(वर्तिका श्रीवास्तव )
आज हम आपके लिए सूजी उपमा रेसिपी लाए हैं। रवा उपमा या सूजी उपमा एक हेल्दी ब्रेकफास्ट है। इसे वेजेटेबल उपमा भी कहते हैं। ये एक साउथ इंडियन व्यंजनहै और झटपट बन जाता है। इसीलिए लोग हमसे अक्सर हाउ तो मेक उपमा, उपमा कैसे बनता है पूछते रहते हैं। आप भी सूजी उपमा बनाने की विधि नोट करें और आज ही ट्राई करें। यकीन जानें सूजी उपमा रेसिपी आपको जरूर पसंद आएगी।
सूजी उपमा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री-
क्रम संख्या | नाम आवश्यक सामग्री | सामग्री मात्रा |
---|---|---|
01 | रवा/सूजी | 01 कप |
02 | फ्रेंच बीन्स | 01 बड़ा चम्मच(कटी हुई/इच्छानुसार) |
03 | हरी मटर | 01 बड़ा चम्मच |
04 | गाजर | 01 नग (बारीक काट लें) |
05 | मूंगफली के दाने | 01 बड़ा चम्मच (भुने हुए) |
06 | राई | 1/4 छोटा चम्मच |
07 | हरी मिर्च | 01 (बारीक कटीहुई) |
08 | तेल | 02 बड़े चम्मच |
09 | बटर | 01 बड़ा चम्मच |
10 | हरी धनिया | 01 बड़ा चम्मच(कटी हुई) |
11 | नमक | स्वादानुसार |
सूजी उपमा बनाने की विधि-
- सूजी उपमा रेसिपी के लिए सबसे पहले सूखी कढ़ाई को गरम करें। गढ़ाईगरम होने पर उसमें सूजी डालें और हल्का भूरा होने तक उसे लगातार चलाते हुये भून लें। भुनने के बाद सूजी को एक प्लेट में निकाल लें।
- अब कढ़ाही मे तेल डालकर गरम करें। तेल गरम होने पर उसमें मूंगफली के दाने डालें और हल्का सा भून लें। भुने हुए दानों को एक प्लेट में निकाल लें। अब कढ़ाही में राई डाल कर चटकाएं। राई तड़कने पर तेल में कटी हुई हरी मिर्च, कटी हुए गाजर, कटी हुई बींस और मटर के दाने डालें और चलाते हुए थोड़ा सा भून लें।
- इसके बाद कढ़ाई में सूजी, तीन कप पानी और नमक डालें और चलाने के बाद मीडियम आंच पर पकाएं। कढ़ाई में उबाल आने पर सूजी को बराबर चलाते रहें। ये का अहम पार्ट है, इसलिए इसे ध्यान से करें।
- कुछ देर बाद सूजी का मिश्रण हलवा जैसा गाढ़ा हो जाएगा। गाढा होने पर इसमें भुने हुए मूंगफली के दाने डाल दें और चलाते हुए तीन-चार मिनट तक पकाएं। इसके बाद गैस बंद कर दें और कढ़ाई में बटर डाल कर अच्छी तरह से मिला लें
- लीजिए सूजी उपमा बनाने की विधि कम्प्लीट हुई। अब आपका स्वादिष्ट सूजी का उपमा तैयार है। बस इसे हरी धनिया से गार्निश करें और गरमा-गरम सर्व करें।
आवश्यक सुझाव-
यदि आप सूजी उपमा बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।
No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।