( वर्तिका श्रीवास्तव )
आज हम आपके लिए एप्पल जैम रेसिपी लाए हैं। सेब सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। और सेब से बनी एप्पल चटनी एप्पल खीरएप्पल हलवा , एप्पल अचार और एप्पल जैम भी सेहत के लिए अच्छे होते हैं। एप्पल जैम बेहद टेस्टी होता है। यह बच्चों को भी पसंद आता है। आप भी एप्पल जैम बनाने की विधि नोट करें और आज ही इसे ट्राई करके देखें। हमें यकीन है एप्पल जैम रेसिपी आपको जरूर पसंद आएगी।
मिक्स फ्रूट जैम बनाने के लिये आवश्यक सामग्री-
| क्रम संख्या | नाम आवश्यक सामग्री | सामग्री मात्रा |
|---|---|---|
| 01 | सेब | 01 किलो |
| 02 | शक्कर | 750 ग्राम |
| 03 | छोटी इलाइची | 05 (छील कर पीसी हुई) |
| 04 | नींबू | 02 (रस निकला हुआ) |
| 05 | पानी | 1/2 कप |
एप्पल जैम बनाने की विधि-
- एप्पल जैम रेसिपी के लिए सबसे पहले सेब को धुल कर कपड़े से पोंछ लें। इसके बाद सेब को काटकर उसके बीज निकाल दें और गूदे के छोटे-छोटे टुकड़े कर लें।
- अब एक भारी तले वाले भगोने में सेब के टुकड़े रखकर उसमें पानी डालें और धीमी आंच पर उसे लगभग दस-पन्द्रह मिनट तक उबाल लें।
- सेब नरम हो जाने पर आंच बंद कर दें और उन्हें ठंडा होने दें। ठंडा होने पर सेब के गूदे को अच्छी तरह से मैश कर लें। इसके बाद उसमें शक्कर मिला दें और मध्यम आंच पर पकाएं। साथ ही उसे चम्मच से चलाते भी रहें।
- यह काम तब तक करें, जब तक सेब के गूदे का पानी जल न जाए और वह बर्तन की तली में लगने न लगे। पानी जल जाने पर मिश्रण में नींबू का रस और इलायची पाउडर डाल दें और अच्छी तरह से मिला लें। इसके बाद गैस बंद कर दें।
- लीजिए एप्पल जैम बनाने की विधि कम्प्लीट हुई। अब आपका एप्पल जैम तैयार है। जैम के ठंडा होने पर इसे एयरटाइट बर्तन में करके फ्रिज में रख दें और आवश्यकता पड़ने पर उपयोग करें।
आवश्यक सुझाव-
यदि आप एप्पल जैम बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।

