गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।
Showing posts with label मेहंदी. Show all posts
Showing posts with label मेहंदी. Show all posts

त्यौहार स्पेशल लेटेस्ट डिजाइन मेहंदी क्या आपने ट्राई किया

Image SEO Friendly

तीज  त्यौहार  हो या शादी जैसे खास मौके पर भारतीय महिलाएं मेहंदी लगाना पसंद करती हैं क्योंकि इनके बिना उनका सोलह श्रृंगार अधूरा माना जाता है। मगर आजकल मेहंदी लगाना महिलाओं के लिए न सिर्फ एक रस्म रह गई है बल्कि फैशन ट्रैंड भी बना चुका है। तभी तो भारतीय महिलाएं छोटे या बड़े फेस्टिवल पर मेहंदी सजाकर अपने हाथों की पर्सनैलिटी बढ़ाती है। इन दिनों मेहंदी के काफी ट्रैंड चलन में है लेकिन इंडियन मेहंदी यानी भारी-भरकम, पोर्ट्रेट डिजाइन्स वाली मेहंदी की अपनी अलग पहचान है जो आज भी महिलाओं की पहली पसंद बनी हुई है। बस फर्क इतना ही इनका डिजाइन्स समय के साथ थोड़ा चेंज होता जा रहा है। अगर आप भी इंडियन मेहंदी लगवाना पसंद करती है तो चलिए आज हम आपको कुछ लेटेस्ट इंडियन मेहंदी डिजाइन्स दिखाते हैं जो आपको खूब पसंद आएंगे। खास बात है कि आप इन डिजाइन्स को किसी भी खास इवेंट या शादी में ट्राई कर सकती हैं। 

मेहंदी डिजाइन इमेज -
Image SEO Friendly


इंडियन मेहंदी डिजाइन फॉर हैंड-
Image SEO Friendly

इंडियन मेहंदी डिजाइन फॉर फुल हैंड -
Image SEO Friendly

इंडियन मेहंदी डिजाइन फॉर फ्रंट हैंड -
Image SEO Friendly

इंडियन मेहंदी डिजाइन फॉर बैक हैंड -
Image SEO Friendly

इंडियन मेहंदी डिजाइन फुल बैक हैंड -
Image SEO Friendly

इंडियन मेहंदी डिजाइन फॉर बैक हैंड-
Image SEO Friendly

इंडियन मेहंदी डिजाइन सिंपल एंड इजी-
Image SEO Friendly

सिंपल इंडियन मेहंदी डिजाइन-
Image SEO Friendly

इंडियन मेहंदी डिजाइन फॉर बिगिनर्स-
Image SEO Friendly

इंडियन मेहंदी डिजाइन फॉर लेग्स एंड फुट -
Image SEO Friendly

आसान इंडियन मेहंदी डिजाइन  फॉर लेग्स-
Image SEO Friendly

[ Read More ]»

करवा चौथ स्पेशल लेटेस्ट और ट्रेंडिंग मेहंदी डिजाइन

Image SEO Friendly

त्योहारों के मौसम ने दस्तक दे दी है।  वहीं करवाचौथ का भी इंतज़ार है। जब बात त्योहारों की आती है, तो महिलाओं में सजने-संवरने का उत्साह दोगुना हो जाता है। इसी साज-सज्जा का हिस्सा होती है ‘मेहंदी’। हर लड़की और महिला अपने हाथों में सबसे खूबसूरत मेहंदी डिजाइन बनवाना चाहती है। हर कोई चाहती है कि उनकी मेहंदी का डिजाइन सबसे बेहतरीन हो। महिला का शृंगार मेहंदी के बिना अधूरी है। इसके अलावा, मेहंदी को औषधि के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। आज इस लेख में हम खूबसूरत मेहंदी के डिजाइन शेयर कर रहे हैं, जिससे आप अपने शृंगार में चार-चांद लगा सकेंगी।

1. अरेबिक मेहंदी डिजाइन
Image SEO Friendly
यह मेहंदी डिजाइन काफ़ी चर्चित और आसान है। इसे ज़्यादातर वो लड़कियां और महिलाएं लगाना पसंद करती हैं, जिन्हें ज़्यादा भरे-भरे मेहंदी डिजाइन पसंद नहीं होते। यह डिजाइन काफ़ी सरल होता है। इसमें ज़्यादातर पैटर्न, पत्तियां और बिंदु नज़र आते हैं, जो सिंपल और खूबसूरत होते हैं। इस तरह की डिजाइनर मेहंदी को लगाने के लिए किसी त्योहार के इंतज़ार की ज़रूरत नहीं होती है, आप इसे किसी भी समय लगा सकती हैं।

2. मोटिफ मेहंदी डिजाइन
Image SEO Friendly
मोटिफ मेहंदी डिजाइन में ज़्यादातर हाथ पर फूल-पत्तों, मोर या हाथी के आकार बनाए जाते हैं। यह डिजाइन काफ़ी देसी और पारंपरिक होता है। यह मेहंदी डिजाइन बहुत ही संतुलित होता है। इसमें ना तो हाथोंं को पूरा भरा जाता है और ना ही खाली रहते हैं।

3. फुल हैंड मेहंदी डिजाइन
Image SEO Friendly
सिंपल मेहंदी डिजाइन के बाद आता है फुल हैंड मेहंदी डिजाइन। यह मेहंदी का डिजाइन खासकर उनके लिए हैं, जिन्हें पूरे हाथ पर मेहंदी लगाना पसंद हैं। यह मेहंदी डिजाइन सिंपल से थोड़ा ज़्यादा और ब्राइडल से थोड़ा कम होता है।

4. ब्राइडल मेहंदी डिजाइन
Image SEO Friendly
करवाचौथ में हर महिला चाहती है कि वो दुल्हन की तरह 16 शृंगार करे, तो इस करवाचौथ अपने हाथों को ब्राइडल (दुल्हन) मेहंदी के आकर्षक डिजाइन से सजाएं। यह डिजाइन बहुत ही भरा-भरा और बारीक़ होता है, जो लगभग आपके पूरे हाथों में लगता है। इसमें राजा-रानी, मोर या हाथी के आकर्षक डिजाइन बनाए जाते हैं। यह डिजाइन पूरी तरह से बनाने वाले की कला पर निर्भर करता है कि वो आपके हाथ को किस तरह से सजाते हैं।

5. रंगीन मेहंदी डिजाइन
Image SEO Friendly
अगर आप एक ही तरह के मेहंदी डिजाइन से बोर हो गए हैं, तो अब वक़्त आ गया है कुछ नया और अलग डिज़ाइन अपनाने का। भूल जाइए वो डिज़ाइन, जिसमें एक ही तरह के रंग होते थे, क्योंकि यह मेहंदी डिजाइन कुछ अलग है। अगर आपको रंगीन चीज़ें पसंद हैं, तो आप अपनी डिजाइनर मेहंदी में रंग भर कर इसे नया रूप दे सकते हैं। आप चाहें तो इसमें ग्लिटर या स्पार्कल रंग का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

6. स्टोन मेहंदी डिजाइन
Image SEO Friendly
समय के साथ-साथ मेहंदी के डिजाइन में भी आधुनिक परिवर्तन देखने को मिले है और स्टोन मेहंदी डिजाइन उन्हीं में से एक है। स्टोन मेहंदी डिजाइन आजकल काफ़ी फैशन में भी है। इसमें न सिर्फ रंग होते हैं, बल्कि खूबसूरत नग यानी चमकीले पत्थर भी लगाए जाते हैं, जो डिज़ाइन की शोभा बढ़ाते हैं।

7. ग्लिटर मेहंदी डिजाइन
Image SEO Friendly
रंगीन और स्टोन मेहंदी डिजाइन के बाद नंबर आता है ग्लिटर मेहंदी डिजाइन का। इसे आम मेहंदी डिजाइन जैसे ही बनाया जाता है। इसमें ग्लिटर यानी चमकीले रंगों का इस्तेमाल किया जाता है, जो आम दिखने वाले डिज़ाइन को भी ख़ास बना देता है।

8. घुमावदार मेहंदी डिजाइन
Image SEO Friendly
सिंपल और खूबसूरत दिखने वाला घुमावदार मेहंदी डिजाइन बहुत ही बारीक़ होने के बावजूद क्लासी नज़र आता है। शादी में दुल्हन की सहेलियां हो या त्योहार में कम मेकअप पसंद करने वाली लड़कियां, यह डिज़ाइन हर किसी के हाथों की शोभा बढ़ाताा है।

9. मोर मेहंदी डिजाइन
Image SEO Friendly
मोर मेहंदी डिजाइन बेहद ही सामान्य, लेकिन सबसे ज़्यादा पसंद किया जाने वाला डिजाइन है। यह छोटी-छोटी फुल-पत्तियों, घुमावदार और पैटर्न डिज़ाइन का मिश्रण होता है। इसमें हथेली के बीच में एक मोर की आकृति बनाई जाती है, जिससे इस डिजाइन की शोभा बढ़ जाती है।

10. टैटू मेहंदी डिजाइन
Image SEO Friendly
यह मेहंदी डिजाइन उनके लिए है, जो घंटो मेहंदी को सुखाने के झझंट से बचना चाहते हैं या जिन्हें मेहंदी की गंध पसंद नहीं होती है। यह हाथों पर स्टिकर की तरह लगती है और थोड़े समय तक ही रहती है। अगर आपको किसी फंक्शन या पार्टी में जाना हो और कम समय में मेहंदी डिजाइन अपने हाथ पर सजाना हो, तो टैटू मेहंदी सबसे अच्छा विकल्प है। आजकल तो लड़कियां और महिलाएं फैशन के रूप में टैटू मेहंदी को कंधे, गर्दन, कमर या बांह पर बनवाने लगी हैं।

11. शेडेड मेहंदी डिजाइन
Image SEO Friendly
यह मेहंदी डिजाइन काफ़ी आसान होता है। इसमें गहरा आउटलाइन या बॉर्डर बनाकर डिज़ाइन बनाया जाता है। फिर जिस तरह स्केच पेन से किसी पिक्चर में कलर भरे जाते हैं, ठीक उसी तरह इसमें मेहंदी से खाली जगह पर शेड किया जाता है। बेशक, इस डिजाइन से हाथ भरा हुआ न लगे, लेकिन आकर्षक जरूर नजर आता है।

12. फिंगर मेहंदी डिजाइन
Image SEO Friendly
अगर आपको पूरे हाथ में मेहंदी नहीं लगवानी और टैटू मेहंदी भी पसंद नहीं है, तो फिर फिंगर मेहंदी डिजाइन आपके लिए सबसे बेहत विकल्प है। इसमें आप चाहें तो बस एक अंगुली या फिर सभी अंगुिलयों में बारीक़ डिजाइन बनवा सकते हैं। जैसा कि आप इस मेहंदी डिजाइन के फोटो में देख रहे हैं, यह इतना बारीक़, सिंपल और छोटा होता है कि छोटे बच्चों की नन्ही अंगुलियों पर भी लग जाएगा। अगर आपकी बेटी भी मेहंदी लगवाने की ज़िद करे, तो यह मेहंदी डिजाइन ट्राई कर सकते हो।

13. राजस्थानी मेहंदी डिजाइन
Image SEO Friendly
राजस्थानी मेहंदी डिजाइन में काफ़ी बारीकी होती है, जिसमें मेवाड़ी शान नज़र आती है। खूबसूरत राजा-रानी की तस्वीर को मेहंदी से उकेर कर हथेली की शान बढ़ाई जाती है। इसके अलावा, किसी डिजाइन में मोर तो किसी में हाथी का डिजाइन बनाकर, राजस्थानी शान को ख़ूबसूरती से दर्शाया जाता है।

14. कलाईबंद मेहंदी डिजाइन
Image SEO Friendly
जब यह डिजाइन आपके हाथों पर सजेगा, तो ऐसा लगेगा कि आपने हाथों में कलाईबंद पहना हो। यह मेहंदी डिजाइन आपके हथेलियों और पूरे हाथ पर न होकर कलाइ पर होता है। इसमें फूल और तार जैसे डिजाइन का ज़्यादा इतेमाल होता है।

15. ब्रेसलेट मेहंदी डिजाइन
Image SEO Friendly
जो लड़कियां या महिलाएं हाथों में बैंड या ब्रेसलेट पहनना पसंद करती हैं, उनके लिए यह मेहंदी डिजाइन बेस्ट है। यह डिजाइन भले ही छोटा हो, लेकिन आसान नहीं है, क्योंकि इसमें बारीकी ज़्यादा है और ब्रेसलेट की तरह आपके कलाई पर सजता है। यह डिज़ाइन देखने वालों को लगेगा कि आपने हाथ में बैंड या ब्रेसलेट पहना है।

16. रिंग फिंगर मेहंदी डिजाइन
Image SEO Friendly
यह मेहंदी डिजाइन आपकी अंगुलियों पर अंगूठी की तरह सजा नज़र आता है। अगर आप अंगूठी पहनने की शौक़ीन हैं और आपको अपनी खूबसूरत अंगूठी की ख़ूबसूरती और बढ़ानी है, तो यह डिज़ाइन परफेक्ट है। यह काफ़ी पतला और आसान मेहंदी डिजाइन है।

17. स्मॉल हैंड मेहंदी डिजाइन
Image SEO Friendly
कई लड़कियों और महिलाओं को शिकायत होती है कि उनके हाथ छोटे हैं, इसलिए उनके हाथों में ज़्यादा अच्छा मेहंदी डिजाइन नहीं बन पाता है। इस स्थिति में ऊपर दिए गए मेहंदी डिजाइन इमेज को देखकर आपकी शिकायत दूर हो जाएगी। इसमें लगभग हर डिज़ाइन आसानी से बन जाता है।

18. फ्लोरल मेहंदी डिजाइन
Image SEO Friendly
फूल किसे नहीं पसंद होते और अगर यही फूल मेहंदी का डिजाइन बनकर आपके हाथों पर सज जाए, तो बात ही कुछ और है। फ्लोरल मेहंदी डिजाइन आसान और आकर्षक है, क्योंकि यह मोटे बॉर्डर और आउटलाइन से बना हुआ डिज़ाइन है, जो इसे खास बनाता है।

19. पर्ल या मोती मेहंदी डिजाइन
Image SEO Friendly
अगर आप रंगीन या ग्लिटर डिज़ाइन मेहंदी नहीं लगवाना चाहतीं हैं, तो पर्ल डिज़ाइन मेहंदी आपके लिए बेहतर है। साधारण-सा फ्लोरल डिज़ाइन और उस पर सजे मोती, इस डिज़ाइन को सिंपल होने के बावजूद ख़ास बना देते हैं।

20. किड्स मेहंदी डिजाइन
जैसा कि नाम से ही आप समझ गए होंगे कि यह आपके नन्हे-मुन्ने के हाथों की शोभा बढ़ाने वाला मेहंदी डिजाइन है। भले ही यह डिज़ाइन देखने में बारीक़ लगे, लेकिन ऐसा है नहीं। यह मेहंदी डिजाइन काफ़ी सरल है और आप खुद भी अपने बच्चे के हाथ पर बना सकते हैं। यह डिजाइन लाइन और छोटे-छोटे सर्कल से बनता है।

मेहंदी लगाने के कुछ टिप्स –
Image SEO Friendly
अब जब आपने इतने खूबसूरत मेहंदी डिजाइन देख ही लिए हैं, तो अब मेहंदी लगाने के कुछ टिप्स के बारे में भी जान लें।

क्या करें ?
  • मेहंदी लगाने से पहले हाथों को अच्छे से धोकर साफ़ कर लें, ताकि मेहंदी आपके हाथों पर अच्छे से खिल सके।
  • मेहंदी लगाने के बाद आप इसे छह से आठ घंटे तक रहने दें। आप जितनी देर मेहंदी को रखेंगे, रंग उतना ही गहरा होगा। आप चाहे तो रात को मेहंदी लगाकर पूरी रात के लिए छोड़ दें।
  • ज़्यादा देर तक लगा रहने के लिए और रंग गहरा करने के लिए नींबू व चीनी का रस हाथ पर लगाते रहें।
  • सोने से पहले नींबू-चीनी का रस लगाने के बाद लौंग को तवे पर गर्म करके, उसकी भाप अपने हाथ पर लें।
  • मेहंदी को प्राकृतिक तरीके से सूखने दें, हिटर या ड्रायर का इस्तेमाल न करें। ऐसा करने से मेहंदी जल्दी सूख तो जाएगी लेकिन रंग गहरा नहीं आएगा।
  • मेहंदी छुड़ाने के लिए पानी का इस्तेमाल न करें, बजाए इसके सरसों का तेल या बाम लगाएं।
  • मेहंदी को हटाने के बाद कम से कम पांच-छह घंटे तक पानी से हाथ न धोएं।
  • मेहंदी को छुड़ाने के लिए रेज़र का इस्तेमाल न करें, नहीं तो आपके हाथ छील सकते हैं।
  • कोशिश करें कि ऑर्गेनिक मेहंदी का इस्तेमाल करें। अगर ऑर्गेनिक मेहंदी न मिलें तो सामान्य मेहंदी खरीदें, लेकिन एक्सपायरी डेट जरूर चेक कर लें। एक्सपायरी मेहंदी के इस्तेमाल से आपकी त्वचा पर जलन, खुजली या एलर्जी हो सकती है।
  • अगर आपको मेहंदी लगाने के बाद जलन या खुजली महसूस हो, तो हाथ को तुरंत धो लें।

हर कोई चाहता है कि उसका मेहंदी डिजाइन सबसे खूबसूरत और आकर्षक दिखें, तो इस त्योहार के मौसम में आप भी इन ऊपर दिए गए मेहंदी डिजाइन को ट्राय करें। साथ ही कमेंट बॉक्स में आपके हाथ पर सजी मेहंदी की फोटो शेयर करना ना भूलें।

[ Read More ]»

नवरात्रि पर सिर्फ आपके लिए विशेष मेहंदी के डिजाइन

Image SEO Friendly

कोई बड़ा फंक्शन हो या कोई छोटा सा फेस्टिवल, सजने-संवने की शौकीन महिलाओं को सिर्फ मौका चाहिए होता हैं मेहंदी लगवाने का। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि कल से नवरात्र शुरू होने जा रहे हैं तो ऐसे में अधिकतर औरतें मेहंदी लगवाने की भी सोच रही होगी। बात मेहंदी डिजाइन (mehandi design) की करें तो इन दिनों महिलाएं हैवी से लेकर लाइट मेहंदी तक में यूनिक डिजाइन्स चाहती हैं जो न सिर्फ हाथों की पर्सनैलिटी बढ़ाते हो बल्कि मन को भी अलग ही सुकून दें। अगर आप भी इस नवरात्रि फेस्टिवल पर यूनिक मेहंदी लगाने की सोच रही हैं तो आज हम आपको कुछ बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स दिखाएंगे जिनसे आप आइडिया ले सकती हैं। 

मेहंदी के डिजाइन -
Image SEO Friendly

फ्लोरल पैटर्न वाली मेहंदी इन दिनों लड़कियों की पहली पसंद बनी हुआ हैं। आप फ्लोरल पैटर्न में इस तरह का डिजाइन डलवा सकती हैं। 

मेहंदी डिजाइन -
Image SEO Friendly

पिकॉक डिजाइन वाली मेहंदी का ह डिजाइन्स भी काफी यूनिक व सिंपल हैं जो कॉलेज गर्ल्स लगवा सकती हैं। 

न्यू मेहंदी डिजाइन-
Image SEO Friendly

अगर आप फुल हैंथ मेहंदी डिजाइन लगवाना चाहती हैं तो यहां से आइडिया ले सकती हैं। मेहंदी के साथ स्पेस वाला यह डिजाइन्स काफी ट्रैंडी व यूनिक हैं। 

ब्यूटीफुल मेहंदी डिजाइन -
Image SEO Friendly

बारीक लेकिन सबौक मेहंदी डिजाइन के लिए यह बेस्ट ऑप्शन है। आपको बता दें कि जालीदार वाला यह मेहंदी डिजाइन इन दिनों काफी पसंद किया जा रहा हैं। 

बेस्ट मेहंदी डिजाइन इमेज-
Image SEO Friendly

हाथों को भरा हुआ भी रखना चाहती है लेकिन डिजाइन भी मौटा चाहती हैं तो यहां से आइडिया ले सकती हैं। 

सिंपल मेहंदी डिजाइन फॉर हैंड -
Image SEO Friendly

अधिकतर लड़कियां मेहंदी का लाइट डिजाइन्स डलवाना पसंद करती हैं, उनके लिए मेहंदी का यह अरेबिक डिजाइन मेहंदी बेस्ट हैं। 
सिंपल मेहंदी डिजाइन इमेज -
Image SEO Friendly

अरेबिक डिजाइन में आप इस तरह के कमक के फूलों वाला डिजाइन्स डलवा सकती हैं जो आपके हाथों खूबसूरत लुक देगा। 

फुल हैंड मेहंदी डिजाइन फॉर ब्राइड -
Image SEO Friendly

मौटे डिजाइन में फुल मेहंदी डिजाइन के लिए यह बेस्ट आइडिया हैं जिसे नई नवेली दुल्हन भी ट्राई कर सकती हैं। 

सिंपल मेहंदी डिजाइन फॉर बिगिनर्स -
Image SEO Friendly

अरेबिक मेहंदी में यह डिजाइन्स भी काफी यूनिक लगेगा जो आपको फुल हैंड को तो कवर रखेगा बल्कि आपको गर्लिश लुक भी देगा। 

लेटेस्ट अरेबिक मेहंदी डिजाइन -
Image SEO Friendly

अगर केवल हैंड पर मेहंदी लवा रही हैं तो पोर्ट्रेट स्टाइल मेहंदी बेस्ट ऑप्शन हैं जो काफी अच्छी भी लगती हैं। 

फिंगर मेहंदी डिजाइन-
Image SEO Friendly

आप बेकहैंड मेहंदी डिजाइन्स के आइडिया भी यहां से ले सकती हैं जो कापी सिंपल व यूनिक हैं। 

बैक हैंड मेहंदी डिजाइन-
Image SEO Friendly

अगर आप भरमा डिजाइन्स चाहती हैं तो रोज़ पैटर्न वाली इस तरह की मेहंदी लगवाएं। 

अरेबिक मेहंदी डिजाइन-
Image SEO Friendly

आप चाहे तो इस तरह का बैकहैंथ मेहंदी डिजाइन भी डलवा सकती हैं जो सिंपल के साथ यूनिक भी हैं।

लेटेस्ट फिंगर मेहंदी डिजाइन-
Image SEO Friendly

अगर बेक पर हल्का मेहंदी डिजाइन चाहती हैं तो फिंगर्स पर डिजाइन डलवाकर बीच में अरेबिक स्टाइल मेहंदी लगवा सकती हैं। 

इजी मेहंदी डिजाइन फॉर फिंगर-
Image SEO Friendly

यह जालीदार मेहंदी डिजाइन काफी यूनिक हैं जिसमें आप फ्लोरल या पोट्र्रेट डिजाइन्स डलवा सकती हैं।  

सिम्पल फिंगर मेहंदी डिजाइन-
Image SEO Friendly

सिंपल मेहंदी के लिए यह डिजाइन भी काफी बढ़िया ऑप्शन हैं। 

मेहंदी फिंगर डिजाइन इजी-
Image SEO Friendly

यह सिंपल सा मेहंदी डिजाइन तो आप घर पर खुद ही लगवा सकती हैं। 

मेहंदी डिजाइन ऑफ़ फिंगर-
Image SEO Friendly

अगर कुछ डिफरैंट मेहंदी डिजाइन चाहती हैं तो गर्ल्स के लिए यह बेस्ट ऑप्शन हैं। 

फ्रंट फिंगर मेहंदी डिजाइन-
Image SEO Friendly

बिल्कुल हल्का मेहंदी डिजाइन चाहिए तो यहां से टिप्स ले सकती हैं जो आपके हाथों को यूनिक लुक भी देगा। 

इजी फिंगर हिना मेहंदी डिजाइन -
Image SEO Friendly

अरेबिक मेहंदी में आप इस तरह डिजाइन चूज करें जो आपके हाथों को भरमा लुक देगा। 

फिंगर मेहंदी डिजाइन अरेबिक -
Image SEO Friendly

बैकहैंड मेहंदी डिजाइन्स में इस तरह के डिजाइन्स काफी पसंद किए जा रहे हैं जो गर्लिश लुक भी देते हैं। 
मेहंदी डिजाइन ऑफ़ फिंगर -
Image SEO Friendly

कॉलेज गोइंग गर्ल्स नवरात्रि के मौके पर यह लाइट मेहंदी डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। 

मेहंदी डिजाइन फॉर बैक हैंड-
Image SEO Friendly

बैकहैंड मेहंदी का यह डिजाइन्स काफी सिंपल हैं लेकिन यूनिक भी उतना ही नजर आता हैं। 

[ Read More ]»
”go"