( वर्तिका श्रीवास्तव )
आज हम आपके लिए आलू का भरता रेसिपी लाए हैं। बैंगन का भरता की तरह ही आलू का भरता भी बेहद टेस्टी होता है। इसे आलू का चोखा भी कहते हैं। आलू भरता बनाने में बेहद आसान होता है। इसे किसी भी समय झटपट बनाया जा सकता है। और हां, यह खाने में भी टेस्टी होता है। तो लीजिए, आप भी आलू का भरता बनाने की विधि ट्राई करिए। हमें उम्मीद है कि आपको आलू का भरता बनाने की रेसिपी पसंद आएगी।
आलू का भरता बनाने के लिये आवश्यक सामग्री-
| क्रम संख्या | नाम आवश्यक सामग्री | सामग्री मात्रा |
|---|---|---|
| 01 | आलू | 7-8 नग (उबले हुए) |
| 02 | प्याज | 02 नग |
| 03 | टमाटर | 01 नग |
| 04 | हरी मिर्च | 02 नग |
| 05 | लाल मिर्च पाउडर | 01 छोटा चम्मच |
| 06 | गरम मसाला पाउडर | 1/2 छोटा चम्मच |
| 07 | नमक | स्वादानुसार |
| 08 | लाल मिर्च | 02 नग (साबुत) |
| 09 | लहसुन | 4-5 कलियां |
| 10 | देशी घी | 01 बड़ा चम्मच |
आलू का भरता बनाने की विधि -
- आलू का भरता रेसिपी के लिए सबसे पहले उबले हुए आलू को छील कर मैश कर लें।
- साथ ही प्याज को छील कर बारीक काट लें। लहसुन को छील कर छोटे-छोटे पीस कर लें और हरी मिर्च को बारीक काट लें।
- अब मसले हुए आलू में कटे हुए प्याज, टमाटर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर और स्वादानुसार नमक डालें और अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- अब एक फ्राई पैन में घी गर्म करे। घी गरम होने पर उसमें लहसुन और लाल मिर्च डालकर भून लें। इसके बाद आलू के मिश्रण में तड़का की सामग्री डालें और चम्मच की मदद से अच्छे से मिला लें।
- लीजिए, आपकी आलू का भरता बनाने की विधि कम्प्लीट हुई। अब आपका स्वादिष्ट आलू का चोखा तैयार है। इसे सर्विंग प्लेट में निकालें और गर्मागरम बाटी, पराठा या पूरी के साथ सर्व करें।
आवश्यक सुझाव-
यदि आप आलू का भरता बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।

