गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

इडली और सांभर के लिए नारियल की चटनी कैसे बनाये

 
chatanee

( वर्तिका श्रीवास्तव )
नारियल की चटनी हम सबकी सबसे फेवरेट चटनी में से एक है । नारियल की चटनी को ताजे नारियल और नारियल के बुरादे दोनों से बनाया जाता है । यह साउथ इंडियन रेसिपीज के साथ खाई जाती है । इसके अलावा इसको आप बहुत सारे स्नेक्स के साथ भी खा सकते हैं । यह बहुत ही टेस्टी लगती है । ज्यादातर साउथ इंडियन खाने जैसे की इडली, डोसा, सांभर, वडा के साथ नारियल की चटनी सर्व की जाती है और यह बहुत ही टेस्टी लगती है । आज हम यहां पर कोकोनट चटनी बनाएंगे बहुत आसान तरीके से यदि आपको रेसिपी अच्छी लगती है। 

नारियल की चटनी  बनाने के लिए आवश्यक सामग्री- 

क्रम संख्या नाम आवश्यक सामग्री सामग्री मात्रा
01 कच्चा नारियल पानी सहित 1 इकाई
02 नारियल का बुरादा 4 चम्मच
03 अदरक 1 इंच काटा हुआ
04 लहसुन का पेस्ट 1 चम्मच
05 हरी मिर्च 2 पीस
06 हरी धनिया पत्ती 1 मुट्ठी
07 सफेद नमक ½ चम्मच
08 करी पत्ता 10 पीस
09 राई 1 चम्मच
10 हींग ¼ चम्मच
11 लाल मिर्च 2 खड़ी
12 देशी घी 2 चम्मच

नारियल की चटनी बनाने की विधि-

  • नारियल की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले हम कच्चे नारियल को लेंगे ।
  • पानी वाले नारियल का पानी बाहर निकाल लेंगे और नारियल के ऊपर वाले हिस्से काले वाले हिस्से को छील कर बाहर कर देंगे ।
  • फिर उसके बाद एक मिक्सर ग्राइंडर उसमें हम नारियल का पानी, कच्चा नारियल, छिला हुआ, नारियल का बुरादा, अदरक, लहसुन, धनिया पत्ती डालकर इसको पीस लेंगे ।
  • उसके बाद हम एक कलचूल लेंगे । कल्चुल में देसी घी डालेंगे उसमें करी पत्ता,खड़ी लाल मिर्च, हींग , राई डालकर नारियल की चटनी में तड़का लगा देंगे ।
  • इस तरह हमारी बनकर तैयार हो जाती है ।

आवश्यक सुझाव-

यदि आप नारियल की चटनी बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।  


”go"