( वर्तिका श्रीवास्तव )
आज हम आपके लिए चंद्रकला स्वीट रेसिपी लेकर आए हैं। चंद्रकला गुझिया एक स्वादिष्ट मिठाई है, जो त्यौहारों (जैसे होली, दीवाली, ईद) या पार्टी के मौके पर खासकर बनाई जाती है। चंद्रकला गुझिया खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है और मीठे के शौकीनों तथा बच्चों को बहुत पसंद आती है। तो लीजिए आप भी चंद्रकला गुझिया बनाने की विधि नोट करिए और इस वीकेंड इसे जरूर ट्राई करिए। हमें उम्मीद है कि चंद्रकला स्वीट आपको जरूर पसंद आएगी।
चंद्रकला गुझिया बनाने के लिये आवश्यक सामग्री-
| क्रम संख्या | नाम आवश्यक सामग्री | सामग्री मात्रा |
|---|---|---|
| 01 | मैदा | 250 ग्राम |
| 02 | खोया/मावा | 100 ग्राम |
| 03 | बादाम पाउडर | 50 ग्राम |
| 04 | शक्कर | 05 बड़े चम्मच |
| 05 | घी | 50 ग्राम |
| 06 | केसर | 01 ग्राम |
| 07 | इलायची पाउडर | 01 छोटा चम्मच |
| 08 | रिफाइंड आयल | तलने के लिए |
| 09 | पानी | आवश्यकतानुसार |
चंद्रकला गुझिया बनाने की विधि-
- चंद्रकला स्वीट रेसिपी के लिए सबसे पहले एक बाउल में खोया, बादाम पाउडर, शक्कर, इलाइची पाउडर को आपस में मिला लें। मिले हुए मिश्रण को दो भाग में बांट लें।
- अब एक बड़ी थाली में मैदे में घी डालकर आपस में अच्छी तरह से मिला लें। मैदे में थोडा सा पानी मिलाएं और उसे आटे की तरह गूंदे लें। गुंदे हुए मैदे को पन्द्रह मिनट के लिए गीले कपड़े से ढ़क कर रख दें।
- पन्द्रह मिनट बाद मैदे को निकालें और उसकी बीस समान आकार की लोई बना लें और उन्हें पूरी तरह की बेल लें।
- अब एक पूरी के ऊपर थोड़ा सा खोया मिश्रण रखें और उसके ऊपर से दूसरी पूरी रख कर दोनों पूरियों को आपस में दबा कर सील कर दें। ऐसे ही सभी पूरियों को बना कर रख लें।
- इसके बाद पैन में रिफाइन आयल गर्म करें और तैयार पूरियों को सुनहरा होने तक तलें। अब चंद्रकला गुझिया बनाने की विधि कम्प्लीट हुई।
- आपकी स्वादिष्ट चंद्रकला गुझिया तैयार है। चाहें तो इन्हें परोसने से पहले चांदी के वर्क से सजा लें और थाली में रख कर परोसें।
आवश्यक सुझाव-
यदि आप चंद्रकला गुझिया बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।

