सुखासन दो शब्दों से मिलकर बना है सुख और आसन। इस आसन को करने से आत्मा को सुख व शांति मिलती है। इसलिए इस आसन को सुखासन कहा जाता है। सुखासन को करने से पूरे शरीर में रक्त संचार अच्छे से होता है।
इस लेख में सुखासन करने के तरीके व उससे होने वाले लाभों के बारे में बताया गया है। साथ ही लेख में यह भी बतायाा गया है कि सुखासन के दौरान क्या सावधानी बरतनी चाहिए।
सुखासन के फायदे -
सुखासन के लाभ कुछ इस प्रकार हैं –
- ध्यान के आसनों में सुखासन बहुत ही आरामदायक आसन है।
- जो लोग ध्यान वाले कठिन आसनों में नहीं बैठ सकते हों, वे इस आसन का उपयोग कर सकते हैं।
- यह बिना तनाव, कष्ट और पीड़ा के शारीरिक और मानसिक संतुलन प्रदान करता है।
सुखासन करने का तरीका -
सुखासन करने का तरीका हम यहाँ विस्तार से दे रहे हैं, इसे ध्यानपूर्वक पढ़ें -
- सबसे पहले पैरों को शरीर के सामने फैला कर बैठ जाएं।
- दाएं पैर को मोड़कर पंजे को बाई जांघ के नीचे रखें।
- बाएं पैर को मोड़कर पंजे को दाहिनी जांघ के नीचे रखें। हाथों को घुटनों पर ज्ञान मुद्रा में रखें।
- सिर, गर्दन और रीढ़ की हड्डी पर बिना कोई तनाव डाले, उन्हें सीधा रखें।
- आँखों को बंद कर लें।
- पूरे शरीर को ढीला रखें।
- इस आसन को दस मिनट तक करे।
सुखासन करने में क्या सावधानी बरती जाए -
सुखासन में बरतने वाली सावधानियां कुछ इस प्रकार हैं –
- घुटनों को जमीन के निकट रखें। अगर ऐसा नही होता है तो इस आसन को आप लंबे समय तक नही कर पाएंगे।
- साथ ही, इससे कूल्हों पर अधिक भार पड़ने से पीठ में दर्द भी हो सकता है।
No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।