(वर्तिका श्रीवास्तव )
आज हम आपके लिए बनाना आइसक्रीम बनाने की रेसिपी लाए हैं। यह बनाना चॉकलेट आइसक्रीम है और खाने में बेहद यम्मी होती है। इसे खाने के बाद बच्चे ही नहीं बड़े भी इसके दिवाने हो जाते हैं। इसीलिए आइसक्रीम लवर्स अक्सर एक दूसरे से आइसक्रीम कैसे बनाये, आइसक्रीम बनाने के तरीके पूछते रहते हैं। तो फिर सोच क्या रहे हैं, झटपट बनाना आइसक्रीम बनाने की विधि नोट करें और आज ही ये ट्राई करें। हमें यकीन है कि ये बनाना आइसक्रीम बनाने की रेसिपी आपको जरूर पसंद आएगी।
बनाना आइसक्रीम बनाने की आवश्यक सामग्री-
क्रम संख्या | नाम आवश्यक सामग्री | सामग्री मात्रा |
---|---|---|
01 | केला | 02 नग |
02 | शक्कर | 100 ग्राम |
03 | दूध | 01 कप (फुल क्रीम) |
04 | चॉकलेट | 02 बड़े चम्मच (कद्दूकस की हुई) |
05 | क्रीम/मलाई | 01 कप |
06 | नींबू | 01 छोटा चम्मच |
बनाना आइसक्रीम बनाने की विधि -
- बनाना आइसक्रीम बनाने की रेसिपी के लिए सबसे पहले केलों को छील कर छोटे-छोटे पीस में काट लें। फिर उन्हें एक नॉन स्टिक पैन में शक्कर के साथ मिलाकर मीडियम आंच पर पकायें। केले को चम्मच से मैश कर लें और बराबर चलाते रहें।
- कुछ समय में शक्कर घुल जायेगी और केले का गूदा हल्का भूरे रंग का हो जायेगा। अब गैस को बंद कर दें और केले को ठंडा हो जाने दें।
- ठंडा होने पके हुये केले में दूध और क्रीम मिलाकर अच्छी तरह से फेंट लें। इसके बाद उसे फ्रीजर में रख दें। 1 घंटे के बाद केले की जमी हुयी आईसक्रीम को निकालें और नींबू का रस मिलाकर एक बार और अच्छी तरह से फेंट लें।
- फेंटने के बाद इसमें कसी हुयी आधी चॉकलेट डालें और एक बार और फेंटें। अब एक एअर टाइट बॉक्स लें। उसमें मिश्रण को भर कर ढ़क्कन अच्छी तरह से बंद कर दें और फ्रीजर में 5-6 घंटे के लिये जमा दें।
- अब आपकी आइसक्रीम बनाने की विधि कम्प्लीट हुई। 5-6 घंटे में आपकी बनाना चॉकलेट आइसक्रीम जम कर तैयार हो जायेगी। जमने के बाद आइसक्रीम को फ्रीजर के बाहर निकाल लें। आइसक्रीम को सर्विंग बाउल में निकालें और ऊपर से बची हुई चॉकलेट डाल कर सर्व करें।
आवश्यक सुझाव-
यदि आप बनाना आइसक्रीम बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।
No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।