(वर्तिका श्रीवास्तव )
आज हम आपके लिए मिक्स फ्रूट जैम रेसिपी लाए हैं। फ्रूट जैम बच्चों को बहुत भाता है। फ्रूट जैम सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। इसमें ढेर सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं और यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसलिए आप नाश्ते में बच्चों को फ्रूट जैम जरूर दिया करें। और हां, इसके लिए आपको मार्केट से मंहगा जैम खरीदने की जरूरत नहीं। इसे आप हमारी फ्रूट जैम बनाने की विधि अपना कर घर पर आसानी से बना सकते हैं। तो फिर सोच क्या रहे हैं, हमारी फ्रूट जैम बनाने की रेसिपी नोट करें और आज ही इसे ट्राई करें।
मिक्स फ्रूट जैम बनाने के लिये आवश्यक सामग्री-
| क्रम संख्या | नाम आवश्यक सामग्री | सामग्री मात्रा |
|---|---|---|
| 01 | शक्कर | 01 किलो |
| 02 | सेब | 06 नग (मीडियम साइज) |
| 03 | पपीता | 01 नग (मीडियम साइज) |
| 04 | केला | 04 नग |
| 05 | अनानास | 01 (छोटा) |
| 06 | अंगूर | 01 किलो |
| 07 | नींबू रस | 02 बड़े चम्मच |
| 08 | साइट्रिक एसिड | 06 बड़े चम्मच |
| 09 | नमक | स्वादानुसार |
फ्रूट जैम बनाने की विधि -
- मिक्स फ्रूट जैम रेसिपी के लिए सबसे पहले अनानास और पपीता का छिलका उतार कर उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
- इसके बाद एक बड़े भगोने में पानी लेकर उसमें सेब, पपीता, अंगूर और अनानास को डालें और उन्हें 10 मिनट तक उबाल लें। उबले हुए फलों को ठंडा कर लें। इसके बाद सेब के छिलके को छील लें और सारे फलों को मिक्सर में डाल कर बारीक पीस लें।
- अब एक गहरा फ्राई पैन लें और उसे गैस की आंच पर रखें। उसमें फलों का गूदा डाल दें। साथ ही शक्कर और नमक भी डालें और हल्की आंच पर चलाते हुए पकाएं।
- 2 मिनट बाद पैन में साइट्रिक एसिड और नींबू का रस डालें और तब तक पकाएं, जब तक वह गाढ़ा न हो जाए। यह जाचंने के लिए मिश्रण को एक चम्मच में लेकर बाहर निकालें और चम्मच को हल्का सा टेढ़ा करें। अगर वह ढ़ाल की ओर बहे नहीं तो समझ जाएं कि जैम तैयार हो गया है।
- अब गैस की आंच बंद कर दें और जैम को तुरंत ही एयर टाइट जार में पलट दें। जार का ढक्कन खुला रहने दें और उसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
- लीजिए, फ्रूट जैम बनाने की विधि कम्प्लीट हुई। अब आपका स्वादिष्ट मिक्स फ्रूट जैम तैयार है। इसे ठंडा कर लें। ठंडा होने पर इसे एक सूखे कांच के जार में भर फ्रिज में रख दें और जरूरत पड़ने पर उपयोग करें।
आवश्यक सुझाव-
यदि आप मिक्स फ्रूट जैम बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।

