गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।
Showing posts with label सोशल-साइट. Show all posts
Showing posts with label सोशल-साइट. Show all posts

Gmail Account Me Auto Reply Message Kaise Setup Kare

Gmail-Account-Me-Auto-Reply-Message-Kaise-Setup-Kare-min

मित्रो जीमेल में बहुत सारे अच्छे सुविधाएँ उपलब्ध है, जिससे आप अपने जीमेल अकाउंट को आसानी से मैनेज  कर सकते है।  अगर आप कही छुट्टी पर हो, या किसी काम मे व्यस्त हो, आपका सिस्टम ख़राब है या कोई अन्य  समस्या है जिसके वजह से  आप किसी ईमेल का जबाब  नही दे पा रहे है।  इसके लिए आप अवकाश प्रत्युत्तर विकल्प का इस्तेमाल कर ऑटो रिप्लाई सेट कर सकते है।  इस आर्टिकल में आप लोगो को इसके बारे में जानकारी उपलब्ध करने जा रहे है।   

कार्यालय में अनुपस्थित औटो रिप्लाई कैसे सेटअप करें

मित्रो यदि आप अपने जीमेल अकाउंट में कार्यालय में अनुपस्थित औटो रिप्लाई कैसे सेटअप करना चाहते है तो आपको इसके लिए दिए गए स्टेप को  होगा। जिससे आपको अपने जीमेल अकाउंट में कार्यालय में अनुपस्थित औटो रिप्लाई सेटअप करने में आसानी हो सके। 

स्टेप संख्या-01
सबसे पहले आप अपना जीमेल अकाउंट ओपन करे। 
होम पेज पर स्थित setting icon पर क्लिक करें।
एक ड्रॉप-बॉक्स दिखाई देगा। ड्रॉप-बॉक्स के शीर्ष पर मौजूद See all settings’ विकल्प पर क्लिक करें।
Gmail-Account-Me-Auto-Reply-Message-Kaise-Setup-Kare-min-01

स्टेप संख्या-02
  • आपको एक विंडो दिखाई देगी। इसमें General Tab डिफ़ॉल्ट रूप से सिलेक्ट रहता है यदि नहीं, तो आप General Tab पर क्लिक करें।
  • इसमें आप Out of Office AutoReply on को select कीजिए।
  • इसके बाद अब आप First Day में जिस दिन से आप AutoReply on करना चाहते हो वो select करें।
  • इसके बाद अब आप Last Day में जब तक आप ये enable रखना चाहते हो वो select करें।
  • इसके बाद अब आप Subject में कुछ भी टाइटल एड  कीजिए।
  • इसके बाद अब आप Massage में जो आप auto reply में भेजना चाहते हो वो लिखें।
  • अब आपको Save Changes पर क्लिक  करना है।
Gmail-Account-Me-Auto-Reply-Message-Kaise-Setup-Kare-min-02

मित्रो मुझे अब उम्मीद  है कि आप लोगो ने जीमेल अकाउंट में सिग्नेचर कैसे ऐड  करना  अच्छी तरह से समझ गये होगें। फिर भी यदि आप लोगो को इस आर्टिकल से सम्बन्धित किसी भी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न होता है। तो आप लोग इसके लिए हमें ईमेल के माध्यम से या कमेन्ट करके या दूरभाष पर सम्पर्क करके अपने समस्या को साझा कर सकते है। जिससे आपके समस्या का निदान हो सके। यदि आप जीमेल अकाउंट में सिग्नेचर कैसे ऐड करने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें। 


[ Read More ]»

ड्रापबाक्स अकाउंट कैसे बनाते है फाइल को अपलोड करने के लिए ?

Image SEO Friendly

मित्रो आज हम आपको यह जानकारी देने जा रहे है कि कैसे अपने वर्डप्रस ब्लाग की फाइल को सुरक्षित रखे। इसके लिए हमें अक्सर समस्याओ से दो चार होना पडता है। और जब हम ब्लागगिंग करते है तो कई बार हमें फाइल को स्टोर करने के लिए स्टोर सर्विस का उपयोग करना पडता है। यूपीड्राफ्टप्लस बैकअप प्लगिंग का यदि आप प्रयोग करते है। तो आपको वह फाइल अपलोड करने के लिए ड्रापबाक्स अकाउंट का प्रयोग करते है। इसके लिए हमें ड्रापबाक्स साइनअप करके अपना अकाउंट बनाना पडता हे। इसके बाद ही हम इस पर अपनी फाइलो का बैकअप अपलोड कर सकते है।  मित्रो ड्रापबाक्स एक फाइल स्टोरिंग करने वाली वेबसाइड है। जहां पर आप फ्री में अपनी फाइल को सुरक्षित अपलोड कर सकते है। और जब भी कभी आपकी फाइल हैक हो या गुम हो तो आप अपना सुरक्षित किया गया फाइल यहा से डाउनलोड भी कर सकते है। जिसके लिए आपका अलग से किसी भी प्रकार का कोई पैसा खर्च नही होता है। परन्तु यदि आपका वर्डप्रेस पर ब्लाग बना हुआ है तो यह आपके लिए काफी फायदे मंद साबित होता है। क्योकि आप इस पर अपना अकाउंट बनाकर अपने ब्लाग का बैकअप सुरक्षित स्टोर कर सकते है। जो कि updraftpuls plugin  के माध्यम से किया जाता है। 

आपको इस पर जब भी फाइल की आवश्यकता महसूस हो आप यहा से उस फाइल को डाउनलोड कर सकते है। यदि आप अपने दोस्तो के बीच साझा करना चाहते है तो आप साझा भी कर सकते है। इसे कोई अन्य व्यक्ति एक्सेस नही कर सकता है। 

ड्रापबाक्स अकाउंट कैसे बनाये ?

यदि आपने अभी तक ड्रापबाक्स पर नही बनाया है। और अपना अकाउंट इस पर बनाना चाहते है तो आपको इसके लिए कुछ दिशा-निर्देश का पालन करना होगा। जिससे कि आपको ड्रापबाक्स पर अकाउंट बनाना आसान हो जाए। 

दिशा-निर्देश-संख्या-01
01-इसके लिए आपको सबसे पहले ड्रापबाक्स वेबसाइट पर जाकर साइनअप करना होगा।
02-इसके बाद Get Dropbox basic  पर क्लिक करे।

Image SEO Friendly
दिशा-निर्देश-संख्या-02
इसके बाद आपके सामने एक फार्म ओपेन होगा जिसमें आपको अपना डिटेल भरना होगा। 
01-इसमें आप अपना प्रथम नाम सबमिट करे।
02-अब आप इसमें अपना लास्ट नाम सबमिट करे।
03-इसमें आप अपना ईमेल एड्रेस सबमिट करे।
04-इसमें आप एक अच्छा सा कोई पासवर्ड चयन कर सबमिट करे। 
05-I Agree to dropbox terms के आफ्शन को क्लिक कर सलेक्ट कर ले।
06- इसके बाद अब आप Create an account  बाटम पर क्लिक कर दे। 

Image SEO Friendly
दिशा-निर्देश-संख्या-03
अब इसके बाद आपके ईमेल एड्रेस पर एक वेरिफिकेशन नोटिफिकेशन लिंक आयेगा। जिस पर आप क्लिक करके ड्रापबाक्स अकाउंट को वेरिफाई कर ले। 
Image SEO Friendly

मित्रो इस तरह आपका अकाउंट ड्रापबाक्स पर आसानी के साथ बन जायेगा। अब आप इसके बाद अपने अकाउंट में लागिंन हो जाए। और सबसे पहले अपना प्रोफाइल कम्पलीट कर ले। 

ड्रापबाक्स अकाउंट में प्रोफाइल इमेज कैसे अपलोड करे ?

01-आप अपने ड्रापबाक्स अकाउंट में जाइये और सेटिंग्स पर क्लिक कर दे। 
Image SEO Friendly

स्टेप-02
इसके बाद प्रोफाइल पिक्चर सेट करने के लिए Add  फोटो पर क्लिक कर दे। 
Image SEO Friendly

स्टेप-03
इसके बाद आपके सामने एक पप विन्डो ओपेन होगा जिसमें जिसमें आप अपलोड फार्म कम्प्यूटर पर क्लिक कर दे।
Image SEO Friendly

स्टेप-04
इसके बाद आप अपने कम्प्यूटर में से जो आपकी प्रोफाइल इमेज के रूप् में लगाना हो । उसे आप सलेक्ट कर लीजिए और इसके बाद Open पर क्लिक कर दे। 

Image SEO Friendly

स्टेप-05
इसके बाद आप Don पर क्लिक कर दे। 

Image SEO Friendly
मित्रो इस तरह से आपका ड्रापबाक्स सफलता पूर्वक बन गया। अब आप बधाई के पात्र है आपका ड्रापबाक्स अकाउंट बन चुका है। और आपके ड्रापबाक्स अकाउंट पर आपका प्रोफाइल इमेज भी सेट हो गया। मित्रो मुझे अब उॅूी है कि आप लोगो को ड्रापबाक्स अकाउंट बनाना समझ में आ गया होगा। फिर भी यदि आप लोगो को इस पोस्ट से सम्बन्धित किसी भी तरह का समस्या उत्पन्न होने पर। आप लोग मुझे ईमेल के माध्यम से या दूरभाष पर सम्पर्क करके या कमेन्ट के माध्यम से सम्पर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते है। 

मित्रों आशा है की आपको यह  लेख  बहुत पसंद आया होगा ? यदि  हां, तो ...अभी से आप इस ब्लॉग के प्रशंसक बनिए ना !! गोण्डा लाइव न्यूज   की हर नई जानकारी आप देख सकते है और अपने मेल-बॉक्स में भी मुफ्त मंगाइए  !!  हाँ एक और बात आप अपने विचार कमेन्ट के माध्यम से हम तक जरुर पहुचाये जिससे हम आपको फिर से एक नई जानकारी दे सके । हाँ यदि आपको कोई भी समस्या आता है तो आप हमसे संपर्क भी कर सकते है ! E-mail-news101gonda@gmail.com पर या 8303799009 मोबाईल नम्बर पर भी । 

[ Read More ]»

E-mail क्या है ? गूगल पर Gmail पर अकाउंट कैसे बनाये ?

Image SEO Friendly

मित्रो आज हम आपको गूगल ब्राउसर पर जीमेल अकाउंट बनाने की जानकारी उपलब्ध कराने जा रहे है। मित्रो वैसे तो इन्टरनेट पर बहुत सी कम्पनियां है ईमेल आकाउंट उपलब्ध कराते है। वैसे प्रमुख रूप से ई-मेल सेवा दो प्रकार का होता है पहला पाप आधारित और दूसरा होता है वेब आधारित। जिसको हमे सबसे पहले विस्तार से समझना होगा। 1972 मे रे टॉमलिंसन ने पहला ई-मेल संदेश भेजा । रे टॉमलिंसन ने ही सर्वप्रथम @ चिन्ह का चयन किया और इन्हीं को ईमेल का आविष्कारक माना जाता है। औपचारिक आविष्कार 30 अगस्त 1992 को अमेरिकी सरकार ने भारतीय अमेरिकी वीए शिवा अय्यदुरई को आधिकारिक रूप से ईमेल की खोज करने वाले के रूप में मान्यता दी। वर्ष 1978 में अय्यदुरई ने एक कंप्यूटर प्रोग्राम तैयार किया जिसे श्ईमेलश् कहा गया। इसमें इनबॉक्स, आउटबॉक्स, फोल्डर्स, मेमो, अटैचमेंट्स आप्शन थे। पहला इमेल सन 1990 मे अमेरिका और भारत के बीच हुआ था आधारित ईमेल मुख्य लेख वेबमेल कई सारे ईमेल की सुविधा प्रदान करने वाले कंपनी वेब-आधारित ईमेल सुविधा प्रदान करते हैं, जिनमें हॉटमेल, याहू मेल, आउटलूक, जीमेल आदि शामिल हैं। इनका उपयोग कर कोई भी किसी वेब ब्राउजर के माध्यम से इनके वेबसाइट में लॉग-इन कर अपना ईमेल देख या भेज सकता है। ये किसी ईमेल को पहले से डाउनलोड नहीं रखता है, इस कारण ईमेल खोलते समय भी आपको इंटरनेट की आवश्यकता होती है।

पॉप-आधारित ई-मेल ( POP-based E-Mail )

पॉप ( POP ) का पूरा नाम पोस्ट ऑफिस प्रोटोकॉल ( Post Office Protocol  ) हैं। यह एक ऐसा प्रोटोकॉल हैं,  जो वेब सर्वरों द्वारा अपनाया जाता हैं। जब आप किसी इंटरनेट सेवा प्रदाता कम्पनी से इंटरनेट कनेक्शन लेते हैं। तो लॉगइन यूजरनेम और पासवर्ड के साथ ही आपको एक ई-मेल खाता भी दिया जाता हैं। यह खाता एक प्रकार का मेल-बॉक्स हैं, जिसमें आपके नाम आयी हुई सभी ई-मेलों को रखा जाता हैं। इस मेल खाते से आप ई-मेल भेज भी सकते हैं। ई-मेल खाते को खोलने के लिए भी आपको एक पासवर्ड दिया जाता हैं आप इसका उपयोग करके उसे खोल सकते हैं और अपने नाम आयी हुई ई-मेलों को इंटरनेट सेवा प्रदाता कम्पनी के सर्वर से अपने कम्प्यूटर में डाउनलोड कर सकते हैं। बाद में आप कभी भी उस ई-मेल को पढ़ सकते हैं। डाउनलोड़ की हुई ई-मेल को पढ़ने के लिए कम्प्यूटर को इंटरनेट से जोड़े रखना आवश्यक नहीं होता, बल्कि उसे ऑफ-लाइन भी पढ़ा जा सकता हैं। 

पॉप-आधारित ई-मेल के लाभ  

  • 01-पॉप-आधारित ई-मेल खाते से हमें सबसे बड़ा लाभ यह हैं कि हम ऑफ-लाइन रहकर अपनी ई-मेल तैयार कर सकते हैं और फिर इंटरनेट कनेक्शन जोड़कर एक साथ उन सबको भेज सकते हैं।
  • 02-इससे इंटरनेट से जुड़े रहने का खर्च न्यूनतम हो जाता हैं।
  • 03-ऑफ लाइन ई-मेल तैयार करते समय हम अपने कम्प्यूटर में उपलब्ध स्पेलिंग चेकर प्रोग्राम का भी उपयोग कर सकते हैं और भेजने से पहले स्पेलिंग की गलतियों को ठीक कर सकते हैं।
  • 04-हम अपने नाम आयी हुई ई-मेल को डाउनलोड करके उसे भी ऑफ-लाइन पढ़ सकते हैं तथा इस प्रकार इंटरनेट से जुड़ने का खर्च कम कर सकते हैं।
  • 05-  इसमें आप बड़े आकार की फाइलों को भी अन्य लोगों को ई-मेल के साथ अटैचमेंट के रूप में भेज सकते हैं। 
  • पॉप-आधारित ई-मेल की कमियाँ  

इस तरह के ई-मेल खाते में सबसे बड़ी कमी यह हैं कि उस खाते को केवल उन कम्प्यूटरों पर ही खोला जा सकता हैं। जो उस इंटरनेट सेवा प्रदाता के उसी सर्वर से जुड़े हुए हैं। इसका अर्थ है कि सामान्यतया आप दूसरे देशों या राज्यों या शहरों में अपने ई-मेल खाते को नहीं खोल सकेंगे।

वेब-आधारित ई-मेल ( Web-based E-Mail )

यह एक ऐसी ई-मेल सेवा हैं, जो कुछ व्यावसायिक वेबसाइटें अपनी वेबसाइट पर उपयोगकर्ताओं को प्रायः निःशुल्क उपलब्ध कराती हैं। इसके लिए आपको पहले उस वेबसाइट को खोलकर उसमें अपना ई-मेल खाता बनाना पड़ता हैं। इसके लिए कुछ जानकारियाँ देते हुए एक फार्म भरना होता हैं। तब वह वेबसाइट आपको एक लॉगिन नेम ( Login Name  ) और पासवर्ड ( Password ) देती हैं, जिनका उपयोग करके आप अपने ई-मेल खाते को खोल सकते हैं और वहॉ से ई-मेल भेज सकते हैं तथा प्राप्त भी कर सकते हैं। 

वेब-आधारित ई-मेल के लाभ 

वेब-आधारित ई-मेल बनाने का सबसे बड़ा फायदा यह हैं कि आप अपने ई-मेल एकाउंट को कभी भी और कहीं भी खोल सकते हैं। इसके लिए पहले आपको उस वेबसाइट को खोलना होता हैं, जिसमें लॉंगिन करके अपने ई-मेल खाते का उपयोग कर सकते हैं। इस प्रकार का ई-मेल खाता प्रायर: निरूशुल्क होता हैं, इसलिए कोई अतिरिक्त खर्च नहीं करना पड़ता।

वेब-आधारित ई-मेल की कमियाँ

वेब-आधारित ई-मेल खातों में सबसे बड़ी कमी यह हैं कि आप इसमें ऑफ-लाइन कार्य नहीं कर सकते हैं, आपको कोई ई-मेल तैयार करने और पढ़ने के लिए लगातार इंटरनेट से जुड़े रहना और उस वेबसाइट को भी खोले रखना आवश्यक होता हैं, जिसमें आपका ई-मेल खाता बना हुआ हैं। इस तरह के खातों में एक कमी यह भी हैं कि इनमें अटैचमेंट के रूप में भेजी जाने वाली फाइलों के आकार और, संख्या पर एक सीमा का प्रतिबंध होता हैं।

E-Mail  क्या हैं ?

इलैक्ट्रानिक मेल या संक्षेप मे ई-मेल इंटरनेट की सबसे अधिक उपयोग की जाने वाली सेवा है। इलैक्ट्रानिक मेल एक ऐसा इलैक्ट्रानिक संदेश होता है, जो किसी नेटर्वक से जुडे विभिन्न कम्प्यूटरो के बीच भेजा व प्राप्त किया जाता है। ई-मेल का उपयोग व्यक्तियो या व्यक्तियो के समूहो के बीच जो भौगोलिक रूप से हजारो मील दूर भी हो सकता है। लिखित संदेश भेजने मे किया जाता है। ई-मेल को मेल सर्वर के माध्यम से भेजा जाता और प्राप्त किया जाता है। कोई मेल सर्वर ऐसा कम्प्यूटर होता है। जिसका कार्य ई-मेलो को प्रोसेस करना और उचित क्लाइंट कम्प्यूटरो को भेजना होता है। वेब पते की तरह हमारे ई-मेल पते भी होते है, जिस पर ई-मेल भेजी जाती है। ब्राउजर प्रोग्राम की तरह ई-मेल भेजने और प्राप्त करने के लिये विशेष ई-मेल प्रोग्राम या साॅफ्टवेयर होते है जैसे माइक्रोसाॅफ्ट आउटलुक तथा आउटलुक एक्सप्रेस आदि। और हम कुछ वेबसाइट की सहायता से भी अपना ई-मेल भेज तथा प्राप्त कर सकते है।

E-Mail  भेजने की प्रक्रिया
यदि आप किसी को ई-मेल संदेश भेजना चाहते है, तो आप उसे आफलाइन तैयार कर सकते है। संदेश बनाने के लिये, Messages मेन्यु मे New Message  आदेश अथवा स्टैण्डर्ड टूलबार मे New Mail  बटन को क्लिक कीजिए। इससे नये संदेश की विंडो आपके सामने प्रदर्शित हो जाएगी। इस विंडो मे To: बाक्स मे प्राप्तकर्ता का ई-मेल पता टाईप कीजिए और संदेश का विषय Subject: बाक्स मे टाईप कीजिए। CC: बाक्स मे उनका ई-मेल पता टाईप करके आप इस संदेश की प्रतिलिपि अन्य लोगो को भी भेज सकते है। 
किसी E-Mail  को भेजने के लिये निम्नलिखित स्टेप का अनुसरण करते है। 

स्टेप-01-अपने सिस्टम को इंटरनेट से कनेक्ट करने के पश्चात् इंटरनेट एक्सप्लोलर को खोलते है। इसमे एड्रेस बार मे उस वेब साइट को टाईप करते है जिसमे हमारी E-Mail Id  है, जैसे यहाॅ पर हम news101gonda@gmail-com को टाइप करके इन्टर की प्रेस करते है।

स्टेप-02- इसके पश्चात् हम User Name Box    मे अपनी Email Id  तथा पासवर्ड बाक्स  मे पासवर्ड लिखते है तथा इन्टर की प्रेस करते है। इसके पश्चात् स्क्रीन पर हमारा होम पेज खुलता है।

स्टेप-03-   इसमे हम Write Mail/Compose Mail  आफ्शन पर क्लिक करते है तो स्क्रीन पर एक नयी विन्डो खुलती है, इसमे प्रथम बाक्स मे ईमेल आईडी लिखते है जिसके पास Attachment को संलग्न करना है। इसके पश्चात् । Attachment  बटन पर क्लिक करते है तो स्क्रीन पर Attachment Box    खुलता है।

स्टेप-04- इस बाॅक्स मे Browse Button  के माध्यम से उस फाइल को Browse  करके Attach  हो जाती है। 
ई-मेल को प्राप्त करने के लिये निम्नलिखित स्टेप  का अनुसरण करते है-

स्टेप-01- अपने सिस्टम को इंटरनेट से कनेक्ट करने के पश्चात् इंटरनेट एक्सप्लोलर को खोलते है। इसमे एड्रेस बार मे उस वेब साइट को टाइप करते है जिसमे हमारी  है,जिसमें हमारी ई-मेल आईडी है,जैसे यहाॅ पर हम news101gonda@gmail-com को टाईप करके  इन्टर की प्रेस करते है।

स्टेप-02- इसके पश्चात् हम यूजर नेम बाक्स मे अपनी  ई-मेल आईडी तथा पासवर्ड बाक्स मे पासवर्ड  लिखते है तथा इन्टर की प्रेस करते है। इसके पश्चात् स्क्रीन पर हमारा होम पेज   खुलता है।

स्टेप-03- इसके पश्चात् हमे जो भी मेल किसी के द्वारा भेजे गये है उसे हम अपने  इनबाक्स मे जाकर प्राप्त कर सकते है। 

ई-मेल पता
ई-मेल भेजने और प्राप्त करने के लिए आपके पास कोई ई-मेल पता होना चाहिए। कोई ई-मेल पता किसी ई-मेल सर्वर पर ऐसा स्थान होता हैं, जहॉ आपकी ई-मेल स्टोर की जाती हैं। इस स्थान को मेल बॉक्स भी कहा जाता हैं। जब आप किसी इंटरनेट सेवा प्रदाता कम्पनी से इंटरनेट कनेक्शन खरीदते हैं, तो वह सामान्यता आपके लिए एक मेल बॉक्स भी बना देता हैं और उस मेल बॉक्स का पता आपको दे दिया जाता हैं, जिसे आपका ई-मेल पता कहा जाता हैं।

कोई ई-मेल पता सामान्यतया निम्न रूप का होता हैं- username@hostname 
Image SEO Friendly

यहॉ username आपके मेल बॉक्स का नाम हैं। यह सामान्यतया आपके यूजरनेम के समान होता हैं,जिसके द्वारा आप अपने कम्प्यूटर को इंटरनेट से जोड़ते हैं। hostname  मेल सर्वर का नाम होता हैं। उदाहरण के लिए, यदि आपने बीएसएनएल से इंटरनेट कनेक्शन लिया है, तो आपका ई-मेल एड्रेस इस प्रकार का हो सकता हैं-abc@sancharnet-in

कुछ वेब पोर्टल आपको मुफ्त में मेल बॉक्स बनाने की सुविधा भी देते हैं। ऐसे कुछ वेब पोर्टलों के नाम हैं www-yahoo-com , www-rediffmail-com, www-e-patra-com, www-gmail-com   आदि। इनमें से किसी भी वेब पोर्टल में मेल बॉक्स बनाने के लिए आपको अपने बारे में सूचनाएँ देते हुए एक ऑन-लाइन फार्म भरना पड़ता हैं और अपने यूजरनेम तथा पासवर्ड की पसंद भी बतानी होती हैं। स्वीकृती मिलने के बाद पोर्टल आपको वही यूजरनेम तथा पासवर्ड दे देता है

निः शुल्क ई-मेल सेवायें
निःशुल्क ई-मेल सेवायें वह सेवायें होती हैं जो कि हमें इंटरनेट पर बिना किसी कीमत के प्राप्त होती हैं, अर्थात् इन सेवाओं के लिये हमें कोई शुल्क प्रदान करने की आवश्यकता नहीं होती हैं। आजकल इंटरनेट पर काफी संख्या में ऐसी वेबसाइटें उपलब्ध हैं जो इंटरनेट यूजर को निःशुल्क E-Mail  सेवायें उपलब्ध कराती हैं। यद्यपी इंटरनेट पर ऐसी वेबसाइटें भी उपलब्ध हैं जो E-Mail  सेवायें प्रदान करने के लिये शुल्क भी लेती हैं। फ्री ई-मेल सेवायें प्रदान करने का मुख्य उद्देश्य इंटरनेट को लोकप्रिय बनाना हैं तथा इंटरनेट यूजर को अधिक से अधिक सेवायें तथा जानकारी प्रदान करना हैं। प्रमुख रूप से निम्नलिखित वेबसाइटें हैं जो फ्री ई-मेल सुविधायें उपलब्ध कराती हैं।

01-yahoo-com
02-rediffmail-com

03-indiatimes-com
04-notmail-com

05-sify-com
06-gmail-com

07-orkut-com
08-aol-com

09-yandex-com
10-zoho-com

गूगल जी मेल अकाउंट कैसे बनाये ?
मित्रो गूगल पर जी मेल अकाउंट बनाने के लिए आपको दिये गये स्टेप को फालो करना होगा। जिससे आपको जीमेल अकाउंट बनाना आसान हो सके। 

स्टेप-संख्या-01
Image SEO Friendly

  • 01-इसके लिए आपको सबसे पहले गूगल के वेबसाइट पर विजिट करना होगा। इसके बाद आपको  www-gmail-com  पर क्लिक करके विजिट करना होगा। 
  • 02-इसके बाद अब आपको Create Account  पर क्लिक करना होगा। 

स्टेप-संख्या-02
इसके बाद अब आपके सामने अकाउंट क्रिएट करने का एक फार्म ओपेन होगा। इसमें आपको अपना डिटेल सही-सही सबमिट करना होगा। 

01-Name
  • -प्रथम नाम-इसमें आपको अपना पहला नाम सबमिट करना है जैसे-प्रथम नाम-vedprakash 
  • -दूसरा नाम-इसमें आपको अपना टाईटिल भरना है जैसे- srivastav

नोट-आप ईमेल आईडी किसी भी नाम से बना सकते है परन्तु document name  ही प्रयोग करना चाहिए। 

02-Username -ईमेल आईडी का यह दूसरा पार्ट होता है। एक @ सिममबल से पहले वाला जिसे हम Username कहते है। और दूसरा domain name  । आपको इसमें अपने लिए एक यूनिक यूजर नेम टाईप करना होगा। और उसके लिए आप सिर्फ numbers(0-9) , letters (a-z)  और periods(.)  का प्रयोग कर सकते है। 

03-Password-इसमें आपको अपना पासवर्ड का चयन करना है जो कम से कम 8 characters  से कम नही होना चाहिए। पासवर्ड को हमेशा सुरक्षित रखना चाहिए क्योकि यह एक प्रकार से आपके घर का चाभी है। इसके गुम होने पर आपका ईमेल ओपेन नही होगा। 

04- Confirm Password -इस फिल्ड में आपने जो पासवर्ड में सबमिट किया है उसी को दोबारा कन्फर्म करने के लिए सबमिट करना होता है।

05-इसमें आपको अपना date of birth type करना होता है। सबसे पहले आप month select करे और फिर date और इसके बाद अंत में year type  करना है। यह ध्यान रहे जीमेल अकाउंट बनाने के लिए आपकी आयु कम से कम 13 वर्ष होना आवश्यक है अन्यथा जी मेल आपका अकाउंट क्रेएट नही करेगा। 

06-Gender -इसमें आपको सलेक्ट करना है कि आप महिला है या पुरूष

07-Mobile No  में आपको अपने पास मौजूद एक्टिव मोबाइल नम्बर सबमिट करना होगा। क्योकि जी मेल आपके इसी नम्बर पर एक वन टाइम ओपीटी पासवर्ड भेजेगा और वह आपके मोबाईल नम्बर पर आयेगा  जिसे आपको सबमिट करना होगा। नोट-आपका मोबाईल नम्बर आपका security purpose  से काम आयेगा जैसे-यदि आप भविष्य में अपना पासवर्ड भूल जाओ तो उसे रिकवर करने के लिए। या यदि आप 2nd verification on  करना चाहते हो। 

08- Current Email address  -यदि आपके पास पहले से कोई ईमेल अकाउंट है तो उसे आप यहा पर सबमिट कर सकते है। यह एक सेक्योरिटी फ्यूचर है,यदि आपने मोबाईल नम्बर टाईप किया है तो कोई जरूरी नही। 

09- Location -इसमें आपको अपना country select  करते है। फिरहाल जीमेल अपने आप कन्ट्री सलेक्ट कर देता है। 

10-Next step  -जब आपका सब कुछ सबमिट हो जाए आप Next step  बाटम पर क्लिक कर दे। 
Image SEO Friendly

स्टेप-संख्या-3
Image SEO Friendly
इसके बाद अब आपके सामने एक पेज  ओपेन होगा जो google term&condition  के नाम से होगा। उसमें आपको नीचे स्क्राल करके जाना है और अतिंम में Agree पर क्लिक कर देना है। इसके बाद अब आपके समाने एक नया पेज ओपेन होगा जिसका इमेज स्टेप-04 में नीचे दिया गया है। 

स्टेप-संख्या-4
Image SEO Friendly
01- इसके बाद अब आपको इसमें अपना मोबाईल नम्बर सबमिट करने के बाद आप continue बाटम पर क्लिक कर दे। नोट-इसके बाद एक नया पेज ओपेन होगा,और साथ ही गूगल आपके इसी मोबाईल नम्बर पर एक वेरिफिकेशन कोड भेजेगा। जिसे आपको स्टेप-05 में सबमिट अपना अकाउंट वेरिफाई करना होगा। 

स्टेप-संख्या-5 
Image SEO Friendly
01-इसके बाद आपको अपने मोबाईल नम्बर पर आये वेरिफिकेशन कोड को सबमिट करने के बाद Continue button पर क्लिक कर दे। 

स्टेप-संख्या-6
Image SEO Friendly
01-यदि  आप अपने मोबाइल नंबर को गूगल की सभी सर्विसेज़ से जोड़ना चाहते है, तो यस आई एम इन (Yes, I Am In) के बटन पर क्लिक करे। 
02--यदि आप  नहीं जोड़ना चाहते तो स्किप (Skip) ऑपशन पर क्लिक करे। 

स्टेप-संख्या-7
Image SEO Friendly
जब हम पहली बार जीमेल पर ईमेल आईडी (Email ID) या ईमेल एड्रेस (Email Address) बनाते है, तो अकाउंट बनने के बाद जीमेल के होम पेज पर हमे पॉपअप विंडो में कुछ नोटिफिकेशन शो होती है। जिन्हे हम नेक्स्ट next के बटन पर क्लिक कर करके हटा सकते है।  1-2 पेज आने के बाद ये नोटिफिकेशन पूरी तरह से हट जाएगी।  और अब हम आसानी से अपने ईमेल आईडी (Email ID) या ईमेल एड्रेस (Email Address) का उपयोग कर सकेंगे। 

स्टेप-संख्या-7
मित्रों हम जीमेल पर बनी अपनी ईमेल आईडी (Email ID) या ईमेल एड्रेस (Email Address) को आसानी से देख सकते है।  इसके लिये हमे अपने नाम के आईकन पर क्लिक करना होगा।  आईकन पर क्लिक करते ही एक पॉपअप विंडो ओपन होगी। जिसमे हम अपना पूरा नाम और जीमेल आईडी एड्रेस (Gmail ID Address) दिखाई देगा। 

Image SEO Friendly

इस तरह से हम एक ईमेल आईडी या ईमेल एड्रेस आसानी से बना सकते है। ये थी ईमेल आईडी (Email ID) या ईमेेल एड्रेस (Email Address) कैसे बनाये के बारे में जानकारी।   जीमेल पर बनी ईमेल आईडी या ईमेल एड्रेस exampe@gmail-com या yourusername@gmail-com की तरह होता है।  इसे हम अपने किसी भी फ्रेंड्स एण्ड फैमिली मेम्बर्स को दे सकते है।  फिर उनकी ईमेल्स को  इनबॉक्स में रिसीव कर सकते है। 

इसके अलावा हम अपने किसी भी फ्रेंड्स एण्ड फैमिली मेम्बर्स के ईमेल ऐड्रेस पर कोई ईमेल, फोटोज़, वीडियोज़, डोक्युमेंट्स, और फाइल्स आदि को भेज सकते है।  किसी पोपूलर ब्लॉग या वेबसाइट के न्यूज़लैटर को अपने इनबॉक्स में पा सकते है, अपने ईमेल आईडी (Email ID) या ईमेल एड्रेस (Email Address) को बैंक या आधार कार्ड में रजिस्टर्ड करा सकते है।  और सोशल नेटवर्किंग साइट्स (फेसबुक, ट्वीटर, गूगल प्लस, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, पिंटीरेस्ट, आदि) पर नया अकाउंट बना सकते है। 

हम उम्मीद करते है, इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आप जान गए होंगे कि जीमेल (Gmail) पर ईमेल आईडी (Email ID) कैसे बनाते है, ओर जीमेल (Gmail) पर ईमेल एड्रेस (Email Address) कैसे बनाते है। 

मित्रो अब मुझे उम्मीद है कि आप लोगो अपने E-mail क्या है ? गूगल पर Gmail पर अकाउंट बनाना  अच्छी तरह से समझ गये होगें। फिर भी यदि आपको इस रिलेटेड पोस्ट से सम्बन्धित किसी भी प्रकार की समस्या होने पर इसके लिए आप लोग हमें ईमेल भेज कर या कमेन्ट के माध्यम से अपने समस्या को अवगत करा सकते हेै। जिससे आपके समस्या का निदान हो सके। 

मित्रों आशा है की आपको यह  लेख  बहुत पसंद आया होगा ? यदि  हां, तो ...अभी से आप इस ब्लॉग के प्रशंसक बनिए ना !! गोण्डा लाइव न्यूज   की हर नई जानकारी आप देख सकते है और अपने मेल-बॉक्स में भी मुफ्त मंगाइए  !!  हाँ एक और बात आप अपने विचार कमेन्ट के माध्यम से हम तक जरुर पहुचाये जिससे हम आपको फिर से एक नई जानकारी दे सके । हाँ यदि आपको कोई भी समस्या आता है तो आप हमसे संपर्क भी कर सकते है ! E-mail-news101gonda@gmail.com पर या 8303799009 मोबाईल नम्बर पर भी । 



[ Read More ]»

गूगल Gmail Account में सुरक्षा के लिए टू स्टेप वेरिफिकेशन कैसे सक्षम करे ?

Image SEO Friendly

मित्रो आज हम चर्चा कर आप लोगो को जानकारी उपलब्ध करायेगे कि कैसे गूगल अकाउट को सुरक्षा की दृष्टि से हम टू स्टेप वेरिफिकेशन करे। जिससे इन्टरनेट पर हमारे जीमेल अकाउंट की सुरक्षा मजबूत रहे। मित्रो सबसे पहले आप टू वेरिफिकेशन का तात्पर्य समझ ले इसका तात्पर्य होता है कि हमारे गूगल जीमेल अकाउंट को दो मोबाईल नम्बर के माध्यम से सुरक्षा को पुख्ता कर दे। जिससे कोई चाह कर भी इन्टरनेट पर गूगल जी मेल अकाउंट को कोई भेद ना सके। 

क्योकि मित्रो हम गूगल पर तरह-तरह के सर्विस का उपयोग करते है। क्योकि आज के समय अधिकतर कार्य आनलाइन ही होने लगे है। जब भी हम हैकिंग का नाम सुनते है तो हमें ऐसे में यह सुनने को मिलता है कि उस कम्पनी का अकाउंट हैक हो गया। गूगल ने हैकिंग की समस्या को ध्यान में रखते हुए अपने कस्टमर की सुरक्षा की दृष्टि से टू स्टेप वेरिफिकेशन को शुरू किया । जिससे जीमेल अकाउंट सहित जीमेल अकाउंट से सम्बन्धित सभी अकाउंट सुरखित रह सके। 

मित्रो हम सबसे पहले अपने गूगल के जीमेल अकाउंट में यूजरनेम इन्टर करते है। इसके बाद हम अपना पासवर्ड इन्टर कर साइन इन होते है। अब ऐसे में जरा आप सोचिए यदि किसी तीसरे व्यक्ति को आपके गूगल जीमेल अकाउंट का यूजरनेम और पासवर्ड पता चल गया तो वह आपके जीमेल अकाउंट को आसानी ये एक्सेस कर साइन इन हो सकता है। सम्भव है कि वह आपके अकाउंट का गलत इसतेमाल भी कर सकता है। जिसका परिणाम आप ही को भुगतने होगे। 

गूगल जी मेल टू-स्टेप वेरिफिकेशन क्या होता है ?

मित्रो गूगल टू-स्टेप वेरिफिकेशन गूगल ने सुरक्षा के दृष्टि से इसकी शुरूआत की है। हम जब भी अपने जी-मेल अकाउंट को गूगल के टू-स्टेप वेरिफिकेशन को सक्षम कर देते है। तो ऐसे में गूगल सुरक्षा के दृष्टि से जब भी चाहे आप हो या कोई तीसरा पक्ष, जब भी कोई व्यक्ति अन्य डिवाइस से जी-मेल अकाउंट को साइन-इन करके लागिंन करेगा। तो ऐसे मे ंगूगल का टू-स्टेप वेरिफिकेशन सक्षम हो जाता है। और वह आपके अकाउंट को साइन इन नही होने देता। यदि आप अपने जी-मेल अकाउंट में साइन-इन होना चाहते है। तो गूगल की सर्विस आपके मोबाईल नम्बर पर एक 06 अंको का ओटीपी कोड भेजेगा। यानि की वन टाईम पासवर्ड भेजेगा। जब आप गूगल द्वारा भेजे गये 06 अंको का ओपीटी कोड को अपने मोबाइल से देख कर सबमिट करेगे इसके बाद आप अपना पासवर्ड सबमिट करेगें। तब जाकर आपका गूगल जीमेल अकाउंट लागिंन होगा। अब ऐसे में मान लीजिए आपके मोबाइल का एक मोबाइल नम्बर कही गुम हो गया। तो ऐसी स्थित में आपने जो टू-स्टेप वेरिफिकेशन के समय आपने जो दूसरा मोबाईल नम्बर सबमिट किया है। आप उस दूसरे मोबाईल नम्बर से अपने जी मेल अकाउंट को टू-स्टेप वेरिफिकेशन कर साइन इन हो सकते है। जिससे आपका गूगल का जी-मेल अकाउंट पूरी तरह से सुरक्षित हो जाता है। हां यदि आपने अभी तक अपना गूगल जी-मेल अकाउंट को टू-स्टेप वेरिफिकेशन कोड से समक्ष नही किया है तो इसे आप चाहे तो तुरन्त कर सकते है। 

गूगल अकाउंट में Two step verification को कैसे Enable करे ?

मित्रो यदि आप अपने गूगल के जी-मेल अकाउंट पर टू-स्टेप वेरिफिकेशन को सक्षम करना चाहते है। तो आपको इसके लिए कुछ दिये गये स्टेप को फालो करना होगा जिससे आपको अपने अकाउंट को टू-स्टेप वेरिफिकेशन कोड से सक्षम कर सके। 

स्टेप-01-इसके लिए आप सबसे पहले अपने Google my Account  पर क्लिक करके जाए,यदि आपने साइन-इन नही किया है तो पहले साइन-इन कर ले। 

स्टेप-02- इसके बाद अब आप Google my Account   का पेज ओपेन होने के बाद आपको उसमें  sign-in-and security tab के नीचे device activity and security events  पर क्लिक करे। 
Image SEO Friendly

स्टेप- 03
इसके बाद अब आपको password and sign-in method  टैब के नीचे 2 step verification पर क्लिक करना है। 
Image SEO Friendly

स्टेप- 04
इसके बाद अब आपको verification process  की शुरूआत करना है,इसके लिए आप सबसे पहले Get started पर क्लिक करे। 
Image SEO Friendly

स्टेप- 05
Get started  पर क्लिक करने के बाद अब आपको अपना google account  का पासवर्ड फिर से reenter करके next पर क्लिक कर देना है। 
Image SEO Friendly

स्टेप- 06
अब  हम Lets”s set up your phone वाले पेज पर पहुच जायेगें जिसमें आपको निम्न स्टेप फालो करना है। 
Image SEO Friendly

  • 01-सबसे पहले आप वह मोबाईल नम्बर सबमिट करे जिस पर आपको 06 अंको का OTP CODE receive होगा। 
  • 02-यदि आपने मोबाइल नम्बर पर मैसेज के रूप् में ओटीपी कोड को प्राप्त करना चाहते है,तो आप इसके लिए Text message  पर क्लिक कर दे। 
  • 03-यदि आप मोबाइल नम्बर पर ओपीटी फोन काल के रूप् में प्राप्त करना चाहते है। तो आप phone call  को सलेक्ट करे। 
  • 04-इसके बाद अब आप अंत में Next बाटम पर क्लिक कर दे। 

स्टेप- 07
इसके बाद आपने जो मोबाइल नम्बर रजिस्टर किया है,उसमें एक 06 अंको का ओटीपी कोड होगा। आपको उस कोड को Enter the code  की जगह सबमिट करना होगा,इसके बाद आपको Next पर क्लिक कर दे। 
Image SEO Friendly

नोट-आपको ठीक इसी तरह से अपने दूसरे मोबाइल नम्बर को भी सबमिट कर ऊपर दिये गये प्रक्रिया से वेरिफाई कर सकते है। जिससे आपका गूगल अकाउंट दो चरणो में सत्यापित हो जाये। 

स्टेप- 08
इसके बाद अब हम अन्तिम स्टेज पर पहुच चुके है,अब आपको Turn on  पर क्लिक करना है जिससे गूगल अकाउंट में two step verification enable  हो जाये। अब आपका गूगल अकाउंट पूरी तरह से सुरक्षित है। 
Image SEO Friendly

आवश्यक नोट- अब आप जब भी किसी नए डिवाइस या ब्राउसर में अपने गूगल अकाउंट के द्वारा लागिंन करेगें। तो आपको यूजर नेम और पासवर्ड करने के बाद रजिस्टर मोबाइल नम्बर पर आपको एक ओटीपह कोड प्राप्त होगा। जिसमें 06 अंको का कोड होगा जिसको वेरिफाई करने के बाद ही आप अपने गूगल अकाउंट को एक्सेस कर पायेगे। यदि आप चाहे कि हम बगैर वेरिफाई के अपने गूगल अकाउंट में लागिंन हो जाए तो अब यह संम्भव नही। यानि की अब आप सुरक्षा के दृष्टिकोड से पूरी तरह से सुरक्षित हो गये है। 

गूगल जी-मेल अकाउंट में two step verification disable  या बंद कैसे करे ?

यदि आप इस गूगल अकाउंट में इस टू स्टेप वेरिफिकेशन को बंद या डिसेबल करना चाहते है। तो आपको नीचे दिये गये प्रोसेस को फालो करना होगा। 

01-Google my account  पर जाए। 

02 -sign-in and security tab ds uhps device activity and security events  पर क्लिक करे। 

03-इसके बाद अब आपको password and sign-in method  टैब के नीचे 2 step verification पर क्लिक करना होगा। 

04-इसके बाद अब आपको Turn OFF  पर क्लिक करते ही आपका गूगल अकाउंट में two step verification  बंद हो जायेगा। 
Image SEO Friendly

मित्रो अब मुझे उम्मीद है कि आप लोगो अपने गूगल अकाउंट में ने टू स्टेप वेरिफिकेशन  करना अच्छी तरह से समझ गये होगें। फिर भी यदि आपको इस रिलेटेड पोस्ट से सम्बन्धित किसी भी प्रकार की समस्या होने पर इसके लिए आप लोग हमें ईमेल भेज कर या कमेन्ट के माध्यम से अपने समस्या को अवगत करा सकते हेै। जिससे आपके समस्या का निदान हो सके। 

मित्रों आशा है की आपको यह  लेख  बहुत पसंद आया होगा ? यदि  हां, तो ...अभी से आप इस ब्लॉग के प्रशंसक बनिए ना !! गोण्डा लाइव न्यूज   की हर नई जानकारी आप देख सकते है और अपने मेल-बॉक्स में भी मुफ्त मंगाइए  !!  हाँ एक और बात आप अपने विचार कमेन्ट के माध्यम से हम तक जरुर पहुचाये जिससे हम आपको फिर से एक नई जानकारी दे सके । हाँ यदि आपको कोई भी समस्या आता है तो आप हमसे संपर्क भी कर सकते है ! E-mail-news101gonda@gmail.com पर या 8303799009 मोबाईल नम्बर पर भी । 

[ Read More ]»

जीमेल पासवर्ड (Gmail Password) भूल गए कैसे रिकवर कर लागिन करे ?

Image SEO Friendly

मित्रो आज के समय किसी भी चीज को भूल जाना कोई बडी बात नही,दरअसल अक्सर होता है है जब हमें किसी चीज का हर समय जरूरत महसूस होता है। तो ऐसे में जब हम बार बार किसी चीज का प्रयोग करते है। तो ऐसे में वह आटोमेटिक याद हो जाता है। परन्तु वही चीज जब हमें कभी-काल जरूरत महसूस होता है तो ऐसे में भूल जाना आवश्यक है। कुछ ऐसा ही समस्या का सवाल पाठको ने हमसे कई बार पूछा,जब लगातार सवाल पूछे जाने की समस्या अधिक हो गया तो ऐसे में हमने सोचा कि अब हमें अपने पाठको के लिए इस समस्या का निदान कर ही देना चाहिए। आज हम आप लोगो को जानकारी उपलब्ध करायेगें कि कैसे जब हम इन्टरनेट की दुनियां में अपने जीमेल अकाउंट सहित अन्य अकाउंट का पासवर्ड भूल जाए तो,ऐसे में हम अपने अकाउंट में दोबारा लागिंन कर सके ? दरअसल होता क्या है कि जब हम इन्टरनेट पर किसी भी कम्पनी के प्रोडेेक्ट पर जब हम अपना खाता बनातेे है। तो हम उसमें पासवर्ड रिकवरी के लिए दो आफ्शन आता है। पहला पासवर्ड रिकवरी के लिए मोबाइल नम्बर होता है,और दूसरा पासवर्ड रिकवरी के लिए हम कोई अपना या अपने किसी परिचित का ईमेल आईडी को रिकवरी के लिए सबमिट करते है। और ऐसे में जब हम कभी अपना ईमेल आईडी का पासवर्ड भूल जाते है। तो हम पहले से सबमिट किये गये मोबाइल नम्बर या ईमेल आईडी पर भूल गये ईमेल आईडी का रिकवरी प्राप्त कर सकते है। अमूमन यही मैथेड इन्टरनेट के किसी भी प्रोडेक्ट पर बनाये गये खाते में होता है। लगभग सभी का मैथेड रिकवरी के मामले में एक समान होता है। आप इस मैथेड से अपने जीमेल अकाउंट ही नही इन्टरनेट पर बनाये गये किसी भी प्रोडेक्ट पर अपने खाते को रिकवर करने के लिए कर सकते है। 

ईमेल अकाउंट कितने प्रकार से रिकवर किया जा सकता है ?

वैसे तो किसी भी कम्पनी के आईडी को रिकवर करने के लिए अनगिनत विधियां है जैसे-

01-यदि आपको अपना पुराना ईमेल आईडी पासवर्ड याद है तो आप उसे सबमिट कर अपना ईमेल रिकवर कर सकते है। 

02-ईमेल रिकवरी करने का दूसरा विधि होता है कि आपने जो पहले से ईमेल रिकवरी के लिए मोबाईल नम्बर सबमिट किया है आप उसके माध्यम से भी ईमेल आईडी पासवर्ड रिकवर कर सकते है। 

03-और तीसरा विधि ईमेल आईडी का पासवर्ड रिकवर करने के लिए आपने जो ईमेल आईडी बनाते समय रिकवरी के लिए जो ईमेल सबमिट किया था। आप अपना ईमेल रिकवरी करने के लिए उस ईमेल के माध्यम से अपना ईमेल रिकवरी कर सकते है। 

04-मित्रो ईमेल रिकवरी करने का चैथ विधि होता है आप क्रोम ब्राउसर को ओपेन करे और साईट  मेनू पर क्लिक करने के बाद सेटिंग्स पर क्लिक करने के बाद एडवांस सेटिंग्स आफ्शन ओपेन करे। इसके बाद आप manage passwords  पर क्लिक करके अपना ईमेल आईडी पासवर्ड रिकवर कर सकते है। 

05- मित्रो पाचवां विधि होता है कि जब आपको यह याद हो कि आपने अपना ईमले आईडी कब बनाया। आप इस विधि से अपना यूजरनेम और माह,वर्ष सबमिट करके भी अपना ईमेल अकाउंट को रिकवर कर सकते है। 

नोट-वैसे तो ईमेल रिकवरी करने के अनगिनत विधियां है परन्तु मै आपको जो प्रमुख रूप से प्रचलन में विधियां है उसी से सम्बन्धित जानकारी उपलब्ध कराया है। परन्तु मित्रो यदि कारगर की बात करे तो सबसे आसान विधियां मोबाईल नम्बर और ईमेल रिकवरी ईमेल ही होता है। जिनसे आप आसानी के साथ अपने ईमेल को ही नही अपितु ईन्टरनेट पर किसी भी अकाउंट को रिकवर कर लागिंन कर सकते है। खैर मित्रा ेअब बात करते है कि हम अपने ईमेल अकाउंट को कैसे रिकवर करे। 

जीमेल-ईमेल अकाउंट कैसे रिसेट/रिकवरी पासवर्ड भूल जाने के बाद करे ?

मित्रो इसके लिए बहुत आसान एंव सरल विधियां है परन्तु इसके लिए आपको दिये गये कुछ स्टेप को फालो करना होगा। जिससे आपको अपना जीेमल/ईमेल अकाउंट आसानी से रिकवर कर सके। 

स्टेप-संख्या-01
Image SEO Friendly
  • 01-जीमेल पासवर्ड को रिकवर करने के लिए आप सबसे पहले www-gmail-com पर विजिट कर साइन-इन करे। 

स्टेप-संख्या-02
Image SEO Friendly
  • 01-इसके बाद अब आप अपना ईमेल आईडी सबमिट करके NEXT  बाटम पर क्लिक करे। 

स्टेप-संख्या-03
Image SEO Friendly
  • 01-इसके बाद अब आप जो नया पेज ओपेन होगा उसमें आप Forgot Password पर क्लिक कर दे। 

स्टेप-संख्या-04
इसके बाद आपके सामने एक नया पेज ओपेन होगा जिसका इमेज नीचे दिया गया है। 
Image SEO Friendly
  • 01-इसके बाद अब आप I don’t know my password  को चेकमार्क कर दे। 
  • 02-इसके बाद अब आप continue बाटम पर क्लिक कर दे। 

स्टेप-संख्या-05
Image SEO Friendly
01-इसके बाद Enter the last password you remember  में आपसे पूछेगा कि यदि आपको अपना पिछला पासवर्ड याद हो तो आप उसे दर्ज करे। नोट-यदि आपको पिछला पासवर्ड याद हो तो आप इसमें अपना पिछला पासवर्ड सबमिट करके continue पर क्लिक कर दे। 

02- परन्तु यदि आपको पिछला पासवर्ड नही याद है तो परेशान न हो कोई बात नही। 
इसके बाद अब आप I dont's know पर क्लिक कर दे। 

स्टेप-संख्या-06
Image SEO Friendly
01-इसके बाद अब आपके सामने जो पेज ओपेन होगा जिसका इमेज नीचे दिया गया है। इसमें रिकवरी में आपके मोबाइल का लास्ट का तीन अंक प्रदर्शित होगा। यदि आप अपने मोबाइल में रिकवरी ओपीटी कोड वाया text massage (sms)  के द्वारा चाहते है तो आप text massage को चेकमार्क कर दे। परन्तु यदि आप अपना रिकवरी ओपीटी कोड वाया फोन काल चाहते है तो इसके नीचे an automated phone call  को चेकर्माक कर दे। आप इनमें से किसी एक का चयन कर सकते है। 

02-इसके बाद अब आप continue बाटम पर क्लिक कर दे। इसके बाद आपने जो भी प्रक्रिया सलेक्ट किया होगा उस प्रक्रिया पर 06 अंको का एक ओपीटी कोड प्राप्त होगा। 

स्टेप-संख्या-06/01
Image SEO Friendly
  • 01-मित्रो परन्तु यदि आप अपने ईमेल आईडी का रिकवरी ओपीटी मोबाईल नम्बर पर नही पाना चाहते है। आप चाहते है कि जो रिकवरी ईमेल आईडी सबमिट किया गया है उस पर आये तो आप इसके लिए I can't access my phone  पर क्लिक कर दे। 

स्टेप-संख्या-06/02
Image SEO Friendly
  • 01-इसके बाद अब आप continue पर क्लिक कर दे। जिससे अब आपका वन टाईम पासवर्ड ओपीटी कोड आपके रिकवरी ईमेल पर प्राप्त होगा। 

स्टेप-संख्या-07
Image SEO Friendly
  1. 01-इसके बाद जो आपके पास वन टाईम पासवर्ड ओपीटी कोड प्राप्त हुआ है। उसे आप सबमिट करे। 
  2. 02-इसके बाद अब आप Next  बाटम पर क्लिक कर दे। 

स्टेप-संख्या-08
Image SEO Friendly
  • 01-इसके बाद अब आपके सामने जो आफ्शन ओपेन हुआ है। उसमें आप कोई अच्छा सा पासवर्ड क्रिएट करके सबमिट कर दे।
  • 02-इसके बाद आप अपना पासवर्ड कन्फर्म करने के लिए उसे दोबारा सबमिट कर दे। 
  • 03-इसके बाद अब आप chqnge password  बाटम पर क्लिक कर दे। 

मित्रो इस तरह आप अपने ईमेल आईडी/जीमेल आईडी के पासवर्ड को दोबारा से रिकवर कर सकते है। मित्रो अब मुझे उम्मीद है कि आप लोगो ने अच्छे से जीमेल/ईमल आईडी को भूले हुए पासवर्ड को दोबारा से रिकवर कर प्राप्त कर सकते है। जिससे कि आप आसानी के साथ अपने जीमेल/ईमेल अकाउंट में लागिंन हो सकते है। परन्तु फिर भी यदि आप लोगो को इस रिलेटेड पोस्ट से किसी प्रकार का कोई समस्या उत्पन्न होता है। तो आप लोग इसके लिए हमें ईमेल भेज कर या ब्लाग पर कमेन्ट करके  अपने समस्या को साझा कर सकते है। जिससे आपके समस्या का त्वरित निदान संम्भव हो सके। 

मित्रों आशा है की आपको यह  लेख  बहुत पसंद आया होगा ? यदि  हां, तो ...अभी से आप इस ब्लॉग के प्रशंसक बनिए ना !! गोण्डा लाइव न्यूज   की हर नई जानकारी आप देख सकते है और अपने मेल-बॉक्स में भी मुफ्त मंगाइए  !!  हाँ एक और बात आप अपने विचार कमेन्ट के माध्यम से हम तक जरुर पहुचाये जिससे हम आपको फिर से एक नई जानकारी दे सके । हाँ यदि आपको कोई भी समस्या आता है तो आप हमसे संपर्क भी कर सकते है ! E-mail-news101gonda@gmail.com पर या 8303799009 मोबाईल नम्बर पर भी । 

[ Read More ]»

Gmail Id Change या Transfer कैसे करे ?

Image SEO Friendly

मित्रो आज हम आप लोगो को जीमेल आईडी या ट्रान्सफर कैसे करे आज हम इसके बारे में विस्तार से जानकारी उपलब्ध करायेगें। मित्रो जीमेल का उपयोग तो सभी करते है जो कि एक गूगल का प्रोडेक्ट है। जीमेल की सुविधा से हम मेल भेज सकते है ओर हम उसे प्राप्त कर सकते है। जबकि आज कल जीमेल का उपयोग का महत्व काफी बढ गया है। जबकि पहले के समय में यह सुविधा उपलब्ध नही था। लोग पहले के समय में दुनिया एक दूसरे तक यही जानकारी पहुचाने के लिए इतनी सुविधा उपलब्ध नही था जितना आज के समय में महत्व बढ गया। वैसे यदि मेल की बात करे तो कई कम्पनी इस सुविधा को उपलब्ध कराते है। जैसे-रेडिफमेल,जीमेल,हाटमेल,आउटलुक आदि बहुत सी कम्पनियां आज के समय में इस सुविधा को उपलब्ध करा रहे है। आज के समय में ईमेल का काफी महत्वपूर्ण प्रत्तेक आदमी अब कही से कही भी बैठ कर पलक झपकते ही मैसेज भेज सकता है। कई बार हम जाने और अनजाने में ऐसा जीमेल आईडी बना लेता है जो देखने और किसी को बताने में अच्छा भी नही लगता। परन्तु हम जीमेल आईडी की डिटेल सभी आवष्यक जगह पर संलग्न कर देते है जिसे हम बंद भी नही कर सकते। परन्तु एक बात और यह है कि कभी-कभी ऐसा हो जाता है कि जीमेल आईडी हैक हो जाती है। या किसी अन्य वजह से हम उसे उपयोग में नही ले सकते है जिसके वजह से भी हमे यह सोचने के लिए मजबूर हो जाना पडता है। ऐसे में हम यह सोचते है कि कोई ऐसा टेक्नीक व तरीका मिल जाए जिससे हमें पुरानी जीमेल आईडी का सारा मेल मिल जाए जिससे हमारे समस्या का समाधान हो जाए। इस परिस्थित में हम यही सोचते है कि हम ईमेल एड्रेस को चेन्ज कैसे करें ! परन्तु अब आपको इस मामले में आपको परेषान होने की जरूरत नही आज हम आपकी इस समस्या का समाधान उपलब्ध कराते हुए आज आपको कैसे ईमेल  ईमेल एड्रेस को चेन्ज कैसे करें की जानकारी उपलब्ध करायेगें। 

जीमेल आईडी कैसे चेन्ज करे ?

मित्रो आपको जीमेल आईडी को जीमेल अकाउंट पर ट्रान्सफर करने के लिए आपके पास एक दूसरा जीमेल अकाउंट होना भी आवष्यक है। जिससे आपके ईमेल आईडी पर आने वाले सभी एसएमएस डाटा और मेल आपके न्यू जीमेल आईडी पर ट्रान्सफर हो सके। इसके लिए आपको दिये गये स्टेप को फालो करना होगा। जिससे आपको जीमेल आईडी को जीमेल अकाउंट पर ट्रान्सफर करने में सुविधा हो सके। 

स्टेप-संख्या-01-
Image SEO Friendly
  • 01-सबसे पहले आप अपने जीमेल आईडी अकाउंट में ईमेल और पासर्वड सबमिट करके लागिंन करे जिसे आप दूसरे जीमेल आईडी पर ट्रान्सफर करना चाहते है। 
  • 02-इसके बाद आप जीमेल आईडी में लागिंन करे के बाद दाहिने तरफ गिअर  आईकान पर क्लिक करे। 
  • 03-इसके बाद अब आप Setting option  सलेक्ट करके क्लिक करे। 

स्टेप-संख्या-02-
Image SEO Friendly
  • 01-इसके बाद अब आप Forwarding and POP/IMAP  पर क्लिक करे। 
  • 02-इसके बाद अब आप Add a forwarding address पर किलक करे। 

स्टेप-संख्या-03-
Image SEO Friendly
  • 01-इसके बाद अब एक नया पप विन्डो ओपेन होगा।  अब आपको जीमेल आईडी को जिस जीमेल अकाउंट पर ट्रान्सफर करना है वह जीमेल आईडी सबमिट करे। 
  • 02-इसके बाद अब आप Next पर क्लिक करे। 

स्टेप-संख्या-04-
Image SEO Friendly
  • 01-अब इसके बाद आपको Proceed बाटन पर किलक करे। 

स्टेप-संख्या-05-
Image SEO Friendly
  • 01-इसके बाद अब आप OK बाटन पर क्लिक करे। 

स्टेप-संख्या-06-
Image SEO Friendly
  • 01-इसके बाद अब आप जिस जीमेल अकाउंट पर ट्रान्सफर किये है उस जीमेल आईडी पर ईमेल पासवर्ड सबमिट करके लागिंन करे। जिसमें एक पप मैसेज का नोटिफिकेशन आया है जिसमें से आपको Confirmation code  को कापी करना है। 
  • 02-इसके बाद अब आप Confirmation code  को कापी करे जिसे आपको जिस ईमेल से ट्रान्सफर किया है उस में सबमिट करना होगा। 

स्टेप-संख्या-07-
Image SEO Friendly
  • 01-इसके बाद अब आप Verify के सामने खाली बाक्स में Confirmation code  सबमिट करे।
  • 02-इसके बाद अब आप Verify  बाटन पर क्लिक करे। 

स्टेप-संख्या-08-
Image SEO Friendly
  • 01-इसके बाद अब आप Disable forwarding   के नीचे Forward a copy of incoming mail to  को सलेक्ट करे 
  • 02-इसके बाद अब आप Save Changes  बाटन पर क्लिक करे। 

स्टेप-संख्या-09-
Image SEO Friendly
  • 01-इसके बाद अब आप you are forwarding your email to  जीमेल डाट this notice will end in 7 day review settings learn more का मैसेज प्रदर्शित  होगा। जिसका इमेज नीचे दिया गया है। 

मित्रो अब आपका जीमेल आईडी अन्य जीमेल अकाउंट पर ट्रान्सफर सफलता पूवर्क हो गया। यदि आप लोगो को इस रिलेटेड आर्टिकल से सम्बन्धित किसी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न हो रहा हो। आप लोग इसके लिए हमें रिप्लाई कर सकते है ,हमारा प्रयास होता है कि हम किसी भी समस्या का त्वरित निदान करे। हां यदि आप लोगो को यह आर्टिकल पसन्द आया हो तो आप लोग इसे सोशल साइट पर शेयर  करे जिससे यदि किसी अन्य को जरूरत हो तो वह इसका लाभ उठा सके। 

[ Read More ]»
”go"