गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

रवा इडली कैसे बनाये

 
idli

( वार्तिक श्रीवास्तव )
आज हम आपके लिए रवा इडली रेसिपी लाए हैं। रवा इडली  बेहद साफ्ट होती है। रवा की इडली  चावल की इडली की तुलना में जल्‍दी बन जाती है। इसीलिए लोग अक्सर सूजी / रवा इडली बनाने का तरीका पूछते रहते हैं। तो फिर सोच क्‍या रहे हैं, झटपट रवा इडली बनाने की विधि ट्राई करें। हमें यकीन है कि सूजी इडली रेसिपी आपको जरूर पसंद आएगी।

रवा इडली बनाने के लिए आवश्यक सामग्री-

क्रम संख्या नाम आवश्यक सामग्री सामग्री मात्रा
01 रवा (सूजी) 250 ग्राम या 1 1/2 कप
02 दही 300 ग्राम या 1 1/2 कप
03 पानी 50 ग्राम या 1/4 कप
04 नमक स्वादानुसार 66666666
05 ईनो साल्ट 3/4 छोटी चम्मच
06 तेल एक बड़ी चम्मच

रवा इडली बनाने की विधि-

  • रवा इडली रेसिपी के लिए सबसे पहले दही को अच्‍छी तरह से फेंट लें। इसके बाद दही को सूजी में डाल दें और ठीक से मिक्‍स कर लें। 
  • इसके बाद सूजी में पानी और नमक डालें और फेंट लें। फिर सूजी के मिश्रण को ढक कर बीस मिनट के लिए ढक दें। बीस मिनट बाद मिश्रण में सोडा मिलाएं और एक बार और चला लें। पर ध्‍यान रहे यह मिश्रण न जयादा गाढा हो और न ज्‍यादा पतला।
  • अब एक कुकर में दो गिलास पानी डालकर गरम करें। जब तक पानी गरम हो रहा है, इडली स्टैन्ड में तेल लगाकर उसे चिकना कर लें। 
  • अब मिश्रण में इनो साल्‍ट मिलाएं और झटपट मिश्रण की इडली स्‍टैंड में भर दें। फिर उसे कूकर में रख कर ढक्‍कन बंद कर दें। ढक्‍कन की सीटी निकाल दें और मीडियम आंच पर इडली को पकाएं। 
  • लगभग 10 मिनट में रवा इडली पक जाती है। चेक करने के लिए कुकर का ढक्‍कर खोलें और इडली में चाकू गडा का देखें। 
  • अगर चाकू इडली में चिपक नहीं रहा है, तो इसका मतलब है कि इडली बन गयी है। अगर चाकू में इडली का मिश्रण चिपक रहा हो, तो उसे ढक कर दो-चार मिनट और पका लें।
  • लीजिए, रवा इडली बनाने की विधि कम्‍प्‍लीट हुई। अब आपकी स्‍वादिष्‍ट तैयार है। इन्हें सर्विंग प्‍लेट में निकालें और सांबर, नारियल चटनी या मूंगफली चटनी के साथ सर्व करें।

आवश्यक सुझाव-

यदि आप रवा इडली बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।


”go"