गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।
Showing posts with label रेसिपी-मिठाइयां-आइसक्रीम. Show all posts
Showing posts with label रेसिपी-मिठाइयां-आइसक्रीम. Show all posts

लवंग लत्ता कैसे बनाये

lavang-latta

 (वर्तिका श्रीवास्तव )
अगर आप पूर्वांचल घूमने निकलेंगे तो आप को यहां हलावाई के दुकान में लड्डू और पेड़े के साथ जो मिठाई सबसे ज्यादा बनती हुई दिखाई देगी वो है लौंग-लता। लौंग लता बंगाल के मशहूर मिठाईयों में से एक है जिसका स्वाद पूर्वांचल में भी चखने को मिलता है। मैदे में मावे, ड्राई फ्रूट्स भरे हुए और लबालब चाशनी में डूबे हुए लौंग लता को एक बार चखने के बाद आप इसका स्वाद भूल नहीं पाएंगे और अगर कहीं आप मीठे के शौकिन हैं तो इसे खाने के लिए बार-बार दिल मचलता रहेगा। आज हम आपको लौंग-लता बनाने की विधि बताने जा रहे हैं जिसे इस्तेमाल करके आप इसे आसानी से घर पर बना सकते हैं। 

लवंग लत्ता बनाने के लिये आवश्यक सामग्री-

क्रम संख्या नाम आवश्यक सामग्री सामग्री मात्रा
01 मैदा (250 ग्राम)
02 घी (60-65 ग्राम)

स्टफिंग बनाने के लिये आवश्यक सामग्री-

क्रम संख्या नाम आवश्यक सामग्री सामग्री मात्रा
01 मावा (150 ग्राम)
02 पाउडर चीनी (30 ग्राम)
03 काजू 10 पीस
04 बादाम 10 पीस
05 छोटी इलायची 4 पीस

चाशनी बनाने के लिये आवश्यक सामग्री-

क्रम संख्या नाम आवश्यक सामग्री सामग्री मात्रा
01 चीनी (250 ग्राम)
02 छोटी इलायची 4 पीस
03 घी तलने के लिए
लवंग लत्ता बनाने की विधि -
लवंग लतिका बनाने के लिए एक प्याले में मैदा और घी डालकर मिलाते हुए पानी की मदद से पूरी के जैसा सख्त आटा गूंथ लीजिए। इतना आटा लगाने में ¼ कप से थोडा़ ज्यादा पानी लगता है।  आटे को ढककर 20 मिनिट के लिये रख दीजिये, आटा सैट हो जाएगा। 

स्टफिंग बनाएं
मावा को कढा़ई में डालकर धीमी और मीडियम गैस पर लगातार चलाते हुए हल्का कलर चेंज होने तक भून कर तैयार कर लीजिए और प्लेट में निकाल लीजिए। 

लवंग लता बनायें
काजू, बादाम को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिए और इलायची को छीलकर, पाउडर बना लीजिए।  भूने हुए मावा में पाउडर चीनी, बारीक कटे काजू, बादाम डालकर सभी चीजों को मिक्स होने तक मिलाएं।  आटे के सैट होने के बाद आटे को मसल कर ठीक कीजिये और छोटी-छोटी लोइयां तोड़ लीजिए।  एक लोई उठाईये और हथेली से दबा कर चपटा करें और 2.5 - 3 इंच के व्यास में पतली पूरी बेल लीजिए। अब इसके ऊपर 1 चम्मच स्टफिंग डालें और पूरी को चारों ओर से फोल्ड करते हुए लौंग की मदद से बंद कीजिये और प्लेट में रख दीजिए। इसी तरह से सारी लवंग लतिका बनाकर तैयार कर लीजिए. इतने आटे में लगभग 20 -21 लवंग लतिका बनकर तैयार हो जायेंगी। 

कढ़ाई में घी डाल कर हल्का गरम कीजिये. घी के मध्यम गरम होने पर इसमें 4-5 लवंग लतिका डालिये, और इन्हैँ धीमी आग पर गोल्डन ब्राउन होने तक पलट-पलट कर तल लीजिये, तले हुये लवंग लत्ता प्लेट में निकाल लीजिये।  सारी लवंग लत्ता इसी तरह से तल कर तैयार कर लीजिये। 

चाशनी बनाएं
एक बर्तन में 1 कप चीनी और आधा कप पानी मिलाकर आग पर चाशनी बनने के लिये रखिये।  चीनी पानी में घुल जाय, उसके बाद 2 मिनिट तक और पकायें।  चाशनी के घोल से लेकर 1-2 बूंद प्लेट में टपकायें. अंगूठे और अंगुली के बीच चिपका कर देख लीजिए, चाशनी उंगली और अंगूठे के बीच चिपकनी चाहिये, गैस बंद कर दीजिए और चाशनी को थोडा़ ठंडा करके, तले हुये लवंग लत्ता इसमें डाल दीजिये।  1 मिनिट इसमें रहने दीजिए ताकि ये मीठा रस सोखकर मीठे और स्वादिष्ट हो जाएं. अब इन्हें चाशनी से प्लेट में निकाल लीजिए। 

लवंग लत्ता बनकर तैयार हैं।  लवंग लत्ता को एक सप्ताह तक खाया जा सकता है और फ्रिज में रखकर 15 दिनों तक खाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। 

आवश्यक सुझाव-
  • आटा न बहुत ज्यादा नरम होना चाहिए न बहुत ज्यादा सख्त होना चाहिए। 
  • स्टफिंग बहुत ज्यादा नहीं भरनी है और इसे अच्छे से चिपकाना चाहिए ताकि ये फटे नहीं। 
  • लवंग लत्ता को धीमी आग पर तल कर तैयार करना है। 
  • आप स्टफिंग में अपनी पसंद के अनुसार मेवा, पिस्ते, अखरोट, नारियल जो डालना चाहें डाल सकते हैं। 
यदि आप लवंग लत्ता बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करे। 


[ Read More ]»

मावा गुजिया कैसे बनाये

maava-gujiya

 (वर्तिका  श्रीवास्तव )
आज हम आपके लिए गुझिया बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। गुझिया मावा से भी बनाई जाती है और सूजी से भी। मावा से बनी गुझिया खाने में बहुत टेस्टी होती है। मावा गझिया  एक पारम्परिक मिठाई है। यह हर खुशी में चार चांद लगा देती है। आप भी गुझिया बनाने की विधि नोट करें और आज ही इसे ट्राई करें। हमें पूरा यकीन है कि मावा गुझिया रेसिपी आपको पसंद आएगी।

मावा गुजिया बनाने के लिये आवश्यक सामग्री-

क्रम संख्या नाम आवश्यक सामग्री सामग्री मात्रा
01 मावा/खोया 400 ग्राम
02 सूजी 100 ग्राम
03 शक्कर 400 ग्राम (पिसी हुई)
04 सूखा नारियल 100 ग्राम
05 काजू 100 ग्राम (महीन कतरे हुए)
06 किशमिश 50 ग्राम (डंठल रहित)
07 घी 02 बड़े चम्मच
08 छोटी इलाइची 08 (छील कर कूटी हुई)
09 मैदा 500 ग्राम
10 दूध 50 ग्राम
11 घी 125 ग्राम (आटा में डालने के लिये)
12 घी गुझिया तलने के लिये

गुझिया बनाने की विधि -

  • गुझिया बनाने की रेसिपी के लिए सबसे पहले गुझियों में भरने के लिए भरावन तैयार करना है। इसके लिए एक भारी तले की कढ़ाई लें और उसमें मावा (खोया) को हल्का भूरा होने तक भून लें और उसे एक एक अलग बर्तन में निकाल लें।
  • इसके बाद कढ़ाई में घी डालें और सूजी डाल कर उसे भी हल्का ब्राउन होेने तक भून लें। भुन जाने पर सूजी को भी एक अलग बर्तन में निकाल लें। अब मावा (खोया), सूजी, शक्कर और मेवों को अच्छी तरह से मिला लें। अब आपकी भरावन तैयार है।
  • अब गुझिया बनाने के आटा की तैयारी करनी है। इसके लिए सबसे पहले घी को पिघला लें। फिर उसे छने हुए मैदा में डाल कर अच्छी तरह से मिला लें।
  • इसके बाद दूध को भी आटे में मिला दें और उसके बाद पर्याप्त मात्रा में पानी डालकर थोड़ा कड़ा आटा गूथ लें। गुथे हुए आटे को एक बर्तन में रख दें और उसे गीले कपड़े से ढ़क कर आधे घंटे के लिए रख दें।
  • आधे घंटे के बाद आटे को खोलें और उसे एक बार पुन: हल्के हाथों से गूथ लें। इसके बाद आटे की छोटी-छोटी लोई बना लें। ये लोइयां सूख कर कड़ी न हो जाएं, इसलिए इन्हें गीले कपड़े से ढक दें। इसके बाद एक-एक लोई लें और उसे पूरी की शक्ल में बेल लें।
  • अब एक-एक पूरी को उठाएं और उसके बीच में दो बड़े चम्मच भरावन सामग्री रख कर पूरी को बीच से पलट दें और किनारे के सिरों को मोड़ कर बंद कर दें। आप चाहें तो इसके लिए गुझियों के सांचे का भी प्रयोग कर सकते हैं।
  • सारी गुझिया भरने के बाद एक मोटे तले की कढ़ाई में घी गरम करें। घी गरम होने पर आंच को मीडियम कर दें और उसमें जितनी गुझिया आराम से तल सकें, उतनी डालें और हल्की भूरी होने तक उलट-पलट कर तल लें।
  • लीजिए, गुझिया बनाने की विधि कम्‍प्‍लीट हुई। अब आपकी स्वादिष्ट मावा गुझिया  तैयार हैं। इन्‍हें एक प्लेट में गर्मा-गरमा गुझिया निका‍लें और परोसें। बची हुई गुझिया को ठंडी होने के बाद किसी एअर टाइट डब्बे में रखें और दो सप्ताह तक आराम से उपयोग करें।

आवश्यक सुझाव-

यदि आप मावा गुजिया बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करे। 


[ Read More ]»

राजस्थानी घेवर कैसे बनाये

raajasthaanee-ghevar

( वर्तिका श्रीवास्तव )
घेवर के एक राजस्थानी मिठाई है जो सावन के महीने में बहुत शौक से खाई जाती है। यह एक पारंपरिक मिठाई है जो विशेषकर त्यौहारों के अवसर पर बनती है। और यह अपने स्वाद के कारण बच्चों और बड़ों के बीच बहुत पसंद की जाती है। सादे घेवर (बिना रबड़ी की टॉपिंग के) फ्रिज में रखकर एक सप्ताह तक उपयोग में लाए जा सकते हैं लेकिन रबड़ी की टॉपंग लगाने के बाद इन्हें दो दिनों से अधिक नहीं रखना चाहिए अन्यथा ये खराब हो जाते हैं और उनका स्वाद भी बिगड़ जाता है। तो फिर आइए जानते हैं घेवर बनाने की  रेसिपी के बारे में….

राजस्थानी घेवर बनाने के लिये आवश्यक सामग्री-

क्रम संख्या नाम आवश्यक सामग्री सामग्री मात्रा
01 मैदा 250 ग्राम (2 कप)
02 घी 50 ग्राम ( 1/4 कप)
03 दूध 50 ग्राम (1/4 कप)
04 पानी 800 ग्राम ( 4 कप)
05 घी या तेल घेवर तलने के लिये
06 चीनी 400 ग्राम( 2 कप)
07 पानी 200 ग्राम (1 कप)

राजस्थानी घेवर बनाने की विधि-

राजस्थानी घेवर बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बर्तन में घी लेकर उसमें बर्फ के कुछ टुकड़ें डालें और उसे हाथ से फेंटें जब घी क्रीम जैसी दिखने लगे तो फिर बर्फ निकाल दें और घी को एकबार फिर से फेंट लें। जब घी क्रीम जैसा लगने लगे तो  उसमें आधा मैदा डालें और और फिर से फेंटें।

जब मैदा पूरी तरह से घुल जाए तो बचा हुआ मैदा भी उसमें मिला लें और दूध और पानी मिला कर अच्छी तरह से फेंट लें इस बात का ध्यान रहे कि मिश्रण में गुठली नहीं रहनी चाहिए और घोल बिलकुल एकसार होना चाहिए।

और साथ ही वह इतना पहता होना चाहिए कि चम्मच में लेकर गिराने से एक पतली धार बनकर गिरना चाहिए।

घोल तैयार होने पर एक पतला लेकिन मोटे तले का गहरा सा भगोना लें और उसमें करीब आधा भगोना घी भरकर गर्म करें। घी गर्म होने पर एक बड़े चम्मच में मैदे का घोल लेकर भगोने में गोलाई से गिराएं। घोल इतना गिराएं कि भगोने में गोलाई में एक परत जैसी बन जाए।

मैदे का यह मिश्रण अब घी के ऊपर तैरने लगेगा। अगर मैदा बीच में जमा हो रहा हो तो उसे चाकू या किसी अन्य नुकीली चीज़ से किनारे की और कर दें और मिश्रण के बीच में एक बड़ा सा छेद कर दें।

करीब दो मिनट के बाद फिर से मैदे का घोल गोलाई से भगोने में डालें और एक के ऊपर एक करके दो या तीन (जितनी भी मोटाई आप चाहें) बना लें। जब घेवर की परत भगोने में मनचाहे साइज की बन जाए तो फिर उस पर मैदे का घोल न डालें और उसे सुनहरा होने तक अच्छे से सेंक लें। सुनहरा होने पर घेवर के बने छेद में चाकू या सींक डाल कर निकाल लें और उसे किसी बर्तन के ऊपर लटका कर रख दें जिससे उसका अतिरिक्त सारा घी निचुड कर निकल जाए।

सारे घेवर सिंक जाने के बाद चाशनी बनाने की तैयारी करें। इसके लिए पानी में शक्कर मिलाकर और उसे पका कर दो तार की चाशनी बना लें।

चाशनी बन जाने पर सिंके हुए घेवर चौड़े बर्तन में रखें और ऊपर से चाशनी डाल दें। 15 मिनट तक चाशनी में भीगने के बाद घेवर को चाशनी से बाहर निकाल लें और उसे एक स्टील की रॉड या कलछुल में पहना कर किसी बर्तन के ऊपर रख दें जिससे उसमें लगी हुई अतिरिक्त सारी चाशनी निकल जाए।

अब आपके घेवर बनकर तैयार हैं। बस इनके ऊपर रबड़ी की एक पर्त लगाएं और ऊपर से कटे हुए बादाम पिस्ता छिड़क कर सर्व करें और खाएं।

आवश्यक सुझाव-

यदि आप राजस्थानी घेवर  बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करे। 


[ Read More ]»

चंद्रकला गुझिया कैसे बनाये

chandrakala-gujhiya

( वर्तिका श्रीवास्तव )
आज हम आपके लिए चंद्रकला स्वीट रेसिपी लेकर आए हैं। चंद्रकला गुझिया  एक स्‍वादिष्‍ट मिठाई है, जो त्‍यौहारों (जैसे होली, दीवाली, ईद) या पार्टी के मौके पर खासकर बनाई जाती है। चंद्रकला गुझिया  खाने में बहुत स्‍वादिष्‍ट होती है और मीठे के शौकीनों तथा बच्‍चों को बहुत पसंद आती है। तो लीजिए आप भी चंद्रकला गुझिया बनाने की विधि नोट करिए और इस वीकेंड इसे जरूर ट्राई करिए। हमें उम्‍मीद है कि चंद्रकला स्वीट आपको जरूर पसंद आएगी।

चंद्रकला गुझिया बनाने के लिये आवश्यक सामग्री-

क्रम संख्या नाम आवश्यक सामग्री सामग्री मात्रा
01मैदा 250 ग्राम
02खोया/मावा 100 ग्राम
03बादाम पाउडर 50 ग्राम
04शक्कर 05 बड़े चम्मच
05घी 50 ग्राम
06केसर 01 ग्राम
07इलायची पाउडर 01 छोटा चम्मच
08रिफाइंड आयल तलने के लिए
09पानी आवश्यकतानुसार

चंद्रकला गुझिया बनाने की विधि-

  • चंद्रकला स्वीट रेसिपी के लिए सबसे पहले एक बाउल में खोया, बादाम पाउडर, शक्कर, इलाइची पाउडर को आपस में मिला लें। मिले हुए मिश्रण को दो भाग में बांट लें। 
  • अब एक बड़ी थाली में मैदे में घी डालकर आपस में अच्छी तरह से मिला लें। मैदे में थोडा सा पानी मिलाएं और उसे आटे की तरह गूंदे लें। गुंदे हुए मैदे को पन्द्रह मिनट के लिए गीले कपड़े से ढ़क कर रख दें।
  • पन्द्रह मिनट बाद मैदे को निकालें और उसकी बीस समान आकार की लोई बना लें और उन्हें पूरी तरह की बेल लें।
  • अब एक पूरी के ऊपर थोड़ा सा खोया मिश्रण रखें और उसके ऊपर से दूसरी पूरी रख कर दोनों पूरियों को आपस में दबा कर सील कर दें।  ऐसे ही सभी पूरियों को बना कर रख लें।
  • इसके बाद पैन में रिफाइन आयल गर्म करें और तैयार पूरियों को सुनहरा होने तक तलें। अब चंद्रकला गुझिया बनाने की विधि कम्‍प्‍लीट हुई।
  • आपकी स्‍वादिष्‍ट चंद्रकला गुझिया  तैयार है। चाहें तो इन्हें परोसने से पहले चांदी के वर्क से सजा लें और थाली में रख कर परोसें।

आवश्यक सुझाव-

यदि आप चंद्रकला गुझिया बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।



[ Read More ]»

अनरसे कैसे बनाये

anarase

 ( वर्तिका श्रीवास्तव )
आज हम आपके लिए अनरसा रेसिपी लाए हैं। चावल का अनरसा  उत्तर भारत की पारम्परिक मिठाई है, जो बनाने में आसान है। कुछ जगहों पर इसे अधिरासम और कुछ जगहों पर गुड पीठा भी कहते हैं। चावल के अनरसे खाने में बेहद कुरकुरे और सोंधे होते हैं और बच्चों को भी बहुत पसंद आते हैं। इसे बनाने में भले ही थोड़ा समय लगता है पर इसे कई दिनों तक रख कर इस्तेमाल कर सकते हैं। आप भी एक बार चावल के अनरसे बनाने की विधि ट्राई करके देखें। हमें यकीन है कि अनरसा रेसिपी आपको जरूर पसंद आएगी।

अनरसे के लिए आवश्यक सामग्री-

क्रम संख्या नाम आवश्यक सामग्री सामग्री मात्रा
01 चावल 1 -1/2 कप (नये चावल, छोटे साइज के)
02 शक्कर 1/2 कप (पिसी हुई)
03 दही 1/3 कप
04 देशी घी 02 बड़े चम्मच
05 तिल 02 बड़े चम्मच
06 घी तलने के लिए

अनरसे बनाने की विधि -

  • अनरसा बनाने के लिए सबसे पहले चावल को साफ करके धो लें और फिर उन्हें 3 दिनाें के लिए भि‍गो दें। लेकिन चावलों को भि‍गोने के समय इस बात का ध्यान रखें कि हर 24 घंटे के बाद उनका पानी बदलते रहें। 
  • 3 दिन बाद चावलों को एक बार और धो लें और फिर उनका पानी निकाल कर उन्हें किसी छायादार स्थान पर सूती कपड़े के ऊपर फैला दें। जब चावलों का पानी सूख जाए लेकिन वे नम बने रहें, उन्हें मिक्सर में मोटा-मोटा पीस लें।
  • अब चावल का आटा, शक्कर का पाउडर, दही, घी को आपस में मिला लें और थोड़ा कड़े आटा की तरह गूथ लें। अगर ज़रूरी लगे, तो तो इसमें थोड़ा पानी भी मिला सकते हैं। आटा को अच्छी तरह से गूथने के बाद इसे गीले कपड़े से ढ़क कर 12 घंटे के लिए रख दें।
  • अब आटे में तिल डालकर इसे एक बार और गूथ लें। इसके बाद आटे की एक छोटी-छोटी लोई बनालें और उन्‍हें मनचाहे शेप में ढाल लें।
  • अब एक कढ़ाई में घी गरम करें। घी गरम होने पर आंच मीडियम कर दें और उसमें अनरसे की गालियों को डाल कर उलट-पुलट कर लाल होने तक तल लें।
  • लीजिए चावल के अनरसे बनाने की विधि कम्‍प्‍लीट हुई। अब आपके चावल का अनरसा  तैयार हैं। चाहें तो आप इन्हें गरम-गरम खाएं और चाहें तो एयर टाइट बर्तन में रख कर 5 दिनों तक इस्तेमाल करें।

आवश्यक सुझाव-

यदि आप अनरसे  बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।


[ Read More ]»

श्रीखंड घर पर कैसे बनाये

kaise-banaaye

 ( वर्तिका श्रीवास्तव )
आज हम आपके लिए श्रीखंड रेसिपी लाए हैं। श्रीखन्ड स्वीट एक गुजराती मिठाई है, जिसे केसरिया श्रीखन्ड या मैंगो श्रीखंड  भी कहते हैं। यह बच्चों को तो बहुत पसंद आती है। इसीलिए लोग हमसे अक्सर पूछते रहते हैं। श्रीखन्ड बनाना बेहद आसान है। आप भी श्रीखंड बनाने की विधि नोट करें और आज ही  ट्राई करके देखें। हमें विश्वास है कि श्रीखंड रेसिपीआपको पसंद आएगी।

श्रीखंड बनाने की आवश्यक सामग्री-

क्रम संख्यानाम आवश्यक सामग्रीसामग्री मात्रा
01ताजा दही 500 ग्राम
02आम का गूदा1/2 कप (इच्छानुसार)
03शक्कर50 ग्राम (1/4 कप)
04केसर 15-20 टुकड़ा
05छोटी इलाइची 3-4 नग
06पिस्ता 5-6 नग
07बादाम 5-6 नग

श्रीखंड बनाने की विधि -

  • श्रीखंड रेसिपी के लिये सबसे पहले दही को एक पतले कपड़े में बांध कर 2 घंटे के लिये लटका दें। साथ ही दही को हल्के हाथ से दबा दें, जिससे उसका पानी निकल जाए।
  •  जब तक दही का पानी पूरी तरह से निकल रहा है, शक्कर को पीस लें। साथ ही केसर को एक बड़े चम्मच गुनगुने दूध में भि‍गा दें। इसके अलावा इलायची को छीलकर उसके बीज को पीस लें। पिस्ता और बादाम को बारीक-बारीक कतर लें।
  • दही का पानी निकल जाने के बाद उसे एक प्याले में निकाल लें। उसमें आम का गूदा, पिसी हुई शक्कर और इलाइची का पाउडर मिला दें। साथ ही केसर वाला दूध भी दही में डाल दें और अच्छी तरह से फेंट लें।
  • अब आधे कतरे हुये बादाम और आधे कतरे हुए पिस्ते भी दही में डाल दें और अच्छी तरह से मिला लें। अब इस मिश्रण को 2 घंटे के लिये फ्रिज में रख दें।
  • लीजिए, श्रीखंड बनाने की विधि कम्‍प्‍लीट हुई। दो घंटे बाद केसरिया श्रीखन्ड  को सर्विंग बाउल में निकलें और कटे हुए बादाम से पिस्‍ता से गार्निश करके सर्व करें।

आवश्यक सुझाव:-

यदि आप श्रीखंड बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।


[ Read More ]»

चीकू की कुल्फी कैसे बनाये

kulfi

 ( वर्तिका श्रीवास्तव )
इस गर्मी का मौसम में सिन्थेटिक एसेन्स और स्वाद से बनी कुल्फी के बजाय नेचुरल ताजे फलों से बनी कुल्फी बनाईये, आप सबको बेहद पसंद आएगी। 

केसर पिस्ता कुल्फी बनाने की आवश्यक सामग्री-

क्रम संख्या नाम आवश्यक सामग्री सामग्री मात्रा
01 चीकू 4 मीडियम आकार के ( 300 ग्राम)
02 फुलक्रीम दूध 1 लीटर
03 चीनी आधा कप से कम (100 ग्राम)
04 काजू 10-12 पीस
05 छोटी इलाइची 4 पीस
06 वनीला एसेन्स आधा छोटी चम्मच

चीकू की कुल्फी बनाने की विधि -

दूध को किसी भारी तले के बर्तन में गरम करने के लिये रख दीजिये, दूध में उबाल आने पर गैस धीमी कर दीजिये और बीच बीच में दूध को चलाते हुये गाढ़ा होने तक, 1/3 रहने तक पका लीजिये। दूध को गाढ़ा होने में 35 -40 मिनिट लग जाते हैं. गाढ़े दूध में चीनी डालकर रख दीजिये और ठंडा होने दीजिये। 
काजू को छोटा छोटा काट लीजिये, इलाइची को छील कर मोटा दरदरा कूट लीजिये। 
चीकू को छील कर बीज निकाल दीजिये, 2 चीकू को छोटे छोटे टुकड़ों में काट लीजिये, 2 चीकू का पीस कर पेस्ट बना लीजिये। 
गाढ़े ठंडे दूध में वनीला एसेन्स, चीकू का पेस्ट, कटे हुये चीकू, कुटी इलाइची और काजू डालकर अच्छी तरह मिला दीजिये। 
मिश्रण को एअर टाइट कन्टेनर में डालिये और फ्रीजर में जमने के लिये रख दीजिये. 6-7 घंटे में कुल्फी जम कर तैयार हो जाती है।  चीकू की बहुत ही स्वादिष्ट ठंडी कुल्फी बनकर तैयार है. चीकू की कुल्फी को लम्बे स्टेन्ड वाले कप में सर्व कीजिये और खाइये। 

आवश्यक सुझाव:-

  • चीकू की कुल्फी की ही तरह स्ट्राबेरी कुल्फी भी बनाई जा जाती है।
  • दूध को गाढ़ा करने में ज्यादा समय लग जाता है, अगर कुल्फी जल्दी बनाना चाहते हैं, तब 500 मि. ली. दूध गरम कीजिये, ठंडा कीजिये और 250 ग्राम मावा हल्का सा भूनिये और क्रम्बल करके दूध में मिला दीजिये, और जिस फल की कुल्फी बनाना चाहें उसको उपरोक्त तरीके से मिला दीजिये, कुल्फी बहुत जल्दी बनकर तैयार हो आयेगी।
यदि आप चीकू की कुल्फी बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।


[ Read More ]»

केसर पिस्ता कुल्फी कैसे बनाये

pista-kulfi

(वर्तिका श्रीवास्तव )
कुल्फी का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है, गर्मी के मौसम में खाने के बाद कुल्फी मिल जाए तो मजा ही आ जाता है। आप इस मजेदार कुल्फी को घर पर भी बना सकते हैं और अपने परिवारवालों को सरप्राइज़ दे सकते हैं। केसर, दूध, पिस्ते और बादाम डालकर घर बनाएं ठंडी-ठंडी कुल्फी।

केसर पिस्ता कुल्फी बनाने की आवश्यक सामग्री-

क्रम संख्या नाम आवश्यक सामग्री सामग्री मात्रा
01 फुल क्रीम दूध 1 लीटर
02 चीनी 1/2 कप
03 इलायची पाउडर 1 टी स्पून
04 केसर 10 धागे
05 बादाम 2 टेबल स्पून
06 पिस्ता कटा हुआ 1 बड़ा चम्मच
07 पिस्ता पाउडर (मिक्सर में पीसा हुआ) 3 बड़े चम्मच

 केसर पिस्ता कुल्फी बनाने की विधि -

  • एक बड़े पैन में दूध लें और उसे धीमी-मीडियम आंच पर लगातार चलाते रहें।
  • जब दूध आधा रह जाए तब आंच को धीमा कर दें। 30 से 40 मिनट में दूध गाढ़ा हो जाएगा।
  • जब दूध पूरी तरह पक जाएगा तो वह गाढ़ी क्रीम जैसा हो दिखने लगेगा और पैन के बीच में बुलबुले दिखाई देने लगेंगे।
  • इसमें चीनी और केसर और पिस्ता डालें, एक उबाल के बाद उसे एक मिनट या दो मिनट के लिए पकाएं।
  • इसके बाद इलाइची डालें और आंच बंद कर दें।
  • फिर जब यह ठंडा हो जाए तो इसमें थोड़े से नट्स डालें और ​कुछ को गार्निशिंग के लिए बचा लें।
  • .इसे अच्छे से मिलाएं और मोल्डस में पलट दें।
  • इसे ठंडा होने के लिए फ्रिज में रखें।
  • फ्रिजर से मोल्ड्स को बाहर निकाल लें और चाकू की मदद से कुल्फी को सर्विंग बाउल में डालें।
  • कुल्फी को नट्स और वर्क से गार्निश करके फटाफट सर्व करें।
आवश्यक सुझाव:-
यदि आप केसर पिस्ता कुल्फी बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।

 
[ Read More ]»

स्ट्रॉबेरी से मज़ेदार कुल्फी कैसे बनाये

kulfi
( वर्तिका श्रीवास्तव )
अगर आप बच्चों को केवल क्वालिटी फूड ही देने में विश्वास रखती हैं तो आप उनके लिए कुल्फी घर में ही बना सकती हैं। गर्मियां बिना आईसक्रीम के नहीं बिताई जा सकती। हालांकि अगर आप बच्चों को केवल क्वालिटी फूड ही देने में विश्वास रखती हैं तो आप उनके लिए कुल्फी घर में ही बना सकती हैं। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं स्ट्रॉबेरी कुल्फी बनाने की रेसिपी -

स्ट्रॉबेरी से मज़ेदार कुल्फी बनाने की आवश्यक सामग्री-

क्रम संख्या नाम आवश्यक सामग्री सामग्री मात्रा
01 स्ट्रॉबेरी 22 (300 ग्राम)
02 चीनी ½ कप (100 ग्राम)
03 इलायची पाउडर ½ छोटी चम्मच
04 फुल क्रीम दूध 1 लीटर
05 काजू 15 से 16 (दरदरे कुटे हुए)

स्ट्रॉबेरी से मज़ेदार कुल्फी बनाने की विधि -

  • स्ट्रॉबेरी कुल्फी बनाने के लिए स्ट्रॉबेरी को अच्छे से धोकर पानी सूखने तक सुखा लीजिए।  फिर, कुछ स्ट्रॉबेरी को बारीक काट लीजिए. बाकी को 4 भाग में मोटा-मोटा काटकर मिक्सर जार में डालकर बारीक पीस लीजिए। 
  • कढ़ाही में दूध डाल दीजिए और दूध को आधा रहने तक गाढ़ा कर लीजिए. दूध में उबाल आने पर इसे प्रत्येक 2 मिनिट में चमचे से कढ़ाही के तले तक ले जाते हुए चलाते रहिए ताकि दूध कढ़ाही के तले पर ना लगे. साथ ही कढाही के किनारे से भी दूध हटाते रहें। 
  • जब दूध आधा रह जाए, तब इसमें चीनी और इलायची पाउडर डालकर चीनी के घुलने तक पका लीजिए।  इसके बाद, कढ़ाही को गैस से उतारकर जाली स्टेन्ड पर रख दीजिए। 
  • ठंडा होने पर दूध में  कटे हुए स्ट्रॉबेरी और स्ट्रॉबेरी पल्प डालकर मिला दीजिए।  साथ ही दरदरे पिसे काजू भी डालकर दीजिए जिससे कि कुल्फी में नटी टेस्ट आ जाए. सारी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लीजिए।  कुल्फी के लिए मिश्रण तैयार है। 
  • इसे किसी भी कन्टेनर या सांचे में भरकर बंद करके फ्रीजर में 7 से 8 घंटे के लिए रख दीजिए। 
  • कुल्फी के जम जाने पर इसे टुकड़ों में काट लीजिए. इस स्वादिष्ट ठंडी ठंडी कुल्फी को सर्व कीजिए। 

आवश्यक सुझाव:-

  • दूध को गाढ़ा होने तक बीच-बीच में ज़रूर चलाते रहें।
  • स्ट्रॉबेरी पल्प दूध के ठंडा होने पर मिलाएं. अगर गरम दूध में इसे मिला दिया जाए, तो दूध फट सकता है।
यदि आप स्ट्रॉबेरी से मज़ेदार कुल्फी बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।


[ Read More ]»

बटरस्कॉच आइसक्रीम घर पर कैसे बनाये

-ice-cream

(वर्तिका श्रीवास्तव )
आइसक्रीम किसे पसंद नहीं होती? और ये आइसक्रीम तो हर पार्टी की शान है। तो मैंने सोचा कि क्यों न इसे घर पे बनाया जाये। इसे बनाने में बगत कि कम समय लगता है और ये खाने में बहुत ही क्रिस्पी और टेस्टी बनती है। इसे आप अपने घर कि छोटी मोती पार्टियों में भी बना सकते है। 

कैरेमल क्रंच बनाने की आवश्यक सामग्री-

क्रम संख्या नाम आवश्यक सामग्री सामग्री मात्रा
01 चीनी 100 ग्राम
02 बटर 1 चम्मच
03 काजू 50 ग्राम
आइसक्रीम बनाने की सामग्री-
क्रम संख्या नाम आवश्यक सामग्री सामग्री मात्रा
01 फ्रेश क्रीम 250 ग्राम
02 दूध 100 ग्राम
03 चीनी पाउडर 100 ग्राम
04 बटर स्कॉच एसेंस 2 चम्मच
05 पीला खाने वाला रंग 1 चुटकी

बटर स्कॉच आइसक्रीम बनाने की विधि -

कैरेमल क्रंच बनाने की विधि-
  • सबसे पहले गैस पे पैन रखे और उसमे चीनी डाल दे। 
  • फिर उसे धीमी आंच पे चलाते हुए पिघलाए ।  (चीनी को हमेशा चलाते रहे नहीं तो चीनी अच्छे से नहीं मिलेगा)
  • जब चीनी घुलकर हल्का गोल्डन कलर की हो जाए तो उसमे 1 चम्मच घी डाल दे और उसे मिलाये । 
  • फिर उसमे काजू को डाल दे और उसे मिलाये ।  (अगर आप काजू के जगह कोई और ड्राई फ्रूट डालना चाहते है जैसे बादाम या मूंगफली, आदि तो आप डाल सकते है)
  • और अब गैस को बंद कर दे और किसी प्लेट पे हल्का तेल या घी लगाकर उस पर इसे डाल दे। 
  • और अब उसे फैला दे और उसे ठंढा होने के लिए छोड़ दे। 
  • ठंडा होने के बाद प्लेट के पीछे हल्का मारे और वो अपने आप छोड़ देगा। 
  • फिर उसे जीप लॉक बैग में या किसी प्लास्टिक में डालकर बंद कर दे और उसे बेलन या किसी भरी चीझ की मदद से उसे पूरा तोड़ दे। 
  • तो ये हमारी बटर स्कॉच का कैरेमल क्रंच बनकर तैयार है । 

आइसक्रीम बनाने की विधि-

  • सबसे पहले हम क्रीम को एक बड़े कटोरे में निकाल लेंगे (क्रीम को मैंने थोड़ी देर के लिए फ्रिज में रख दिया था)। अब उसे थोड़ी देर व्हिप कर ले |जब क्रीम थोड़ी गाढ़ी हो जाए तो उसमे चीनी पाउडर को डाल दे और उसे फिर से मिला दे। (हमें क्रीम को ज्यादा गाढ़ा नहीं करना है)
  • फिर उसमे 2 चम्मच बटर स्कॉच एसेंस और पिला खाने वाला रंग डाल कर मिला दे। 
  • फिर उसमे क्रंच और दूध को डाल कर मिला दे (थोड़ा सा क्रंच हम गार्निशिंग के लिए रख लेंगे)
  • फिर उसे एयर टाइट कंटेनर में रख दे और ऊपर से थोड़ा सा क्रंच डाल दे। 
  • अगर आप इसपे फॉयल पेपर या कवर लगाएंगे तो थोड़ा सा डरहोता है उसपे बर्फ की परत आने की। इसलिए हम इसके ऊपर एक बटर पेपर डाल देंगे और और उसे अच्छे से लगा देंगे ।  फिर हम उसे 7 से 8 घंटे के लिए फ्रिज में रख देंगे । 
  • 7 से 8 घंटे बाद उसे फ्रिज से निकाले और उसके ऊपर से बटर पेपर निकाल दे । 
  • हमारी बटर स्कॉच आइस क्रीम बन गयी है और इसके ऊपर बर्फ की परत भी नहीं आयी है। 
  • अब इसे हम सर्विंग कटोरे में निकाल लेंगे और थोड़ा सा कैरेमल क्रंच से उसे सजा दे। 
  • बटर स्कॉच आइसक्रीम बहुत ही अच्छी और स्वादिस्ट बनी है और इसके ऊपर जो कैरेमल क्रंच है वो जब मुँह में आता है तो बहुत ही अच्छा लगता है ।  तो इस गर्मी के दिनों में इसे जरूर बनाने की कोशिस करे । 

आवश्यक सुझाव:-
  • क्रंच बनाने में आप काजू के जगह पे कोई और भी ड्राई फ्रूट्स डाल सकते है । 
  • इसे ठंडा होने पे उसे तोड़े और क्रंच तैयार करे। 
  • क्रीम को ज्यादा व्हिप नहीं करना है । 
  • आप क्रीम में चीनी और दूध डालने के बजाये कन्डेंस्ड मिल्क भी डाल ढकते है। 
  • क्रीम के ऊपर बटर पेपर का इस्तेमाल करे जिससे की आइसक्रीम के ऊपर बर्फ की परत नहीं पड़ेगी। 
यदि आप बटरस्कॉच आइसक्रीम बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।



[ Read More ]»

फालूदा कुल्फी घर पर कैसे बनाये

 
kulfi

( वर्तिका श्रीवास्तव )
आज हम आपके लिए फालूदा कुल्‍फी रेसिपी लाए हैं। गर्मी के मौसम में ठंडाई और शेक के साथ फालूदा कुल्फी  मलाई कुल्‍फी  और मैंगो कुल्‍फी की बेहद डिमांड रहती है। फालूदा कुल्फीखाने में बेहद टेस्‍टी होती है और इसे देखकर बच्चों ही नहीं, बड़ों के भी मुंह में पानी आ जाता है। लीजिए आप भी फालूदा कुल्‍फी बनाने की विधि नोट करें और इसे आज ही ट्राई करें। हमें यकीन है कि फालूदा कुल्‍फी रेसिपी आपको जरूर पसंद आएगी।

फालूदा  बनाने की आवश्यक सामग्री-
क्रम संख्यानाम आवश्यक सामग्रीसामग्री मात्रा
01कॉर्न फ्लोर ( आरारोट ) 400 ग्राम
02पीला रंग 2-3 बूंदें
03पानी 400 मिली0

कुल्‍फी  बनाने की आवश्यक सामग्री-

क्रम संख्या नाम आवश्यक सामग्री सामग्री मात्रा
01 दूध 500 मिली0
02 शक्कर 100 ग्राम
03 छोटी इलायची पाउडर 01 चुटकी
04 पिस्ता 20 ग्राम (छिला हुआ)
05 काजू 20 ग्राम (कटे हुए)
06 केसर 01 चुटकी
07 पीला रंग 02 चुटकी

फालूदा कुल्‍फी बनाने की विधि -

फालूदा कुल्फी रेसिपी वास्तव में दो रेसिपी का संयोग है। पहली है फालूदा रेसिपी और दूसरी है कुल्फी रेसिपी। तो आइए दोनों रेसिपी को अलग अलग देखते हैं। सबसे पहले हम फालूदा बनाने की विधि देखेंगे, उसके बाद कुल्फी बनाने की विधि को देखेंगे।

फालूदा बनाने की विधि‍ : फालूदा कुल्‍फी के लिये सबसे पहले कड़ाही में पानी, कॉर्नफ्लोर और पीला रंग डाल कर उसे अच्छी तरह से मिलायें और उसे चलाते हुए मीडियम आंच पर पकायें।

मिक्चर गाढ़ा होने पर उतार लें और अब एक सेव बनाने वाली मशीन लेकर इस गाढ़े घोल को सेव बनाने वाली मशीन में डाल दीजिए अब एक कटोरे में एक दम ठंड़ा पानी ले लीजिए और मशीन से ठंड़े पानी में लच्छे बना लीजिए। कुछ टाइम के लिए लच्छो को पानी में ही रहने दीजिए।


कुल्फी बनाने की विधि‍ : एक चम्मच पानी में केसर को घोल कर रख लें। कड़ाही में घी डाल कर गर्म करें। घी गर्म होने पर उसमें दूध और पीला रंग मिला दें। मीडियम आंच पर दूध को पकायें और लगातार चलाते रहें। जब दूध 1/4 रह जाए, उसमें शक्कर मिला दें।

शक्कर घुल जाने तक दूध को चलाते रहें। फिर उसमें कुल्फी वाला बाकी सामान भी डाल दें और आंच से उतार लें। दूध के ठंडा होने पर उसे कुल्फी के सांचों में भर लें और फ्रिज में रख दें।

2-3 घंटे के बाद सांचों को फ्रिज से निकाल लें और उन्हें गर्म पानी में कुछ समय के लिए डुबाएं। इससे कुल्फी सांचों को छोड़ देगी। अब कुल्फी को प्लेट में निकाल लें और फालूदा डाल कर पेश करें।

आवश्यक  सुझाव-

यदि आप फालूदा कुल्फी बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।



[ Read More ]»

मैंगो आइसक्रीम कैसे बनाये

ice-cream

 ( वर्तिका श्रीवास्तव )
आज हम आपके लिए मैंगो आइसक्रीम रेसिपी लाए हैं। आम का अचार  और मैंगो शेक  की तरह आम की आइसक्रीम भी बेहद टेस्‍टी होती है। आम की आइसक्रीम बनाना बेहद आसान है। इसे आप अपने घर पर आसानी से बना सकते हैं। लीजिए आम की आइसक्रीम बनाने की विधि नोट करें और इसे आज ही ट्राई करें। हमें उम्‍मीद है कि मैंगो आइसक्रीम रेसिपी आपको जरूर पसंद आएगी।

मैंगो आइसक्रीम बनाने की आवश्यक सामग्री-

क्रम संख्या नाम आवश्यक सामग्री सामग्री मात्रा
01 टाइट पके आम 02 नग
02 रसीले आम 04 नग
03 आइसक्रीम मिक्स 500 ग्राम

आम की आइसक्रीम बनाने की विधि-

  • मैंगो आइसक्रीम रेसिपी के लिये सबसे पहले रसीले आमों को अच्छी तरह से धो कर काटें और उनका गूदा एक बाउल में निकाल लें। 
  • अब आम के गूदे को आइसक्रीम मिक्स के साथ मिलाकर मिक्सी में अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इस मिश्रण को 10-15 मिनट के लिए रख दें।
  • फिर टाइट पके आमों को धो कर उसके छोटे-छोटे पीस कर लें। इन्हें आम के मिश्रण में डाल कर मिक्स कर दें।
  • आम के मिश्रण को जमाने वाले बर्तन में पलट लें और उसे फ्रीजर में 04-05 घंटे के लिये जमा दें।
  • लीजिए आम की आइसक्रीम बनाने की विधि कम्‍प्‍लीट हुई। अब 05 घंटे में आम की आइसक्रीम जम कर तैयार हो जाएगी। 
  • आइसक्रीम जमने के बाद उसे फ्रीजर से बाहर निकाल लें और आइसक्रीम बाउल में डाल कर सर्व करें।

आवश्यक  सुझाव-

यदि आप मैंगो आइसक्रीम बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।


[ Read More ]»

मैंगो कुल्फी घर पर कैसे बनाये

mango

 ( वर्तिका श्रीवास्तव )
आज हम आपके लिए मैंगो कुल्‍फी रेसिपी लाए हैं। आम  सिर्फ फलके रूप में ही नहीं पकवान के रूप में भी इस्‍तेमाल होता है। आम के अचार की तरह ही आम की कुल्‍फी आइसक्रीम  भी बेहद पसंद की जाती है। यह खाने में बेहद लज़ीज़ होती है। और हां, आम की कुल्‍फी आइसक्रीम बनाने में भी आसान है। तो फिर सोच क्‍या रहे हैं, आप भी मैंगो कुल्‍फी बनाने की विधि ट्राई करके देखें। यकीन जानें मैंगो कुल्‍फी रेसिपी आपको जरूर पसंद आएगी।

मैंगो कुल्फी बनाने की आवश्यक सामग्री-

क्रम संख्या नाम आवश्यक सामग्री सामग्री मात्रा
01 पके हुए आम 03 नग
02 दूध 01 ली0 (फुल क्रीम)
03 शक्कर 50 ग्राम
04 पिस्ता 25 ग्राम (कुटा हुआ)
05 केसर 01 चुटकी
06 इलाचयी पाउडर 1/2 छोटा चम्मच

मैंगो कुल्‍फी बनाने की विधि-

  • मैंगो कुल्‍फी रेसिपी के लिये आम को छील का उसका गूदा निकाल लें और उसे मसल कर एकसार कर लें। 
  • अब एक पैन में दूध निकालें और उसे तब तक उबालें, जब तक वह 1/3 न रह जाए। जब दूध 1/3 रह जाए, उसमें शक्कर और पिस्ता मिला दें और चलाते हुए पकायें।
  • जब ये दोनों चीजें दूध में घुल जायें, तब दूध में आम का गूदा, इचायची पाउडर और केसर डाल कर अच्छी तरह से मिला दें। इसके बाद आंच को बंद कर दें और दूध को ठंडा होने दें।
  • दूध ठंडा होने पर उसे आइसक्रीम के साचों में भर कर फ्रीजर में 6-7 घंटे के लिये जमा दें।
  • लीजिए आपकी मैंगो कुल्‍फी बनाने की विधि कम्‍प्‍लीट हुई। 6-7 घंटे में आपकी स्‍वादिष्‍ट कुल्‍फी आइसक्रीम  तैयार हो जाएगी।
  • अब मैंगो कुल्‍फी को सर्विंग बाल में निकालें और आनंद लें। आप चाहें, तो कुल्फी के साथ आम के कटे हुए टुकड़े मिक्स करके भी इसका आनंद ले सकते हैं।

आवश्यक  सुझाव-

यदि आप मैंगो कुल्‍फी बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।

[ Read More ]»

चॉकलेट आइसक्रीम कैसे बनाये

ice-cream


 (वर्तिका श्रीवास्तव )
आज हम आपके लिए चॉकलेट आइसक्रीम रेसिपी लाए हैं। चॉकलेट आइसक्रीम बेहद टेस्‍टी होती है। चॉकलेट आइसक्रीम  बनाने में भी आसान है। तो फिर सोच क्‍या रहे हैं, झटपट चॉकलेट आइसक्रीम बनाने की विधि नोट करें और इसे आज ही ट्राई करें। हमें यकीन है कि चॉकलेट आइसक्रीम रेसिपी आपको जरूर पसंद आएगी।

चॉकलेट आइसक्रीम बनाने की आवश्यक सामग्री-

क्रम संख्या नाम आवश्यक सामग्री सामग्री मात्रा
01 फुल क्रीम दूध 500 ग्राम
02 शक्कर 150 ग्राम
03 ताज़ी क्रीम 200 ग्राम
04 वनीला कस्टर्ड पाउडर 02 बड़े चम्मच
05 चॉकलेट 50 ग्राम (कद्दूकस कर लें)

चॉकलेट आइसक्रीम बनाने की विधि -

  • चॉकलेट आइसक्रीम रेसिपी  के लिये सबसे पहले 1/2 कप हल्का गुनगुना दूध लेकर उसमें कस्टर्ड को अच्छी तरह से घोल लें। अब कस्टर्ड मिले दूध को बाकी के दूध में मिलाकर मध्यम आंच पर उबालें। 
  • उबाल आने के बाद आंच धीमी कर दें और चलाते हुए 5 मिनट तक पकाएं। इसके बाद दूध में शक्कर मिला दें और 2 मिनट तक चलाते हुए उबालें। इसके बाद गैस को बंद कर दें और दूध ठंडा होने दें।
  • दूध ठंडा हो जाने पर उसमें क्रीम और आधी चॉकलेट डालें और अच्छी तरह से फेंट लें। उसके बाद बची हुई चॉकलेट दूध में मिला दें। अब इस मिश्रण को किसी एयर टाइट कंटेनर में बंद करके फ्रीजर में रख दें।
  • 1 घंटे के बाद कंटेनर को निकालें। अब तक आइसक्रीम हल्की-हल्की जम चुकी होगी। अब एक छोटे चम्मच की सहायता से आइसक्रीम को अच्छी तरह से फेंट दें और इसके बाद उसे 5-6 घंटे के लिए फ्रीजर में रख दें।
  • लीजिए, आपकी चॉकलेट आइसक्रीम बनाने की विधि कम्‍प्‍लीट हुई। अब आपकी स्वादिष्ट चॉकलेट आइसक्रीम Chocolate Ice Cream तैयार है। इसे सर्विंग बाउल में निकालें और उसे मनचाहे तरीके से डेकोरेट करके मजें लें।

आवश्यक  सुझाव-

यदि आप चॉकलेट आइसक्रीम बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।



[ Read More ]»

बनाना आइसक्रीम कैसे बनाये

ice-cream

 (वर्तिका श्रीवास्तव )
आज हम आपके लिए बनाना आइसक्रीम बनाने की रेसिपी लाए हैं। यह बनाना चॉकलेट आइसक्रीम है और खाने में बेहद यम्मी होती है। इसे खाने के बाद बच्चे ही नहीं बड़े भी इसके दिवाने हो जाते हैं। इसीलिए आइसक्रीम लवर्स अक्सर एक दूसरे से आइसक्रीम कैसे बनाये, आइसक्रीम बनाने के तरीके पूछते रहते हैं। तो फिर सोच क्या रहे हैं, झटपट बनाना आइसक्रीम बनाने की विधि नोट करें और आज ही ये ट्राई करें। हमें यकीन है कि ये बनाना आइसक्रीम बनाने की रेसिपी आपको जरूर पसंद आएगी।

बनाना आइसक्रीम बनाने की आवश्यक सामग्री-

क्रम संख्यानाम आवश्यक सामग्रीसामग्री मात्रा
01केला 02 नग
02शक्कर 100 ग्राम
03दूध 01 कप (फुल क्रीम)
04चॉकलेट 02 बड़े चम्मच (कद्दूकस की हुई)
05क्रीम/मलाई 01 कप
06नींबू 01 छोटा चम्मच

बनाना आइसक्रीम बनाने की विधि -

  • बनाना आइसक्रीम बनाने की रेसिपी के लिए सबसे पहले केलों को छील कर  छोटे-छोटे पीस में काट लें। फिर उन्हें एक नॉन स्टिक पैन में शक्कर के साथ मिलाकर मीडियम आंच पर पकायें। केले को चम्मच से मैश कर लें और बराबर चलाते रहें। 
  • कुछ समय में शक्‍कर घुल जायेगी और केले का गूदा हल्का भूरे रंग का हो जायेगा। अब गैस को बंद कर दें और केले को ठंडा हो जाने दें।
  • ठंडा होने पके हुये केले में दूध और क्रीम मिलाकर अच्छी तरह से फेंट लें। इसके बाद उसे फ्रीजर में रख दें। 1 घंटे के बाद केले की जमी हुयी आईसक्रीम को निकालें और नींबू का रस मिलाकर एक बार और अच्छी तरह से फेंट लें।
  • फेंटने के बाद इसमें कसी हुयी आधी चॉकलेट डालें और एक बार और फेंटें। अब एक एअर टाइट बॉक्स लें। उसमें मिश्रण को भर कर ढ़क्कन अच्छी तरह से बंद कर दें और फ्रीजर में 5-6 घंटे के लिये जमा दें।
  • अब आपकी आइसक्रीम बनाने की विधि कम्‍प्‍लीट हुई। 5-6 घंटे में आपकी बनाना चॉकलेट आइसक्रीम जम कर तैयार हो जायेगी। जमने के बाद आइसक्रीम को फ्रीजर के बाहर निकाल लें। आइसक्रीम को सर्विंग बाउल में निकालें और ऊपर से बची हुई चॉकलेट डाल कर सर्व करें।

आवश्यक  सुझाव-

यदि आप बनाना आइसक्रीम बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।


[ Read More ]»

वनीला आइस क्रीम कैसे बनाये

vaneela
( वर्तिका श्रीवास्तव )
आज हम आपके जिए वनीला आइस क्रीम रेसिपी इन हिंदी लाए हैं। एगलेस वनीला आइसक्रीम को पसंद आती है। वनीला आइसक्रीम खाने में जितनी टेस्टी होती है, बनाने में भी उतनी आसान होती है। इसीलिए लोग हमसे अक्सर आइसक्रीम बनाने का तरीका, आइसक्रीम रेसिपी पूछते रहते हैं। आप भी वनीला आइसक्रीम बनाने की विधि ट्राइ्र करके देखें। हमें यकीन है कि वनीला आइस क्रीम रेसिपी इन हिंदी आपको जरूर पसंद आएगी। 

वनीला आइस क्रीम बनाने की आवश्यक सामग्री-

क्रम संख्यानाम आवश्यक सामग्रीसामग्री मात्रा
01ताजी क्रीम 01 कप
02फुल क्रीम दूध 01 कप
03वनीला एसेंस 1/2 छोटा चम्मच
04कार्न फ्लोर ( आरारोट ) 01 बड़ा चम्मच
05पिसी हुई शक्कर 1/2 कप

वनीला आइसक्रीम बनाने की विधि -

  • वनीला आइसक्रीम रेसिपी के लिये सबसे पहले आधा कप दूध निकाल लें और बाकी बचे दूध को किसी बड़े बर्तन में गर्म करें। जब तक दूध गर्म हो रहा है, अलग निकाले गये दूध में कार्न फ्लोर को अच्छी तरह से घोल लें। 
  • जब गर्म किये जा रहे दूध में उबाल आने लगे, कॉर्न फ्लोर वाले दूध को डाल दें और चलाकर अच्छी तरह से मिला लें। दूध को चलाते हुए गाढ़ा होने तक पकायें। जब दूध गाढ़ा होने लगे, आंच बंद कर दें और दूध को ठंडा होने दें।
  • अब एक बड़े बर्तन (जिसमें क्रीम वाला बर्तन आ सके) में बर्फ के टुकड़े रखकर उसके ऊपर क्रीम के बर्तन को रख दें और फिर उसे अच्छी तरह से फेंट लें। इसके लिये आप इलेक्ट्रानिक हैंड ब्लेंडर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 
  • फेंटने के बाद क्रीम में वनीला एसेंस मिलायें और एक फिर से फेंट लें। इसके बाद क्रीम में पिसी हुई शक्कर डालें और उसे एक बार फिर से फेंट लें।
  • दूध पूरी तरह से ठंडे होने पर क्रीम को दूध में डाल कर अच्छी तरह से मिला लें और फिर उसे फ्रीजर में 2 घंटे के लिये जमा दें। 
  • 2 घंटे के बाद दूध को फ्रीजर से बाहर निकाल कर एक बार उसे फेंटें और फिर उसे आइसक्रीम जमाने वाले सांचों में भरकर 6 घंटे के लिये जमा दें।
  • लीजिये, वनीला आइसक्रीम बनाने की विधि कम्‍प्‍लीट हुई। अब आपकी स्वादिष्ट एगलेस वनीला आइसक्रीम तैयार है। इसे बाउल में निकालें और ऊपर से ड्राईफ्रूट से सजा कर आनंद लें।

आवश्यक  सुझाव-

यदि आप वनीला आइस क्रीम बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।


[ Read More ]»

रबड़ी घर पर कैसे बनाये

 kaise-banaaye
(वर्तिका श्रीवास्तव )
रबड़ी और खुरचन उत्तर भारत में अधिक पसंद की जाती हैं. खुर्जा की खुरचन और आगरा मथुरा की रबड़ी का स्वाद लाजबाव होता है. रात को खाना खाने के बाद रबड़ी खाने का मज़ा और ही है। आइये आज हम रबड़ी बनाये। 

रबड़ी बनाने की आवश्यक सामग्री-

क्रम संख्या नाम आवश्यक सामग्री सामग्री मात्रा
01 दूध 1 लीटर (फुलक्रीम, 5 कप)
02 चीनी 50 ग्राम ( एक चौथाई कप)
03 पिस्ते 4-5 (बारीक कतर लीजिये)
04 बादाम 2 (बारीक कतर लीजिये)
05 छोटी इलाइची 2-3 (छील कर कूट लीजिये)

रबड़ी बनाने की विधि -

  • रबड़ी के लिये कढ़ाई ऊपर से अधिक चौड़ी होती है लेकिन आप अपनी सामान्य कढ़ाही में भी इसे बना सकते हैं, मैंने भी इसे सामान्य कढ़ाही में ही बनाया है।  कढ़ाही भारे तले की होनी चाहिये. दूध को कढ़ाही में डालकर गरम करने रखिये, दूध में उबाल आने पर गैस धीमी कर दीजिये। 
  • दूध पर मलाई की हल्की परत  जैसे ही आये कलछी से उठाकर, कढ़ाही के किनारे लगा दीजिये. थोड़ी देर बाद फिर से दूध के ऊपरी सतह पर मलाई आये, इसे भी उठाइये और किनारे कर दीजिये।   दूध को धीमी गैस पर उबलने दीजिये और इसमें मलाई की परत को कढ़ाही के किनारे लगाते रहिये।  किसी पंखे या अखबार से इसे झलने से मलाई की परत जल्दी पड़ती रहतीं है। 
  • इसी तरह मलाई की परत जमाते जाईये. कढ़ाही के किनारे जमी मलाई की परत सूख कर खुश्क होती रहेगी,  बार बार यही करना है, जब मलाई कढ़ाही के चारों ओर इकठ्ठी हो जाय और कढाई में दूध गाड़ा होकर एक तिहाई ही बचे तो बचे दूध में  चीनी और कतरे हुये पिस्ते बादाम और इलाइची मिलाइये और गैस बन्द कर दीजिये और बचे दूध में चीनी डाल दीजिये।   कलछी से कढ़ाही के किनारों से मलाई खुरचकर निकालिये और उस गाड़े दूध में ही मिला दीजिये. खुरची हुई मलाई की परत (खुरचन) को दूध में मिलाते समय अधिक मत चलाईये ताकि रबड़ी में खुरचन की गांठे पड़ी रहें। 
  • रबड़ी का असली स्वाद तभी रहता है कि दूध की खुरचन के गुठले अन्दर से फीके ही रहें।  लीजिये रबड़ी  हो गई तैयार, रबड़ी को प्याले में निकालिये और फ्रिज में रख कर ठंडा कीजिये, खाना खाने के बाद ठंडी ठंडी रबड़ी (Rabri)  फ्रिज से निकालिये, परोसिये और खाइये। 

साबधानियां-

रबड़ी बनाते समय ध्यान रहे कि चमचे से मलाई निकालने के बाद चमचे दूध को भी तले तक ले जाते हुये चला दीजिये, दूध कढ़ाई के तले में नहीं लगना चाहिये, गैस को तेल न रखे, नहीं तो जो मलाई किनारे पर लगा कर रखी है वह जल जायेगी। 

आवश्यक  सुझाव-
यदि आप  रबड़ी बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।

[ Read More ]»

छेना रबड़ी कैसे बनाये

rabadee

( वर्तिका श्रीवास्तव )
आज हम आपके लिए छेना रबड़ी रेसिपी लाए हैं। रबड़ी मालपुआ  खाने में बेहद टेस्‍टी होती है। ये बच्‍चों को भी पसंद आती है। और हां, ये स्पेशल रबड़ी बनाने में भी बेहद आसान है। तो फिर सोच क्‍या रहे हैं, आप भी छेना रबड़ी बनाने की विधि ट्राई करके देखें। हमें यकीन है कि छेना रबड़ी रेसिपी आपको जरूर पसंद आएगी।

छेना रबड़ी  बनाने की आवश्यक सामग्री-

क्रम संख्या नाम आवश्यक सामग्री सामग्री मात्रा
01 पनीर 100 ग्राम (कद्दूकस किया हुआ)
02 दूध 04 कप
03 शक्कर 08 बड़े चम्मच
04 सिंघाड़े का आटा 04 बड़े चम्मच
05 छोटी इलायची 02 (छीलकर पीस लें)
06 काजू 02 छोटे चम्मच (कटे हुए)
07 बादाम 02 छोटे चम्मच (कटे हुए)

छेना रबड़ी बनाने की विधि -

  • छेना रबड़ी रेसिपी इन हिंदी के लिये सबसे पहले 4 बड़े चम्मच दूध में सिंघाड़े का आटा मिलाकर उसका पेस्ट बना लें। बचे हुए दूध को उबाल लें। 
  • इसके बाद दूध में सिंघाड़े का पेस्ट मिला दें। आंच को मीडियम करके पकाएं।
  • जब दूध की मात्रा आधी रह जाए, उसमें पनीर मिला दें। इसके बाद शक्कर मिलाएं और 5 मिनट तक चलाते हुए पकाएं।
  • 05 मिनट के बाद आंच बंद कर दें और इलायची का पाउडर तथा काजू-बादाम ऊपर से छिड़क दें।
  • लीजिए  छेना रबड़ी बनाने की विधि कम्‍प्‍लीट हुई। अब आपकी स्‍वादिष्‍ट रबड़ी Rabri तैयार है। इसे मालपुआ के साथ सर्व करें और चाहें तो खाली रबड़ी का आनंद लें।

आवश्यक  सुझाव-

यदि आप  छेना रबड़ी बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।


[ Read More ]»

चमचम मिठाई घर पर कैसे बनाये

mithaee

 (वर्तिका श्रीवास्तव )
आज हम आपके लिए चम चम मिठाई रेसिपी इन हिंदी लाए हैं। इसे मलाई चम चम  भी कहते हैं। यह एक बंगाली मिठाई है। चमचम स्‍वीट  आप किसी भी खुशी के अवसर पर बना सकते हैं। चमचम स्वीट छेना से बनती है, पर इसका स्वाद छेना रसगुल्ला से बेहतर होता है। तो लीजिए, आप भी चमचम बनाने की विधि ट्राई करके देखिए। हमें पूरा यकीन है कि चमचम रेसिपी आपको जरूर पसंद आएगी।

चम चम मिठाई बनाने के लिए आवश्यक सामग्री-

क्रम संख्या नाम आवश्यक सामग्री सामग्री मात्रा
01 दूध 1 लीटर ( 5 कप )
02 नीबू का रस 2 -3 टेबल स्पून ( 2 नीबू का रस)
03 चीनी 2 कप (450 ग्राम)
04 अरारोट 1 टेबल स्पून
भरावन (स्टफिंग) के लिये-
क्रम संख्यानाम आवश्यक सामग्रीसामग्री मात्रा
01मावा 1/4 कप 60 ग्राम
02चीनी पाउडर 2-3 टेबल स्पून (30 ग्राम)
03इलाइची 3 - 4 छील कर पाउडर बना लीजिये
04पिस्ते 7-8 (पतले बारीक कटे हुये)
05केवड़ा एसेन्स 2-3 बूंद
06पीला कलर 1 पिंच से कम

चमचम बनाने की विधि -

किसी बर्तन में दूध को उबलने रख दीजिये, दूध में उबाल आने के बाद, गैस बन्द कर दीजिये, दूध को थोड़ा ठंडा होने दीजिये (दूध को 80% तक गरम रख लीजिये)

नीबू के रस में जितना नीबू का रस है, उतना ही पानी मिला लीजिये गरम दूध में थोड़ा थोड़ा नीबू का रस डालिये, और मिक्स कीजिये, दूध फटना शुरू हो जाता है, जैसे ही दूध पूरी तरह फट जाय, नीबू का रस डालना बन्द कर दीजियेअब फटे दूध को पतले मलमल के कपड़े में छानिये (कपड़े को किसी छलनी में रखिये और दूध को कपड़े के ऊपर डालिये) दूध से पानी निकल कर नीचे बर्तन में चला जायेगा और छैना कपड़े के ऊपर रह जायेगा। छैना के ऊपर ठंडा पानी डालकर छैना को वास कर लीजिये, छैना ठंडा हो जाता है और, छैना से नीबू का खट्टा स्वाद भी ख़त्म  हो जाता है

कपड़े को चारों ओर से पकड़ कर उठाइये और छैना को हाथों से दबाकर सारा पानी निचोड़ दीजिये अब छैना को कपड़े से प्लेट में निकालिये और हाथ से 4-5 मिनिट तक मसल मसल कर चिकना कीजिये। चिकने किये गये छैना में अरारोट डालिये और अच्छी तरह मिक्स होने तक मिक्स कीजिये, आधे छैना में पीला कलर मिला लीजिये.  चमचम बनाने के लिये छैना तैयार है

चमचम उबाल लीजिये-
कुकर में चीनी 2 कप और 4 कप पानी मिला कर गैस पर गरम होने रख दीजिये, और जब तक पानी में उबाल आता है तब तक छैना से चमचम को आकार देकर तैयार कर लीजिये।

बिना कलर के छैना को 4 बराबर भागों में बांटिये, और पीले कलर वाले छैना को भी 4 बराबर के भागों में बांट लीजिये, एक भाग को हाथ में उठाइये, लड्डू की तरह दबाते हुये छैना को बाइन्ड कीजिये, और अब छैना को चमचम का ओवल आकार दीजिये, चमचम को आकार देकर प्लेट में लगाइये, और सारे छैना से इसी तरह आकार देकर चमचम तैयार करके प्लेट में रख लीजिये।

कुकर के चीनी पानी में उबाल आ गया है (चीनी से तार वाली चाशनी नहीं बनानी है, वस चीनी को पानी में घुल जाना चाहिये और पानी में उबाल आना चाहिये), तैयार सारे चमचम एक एक करके उबलते पानी में डालिये, कुकर का ढक्कन बन्द कर दीजिये, और कुकर में सीटी आने के बाद, गैस को इतना धीमी करके चमचम को पकने दीजिये कि बार बार कुकर में सीटी न आये, चमचम को 7-8 मिनिट तक पकने दीजिये।  समय खतम होने के बाद गैस बन्द कर दीजिये.  कुकर का प्रेशर खतम करने के लिये, कुकर को ठंडा करने के लिये, कुकर को किसी पानी भरे बर्तन में रख लीजिये या नल के नीचे लगा दीजिये।

कुकर खोलिये और चमचम को चाशनी सहित दूसरे प्याले में निकाल दीजिये, हम चमचम को ठंडा होने पर ही स्टफिंग कर सकते हैं।

चमचम के अन्दर स्टफिंग भरिये
इलाइची को छील कर पाउडर कर लीजिये.  मावा को अच्छी तरह चम्मच से मैस कर लीजिये, मावा में चीनी पाउडर और इलाइची का पाउडर डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिये, स्टफिंग तैयार है।

चमचम के ठंडे होने के बाद, 3-4 घंटे तक चाशनी में रहने के बाद, स्टफिंग के लिये चमचम को पानी चाशनी से बाहर निकाल लीजिये, चमचम ठंडे, मीठे और थोड़े सख्त हो गये हैं, अब एक चमचम उठाइये, और उसमें इस तरह पूरी लम्बाई में कट लगाइये कि चमचम एक ओर से जुड़ी रहे। एक हाथ में चमचम रखिये और द्सरे हाथ में थोड़ी स्टफिंग उठाकर चमचम के कटे भाग में रखकर भरिये, और ऊपर से 5-6 पिस्ते के टुकड़े लगाकर गार्निश करिये.  सारे चमचम इसी तरह भरकर तैयार कर लीजिये।

बहुत ही अच्छे चमचम बनकर तैयार है, चमचम को आप अभी खा सकते हैं, चमचम फ्रिज में रखकर ठंडे होने के बाद और ज्यादा स्वादिष्ट लगते हैं.  चमचम को फ्रिज में रखकर 7 दिन तक खाया जा सकता हैं।

सुझाव-
  • चमचम के लिये स्टफिंग अपने पसन्द के अनुसार काजू , मलाई ,  रबड़ी, अंजीर, या खजूर का पेस्ट बनाकर ड्राई फ्रूट मिक्स करके ड्राई फ्रूट स्टफिंग तैयार कर सकते हैं।
  • मावा की स्टफिंग के लिये मावा को पहले हल्का सा भून लीजिये, या 1 मिनिट माइक्रोवेव कर लीजिये, मावा का स्वाद और सेल्फ लाइफ बढ़ जाते है।
यदि आप चमचम मिठाई बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।


[ Read More ]»

खस्ता एवं स्वादिष्ट बालूशाही घर पर कैसे बनाये

 
balushahi

(वर्तिका श्रीवास्तव )
आज हम आपके लिए बालूशाही रेसिपी लेकर आए हैं। बालूशाही उत्तर भारत की एक पारम्परिक मिठाई है। कुछ लोग बालूशाही के खस्तेपन की वजह से भी इसके मुरीद होते हैं। यह बच्चों को भी बहुत पसंद आती है। बालूशाही मिठाई  की सेल्फ लाइफ काफी ज्यादा होती है। इसे 10-15 दिनों तक रख कर खा सकते हैं। तो फिर सोच क्या रहे हैं, झटपट बालूशाही बनाने की विधि नोट करें और आज ही इसे ट्राई करें। हमें उम्मीद है कि बालूशाही मिठाई आपको पसंद आएगी।

खस्ता एवं स्वादिष्ट बालूशाही बनाने के लिए आवश्यक सामग्री-

क्रम संख्यानाम आवश्यक सामग्रीसामग्री मात्रा
01मैदा दो कप
02घी आधा कप, मोयन के लिए
03ठंडा पानी आधा कप
04बेकिंग सोडा आधा टीस्पून
05नमक एक चुटकी
06घी बालूशाही फ्राई करने के लिए
चाशनी बनाने के लिए
क्रम संख्या नाम आवश्यक सामग्री सामग्री मात्रा
01 चीनी दो कप
02 छोटी इलायची पाउडर छोटा आधा टीस्पून
03 पानी एक कप
04 केसर 10 धागे, पानी में भिगोकर रखे

बालूशाही बनाने की विधि-

  • बालूशाही मिठाई बनाने के लिए सबसे पहले मैदे को छान लें। और इसके बाद मैदे में घी, बेकिंग सोडा और नमक डाल कर मिलाएं और पानी डालकर आटे को इकट्ठा करना है इसको गूंधना नहीं है।
  • चाशनी बनाने के लिए पैन में दो कप चीनी और एक कप पानी डालकर पकने के लिए रखे बीच-बीच में चलाते रहे। जब चीनी मेल्ट हो जाए तो छोटी इलायची पाउडर और केसर डालकर चलाएं गैस की आंच को स्लो कर दे चाशनी को गाढ़ा होने तक पकने दें।
  • जब सारा आटा गीला हो जाएं तो इकट्ठा करके आटे को गीले कपड़े से ढ़ककर 10 से 15 मिनट के लिए रख दें। तय समय बाद आटे को स्लेप पर हाथ से फेलाते हुए फ्लेट कर दें। फिर इसको बीच से काटे और आटे को एक के ऊपर एक रख दें। फिर से हाथ से आटे को फ्लेट करें फिर कटे हुए आटे को दूसरे कटे हुए आटे पर रख दें। इस प्रोसेस को 6 से 7 बार दोहराएं ऐसा करने से आटे में बहुत सारी लयर बन जाएंगी और जब बालुशाही को फ्राई करेंगे। तो बेकिंग पाउडर के साथ ये लयर फूलने में मदद करेंगी और इसमें बहुत अच्छा डिज़ाइन बन जायेगा। अब आटे को स्मूदली रोल करके 10 मिनट के लिए रख दें।
  • चाशनी गाढ़ी होने पर गैस को बंद कर दें। दस मिनट बाद रोल से आटे को एक साइज़ में काट लें मैदे के गोले को रोल करे फिर सेंटर में अंगूठे से एक छेद कर दें। छेद करना बहुत ज़रूरी है ताकि अन्दर तक हीट आराम से पहुंच पाएं इसी तरह से सारी बालूशाही बनाकर तैयार कर लें।
  • कडाही में घी डालकर मीडियम आंच पर गर्म करें। घी गर्म होने पर गैस को स्लो कर दें और इसमें बालूशाही डालकर ऊपर आने तक पकने दें। जब बालूशाही ऊपर आ जाएं तो बालूशाही को आराम से पलट दें। दोनों तरफ से बालूशाही को सुनहरा होने तक सेक लें। जब बालूशाही दोनों तरफ से सुनहरी हो जाए तो घी से निकालकर गर्म चाशनी में डाल दें। इसी तरह से सभी बालूशाही को फ्राई करके चाशनी में डाल दें बालूशाही को करीब 15 से 20 मिनट चाशनी में डूबी रहने दें।
  • तय समय बाद बालूशाही को चाशनी से एक बड़े बर्तन में निकाल लें और एक-एक बालूशाही को अलग-अलग करके रख दें जिससे कि बालूशाही की चाशनी सूख जाए।
  • अब आपकी स्वादिष्ट बालूशाही खाने के लिए बिलकुल तैयार है। आप चाहें तो इन्हें फ्रिज में रखकर  15 दिनों तक खा सकते हैं।

सुझाव -

  • बालूशाही बनाने के लिए घी और पानी एक बराबर लें आटे का डो बनाने के लिए पानी ठंडा ही लें।
  • बालूशाही को हल्की आंच पर ही फ्राई करें ताकि ये अन्दर तक अच्छे सिक जाए कच्ची ना रहे।
  • बालूशाही बनाने के लिए आटे में लयर बनाना ज़रूरी होता है। ताकि बालूशाही अन्दर तक सिक जाए और इनमे क्रेक भी आ जाए।
यदि आप बालूशाही बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।

[ Read More ]»
”go"