(वर्तिका श्रीवास्तव )
आज हम आपके लिए बेसन की सब्जी की रेसिपी लाए हैं। यह एक राजस्थानी रेसिपी है, जिसे पतोड़ कहते हैं। राजस्थानी पतोड़ रेसिपी बेहद आसान है और खाने में स्वादिष्ट होती है। राजस्थानी पतोड़ की खास बात यह है कि इसमें तेल का इस्तेमाल नहीं होता है। आप भी बेसन की सब्जी बनाने की विधि नोट करें और इसे आज ही ट्राई करें। हमें यकीन है कि आपको बेसन की सब्जी की रेसिपी जरूर पसंद आएगी।
बेसन की सब्जी बनाने के लिये आवश्यक सामग्री-
| क्रम संख्या | नाम आवश्यक सामग्री | सामग्री मात्रा |
|---|---|---|
| 01 | बेसन | 100 ग्राम |
| 02 | लाल मिर्च | 1/4 चम्मच |
| 03 | गरम मसाला | 1/2 चम्मच |
| 04 | हरी मिर्च | 01 (बारीक कटी हुई) |
| 05 | इमली | 20 ग्राम |
| 06 | भुना जीरा | 01 छोटा चम्मच |
| 07 | शक्कर | 01 छाेटा चम्मच |
| 08 | तेल | 1/2 छोटा चम्मच |
| 09 | काला नमक | 1/2 छोटा चम्मच |
| 10 | नमक | स्वादानुसार |
बेसन की सब्जी बनाने की विधि -
- बेसन की सब्जी की रेसिपी के लिये सबसे पहले इमली को रात भर के लिए एक कटोरी पानी में भिगो दें।
- इसके बाद एक कटोरे में गुनगुने पानी में बेसन को अच्छी तरह से फेंट लें। फिर लाल मिर्च, गरम मसाला, हरी मिर्च और नमक मिला लें। इसके बाद घोल को एक बार फिर अच्छी तरह फेंट लें।
- अब एक कड़ाही में बेसन के घोल को डालें और मीडियम आंच पर पकायें। घोल को लगातार चम्मच से चलाते रहें, जिससे बेसन में गुठलियां ने पड़ने पायें। बेसन के घोल को 10-12 मिनट पकायें, इससे वह गाढ़ा हो जाएगा।
- अब एक में थाली में 1/2 चम्मच तेल लगाकर उसकी सतह को चिकना कर लें। फिर बेसन के घोल को थाली में पतला पतला फैला दें और ठंडा होने दें। घोल ठंडा होने पर घोल जम जायेगा। जमने पर बेसन की पर्त को छोटे-छोटे साइज में काट लें।
- अब भीगी हुई इमली को अच्छे से मसल कर उसका पानी छान लें। इमली के रस में एक बड़ा कटोरा पानी और मिला लें। इस पानी में हल्का सा काला नमक, भुना हुआ जीरा और एक चम्मच शक्कर मिला लें।
- अब बेसन के टुकड़ों को इमली के घोल में डाल दें और थोड़ी देर के लिये रख दें। आप चाहें तो इसे थोड़ा सा पका भी सकते हैं।
- लीजिये, आपकी बेसन की सब्जी बनाने की विधि कम्प्लीट हुई। अब आपकी स्वादिष्ट राजस्थानी पतोड़ तैयार है। इसे सर्विंग प्लेट में निकालें और गर्मा-गरम रोटियों / पराठों के साथ सर्व करें।
आवश्यक सुझाव-
यदि आप बेसन की सब्जी बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।

