(वर्तिका श्रीवास्तव )
आज हम आपके लिए कांजीवरम इडली रेसिपी लाए हैं। ये एक साउथ इंडियन रेसिपी है। कांजीवरम इडली/ कांचीपुरम इडली खाने में बेहद टेस्टी होती है। साथ ही बनाने में भी आसान है। तो फिर सोच क्या रहे हैं, झटपट कांजीवरम इडली बनाने की विधि नोट करें और आज ही इसे ट्राई करें। हमें यकीन है कि कांजीवरम इडली रेसिपी आपको पसंद आयेगी।
रवा इडली बनाने के लिए आवश्यक सामग्री-
| क्रम संख्या | नाम आवश्यक सामग्री | सामग्री मात्रा |
|---|---|---|
| 01 | उड़द की धुली दाल | 02 कप |
| 02 | सेला चावल | 03 कप |
| 03 | करी पत्ते | 03 नग |
| 04 | हींग पाउडर | 01 छोटा चम्मच |
| 05 | जीरा | 02 छोटे चम्मच |
| 06 | काली मिर्च पाउडर | 02 छोटे चम्मच |
| 07 | अदरक | 02 छोटे टुकड़े (कुटे हुये) |
कांजीवरम इडली बनाने की विधि-
- कांजीवरम इडली रेसिपी के लिये सबसे पहले चावल और दाल को अच्छी तरह से धो कर अलग-अलग पानी में भिगो दें।
- 3-4 घंटे भीगने के बाद इन्हें एक बार फिर धो लें और इसके बाद इन्हें अलग-अलग पीस लें।
- पिसी हुई दाल और चावल को एक में मिला लें साथ ही इसमें अदरक, हींग, जीरा, काली मिर्च पाउडर एवं नमक भी मिला लें और लगभग 20 घंटे के लिए रख दें।
- 20 घंटे के बाद करी पत्तों को भूनकर मिश्रण में मिला लें।
- अब एक बड़े बर्तन में पानी भर कर इडली के सांचों में इस मिश्रण (mixture) को भर कर 25-30 मिनट तक भाप में पका लें।
- लीजिये, कांजीवरम इडली बनाने की विधि कम्प्लीट हुई। अब आपकी स्वादिष्ट कांजीवरम इडली तैयार है। इसे प्लेट में निकालें और इडली सांबर व इडली नारियल चटनी या इडली मूंगफली चटनी के साथ सर्व करें।
आवश्यक सुझाव-
यदि आप कांजीवरम इडली बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।

