( वर्तिका श्रीवास्तव )
आज हम आपके लिए बैंगन भरता रेसिपीलेकर आए हैं। बैंगन का भरता एक झटपट बनने वाली सब्जी है। अगर बैंगन भरताअच्छी तरह से बनाया जाए, तो यह खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है। इसीलिए लोग अक्सर एक दूसरे से पूछते रहते हैं। तो फिर इंतज़ार किस बात का, आप भी बैंगन का भरता बनाने की विधि नोट करें और आज ही ट्राई करें। हमें आशा है बैंगन भरता रेसिपी आपको अवश्य पसंद आयेगी।
बैंगन भरता बनाने के लिये आवश्यक सामग्री-
| क्रम संख्या | नाम आवश्यक सामग्री | सामग्री मात्रा |
|---|---|---|
| 01 | बैंगन | 01 (बड़ा साइज) |
| 02 | प्याज | 02 नग |
| 03 | हरी मिर्च | 02 नग |
| 04 | टमाटर | 01 नग |
| 05 | लहसुन | 5-6 कली |
| 06 | नींबू रस | 1/2 छोटा चम्मच |
| 07 | हरी मटर के दाने | 20 ग्राम |
| 08 | मूंगफली के दाने | 10 ग्राम |
| 09 | गुड़ | 01 बड़ा चम्मच |
| 10 | अदरक | 01 इंच टुकड़ा (कद्दूकस किया) |
| 11 | हरा धनिया | 01 बड़ा चम्मच (कतरा हुआ) |
| 12 | अमचूर | 1/2छोटा चम्मच |
| 13 | जीरा | 1/2 छोटा चम्मच |
| 14 | राई | 1/2 छोटाचम्मच |
| 15 | सौंफ | 1/2 छोटा चम्मच |
| 16 | हल्दी पाउडर | 1/2 छोटाचम्मच |
| 17 | लाल मिर्च पाउडर | 1/2 छोटा चम्मच |
| 18 | धनिया पाउडर | 1/2छोटा चम्मच |
| 19 | गरम मसाला | 1/2छोटा चम्मच |
| 20 | नमक | स्वादानुसार |
बैंगन का भरता बनाने की विधि -
- बैंगन भरता रेसिपी के लिये सबसे पहले बैंगन पर एक बड़ा कट लगाकर देख लें कि उसमें कीड़ा तो नहीं लगा है। अब इसे गैस पर अच्छे से भून लें। इसके बाद बैंगन का छिलका व ढंठल हटा दें।
- प्याज, हरी मिर्च और टमाटर को बिल्कुल बारीक काट लें। मटर और मूंगफली के दानों को मिक्सर में दरदरा पीस लें। साथ ही अदरक व लहसुन को बारीक कूट लें।
- अब गैस पर कढ़ाई में तेल गर्म करें। तेल गर्म होने पर जीरा, राई और सौंफ का छौंक लगायें। इसके बाद बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च और टमाटर डालें और हल्का सा भून लें।
- इसके बाद कढ़ाई में लहसुन, अदरक, मटर मूंगफली का पेस्ट और सारे मसाले डाल दें और अच्छे से पकायें। जब यह मिश्रण अच्छी तरह से पक जाये, तो इसमें भुना बैंगन डाल दें और मिलाकर 5 मिनिट तक पकायें।
- इसके बाद नींबू का रस और गुड़ भी कढ़ाई में डालें और थोड़ा सा पका लें। अब आपकी बैंगन भरता रेसिपी कम्प्लीट हुई।
- लीजिए, बैंगन का भरता बनाने की विधि कम्प्लीट हुई। अब आपका स्वादिष्ट बैंगन भरता तैयार है। बस इसे हरी धनिया से गार्निश करें और गर्मा-गरम रोटियों के साथ परोसें।
आवश्यक सुझाव-
यदि आप बैंगन भरता बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।

