सन् 1880 के दशक में साइकिल का आविष्कार और विकास हो जाने के पश्चात, इंजीनियर ऐसे दो पहिया वाहन को बनाने में लग गए जो इंजन की सहायता से चल सके। कुछ वर्षों के पश्चात इंजन वाले दो पहिया वाहन का निर्माण भी कर लिया गया, लेकिन क्या आपको मालूम है, Motorcycle ka avishkar kisne kiya और कब? तो बता दे, दुनिया की पहली मोटरसाइकिल बनाने का श्रेय जर्मन इंजीनियर एवं उद्योगपति गोटलिब विल्हेम डेमलर (Gottlieb Wilhelm Daimler) को दिया जाता है।
उन्होंने इसे सन् 1885 में अपने सहयोगी विल्हेम मेबैक (Wilhelm Maybach) के साथ मिलकर बनाया था।
उस मोटरसाइकिल का डिज़ाइन लगभग आज कि साइकिलों जैसा ही था, जिसके बीच में एक इंटरनल कंबशन इंजन लगा था। डेमलर ने उसका नाम ‘The Reitwagen’ रखा था; जिसका अर्थ होता है – सवारी कार।
पहली मोटरसाइकिल (The Reitwagen) से जुड़ी कुछ बातें
- इस मोटरसाइकिल को ‘ईन्सपुर’ (Einspur) भी कहा जाता था। जिसका मतलब है – सिंगल ट्रैक।
- इसमें लगे इंजन का नाम ‘ग्रैंडफादर क्लॉक इंजन’ था तथा इसे पेट्रोल से चलाया जाता था।
- इसके इंजन की क्षमता 264 cc थी।
- इसका पूरा ढांचा लकड़ी की बीम से बनाया गया था।
- इसे अधिकतम 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलाया जा सकता था।
- इसके दोनों पहिये और उनके स्पोक्स लकड़ी के बनाये गये थे। पहियों के ऊपर लोहे पतली पट्टी भी लगाई गई थी।
- यह मोटरसाइकिल मात्र 90 किलोग्राम की थी।
- इसके सिर्फ पिछले पहिये में ही ब्रेक प्रयोग किया गया था आगे के पहिये में नहीं।
- इसे डेमलर और मेबैक ने जर्मनी के एक छोटे से नगर, बैड कैनस्टेट (Bad Cannstatt) में स्थित एक वर्कशॉप में बनाया था।
मोटरसाइकिल से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य
- हिल्डेब्रांड एंड वोल्फमुलर (Hildebrand & Wolfmüller) दुनिया की वो पहली मोटरसाइकिल थी; जिसका निर्माण सन् 1894 में आम लोगों के लिए किया गया था।
- इंग्लैंड की प्रसिद्ध कंपनी Royal Enfield ने अपनी पहली मोटरसाइकिल सन् 1901 में बनाई थी, जिसमें 239 cc का इंजन लगा था। इस कंपनी का Royal Enfield Bullet, मोटरसाइकिल के इतिहास में सबसे लंबे समय तक चलने वाला डिज़ाइन है।
- अमेरिका की प्रसिद्ध मोटरसाइकिल कंपनी Harley-Davidson की स्थापाना आज से 117 वर्ष पूर्व; 1903 में कि गई थी।
- फोर्ब्स मैगजीन के प्रकाशक एवं व्यवसायी मैल्कम फोर्ब्स के पास 50 से भी अधिक किमती हार्ले-डेविडसन मोटरसाइकिलों का संग्रह हैं।
- अमेरिका के कार्ल रीज़, मोटरसाइकिल से 24 घंटे में सबसे लंबी दुरी तय करने वाले व्यक्ति है। उन्होंने यह रिर्कड 26 फरवरी, 2017 को लगातार चौबीस घंटे 3406.17 किलोमीटर मोटरसाइकिल चला कर बनाया था।
- पहली बार ‘MOTORCYCLE’ शब्द का प्रयोग अंग्रेज आविष्कारक एडवर्ड बटलर ने सन् 1884 में; स्वयं द्वारा बनाई गई तीन पहिया वाहन के लिए किया था।
- दुनिया की 10 सबसे बड़ी मोटरसाइकिल बनाने वाली कंपनियां ये हैं – 1.) होंडा, 2.) यामाहा, 3.) हीरो मोटो कॉर्प, 4.) बजाज, 5.) TVS, 6.) सुजुकी, 7.) बीएमडब्ल्यू, 8.) रॉयल एनफील्ड, 9.) केटीएम, 10.) पियाजियो
- वर्ष 2019 में भारत में लगभग 2.18 करोड़ मोटरसाइकिलें बिकी थी।
- भारत में पहली मोटरसाइकिल सन् 1955 में भारत सरकार द्वारा भारतीय सेना के लिए खरीदी गई थी। वह मोटरसाइकिल रॉयल एनफील्ड कंपनी की थी, जिसमें 350 cc का इंजन लगा था। [ ये भी पढ़े- रेलगाड़ी का आविष्कारक किसे माना जाता है? ]
दुनिया की सबसे तेज रफ्तार मोटरसाइकिल कौन-सी है?
वर्तमान में दुनिया की सबसे तेज रफ्तार बाइकों की सूची में पहले नंबर पर Kawasaki Ninja H2R है। इसे बनाया है जपान की कंपनी कावासाकी हेवी इंडस्ट्रीज ने। इसमें 998 cc का इंजन लगा है, जिससे इसे अधिकतम 400 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलाया जा सकता है।
दुनिया की कुछ अन्य तेज रफ्तार मोटरसाइकिल-
क्र.सं. | नाम | रफ्तार |
1. | Lightning LS 218 | 351 किमी/घंटा |
2. | Suzuki GSX1300R Hayabusa (2019) | 310 किमी/घंटा |
3. | BMW S1000 RR (2019) | 301 किमी/घंटा |
4. | MV Agusta F4 LH44 | 301 किमी/घंटा |
5. | Kawasaki Ninja ZX-14R | 299 किमी/घंटा |
6. | Ducati Panigale 1199R | 285 किमी/घंटा |
7. | MV Agusta F4 RR | 298 किमी/घंटा |
8. | Yamaha YZF-R1M | 285 किमी/घंटा |
9. | Aprilia RSV4 RF | 300 किमी/घंटा |
No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।