गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

कुर्मासन करने का तरीका और फायदे

Image SEO Friendly


कूर्मासन संस्कृत शब्द ‘कूर्म’ से निकला है जिसका अर्थ होता है कछुआ। इसलिए इस आसन को कछुआ योग कहते हैं। इस आसन को करने से मनुष्य खुद को मानसिक समस्याओं से ठीक उसी प्रकार दूरी कर लेता है, जिस प्रकार एक कछुआ संकट आने पर खुद को अपने कवच में छुपा लेता है। इस आसन को रोजाना करते रहने से आप मानसिक रूप से स्वस्थ होने लगते हैं।  

इस लेख में कूर्मासन के फायदों और उसे करने के तरीको के बारे में बताया है। साथ ही इस लेख में कूर्मासन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में भी जानकारी दी गई है। लेख के अंत में कुर्मासन से संबंधित एक वीडियो शेयर किया गया है।

कुर्मासन के फायदे - 
कूर्मासन के लाभ कुछ इस प्रकार हैं –
  • यह आसन शुगर, पेट की गैस और कब्ज जैसे रोगों से राहत दिलाता है।
  • इससे रीढ़ की हड्डी में रक्त-संचार बढ़ता है, तंत्रिकाएं शांत होती हैं और सिर एवं गर्दन का दर्द दूर होता है।
  • यह आसन मासिकता को शांत करता है और धैर्य को बढ़ाता है।
  • इस आसन को करने से वासना, डर और गुस्सा कम होता है।
  • इस आसन को करते रहने से शरीर और मन को नयी शक्ति प्राप्त होती है। 
कुर्मासन करने का तरीका - 
कूर्मासन करने का तरीका हम यहाँ विस्तार से दे रहे हैं, इसे ध्यानपूर्वक पढ़ें –
  • पैरों को सामने फैलाकर जमीन पर बैठ जाएं।
  • पंजों को जितना संभव हो दूर-दूर फैला लें। एड़ियों को जमीन के सम्पर्क में रखते हुए घुटनों को थोड़ा मोड़ लें। 
  • कूल्हों से सामने की ओर झुकें और हाथों को घुटनों के नीचे रखें। हथेलियां ऊपर की ओर रखें या नीचे की ओर भी रख सकते हैं।
  • कुछ और आगे झुकें और धीरे-धीरे भुजाओं को पैरों के नीचे से पीछे की ओर ले जाएं।
  • क्षमता अनुसार आप घुटनों को और मोड़ सकते हैं।
  • हाथों को पीछे की और बढ़ाते जाएं। जब तक कि कोहनियां घुटनों के पीछे के भाग के निकट ना आ जाएं।
  • पीठ की पेशियों में तनाव न आने दें। धीरे से एड़ियों को आगे की ओर ले जाएं और पैरों को अधिक से अधिक सीधा करें। हाथों और पैरों पर दबाव पड़ने के कारण शरीर अपने आप आगे की ओर झुकने लगेगा।
  • आराम-आराम से शरीर को आगे की तरफ झुकाएं। तब तक झुकाएं जब आपकी ठोड़ी जमीन को न छू लें। आगे शरीर को करते समय किसी प्रकार का बल प्रयोग न लगाएं।
  • हाथों को पीठ के चारों ओर लपेट लें और कूल्हों के पीछे दोनों हाथों की उंगलियों को फंसा लें।
  • पूरे शरीर को आराम दें, आंखें बंद कर लें और धीरे-धीरे सांस लेते रहें।
  • जितना संभव हो उतना इस अवस्था को बनाये रखें।
  • फिर पुरानी अवस्था में वापस आ जाएं।
कुर्मासन करने में क्या सावधानी बरती जाए - 
कूर्मासन में बरतने वाली सावधानियां कुछ इस प्रकार हैं –
  • स्लिप डिस्क, साइटिका, हर्निया या जोड़ों के पुराने दर्द के रोगियों को यह आसान नहीं करना चाहिए।
  • इस आसान को करने का प्रयास तभी करें जब रीढ़ की हड्डी बेहद लचीली हो।
  • जिन लोगों को कंधे, कूल्हों और कोहनियों की समस्या हो वो इस आसन को न करें।

No comments:

Post a Comment

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।

”go"