गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

क्या है कम्पास का इतिहास और इसकी खोज

 
compass

चुम्बकीय कम्पास के आविष्कारक का नाम तो कोई नहीं जानता परन्तु कुछ सुराग सुझाते हैं कि चीनी लोगों को ऐसे 'लोडस्टोन' की जानकारी थी जो पृथ्वी की चुम्बकीय शक्ति से प्रभावित होकर समतल दिशाओं की जानकारी दे सकता था। 83 ईस्वी की एक चीनी पुस्तक में एक विशेष उपकरण का उल्लेख मिलता है। इस उपकरण में चुम्बकीय लोहे से बने एक चम्मच को कांसे की एक चौकोर तश्तरी पर लगाया जाता था। चम्मच की हत्थी से दिशा का पता लगाया जाता था। 

कुछ पौराणिक ग्रंथों के अनुसार इससे भी पहले ईसा पूर्व चौथी सदी में 'साऊथ प्वायंटर' नामक एक यंत्र नाविकों द्वारा दिशा निर्धारण के लिए इस्तेमाल किया जाता था। यह भी माना जाता है कि 'लोडस्टोन' का इस्तेमाल 'साऊथ प्वायंटर' से पहले घरों के प्रवेश द्वार की सही दिशा निर्धारित करने के लिए किया जाता था ताकि घर उसमें रहने वालों के लिए सौभाग्यशाली बन सके। 

12 वीं सदी में चीनी नाविकों द्वारा समुद्री यात्रा के दौरान पहली बार चुम्बकीय कम्पास का इस्तेमाल किया गया। इस समय तक कम्पस एक विकसित यंत्र बन चुका था। अब इसमें एक चुम्बकीय सुई पानी से भरी डिबिया में तैरती नजर आती थी। 12वीं सदी के अन्त तक कम्पास का इस्तेमाल यूरोपीय देशों में भी होने लगा था। 

13 वीं सदी तक एक फ्रांसीसी वैज्ञानिक पेटरस पेरेग्रिनस ने विभिन्न दिशाओं को दर्शाते बिन्दुओं वाले आधुनिक कम्पास कार्ड का आविष्कार कर लिया था। यह कार्ड कम्पास की डिबिया के निचले हिस्से में रखा जाता था तथा इसके ऊपर चुम्बकीय सुई लगाई जाती थी ताकि दिशाओं को सरलता से पढ़ा जा सके।


”go"