गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।
Showing posts with label मनोरंजक-लोरियां. Show all posts

प्यारा हमारा मुन्ना नैनों का तारा

Image SEO Friendly

प्यारा हमारा मुन्ना नैनों का तारा
दिल का सहारा ये चमचम सितारा-2

भारत मां के प्यार सलोने मेरे खिलौने-2
चंदा हंसेगा, रोना नहीं ओ सलोने-2

मेरे कन्हइया रे होगा प्रताप, शिवाजी तू
मेरे कन्हइया रे होगा प्रताप, शिवाजी तू
तू ही दिल की भाषा रे, भारत की आशा
फूलो-फलो मोरे लाल रे
भारत की आशा
जुग-जुग जियो मोरे लाल रे

प्यारा हमारा मुन्ना नैनों का तारा
दिल का सहारा ये चमचम सितारा…

नोट - पाठक गण कृपया ध्यान दे ! हमारा प्रयास है कि लोरियों की इस लिस्ट में हम सभी लोकप्रिय लोरियों को शामिल करने का प्रयास करे । लेकिन फिर भी यदि कोई लोरी जाने या अनजाने में छूट गई हो तो कृपया हमें उसके बारे में हमें जरूर बताएं। साथ ही लोरियों की ये लिस्ट आप अपनी ऐसी सहेलियों के साथ शेयर करना ना भूलें, जो हाल-फिलहाल में ही मां बनी हैं। 

[ Read More ]»

चंदा है तू, मेरा सूरज है तू

Image SEO Friendly

चंदा है तू, मेरा सूरज है तू
ओ मेरी आंखों का तारा है तू-3
जीती हूं मैं बस तुझे देखकर
इस टूटे दिल का सहारा है तू
चंदा है तू, मेरा सूरज है तू

तू खेले खेल कई, मेरा खिलौना है तू-2
जिससे बंधी हर आशा मेरी
मेरा वो सपना सलोना है तू
नन्हा-सा है कितना सुंदर है तू
छोटा-सा है कितना प्यारा है तू
चंदा है तू, मेरा सूरज है तू

पूर्वाई वन में उड़े, पंछी चमन में उड़े-2
राम करे कभी होके बड़ा
तू बनके बादल गगन में उड़े
जो भी तुझे देखे वो ये कहे
किस मां का ऐसा दुलारा है तू
चंदा है तू, मेरा सूरज है तू…

नोट - पाठक गण कृपया ध्यान दे ! हमारा प्रयास है कि लोरियों की इस लिस्ट में हम सभी लोकप्रिय लोरियों को शामिल करने का प्रयास करे । लेकिन फिर भी यदि कोई लोरी जाने या अनजाने में छूट गई हो तो कृपया हमें उसके बारे में हमें जरूर बताएं। साथ ही लोरियों की ये लिस्ट आप अपनी ऐसी सहेलियों के साथ शेयर करना ना भूलें, जो हाल-फिलहाल में ही मां बनी हैं।

[ Read More ]»

ओ निंदिया रानी,सपने ले आ जा रे

Image SEO Friendly

सपने ले आ जा रे
ओ निंदिया रानी
सपनों के देश से सपने ले आ
अंखियों को छू ले
ओ निंदिया रानी
तू अंखियों में आके बस जा
परी लोक में ले चल
ओ निंदिया रानी
परियों से तू हमें मिलवा
चांद की किरणों पे ले चल
ओ निंदिया रानी
चांद की सैर तू हमें करवा
सितारों के पास ले चल निंदिया रानी
सितारों के संग तू ले जा निंदिया रानी
जब तक रात है ओ प्यारी निंदिया रानी
हमारे पास तू रह जा निंदिया रानी

नोट - पाठक गण कृपया ध्यान दे ! हमारा प्रयास है कि लोरियों की इस लिस्ट में हम सभी लोकप्रिय लोरियों को शामिल करने का प्रयास करे । लेकिन फिर भी यदि कोई लोरी जाने या अनजाने में छूट गई हो तो कृपया हमें उसके बारे में हमें जरूर बताएं। साथ ही लोरियों की ये लिस्ट आप अपनी ऐसी सहेलियों के साथ शेयर करना ना भूलें, जो हाल-फिलहाल में ही मां बनी हैं।

[ Read More ]»

मैं गाऊं तू चुप हो जा

Image SEO Friendly

मैं गाऊं तू चुप हो जा
मैं जागूं रे तू सो जा

धरती की काया सोई
अंबर की माया सोई
झिलमिल तारों के नीचे
सपनों की छाया सोई
मैं ढूंढूं
हो मैं ढूंढूं रे तू खो जा
मैं जागूं रे तू सो जा

जाने हवाएं कहां खोईं
सागर की भी लहरें सोईं
दुनिया का सब दुखड़ा भर के
तेरी दो अंखियां रे क्यूं रोईं
आंसू के
हो आंसू के शबनम धो जा
मैं जागूं रे तू सो जा

आंसू तेरे मुझको दे दे
बदले में मेरी हंसी ले ले
तेरा तो मन सुख से खेले
मेरा हृदय तेरा दुख झेले
नए बीज
नये बीज खुशी के बो जा
मैं जागूं रे तू सो जा
मैं गाऊं तू चुप हो जा
मैं जागूं रे तू सो जा

नोट - पाठक गण कृपया ध्यान दे ! हमारा प्रयास है कि लोरियों की इस लिस्ट में हम सभी लोकप्रिय लोरियों को शामिल करने का प्रयास करे । लेकिन फिर भी यदि कोई लोरी जाने या अनजाने में छूट गई हो तो कृपया हमें उसके बारे में हमें जरूर बताएं। साथ ही लोरियों की ये लिस्ट आप अपनी ऐसी सहेलियों के साथ शेयर करना ना भूलें, जो हाल-फिलहाल में ही मां बनी हैं।

[ Read More ]»

चांदनी रे झूम

Image SEO Friendly

अंखियों में छोटे-छोटे सपने सजायके
बहियों में निंदिया के पंख लगायके
चंदा में झूले मेरी बिटिया रानी
चांदनी रे झूम, हो चांदनी रे झूम
यही तो कली है प्यारी मेरी सारी बगिया में-2
मैंने यही मोती पाया जीवन नदिया में
ममता लुटाऊं ऐसी मच जाए धूम
चांदनी रे झूम, हो चांदनी रे झूम
अंखियों में छोटे-छोटे सपने सजायके…

क्या-क्या मैंने तेरे लिए भेस बनाया है
हो क्या-क्या मैंने तेरे लिए भेस बनाया है
क्या नहीं बीती फिर भी तुझे बहलाया है
तेरे लिए मैं रहा गली-गली घूम
चांदनी रे झूम, हो चांदनी रे झूम
अखियों में छोटे छोटे सपने सजायके…

नोट - पाठक गण कृपया ध्यान दे ! हमारा प्रयास है कि लोरियों की इस लिस्ट में हम सभी लोकप्रिय लोरियों को शामिल करने का प्रयास करे । लेकिन फिर भी यदि कोई लोरी जाने या अनजाने में छूट गई हो तो कृपया हमें उसके बारे में हमें जरूर बताएं। साथ ही लोरियों की ये लिस्ट आप अपनी ऐसी सहेलियों के साथ शेयर करना ना भूलें, जो हाल-फिलहाल में ही मां बनी हैं। 

[ Read More ]»

तू ही मेरे नैनों का तारा

Image SEO Friendly

तू ही मेरे नैनों का तारा
तू ही मेरे जीने का सहारा
प्रभु ने दिया है जो मुझको
तू है वरदान वो प्यारा
मांगू दुआएं, ले लूं बलाएं
तुझपर आंच ना आए
पहुंचा ना कोई अब तक जहां पर
तू ऐसी मंज़िल है पाए
नहीं आकाश में होगा
एक भी तुझसा सितारा

तू ही मेरे नैनों का तारा
तू ही मेरे जीने का सहारा
प्रभु ने दिया है जो मुझको
तू है वरदान वो प्यारा

आ तुझको मैं झूला झुलाऊं
छोड़ ये खेल-खिलौना
आ जाएगी निंदिया रानी
लेके वो सपना सलोना

बादलों शोर ना करना
सोया है मुन्ना हमारा
तू ही मेरे नैनों का तारा…

नोट - पाठक गण कृपया ध्यान दे ! हमारा प्रयास है कि लोरियों की इस लिस्ट में हम सभी लोकप्रिय लोरियों को शामिल करने का प्रयास करे । लेकिन फिर भी यदि कोई लोरी जाने या अनजाने में छूट गई हो तो कृपया हमें उसके बारे में हमें जरूर बताएं। साथ ही लोरियों की ये लिस्ट आप अपनी ऐसी सहेलियों के साथ शेयर करना ना भूलें, जो हाल-फिलहाल में ही मां बनी हैं।

[ Read More ]»

दो नैना एक कहानी

Image SEO Friendly

दो नैना और एक कहानी-2
थोड़ा-सा बादल थोड़ा-सा पानी
और एक कहानी
दो नैना और एक कहानी
थोड़ा-सा बादल थोड़ा-सा पानी
और एक कहानी
दो नैना और एक कहानी
छोटी-सी दो झीलों में वो
बहती रहती है
ओ छोटी-सी दो झीलों में वो
बहती रहती है
कोई सुने या ना सुने
कहती रहती है
कुछ लिख के और कुछ ज़ुबानी

हो थोड़ा सा बादल थोड़ा सा पानी
और एक कहानी
दो नैना और एक कहानी
थोड़ी-सी है जानी हुई
थोड़ी-सी नई
ओ थोड़ी-सी है जानी हुई
थोड़ी-सी नई
जहां रुके आंसू वहीं
पूरी हो गई
है तो नई फिर भी है पुरानी

हो थोड़ा-सा बादल थोड़ा-सा पानी
और एक कहानी
दो नैना और एक कहानी

एक खत्म हो तो दूसरी
रात आ जाती है
ओ एक खत्म हो तो दूसरी
रात आ जाती है
होठों पे फिर भूली हुई
बात आ जाती है
दो नैनों की है ये कहानी

हो थोड़ा-सा बादल थोड़ा-सा पानी
और एक कहानी
दो नैना और एक कहानी

नोट - पाठक गण कृपया ध्यान दे ! हमारा प्रयास है कि लोरियों की इस लिस्ट में हम सभी लोकप्रिय लोरियों को शामिल करने का प्रयास करे । लेकिन फिर भी यदि कोई लोरी जाने या अनजाने में छूट गई हो तो कृपया हमें उसके बारे में हमें जरूर बताएं। साथ ही लोरियों की ये लिस्ट आप अपनी ऐसी सहेलियों के साथ शेयर करना ना भूलें, जो हाल-फिलहाल में ही मां बनी हैं। 

[ Read More ]»

मैं जागूं, तू सो जाए

Image SEO Friendly

राम करे ऐसा हो जाए
मेरी निंदिया तोहे मिल जाए
मैं जागूं, तू सो जाए
मैं जागूं, तू सो जाए…

गुज़र जाएं सुख से तेरी दुख भरी रतियां
बदल लूं मैं तोसे अंखियां
बस में अगर हों ये बतियां
मांगूं दुआएं हाथ उठाए
मेरी निंदिया तोहे मिल जाए
मैं जागूं तू सो जाए
मैं जागूं, तू सो जाए …

तू ही नहीं, मैं ही नहीं
सारा ज़माना, दर्द का है एक फ़साना
आदमी हो जाए दीवाना
याद करे गर भूल न जाए
मेरी निंदिया तोहे मिल जाए
मैं जागूं, तू सो जाए
मैं जागूं, तू सो जाए…

स्वप्न चला आए कोई चोरी-चोरी
मस्त पवन गाए लोरी
चंद्र किरण बनके डोरी
तेरे मन को झूला झुलाए
मेरी निंदिया तोहे मिल जाए
मैं जागूं, तू सो जाए
मैं जागूं, तू सो जाए…

नोट - पाठक गण कृपया ध्यान दे ! हमारा प्रयास है कि लोरियों की इस लिस्ट में हम सभी लोकप्रिय लोरियों को शामिल करने का प्रयास करे । लेकिन फिर भी यदि कोई लोरी जाने या अनजाने में छूट गई हो तो कृपया हमें उसके बारे में हमें जरूर बताएं। साथ ही लोरियों की ये लिस्ट आप अपनी ऐसी सहेलियों के साथ शेयर करना ना भूलें, जो हाल-फिलहाल में ही मां बनी हैं।

[ Read More ]»

मैं गाऊं तुम सो जाओ

Image SEO Friendly

मैं गाऊं तुम सो जाओ
सुख सपनों में खो जाओ

माना आज की रात है लंबी
माना दिन था भारी
पर जग बदला
बदलेगी एक दिन तकदीर हमारी
उस दिन के ख्वाब सजाओ
मैं गाऊं तुम सो जाओ…

कल तुम जब आंखें खोलोगे
जब होगा उजियारा
खुशियों का संदेशा लेकर
आएगा सवेरा प्यारा
मत आस के दीप बुझाओ
मैं गाऊं तुम सो जाओ…

जी करता है जीते जी
मैं यूं ही गाता जाऊं
गर्दिश में थके हारों का
माथा सहलाता जाऊं
फिर इक दिन तुम दोहराओ
सुख सपनों में खो जाओ
मैं गाऊं तुम सो जाओ…

नोट - पाठक गण कृपया ध्यान दे ! हमारा प्रयास है कि लोरियों की इस लिस्ट में हम सभी लोकप्रिय लोरियों को शामिल करने का प्रयास करे । लेकिन फिर भी यदि कोई लोरी जाने या अनजाने में छूट गई हो तो कृपया हमें उसके बारे में हमें जरूर बताएं। साथ ही लोरियों की ये लिस्ट आप अपनी ऐसी सहेलियों के साथ शेयर करना ना भूलें, जो हाल-फिलहाल में ही मां बनी हैं।

[ Read More ]»

टिम-टिम करते तारे, ये कहते हैं सारे

Image SEO Friendly

टिम-टिम करते तारे, ये कहते हैं सारे
सो जा तोहे सपनों में निंदिया पुकारे-2
टिम-टिम करते…

सपनों के देश का चंदा मामा राजा
बुला रहा है बजा-बजा के सात सुरों का बाजा
चोरी-चोरी खिड़की से करता है इशारे
टिम-टिम करते…

रंग-बिरंगी परियां तुझे झूले में झुलाएंगी-2
बिल्ली-तोता-मैना की कहानी भी सुनाएंगी
अच्छे-अच्छे तुझे खिलौने देंगी प्यारे-प्यारे
टिम-टिम करते…

बादलों की पालकी में मुन्ने को बिठा के-2
चंदा मामा सारा जग लाएगा घुमा के
लौट के आए शान से मेरा राजा मेरे द्वारे
टिम-टिम करते…

नोट - पाठक गण कृपया ध्यान दे ! हमारा प्रयास है कि लोरियों की इस लिस्ट में हम सभी लोकप्रिय लोरियों को शामिल करने का प्रयास करे । लेकिन फिर भी यदि कोई लोरी जाने या अनजाने में छूट गई हो तो कृपया हमें उसके बारे में हमें जरूर बताएं। साथ ही लोरियों की ये लिस्ट आप अपनी ऐसी सहेलियों के साथ शेयर करना ना भूलें, जो हाल-फिलहाल में ही मां बनी हैं। 

[ Read More ]»

सो जा रे सो जा मेरी अंखियों के तारे

Image SEO Friendly

सो जा रे सो जा
सो जा रे सो जा
सो जा रे सो जा मेरी अंखियों के तारे
मेरे राज-दुलारे, राज-दुलारे
ओ तोहे सपनों की नगरी से निंदिया पुकारे
सो जा रे सो जा

परियों के बालक तारों के भेस में
तुझको बुलाने आए चंदा के देस में
चंदा के देस में सपनों का राज है
मेरे मुन्ने के लिए फूलों का ताज है
राज-दुलारे
ओ तोहे सपनों की नगरी से निंदिया पुकारे
सो जा रे सो जा

रेशम की डोरी होवे चांदी का पलना
प्यार हिंडोले सदा झूले मोरे ललना
जीवन के फूल खिले, ठंडी हवाओं में
फूले-फले मेरी आंचल की छांव में
राज-दुलारे
ओ तोहे सपनों की नगरी से निंदिया पुकारे
सो जा रे सो जा

नोट - पाठक गण कृपया ध्यान दे ! हमारा प्रयास है कि लोरियों की इस लिस्ट में हम सभी लोकप्रिय लोरियों को शामिल करने का प्रयास करे । लेकिन फिर भी यदि कोई लोरी जाने या अनजाने में छूट गई हो तो कृपया हमें उसके बारे में हमें जरूर बताएं। साथ ही लोरियों की ये लिस्ट आप अपनी ऐसी सहेलियों के साथ शेयर करना ना भूलें, जो हाल-फिलहाल में ही मां बनी हैं। 

[ Read More ]»

सुरमई अंखियों में

Image SEO Friendly

सुरमई अंखियों में नन्हा-मुन्ना एक सपना दे जा रे-2
निंदिया के उड़ते पाखी रे, अंखियों में आ जा साथी रे…

सच्चा कोई सपना दे जा
मुझको कोई अपना दे जा
अनजाना-सा मगर कुछ पहचाना-सा
हल्का-फुल्का शबनमी
रेशम से भी रेशमी
सुरमई…

रात के रथ पर जाने वाले
नींद का रस बरसाने वाले
इतना कर दे कि मेरी आंखें भर दे
आंखों में बसता रहे, सपना ये हंसता रहे

सुरमई…

नोट - पाठक गण कृपया ध्यान दे ! हमारा प्रयास है कि लोरियों की इस लिस्ट में हम सभी लोकप्रिय लोरियों को शामिल करने का प्रयास करे । लेकिन फिर भी यदि कोई लोरी जाने या अनजाने में छूट गई हो तो कृपया हमें उसके बारे में हमें जरूर बताएं। साथ ही लोरियों की ये लिस्ट आप अपनी ऐसी सहेलियों के साथ शेयर करना ना भूलें, जो हाल-फिलहाल में ही मां बनी हैं।

[ Read More ]»

सो जा राजदुलारी

Image SEO Friendly

सो जा मेरी बिटिया रानी,
सो जा राजदुलारी!
सोया चंदा, सोए तारे,
नील गगन के पंछी सारे,
रंग-बिरंगी तितली सोई-
फूलों की फुलवारी।
सो जा राजदुलारी!
नभ से उतरा उड़नखटोला
नींद-परी ने घूंघट खोला,
सपनों की शहज़ादी लाई-
जादू-भरी पिटारी।
सो जा राजदुलारी!
मीठे-मीठे सपने आए,
अचक-पचक पलकों पर छाए
मंद हवा के झोंके देते-
थपकी प्यारी-प्यारी।
सो जा राजदुलारी!

नोट - पाठक गण कृपया ध्यान दे ! हमारा प्रयास है कि लोरियों की इस लिस्ट में हम सभी लोकप्रिय लोरियों को शामिल करने का प्रयास करे । लेकिन फिर भी यदि कोई लोरी जाने या अनजाने में छूट गई हो तो कृपया हमें उसके बारे में हमें जरूर बताएं। साथ ही लोरियों की ये लिस्ट आप अपनी ऐसी सहेलियों के साथ शेयर करना ना भूलें, जो हाल-फिलहाल में ही मां बनी हैं।

[ Read More ]»

आ री निंदिया की परी

Image SEO Friendly

आ री निंदिया की परी मेरी गुड़िया को सुला
चांद के पलने में मेरी मैना को झुला
गोद मेरी पलना, दिन भी तेरा बिछौना…2

तू जो बोले ला दूं गगन सितारों का हस्त खिलौना
तेरी सुरतिया इतनी सलौनी, मौसम जैसे सलोना
आ री निंदिया की परी मेरी गुड़िया को सुला
चांद के पलने में मेरी मैना को झुला
प्यार लिए पलके तलें धीरे-धीरे आना…2

दिल की कली जगे मीठे सुर में गाना
आंखों में तू घुल-मिल जाना, प्यारे सपने लाना
आ री निंदिया की परी मेरी गुड़िया को सुला
चांद के पलने में मेरी मैना को झुला…..

नोट - पाठक गण कृपया ध्यान दे ! हमारा प्रयास है कि लोरियों की इस लिस्ट में हम सभी लोकप्रिय लोरियों को शामिल करने का प्रयास करे । लेकिन फिर भी यदि कोई लोरी जाने या अनजाने में छूट गई हो तो कृपया हमें उसके बारे में हमें जरूर बताएं। साथ ही लोरियों की ये लिस्ट आप अपनी ऐसी सहेलियों के साथ शेयर करना ना भूलें, जो हाल-फिलहाल में ही मां बनी हैं।

[ Read More ]»

ऐ मेरी आंखों के पहले सपने

Image SEO Friendly

ऐ मेरी आंखों के पहले सपने
रंगीन सपने, मासूम सपने
पलकों का पलना झुलाऊं तुझे
गा-गा के लोरी सुलाऊं तुझे
ऐ मेरी आंखों के…

एक-एक पल गिनूं उस घड़ी के लिए
जिसकी उम्मीद में हर कोई मां जिए -2
ऐ मेरी आंखों के…
ओ…ऐ मेरी आंखों के…

मैं अभी से तेरी सुन रहा हूं सदा
दूर जैसे कहीं साज़ हो बज रहा-2
ऐ मेरी आंखों के पहले सपने…

नोट - पाठक गण कृपया ध्यान दे ! हमारा प्रयास है कि लोरियों की इस लिस्ट में हम सभी लोकप्रिय लोरियों को शामिल करने का प्रयास करे । लेकिन फिर भी यदि कोई लोरी जाने या अनजाने में छूट गई हो तो कृपया हमें उसके बारे में हमें जरूर बताएं। साथ ही लोरियों की ये लिस्ट आप अपनी ऐसी सहेलियों के साथ शेयर करना ना भूलें, जो हाल-फिलहाल में ही मां बनी हैं। 
[ Read More ]»

नींद परी लोरी गाए

Image SEO Friendly

नींद परी लोरी गाए
मां झुलाए पालना
सो जा मेरे लालना – 2

मीठे-मीठे सपनों में
खो जा मेरे लालना
नींद परी लोरी गाए…

तूने मेरे मदभरे सपनों को रंग डाला
तेरी दोनों अंखियोंमें दुनिया का उजियाला – 2
उजियाला
तुम जो हंसे झिलमिलाए दीपमाला
नींद परी लोरी गाए…

तू ना होता ज़िंदगी में आहें होतीं सूनी-सूनी
फैली-फैली ममता की बाहें होतीं सूनी-सूनी – 2

सूनी-सूनी
होतीं मेरे दिल की राहें सूनी-सूनी
नींद परी लोरी गाए…

नोट - पाठक गण कृपया ध्यान दे ! हमारा प्रयास है कि लोरियों की इस लिस्ट में हम सभी लोकप्रिय लोरियों को शामिल करने का प्रयास करे । लेकिन फिर भी यदि कोई लोरी जाने या अनजाने में छूट गई हो तो कृपया हमें उसके बारे में हमें जरूर बताएं। साथ ही लोरियों की ये लिस्ट आप अपनी ऐसी सहेलियों के साथ शेयर करना ना भूलें, जो हाल-फिलहाल में ही मां बनी हैं। 

[ Read More ]»

आ लेके चलूं तुझको…

Image SEO Friendly

आ लेके चलूं तुझको एक ऐसे देश में
आ लेके चलूं तुझको एक ऐसे देश में
मिलती हैं जहां खुशियां परियों के भेष में

परियों के भेष में
आ लेके चलूं तुझको…

हो चांद चाहे आधा, हो फिर भी रोशनी
हो चांद चाहे आधा, हो फिर भी रोशनी
उम्मीद जो ना छूटे, हर बात है बनी
रातों के सुर से निकले सुबह की रागिनी
लोरी तुझे सुनाऊं
लोरी तुझे सुनाऊं
बचपन की एक मैं
लोरी तुझे सुनाऊं
बचपन की एक मैं
मिलती है जहां खुशियां परियों के भेष में
परियों के भेष में
आ लेके चलूं तुझको…

मैं आसमां को खिड़कियों से घर में लाई हूं

सारे के सारे तारे यहां चुन के लाई हूं
सपनों में रंग मन के यूं भरते आई हूं
हर दर्द भूल जाऊं
हर दर्द भूल जाऊं
यूं ही खेल-खेल में
हर दर्द भूल जाऊं
यूंही खेल-खेल में
मिलती है जहां खुशियां परियों के भेष में
परियों के भेष में
आ लेके चलूं तुझको…

नोट - पाठक गण कृपया ध्यान दे ! हमारा प्रयास है कि लोरियों की इस लिस्ट में हम सभी लोकप्रिय लोरियों को शामिल करने का प्रयास करे । लेकिन फिर भी यदि कोई लोरी जाने या अनजाने में छूट गई हो तो कृपया हमें उसके बारे में हमें जरूर बताएं। साथ ही लोरियों की ये लिस्ट आप अपनी ऐसी सहेलियों के साथ शेयर करना ना भूलें, जो हाल-फिलहाल में ही मां बनी हैं। 
[ Read More ]»

आ जा निंदिया आ जा, नैनन बीच समा जा

Image SEO Friendly

आ जा निंदिया आ जा, नैनन बीच समा जा
आ जा निंदिया आ जा, नैनन बीच समा जा
आजा आजा आजा
अमृत रस बरसा जा

पवन झुलाए पलना, ममता लोरी गाए हो
पवन झुलाए पलना, ममता लोरी गाए हो…

शीतल-शीतल किरणें, हल्के-हल्के साए हों
तू भी खुशबू बन के, पलकन सेज सजा जा
आ जा, आ जा, आ जा, अमृत रस बरसा जा
आ जा निंदिया आ जा, नैनन बीच समा जा
बदली में सोए है चंदा
नदिया में झिलमिल पानी हो…2

इन अंखियों में सोए है तू ही निंदिया रानी हो
तुझ पर वारी जाऊं
ललना को मेरे सुला जा, आ जा आ जा आ जा
अमृत रस बरसा जा
आजा निंदिया आ जा नैनन बीच समा जा
हर पल देखूं, फिर भी चैन न पाऊं
हर पल देखूं, फिर भी चैन न पाऊं
मैं खुद ही निंदिया बनकर नैनन में बस जाऊं

मेरे नयन की ज्योति मेरा नन्हा राजा
मेरे नयन की ज्योति मेरा नन्हा राजा
आ जा आ जा आ जा अमृत रस बरसा जा…

नोट - पाठक गण कृपया ध्यान दे ! हमारा प्रयास है कि लोरियों की इस लिस्ट में हम सभी लोकप्रिय लोरियों को शामिल करने का प्रयास करे । लेकिन फिर भी यदि कोई लोरी जाने या अनजाने में छूट गई हो तो कृपया हमें उसके बारे में हमें जरूर बताएं। साथ ही लोरियों की ये लिस्ट आप अपनी ऐसी सहेलियों के साथ शेयर करना ना भूलें, जो हाल-फिलहाल में ही मां बनी हैं।

[ Read More ]»

छोटी सी प्यारी सी

Image SEO Friendly

छोटी-सी, प्यारी-सी, नन्ही-सी आई कोई परी
भोली-सी, न्यारी-सी, अच्छी सी आई कोई परी
पालने में ऐसे ही झूलती रहे
खुशियों की बहारों में झूमती रहे
गाते-मुस्कुराते संगीत की तरह
ये तो लगे रामा की गीत की तरह…2
रा रा रू…रा रा रा…रा रा रू…

नोट - पाठक गण कृपया ध्यान दे ! हमारा प्रयास है कि लोरियों की इस लिस्ट में हम सभी लोकप्रिय लोरियों को शामिल करने का प्रयास करे । लेकिन फिर भी यदि कोई लोरी जाने या अनजाने में छूट गई हो तो कृपया हमें उसके बारे में हमें जरूर बताएं। साथ ही लोरियों की ये लिस्ट आप अपनी ऐसी सहेलियों के साथ शेयर करना ना भूलें, जो हाल-फिलहाल में ही मां बनी हैं।

[ Read More ]»

सुन-सुन नन्हें लोरी की धुन

Image SEO Friendly

सुन-सुन नन्हें लोरी की धुन
हो जा मीठे सपनों में गुम…2
तू मेरा सूरज है, तू मेरा चंदा है
तू मेरी आंखों का तारा है सुन…
सुन-सुन नन्हें लोरी की धुन
हो जा मीठे सपनों में गुम

मेरे लाड़ले तुझको ओढ़ाऊं आंचल
आ थपकियों से सुलाऊं तुझे…
मैं तारों की नगरी से निंदिया बुलाऊं
अंखियों में तेरी छुपाऊ उसे…
निंदिया क्या तेरे लिए तारे लाऊं मैं
मां का तू नन्हा दुलारा है सुन
सुन-सुन नन्हें लोरी की धुन
हो जा मीठे सपनों में गुम

सुनों ऐ हवाओं न तुम शोर करना
टूटे न नन्हें की निंदिया कहीं..
बड़े भाग से है मिली ऐसी रातें
मैं गाती रहूंगी लोरी यूं ही
सोते हुए निंदिया
तुझको हंसाती है
ऐसे ही मीठे सपनों को चुन

”go"