(वर्तिका (श्रीवास्तव)
आज हम आपके लिए मसाला भिंडी रेसिपी लाए हैं। इसे भिंडी फ्राई भी कहते हैं। यह भिंडी की सब्जी खाने में बेहद स्वादिष्ट होती है। इसीलिए लोग हमसे अक्सर पूछते रहते हैं। तो फिर देर किस बात की, आप भी मसाला भिंडी बनाने की विधि नोट करें और आज ही ट्राई करें। हमें आशा है कि मसाला भिंडी रेसिपी आपको अवश्य पसंद आएगी।
मसाला भिंडी बनाने के लिये आवश्यक सामग्री-
| क्रम संख्या | नाम आवश्यक सामग्री | सामग्री मात्रा |
|---|---|---|
| 01 | भिंडी | 250 ग्राम (छोटे साइज की) |
| 02 | खड़ी धनिया | 02 छोटे चम्मच |
| 03 | आमचूर पाउडर | 02 छोटे चम्मच |
| 04 | सौंफ | 01 छोटा चम्मच |
| 05 | जीरा | 01 छोटा चम्मच |
| 06 | लाल मिर्च पाउडर | 01 छोटा चम्मच |
| 07 | हल्दी पाउडर | 1/2 छोटा चम्मच |
| 08 | अजवाइन | 02 चुटकी |
| 09 | तेल | तलने के लिए |
| 10 | चाट मसाला | स्वादानुसार |
| 11 | नमक | स्वादानुसार |
मसाला भिंडी बनाने की विधि -
- मसाला भिंडी रेसिपी के लिए सबसे पहले भिंडी को धोकर उसे सुखा लें।
- इसके बाद भिंडी में एक चीरा लगा लें। हल्दी और थोड़ा सा नमक डाल कर भिंडी को अच्छी तरह से मिला लें।
- अब एक कढ़ाई में तेल गर्म करें। तेल गरम होने पर उसमें भिंडियों को डालें और उन्हें डीप फ्राई कर लें।
- इसके बाद सभी खड़े मसालों को भून लें और ठन्डा होने पर उसे पीस लें। पिसे हुए मसालों को भिंडी पर डालें साथ ही आमचूर पाउडर और मिर्च डालकर भिंडी को अच्छी तरह से मिक्स कर ले।
- अब आपकी मसाला भिंडी बनाने की विधि कम्प्लीट हुई। अब आपकी भिंडी फ्राई तैयार है। परोसते समय इसमें ऊपर से चाट मसाला डालें और यह भिंडी की सब्जी का आनंद लें।
आवश्यक सुझाव-
यदि आप मसाला भिंडी बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।

