का वेलकम पेज ओपेन होगा,उसमें आप “Let’s Go” पर क्लिक कर दे। 

मित्रो अब आपका ट्विटर अकाउंट सफलता पूर्वक क्रिएट हो गया,इसके बाद अब आप अपना प्रोफाइल फोटो एवं लोगो डाल दीजिए जिससे आपके जान पहचान वाले आपको पहचान सके। आपने देखा कितना आसान है ट्विटर पर अकाउंट बनाना। हां यदि आप लोगो को रिलेटेड आर्टिकल से किसी प्रकार कोई समस्या हो तो आप लोग इसके लिए हमें रिप्लाई कर सकते है। हमारा प्रयास होता है कि किसी भी समस्या का त्वरित निदान करे। हां यदि आप लोगो को यह आर्टिकल पसन्द आया हो तो आप लोग इसे सोशल  साइट पर जरूर शेयर  करें जिससे यदि किसी को इस आर्टिकल की जरूरत हो तो उसे सुविधा मिल सके। 

[ Read More ]»

ट्विटर में फोटो कैसे डाले एवं अकाउंट डिटेल अपडेट करे ?

Image SEO Friendly

मित्रो आज हम आप लोगो को ट्विटर में अकाउंट बनाने के बाद कैसे प्रोफाइल फोटो डाले एवं अकाउंट डिटेल को अपडेट करे,के बारे में विस्तार से जानकारी उपलब्ध कराने जा रहे है। अभी मैने आप लोगो को बताया था कि ट्विटर अकाउंट कैसे बनाते है ! यदि किसी नये लोगो को इस सम्बन्ध में जानकारी नही तो वह क्लिक करके जान सकता है-टविटर अकाउंट कैसे बनाये ! मित्रो टविटर पर सभी लोगो का अपना अलग-अलग प्रोफाइल होता है जिससे हम अपनी डिटेल जानकारी टविटर अकाउंट में सबमिट कर सके। जिससे यदि कोई विजिटर टविटर अकाउंट पर आये तो उसे हमारे प्रोफाइल के बारे में मालूम हो सके। आप टविटर अकाउंट के माध्यम से अपने दोस्तो को पहचान बताने एंव पहचानने में भी आसानी होता है। दूसरी बात आप जब भी अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्विट्स करते है,आपकी पहचान आपके ट्विटस के आधर पर होता है। विजिटर को इस बात से अंदाजा लगाने में देर नही लगती की सामने वाले व्यक्ति किस प्रोफेशन का है। 

ट्विटर पर फोटो कैसे अपलोड करे ? एवं अकाउंट डिटेल अपडेट करे ?
मित्रो यदि आपने अपना नया ट्विटर अकाउंट बनाया है या आप पुराने प्रोफाइल फोटो को चेन्ज करना चाहते है। तो इसके लिए आपको दिये गये स्टेप को फालो करना होगा। जिससे आपको ट्विटर अकांउट में प्रोफाइल फोटो अपलोड करने में सुविधा जनक हो सके। 

स्टेप-संख्या-01
Image SEO Friendly
  • 01-इसके लिए आप सबसे पहले अपने ट्विटर अकाउंट में ईमेल और पासवर्ड सबमिट करके लागिंन करे। 
  • 02-इसके बाद अब आप Profile पर क्लिक करे। 
  • 03-इसके बाद अब आप Edite Profile पर क्लिक करे। इसके बाद एक नया पपअप विन्डो ओपेन होगा। 

स्टेप-संख्या-02
Image SEO Friendly
इसके बाद अब आपके सामने एक नया पपअप विन्डो ओपेन हो चुका है जिसमें आपको अपने प्रोफाइल फोटो अपलोट करना है। 
  • 01-इसके बाद अब आप Profile photo पर क्लिक करे। 
  • 02-इसके बाद अब आप अपने कम्प्यूटर से अपने प्रोफाइल फोटो का चयन करे,इसके बाद आप Open पर क्लिक करके अपने प्रोफाइल फोटो को अपलोड कर ले। परन्तु ध्यान रहे आपकी प्रोफाइल फोटो की साइज (size 400×400 pixels)  होना चाहिए। 
  • 03-इसके बाद अब आप Header photo: पर क्लिक करे। 

  • 04- इसके बाद अब आप अपने कम्प्यूटर से अपने प्रोफाइल फोटो का चयन करे,इसके बाद आप Open पर क्लिक करके अपने प्रोफाइल फोटो को अपलोड कर ले। परन्तु ध्यान रहे आपकी प्रोफाइल फोटो की साइज (siz 1500×500 pixels) होना चाहिए। 
  • 05-इसके बाद अब आप स्क्राल करके थोडा नीचे जाए और Name में अपना नाम सबमिट करे। 
  • 06-इसके बाद अब आप Bio/Introduction  में अपने बारे में 160 शब्दो में जानकारी सबमिट कर सकते है। इसके लिए आप दिये गये इमेज की सहायता ले सकते है। 

  • 07-इसके बाद अब आप Place में अपने देश का नाम चयन करे। 
  • 08-इसके बाद अब आप Website: में यदि आपके पास कोई वेबसाइट या ब्लाग हो आप उसका यूआरएल एड्रेस सबमिट कर सकते है। इसके लिए आप इमेज की सहायता ले सकते है। 

  • 09-इसके बाद अब आप अपना Edit date of birth  पर क्लिक करके अपना जन्म तिथि यदि आप चाहेे तो सबमिट कर सकते है। 
  • 10-जब आपका प्रोफाइल में सब कुछ एडिट हो जाए तो आप अंन्त में SAVE बाटन पर क्लिक करे इसे सुरक्षित सेव कर ले। 


मित्रो अब आपने अपना ट्विटर पर फोटो कैसे अपलोड करे एवं अकाउंट डिटेल अपडेट को आपने सफलता पूवर्क कर लिया होगा। हां यदि आपको इस सम्बन्ध में किसी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न हो रहा हो तो आप लोग इसके लिए हमें रिप्लाई करके अपने समस्या से अवगत करा सकते है। हमारा प्रयास होता है कि हम किसी भी समस्या का त्वरित निदान करे। हां यदि आप लोगो को यह आर्टिकल पसन्द आया हो तो आप लोग इसे सोशल साइट पर इसे अवश्य शेयर  करे जिससे किसी नये लोगो को ट्विटर पर फोटो कैसे अपलोड करे ? एवं अकाउंट डिटेल अपडेट के सम्बन्ध में परेशान नही होना पडेगा। 

[ Read More ]»

ट्विटर ऑटो-फॉलो रिक्वेस्ट को कैसे रोकें ?

Image SEO Friendly

मित्रो यदि आप ट्विटर पर फालोवर्स रिक्वेस्ट से परेशान है,तो इसके लिए अब आपको परेशान नही होना पडेगा। मित्रो ट्वििटर पर पहले से ही auto-follow  प्रोटेक्ट होता है। जिससे जब कभी कोई भी विजिटर आपको फालो करना चाहता है तो वह आटोमेटिक फालोवर्स रिक्वेस्ट रिसीव हो जाता है। परन्तु यदि आप चाहते है कि ट्विटर पर फोलोवर्स रिक्वेस्ट को नियंन्त्रत करे ! और आप जिसे चाहे उसे ही फालो करे ओर जिसे चाहे अनफालो कर सके। तो यह सुविधा ट्विटर पर पहले से ही मौजूद है। परन्तु इसके लिए आपको ट्विटर के सेटिंग्स में जाकर ट्विटर को प्रोटेक्ट करना करना होगा,इसके बाद आप किसी भी फालोवर्स रिक्वेस्ट को नियंत्रित कर सकते है। यदि आप चाहे कि इसे हम पूरी तरह से बंद कर दे,तो आप ऐसा नही कर सकते। हां आप ट्विटर फालोवर्स रिक्वेस्ट को ट्विटर सेटिंग्स में प्रोटेक्ट जरूर कर सकते है। इससे आपको फायदा यह होगा कि जब भी आप ट्विट करेगें तो वह सिर्फ ट्विटर फालोवर्स को ही प्रदर्शित होगा। और वह अन्य यूजर को प्रदर्षित नही होगा। और आपके फालोविंग सर्किल से बाहर से जो आपके ट्विट को पढ कर आपको फालो रिक्वेस्ट भेजते है ,वह अब नही भेजेगें। और यदि आपको फिर भी फालोवर्स रिक्वेट रिसीव होता है,तो बगैर आपके द्वारा अप्रूवल के कोई भी यूजर आपके ट्विटर अकाउंट को access नही कर पायेगा। तो खैर अब चलते है और यह समझते है कि हम कैसे ऑटो-फॉलो रिक्वेस्ट को ट्विटर पर कैसे रोकें ?

ऑटो-फॉलो रिक्वेस्ट को ट्विटर पर कैसे रोकें ?

मित्रो इसके लिए आपको दिये गये स्टेप को फालो करना होगा,जिससे आपको अपने ट्विट्र अकाउंट में आटो फालो रिक्वेस्ट को नियंत्रित कर सके। 

स्टेप-सख्या-01-
Image SEO Friendly
  • 01-इसके लिए आप सबसे पहले Twitter अकाउंट में ईमेल पासवर्ड सबमिट करके लागिंन करे। 
  • 02-इसके बाद अब आप More पर  क्लिक करे। 

स्टेप-सख्या-02-
Image SEO Friendly
  • 01-इसके बाद अब आप Setting and privacy  पर क्लिक करे। 

स्टेप-सख्या-03-
Image SEO Friendly
  • 01-इसके बाद अब आप Privacy and safety पर क्लिक करे। 
  • 02-इसके बाद अब आप Protect your Tweets को चेकमार्क करे। 

स्टेप-सख्या-04-
Image SEO Friendly
  • 01-इसके बाद अब जो नेक्स्ट पेज ओपेन होगा उसमें आप Protect पर क्लिक कर दे।

स्टेप-सख्या-05-
Image SEO Friendly
  • इसके बाद अब जब भी कोई ट्विटर यूजर आपको follower request send सेन्ड करेगा आपको follower request  पर क्लिक करना होगा। 

स्टेप-सख्या-06-
Image SEO Friendly
  • 01-इसके बाद अब आपके सामने नेक्स्ट पेज ओपेन होगा,जिसमें आपको दो आफ्नश मिलेगा।  Accept aur Decline इसके बाद अब आप follower request  को यदि Accept यानि की स्वीकार करना चाहे तो स्वीकार करे। या आप follower request  को Decline यानि की अस्वीकार करना चाहे तो अस्वीकार करे। यह आपके ऊपर निर्भर करता है। 

मित्रो अब हमें उम्मीद  है कि आप लोगो ने ट्विटर ऑटो-फॉलो रिक्वेस्ट को कैसे नियंत्रित करे अच्छे से समझ गये होगें। हां यदि आपको रिलेटेड आर्टिकल समझने में किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न हो रहा हो। आप इसके लिए हमें रिप्लाई करके अपने समस्या से अवगत करा सकते है। हमारा प्रयास होता है कि हम किसी भी समस्या का त्वरित निदान करे। हां मित्रो यदि आप लोगो को यह आर्टिकल पसन्द आया हो तो आप इसे सोशल साइट पर अवश्य  शेयर  करे जिससे यदि किसी यूजर को इस आर्टिकल की आवश्यकता हो तो उसे भटकना न पडे। 


[ Read More ]»

ट्विटर अकाउंट डीएक्टिवेट या डिलेट कैसे करे ?

Image SEO Friendly

मित्रो सोशल साइट में ट्विटर एक बहुत पापुलर साइट है,जिसमें ट्विटर ने 140 शब्दो तक आप किसी को मैसेज ट्विट कर सकते है। यदि सोशल नेटवर्किगं की बात की जाए तो फेसबुक के बाद ट्विटर का दूसरा नम्बर आता है। ट्विटर पर कोई भी व्यक्ति बहुत आसानी के साथ अकाउंट बना सकते है। जिसमें आपको ट्विटर के साधारण स्टेप को फालो करके आप बहुत ही आसानी के साथ ट्विटर अकाउंट बना सकते है। परन्तु यदि आप किन्ही वजहो से अपना ट्विटर अकाउंट डीएक्टिवेट या डिलेट करना चाहते है। तो इसके लिए भी आपको ट्विटर के कुछ दिये गये साधारण स्टेप को फालो करना होगा। इसके बाद आप आसानी के साथ अपने ट्विटर अकाउंट को डिएक्टिवेट कर सकते है। 

ट्विटर अकाउंट डीएक्टिवेट या डिलीट कैसे करे ?

इसके लिए मित्रो आपको कुछ दिये गये साधारण स्टेप को फालो करना होगा। इसके बाद आप बहुत ही आसानी के साथ अपने ट्विटर अकाउंट डीएक्टिवेट या डिलीट कर सकते है। 
स्टेप-संख्या-01-
Image SEO Friendly
  • 01-इसके लिए आप सबसे पहले अपने ट्विटर अकाउंट में ईमेल पासवर्ड सबमिट करके लागिंन करे। 
  • 02-इसके बाद अब आप More पर क्लिक करे। 
  • 03-इसके बाद अब आप Setting and privacy पर क्लिक करे। 
  • 04-इसके बाद अब आप दाहिने तरफ Deactivate your account link  पर क्लिक करे। 

स्टेप-संख्या-02-
Image SEO Friendly
  • 01-इसके बाद अब एक नया पेज ओपेन होगा जिसमें नीचे स्क्राल करके जाए और आप Deactivate पर क्लिक करे।

स्टेप-संख्या-03-
Image SEO Friendly
  • इसके बाद अब आपके सामने एक नया विन्डो ओपेन होगा,जिसमें आपको ट्विटर पासवर्ड को सबमिट करना होगा। 
  • 01-इसके बाद अब आप अपने ट्विटर अकाउंट के password को re-enter   करे।
  • 02-इसके बाद आप Deactivate account बाटन पर क्लिक करे। 

स्टेप-संख्या-04-
मित्रो आप जैसे ही डीएक्टिवेट बाटन पर क्लिक करते है,इसके बाद आपका ट्विटर अकाउंट आसानी के साथ डीएक्टिवेट हो जायेगा। परन्तु यदि आपका विचार 30 दिनो के अन्दर परिवर्तित हो जाता है। और आप सोचते है की हमें अपना ट्विटर अकाउंट दोबारा वापिस पा ले। इसके लिए आपको दोबारा रिएक्टिवेट करने के लिए logging in link  पर क्लिक करना होगा। 
  • 01-इसके लिए आप logging in link पर क्लिक करे। 

मित्रो अब हमें उम्मीद  है कि आप लोगो ने ट्विटर अकाउंट डीएक्टिवेट या डिलेट करने  का तरीका समझ लिया होगा । हां यदि आपको रिलेटेड आर्टिकल समझने में किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न हो रहा हो। आप इसके लिए हमें रिप्लाई करके अपने समस्या से अवगत करा सकते है। हमारा प्रयास होता है कि हम किसी भी समस्या का त्वरित निदान करे। हां मित्रो यदि आप लोगो को यह आर्टिकल पसन्द आया हो तो आप इसे सोशल साइट पर अवश्य  शेयर  करे जिससे यदि किसी यूजर को इस आर्टिकल की आवश्यकता हो तो उसे भटकना न पडे।

[ Read More ]»

ट्विटर अकाउंट पासवर्ड भूलने पर password reset कैसे करे ?

Image SEO Friendly

मित्रो आज हम आप लोगो को ट्विटर अकाउंट के पासवर्ड भूल गये है तो आपको इसमें परेशान होने की जरूरत नही। ट्विटर सहित लगभग सभी सोशल साइटो में पासवर्ड रिसेट करने की प्रक्रिया होता है। और इन सबसे हट कर एक अलग बात यह है कि आप जब भी किसी सोशल साइट पर अपना अकाउंट बनाये। एक मोबाइल नम्बर का एक ही जगह उपयोग करे,यदि आप किसी सोशल साइट जैसे-टविटर पर अकाउंट बनाते है तो एक मोबाइल नम्बर से एक ही अकाउंट क्रिएट करे। यदि आप एक से अधिक अकाउंट क्रिण्ट करेगें तो यह टविटर गाइड लाइन के विपरीत होगा। और ऐसे में आपका ट्विटर एक खाते को बंद भी कर सकता है। और दूसरा सबसे महत्वपूर्ण बात आप जब भी खाता बनाये अपना ईमेल आईडी और मोबाइल नम्बर दोनो सबमिट करे। जिससे यदि आपका इन दोनो में कभी एक धोखा दे तो आप दूसरे की सहायता से अपने ट्विटर अकाउंट को रिसेट कर सके। 

ट्विटर अकाउंट पासवर्ड भूलने पर password reset  कैसे करे ?

मित्रो यदि आप अपने ट्विटर अकाउंट का पासवर्ड भूल गये है और लागिंन नही कर पा रहे है तो आपको इसके लिए दिये गये कुछ स्टेप को फालो करना होगा। जिससे आपको अ्व्टिर अकाउंट पासवर्ड को रिसेट करने में आसानी हो सके। 

स्टेप-संख्या-01-
Image SEO Friendly
  • 01-सबसे पहले आप Twitter-com  पर क्लिक कर लागिंन करे। 
  • 02-इसके बाद अब आप लागिंन पेज पर Forget Password  दिखाई देगा,आप उस पर क्लिक करे। 
स्टेप-संख्या-02-
Forget Password  पर क्लिक करने के बाद आप के सामने एक नया विन्डो ओपेन होगा। 
Image SEO Friendly
  • 01-इसके बाद सर्च बाक्स में-Enter your email,phone number,or username इनमें से आपको जो भ सुविधा जनक लगे। उसे सर्च बाक्स में सबमिट करे। 
  • 02-इसके बाद Search बाटन पर क्लिक करे। 
स्टेप-संख्या-03-
How do you want to reset your password ? आपने यदि ट्विटर अकाउंट में मोबाइल नम्बर व ईमेल आईडी दोनो को सबमिट किया है तभी यह दोनो आफ्शन आयेगें। अन्यथा यदि आप ने इन दोनो आफ्शनो में  किसी एक को सबमिट किया है तो सिर्फ एक ही आफ्शन दिखाई देगा। 
-Text a code to my phone ending in-----
-Email a link to-----
Image SEO Friendly
  • 01-इसके बाद आप दिये गये आफ्शन में Text a code to my phone ending in  का चयन कर टिंक मार्क करे। या आप अपने सुविधा के अनुसार Email a link to----- पर भी ओपीटी कोड को प्राप्त कर सकते है। 
  • 02-इसके बाद अब आप Continue बाटन पर क्लिक करे। 
स्टेप-संख्या-04-
Image SEO Friendly
  • 01-इसके बाद अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर पर ट्विटर द्वारा एक नोटिफिकेशन ओटीपी कोड OTP CODE भेजा जायेगा। जिसे आप अपना मोबाइल ओपेन कर आये हुए ओटीपी कोड OTP CODE  चेक कर नोट कर ले। 
  • 02-इसके बाद अब आप खाली बाक्स में OTP CODE ओटीपी कोड को सबमिट करे। 
  • 03-इसके बाद अब आप Submit बाटन पर क्लिक कर दे। 
स्टेप-संख्या-05-
Image SEO Friendly
  • 01-इसके बाद अब आप अपना खाली बाक्स में new password  सबमिट करे। 
  • 02-इसके बाद उसके नीचे खाली बाक्स में Re new password यानि की दोबारा उसी पासवर्ड को सबमिट करे। 
  • 03-इसके बाद अब आप Submit बाटन पर क्लिक कर दे। 
स्टेप-संख्या-06-
Image SEO Friendly
  • इसके बाद अब एक नया विन्डो ओपेन होगा जिसमें आप Coninue to twitter  पर क्लिक कर दे। अब आप आपने अपना ट्विट्रर अकाउंट ओपेन हो गया। अब आप बधाई के पात्र है। 
मित्रो अब हमें उम्मीद है कि आप लोगो ने अपने ट्विट्रर अकाउंट में पासवर्ड भूलने पर रिसेट करना अच्छे से समझ गये होगें। हां यदि आप लोगो को इस रिलेटेड आर्टिकल से किसी प्रकार का कोई समस्या उत्पन्न हो रहा हो तो आप लोग इसके लिए हमें रिप्लाई कर अपने समस्या से अवगत कराये। हमारा प्रयास होता है कि हम किसी भी समस्या का त्वरित समाधान करे।  हां मित्रो यदि आप लोगो को यह आर्टिकल पसन्द आया हो तो आप इसे सोशल साइट पर अवश्य शेयर  करे जिससे यदि किसी यूजर को इस आर्टिकल की आवश्यकता हो तो उसे भटकना न पडे।

[ Read More ]»

ट्विटर अकाउंट में 2 Step Verification Enable कैसे करे ?

Image SEO Friendly

मित्रो आज हम आप लोगो को ट्विटर अकाउंट में सुरक्षा कारणो से कैसे टू स्टेप वेरिफिकेशन इनेबल करने के बारे में जानकारी उपलब्ध करायेगें। मित्रो दरअसल जब हम ट्विटर अकाउंट में टू स्टेप वेरिफिकेशन को इनेबल कर देते है। तो इससे सबसे बडा फायदा यह है कि यदि कोई आपके ट्विटर अकाउंट में लागिंन करने का प्रयास करेगा,तो उसे उसके लिए आपके मोबाइल नम्बर पर आये ओटीपी कोड की आवश्यकता  पडेगा। इस लिए हमें सुरक्षा के दृष्टि से ट्विटर अकाउंट में टू स्टेप वेरिफिकेशन कोड इनेबल करना आवष्यक होता है। क्योकि आज के इन्टरनेट के दौर में साइबर अपराधी काफी सक्रिय हो चुके है। जिससे हमें अपना ट्विटर अकाउंट हैक होने का हमेशा मन में डर बना होता है। और जब हम ट्विटर अकाउंट में टू स्टेप वेरिफिकेशन इनेबल नही करते है,तो ऐसे में कोई भी साइबर अपराधी हमारे पासवर्ड को हैक कर सकता है। यही नही वह बहुत ही आसानी के साथ हमारे ट्विटर अकाउंट को एक्सेस कर सकता है। परन्तु जब हम अपने ट्विटर अकाउंट में टू स्टेप वेरिफिकेशन एनेबल कर देते है। तो ऐसे में कोई भी साइबर अपराधी यदि आपके पासवर्ड को हैक भी कर लेता है। तब भी वह आपके ट्विटर अकाउंट को एक्सेस नही कर पायेगा। क्योकि उसके लिए उसको आपके मोबाइल नम्बर पर आये हुए ओटीपी कोड की जरूरत होगा। और वह ओपीटी कोड के अभाव में लाख प्रयास के बावजूद भी आपके ट्विटर अकाउंट में न तो लागिंन कर पायेगा न ही एक्सेस कर पायेगा। जिससे आपका ट्विटर अकाउंट हमेशा के लिए सुरक्षित हो जायेगा,और आप निश्चत हो जायेगे। 

ट्विटर अकाउंट में 2 Step Verification Enable  कैसे करे ?

मित्रो यदि आप भी अपने ट्विटर अकाउंट में टू स्टेप वेरिफिकेशन सुरक्षा इनेबल करना चाहत है। तो इसके लिए आपको दिये गये कुछ स्टेप को फालो करना होगा,जिससे आपको अकाउंट वेरिफिकेशन में आसानी हो सके।

स्टेप-संख्या-01-
Image SEO Friendly

  • 01-सबसे पहले twitter-com  साइट पर जाए,और अपना ईमेल पासवर्ड सबमिट कर लागिंन करे। 
  • 02-इसके बाद ट्विटर अकाउंट में वाये तरफ More  बाटन पर क्लिक करे। 
  • 03-इसके बाद अब आप Settings and privacy  पर क्लिक करे। 
  • 04-इसके बाद अब आप Account  पर क्लिक करे। 
  • 05-इसके बाद अब आप दाहिने तरफ Security आफ्शन पर क्लिक करे। 
स्टेप-संख्या-02-
Image SEO Friendly

  • 01-इसके बाद Two-factor authentication पर इमेज के अनुसार क्लिक करे। 
  • 02-इसके बाद एक नया विन्डो ओपेन होगा, Two-factor authentication  के सामने खली बाक्स में क्लिक करे।
स्टेप-संख्या-03-
Image SEO Friendly
01-How login verification works में नीचे दिये गये Start  बाटन पर क्लिक करे। 
स्टेप-संख्या-04-
Image SEO Friendly

  • 01-Verify password  में अपना टविटर अकाउंट का पासवर्ड सबमिट करे। 
  • 02-इसके बाद Verify क्लिक करे। 
स्टेप-संख्या-05-
Image SEO Friendly

  • 01-Confirm your phone number में आप Send code  बाटन पर क्लिक करे। 
स्टेप-संख्या-06-
Image SEO Friendly

  • 01-इसके बाद मोबाइल पर आये OTP code  नीचे दिखाए गये खाली बाक्स में लिखे। 
  • 02-इसके बाद अब आप submit बाटन पर क्लिक कर दे। 
  • 03-यदि आपके मोबाइल नम्बर पर ओटीपी कोड नही आया हो,तो आप इसके लिए I didin’t receve the code बाटन पर दोबारा क्लिक कर ओटीपी कोड प्राप्त कर सकते है। 
स्टेप-संख्या-07-
Image SEO Friendly

  • 01-How login verification works में आप start बाटन पर क्लिक कर दे। 
  • 02-इसके बाद एक नया विन्डो ओपेन होगा जिसमें आप congrats,you’re enrolled ! इसका मतलब कि बधांई हो आपने सफलता पूर्वक नामांकन कर लिया। यानि की आपके ट्विटर अकाउंट में टू स्टेप वेरिफिकेशन इनेबल हो चुका है। 
नोट-इसके अलावा आपके पास get backup code आफ्शन आयेगा,इस पर क्लिक करे। इसके बाद एक नया विन्डो ओपेन हो जायेगा। 

स्टेप-संख्या-08-
Image SEO Friendly
01-इसके बाद आपको एक्स्ट्रा बैकअप कोड भी प्राप्त हो जायेगा। इससे सबसे बडा फायदा यह है कि यदि आप किसी वजह से आपके मोबाइल में कोड सेन्ड न हो पाये तो आप इस back up code  लागिंन कर सकते है। इस कोड को कापी करके सुरक्षित रख ले। 
02-यदि आप Generate a new code  प्राप्त करना चाहते है तो क्लिक कर प्राप्त कर सकते है। 
ट्विटर अकाउंट में 2 Step Verification Disable  कैसे करे ?
अब यदि आप भविष्य  में ट्विटर अकाउंट 2 स्टेप वेरिफिकेशन डिसेबल करना चाहते है। तो आप बहुत ही आसानी के साथ अपने ट्विटर अकाउंट को डिसेबल कर सकते है। उसके लिए आपको निम्न स्टेप को फालो करना होगा। 

स्टेप-संख्या-01-
Image SEO Friendly

  • 01-सबसे पहले twitter-com  साइट पर जाए,और अपना ईमेल पासवर्ड सबमिट कर लागिंन करे।
  • 02-इसके बाद ट्विटर अकाउंट में वाये तरफ More  बाटन पर क्लिक करे।
  • 03-इसके बाद अब आप Settings and privacy  पर क्लिक करे।
  • 04-इसके बाद अब आप Account  पर क्लिक करे।
  • 05-इसके बाद अब आप दाहिने तरफ Security आफ्शन पर क्लिक करे।
स्टेप-संख्या-02-
Image SEO Friendly

  • 01-इसके बाद two-factor authentication  के सामने टिकमार्क पर क्किल करे। इसके बाद आपके सामने एक नया विन्डो ओपेन होगां ।
  • 02-इसके बाद अब आप Yes,turn off  पर क्लिक कर दे। 
मित्रो अब आपने अपने ट्विटर अकाउंट में टू सटेप वेरिफिकेशन इनेबल करना एवं टू सटेप वेरिफिकेशन डिसेबल करना आसानी के साथ समझ गये होगें। हा यदि आप लोगो को इस रिलेटेड आर्टिकल में किसी प्रकार की कोई समस्या महसूस हो,आप हमें रिप्लाई करके अपने समस्या से अवगत करा सकते है। हमारा प्रयास होता हे कि हम किसी भी समस्या का त्वरित समाधान करे। हां मित्रो यदि आप लोगो को यह आर्टिकल पसन्द आया हो तो आप इसे सोशल साइट पर अवश्य शेयर  करे जिससे यदि किसी यूजर को इस आर्टिकल की आवश्यकता हो तो उसे भटकना न पडे।

[ Read More ]»

ट्विटर की वीडियो डाउनलोड कैसे करे ?

Image SEO Friendly

मित्रो आज हम आप लोगो को ट्विटर से कम्प्यूटर पर वीडियो कैसे डाउनलोड करे इसके बारे में विस्तार से जानकारी उपलब्ध करायेगें। ट्विट्र सोशल प्लेटफार्म में एक ऐसा प्लेटफार्म है जहां दुनिया के हर दिन लाखो कराडो वीडियो अपलोड होते रहते है। हालाकिं यदि वीडियो के मामले में देखा जाए तो यूट्यूब की किसी से तुलना नही किया जा सकता,यह सबसे अच्छा साइट है। परन्तु बीेते कुछ समय में परिवर्तन के दौर में ऐसा लगा कि ट्विटर भी वीडियो के लिए एक पापुलर साइट हो जायेगा। जिससे अधिक से अधिक लोग ट्विट्र पर अपना वीडियो अपलोड कर सके। वैसे यदि देखा जाये तो यदि जब हम ट्विटर की वीडियो वाट्स एप या किसी अन्य कार्य में यदि प्रयोग लेना चाहते है तो ऐसे में न तो हम वाट्स एप पर वीडियो को शेयर कर पाते है न ही अपने किसी अन्य कार्य के लिए उपयोग कर पाते है। ट्विटर में हमे वीडियो शेयर करने का आफ्शन मिलता है परन्तु उसे हम सिर्फ ट्विटर में ही शेयर  कर पाते है। उसे हम अपने अपने कम्प्यूटर में डाउनलोड नही कर सकते है।  परन्तु कुछ ऐसे ट्रिक है जिनकी सहायता से हम ट्विटर के किसी भी वीडियो को अपने कम्प्यूटर में सुरक्षित सेव कर सकते है। और इसकी प्रोसेस भी बहुत ही आसान है। 

कम्प्यूटर में ट्विटर वीडियो कैसे डाउनलोड करे ?

मित्रो वैसे तो यदि देखा जाए तो ट्विटर की वीडियो को डाउनलोड करने के लिए बहुत से एंड्राॅएड ऐप्स और साफ्टवेयर मौजूद है। जिसे द्वारा हम ट्विटर के किसी भी वीडियो को आसानी के साथ डाउनलोड कर सकते है। परन्तु मै आपको बगैर किसी मोबाइल एप व बिना किसी साफ्टवेयर के ट्विटर वीडियो को डाउनलोड करने के तरीके के बारे में जानकारी उपलब्ध कराने जा रहे है। यही नही इसके अलावा ट्विटर की वीडियो को डाउनलोड करने के लिए बहुत सी वेबसाइट भी मौजूद है जिनकी सहायता से हम ट्विटर के किसी भी वीडियो को डाउनलोड कर सकते है।  परन्तु मित्रो आज हम आप लोगो को इन सबसे अलग हट कर ट्विटर वीडियो डाउनलोड करने के लिए twittervideodownloader-com  इसके नाम से ही पता चलता है कि यह वेबसााइट ट्विटर की वीडियो डाउनलोड करने के लिए ही बनाई गई है। इस वेबसाइट से आप ट्विटर के किसी भी वीडियो को बहुत ही आसानी के साथ डाउनलोड कर सकते है।

twittervideodownloader-com  से ट्विटर वीडियो कैसे डाउनलोड करे ?

मित्रो यदि आप twittervideodownloader-com  से अपने ट्विटर के किसी भी वीडियो को डाउनलोड करना चाहते है। तो आपको इसके लिए दिये गये कुछ स्टेप को फालो करना होगा। जिससे कि आपको ट्विटर की वीडियो डाउनलोड करने में आसानी हो सके।

स्टेप-संख्या-01-
Image SEO Friendly
  • 01-सबसे पहले आप अपने ट्विटर अकाउंट में ईमेल पासवर्ड सबमिट कर लागिंन करे। 
  • 02-इसके बाद अब आपको ट्विटर के जिस भी वीडियो को डाउनलोड करना चाहते है। उस वीडियो पर माउस से राइट क्लिक करके show video URL पर क्लिक करे।
  • 03-इसके बाद अब आप show video URL पर क्लिक करने के बाद वीडियो का URL  को आप इमेज की सहायता से कापी कर ले।

स्टेप-संख्या-02-
Image SEO Friendly
  • 01-इसके बाद अब आप twittervideodownloader-com पर क्लिक कर जाए।   
  • 02-इसके बाद अब आप खाली बाक्स में वीडियो की लिंक कापी पेस्ट कर दे। इसके लिए आप इमेज की सहायता ले सकते है। 
  • 02-इसके बाद अब आप Download बाटन पर क्लिक करे। 

स्टेप-संख्या-03-
Image SEO Friendly
  • 01-इसके बाद अब आप दिये गये आफ्शन  में जिस भी आफ्शन पर सलेक्ट करके उस पर क्लिक करे। इसके लिए आप इमेज की सहायता ले सकते है। 

स्टेप-संख्या-04-
Image SEO Friendly
  • 01-इसके बाद अब आपको वीडियो के कार्नर में 03 डाट दिखाई दे रहा होगा। आप 03 डाट पर क्लिक करे। 
  • 02-इसके बाद अब आप Download बाटन पर क्लिक कर दे। इसके लिए आप इमेज की सहायता भी ले सकते है।  

मित्रो अब हमें उम्मी है कि आप लोगो ने ट्विटर की वीडियो डाउनलोड कैसे करे ? को आसानी से सफलता पूर्वक एक कर लिया होगा,और अच्छे से समझ गये होगें ।  हा यदि आप लोगो को इस रिलेटेड आर्टिकल में किसी प्रकार की कोई समस्या महसूस हो,आप हमें रिप्लाई करके अपने समस्या से अवगत करा सकते है। हमारा प्रयास होता हे कि हम किसी भी समस्या का त्वरित समाधान करे। हां मित्रो यदि आप लोगो को यह आर्टिकल पसन्द आया हो तो आप इसे सोशल साइट पर अवश्य शेयर  करे जिससे यदि किसी यूजर को इस आर्टिकल की आवश्यकता हो तो उसे भटकना न पडे।

[ Read More ]»
”go"