गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।
Showing posts with label मनोरंजन. Show all posts
Showing posts with label मनोरंजन. Show all posts

नम्रता माला ने कातिलाना अदाओं से लूटा फैंस का दिल, एक झटके में वायरल हुआ वीडियो

 
ek-jhatake-mein-vaayaral-hua

भोजपुरी इंडस्ट्री की एक्ट्रेस नम्रता मल्ला अपनी बोल्डनेस की वजह से हर जगह छाई रहती हैं। नम्रता को उनके चाहने वाले भोजपुरी की सनी लियोनी कहते हैं।

नम्रता मल्ला हर मामले में बॉलीवुड की कई हसीनाओं को टक्कर देती हैं। हाल ही में उनका एक गाना 'लाल घाघरा' सामने आया था, जिसमें वो पवन सिंह के साथ नजर आई थीं। इसके बाद वो एक म्यूजिक वीडियो में खेसारी लाल यादव के साथ दिखाई दी थी। इस बीच नम्रता मल्ला का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, नम्रता मल्ला ने अपने इंस्टाग्राम पर एक रील वीडियो शेयर किया है।

नम्रता मल्ला ने बरपाया कहर

लेटेस्ट क्लिप में नम्रता मल्ला बोल्ड ड्रेस पहन फैंस के दिलों पर कहर बरपाती नजर आ रही हैं। इस क्लिप के बैकग्राउंड में एक गाना भी चल रहा है। वीडियो में नम्रता की अदाएं इतनी कातिलाना है कि हर कोई घायल हो गया है। नम्रता मल्ला के इस वीडियो को देख फैंस के पसीने छूट गए हैं। फैंस बार-बार इस क्लिप को देख रहे हैं। इसे अबतक 5 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। इससे पहले भी बोल्डनेस क्वीन नम्रता ने एक क्लिप शेयर किया था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था।

विजुअल ट्रीट देती हैं नम्रता

बताते चलें कि नम्रता मल्ला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं, जिसे देख फैंस आहें भरने पर मजबूर हो जाते हैं। नम्रता की फैन फॉलोइंग काफी अच्छी है। उन्हें इंस्टाग्राम पर 1.5 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। नम्रता आए दिन अपने टोंड फिगर को फ्लॉन्ट करती रहती हैं। बता दें कि एक्ट्रेस अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान देती हैं। मालूम हो कि नम्रता मल्ला अक्सर ट्रोलर्स का भी शिकार हो जाती है। उन्हें उनकी ड्रेसिंग के लिए ट्रोल किया जाता है।

[ Read More ]»

सनी लियोनी के सामने फूट-फूट कर रोईं उर्फी जावेद, जानें वजह

 
phoot-kar-roeen-urphee

सनी लियोनी और अर्जुन बिजलानी के शो 'स्प्लिट्सविला 14' खूब चर्चा में है। शो में सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद पहुंची हैं।

Uorfi Javed: टीवी रियलिटी शो 'स्प्लिट्सविला 14' (MTV Splitsvilla 14) जब से शुरू हुआ है तब से हर जगह इसके चर्चे हो रहे हैं।

शो को इस बार बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी (Sunny Leone) और एक्टर अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani) होस्ट कर रहे हैं।

इस सीजन में बहुत से फेमस सेलिब्रिटीज नजर आ रहे हैं, जिनमे से एक कंटेस्टेंट उर्फी जावेद भी हैं। उन सभी कंटेस्टेंट्स में सबसे ज्यादा पॉपुलर उर्फी जावेद ही है। जब से शो में उर्फी की एंट्री हुई है तब से शो ने धमाल मचा दिया है। शो में उर्फी जावेद ने कशिश ठाकुर को अपना पार्टनर बनाया था। लेकिन अब इन दोनों के बीच में एक बार फिर बहस हो गई जिसके बाद उर्फी अपने इमोशन पर कंट्रोल नहीं कर पाईं।

'एमटीवी स्प्लिट्सविला' के लेटेस्ट प्रोमो में उर्फी जावेद कशिश ठाकुर पर गुस्सा निकालती नजर आ रही हैं। उर्फी कहती हैं, 'तुमने कहा कि उर्फी इस सीजन में चार-पांच लड़के तो घुमाएगी ही घुमाएगी'।इसके बाद उर्फी के पार्टनर कशिश ठाकुर की आगाज़ अख्तर से बहस हो जाती है। उर्फी इस दौरान इमोशनल हो जाती हैं।



[ Read More ]»

उर्फी जावेद को बताया गया जावेद अख्तर की पोती, भड़की शबाना आजमी ने यूं किया रिएक्ट

 
-kiya-riekt

मुंबई। 'बिग बॉस ओटीटी' (Bigg Boss OTT) की एक्स कंटेस्टेंट उर्फी जावेद (Urfi Javed) बीते दिनों एयरपोर्ट पर स्पॉट की गईं। उस दौरान एक्ट्रेस का ड्रेसिंग सेंस देख लोग दंग रह गए थे। साथ ही उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करते भी देखे गएं। वहीं, अब कुछ नेटिजन्स ने एक्ट्रेस का रिश्ता गीतकार-पटकथा लेखक जावेद अख्तर से जोड़ दिया है। सोशल मीडिया यूजर्स ने उर्फी जावेद को शबाना-जावेद अख्तर की पोती बताया और एयरपोर्ट लुक के लिए हिंदी टेलीविजन एक्ट्रेस का मजाक उड़ाते देखे गए।

अब, जावेद अख्तर की पत्नी और प्रतिभाशाली एक्ट्रेस शबाना आजमी ने एक स्पष्टीकरण जारी किया है और कहा है कि उर्फी का उनसे कोई रिश्ता नहीं है। बुधवार शाम को एक ट्वीट में आजमी ने लिखा, 'उर्फी जावेद हमसे किसी भी तरह से संबंधित नहीं हैं।'

इस बीच, उर्फी ने जावेद अख्तर के साथ अपने कनेक्शन के बारे में अफवाहों को संबोधित किया और एक लीडिंग टेबलॉयड से कहा,'यह वास्तव में मजेदार है कि लोग मुझे मेरे उपनाम के कारण जावेद (अख्तर) से जोड़ रहे हैं।' इसके साथ ही उर्फी ने हवाई अड्डे पर ब्रैलेट और नीली जींस के साथ डेनिम क्रॉप्ड जैकेट में ट्रोल किए जाने पर भी चुप्पी तोड़ी है। एक्ट्रेस ने कहा,'अगर मुझे पब्लिसिटी की जरूरत होती तो मैं बिना कपड़ों के चली जाती।'

उर्फी यही नहीं रुकीं और आगे कहा,'यह वही है जो मैं हूं, और अगर यह प्रचार बनाता है तो मेरे लिए अच्छा है। मेरे लिए मेरे कपड़ों के अलावा और भी बहुत कुछ है! लोग मेरे बारे में एक व्यक्ति के रूप में बात क्यों नहीं करते? मैंने महसूस किया है कि मैं जो कुछ भी पोस्ट करता हूं, लोग बातें कहेंगे। बिकिनी हो या सलवार-सूट, हमेशा भद्दे कमेंट्स आते हैं।'


[ Read More ]»

'संडे का वार' में अपनी गायिकी का तड़का लगाएंगी नेहा कक्कड़, प्रेग्नेंसी को लेकर क्या करने वाली हैं खुलासा?

 
ko-lekar-kya

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) पिछले कुछ समय से प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर काफी सुर्खियों में हैं. हालांकि एक्ट्रेस ने अभी तक इन खबरों पर कभी रिएक्ट नहीं किया है, लेकिन अब खबर आ रही है कि वह जल्द ही इसकी अनाउसमेंट करने वाली हैं. दरअसल, नेहा अपने भाई टोनी कक्कड़ (Tony Kakkar) के साथ बिग बॉस ओटीटी में नजर आने वाली हैं.

दरअसल, स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के मुताबिक बिग बॉस ओटीटी के संडे का वार में नेहा और टोनी आएंगे और इस दौरान नेहा बड़ी अनाउंसमेंट करने वाली हैं. अब नेहा सच में कोई अनाउंसमेंट करेंगी या नहीं ये तो शो के एपिसोड में ही पता चलेगा.

वैसे बता दें कि पिछले साल दिसंबर में नेहा ने बेबी बंप के साथ अपनी फोटो शेयर की थी. फोटो में नेहा के साथ रोहनप्रीत सिंह भी थे. फैंस फोटो को देखकर चौंक गए थे क्योंकि तब नेहा की शादी को सिर्फ 2 महीने ही हुए थे. हालांकि बाद में पता चला था कि ये फोटो उनके गाने की है ख्याल राख्या कर.

नेहा और रोहनप्रीत ने अक्टूबर में शादी की थी. शादी से पहले दोनों का गाना आया था नेहू दा व्याह. उस वक्त सभी को लगता था कि दोनों शादी नहीं कर रहे हैं बल्कि गाने का प्रमोशन कर रहे हैं. हालांकि जब दोनों की सगाई का वीडियो सामने आया तब सभी चौंक गए.

क्या है दोनों की लव स्टोरी

नेहा ने रोहनप्रीत के साथ अपनी लव स्टोरी के बारे में बताया था कि शूटिंग के दौरान दोनों मिले थे और तब रोहनप्रीत ने नेहा से कहा था कि वह उन्हें पसंद करते हैं. हालांकि सिंगर ने उनसे कहा कि वह अब रिलेशनशिप में नहीं रहना चाहतीं, उन्हें अब सीधा शादी करनी है. तब रोहनप्रीत ने उनसे कहा कि वह अभी शादी करना नहीं चाहते हैं. इसके बाद दोनों की बातचीत बंद हो गई.

बात बंद होने के बाद रोहप्रीत को एहसास हुआ कि वह नेहा के बिना नहीं रह सकते और फिर उन्होंने नेहा को शादी के लिए प्रपोज किया. इसके बाद दोनों एक-दूसरे के परिवार से मिले और फिर दोनों ने शादी कर ली.

कांटा लगा गाना से मचा रहे धमाल

नेहा, टोनी और हनी सिंह का हाल ही में गाना कांटा लगा रिलीज हुआ है. इस गाने को लेकर काफी समय से बज था और अब रिलीज होते ही इस गाने की धूम मची हुई है. इसी गाने को प्रमोट करने नेहा और टोनी बिग बॉस आ रहे हैं. वैसे बता दें कि जहां इस गाने को फैंस पसंद कर रहे हैं वहीं कुछ लोग इसे ट्रोल भी कर रहे हैं.


[ Read More ]»

खुद से 9 साल छोटे टप्पू को डेट कर रही हैं बबीता जी, परिवार वालों को भी पता है लव स्टोरी

 
hai-lav-storee

कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' भारत के सबसे लोकप्रिया टीवी शो में से एक है। इसी वजह से इस शो से जुड़ी हर घटना एक खबर बन जाती है। खासकर जब बबीता जी और जेठालाल से जुड़ी कोई बात हो तो वह खबर सुर्खियों में आ जाती है। अबकि बार तो गोकुलधाम में कमाल हो चुका है। बबीता जी अपने से 9 साल छोटे टप्पू को डेट कर रही हैं। बबीता और टप्पू दोनों एक दूसरे के प्यार में पागल हो चुके हैं। मजेदार बात तो यह है कि गोकुलधाम के सभी सदस्यों को इस बारे में पता भी है।एक अंग्रेजी वेबसाइट की खबर के अनुसार मुनमुन दत्ता और राज अंदकत एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इन दोनों के इंस्टाग्राम पोस्ट और कमेंट कई दिनों से इसका संकेत दे रहे थे, लेकिन किसी ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया। कई बार यूजर्स ने पूछा था कि इन दोनों के बीच क्या चल रहा है, लेकिन अब साफ हो चुका है कि इनका रिश्ता दोस्त से बढ़कर है।गोकुलधाम में सबको पता है टप्पू और बबीता जी का रिश्ता

तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो की पूरी टीम को भी इन दोनों के रिश्ते के बारे में पता है। सूत्र के अनुसार राज और मुनमुन के परिवार वालों को भी इस रिश्ते के बारे में पता है। तारक मेहता शो की टीम दोनों के रिश्ते का सम्मान करती है और इसको लेकर मजाक भी नहीं करता है। ये दोनों काफी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन लोगों के सामने यह बात उजागर नहीं हुई थी।

राज से 9 साल बड़ी हैं मुनमुन

मुनमुन दत्ता उम्र में राज से 9 साल बड़ी हैं। राज की उम्र 24 साल है, जबकि मुनमुन 33 साल की है। दोनों के बीच उम्र के फासले का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शो में राज टप्पू का किरदार निभाते हैं, जो जेठालाल का बेटा है और मुनमुन अय्यर की पत्नी बबीता का किरदार अदा करती हैं, जिसको जेठालाल पसंद करते हैं। मुनमुन ने 2 महीने की छुट्टी के बाद शो में वापसी की है, जबकि राज लगातार शो में काम कर रहे हैं।

[ Read More ]»

अजय देवगन की साली ने अपने बिकिनी अवतार से की अच्छे-अच्छों की छुट्टी

 
achchhon-kee-chhuttee

सुपरस्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) की साली और बॉलीवुड एक्ट्रेस तनीषा मुखर्जी (Tanisha Mukherjee) भले ही फिल्मों में बहुत सफल नहीं हो सकीं, लेकिन सोशल मीडिया पर उनका जलवा किसी स्टार से कम नहीं है. तनीषा को लंबे वक्त से किसी भी फिल्म में नहीं देखा गया है. हालांकि, तनीषा ने अपनी बोल्ड अदाओं के जरिए सोशल मीडिया पर अपनी फैन फॉलोइंग भी काफी लंबी कर ली है. इन दिनों तनीषा मालदीव में वेकेशन एंजॉय कर रही हैं और वहां से कुछ तस्वीरें शेयर करके चर्चा में हैं.  

येलो बिकिनी में तनीषा का अंदाज

भले ही तनीषा ने फिल्मों से दूरी बना रखी है, लेकिन वह अपने फिगर और फिटनेस को लेकर आज भी काफी अलर्ट रहती हैं. तनीषा अपने चाहने वालों के साथ जुड़ी रहने के लिए अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं. अब एक बार फिर से वह अपनी एक पोस्ट को लेकर चर्चा में आ गई हैं. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपना एक बिकिनी फोटोशूट शेयर किया है.

समंदर में लगाए गोते

तस्वीरों के पहले तनीषा ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह समंदर की गहराई में गोते लगाती नजर आ रही हैं. इसके अलावा वह अपने इस वेकेशन के रह अपडेट्स फैंस के संग शेयर कर रही हैं. 

डिजिटल डेब्यू को लेकर चर्चा में हैं तनीषा

गौरतलब है कि तनीषा मुखर्जी इन दिनों विक्रम राजदान के निर्देशन में बनी एक लघु फिल्म 'लाइफ इज शॉर्ट' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. तनीषा ने हाल ही में इस फिल्म से अपना डिजिटल डेब्यू किया है. एक्ट्रेस ने फिल्म में एक भ्रमित अभिनेत्री की भूमिका निभाई हैं.


[ Read More ]»

अरबाज खान की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी का सेक्सी वीडियो

veediyo


 अरबाज खान काफी समय से जॉर्जिया एंड्रियानी के साथ रिश्ते में हैं। जॉर्जिया एंड्रियानी कई बार अरबाज खान के साथ कैमरे में कैद हो चुकी हैं। जॉर्जिया एंड्रियानी अपने स्टाइल और फैशन को लेकर भी लोकप्रिय हैं। अपनी लेटेस्ट बोल्ड तस्वीरों के कारण जॉर्जिया एंड्रियानी सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं।

इस बार भी जॉर्जिया एंड्रियानी ने अपनी मोनोकोनी पहन कर डांस करते हुए बीच पर काफी हॉट तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। बॉलीवुड में अपनी लोकप्रियता को और बढ़ाने की कोशिश के साथ इंस्टाग्राम पर जॉर्जिया काफी पसंद की जाती हैं।

जॉर्जिया ने गोवा वाले बीच सांग पर डांस करते हुए काफी पसंद की जा रही हैं। इस वीडियो में जॉर्जिया काफी स्टाइलिश और ग्लैमरस दिखाई दे रही हैं। जॉर्जिया एंड्रियानी ने अपने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया है। जॉर्जिया इस वीडियो में कैमरे के सामने खुद को फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रही हैं। साथ ही में वह विभिन्न पोज देते हुए नजर आ रही हैं। गोवा के वाइब्स और वीडियो से मेल खाने के लिए उन्होंने टोनी कक्कर का सबसे प्रसिद्ध गाना 'गोवा वाले बीच पे' गाने से जोड़ा।

जॉर्जिया एंड्रियानी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि बीच मोड आन। पानी के बीच जॉर्जिया ने कई तरह से कातिलान लुक के साथ पोज दिया है। जॉर्जिया समुंद्र किनारे बैठ कर कभी हॉट पोज दे रही हैं।

जॉर्जिया ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो

कभी वह लहरों के बीच दौड़ती हुई मस्ती कर रही हैं। इस वीडियो में जॉर्जिया काफी हॉट दिखाई दे रही हैं। 24 घंटे के भीतर जॉर्जिया के इस वीडियो को लाखों लाइक मिल चुके हैं।जॉर्जिया ने इंस्टाग्राम पर अपना जो वीडियो शेयर किया है, इस वीडियो में जॉर्जिया ने फ्लोरल प्रिंट मोनोकोनी में दिख रही हैं।

जॉर्जिया एंड्रियानी के कई सारे फॉलोअर्स

जॉर्जिया एंड्रियानी ने 5०० के फोल्लोवेर्स तक पहुंच गई हैं। जॉर्जिया एंड्रियानी ने दक्षिण में "कैरोलिन और कामाक्षी" वेब सिरिस के साथ अपने अभियान करियर की शुरुआत की थी ।मीका सिंह के साथ उनके संगीत एल्बम में सदाबहार गीत "रूप तेरा मस्ताना" रीमिक्स में देखा गया था


[ Read More ]»

होम जब जल्दबाजी में पैंट पहनना भूल गई शिल्पा शेट्टी, लोगों ने किया ट्रोल

 
kiya-trol

सेलेब्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती हैं। लेकिन कुछ तस्वीरे ऐसे होती है जिनको वायरल होने में समय नहीं लगता और वो ट्रोल्स का शिकार हो जाती है। हिंदी सिनेमा जगत की एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के साथ कुछ किस्से देखे जा सकते हैं। कुछ समय पहले ही उनका एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो बिना पेंट के बाजार में घूम रही थी। ये वीडियो कुछ देर के अंदर ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा था।

जब शिल्फा शेट्टी को मुंबई सड़को पर अपने बच्चे का हाथ पकड़े देखा गया था तो लोगों ने काफी पसंद किया था। लेकिन जब लोगों की नजर उनके कपड़ों पर पड़ी तो लोगों के होश उड़ गए। क्योंकि शिल्पा शेट्टी ने सिर्फ कुर्ता पहना हुआ था औऱ नीचे कुछ नहीं पहना था। जिसके बाद एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया.

सोशल मीडिया पर शिल्पा की ड्रेस पर कमेंट्स के बारे में बात करते हुए ट्रोल ने एक्ट्रेस को लिखा कि शायद वो जल्दी में थीं. वहीं किसी ने कहा कि मैडम सलवार कमीज पहनना भूल गई हैं. अभी तक शिल्पा ने ट्रोलर्स के कमेंट्स पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। लेकिन शिल्पा का ये वीडियो और ये तस्वीरें एक बार फिर लोगों का ध्यान खींच रही हैं. एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही निकम्मा में नजर आने वाली हैं.

[ Read More ]»

सालों पुरानी प्रेमिका बिपाशा को लेकर डीनो मोरिया ने कही यह बात

 
ne-kahee

डीनो मोरिया एक बेहतरीन अभिनेता हैं और लोग उन्हें बहुत प्यार देते हैं। वैसे डीनो का नाम एक समय में और बिपाशा बसु के साथ जुड़ चुका है। आप जानते ही होंगे दोनों एक-दूसरे को डेट कर चुके हैं। एक समय था जब दोनों की जोड़ी को काफी पसंद भी किया जाता था, हालाँकि अचानक ही दोनों अलग हो गए। वहीं अलग होने के बाद भी दोनों के बीच की दोस्ती और बॉन्डिंग कभी खराब नहीं हुई। अब काफी सालों बाद डीनो ने बिपाशा के साथ अपने रिश्ते पर बात की।

हाल ही में उन्होंने कहा, 'मेरी इक्वेशन बिपाशा से फिल्म राज से लेकर गुनाह तक कभी नहीं बदली। ना ही मुझे लगता है कि कभी भी बदली। हां हम राज की शूटिंग के दौरान एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और गुनाह फिल्म के दौरान नहीं कर रहे थे। लेकिन मुझे लगता है कि हम दोनों प्रोफेशन एक्टर्स हैं और दोनों सेट पर प्रोफेशनली रहते थे। तो हमने कभी हमारे पर्सनल रिलेशन को प्रोफेशनल लाइफ पर हावी नहीं होने दिया।'

वहीं आगे उन्होंने कहा, 'अभी भी मेरा उनके साथ वैसा ही इक्वेशन है। हम दोनों एक-दूसरे की रिस्पेक्ट करते हैं और दोनों दोस्त हैं। हम ज्यादा बात नहीं करते, लेकिन जब मिलते हैं तो बात जरूर करते हैं और सुंदर यादें बनाते हैं।' वैसे बीते दिनों ही आप सभी ने डीनो को वेब सीरीज द एम्पायर (The Empire) में देखा होगा। इस वेब सीरीज में डीनो ने शायबनी खान का किरदार निभाया है। इस समय डीनो के किरदार को काफी पसंद किया जा रहा है। हालाँकि कई लोग हैं जो इस सीरीज को बैन करने की मांग कर रहे हैं।

इस वेब सीरीज के बारे में डीनो ने कहा, 'मैंने जब इस शो को साइन किया और इस किरदार को करने को कहा तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि लोग इसका विरोध करेंगे। पहली बात ये सीरीज एक किताब पर निर्धारित है। दूसरी बात इसमें काफी फिक्शन है। हम नहीं कह रहे हैं कि ये किसी की बायोपिक है। हम सिर्फ ड्रामा बना रहे हैं। वो लोग इस शो का विरोध कर रहे हैं जिन्होंने अभी तक इसे देखा भी नहीं है। कई लोगों ने इस शो को पसंद किया है।'

[ Read More ]»

उर्फी जावेद ने ट्रोल्स को दिया करारा जवाब, फिर लिया बोल्ड अवतार

 
avataar

टीवी का सबसे पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT)' की एक्स-कंटेस्टेंट उर्फी जावेद (Urfi Javed) टीवी स्टार होने के साथ-साथ सोशल मीडिया की दुनिया का भी बड़ा नाम हैं. उर्फी सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं. वह अपने शानदार ड्रेसिंग सेंस के जरिए फैंस के बीच सुर्खियों में रहती हैं. 

हाल ही में सोशल मीडिया पर उर्फी जावेद को उनके ड्रेसिंग ड्रसिंग सेंस के कारण ट्रोल किया गया था, जिसमें वह स्पोर्ट्स ब्रा फ्लॉन्ट करती नजर आ रही थीं.

वहीं, एक बार फिर उर्फी ने अब अपने इंस्टाग्राम पर कुछ बेहद बोल्ड तस्वीरें शेयर कर ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है. 

उर्फी ने अपनी जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें वह समंदर किनारे पोज देती नजर आ रही हैं.

इन तस्वीरों में उर्फी बिकिनी में दिखाई दे रही हैं. हाल ही में शेयर की गई इन तस्वीरों पर हजारों लाइक्स आ चुके हैं. 

उर्फी की इन तस्वीरों पर लोग लगातार कमेंट कर अब उनकी खूबसूरती तारीफ कर रहे हैं.

बता दें, उर्फी की अच्छी खासी सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग है. इंस्टाग्राम पर उर्फी को 15 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं.

उर्फी इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें यहां शेयर करती रहती हैं.


[ Read More ]»

दो घूंट रीमेक पर निया शर्मा,सदाबहार ट्रैक पर काम करने का अविश्वसनीय अवसर

 
avishvasaneey

टेलीविजन अभिनेत्री निया शर्मा ने 1973 की फिल्म झील के उस पार के प्रतिष्ठित गीत दो घूंट मुझे भी के रीमेक में अपने नवीनतम डांस नंबर दो घूंट से प्रशंसकों की धड़कन को बढ़ा दिया है।

निया इसे रेट्रो युग के सबसे सदाबहार डांस ट्रैक्स में से एक पर प्रदर्शित होने का एक अविश्वसनीय अवसर कहती हैं।

मूल ट्रैक अनुभवी स्टार मुमताज पर फिल्माया गया था। इसे लता मंगेशकर ने गाया था संगीत निर्देशक आरडी बर्मन थे।

निया को एशिया की सबसे सेक्सी महिला के रूप में नामित किया गया था। उन्होंने कहा, रेट्रो युग के सबसे सदाबहार डांस ट्रैक में से एक में प्रदर्शित होने का एक अविश्वसनीय अवसर। मुमताजजी द्वारा अमर किए गए इस पौराणिक ट्रैक में प्रदर्शन करना एक सम्मान की बात है मुझे उम्मीद है कि मैंने अपने प्रदर्शन के साथ कुछ न्याय किया है।

मैं जयश्री गणेश आचार्य सर द्वारा कोरियोग्राफी में मार्गदर्शन के लिए आभारी हूं मुझे आशा है कि मेरे प्रशंसकों को यह ट्रैक उतना ही पसंद आएगा।

नए वर्जन को प्रसिद्ध गणेश आचार्य प्रोडक्शंस से जयश्री केलकर द्वारा कोरियोग्राफ किया गया है संगीत वीडियो एक चमकदार पृष्ठभूमि के खिलाफ सेट किया गया है।

गाने के इस संस्करण को श्रुति राणे ने गाया है संगीत विप्लव राजदेव ने तैयार प्रोग्राम किया गया है।


[ Read More ]»

कियारा आडवाणी की इस 'हमशक्ल' को देखकर हर कोई हुआ हैरान

 
-hua-hairaan

कियारा आडवाणी (Kiara Advani) ने फिल्म 'शेरशाह' (Shershaah) में जो परफॉर्मेंस दी है उससे उनके चाहने वालों की तादात और ज्यादा बढ़ गई है. फिल्म में कियारा (Kiara Advani) ने कैप्टन विक्रम बत्रा (Vikram Batra) की लव इंट्रेस्ट डिंपल का किरदार निभाया है. मालूम हो कि सिर्फ सोशल मीडिया पर कियारा आडवाणी (Kiara Advani) को 2 करोड़ से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. उनके चाहने वाले कई बार उनकी तरह लुक लेने की भी कोशिश करते हैं.

कियारा की 'हमशक्ल'

हालांकि हाल ही में सोशल मीडिया पर एक लड़की की तस्वीरें वायरल हो रही हैं जो हूबहू कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की तरह दिखाई पड़ती हैं. तस्वीरों में ये लड़की ने ठीक वैसा लुक लिया है जैसा फिल्म 'शेरशाह' (Shershaah) में कियारा आडवाणी (Kiara Advani) ने लिया था. अब जाहिर है कि आपके दिमाग में भी ये सवाल आ रहा होगा कि कियारा आडवाणी (Kiara Advani) जैसी दिखने वाली ये लड़की कौन है?

कौन है ये लड़की?

जानकारी के मुताबिक इस लड़की का नाम ऐश्वर्या (Aishwarya) है और पेशे से वह एक डॉक्टर हैं. ऐश्वर्या बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की बड़ी फैन हैं और कई बार कियारा (Kiara Advani) जैसा मेकअप करके सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं. उनकी तस्वीरें आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं और ऐश्वर्या (Aishwarya) की भी फैन फॉलोइंग अच्छा खासी है.

स्टार जैसी फैन फॉलोइंग

बता दें कि इंस्टाग्राम पर डॉ. ऐश्वर्या (Aishwarya) को 35 हजार के करीब लोग फॉलो करते हैं और आए दिन वायरल हो जाने वाले उनके इंस्टा रील्स पर लाखों लाइक्सऔर शेयर्स होते हैं. बात करें कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की तो उनके करियर का ग्राफ काफी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं. कियारा (Kiara Advani) अभी तक बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में दे चुकी हैं और 'शेरशाह' के बाद उनके काम की हर तरफ तारीफें हो रही हैं.


[ Read More ]»

उर्वशी रौतेला ने शीशे के सामने खड़े होकर धीरे-धीरे हटा दिया टॉप, लोग बोले- दिखाना क्या चाहती हो मैम?

 
chaahatee-ho-maim

उर्वशी रौतेला बॉलीवुड की खूबसूरत ऐक्ट्रेसस में से एक हैं। वह अपनी तस्वीरें और वीडियोज इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। उवर्शी ने रीसेंटली एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में वह एक आउटफिट ट्राई करती दिख रही हैं। उर्वशी काफी प्यारी दिख रही हैं। वीडियो में वह अपना टॉप हटाकर देख रही हैं, इस पर कुछ लोगों ने ट्रोल किया है वहीं कई फैंस उनके लुक की तारीफ भी कर रहे हैं।

फैंस ने की तारीफ तो ट्रोल भी नहीं चूके

उर्वशी रौतेला अपने फैशन को लेकर हमेशा सजग रहती हैं। वह अक्सर खूबसूरत आउटफिट्स में अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करती हैं। रीसेंटली उन्होंने ट्रायल रूम का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह मिनी स्कर्ट और टॉप पहने हैं। टॉप के अंदर उन्होंने खूबसूरत ब्रालेट पहन रखी है। वीडियो में उर्वशी अपना टॉप हटाकर आउटफिट चेक करती दिख रही हैं। इस पर कुछ लोगों ने उनको ट्रोल किया है। एक यूजर ने लिखा है, दिखाना क्या चाहती हो मैम। एक और फॉलोअर ने भी ऐसा ही कॉमेंट किया है। वहीं एक ने तारीफ में लिखा है, माचिस की जरूरत किसे है, हमारे पास उर्वशी है।

उर्वशी फैंस को रखती हैं इंगेज

उर्वशी अपने लुक्स के साथ अपनी फिटनेस को लेकर बेहद सजग हैं। वह अक्सर अपने वर्कआउट के वीडियोज डालती हैं। इन वीडियोज में उनकी कड़ी मेहनत दिखाई देती है। हाल ही में उन्होंने अपने बचपन की तस्वीर शेयर की थी और अपने फैंस से कहा था कि उन्हें पहचानें। उर्वशी के कई फैंस ने उनके पहचान लिया था। वह फ्रंट रो में टीचर के बगल में बैठी थीं।

[ Read More ]»

दिशा पटानी ने हवा में उड़कर किया ऐसा बड़ा एक्शन, टाइगर श्रॉफ के भी उड़ गए होश

 
bhee-ud-gae-hosh

नई दिल्ली। दिशा पटानी बॉलीवुड की खूबसूरत और फिट एक्ट्रेस में से एक हैं। फैन्स उनकी स्माइल और स्टाइल के दीवाने हैं। दिशा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और उनकी फोटो और वीडियो भी यहां खूब सुर्खियां बटोरते हैं।

हाल ही में दिशा ने अपने फैन्स के साथ एक ऐसा वीडियो शेयर किया है। जिसे देखकर सभी को टाइगर श्राफ की याद आ गई है। वीडियो में दिशा बड़े ही शानदार तरीके से फ्लाइंग किक करते हुए दिख रही हैं। इस वीडियो में दिशा ने अपना एक नया टैलेंट दिखाया हैं। वो हवा में उछलते हुए किक करती हुई दिख रही हैं। फैन्स को उनका ये वीडियो खूब पसंद आ रहा है।

वहीं टाइगर श्राफ ने भी दिशा के इस वीडियो पर कमेंट किया है। उन्होंने कमेंट सेक्शन में क्लैप, फायर और हार्ट-आई इमोजीस बनाए है। इस कमेंट को कुछ ही घंटों में 1,400 से ज्यादा लाइक्स मिल गए। दिशा पटानी ने भी बिना शब्दों का यूज किए कमेंट के रिप्लाई में एक बंदर की इमोजी का इस्तेमाल किया। वीडियो पर उनके एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा है 'टाइगर का असर आ गया है', तो दूसरे ने लिखा है 'गजब का टैलेंट है'। वहीं उनके इस वीडियो को अब तक हजारों लाइक मिल चुके हैं।
[ Read More ]»

जाह्नवी की बहन शनाया ने बेडरूम से शेयर की ऐसी फोटोज

 
aisee-photoj

संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर ने भले ही अभी बॉलीवुड डेब्यू नहीं किया है, लेकिन अपनी खूबसूरती को लेकर वह अभी से काफी सुर्खियों में हैं. शनाया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी ग्लैमरस तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं. शनाया ने अब अपने रूम से ब्लैक पी जे में अपनी फोटोज शेयर की हैं. लाइट मेकअप में शनाया काफी खूबसूरत लग रही हैं. बता दें कि हाल ही में शनाया ने एक ब्रांड के लिए एंडोर्समेंट किया है जो काफी वायरल हो रहा है. शनाया के इस वीडियो को देखकर फैंस उनकी फिल्मों का इंतजार कर रहे हैं. वैसे बता दें कि शनाया को करण जौहर लॉन्च करने वाले हैं. करण ने कुछ समय पहले ही इसकी अनाउंसमेंट की है.

[ Read More ]»

ना क्रिकेटर-ना डॉक्टर, कियारा आडवाणी ने बताया रियल लाइफ में चाहिए कैसा लाइफ पार्टनर

 
-paartanar

कियारा आडवाणी बॉलीवुड की सक्सेसफुल एक्ट्रेस में शुमार की जाती हैं. फिल्म कबीर सिंह से कियारा के करियर को एक नई उड़ान मिली है. कियारा इन दिनों अपनी फिल्म शेरशाह की सक्सेस को एन्जॉय कर रही हैं. हाल ही में कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा द कपिल शर्मा शो में गेस्ट सेलिब्रिटी के तौर पर नजर आए. दोनों ने शो में खूब हंसी-मजाक भी किया.

कियारा को चाहिए ऐसा लड़का

कपिल शर्मा और उनकी टीम के फनी जोक्स पर सिद्धार्थ और कियारा खूब हंसे. शो के दौरान कपिल ने कियारा से पूछा कि उन्हें किस तरह का लड़का चाहिए? कपिल ने कियारा से यह भी पूछा कि क्या वो रियल लाइफ में किसी लड़के के प्रोफेशन को चेक करेंगी? कपिल के इस सवाल पर कियारा ने कहा-"एक्टर हो तो अच्छा होगा, सब एक मैं."

कियारा का जवाब सुनकर कपिल शर्मा हैरान रह गए. बता दें कि लंबे समय से कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की डेटिंग की खबरें चर्चा में हैं. दोनों को अक्सर ही एक दूसरे के साथ स्पॉट किया जाता है. हालांकि, रिश्तों को लेकर दोनों हमेशा एक दूसरे को दोस्त ही बताते हैं. कियारा और सिद्धार्थ ने ना कभी अपने रिलेशनशिप में होने की बात कुबूली है और ना ही इस बात से इनकार किया है.

फिल्म में ऐसी थी एक्टर्स की पर परफॉर्मेंस

बता दें कि फिल्म शेरशाह में सिद्धार्थ और कियारा की केमिस्ट्री को फैंस ने काफी सराहा है. यह फिल्म 12 अगस्त 2021 को रिलीज़ हुई थी. फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने करगिल के हीरो कैप्टन विक्रम बत्रा का रोल निभाया था.



[ Read More ]»

उर्वशी रौतेला ने 40 मिलियन फॉलोअर्स का ऐसे मनाया जश्न

 
manaaya-jashn

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) अपनी फिटनेस गॉर्जियस लुक के लिए मशहूर हैं. सोशल मीडिया पर भी अक्सर ही उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) के वीडियो तस्वीरें वायरल होती रहती हैं. फिट रहने के लिए उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) जिम में काफी मेहनत करती हैं, जिसे देखकर उनके फैंस भी काफी इंस्पायर होते हैं. हाल ही में उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह जिम में टफ एक्सरसाइज करती हुईं नजर आ रही हैं. उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) के इस वीडियो को अब तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं.

उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) ने वीडियो के साथ पोस्ट में लिखा, '40 मिलियन लव. मेरे लिए इस एक्सरसाइज/वर्कआउट को कैप्शन दें.' इस वीडियो में उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) की फिटनेस काफी कमाल लग रही है. उर्वशी रौतेला के इंस्टाग्राम पर 40 मिलियन फॉलोवर हो गए हैं, जिसकी खुशी में उर्वशी ने अपना ये फिटनेस वीडियो शेयर किया है.उर्वशी रौतेला अपनी खूबसूरती फिटनेस को लेकर ज्यादा चर्चा में रहती हैं. उर्वशी अक्सर अपने फैंस को फिट रहने के लिए प्रेरित करती रहती हैं. उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) के इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई फिटनेस वीडियो हैं जो उनके फैंस को खूब पसंद आते हैं.

उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) अपने फिगर को मेंटेन रखने के लिए खूब मेहनत करती हैं, जिसके लिए वो जिम में जाकर पसीना तो बहाती ही हैं साथ ही अपनी डाइट पर भी ध्यान देती हैं.

उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही वो तमिल सिनेमा में डेब्यू करने वाली हैं. इस फिल्म में उर्वशी माइक्रोबायोलॉजिस्ट एक आईआईटीयन की भूमिका निभाएंगी. बीते दिनों उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) गुरु रंधावा के साथ उनके गीत 'डूब गए' मोहम्मद रमजान के साथ 'वर्साचे बेबी' में नजर आई थीं. उर्वशी के इन म्यूजिक वीडियोज को फैंस ने काफी पसंद किया है.


[ Read More ]»

शिल्पा शेट्टी और रवीना टंडन ने ताजा की 90 के दशक की यादें, 'चुरा के दिल मेरा' गाने पर किया जबरदस्त डांस

 
jabaradast-daans

डांस रियलिटी शो ‘सुपर डांसर 4’ टीवी के सबसे पॉपुलर शो में से एक है। इस शो में शानदार डांस के अलावा भी भरपूर मनोरंजन होता है और हर हफ्ते नए मेहमान आते हैं। इन मेहमानों की वजह से शो में नयापन भी बना रहता है। साथ ही कुछ मेहमान इतने मजेदार होते हैं कि डांस की बजाय मेहमान शो का मुख्य आकर्षण बन जाते हैं। इस हफ्ते इस शो में रवीना टंडन नजर आएंगी जो इसे और भी इंटरेस्टिंग बनाने वाली हैं। वहीं शिल्पा शेट्टी और गीता कपूर जज बनकर डांसरों की चीयर करेंगी।सोनी टीवी ने सुपर डांसर 4 का एक प्रोमो शेयर किया है जिसमें रवीना टंडन और शिल्पा शेट्टी साथ में डांस करती नजर आ रही हैं। खास बात ये है कि यह गाना फिल्म ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ का है, जिसके बोल हैं ‘चुरा के दिल मेरा, गोरिया चली।’ यह गाना सुपरहिट रहा था और आज भी दर्शकों को खूब पसंद है।ताजा हुई 90 के दशक की यादें शिल्पा शेट्टी और रवीना टंडन के इस डांस ने 90 के देशक की यादें ताजा कर दी हैं। हालांकि हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘हंगामा 2’ में इस गाने को रीक्रिएट किया गया है। इस फिल्म में शिल्पा शेट्टी भी लीड रोल में थीं। सोनी टीवी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें शिल्पा और रवीना चुरा के दिल मेरा गाने पर हुक स्टेप कर रही हैं। दोनों के इस जबरदस्त डांस को देख गीता कपूर उनके लिए तालियां बजाती हैं।

बेहद खूबसूरत दिखीं शिल्पा और रवीना

इस शो में रवीना और शिल्पा दोनों बहुत खूबसूरत दिखी हैं। जहां रवीना ने सीक्वेंस वाली ब्लैक साड़ी पहनी है। वहीं शिल्पा शेट्टी इंडो वेस्टर्न ड्रेस में नजर आएंगी। शिल्पा इससे पहले हंगामा 2 फिल्म में भी काफी खूबसूरत दिखीं थी। उन्होंने योगा के जरिए खुद को पूरी तरह से फिट रखा है और इसी वजह से उम्र का प्रभाव उनकी खूबसूरती पर नहीं दिखता है।

मुश्किल समय से गुजरी हैं शिल्पा

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुन्द्रा पर अश्लील फिल्म बनाने के आरोप लगे हैं। इसके बाद शिल्पा ने कुछ समय के लिए शो से ब्रेक भी लिया था। हालांकि अब वो शो में वापस आ गई हैं। शिल्पा के फैंस उन्हें सेट पर वापस देखकर बेहद खुश हैं।

[ Read More ]»

बचपन से ही शर्मीली हैं पूजा हेगड़े, स्टेज पर नाचते हुए भूल गई थीं स्टेप्स

  
theen-steps

कई बार ढेर सारे लोगों के सामने स्टेज पर जाने के बाद घबराहट के कारण कलाकारों का परफॉर्मेंस खराब हो जाता है। ऐसी असफलता का असर अक्सर उनके आत्मविश्वास पर भी देखा जा सकता है। हालांकि, मोहेंजोदारो और हाउसफुल 4 जैसी फिल्मों की अभिनेत्री पूजा हेगड़े का कहना है कि स्टेज पर मिली असफलता उनके आत्मविश्वास को और भी ज्यादा बढ़ा देती हैं।

बचपन से ही शर्मीली रही हैं पूजा हेगड़े

पूजा के मुताबिक, 'मैं हमेशा से बहुत ही शर्मीली और अंतर्मुखी किस्म की लड़की रही हूं। नए लोगों से बात करने के मामले में मैं अक्सर नर्वस हो जाती हूं, लेकिन एक्टर होने के नाते मेरे लिए इन चीजों से बाहर निकलना जरूरी है। मैं अब भी इस तरह की नर्वसनेस से छुटकारा पाने की कोशिश कर रही हूं।'

कॉलेज में हुआ था पूजा के साथ ऐसा

आगे पूजा कहती हैं, 'कॉलेज में मेरे साथ ऐसा कई बार हुआ है कि जब मैं स्टेज पर पहुंचने के बाद सारे स्टेप भूल गई थी। मुझे स्टेज पर चार मिनट के गाने पर डांस करना था, लेकिन मुझे एक भी स्टेप याद नहीं रहा। स्टेज पर मैं फालतू चीजें करके आ गई। हालांकि, मैंने कभी इसको कमजोरी के तौर पर नहीं लिया। जब-जब मैं स्टेज पर फेल हुई हूं, मेरा आत्मविश्वास और बढ़ा है। फेल होने के बाद मेरे दिमाग में सिर्फ यही चलता है कि सबसे बुरा दौर तो बीत गया, अब सिर्फ अच्छा होगा।'

प्रभास और सलमान के साथ करेंगी स्क्रीन शेयर

पूजा आगामी दिनों में प्रभास के साथ फिल्म राधे श्याम में नजर आएंगी। इस फिल्म के बारे में वह कहती हैं, 'राधे श्याम बहुत ही खूबसूरत लव स्टोरी है। उम्मीद है कि लोगों को यह फिल्म और फिल्म में मेरा काम पसंद आएगा। मैं भी इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।' इसके अलावा पूजा आगामी दिनों में सलमान खान के साथ फिल्म 'भाईजान' में भी नजर आएंगी।



[ Read More ]»

पलक तिवारी ने फोटोशूट के लिए VIDEO के बीच उतारी जैकेट, फैंस हुए घायल

 
hue-ghaayal

टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) की बेटी और बॉलीवुड की नई-नवेली एक्ट्रेस पलक तिवारी (Palak Tiwari) अपनी मां के नक्शे कदम पर हैं. उनके फैंस का कनेक्शन बना रहे इसके लिए वह लगातार इस कोशिश करती रहती हैं. अब उन्होंने अपने लेटेस्ट फोटोशूट का एक मेकिंग वीडियो शेयर किया है. जिसमें वह काफी ग्लैमरस अंदाज से अपने फैंस को घायल कर रही हैं.

जैकेट निकाल कर दिखाया स्टाइल
अब पलक तिवारी (Palak Tiwari) ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह कैमरे के सामने लगातार अलग-अलग पोज देती नजर आ रही हैं. वीडियो में उन्होंने एक स्टाइलिश शॉर्ट टॉप के साथ जैकेट और ट्राउजर पहना हुआ है. वीडियो के बीच वह अपनी जैकेट को उतारकर कंधे पर टांगती हैं. उनकी ये अदा उनके फैंस को काफी पसंद आ रही है. देखिए ये ...

स्टाइल पर फिदा लोग
उनकी पोस्ट को जमकर तारीफ मिल रही है. वैसे भी पलक तिवारी की सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है और यही वजह है कि उनके पोस्ट तेजी से वायरल हो जाते हैं. पलक तिवारी (Palak Tiwari) की इस पोस्ट पर फैंस भी खूब रिएक्शन दे रहे हैं.

डेब्यू फिल्म से पाईं तारीफें
बता दें कि पलक तिवारी (Palak Tiwari) की डेब्यू फिल्म फिल्म 'रोजी- द सैफ्रॉन चैप्टर' बीते महीने रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म को विशाल मिश्रा ने निर्देशित किया है, जबकि विवेक ओबेरॉय, प्रेरणा वी अरोड़ा ने प्रोड्यूस किया है. पलक तिवारी के साथ-साथ विवेक ओबेरॉय भी इस फिल्म में नजर आए थे. पलक तिवारी, श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) और उनके पहले पति राजा चौधरी की बेटी हैं.


[ Read More ]»
”go"