गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

लवंग लत्ता कैसे बनाये

lavang-latta

 (वर्तिका श्रीवास्तव )
अगर आप पूर्वांचल घूमने निकलेंगे तो आप को यहां हलावाई के दुकान में लड्डू और पेड़े के साथ जो मिठाई सबसे ज्यादा बनती हुई दिखाई देगी वो है लौंग-लता। लौंग लता बंगाल के मशहूर मिठाईयों में से एक है जिसका स्वाद पूर्वांचल में भी चखने को मिलता है। मैदे में मावे, ड्राई फ्रूट्स भरे हुए और लबालब चाशनी में डूबे हुए लौंग लता को एक बार चखने के बाद आप इसका स्वाद भूल नहीं पाएंगे और अगर कहीं आप मीठे के शौकिन हैं तो इसे खाने के लिए बार-बार दिल मचलता रहेगा। आज हम आपको लौंग-लता बनाने की विधि बताने जा रहे हैं जिसे इस्तेमाल करके आप इसे आसानी से घर पर बना सकते हैं। 

लवंग लत्ता बनाने के लिये आवश्यक सामग्री-

क्रम संख्या नाम आवश्यक सामग्री सामग्री मात्रा
01 मैदा (250 ग्राम)
02 घी (60-65 ग्राम)

स्टफिंग बनाने के लिये आवश्यक सामग्री-

क्रम संख्या नाम आवश्यक सामग्री सामग्री मात्रा
01 मावा (150 ग्राम)
02 पाउडर चीनी (30 ग्राम)
03 काजू 10 पीस
04 बादाम 10 पीस
05 छोटी इलायची 4 पीस

चाशनी बनाने के लिये आवश्यक सामग्री-

क्रम संख्या नाम आवश्यक सामग्री सामग्री मात्रा
01 चीनी (250 ग्राम)
02 छोटी इलायची 4 पीस
03 घी तलने के लिए
लवंग लत्ता बनाने की विधि -
लवंग लतिका बनाने के लिए एक प्याले में मैदा और घी डालकर मिलाते हुए पानी की मदद से पूरी के जैसा सख्त आटा गूंथ लीजिए। इतना आटा लगाने में ¼ कप से थोडा़ ज्यादा पानी लगता है।  आटे को ढककर 20 मिनिट के लिये रख दीजिये, आटा सैट हो जाएगा। 

स्टफिंग बनाएं
मावा को कढा़ई में डालकर धीमी और मीडियम गैस पर लगातार चलाते हुए हल्का कलर चेंज होने तक भून कर तैयार कर लीजिए और प्लेट में निकाल लीजिए। 

लवंग लता बनायें
काजू, बादाम को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिए और इलायची को छीलकर, पाउडर बना लीजिए।  भूने हुए मावा में पाउडर चीनी, बारीक कटे काजू, बादाम डालकर सभी चीजों को मिक्स होने तक मिलाएं।  आटे के सैट होने के बाद आटे को मसल कर ठीक कीजिये और छोटी-छोटी लोइयां तोड़ लीजिए।  एक लोई उठाईये और हथेली से दबा कर चपटा करें और 2.5 - 3 इंच के व्यास में पतली पूरी बेल लीजिए। अब इसके ऊपर 1 चम्मच स्टफिंग डालें और पूरी को चारों ओर से फोल्ड करते हुए लौंग की मदद से बंद कीजिये और प्लेट में रख दीजिए। इसी तरह से सारी लवंग लतिका बनाकर तैयार कर लीजिए. इतने आटे में लगभग 20 -21 लवंग लतिका बनकर तैयार हो जायेंगी। 

कढ़ाई में घी डाल कर हल्का गरम कीजिये. घी के मध्यम गरम होने पर इसमें 4-5 लवंग लतिका डालिये, और इन्हैँ धीमी आग पर गोल्डन ब्राउन होने तक पलट-पलट कर तल लीजिये, तले हुये लवंग लत्ता प्लेट में निकाल लीजिये।  सारी लवंग लत्ता इसी तरह से तल कर तैयार कर लीजिये। 

चाशनी बनाएं
एक बर्तन में 1 कप चीनी और आधा कप पानी मिलाकर आग पर चाशनी बनने के लिये रखिये।  चीनी पानी में घुल जाय, उसके बाद 2 मिनिट तक और पकायें।  चाशनी के घोल से लेकर 1-2 बूंद प्लेट में टपकायें. अंगूठे और अंगुली के बीच चिपका कर देख लीजिए, चाशनी उंगली और अंगूठे के बीच चिपकनी चाहिये, गैस बंद कर दीजिए और चाशनी को थोडा़ ठंडा करके, तले हुये लवंग लत्ता इसमें डाल दीजिये।  1 मिनिट इसमें रहने दीजिए ताकि ये मीठा रस सोखकर मीठे और स्वादिष्ट हो जाएं. अब इन्हें चाशनी से प्लेट में निकाल लीजिए। 

लवंग लत्ता बनकर तैयार हैं।  लवंग लत्ता को एक सप्ताह तक खाया जा सकता है और फ्रिज में रखकर 15 दिनों तक खाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। 

आवश्यक सुझाव-
  • आटा न बहुत ज्यादा नरम होना चाहिए न बहुत ज्यादा सख्त होना चाहिए। 
  • स्टफिंग बहुत ज्यादा नहीं भरनी है और इसे अच्छे से चिपकाना चाहिए ताकि ये फटे नहीं। 
  • लवंग लत्ता को धीमी आग पर तल कर तैयार करना है। 
  • आप स्टफिंग में अपनी पसंद के अनुसार मेवा, पिस्ते, अखरोट, नारियल जो डालना चाहें डाल सकते हैं। 
यदि आप लवंग लत्ता बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करे। 


”go"