गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

कर्नापीड़ासन करने का तरीका और फायदे

 
Image SEO Friendly

कर्नापीड़ासन का नाम दो शब्दों के मेल से रखा गया है: कर्ण और पीढ़ा। कर्ण यानी कान और पीढ़ा मतलब दर्द या दबाना। इस आसन से आपका स्वास्थ्य अच्छा रहता है और तनाव से भी राहत मिलती है।

आगे इस लेख में जानिए कि कर्नापीड़ासन कैसे करें, लाभ और इस आसन को करते समय क्या सावधानियां बरतनी चाहिए। साथ ही इस लेख में हमने कर्नापीड़ासन का विडियो भी दिया गया है। 

कर्नापीडासन के फायदे-
  • हर आसन की तरह कर्नापीडासन के भी कई लाभ होते है। उनमें से कुछ है यह
  • दिमाग को शांत करता है।
  • पेट के अंगो और थायराइड ग्रंथि को उत्तेजित करता है।
  • कंधो और रीढ की हड्डी में खिचाव पैदा करता है। 
  • तनाव और थकान कम कर देता है। 
  • पीठ में दर्द,सिर दर्द,बाझपन,अनिद्रा,साइनसाइटिा के लिए चिकित्सीय। 
कर्नापीड़ासन करने से पहले यह आसन करें -
कर्नापीडासन करने से पहले यह आसन कर सकते है इनसे आपकी हम्स्ट्रिंग,कूल्हे,और जांघे पर्याप्त मात्रा में खुल जाएगें।
  • बालासन
  • सेतुबंधासन
  • वीरासन
  • सर्वागासन
  • हलासन
कर्नापीड़ासन करने का तरीका -
कर्नापीड़ासन करने का तरीका हम यहाँ विस्तार से दे रहे हैं, इसे ध्यानपूर्वक पढ़ें। कर्नापीड़ासन करने से पहले आप सुनिश्चित करें कि आपको हलासन में कोई परेशानी नहीं है।
  • पीठ के बल सीधे लेट जायें। बाज़ुओं को सीधा पीठ के बगल में ज़में पर टिका कर रखें।
  • साँस अंदर लेते हुए दोनो टाँगों को उठा कर "अर्ध-हलासन" में ले आयें (नीचे चित्र में दूसरी मुद्रा देखें)।
  • कोहनियों को ज़मीन पर टिकाए हुए दोनो हाथों से पीठ को सहारा दें (नीचे चित्र में तीसरी मुद्रा देखें)। इस मुद्रा में 1-2 साँस अंदर और बाहर लें और यह पक्का कर लें की आपका संतुलन सही है।
  • अब टाँगों को बिल्कुल पीछे ले जायें ताकि आप हलासन में हों।
  • फिर घुटनों को नीचे की तरफ लायें जब तक की आप दोनो घुटनों से अपने दोनो कान बंद ना कर पायें।
  • दृष्टि को नाक पर रखें। अगर आपको यह करने से दिक्कत होती है संतुलन बनाए रखने में तो दृष्टि को नाभी पर भी रख सकते हैं।
  • अगर आपके कंधों में पर्याप्त लचीलापन हो तो हाथों को पीछे ले जा कर जोड़ लें। अगर यह संभव ना हो तो उन्हे पीठ को सहारा देती हुई मुद्रा में ही रखें।
  • अपनी क्षमता के मुताबिक 60 से 90 सेकेंड तक इस मुद्रा में रहें और फिर धीरे से पैरों को वापिस ले आयें। शुरुआत में कम देर करें (30 सेकेंड भी पर्याप्त है) और धीरे धीरे समय बढ़ायें।
कर्नापीड़ासन का आसान रूपांतर - 
  • अगर आपकी गर्दन में लचीलापन कम हो तो कंधों के नीचे एक तौलिया लगा लें ऐसा करने से गर्दन को आराम मिलेगा।
  • अगर आपको पूरी तरह वापिस मुड़ने में कठिनाई हो तो पैरों को एक योगा ब्लॉक पर टिका सकते हैं। अगर और आसान बनाना चाहें तो पैरों को एक कुर्सी पर भी टिका सकते हैं।
  •  अगर आप घुटनों को कान तक नहीं ला पा रहें हो तो घुटने जीतने नीचे आयें उतने ही लायें शारीरिक क्षमता से ज़्यादा ना करें।
कर्नापीड़ासन करने में क्या सावधानी बरती जाए - 
  • दस्त,सिरदर्द उच्च रक्तचाप माहवारी या गर्दन में चोट हो तो कर्नापीडासन ना करें।
  • क्योकि यह एक कठिन आसन है,इसे शुरूआत में किसी गुरू के निर्देशन में ही करें। 
  • अपनी शारीरिक क्षमता से अधिक जोर न लगाये। 
कर्नापीड़ासन का वीडियो - 

इस आसन को ठीक से करने के लिए यह वीडियो ध्यान से देखें।

 

No comments:

Post a Comment

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।

”go"