(वर्तिका श्रीवास्तव )
आज हम आपके लिए केला कोफ्ता रेसिपी लाए हैं। केला सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। केले का कोफ्ता खाने में बेहद स्वादिष्ट होते हैं। कच्चे केले का कोफ्ता बनाना भी आसान होता है। इसीलिए लोग हमसे एक दूसरे से केले का कोफ्ता कैसे बनाएं पूछते रहते हैं। तो फिर सोच क्या रहे हैं, झटपट केले का कोफ्ता बनाने की विधि ट्राई करें। हमें विश्वास है कि केला कोफ्ता रेसिपी आपको पसंद आएगी।
केले के कोफ्ते बनाने के लिये आवश्यक सामग्री-
| क्रम संख्या | नाम आवश्यक सामग्री | सामग्री मात्रा |
|---|---|---|
| 01 | कच्चे केले | 500 ग्राम |
| 02 | बेसन | 02 बड़े चम्मच |
| 03 | हरा धनिया | 01 बड़ा चम्मच (कटी हुई) |
| 04 | हरी मिर्च | 2-3 (बारीक कतर लें) |
| 05 | अदरक | 01 इंच का टुकड़ा (कद्दूकस कर लें) |
| 06 | तेल | कोफ्ते तलने के लिये |
| 07 | नमक | स्वादानुसार |
तरी के लिये बनाने के लिये आवश्यक सामग्री-
| क्रम संख्या | नाम आवश्यक सामग्री | सामग्री मात्रा |
|---|---|---|
| 01 | टमाटर | 250 ग्राम |
| 02 | काजू | 20 (पानी में भीगे हुए) |
| 03 | हरी मिर्च | 02 नग |
| 04 | अदरक | 01 इंच लम्बा टुकड़ा |
| 05 | क्रीम | 02 बड़े चम्मच |
| 06 | तेल | 02 बड़े चम्मच |
| 07 | हरा धनिया | 01 बड़ा चम्मच |
| 08 | धनिया पाउडर | 01 छोटा चम्मच |
| 09 | जीरा | 1/2 छोटा चम्मच |
| 10 | हल्दी पाउडर | 1/2 छोटा चम्मच |
| 11 | लाल मिर्च पाउडर | 1/4 छोटा चम्मच |
| 12 | गरम मसाला | 1/4 छोटा चम्मच |
| 13 | हींग | 01 चुटकी |
| 14 | नमक | स्वादानुसार |
केले का कोफ्ता बनाने की विधि-
- केला कोफ्ता रेसिपी इन हिंदी के लिए सबसे पहले केलों को धो कर कुकर में 1 सीटी आने तक उबाल लें। इसके बाद गैस बंद कर दें और कुकर की सीटी हटा दें।
- जब कुकर की गैस निकाल जाए, केलों को निकाल कर ठंडे कर लें, फिर उन्हें छील लें और गूदे को अच्छी तरह से मैश कर लें।
- अब मैश किए हुए केले में बेसन, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया और नमक डालें और अच्छी तरह से मैश कर लें। इसके बाद मिश्रण में 2 बड़े चम्मच पानी डाल कर उसे अच्छी तरह से फेंट लें।
- अब एक कढाई में तेल गरम करें। जब तक तेल गरम हो रहा है, केले के मिश्रण के छोटे-छोटे गोले बना लें। तेल गरम होने पर गोलों को तेल में डालें और उलट-पुलट कर हल्के भूरे होने तक सेंक लें। की कामयाबी के लिए इन्हें अच्छे से सेंकना बेहद जरूरी है।
- सारे कोफ्ते सेंकने के बाद तरी की तैयारी करें। इसके लिए टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को एक साथ मिक्सी में डालें और महीन पीस लें। इसके बाद काजू पीस कर उसका पेस्ट क्रीम में मिला लें और अच्छी तरह से फेंट लें।
- अब कढ़ाई में थोड़ा सा तेल डाल कर गरम करें। तेल गरम होने पर उसमें हींग और जीरा का तड़का लगायें। इसके बाद कढ़ाई में हल्दी और धनिया पाउडर डालकर हल्का सा चलायें। साथ ही कढ़ाई मे टमाटर का पेस्ट डालें और अच्छी तरह से भून लें।
- जब मसाला अच्छी तरह से भुन जाए, उसमें लाल मर्च पाउडर और मलाई का पेस्ट डालें और तेल छोड़ने तक भून लें।
- अब कढ़ाई में 2 कप पानी डालें और उबाल आने तक पकाएं। उबाल आने पर कढ़ाई में गरम मसाला और नमक मिला दें और 2 मिनट पकने दें। इसके बाद कढ़ाई में कोफ्ते डाल कर चला दें और ढक कर गैस बंद कर दें।
- लीजिए, केले का कोफ्ता बनाने की विधि कम्प्लीट हुई। अब आपके स्वादिष्ट केले का कोफ्ता तैयार है। बस इसमें कटी हुई धनिया डाल कर गार्निश करें और फिर रोटी, नॉन या पराठे के साथ सर्व करें।
आवश्यक सुझाव-
यदि आप केले के कोफ्ते बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।

