( वर्तिका श्रीवास्तव )
आज हम आपके लिए दही सैंडविच रेसिपी लेकर आए हैं। सैंडविच रेसिपी सबकी फेवरेट होती है। इसीलिए सैंडविच रेसिपी की ढ़ेरों वराइटी मिलती हैं। पॉपुलर सैंडविच रेसिपी में दही सैंडविच का महत्वपूर्ण स्थान है। ये स्पेशल सैंडविच है, जो बेहद यमी होती है। ये सैंडविच रेसिपी बच्चों को भी पसंद आती है। तो फिर सोच क्या रहे हैं, झटपट दही सैंडविच बनाने की विधि नोट करें। हमें विश्वास है कि दही सैंडविच रेसिपी इन हिंदी आपको पसंद आएगी।
दही सैंडविच के लिए आवश्यक सामग्री-
| क्रम संख्या | नाम आवश्यक सामग्री | सामग्री मात्रा |
|---|---|---|
| 01 | ब्रेड स्लाइस | 08 नग |
| 02 | दही | 02 कप |
| 03 | हरी मिर्च | 01 (बारीक कटी हुई) |
| 04 | हरी धनिया | 01 बड़ा चम्मच (बारीक कटी हुई) |
| 05 | चाट मसाला पाउडर | 01 छोटा चम्मच |
| 06 | गरम मसाला पाउडर | 01 चुटकी |
| 07 | तेल | सेंकने के लिये |
| 08 | लाल मिर्च पाउडर | स्वादानुसार |
| 09 | नमक | स्वादानुसार |
दही सैंडविच बनाने की विधि -
- दही सैंडविच रेसिपी के लिये सबसे पहले ब्रेड के किनारे निकाल दें। इसके बाद तेल को छोड़ कर सारी सामग्री दही में डाल कर अच्छी तरह से मिला लें।
- अब ब्रेड के एक पीस पर मिश्रण को फैला कर लगाएं और दूसरे से बंद कर दें। इस तरह से चार सैंडविच तैयार हो जायेंगे।
- अब सैंडविच मेकर में तेल लगाकर सैंडविच सेंक लें। अगर सैंडविच मेकर न हो, तो तवा को तेज आंच पर गर्म करें, फिर आंच धीमी कर के उसकी सतह पर थोडा सा तेल डालें और सैंडविच को कुरकुरी होने तक उलट-पलट कर सेंक लें।
- लीजिये, दही सैंडविच बनाने की विधि कम्प्लीट हुई। अब आपकी दही सैंडविच तैयार है। इसे टोमेटो सॉस के साथ सर्व करें और पूरे परिवार के साथ आनंद लें।
- साथ ही आप हमारी पॉपुलर पनीर सैडविच, पानी पूरी, वेज नूडल्स, कुकम्बर सैंडविच, पोटली समोसा रेसिपी भी ट्राई करें। ये रेसिपी भी आपको की तरह जरूर पसंद आएंगी।
आवश्यक सुझाव-
यदि आप दही सैंडविच बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।

