गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।
Showing posts with label सौन्दर्य-उपचार. Show all posts
Showing posts with label सौन्दर्य-उपचार. Show all posts

तैलीय त्वचा (ऑइली स्किन) का ख्याल रखने के लिए 15 घरेलू उपाय

 
Image SEO Friendly

जिनके चेहरे की त्वचा तैलीय होती है, उन्हें कई समस्याओं से जूझना पड़ता है। ऐसे लोगों के चेहरे पर हल्का ऑयल हर समय बना रहता है और चेहरा चिपचिपा लगता है। तैलीय त्वचा के कारण कील-मुंहासे तक उभर आते हैं, जो चेहरे की सुंदरता को बिगाड़ देते हैं। बेशक, मार्केट में तैलीय त्वचा से निपटने के लिए विभिन्न तरह की क्रीम मौजूद हैं, लेकिन इनका लंबे समय तक इस्तेमाल फ़ायदेमंद नहीं हैं। इसलिए, आज इस लेख में हम आपके साथ तैलीय त्चचा के घरेलू उपाय साझा कर रहे हैं, जिनके प्रयोग से आपके चेहरा सुंदर, आकर्षक व कोमल हो जाएगा।

तैलीय त्वचा होने के कारण –
तैलीय त्वचा की समस्या से ज्यादातर महिलाओं को जूझना पड़ता है, क्योंकि ऑयली स्किन पर मेकअप ज्यादा देर तक टिक नहीं पाता। यहां तक कि सनस्क्रीन और फाउंडेशन भी धूप के संपर्क में आते ही पिघलने लगते हैं, जिससे आपका तैलीय चेहरा और खराब लगता है। अब प्रश्न यह उत्पन्न होता है कि आखिर तैलीय त्वचा होती क्यों है। यहां हम ऐसे ही कुछ मुख्य कारणों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं।

1. तनाव
यह तो सभी जानते हैं कि तनाव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। इससे कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। जब हम तनाव में होते हैं, तो हमारे शरीर में हार्मोनल संतुलन बिगड़ जाता है। कोर्टिसोल भी एक तरह का हार्मोन है। हमारे तनावग्रस्त होने पर शरीर में इसका रिसाव शुरू हो जाता है, जिससे त्वचा तैलीय होती है (1)।

2. हार्मोन में बदलाव
जीवन के विभिन्न स्तरों पर महिलाओं के शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव होते हैं। फिर चाहे वह किशोरावस्था में हो या फिर गर्भावस्था के दौर से गुजर रही हो। यहां तक कि मेनपॉज से पहले और बाद में भी महिलाओं में हार्मोनल बदलाव होते हैं। इस दौरान शरीर में मौजूद तैलीय ग्रंथीया सक्रीय हो जाती हैं और त्वचा में मौजूद तेल चेहरे पर नरज आने लगता है, जिस कारण त्वचा तैलीय हो जाती है (2)।

3. आनुवंशिक
अगर किसी के माता-पिता की त्वचा तैलीय है, तो संभव है कि उनके बच्चों की त्वचा भी तैलीय हो सकती है। इस स्थिति में बच्चों के चेहरे पर ऑयनी स्किन के छिद्र बड़े हो सकते हैं, जिस कारण तैलीय ग्रंथियोंं से तेल अधिक मात्रा में निकलता है।

4. स्किनकेयर उत्पादों का अधिक प्रयोग
हमारे चेहरे की त्वचा सबसे ज्यादा संवेदनशील होती है। इसके बावजूद, हम चेहरे को निखारने के लिए विभिन्न स्किनकेयर उत्पादों का इस्तेमाल करते हैं। हम ज़रूर से ज़्यादा चेहरे की स्क्रबिंग करते हैं। परिणामस्वरूप, हमारे चेहरे की रंगत उड़ने लगती है। ऐसा करने से भी स्किन तैलीय हो सकती है।

5. मौसम में बदलाव
जैसे ही मौसम बदलता है, तो उसका असर चेहरे पर दिखाई देता है। गर्मियों में नमी बढ़ने के कारण पसीना ज्यादा आता है और तैलीय ग्रंथीयों से तेल ज़्यादा बाहर निकलता है। इस कारण चेहरा ज़रूरत से ज़्यादा ऑयली नजर आता है। वहीं, सर्दियों में त्वचा रूखी हो जाती है, ऐसे में माश्चराइजर की कमी को पूरा करने के लिए स्किन ज़्यादा ऑयली हो जाती है।

6. अधिक दवाओं का सेवन
अत्याधिक दवाओं का सेवन करने से भी त्वचा तैलीय हो सकती है। अगर आप हार्मोनल गर्भनिरोधक दवा या फिर हार्मोन रिप्लेसमेंट दवा का सेवन कर रही हैं, तो सावधान हो जाइए। हो सकता है कि इन दवाओं के लगातार सेवन से आपकी त्वचा भी तैलीय हो जाए और कील-मुंहासों का सामना करना पड़े।

7. मेकअप भी है एक कारण
ऑयली स्किन का एक मुख्य कारण अधिक मेकअप करना भी है। मेकअप करने से चेहरे के पोर्स बंद हो सकते हैं, जिससे स्किन ऑयली हो जाती है। इसके अलावा, मेकअव ब्रश और कॉस्मेटिक क्रीम का ज़्यादा इस्तेमाल भी तैलीय त्वचा का कारण बनता है (3)।

8. गलत खानपान
तला, मिर्च-मसाले, चिकनाई युक्त व अधिक वसा वाले खाद्य पदार्थ का सेवन करने से भी त्वचा तैलीय हो सकती है।

अभी तक हमने जाना कि तैलीय त्वचा के पीछे कौन-कौन से कारण है। अब हम बात करेंगे कुछ घरेलू उपचारों की, जिनकी मदद से इस समस्या से निपटा जा सकता है।

तैलीय त्वचा (ऑइली स्किन) के लिए घरेलू उपाय –
यहां हम तैलीय त्वचा के घरेलू उपाय के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें बनाना ना सिर्फ बेहद आसान है, बल्कि इनका कोई हानिकारक प्रभाव भी नहीं है।

1. गुलाब जल
गुलाब जल को प्राकृतिक और स्वास्थ्य के अच्छा माना गया है। यह त्वचा में ऑयल को नियंत्रित कर नमी प्रदान करता है। एक अध्ययन के अनुसार, गुलाब जल में भरपूर मात्रा में एंटीमाइक्रोबायल, एंटीऑक्सीडेंट, मिनरल व विटामिन होते हैं। ये सभी गुण तैलीय त्वचा की देखभाल करने के लिए पर्याप्त हैं (4)।

सामग्री :
  • थोड़ा-सा गुलाब जल
  • एक कॉटन बॉल
कैसे इस्तेमाल करें
कॉटन बॉल या फिर रूई के छोटे से टुकड़े को गुलाब जल में भिगोकर इससे चेहरे को साफ करें। ऐसा करने से ना सिर्फ चेहरे की त्वचा खिल उठेगी, बल्कि आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे और आप गुलाब जल की ख़ुशबू से भर उठेंगे।

नोट : इस प्रक्रिया को आप दिन में दो बार सुबह व रात को सोने से पहले अपना सकते हैं।

2. मुल्तानी मिट्टी
तैलीय त्वचा के लिए मुल्तानी मिट्टी किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें भरपूर मात्रा में खनिज पाया जाता है, जो तैलीय त्वचा पर चमत्कारी तरीके से काम करता है (5)। मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक स्किन में से तेल को सोखकर, प्राकृतिक ख़ूबसूरती देता है। इसके अलावा, यह कील-मुंहासों को खत्म कर दाग-धब्बों को हल्का कर देता है।

सामग्री :
  • दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी
  • एक चम्मच ताज़ा दही
  • दो-तीन बूंद नींबू का रस
बनाने की विधि :
  • इन सभी सामग्रियों को एक कटोरी में डालकर तब तक मिक्स करें, जब तक कि पेस्ट ना बन जाए।
  • अब चेहरे को पानी से अच्छे से धो लें और तौलिये से साफ कर लें।
  • इसके बाद पेस्ट को अपने पूरे चेहरे पर लगाएं।
  • जब फेस पैक पूरी तरह से सूख जाए, तो ठंडे पानी से चेहरा धो लें।
  • चेहरा धोने के बाद कोई भी अच्छी माश्चराइज़र क्रीम जरूर लगाएं।
नोट : इस फेस पैक को आप हफ्ते में तीन बार लगा सकते हैं।

3. मसूर की दाल
माना जाता है कि मसूर की दाल में भरपूर मात्रा में खनिज व विटामिन होते हैं। यह ना सिर्फ खाने में फायदेमंद है, बल्कि त्वचा के लिए भी लाभकारी है। इसका फेस पैक तैलीय त्वचा पर असरकारक है।

सामग्री :
  • आधा कप मसूर की दाल
  • एक तिहाई कप कच्चा दूध
कैसे बनाएं फेस पैक
  • मसूर की दाल को रातभर पानी में भिगोकर रखें और अगली सुबह इसे अच्छी तरह पीस लें।
  • अब इसमें दूध मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें।
  • इस फेस पैक को अपने चेहरे पर लगाकर करीब 20 मिनट तक सूखने दें।
  • अब चेहरे को ठंडे पानी से अच्छी तरह धो लें।
नोट : इस फेस पैक से आप चेहरे की स्क्रबिंग भी कर सकते हैं।

4. नीम
आयुर्वेदिक औषधी में नीम का अत्याधिक महत्व माना गया है। नीम के पत्तों व उसके रस से बनीं आयुर्वेदिक औषधियां स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद हैं। साथ ही शरीर की सुंदरता को बढ़ाने में भी नीम का प्रयोग किया जाता है। इसके गुणकारी होने के कारण ही यूनानी पद्धति में भी इसके प्रयोग का वर्णन किया गया है। यहां हम बता रहे हैं कि नीम से तैयार किया गया फेस पैक किस तरह से तैलीय त्वचा के लिए उपयोग साबित हो सकता है।

सामग्री :
  • नीम की 9-10 पत्तियां
  • 3-4 चुटकी हल्दी पाउडर
पैक बनाने का तरीका
  • नीम की पत्तियों को पानी में भिगोकर अच्छी तरह से पीस लें, ताकि उसका पेस्ट बन जाए।
  • अब इसमें हल्दी पाउडर डाल दें।
  • अगर पेस्ट गाढ़ा हो गया हो, तो उसे पतला करने के लिए पानी की कुछ बूंदें डाल सकते हैं।
  • अब चेहरे को पानी से धोकर पेस्ट लगा लें।
  • करीब 20 मिनट बाद जब पेस्ट सूख जाए, तो चेहरा पानी से धो लें।
नोट : यह पैक चेहरे से तेल को सोख लेता है और कील-मुंहासों को भी साफ़ करता है।

5. संतरे का छिलका
यह तो सभी जानते हैं कि संतरा विटामिन-सी का सबसे अच्छा स्रोत है, लेकिन संतरा त्वचा में एंटीऑक्सीडेंट्स का संचार करने में मदद करता है (6)। संतरे के छिलके से बने फेस पैक न सिर्फ त्वचा से अतरिक्त तेल को निकाल बाहर करते हैं, बल्कि दाग-धब्बों को भी मिटाने का काम करते हैं।

सामग्री :
  • तीन चम्मचे संतरे के छिलके का पाउडर
  • चार चम्मच दूध
  • एक चम्मच नारियल का तेल
  • दो से चार चम्मच गुलाब जल
इस तरह बनाएं पैक
  • संतरे के छिलके को दो-तीन दिन धूप में सूखा लें और फिर उसे पीसकर पाउडर बना लें। हालांकि, यह पाउडर बाजार में भी मिल जाता है, लेकिन घर में बनाया पाउडर बेहतर होता है।
  • इन सभी सामग्रियों को एक कटोरी में मिक्स कर लें और चेहरे पर लगाएं।
  • करीब 15-20 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें।
नोट : आप इस फेस पैक को हफ्ते में 4-5 बार लगा सकते हैं।

6. खीरा
खीरा न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए अच्छा है, बल्कि तैलीय त्वचा के लिए काफी फ़ायदेमंद है। खीरे में विटामिन-के, सी, पोटेशियम व फोलिक एसिड जैसे पौष्टिक गुण पाए जाते हैं। इसके अलावा, इसमें सिलिकॉन नामक खास तरह का तत्व मौजूद होता है, जो स्किन को निखारने में मदद करता है (7)। खीरे के रस को त्वचा के लिए बेहतरीन टॉनिक माना गया है, जिसे चेहरे पर लगाने से ताजगी का अहसास होता है।

सामग्री :
  • एक खीरा
  • नींबू के रस की 6-8 बूंदें
  • एक चम्मच शहद
बनाने की विधि :
  • खीरे का छिलका उतार लें और उसके टुकड़े कर बिना पानी डाले पीस लें।
  • अब इसमें नींबू का रस और शहद को मिक्स कर लें।
  • चेहरे को अच्छी तरह साफ कर, रूई की मदद से इस पैक को अपने चेहरे पर लगाएं।
  • हल्के-हल्के हाथों से चेहरे पर मसाज करें और फिर 15-20 के लिए इसे सूखने दें।
  • इसके बाद हल्के गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें।
7. शहद
ऑयली स्किन के लिए शहद को लाभकारी माना गया है। इसमें विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट, एंटीमाइक्रोबाइल व मिनरल जैसे तत्व मौजूद होते हैं (8), जो स्किन से ऑयल को बाहर निकालकर, उसे जवां और ख़ूबसूरत बनाते हैं।

सामग्री :
  • 10 बादाम
  • एक चम्मच शहद
ऐसे बनाएं पैक :
  • बादाम की गिरियों को रात भर पानी में भिगोकर रखें और अगली सुबह इन्हें अच्छे से पीस लें।
  • अब इसमें एक चम्मच शहद मिलाकर अच्छे से मिक्स करें।
  • इस पैक को चेहरे पर करीब 15 मिनट लगा रहने दें और सूखने के बाद धो लें।
8. एलोवेरा
एलोवेरा सबसे कारक प्राकृतिक उत्पाद है। इस औषधी युक्त छोटे-से पौधे का कई तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है। एक तरफ, यह पेट के लिए काफ़ी उपयोग है, तो वहीं सुंदर व निखरी त्वचा के लिए भी इसे प्रयोग में लाया जाता है। यह तैलीय, रूखी व मिश्रित हर तरह की त्वचा के लिए फ़ायदेमंद है। यहां हम बताते हैं कि इसका घरेलू पैक कैसे बनाया जा सकता है।

सामग्री :
  • एक चम्मच एलोवेरा जैल
  • एक चम्मच शहद
पैक बनाने का तरीका :
  • एलोवेरा के पत्तों को गर्म पानी में उबाल लें और इन्हें पीसकर पेस्ट बना लें।
  • इन दोनों को एक कटोरी में डालकर मिक्स कर लें।
  • अब साफ हाथों से इस पैक को अपने चेहरे पर लगाएं।
  • करीब 15-20 मिनट बाद ताजे पाने से चेहरा धो लें।
नोट : यह फेस पैक न सिर्फ चेहरे से तेल को साफ करता है, बल्कि कील-मुंहासों पर भी कारगर है। इसे हफ्ते में एक बार लगा सकते हैं।

9. दलिया
दलिया में एंटी-इंफ्लेमेटरी व एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो स्किन को साफ कर माश्चराइज़िंग प्रदान करते हैं (9)। आगे पढ़िए कि ऑयली स्किन के लिए दलिया का पैक कैसे बनाया जाता है।

सामग्री :
  • दो से तीन चम्मच सूखा दलिया
  • एक चम्मच शहद
  • थोड़ा-सा पानी
ऐसे बनेगा पैक :
  • दलिये को मिक्सी में पीसकर पाउडर बना लें।
  • अब इसमें थोड़ा सा पानी डालें, ताकि यह पेस्ट की तरह गाढ़ा हो जाए।
  • फिर इसमें शहद को मिक्स कर दें।
  • अब इस पैक को चेहरे पर लगा लें और करीब 20 मिनट बाद सूखने पर पानी से धो लें।
नोट : इस पैक को आप हफ्ते में एक या दो बार लगा सकते हैं।

10. नींबू
हम सभी जानते हैं कि नींबू में विटामिन-सी होता है। चेहरे के रोमछिद्रों को साफ कर, उन्हें सिकोड़ने में मदद करता है। इसे चेहरे पर लगाने से तैलीय त्वचा की समस्या काफ़ी हद तक कम हो सकती है। साथ ही सीबम (त्वचा की सतह से जुड़ा एक तरह का तैलीय पदार्थ) को नियंत्रित कर, उसके उत्पादन को कम करता है।

सामग्री :
  • आधा कटा हुआ नींबू
  • गुलाब जल की 7-8 बूंदें
इस तरह करें इस्तेमाल :
  • आधे कटे हुए नींबू को कोमल हाथों से चेहरे पर रगड़ें। अगर आपको जलन होती है, तो इसमें नींबू के रस में गुलाब जल मिक्स कर लें।
  • अब इसे अपने चेहरे पर लगाकर, करीब 20 मिनट बाद पानी से धो लें।
11. अंडा
अंडे को प्रोटीन, विटामिन व अन्य पोषक तत्वों का स्रोत माना गया है। यह सेहत बनाने के साथ-साथ ख़ूबसूरती बढ़ाने में भी सहायक है। आइए जानते हैं, अंडे से बने फेस पैक के बारे में।

सामग्री :
  • एक अंडा
  • नींबू के रस की कुछ बूंदें
बनाने की विधि :
  • अंडे के सफेद हिस्से को एक कटोरी में डाल लें।
  • इसमें ताज़े नींबू की बूंदें डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
  • चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें।
  • अंगुलियों को अच्छे से साफ कर, पैक को चेहरे पर लगाएं।
  • करीब 15 मिनट बाद जब स्किन में खिंचाव महसूस होने लगे, तो चेहरे को धो लें।
12. बेसन
हर भारतीय रसोई में मौजूद बेसन का प्रयोग व्यंजन व मिठाइयां बनाने के अलावा चेहरे की सुंदरता बढ़ाने में भी होता है। आज हम जागेंगे कि ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के लिए किस तरह बेसन का प्रयोग किया जाए।

सामग्री :
  • चार चम्मच बेसन
  • दो चम्मच गुलाब जल
  • दो चम्मच शहद
कैसे तैयार करें पैक :
  • इन सभी सामग्रियों को कटोरी में डालकर तब तक मिक्स करें, जब तक कि यह पेस्ट न बन जाए।
  • अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद ताजे पाने से धो लें।
नोट : आप नहाते समय, इसे फेसवॉश की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

13. सेब का सिरका
यह भूरे रंग के सिरका, सेब के रस से बनता है। माना जाता है कि इसमें एंटी वायरल, एंटी बैक्टीरियल व एंटी फंगल गुण पाए जाते हैं (10)। इस लिहाज से यह ऑयली स्किन पर कारगर साबित हो सकता है।

सामग्री :
  • एक चम्मच सेब का सिरका
  • तीन चम्मच पानी
  • कॉटन बॉल
प्रयोग करने का तरीका
  • सिरके में पानी को मिक्स कर दें।
  • अब चेहरे को पानी से धोकर, कॉटन के जरिए इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं।
  • करीब 10-15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें।
  • चेहरा सूखने के बाद कोई भी अच्छी-सी मॉश्चराइज़र क्रीम लगाएं।
नोट : इसे आप हफ्ते में एक या दो बार लगा सकते हैं।

14. ग्रीन-टी
ग्रीन-टी पीने के साथ-साथ चेहरे पर लगाने के भी काम आती है। इसमें पॉलीफॉलिक व एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं (11), जो त्वचा संबंधि रोगों से हमारी रक्षा करते हैं। आइए जानते हैं कि ऑयली स्किन के लिए कैसे ग्रीन टी का प्रयोग किया जा सकता है।

सामग्री :
  • दो चम्मच ग्रीन-टी
  • एक चम्मच नींबू का रस
  • एक चम्मच चावल का आटा
बनाने की विधि :
  • एक कटोरी में इन सभी सामग्रियों को डालकर मिक्स करें।
  • इस मिश्रण को अपने चेहरे पर 15-20 मिनट तक लगाए रखें।
  • इसके बाद चेहरे को ताज़े पानी से धो लें।
नोट : ग्रीन-टी त्वचा के रोमछिद्रों को साफ़ करने में मदद करती है।

15. हल्दी
बेदाग़ और निखरी त्वचा पाने के लिए हल्दी से बेहतर कुछ हो ही नहीं सकता। यह न सिर्फ ऑयली, बल्कि हर तरह की स्किन के लिए लाभप्रद है। इसमें एंटीआक्सीडेंट व एंटी-नियोप्लास्टिक गुण पाए जाते हैं (12)।

सामग्री :
  • ¼ चम्मच हल्दी पाउडर
  • ½ चम्मच नींबू का रस
  • एक चम्मच शहद
ऐसे तैयार करें पैक :
  • इन सभी सामग्रियों को एक कटोरी में मिला लें।
  • साफ मेकअप ब्रश की मदद से इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं।
  • जब यह पेस्ट सूख जाए, तो गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।
  • ऊपर हमने उन तमाम घरेलू उपायों के बारे में जाना, जिनके प्रयोग से हम तैलीय त्वचा की देखभाल कर सकते हैं। अब हम ऑयली स्किन के बारे में कुछ अन्य टिप्स बताने जा रहे हैं।
तैलीय त्वचा (ऑइली स्किन) के लिए कुछ और टिप्स – 
इन घरेलू उपचारों के अलावा अन्य तरीके भी हैं, जिनकी मदद से हम अपनी ऑयली स्किन की केयर कर सकते हैं।
  • क्लींज़िंग : यह करने से चेहरे के सभी पोर्स खुल जाते हैं और उनमें से सारी गंदगी बाहर निकल जाती है, जिससे चेहरे पर जमा अतिरिक्त तेल साफ हो जाता है। क्लीजिंग कराते समय इस बात का ध्यान रखें कि चेहरे को गुनगुने पानी से ही धोएं।
  • टोनिंग : क्लींज़िंग कराने के बाद टोनिंग ज़रूर करवाते हैं। इसे करवाने से पोर्स बंद हो जाते हैं और वापस गंदगी चेहरे पर जमा नहीं हो पाती।
  • स्क्रीबिंग : ऑयली स्किन के कारण नाक के आसपास ब्लैकहेड्स हो जाते हैं। इन्हें हटाने के लिए ब्लैकहेड रिमूवर स्क्रब का इस्तेमाल किया जाता है। इससे न सिर्फ ब्लैकहेड्स साफ होंगे, बल्कि कील-मुंहासों से भी छुटकारा मिल जाएगा।
  • माश्चराइज़र : किसी भी अच्छी कंपनी की माश्चराइज़र क्रीम लगा सकते हैं। इससे त्वचा हाइड्रेट रहती है।
  • सनस्क्रीन : सूरज के संपर्क में आते ही त्वचा ऑयली हो जाती है। इसलिए, ऐसी सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें, जो त्वचा को ऑयली होने से बचा सके।
अब जानते हैं कि जिनकी त्वचा ऑयली है, उन्हें क्या खाना चाहिए और क्या नहीं। हम जो कुछ भी खाते हैं, उसका असर हमारी तैलीय ग्रंथियों पर पड़ता है। अगर, हम अपना खानपान बेहतर रखते हैं, तो काफ़ी हद तक ऑयली स्किन को मात दे सकते हैं।

क्या खाएं
खीरा
  • संतरा
  • ब्रोकली
  • हरी सब्जियां
  • नारियल पानी
  • नींबू
  • केला
  • दालें
क्या ना खाएं
  • फ्राइड चिप्स
  • रेड मीट
  • डेयरी उत्पाद यानी बटर, क्रीम, चीज़
  • शक्कर युक्त पेय पदार्थ
  • पॉलिश किया अनाज
  • डीप फ्राई फूड
  • चॉकलेट
लड़की हो या लड़का हर कोई ख़ूबसूरत व जवां दिखना चाहता है, लेकिन इस राह में तैलीय त्वचा सबसे बड़ा रुकावट साबित होती है। इसलिए, हमने इस लेख के जरिए आपको इस समस्या से निपटने के कुछ तरीके बताएं हैं। आशा करते हैं कि आपको इस संबंध में सभी प्रश्नों के जवाब मिल गए हैं। अगर, अब भी आपके मन में शंका है, तो नीचे कमेंट बॉक्स में हमारे साथ साझा करें। साथ ही अपने अनुभव भी हमें बताएं।


[ Read More ]»

बेदाग त्वचा पाने के लिए 14 घरेलू उपाय

Image SEO Friendly


साफ त्वचा हर किसी को आकर्षित करती है। त्वचा बेदाग हो, तो मेकअप का भी झंझट खत्म हो जाता है, लेकिन बेदाग त्वचा पाना इतना आसान भी नहीं है। आजकल धूल-मिट्टी, प्रदूषण, सूर्य की हानिकारक किरणें और अन्य कारणों की वजह से त्वचा संबंधी परेशानियां होने लगती है। त्वचा पर कील-मुहांसे तक होने लगते हैं। हालांकि, एक वक्त के बाद ये ठीक तो होने लगते हैं, लेकिन जाते-जाते चेहरे पर दाग छोड़ जाते हैं। इसके अलावा, ज्यादा मेकअप, क्रीम, लोशन और सस्ते सौंदर्य उत्पाद इस्तेमाल करने से भी चेहरे पर एलर्जी और दाग की समस्या हो जाती है, जिससे छुटकारा पाना बहुत मुश्किल हो जाता है।

इन सबसे बचने का और साफ व बेदाग त्वचा पाने का सरल तरीका है घरेलू उपाय। ये सुरक्षित व भरोसेमंद होते हैं और साइड इफेक्ट भी नहीं होते। बस जरूरी है इनका नियमित रूप से उपयोग करना। इस लेख में हम बेदाग त्वचा पाने के लिए कुछ आसान और असरदार घरेलू उपाय आपको बता रहे हैं।

बेदाग त्वचा पाने के घरेलू उपाय – 
साफ त्वचा पाने के लिए आप बताए जा रहे घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं।

1. बेदाग त्वचा के लिए डिटॉक्स किया हुआ पानी
सामग्री
  • दो लीटर पानी
  • एक खीरा
  • एक नींबू
  • एक मुट्ठी पुदीने के पत्ते
  • दो लीटर का मटका
बनाने और उपयोग करने का तरीका
  • सबसे पहले खीरे और नींबू के टुकड़े कर उसे मटके में डाल दें और उसमें पुदीने के पत्ते भी डाल दें।
  • अब इसमें पानी डालकर उसे ठंडा होने के लिए रख दें।
  • फिर पूरे दिन आप इस डिटॉक्स किए हुए पानी का सेवन करें।
कब और कितनी बार करें?
आप साफ त्वचा पाने के लिए हर रोज डिटॉक्स किए हुए पानी का सेवन कर सकते हैं, इससे न सिर्फ आपको बेदाग त्वचा मिलेगी, बल्कि आप स्वस्थ भी रहेंगे।

कैसे फायदेमंद है?
खीरा शरीर को ठंडा रखता है और त्वचा को जवां बनाता है । नींबू आपके पाचन तंत्र में संतुलन बनाए रखता है, क्योंकि पाचन तंत्र का ठीक न होना भी चेहरे पर दाग-धब्बे होने के कारणों में से एक है । वहीं, पुदीना अपच की परेशानी को ठीक करता है और अगर किसी प्रकार का अंदरूनी इन्फेशन है, तो उसे भी ठीक करने में सहायता करता है।

2. बेदाग त्वचा के लिए नारियल तेल
सामग्री
  • वर्जिन कोकोनट ऑयल या नारियल तेल
  • रूई
बनाने और उपयोग करने का तरीका
  • तेल को हल्का गर्म करें।
  • अब इस तेल को अपने पूरे चेहरे पर क्रीम की तरह उंगलियों में लेकर लगाए और एक-दो मिनट तक मालिश करें।
  • कुछ देर के लिए तेल को आपकी त्वचा में घुलने दें। अगर आपको तेल ज्यादा लगे, तो रूई से पोंछ लें।
कब और कितनी बार करें?
  • आप हर रोज दो बार इसे लगा सकते हैं
कैसे फायदेमंद है?
नारियल तेल एक अच्छा प्राकृतिक मॉइस्चराइजर होता है। इसका एंटी-माइक्रोबियल गुण त्वचा को संक्रमण से बचाता है और त्वचा को साफ रखता है। इसमें मौजूद फाइटोकेमिकल्स शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट हैं, जो मुक्त कणों को साफ कर आपकी त्वचा को प्राकृतिक रूप से स्वस्थ बनाते हैं और त्वचा पर निखार व चमक लाते हैं।

3. बेदाग त्वचा के लिए सेब का सिरका
सामग्री
  • एक पार्ट सेब का सिरका
  • एक पार्ट पानी
  • रूई
बनाने और उपयोग करने का तरीका
  • सिरके को पानी के साथ मिलाकर मिश्रण तैयार कर लें और फिर इसमें रूई भिगोएं।
  • रात को सोने से पहले इसे अपनी त्वचा पर लगाएं और रातभर के लिए लगा रहने दें।
  • फिर सुबह पानी से धो लें।
  • आप चाहें तो हर रोज सुबह एक गिलास पानी में सेब का सिरका मिलाकर पी भी सकते हैं।
कब और कितनी बार करें?
  • इस मिश्रण को हर रोज रात को सोने से पहले लगाएं।
कैसे फायदेमंद है?
सेब में मौजूद एसिड त्वचा की मृत कोशकाओं को एक्सफोलिएट करता है और त्वचा की स्वस्थ कोशिकाओं की परत को उभारता है। सेब का सिरका एस्ट्रिंजेंट की तरह काम करता है। यह आपकी त्वचा के रोम छिद्रों में सूजन व संक्रमण होने से बचाता है।

4. बेदाग त्वचा के लिए ग्रीन टी
सामग्री
  • ग्रीन टी बैग
  • एक कैप गर्म पानी
  • शहद (स्वादानुसार)
  • नींबू का रस (स्वादानुसार)
बनाने और उपयोग करने का तरीका
  • एक कप गर्म पानी में ग्रीन टी के बैग को कुछ देर तक भिगोकर रखें।
  • अब टी बैग को निकाल दें और चाय में स्वादानुसार शहद व नींबू का रस मिलाएं।
  • जब हर्बल चाय बन जाए, तो इसे गरमा गर्म पिएं।
कब और कितनी बार करें?
  • दिनभर में दो से तीन बार ग्रीन टी का सेवन करें।
कैसे फायदेमंद है?
कई बार अच्छी सेहत और साफ त्वचा के लिए डॉक्टर ग्रीन टी का सेवन करने की सलाह देते हैं। ग्रीन टी में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जो आपको पोषण देंगे, स्वस्थ रखेंगे और शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालेंगे। याद रखें कि आपकी सेहत जैसी होती है, त्वचा पर असर भी वैसा ही दिखता है। ग्रीन टी आपके कोलेस्ट्रॉल के स्टार को कम करके, ह्रदय और हड्डियों को स्वस्थ रखती है।

5. बेदाग त्वचा के लिए नींबू
सामग्री
  • एक नींबू
बनाने और उपयोग करने का तरीका
  • एक नींबू लें और उसे आधा-आधा काट दें।
  • अब नींबू के आधे हिस्से से अपनी त्वचा पर हल्के-हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में मालिश करें।
  • आप पांच मिनट तक मालिश करें और फिर ठंडे पानी से धो लें।
कब और कितनी बार करें?
  • इस नुस्खे को आप हर रोज ट्राय करें, जब तक कि अच्छे परिणाम न मिलें।
कैसे फायदेमंद है?
नींबू में प्रचुर मात्रा में विटामिन-सी होता है, जो त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। यह त्वचा की रंगत को सुधारकर उसमें चमक लाता है। यह नुस्खा आपके दाग-धब्बों को कम कर आपकी त्वचा को साफ और बेदाग बनाता है।

6. बेदाग त्वचा के लिए शहद
सामग्री
  • एक चम्मच शहद
बनाने और उपयोग करने का तरीका
  • साफ चेहरे पर शहद की एक परत लगाएं।
  • इसे 15 मिनट तक लगा रहने दें और फिर गुनगुने पानी से धो लें।
कब और कितनी बार करें?
  • बेदाग त्वचा के लिए आप हर रोज इसे लगाएं।
कैसे फायदेमंद है?
शहद में विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं, जो त्वचा को पोषण देते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट होता है, जिसे फ्लेवोनॉयड कहते हैं, जो आपकी त्वचा को निखरा और जवां बनाता है। इसमें त्वचा को साफ करने के गुण मौजूद होते हैं, जो आपकी त्वचा के रोमछिद्रों को साफ करता है ।

7. बेदाग त्वचा के लिए एलोवेरा
सामग्री
  • एलोवेरा का पत्ता
बनाने और उपयोग करने का तरीका
  • एलोवेरा के पत्ते के कांटेदार और ऊपरी हरी परत को हटा दें।
  • फिर अंदर के एलोवेरा जेल को छुरी या चम्मच से निकाल लें।
  • आप इसे सीधे अपने चेहरे पर लगा सकते हैं या उनके टुकड़ों को पीसकर भी लगा सकते हैं।
कब और कितनी बार करें?
  • बेदाग त्वचा के लिए आप हर रोज एलोवेरा लगाएं।
कैसे फायदेमंद है?
एलोवेरा त्वचा के लिए काफी लाभदायक होता है और यह एंटीसेप्टिक भी होता है। यह न सिर्फ त्वचा को मॉइस्चराइज करेगा, बल्कि दाग-धब्बों को कम करने में मदद भी करेगा।

सावधानी : जरूरी नहीं कि एलोवेरा हर तरह की त्वचा पर असर करे, इसलिए इसे चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।

8. बेदाग त्वचा के लिए जूस
सामग्री
  • एक खीरा
  • मुट्ठीभर गोभी (kale)
  • पांच-छह अजवाइन की डंठलें
  • आधा हरा सेब
  • मुट्ठीभर धनिया पत्ता
  • एक नींबू का रस
  • पानी
बनाने और उपयोग करने का तरीका
  • सभी सामग्रियों को एक साथ मिक्सी में डालें और जरूरत के अनुसार पानी मिलाकर जूस बना लें।
  • इस जूस को सुबह के समय पिएं।
कब और कितनी बार करें?
  • आप हर रोज कम से कम एक बार यह जूस पिएं।
कैसे फायदेमंद है?
यह जूस विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होता है, जो आपके स्वास्थ्य और त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। यह डिटॉक्स का काम करता है। जब आप इस जूस को अपनी रोज की डाइट में शामिल करेंगे, तो कुछ दिनों में ही आपको त्वचा में फर्क नजर आने लगेगा। आपको त्वचा निखरी और बेदाग लगने लगेगी ।

9. बेदाग त्वचा के लिए जैतून का तेल
सामग्री
  • एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल
  • साफ और नर्म कपड़ा
  • गर्म पानी
बनाने और उपयोग करने का तरीका
  • जैतून तेल की कुछ बूंदें आप अपनी त्वचा पर लगाकर हल्के-हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में मालिश करें।
  • फिर कुछ मिनट के लिए उसे त्वचा में घुलने दें।
  • इसके बाद साफ कपड़े को गर्म या गुनगुने पानी में डुबोकर उससे मुंह पोंछ लें।
कब और कितनी बार करें?
  • आप हर रोज रात को सोने से पहले इसे लगाएं।
कैसे फायदेमंद है?
ऑलिव ऑयल में विटामिन-ई होता है, जो त्वचा को हाइड्रेट कर उसे नमी देता है और त्वचा में ताजगी भरता है । यह तेल त्वचा की सारी अशुद्धियों को निकालता है और आपकी त्वचा को साफ व बेदाग बनाता है ।

सावधानी : ध्यान रहे कि पानी ज्यादा गर्म न हो, वरना आपकी त्वचा जल भी सकती है।

10. बेदाग त्वचा के लिए दलिया
सामग्री
  • दो चम्मच दलिया
  • एक चम्मच नींबू का रस
  • एक चम्मच शहद
बनाने और उपयोग करने का तरीका
  • सभी सामग्रियों को मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें और उसमें थोड़ा पानी भी मिलाएं।
  • अब इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाकर 15 मिनट के लिए सूखने दें।
  • फिर गुनगुने पानी से धो लें।
कब और कितनी बार करें?
  • आप इस फेस मास्क को हफ्ते में दो बार लगाएं।
कैसे फायदेमंद है?
दलिया त्वचा को आराम देता है और त्वचा की मृत कोशिकाओं को एक्सफोलिएट करता है। यह त्वचा को मॉइस्चराइज कर स्वस्थ रखता है। वहीं, दलिये में मौजूद एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण इसके फायदे को और बढ़ाते हैं ।

11. बेदाग त्वचा के लिए गुलाब जल
सामग्री
  • गुलाब जल
  • रूई
बनाने और उपयोग करने का तरीका
  • गुलाब जल को 30 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें।
  • अब रूई की मदद से पूरे चेहरे और गर्दन पर गुलाब जल लगा लें।
  • फिर इसे सूखने दें। सूखने के बाद यह आपकी त्वचा को मॉइस्चराइज करेगा।
कब और कितनी बार करें?
  • आप हर रोज दो बार इसे लगाएं।
कैसे फायदेमंद है?
गुलाब जल को वर्षों से उपयोग किया जा रहा है। त्वचा में निखार लाने और उसे बेदाग बनाने के लिए यह आसान और उत्तम घरेलू नुस्खा है। यह त्वचा में रक्त प्रवाह को बढ़ाता है और त्वचा के पीएच को भी संतुलित करता है। यह प्राकृतिक एस्ट्रिंजेंट और टोनर की तरह भी काम करता है । इससे न सिर्फ त्वचा बेदाग और साफ लगती है, बल्कि त्वचा में कसाव भी आता है।

12. बेदाग त्वचा के लिए आलू
सामग्री
  • एक आलू
बनाने और उपयोग करने का तरीका
  • आलू को गोल टुकड़ों में काट लें।
  • अब एक टुकड़े से त्वचा पर सर्कुलर मोशन में मालिश करें।
  • करीब पांच मिनट तक मालिश करें और फिर ठंडे पानी से धो लें।
कब और कितनी बार करें?
  • बेहतर परिणाम के लिए इसे हर रोज कम से कम एक बार लगाएं।
कैसे फायदेमंद है?
आलू में प्राकृतिक एंजाइम होते हैं, जिनमें ब्लीचिंग गुण होते हैं। इसके उपयोग से आपकी त्वचा के काले धब्बे खत्म होने लगेंगे और आपकी त्वचा साफ व बेदाग लगने लगेगी ।

13. बेदाग त्वचा के लिए हल्दी
सामग्री
  • दो चम्मच हल्दी पाउडर
  • एक चौथाई कप पानी
बनाने और उपयोग करने का तरीका
  • दो चम्मच हल्दी पाउडर को पानी में मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें।
  • इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं।
  • इसे पांच मिनट के लिए रहने दें और फिर ठंडे पानी से धो लें।
कब और कितनी बार करें?
  • यह फेसपैक आप हर रोज लगा सकते हैं।
कैसे फायदेमंद है?
हल्दी प्राकृतिक एंटीसेप्टिक होती है। छोटे-मोटे घाव, कटने या चोट को ठीक करने के लिए इसका उपयोग किया जाता आ रहा है। इसमें त्वचा की रंगत को हल्का करने और निखारने के गुण भी मौजूद हैं। इसलिए, हल्दी दाग-धब्बों को कम कर सकती है ।

14. बेदाग त्वचा के लिए टमाटर
सामग्री
  • एक टमाटर
  • दो चम्मच गुलाब जल
बनाने और उपयोग करने का तरीका
  • टमाटर का पल्प निकाल लें और उसे दो चम्मच गुलाबजल के साथ मिलाकर मिश्रण तैयार कर लें।
  • अब इस मिश्रण को चेहरे पर लगाकर 10 मिनट तक लगा रहने दें।
  • फिर इसके सूखने के बाद ठंडे पानी से मुंह धो लें और साफ कपड़े से मुंह सूखा लें या पोंछ लें।
कब और कितनी बार करें?
  • आप इस फेसपैक को हर रोज त्वचा और चेहरे पर लगा सकते हैं।
कैसे फायदेमंद है?
टमाटर में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो न सिर्फ त्वचा को जवां बनाए रखते हैं, बल्कि त्वचा के दाग-धब्बों को भी कम करने में मदद करते हैं ।

बेदाग त्वचा पाने के कुछ और आसान टिप्स –
साफ त्वचा सिर्फ घरेलू नुस्खों से ही नहीं मिलती, बल्कि उसके लिए आपको कुछ आदतों को बदलने और कुछ आदतों को अपनाने की भी जरूरत है। इसके लिए अपनी जीवनशैली में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। इसलिए, हम आपको बेदाग त्वचा के लिए कुछ आसान टिप्स दे रहे हैं, जिसे अगर आप इन नुस्खों के साथ अपनाएंगे, तो इनका असर और जल्दी होगा।
  • खूब पानी पिएं – पानी न सिर्फ सेहत के लिए बल्कि आपकी त्वचा के लिए भी बहुत जरूरी होता है। यह न सिर्फ आपके शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकालता है, बल्कि आपको हाइड्रेट भी करता है। इससे आपकी त्वचा में निखार आता है और बेदाग त्वचा मिलने में मदद मिलती है।
  • संतुलित और पोषक तत्वों वाला आहार – त्वचा में निखार लाने के लिए आपको पोषक तत्वों से भरपूर संतुलित आहार का सेवन करना भी जरूरी है। अपनी डाइट में विटामिन, मिनरल व प्रोटीन जैसे पोषक तत्वों को शामिल करें, खाने में हरी-पत्तेदार सब्जियां, ड्राई फ्रूट, फल या फलों के जूस को शामिल करें। सही वक्त पर खाना खाएं, व्यायाम व योग करें।
  • मेकअप की चीजों को नियमित रूप से साफ करें – अगर आपको मेकअप करना पसंद है, तो मेकअप सामान जैसे – मेकअप ब्रश, प्लकर आदि को नियमित रूप से साफ करते रहें। बार-बार उन्हें उपयोग करने से और उन्हें नियमित रूप से साफ न करने से उनमें बैक्टीरिया या गंदगी जमने लगती है। इससे आपकी त्वचा पर कील-मुहांसे निकल सकते हैं और बाद में उन्हीं के दाग हो सकते हैं। आप जो मेकअप ब्रश ज्यादा इस्तेमाल नहीं करतीं, उन्हें तीन-चार हफ्ते में एक बार साफ करें या धोएं। वहीं, जिनका ज्यादा इस्तेमाल होता है, उन्हें हफ्ते में एक बार जरूर धोएं। ब्रश को शैंपू से धोएं और रातभर सूखने के लिए छोड़ दें।
  • रात को मेकअप उतार कर सोएं – रात को सोने से पहले मेकअप उतारना बिल्कुल न भूलें। रात को आपकी त्वचा अपने आप ही रीजनरेट और रिपेयर होती है। इसलिए, अगर आप मेकअप नहीं हटाएंगे, तो आपकी त्वचा के रोमछिद्र बंद हो जाएंगे और कील-मुहांसे होने लगेंगे। आप मेकअप उतारने के लिए जैतून तेल या मेकअप रीमूवर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
अब जब आपको बेदाग त्वचा  पाने के घरेलू नुस्खे मिल गए हैं, तो बिना देरी करते हुए इन्हें उपयोग करें और साफ त्वचा पाएं। इन नुस्खों के साथ साफ त्वचा पाने के आसान टिप्स को भी फॉलो करें, ताकि उन नुस्खों का असर जल्दी हो। बेदाग त्वचा पाने के इन नुस्खों को अपनाने के बाद अपने अनुभव हमारे साथ कमेंट बॉक्स में जरूर शेयर करें।


[ Read More ]»

संतरे का फेस पैक लगाने के तरीके

 
Image SEO Friendly

फल न सिर्फ आपके तन को तंदरुस्त रखते हैं, बल्कि आपकी त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं। इन्हीं में से एक है संतरा। संतरे की तरह संतरे का छिलका भी त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है। यही कारण है कि लोग संतरे के छिलके का फेस पैक बनाकर इस्तेमाल करते हैं। यह फेसपैक आपकी त्वचा को जवां और खूबसूरत बनाए रखने में मदद करता है।

अगर आप भी संतरे के फेस पैक का फायदा उठाना चाहते हैं, तो यह लेख खास आपके लिए है। इस लेख में हम आपको संतरे के छिलके का फेस पैक इस्तेमाल करने का तरीका बताएंगे और इसके फायदे भी बताएंगे।

संतरे के छिलके के फेस पैक – 
  • संतरे के छिलके का फेस पैक एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो मुक्त कणों से लड़ने में मदद करता है।
  • संतरे में मौजूद सिट्रिक एसिड पिंपल को सुखाने में सक्षम होता है।
  • संतरे में प्राकृतिक ब्लीचिंग गुण है, जो त्वचा का रंग साफ करने में मदद करता है।
  • संतरे का फेस पैक त्वचा से अतिरिक्त तेल सोखने का भी काम करता है।
  • यह त्वचा से टैनिंग भी दूर करता है।
  • संतरे का फेस पैक आपकी त्वचा को एक्सफोलिएट कर साफ और स्वस्थ बनाता है।
  • यह मॉइस्चराइजिंग और एंटी-एजिंग की तरह काम करता है।
  • यह पैक त्वचा के रोमछिद्रों को छोटा कर इसे कोमल बनाता है।
ट्राई करें संतरे के ये फेस पैक – 
बाजार में मौजूद केमिकल वाले फेस पैक के विपरीत संतरे के छिलके का फेस पैक त्वचा के लिए फायदेमंद और किफायती होने के साथ-साथ घर में आसानी से बन जाता है।

1. पपीते और संतरे का फेस पैक
सामग्री :
  • एक संतरा
  • एक चौथाई पपीता
क्या करें?
संतरे और पपीते को एक कटोरे में अच्छे से कुचलकर पेस्ट बना लें, फिर इसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
इसे 15 से 20 मिनट के लिए लगा रहने दें, फिर पानी से धो लें।

कितनी बार लगाएं?
  • आप इस फेस पैक को हर दो दिन में एक बार लगाएं।
कैसे फायेदमंद है?
इस फेस पैक में विटामिन-सी और विटामिन-ए मौजूद हैं, जो आपके डार्क सर्कल को कम कर त्वचा में चमक लाते हैं। यह पैक आपकी त्वचा के लिए बेहद शानदार है।

2. केले और संतरे का फेस पैक
सामग्री :
  • एक केला
  • एक संतरा
क्या करें?
  • केले और संतरे को मिलाकर एक पेस्ट बना लें और इस मिश्रण को 15 से 20 मिनट के लिए अपने चेहरे पर लगा रहने दें।
  • फिर गुनगुने पानी से धो लें।
कितनी बार लगाएं?
  • आप इस फेस पैक को हर दो दिन में एक बार लगा सकती हैं।
कैसे फायेदमंद है?
यह फेस पैक त्वचा में होने वाली सूजन और जलन को कम करने में मदद करता है। यह त्वचा को मॉइस्चराइज करने के साथ-साथ कील-मुहांसों को भी ठीक कर सकता है।

3. नीम और संतरे का फेसपैक
सामग्री :
  • दो चम्मच नीम के पत्ते का पेस्ट
  • दो चम्मच संतरे का गूदा
  • एक चम्मच सोया मिल्क
क्या करें?
  • नीम के पेस्ट, संतरे के गूदे और सोया मिल्क को मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें और इसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
  • इसे 15 से 20 मिनट तक लगा रहने दें, फिर ठंडे पानी से इसे धो लें।
कितनी बार लगाएं?
  • आप इस फेसपैक को हफ्ते में तीन या चार बार लगा सकते हैं।
कैसे फायेदमंद है?
यह फेस पैक आपके रोमछिद्रों को साफ करता है और कील-मुहांसों को कम करता है। यह आपकी त्वचा में सीबम के उत्पादन को नियंत्रित करता है और पिंपल होने से बचाता है।

4. बेसन और संतरे का फेस पैक
सामग्री :
  • दो चम्मच संतरे का जूस
  • एक चम्मच बेसन का पाउडर
  • एक चम्मच गुलाब जल
क्या करें?
  • बेसन में संतरे का रस मिलाकर तैयार कर लें।
  • अब इसे अपने चेहरे पर लगा लें और 20 मिनट के लिए लगा रहने दें।
  • जब यह सूख जाए, तो रूई को गीला करके इससे पोंछ लें।
कितनी बार लगाएं?
  • आप इस फेस पैक को हफ्ते में दो बार लगाएं।
कैसे फायेदमंद है?
यह फेस पैक आपकी त्वचा के पीएच को संतुलित करते हुए आपकी त्वचा को साफ करता है। इस पैक में एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद हैं और यह आपकी त्वचा से पिगमेंटेशन को भी कम करता है।

5. ग्रीन-टी और संतरे का फेसपैक
सामग्री :
  • आधा चम्मच ग्रीन-टी के पत्ते
  • एक चम्मच संतरे का पल्प
क्या करें?
  • एक कटोरे में ग्रीन-टी के पत्ते और संतरे का पल्प मिला लें और इसे अपने चेहरे पर लगाएं।
  • इसे 20 मिनट तक लगा रहने दें और जब यह सूख जाए तो इसे धो लें।
कितनी बार लगाएं?
  • आप इस फेस पैक को हर दो दिन में एक बार लगाएं।
कैसे फायेदमंद है?
यह फेसपैक एक्सफोलिएटर की तरह काम करता है और आपके चेहरे के अत्यधिक तेल को हटाता है। यह एंटी-इंफ्लेमेटरी भी है और आपकी त्वचा के रोमछिद्रों में कसाव भी लाता है।

6. चंदन का फेस पैक
सामग्री :
  • एक चम्मच संतरे का पल्प
  • एक चम्मच चंदन पाउडर
  • दो बूंद नींबू का रस
  • दो चम्मच गुलाब जल
क्या करें?
  • इन सभी सामग्रियों को मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें।
  • फिर इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट तक लगा रहने दें। सूखने के बाद पानी से धो लें।
कितनी बार लगाएं?
  • आप इस फेस पैक को हफ्ते में दो बार लगाएं।
कैसे फायेदमंद है?
यह फेसपैक आपके चेहरे से अतिरिक्त तेल को हटाकर आपके चेहरे पर तुरंत चमक लाता है।

7. नारियल तेल और संतरे का फेस पैक
सामग्री :
  • एक चम्मच नारियल तेल
  • एक चम्मच संतरे का पल्प
क्या करें?
  • एक कटोरे में नारियल तेल और संतरे का पल्प मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें और इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं।
  • इसे 30 मिनट के लिए लगा रहने दें। फिर रूई को गीला करके हल्का-हल्का पोंछ लें।
कितनी बार लगाएं?
  • आप इस फेस पैक को हर दूसरे दिन लगा सकते हैं।
कैसे फायेदमंद है?
यह फेस पैक आपकी त्वचा को मॉइस्चराइज करके उसे नर्म और मुलायम बनाता है। यह आपके चेहरे से गंदगी को हटाकर उसे साफ करता है।

8. हल्दी और संतरे का फेसपैक
सामग्री :
  • एक चम्मच संतरे के छिलके का पाउडर
  • चुटकीभर कस्तूरी हल्दी
  • एक चम्मच गुलाब जल
क्या करें?
  • एक कटोरी में संतरे के छिलके का पाउडर और कस्तूरी हल्दी को मिला लें और इसमें गुलाब जल डालकर पेस्ट तैयार कर लें।
  • अब इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाकर 10 से 15 मिनट के लिए सूखने दें। उसके बाद अपनी उंगलियों को गीला कर चेहरे पर सर्कुलर मोशन में करते हुए फेस पैक को निकालें।
कितनी बार लगाएं?
  • आप इस फेसपैक को हफ्ते में दो बार लगा सकते हैं।
कैसे फायेदमंद है?
यह फेस पैक आपके चेहरे के जिद्दी टैन को खत्म करके, आपकी त्वचा में पहले जैसा निखार लाता है। इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण भी मौजूद हैं, जो त्वचा पर पिंपल को निकलने से बचाते हैं। यह ऑरेंज पील फेस मास्क आपके चेहरे पर निखार लाता है।

9. मुल्तानी मिट्टी और संतरे का फेस पैक
सामग्री :
  • एक चम्मच संतरे के छिलके का पाउडर
  • एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी
  • एक चम्मच गुलाब जल
क्या करें?
  • एक कटोरी में मुल्तानी मिट्टी, संतरे के छिलके का पाउडर और गुलाब जल मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें।
  • इस फेस पैक को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाकर 40 मिनट रहने दें फिर सूखने के बाद इसे स्क्रब कर लें।
कितनी बार लगाएं?
  • आप इस फेस पैक को हफ्ते में एक बार लगाएं।
कैसे फायेदमंद है?
यह फेस पैक आपकी त्वचा की गहराई तक जाकर आपके ब्लैकहेड और वाइटहेड को निकालता है। यह तैलीय और मिश्रित त्वचा पर पिंपल होने से भी बचाता है। यह ऑरेंज पील फेस पैक आपकी त्वचा को निखारेगा।

10. दलिये और संतरे का फेस पैक
सामग्री :
  • दो चम्मच संतरे के छिलके का पाउडर
  • एक चम्मच दलिया
  • एक छोटे कप में पानी
क्या करें?
  • एक कटोरी में संतरे के छिलके का पाउडर व दलिया मिलाएं और उसमें पानी मिलाकर एक मिश्रण तैयार करें। ध्यान रहे कि मिश्रण न ज्यादा गाढ़ा हो और न ज्यादा पतला।
  • अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 15 से 20 मिनट तक रहने दें और जब यह सूख जाए तो धो लें।
कितनी बार लगाएं?
  • इस फेस पैक को हफ्ते में तीन बार लगाएं।
कैसे फायेदमंद है?
यह फेस पैक आपकी त्वचा को मुक्त कणों से बचाता है और आपकी त्वचा की सतह से गंदगी व तेल को हटाता है। यह ऑरेंज पील फेस पैक आपकी त्वचा को बेदाग बनाने में मदद करेगा।

11. टमाटर और संतरे का फेस पैक
सामग्री :
  • आधा टमाटर
  • एक चम्मच संतरे के छिलके का पाउडर
  • एक चम्मच गुलाब जल
क्या करें?
  • टमाटर को मैश करके संतरे के छिलके के पाउडर में मिलाएं। मिश्रण में गुलाब जल मिलाएं और एक महीन पेस्ट बनाएं।
  • इस पैक को अपने चेहरे पर लगाएं और इसे 10 मिनट तक रहने दें और फिर ठंडे पानी से पैक को धो लें।
कितनी बार लगाएं?
  • आप इस फेस पैक को हर दूसरे दिन लगा सकते हैं।
कैसे फायेदमंद है?
यह ऑरेंज पील फेस मास्क टैन को हटाता है और आपके चेहरे में तेल उत्पादन को नियंत्रित करता है। यह मुहांसों और किसी भी प्रकार की जलन को ठीक करता है।

12. एलोवेरा और संतरे के छिलके का फेस पैक
सामग्री :
  • दो चम्मच एलोवेरा जेल
  • दो चम्मच संतरे के छिलके का पाउडर
  • आधा नींबू
क्या करें?
  • एक एलोवेरा के पत्ते से जेल निकालें और संतरे के छिलके के पाउडर में इसे डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
  • फिर मिश्रण में कुछ बूंद नींबू के रस की निचोड़ें और तब तक मिलाएं जब तक कि यह पेस्ट न बन जाए।
  • पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट तक रहने दें। एक बार सूख जाने पर ठंडे पानी से धो लें।
कितनी बार लगाएं?
  • आप इस फेस पैक को हर दिन लगाएं।
कैसे फायेदमंद है?
यह फेस पैक त्वचा को निखारता है और लालिमा, सनबर्न व रैशज को ठीक करता है। यह आपकी रंगत को निखारता है और काले धब्बे कम करता है।

अगर आप पार्लर जाने से बचना चाहते हैं, तो इन फेस पैक को आप आसानी से घर में इस्तेमाल कर सकते हैं। ये न सिर्फ आपके चेहरे पर निखार लाएंगे, बल्कि त्वचा को कोमल भी बनाएंगे। फिर देर किस बात की, जरूर ट्राई करें ये फेसपैक और पाएं ग्लोइंग त्वचा। साथ ही अपने अनुभव नीचे दिए कमेंट बॉक्स में हमारे साथ शेयर करना न भूलें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल :
अगर मेरी त्वचा एलर्जी वाली है, तो क्या मैं संतरे का फेस पैक इस्तेमाल कर सकती हूं?

बेहतर होगा कि इस फेस पैक को चेहरे पर लगाने से पहले एक बार हाथ पर पैच टेस्ट कर लें। अगर किसी तरह का कोई हानिकारक प्रभाव न दिखे, तो इसे चेहरे पर लगा सकते हैं।

क्या संतरे का फेस पैक घर में बनाना ही अच्छा है या इसे बाजार से भी खरीद सकते हैं?
यह आप पर निर्भर करता है। अगर आपके पास पर्याप्त समय है, तो आप घर में ही यह फेस पैक बनाते हुए उसमें अपनी त्वचा के अनुसार अन्य सामग्रियां भी मिला सकती हैं। इसके अलावा, घर में बना फेस पैक ताजा होता है और बेहतर परिणाम देता है। हां, अगर आपके पास समय कम है, तो आप बाजार से यह फेस पैक ले सकती हैं।


[ Read More ]»

मुंहासों के लिए एलोवेरा के फायदे और इस्तेमाल का तरीका

 
Image SEO Friendly

एलोवेरा के एक नहीं, बल्कि कई आयुर्वेदिक गुण हैं। यही वजह है कि इसका इस्तेमाल सौंदर्य उत्पाद जैसे क्रीम, फेसवॉश व शैंपू आदि में किया जाता है। रंग साफ करने और मुंहासों के लिए एलोवेरा गुणकारी प्राकृतिक उपचार होता है। चेहरे, बाल और सेहत के लिए भी एलोवेरा गुणकारी होता है। इसका नियमित रूप से इस्तेमाल करने से चेहरे के मुंहासों और काले धब्बों को जड़ से खत्म करने में मदद मिलती है और त्वचा बेदाग व खूबसूरत होती है।

इसे त्वचा के कटने, छिलने या जलने पर भी लगाया जा सकता है। इसमें मौजूद जेल का इस्तेमाल अर्थराइटिस जैसी समस्याओं से राहत दिलवाने के लिए भी किया जा सकता है ।  इस लेख में हम जानेंगे कि पिम्पल के लिए एलोवेरा किस तरह रामबाण इलाज है।

क्या एलोवेरा कील-मुंहासे दूर करने में मददगार है? विज्ञान क्या कहता है?
  • पिम्पल के लिए एलोवेरा को आज से नहीं, बल्कि वर्षों से औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। एलोवेरा को सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि दुनिया के कई देशों, जैसे – चीन, इजिप्ट, ग्रीस व जापान में प्राकृतिक उपचार के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। आइए, जानते हैं कि मुंहासों के लिए एलोवेरा के फायदे क्या-क्या हैं और ये कैसे काम करता है।
  • एलोवेरा में विटामिन-ए होता है जो एंटी-ऑक्सीडेंट की तरह काम करता है। एंटी-ऑक्सीडेंट शरीर से फ्री-रेडिकल्स को खत्म करने का काम करता है। इस प्रकार पिम्पल्स के लिए एलोवेरा मददगार साबित हो सकता है ।
  • पिम्पल्स के लिए एलोवेरा की बात की जाए, तो इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण त्वचा पर मौजूद बैक्टीरिया को खत्म करते हैं और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मुंहासों से होने वाले सूजन व जलन से राहत दिलाते हैं।
  • मुहासों का एक कारण कब्ज भी हो सकता है। एलोवेरा का सेवन शरीर को डिटॉक्सिफाई करके पेट को साफ रखने में मदद करता है। साथ ही यह खून की भी साफ करता है ।
  • एलोवेरा में एंटीऑक्सीडेंट गुण होता है, जिस कारण से एलोवेरा त्वचा को सूरज की हानिकारक पराबैंगनी किरणों से बचाता है ।
  • एलोवेरा त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाकर नई परत बनाने में मदद करता है। इस गुण के कारण पिम्पल्स के लिए एलोवेरा आपके पुराने मुंहासों के दाग से छुटकारा पाने में सहायक हो सकता है।
  • आगे हम जानेंगे कि आप मुंहासों के लिए एलोवेरा का उपयोग किस-किस तरह से कर सकते हैं।
मुंहासों के लिए एलोवेरा का इस्तेमाल कैसे करें –
मुंहासों के लिए एलोवेरा का उपयोग कई तरह से किया जा सकता है। आप इसे सीधे अपनी त्वचा पर लगा सकते हैं और इसका पैक भी बना सकते हैं। अलग-अलग प्रकार की स्किन और पिम्पल के लिए एलोवेरा का इस्तेमाल भी अलग-अलग तरह से होता है। यहां हम बाजार में मिलने वाले एलोवरा जेल या क्रीम की बात नहीं कर रहे, बल्कि प्राकृतिक एलोवेरा के पत्ते की बात कर रहे हैं। नीचे दिए गए विभिन्न तरीकों से आप पिम्पल्स के लिए एलोवेरा को उपयोग में ला सकते हैं।

1. मुंहासों के लिए एलोवेरा
सामग्री:
  • 1 चम्मच एलोवेरा का जेल
विधि:
  • एलोवेरा के पत्ते को बीच में से काट कर, चम्मच की मदद से उसका जेल निकाल लें।
  • अब जेल को चेहरे पर प्रभावित जगह पर लगाएं।
  • इसे रात भर लगा रहने दें।
  • सुबह अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।
  • इसे प्रतिदिन करने से जल्द ही मुंहासों से छुटकारा मिल सकता है ।
2. एलोवेरा, शहद और दालचीनी
सामग्री:
  • 2 चम्मच एलोवेरा जेल
  • 4 चम्मच शहद
  • आधा चम्मच दालचीनी पाउडर (आवश्यकतानुसार)
विधि:
  • सारी सामग्रियों को एक बाउल में डालकर अच्छी तरह मिला लें।
  • अच्छी तरह मिल जाने पर आप इसे अपने पूरे चेहरे पर या सिर्फ प्रभावित जगह पर लगा सकते हैं।
  • इसे 5-10 मिनट तक अपने चेहरे पर लगा रहने दें।
  • सूख जाने के बाद इसे ठंडे पानी से धो लें और सूखे तौलिये से थपथपा कर पोंछ लें।
नोट: दालचीनी पाउडर से जलन हो सकती है, तो इसे अपनी त्वचा की सहनशीलता के अनुसार ही मिलाएं। अगर इस पैक से हल्की-सी भी जलन हो, तो तुरंत धो लें। साथ ही इसे लगाने से पहले आप पैच टेस्ट भी कर सकते हैं।

3. एलोवेरा जेल और नींबू
सामग्री:
  • 2 चम्मच एलोवेरा जेल
  • एक चौथाई चम्मच नींबू का रस
विधि:
  • एक बाउल में एलोवेरा जेल और नींबू के रस को अच्छी तरह से मिला लें।
  • इसे प्रभावित जगह पर लगा कर 5-10 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • सूख जाने पर ठंडे पानी से धो लें ।
  • 4. एलोवेरा जेल और टी ट्री ऑयल :
सामग्री:
  • 2 चम्मच एलोवेरा जेल
  • 2-3 बूंदें टी-ट्री ऑइल
  • 1 चम्मच साफ पानी
विधि:
  • एक बाउल में एलोवेरा जेल, टी-ट्री ऑयल और साफ पानी मिलाकर उसका मिश्रण तैयार कर लें।
  • इस मिश्रण को 1 मिनट (उससे ज्यादा नहीं) के लिए चेहरे पर लगाए और फिर धो लें।
  • इसे प्रतिदिन दोहराएं ।
5. एलोवेरा स्प्रे या फेस मिस्ट
सामग्री:
  • डेढ़ कप साफ पानी
  • 1 चम्मच एलोवेरा जेल
  • किसी भी एसेंशियल ऑयल की 2 बूंदें
विधि:
  • 1 स्प्रे बोतल में एलोवेरा जेल और साफ पानी का मिश्रण तैयार कर लें।
  • चाहें तो इसमें एसेंशियल ऑयल की 2 बूंदें मिला लें।
  • फिर बोतल को हिलाकर इस मिश्रण को अच्छी तरह मिक्स कर लें।
  • इस मिश्रण को दिन में 3-4 बार अपने चेहरे या प्रभावित स्थान पर लगाएं।
  • याद रखें कि इस्तेमाल से पहले बोतल को जरूर हिलाएं।
  • ध्यान रहे कि इसे छिड़कते समय अपनी आंखें बंद रखें 
6. एलोवेरा, शक्कर और ऑयल स्क्रब
सामग्री:
  • आधा कप जोजोबा तेल
  • आधा कप दरदरी पिसी हुई शक्कर
  • एक चौथाई कप एलोवेरा जेल
विधि:
  • एक बाउल में जोजोबा ऑयल और शक्कर को अच्छी तरह मिला लें।
  • अब इसमें एलोवेरा जेल को मिलाकर मिश्रण तैयार कर लें।
  • इस स्क्रब को अपनी हथेली में लेकर पूरे चेहरे पर या प्रभावित स्थान पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें।
  • फिर कुछ देर बाद ठंडे पानी से धो कर, सूखे तौलिये से थपथपा कर पोंछ लें।
नोट: पिम्पल पर कभी स्क्रब न करें। इससे वो फूट सकते हैं और उनके दाग पड़ सकते हैं।

7. एलोवेरा और सेब का सिरका
सामग्री:
  • 1 चम्मच एलोवेरा जेल
  • डेढ़ चम्मच सेब का सिरका
  • डेढ़ चम्मच साफ पानी
1 कॉटन बॉल
विधि:
  • एक बाउल में सेब का सिरका और साफ पानी मिला लें।
  • फिर इसमें एलोवेरा जेल मिला लें।
  • अब इस मिश्रण को कॉटन बॉल की मदद से प्रभावित जगह पर लगा कर 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • आखिर में ठंडे पानी से धोकर, साफ तौलिये से पोंछ लें।
नोट : सेब के सिरके में लैक्टिक एसिड मौजूद होता है, जो मुंहासों को दूर करने में मदद करता है ।

8. एलोवेरा और बेबी ऑयल
सामग्री:
  • 1 चम्मच एलोवेरा जेल
  • 2-3 बूंदें बेबी ऑयल
विधि:
  • एक बाउल में एलोवेरा जेल और बेबी ऑयल मिला लें।
  • इससे अपने चेहरे पर या सिर्फ प्रभावित जगह पर लगाकर हल्के-हल्के हाथों से मसाज करें।
  • फिर एक घंटे के बाद गुनगुने पानी से धो लें ।
9. एलोवेरा और गुलाब जल
सामग्री:
  • 1 चम्मच गुलाब जल
  • 2 चम्मच एलोवेरा जेल
  • आधा खीरा (कद्दूकस किया हुआ)
विधि:
  • गुलाब जल, खीरा और एलोवेरा जेल को एक बाउल में मिला लें।
  • इस मिश्रण को अपने हाथों से चेहरे पर लगाएं।
  • सूख जाने पर गुनगुन पानी से धोएं और फिर सूखे तौलिये से थपथपा कर पोंछ लें ।
कील-मुंहासे में एलोवेरा लगाने के कुछ दुष्प्रभाव
वैसे तो एलोवेरा के कोई दुष्प्रभाव नहीं है और मुंहासों के लिए एलोवेरा सबसे बेहतरीन आयुर्वेदिक औषधि है, लेकिन फिर भी सावधानी बरतना जरूरी है।
  • अगर आपने पहले कभी एलोवेरा का उपयोग नहीं किया है, तो इसे चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट कर लें। आप थोड़े-से एलोवेरा जेल को हाथ पर लगा लें। अगर जलन या खुजली हो, तो इसका इस्तेमाल न करें।
  • वहीं, अगर आप इस लेख में बताए गए घरेलू उपचार का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो ध्यान दें कि इनमें इस्तेमाल होने वाली किसी सामग्री से आपको एलर्जी तो नहीं होती। अगर होती है, उसका इस्तेमाल न करें।
  • अगर आप एलोवेरा का सेवन करना चाहते हैं, तो पहले डॉक्टर से पूछ लें। संभव है कि किसी को इसका सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं ।
एलोवेरा को लगाकर धूप में निकलने से पिम्पल के लिए एलोवेरा का उल्टा असर हो सकता है। साथ ही आपका रंग भी गहरा हो सकता है।

[ Read More ]»

घर पर फ्रूट फेशियल कैसे करें

 
Image SEO Friendly

यह तो सभी जानते हैं कि फल न सिर्फ सेहत के लिए, बल्कि त्वचा के लिए भी उपयोगी होते हैं। वहीं, कुछ लोगों को फल खाना पसंद नहीं होता है, तो ऐसे में हम इस लेख में फल खाने के नहीं, बल्कि लगाने के फायदे बताएंगे। जी हां, इस लेख में हम आपको फ्रूट फेशियल के बारे में बता रहे हैं। फिर चाहे आपको फल खाना पसंद हो या नहीं, आपके लिए फ्रूट फेशियल जरूर फायदेमंद साबित हो सकता है। इतना ही नहीं, इस लेख को पढ़ने के बाद आपको पार्लर जाकर फ्रूट फेशियल के लिए पैसे खर्च करने की भी जरूरत नहीं होगी, क्योंकि हम फ्रूट फेशियल घर पर कैसे करें उसके बारे में भी जानकारी देंगे।

इससे पहले कि आप फ्रूट फेशियल घर पर करने की विधि जानें, उससे पहले फ्रूट फेशियल क्या है यह जानना जरूरी है।

फ्रूट फेशियल क्या है?
फल त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। इनमें मौजूद पोषक तत्व न सिर्फ शरीर को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि त्वचा को भी जवां, खूबसूरत और निखरा हुआ बनाते हैं । अगर बात करें फ्रूट फेशियल की, तो यह पूरी तरह से प्राकृतिक हैं और इसके नुकसान न के बराबर होते हैं। यह आपकी त्वचा के लिए फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि यह पूरी तरह केमिकल फ्री होता है। इन्हें लगाने सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको पार्लर जाकर फ्रूट फेशियल के लिए अपने पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे।

अगर फ्रूट फेशियल घर पर करना चाहते हैं, तो यह जान लेना भी जरूरी है कि फ्रूट फेशियल से क्या-क्या फायदे हो सकते हैं।

फ्रूट फेशियल के फायदे – 
सन टैन से बचाव – सनस्क्रीन लोशन लगाने के बाद भी कई बार लोग सन टैन की समस्या को झेलते हैं। इससे न सिर्फ त्वचा का निखार कम होता है, बल्कि जलन भी होने लगती है। ऐसे में फलों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, बीटा कैरोटीन और अन्य पोषक तत्व टैन को ठीक करने में मददगार साबित हो सकते हैं । कई सनस्क्रीन मॉइस्चराइजर या लोशन में भी फलों का उपयोग होता है। इतना ही नहीं फलों से त्वचा को ठंडक भी मिलती है।

पिंपल से छुटकारा – जो भी आप खाते हैं, उसका असर आपके शरीर और त्वचा पर भी दिखता है। तेल-मसाले वाले भोजन से चेहरे पर पिंपल की समस्या हो सकती है। मुसीबत तो तब ज्यादा होती है, जब पिंपल ठीक होने के बाद दाग छोड़ जाते हैं। इन्हें आप यह भी नहीं कह सकते कि ‘दाग अच्छे हैं’। इस स्थिति में विटामिन-ए युक्त फल पिंपल को रोकने में मददगार साबित हो सकते हैं । आप इनका सेवन कर सकते हैं या फ्रूट फेशियल का सहारा ले सकते हैं।

चमकती त्वचा के लिए – कई तरह की क्रीम और केमिकल युक्त मेकअप की वजह से त्वचा अपनी प्राकृतिक चमक खोने लगती है। इस स्थिति में फ्रूट फेशियल फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि यह खोई हुई चमक वापस दिलाने में मदद करता है। फलों में मौजूद पोषक तत्व त्वचा की चमक बढ़ाएंगे और केमिकल से होने वाली क्षति को भी कम करने में मदद कर सकते हैं।

त्वचा में ताजगी – कई फेसवॉश व क्रीम में फलों के गुण भी मिलाए जाते हैं, ताकि उनके उपयोग से त्वचा में ताजगी आए। अगर आप ऐसी ताजगी पाना ही चाहते हैं, तो आप क्रीम या फेसवॉश की जगह फलों का पेस्ट लगाएं। फलों का पेस्ट त्वचा पर लगाने से आपको ताजगी का एहसास हो सकता है।

घर पर किस तरह करें फ्रूट फेशियल वो जानने से पहले इसके प्रकार जान लेना भी जरूरी है। इसलिए, नीचे हम आपको फ्रूट फेशियल के प्रकार बता रहे हैं।

फ्रूट फेशियल के प्रकार – 
ऐसे फ्रूट फेशियल कई प्रकार के होते हैं, लेकिन उनमें से कुछ चुनिंदा फ्रूट फेशियल के बारे में हम नीचे आपको जानकारी दे रहे हैं। साथ ही फ्रूट फेशियल किस तरह की त्वचा के लिए फायदेमंद हैं, वो भी बता रहे हैं।

1. पपीते और शहद का फेस पैक
सामग्री :
  • पपीते के दो से चार टुकड़े
  • एक चम्मच शहद
उपयोग करने की विधि :
  • पपीते को मिक्सी में पीसकर पेस्ट तैयार कर लें।
  • फिर इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं और इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं।
  • 15 से 20 मिनट लगा रहने दें, फिर चेहरे को पानी से धो लें और मॉइस्चराइजर लगा लें।
कैसे फायदेमंद है?
यह पैक सामान्य से रूखी त्वचा के लिए फायदेमंद हो सकता है। पपीते में विटामिन-ए मौजूद होता है, जो त्वचा को धूप से होने वाली क्षति से बचा सकता है । इतना ही नहीं, पपीते से त्वचा पर हुए घाव यानी स्किन अल्सर में भी असरदार हो सकता है । हालांकि, इस बारे में एक बार डॉक्टर की भी सलाह लें।

2. केले का फेसपैक
सामग्री :
  • आधा या एक पका हुआ केला
  • आधा चम्मच शहद
  • एक चम्मच नींबू का रस
उपयोग करने की विधि :
  • केले को मैश कर लें और इसमें शहद और नींबू का रस मिलाएं।
  • फिर इस मिश्रण को चेहरे पर लगाकर कुछ देर तक रहने दें फिर पानी से धो लें।
कैसे फायदेमंद है?
यह फेसपैक हर तरह की त्वचा के लिए फायदेमंद हो सकता है। केले में कई तरह के पोषक तत्व मौजूद हैं, जो त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं। सिर्फ केला ही नहीं, बल्कि केले का छिलका भी त्वचा के लिए लाभकारी हो सकता है।

3. संतरे के छिलके का फेस पैक
सामग्री :
  • दो से तीन संतरे के छिलके
  • एक चम्मच दही
  • एक चम्मच शहद
बनाने की विधि :
  • सबसे पहले संतरे के छिलको को धोकर उसे धूप में सूखा लें।
  • फिर सुखाने के बाद इसे अच्छे से पीस लें।
  • आप चाहें तो इसे ज्यादा पीसकर किसी बोतल में स्टोर करके रख सकते हैं।
  • अगर आप घर पर यह पाउडर नहीं बनाना चाहते हैं, तो बाजार में भी संतरे के छिलके का पाउडर आसानी से मिल जाएगा।
  • थोड़ा-सा पाउडर लेकर उसमें शहद और दही मिलाकर पेस्ट बना लें।
  • अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद धो दें।
कैसे फायदेमंद है?
यह फेसपैक तैलीय त्वचा के लिए काफी गुणकारी हो सकता है और इसका उपयोग हफ्ते में एक बार किया जा सकता है। संतरा एक सीट्रस फल है, जिसके छिलके में पोलीमेथोक्सीफ्लेवोनॉइड  नामक तत्व होता है, जिसमें एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। संतरे के छिलके का यह तत्व सूर्य की हानिकारक अल्ट्रावॉलेट किरणों  से बचा सकता है । इतना ही नहीं, इसके उपयोग से झुर्रियों से भी बचाव हो सकता है ।

4. खीरे का फेसपैक
सामग्री :
  • आधा खीरा
  • एक चौथाई कप दूध
  • एक चम्मच शहद
  • एक चम्मच ब्राउन शुगर
बनाने की विधि :
  • एक खीरे को छिल लें और फिर उसको पीसकर प्यूरी बना लें।
  • अब इसमें दूध, शहद और ब्राउन शुगर मिला लें।
  • इस मिश्रण को चेहरे पर लगा लें और 15 से 20 मिनट के बाद धो लें।
कैसे फायदेमंद है?
यह पैक तैलीय, रूखी और सामान्य त्वचा के लिए लाभकारी हो सकता है। खीरा त्वचा को पोषण देता है, सनबर्न और अन्य त्वचा संबंधी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद कर सकता है । इस फेस पैक को लगाने के बाद आपको त्वचा में ठंडक महसूस होगी।

5. स्ट्रॉबेरी पैक
सामग्री :
  • चार स्ट्रॉबेरी
  • एक चम्मच कोको पाउडर
  • एक चम्मच शहद
बनाने की विधि :
  • ग्राइंडर की मदद से स्ट्रॉबेरी को अच्छे से पीस लें।
  • फिर इसमें कोको पाउडर और शहद मिलाएं।
  • इस पैक को अपने चेहरे पर लगाएं और लगभग 15 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • उसके बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें।
कैसे फायदेमंद है?
स्ट्रॉबेरी में मौजूद विटामिन-सी त्वचा को हाइड्रेट करने के साथ-साथ त्वचा की रंगत सुधारने में मदद करता है और हाइपरपिगमेंटेशन और एजिंग के प्रभाव से भी बचाने में मदद कर सकता है । वहीं, कोको में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं ।

नोट : वेसे तो यह फेसपैक प्राकृतिक हैं, लेकिन फिर भी इनके उपयोग से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें। हर किसी की त्वचा एक जैसी नहीं होती है, इसलिए किसी भी तरह की एलर्जी से पहले ही सावधानी बरतें।

ये तो थे कुछ फ्रूट फेशियल, आगे हम बता रहे हैं कि घर में किस तरह से फ्रूट फेशियल करें।

फ्रूट फेशियल घर पर कैसे करें – 
फ्रूट फेशियल के फायदे तभी होंगे, जब इसे सही तरीके से किया जाए। पार्लर में विशेषज्ञ होते हैं, जो इनको आसानी से करते हैं, लेकिन आपको निराश होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आप भी आसानी से फ्रूट फेशियल घर पर कर सकते हैं। बस, आपको नीचे दिए गए आसान तरीकों को ठीक से करना है।

क्लींजिंग : सबसे पहले अपने चेहरे को अच्छी तरह से साफ कर लें। आप साबुन के बदले ठंडा कच्चा दूध अपने चेहरे को साफ करने के लिए उपयोग कर सकते हैं। यह प्राकृतिक क्लींजर की तरह काम करता है। आप रूई को दूध में डुबोकर चेहरे को साफ कर सकते हैं। दूध से चेहरे को साफ करने के बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। दूध त्वचा के रोम छिद्रों से गंदगी हटाने में मदद कर सकता है।

एक्सफोलिएट : अब बारी आती है त्वचा को एक्सफोलिएट करने की। इसके लिए आपको चाहिए –
  • 1 बड़ा चम्मच ओटमील
  • 1 बड़ा चम्मच नींबू के छिलके का पाउडर
  • आवश्यकतानुसार गुलाब जल/पानी
बनाने की विधि :
  • ओटमील और नींबू के छिलके के पाउडर को मिक्सी में डालिए और पेस्ट बनाने के लिए उसमें थोड़ा गुलाब जल या पानी डालिए।
  • जब तक पेस्ट न बने मिक्सी को चलाएं।
  • आप अपनी जरूरत के अनुसार पेस्ट का गाढ़ापन तय कर सकते हैं।
  • अब इस पेस्ट को अपने पूरे चेहरे और गर्दन पर सर्कुलर मोशन में लगाएं। इसे कुछ मिनट तक त्वचा पर लगा रहने दें, फिर गुनगुने पानी से धो लें।
  • आप एक्सफोलिएट करने के लिए नीचे दी गई चीजों के मिश्रण का भी उपयोग कर सकते हैं।
  • स्क्रब बनाने के लिए दही/दूध और ओटमील मिलाएं।
लाइटनिंग : त्वचा पर शहद से हल्की-हल्की मालिश करें, फिर 10 मिनट बाद इसे धो लें। शहद त्वचा को मॉइस्चराइज करने में और रंगत को निखारने में मदद कर सकता है।

रोम छिद्रों को खोलना : बड़े पतीले में पानी गर्म कर उसकी भाप अपने चेहरे पर लें। ध्यान रहे कि पानी ज्यादा गर्म न हो और भाप लेते वक्त अपने ऊपर एक तौलिया रख लें। इससे आपकी त्वचा के रोम छिद्र खुल जाएंगे।

फ्रूट फेशियल : इसके बाद आप अपना पसंदीदा फ्रूट फेशियल करें और फिर चेहरे को धो लें।

पोषण व मॉइस्चराइजर : फ्रूट फेशियल के बाद इसे जरूर कर लें। इसके लिए एक खीरा लें और उसका पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। इसे 10 मिनट के लिए छोड़ दें फिर ठंडे पानी से धो लें। फिर नर्म तौलिये से पोछ लें।

फ्रूट फेशियल के साथ कुछ सावधानियां बरतना भी जरूरी है। उनके बारे में हम नीचे आपको जानकारी दे रहे हैं।

फ्रूट फेशियल के बाद क्या करें  – 
आप फ्रूट फेशियल घर पर करने के बाद नीचे बताए गए बातों का ध्यान रखें।
  • फ्रूट फेशियल के बाद आपकी त्वचा संवेदनशील हो जाती है, इसलिए इसे करने के बाद आप आइब्रो या थ्रेडिंग न करें।
  • फेशियल करने के कुछ घंटों तक चेहरे पर स्क्रब न करें।
  • कुछ दिनों तक चेहरे को सिर्फ पानी से धोएं और किसी भी तरह का कॉस्मेटिक फेसवॉश या साबुन का इस्तेमाल न करें।
  • फेशियल के बाद आप चेहरे को ठंडे पानी से धो सकते हैं।
  • फेशियल के तुरंत बाद किसी भी तरह की केमिकल क्रीम या मेकअप न लगाएं।
हमें उम्मीद है कि फ्रूट फेशियल घर पर कैसे करें इसका जवाब आपको इस लेख से मिल गया होगा। इन्हें जानने के बाद अब आपको पार्लर जाकर पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं होगी। ऊपर बताए गए तरीकों की मदद लेकर आप आसानी से फ्रूट फेशियल घर पर ही कर सकते हैं। ये फ्रूट फेशियल आसान, प्राकृतिक, सुरक्षित और असरदार हैं। अगर आपके पास भी फ्रूट फेशियल घर पर करने के आसान तरीके हैं, तो हमारे साथ शेयर करें और साथ ही फ्रूट फेशियल घर पर करने का अनुभव भी हमारे साथ कमेंट बॉक्स में साझा करें।





[ Read More ]»
”go"