( वर्तिका श्रीवास्तव )
आज हम आपके लिए ब्रेड पकोड़ा रेसिपी लाए हैं। आलू ब्रेड पकौड़ा का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। ये इंडिया की पॉपुलर स्नैक्स रेसिपी है। इसीलिए लोग हमसे अक्सर ब्रेड पकोड़ा बनाने का तरीका पूछते रहते हैं। आप भी ब्रेड पकोड़ा बनाने की विधि नोट करें और आज ही इसे ट्राई करें। हमें उम्मीद है कि ब्रेड पकोड़ा रेसिपी आपको जरूर पसंद आएगी।
ब्रेड पकोड़ा के लिए आवश्यक सामग्री-
क्रम संख्या | नाम आवश्यक सामग्री | सामग्री मात्रा |
---|---|---|
01 | ब्रेड | 08 पीस |
02 | आलू | 05 नग (उबले हुए) |
03 | बेसन | 02 कप |
04 | हरा धनिया | 02 बड़े चम्मच (बारीक कतरा हुआ) |
05 | हरी मिर्च | 02 नग (बारीक कतरी हुई) |
06 | अदरक का पेस्ट | 01 छोटा चम्मच |
07 | धनिया पाउडर | 01 छोटा चम्मच |
08 | अमचूर पाउडर | 1/2 छोटा चम्मच |
09 | लाल मिर्च पाउडर | 1/2 छोटा चम्मच |
10 | गरम मसाला | 1/4 छोटा चम्मच |
11 | हल्दी पाउडर | 1/5 छोटा चम्मच |
12 | जीरा | 1/4 छोटा चम्मच |
13 | तेल | तलने के लिए |
14 | नमक | स्वादानुसार |
ब्रेड पकोड़ा बनाने की विधि -
- ब्रेड पकोड़ा रेसिपी के लिए सबसे पहले बेसन में नमक और आधा लाल मिर्च डालें और मिला लें। अब बेसन में थोडा़-थोडा़ पानी डालते हुए उसे घोल लें।
- ध्यान रहे कि बेसन का घोल न ज्यादा पतला हो और न ज्यादा गाढ़ा, नहीं तो पकौड़े सही नहीं बनेंगे।
- अब आलूओं को छील लें और फिर उन्हें अच्छी तरह से मैश कर लें। इसके बाद एक पैन गरम करें। पैन गर्म होने पर उसमें 1 बड़ा चम्मच तेल डालें। तेल गरम होने पर उसमें जीरा का तड़का लगायें। इसके बाद हरी मिर्च, हल्दी पाउडर और अदरक का पेस्ट डालें और चलाते हुए भून लें।
- मसाला भुन जाने पर पैन में धनिया पाउडर, मैश किये आलू, अमचूर पाउडर, बचा हुआ लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, 1/2 छोटा चम्मच नमक और हरी धनिया डालें और अच्छी तरह से भून लें। इसके बाद मिश्रण को एक प्लेट में निकाल कर रख दें।
- अब 1 ब्रेड का पीस लें। इसके ऊपर थोड़ा सा आलू का मिश्रण रख कर फैला लें। फिर इसके ऊपर दूसरी ब्रेड रखें और उसके किनारों को हल्का-हल्का दबा दें। अब चाकू से इसे कोनों की ओर से 2 भाग में काट कर तिकोनी बना लें। इसी प्रकार सारी ब्रेड तैयार कर ले।
- अब एक कढा़ई में तेल गरम करें। अब ब्रेड के 1 तिकोने पीस को बेसन के घोल में डुबो कर निकालें और गर्म तेल में डालें।
- जब ब्रेड की एक सतह गोल्डेन ब्राउन हो जाए, उसे पलट दें और उसे भी इसी तरह सेंक लें। सेंकने के बाद ब्रेड पकौड़े को नैपकिन पेपर पर रख दें। इसी तरह से सारी ब्रेड को सेंक लें।
- अब आपकी ब्रेड पकोड़ा बनाने की विधि कम्प्लीट हुई। अब ब्रेड पकौड़ा प्लेट में निकालें और टोमैटो सॉस / चिली सॉस या मनचाही चटनी के साथ सर्व करें।
आवश्यक सुझाव-
यदि आप ब्रेड पकोड़ा बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।
No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।